samacharsecretary.com

इतिहास के पन्नों में दर्ज: पंजाब किंग्स ने कर दिखाया कमाल, प्रभसिमरन-अय्यर की तूफानी पारी से सबसे बड़ी चेज

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों का टारगेट हासिल कर इतिहास रच दिया है। पंजाब की टीम अब सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने वाली टीम बन गई है। पंजाब की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों पर 76 रनों की धमाकेदार पारी खेल पंजाब को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद अय्यर ने 36 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए। करुण नायर ने अय्यर के दो कैच छोड़े जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मैच में 529 रन बने, जो आईपीएल के इतिहास में एक मैच में दोनों टीमों द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 264 के स्कोर तक पहुंचाया। यह राहुल के आईपीएल करियर का 6ठा शतक था। राहुल आईपीएल के इतिहास में बतौर भारतीय 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने। वहीं दूसरी तरफ नीतिश राणा का दिल टूटा। वह शतक के करीब पहुंचे, मगर पूरा नहीं कर पाए। राणा 91 के निजी स्कोर पर आउट हुए। केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यूनिवर्स बॉस ने भी आईपीएल में 6 शतक जड़े थे। विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे अधिक 8 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

LSG और KKR आमने-सामने, इकाना में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच और प्लेइंग XI

लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। दोनों टीमें अंक-तालिका में सबसे नीचे हैं। LSG ने 7 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत मिली है। 5 मुकाबलों में टीम को हार मिली है। KKR ने भी 7 मैच खेले हैं। 5 मैच वो हारे हैं और सिर्फ एक मैच जीत पाए हैं। आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। KKR के खिलाफ LSG का पलड़ा रहा है भारी IPL में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान KKR 2 मैच ही जीत पाई है। LSG ने 5 मैच अपने नाम किए हैं। ये इस संस्करण दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में LSG ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। IPL 2025 में LSG और KKR के बीच एक मैच हुआ था, जिसे LSG ने 4 विकेट से जीता था। KKR ने LSG को आखिरी बार IPL 2024 में हराया था। ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन KKR को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 4 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में वह उसी फॉर्म को LSG के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे। रिंकू सिंह ने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनसे एक और जोरदार पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है LSG LSG अपने पिछले मैच में RR के खिलाफ 160 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई थी। टीम के कप्तान ऋषभ पंत तो खाता भी नहीं खोल पाए थे। ऐसे में KKR के खिलाफ उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। टीम के अन्य बल्लेबाज भी अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। संभावित एकादश: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर LSG: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके और अब्दुल समद। KKR: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी दहिया और नवदीप सैनी। कैसा है इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज? इकाना स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है। इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। पिछले संस्करण में यहां बल्लेबाजी भी काफी अच्छी हुई थी। पहले 200+ के स्कोर बनने मुश्किल होते थे, लेकिन अब यहां खूब रन भी बनते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है। ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 26 अप्रैल को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना एकदम नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें मार्श ने पिछले 10 मुकाबलों में 155.06 की स्ट्राइक रेट से 459 रन बनाए हैं। LSG के लिए पंत ने पिछले 10 मैचों में 156.52 की स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं। रघुवंशी के बल्ले से पिछले 10 मैच में 259 रन निकले हैं। गेंदबाजी में प्रिंस ने पिछले 7 मैच में 13 विकेट चटकाए हैं। आवेश के नाम 9 मैच में 12 विकेट है। KKR के लिए वरुण ने पिछले 8 मैच में 9 विकेट लिए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? LSG और KKR के बीच यह मुकाबला 26 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

बराबरी की टक्कर में आमने-सामने चेन्नई और गुजरात, किसका पलड़ा भारी?

चेन्नई डियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। CSK ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। 3 मैच में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, GT ने भी अब तक 7 मैच खेले हैं। उसे भी 3 मैच में जीत और 4 मैच में हार मिली है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी बातों पर एक नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच रहा है बराबरी का मुकाबला IPL में दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान CSK को 4 मैच में जीत मिली है। GT ने भी 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों के बीच एक मैच हुआ था। उसको CSK ने 83 रन से जीता था। IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे। पहले मैच में GT को 35 रन से जीत मिली थी। दूसरा मुकाबला CSK ने 63 रन से जीता था। ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन CSK को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 103 रन से जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वह फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में वह अपना खोया हुआ लय हासिल करना चाहेंगे। संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है GT की टीम GT को अपने पिछले मुकाबले मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम 205/3 का स्कोर बनाने के बावजूद मुकाबला हारी थी। ऐसे में CSK के खिलाफ ये टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी। कप्तान शुभमन गिल उम्दा पारी खेल टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। संभावित एकादश: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर GT: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु और अरशद खान। CSK: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील हुसैन और उर्विल पटेल। कैसा है एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का मिजाज? चेन्नई की पिच लाल मिट्‌टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए नजरें जमाने होती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। कैसा होगा चेन्नई का मौसम? एक्यूवेदर के मुताबिक 26 अप्रैल को चेन्नई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी हो सकती है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें सैमसन ने पिछले 8 मुकाबलों में 171.28 की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। GT के लिए सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 154.5 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से पिछले 9 मैच में 346 रन निकले हैं। गेंदबाजी में अंशुल ने पिछले 10 मैच में 19 विकेट चटकाए हैं। नूर के नाम 10 मैच में 14 विकेट है। GT के लिए रबाडा ने पिछले 8 मैच में 10 विकेट लिए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? CSK और GT के बीच यह मुकाबला 26 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

केएल राहुल ने 47 गेंदों में ठोकी तूफानी सेंचुरी, राणा का फॉर्म में वापसी

 नई दिल्ली आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें… ऐसे चल रही है दिल्ली की बैटिंग पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसंका ने किया. लेकिन इस मैच में भी निसंका फ्लॉप रहे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने तूफानी बल्लेबाजी की. दोनों ने छक्के-चौके की बारिश की. केएल राहुल ने 15वें ओवर में केवल 47 गेंदों में शतक लगाया।  आईपीएल 2026 में अपनी लय खोजने के लिए जूझ रही दिल्ली ये मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, लेकिन सामने होगी अब तक अजेय पंजाब किंग्स. सीजन की शुरुआत दो जीत से करने वाली दिल्ली ने पिछले चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं. टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है।  दिल्ली की बल्लेबाजी में निरंतरता अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है. केएल राहुल ने खराब शुरुआत के बाद फॉर्म पकड़ी है, लेकिन Pathum Nissanka का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. नंबर-3 की पहेली अब तक सुलझी नहीं है, जहां टीम तीन बल्लेबाज आजमा चुकी है और औसत सिर्फ 14.66 का है. नीतीश राणा को ड्रॉप भी किया गया, लेकिन वापसी पर उन्होंने अर्धशतक जड़कर जवाब दिया।  दूसरी तरफ पंजाब की टीम शानदार फॉर्म में है. 6 मैचों में 11 अंक के साथ वे टॉप पर काबिज हैं. उनकी बल्लेबाजी ने कई बार 200+ लक्ष्य आसानी से हासिल किए हैं और बड़ा स्कोर बनाकर बचाया भी है. Arshdeep Singh की फॉर्म में वापसी ने गेंदबाजी को और मजबूत किया है, जबकि Shashank Singh जैसे खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज बनकर उभरे हैं।  हेड-टू-हेड: आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें 17-17 की बराबरी पर हैं. दिल्ली में भी 6-6 का रिकॉर्ड है.

दिल्ली vs पंजाब मुकाबले से तय होगा पॉइंट्स टेबल का नया समीकरण

नई दिल्ली IPL 2026 के लीग फेज का आधा सफर आज समाप्त हो जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का 35वां लीग मैच खेला जाएगा। इसी के साथ आईपीएल के इस सीजन के लीग फेज के आधे मैच खत्म हो जाएगा। पंजाब किंग्स अभी आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। आज सातवां मुकाबला पंजाब को खेलना है। अगर इस मैच में पंजाब की टीम हार भी जाती है तो भी पॉइंट्स टेबल में नंबर वन लीग फेज के आधे चरण के बाद बनी रहेगी। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो डीसी अपने सातवें मैच से पहले छठे पायदान पर है, जो ज्यादा से ज्यादा चौथे नंबर तक पहुंच सकती है। उसके लिए उन्हें बहुत ही बड़ी जीत चाहिए होगी। जीतने पर पांचवां स्थान उन्हें जरूर मिल जाएगा। आपको बता दें, लीग फेज के आधे सफर का मतलब होगा कि सभी टीमें 7-7 मैच खेल चुकी होंगी, जबकि इतने ही मैच फिर उनके बाकी होंगे। देखा जाए तो पहले हाफ में कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है। इन टीमों ने दो या इससे कम मैच जीते हैं। इन तीनों ही टीमों ने अपने 7-7 मैच खेल लिए हैं। एमआई और एलएसजी ने 2-2 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर ने एक ही मैच जीता है। एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। इस तरह मुंबई, लखनऊ और कोलकाता की टीम इस वक्त खिताब के लिए दावेदार नजर नहीं आ रही हैं, क्योंकि इनके लिए प्लेऑफ्स में पहुंचना ही एक बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं, अगर बात आईपीएल 2026 की हाफ फेज के बाद की टॉप 4 टीमों की बात करें तो इनमें पंजाब किंग्स 6 मैचों के बाद 11 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स है, जिसने सात में से 5 मैच जीते हैं। इतने ही मैचों में 7 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। दिल्ली की टीम अगर आज पंजाब को हरा देगी तो उसके भी 8 अंक हो जाएंगे, लेकिन नेट रन रेट की वजह से वह टॉप 4 में नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में इस वक्त खिताब के लिए दावेदार पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ही नजर आ रही हैं। अगर दिल्ली कैपिटल्स को चौथी जीत मिलती है तो वह भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएगी। उसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेंगे, पता चल जाएगा कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करती हुई नजर आ रही हैं।

अरुण जेटली में फिर दिखेगा हाई-स्कोरिंग मुकाबला?

 नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज यानी शनिवार, 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी वर्सेस पीबीकेएस मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेगी। दिल्ली की नजरें पंजाब का विजयरथ रोककर पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 की तरफ कदम बढ़ाने पर होगी। पंजाब ने अभी तक इस सीजन 6 मैच खेले हैं और वह एकमात्र ऐसी टीम रही है जिसने हार का मुंह नहीं देखा है। पंजाब ने 5 मैच जीते हैं वहीं केकेआर के खिलाफ एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। आईए एक नजर डीसी वर्सेस पीबीकेएस पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- DC vs PBKS पिच रिपोर्ट दिल्ली की तपती गर्मी में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को जमकर पसीना बहाना होगा। मैच दिन का है तो तापमान 40 डिग्री के आसपास होगा, जो बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। दिल्ली वर्सेस पंजाब मैच अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा, बाउंड्री का साइज थोड़ा अलग होगा, लेकिन फिर भी हाई-स्कोरिंग गेम होने की उम्मीद है। अरुण जेटली स्टेडियम में अभी तक दो मैच खेले गए हैं, दिल्ली ने एक मैच यहां चेज करते हुए जीता था, वहीं गुजरात के खिलाफ टीम मात्र एक रन से हारी थी। आज के मैच में टॉस जीतने वाले कप्तान की नजरें पहले बैटिंग करने पर हो सकती है, ताकि उनके खिलाड़ी धूप से ज्यादातर समय बचे रहें। अरुण जेटली स्टेडियम IPL रिकॉर्ड मैच- 99 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 48 (48.48%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 50 (50.51%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 50 (50.51%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 48 (48.48%) बिना रिज़ल्ट वाले मैच- 1 (1.01%) हाईएस्ट स्कोर- 278/3 लोएस्ट स्कोर- 66 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 205/0 एवरेज रन पर विकेट- 27.92 एवरेज रन पर ओवर- 8.63 एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 170.34 DC vs PBKS हेड टू हेड दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस पंजाब किंग्स के हेड टू हेड में कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों की आईपीएल के इतिहास में कुल 34 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें दिल्ली और पंजाब दोनों ने 17-17 बार बाजी मारी है। आज देखना होगा कि कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब रहती है। DC vs PBKS स्क्वॉड दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे

राजस्थान बनाम हैदराबाद,पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड विश्लेषण

जयपुर आईपीएल के 19वें सीजन के छत्तीसवें मुकाबले में पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium, Jaipur) में खेला जाएगा। आरआर की कप्तानी जहां रियान पराग (Riyan Parag) संभाल रहे हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी एक बार फिर ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में होगी। आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो उसकी कोशिश अपने घरेलू मैदान पर दबदबा कायम रखने के साथ-साथ दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले का हिसाब बराबर करने की भी होगी। यह मुकाबला आईपीएल के इस चरण में बेहद अहम माना जा रहा है, जहां दोनों टीमें जरूरी अंक हासिल करने की कोशिश में होंगी। सनराइजर्स ने प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी के बूते दोनों टीमों के बीच 13 अप्रैल को खेले गए पहले चरण के मुकाबले को 57 रन से जीता था। रॉयल्स ने हालांकि उस हार से उबरते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 40 रन की जीत से अच्छी वापसी की है। अंक तालिका में जहां राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए चौथे स्थान पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 22 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। इन 21 मुकाबलों में जहां हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान ने 9 मैचों में जीत हासिल की है। राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आज की पिच रिपोर्ट आईपीएल 2026 का 36वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आमतौर पर हाई स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। पिछले सीजन यहां 7 मैच हुए थे, जिनमें से 4 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते थे। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे जीत के लिए करीब 200 रन या उससे ज्यादा बनाना जरूरी होगा। यहां की पिच बैलेंस रहती है, यानी बल्लेबाजों और गेंदबाजों (खासकर स्पिनर्स) दोनों को मदद मिलती है। पिच पर अच्छा बाउंस और स्पीड होती है, जिससे रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है। हालांकि, दूसरी पारी में ओस पड़ने की वजह से चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है और ज्यादातर मैचों में वही टीम जीतती है।

कोहली और पडिक्कल की शानदार पारी, साई सुदर्शन का शतक नहीं बचा पाया गुजरात को, बेंगलुरु ने दी करारी हार

 बेंगलुरु  आईपीएल 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंद दिया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के शतक के दम पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में आरसीबी ने 5 विकेट खोकर 19वें ओवर में लक्ष्य का पीछा कर इस सीजन में 5वीं जीत दर्ज कर ली है. आईपीएल 2026 में ये ग्रुप स्टेज में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आखिरी मैच था. डिफेंडिंग चैंपियन ने जीत के साथ अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया है. 7 में से 5 मुकाबले जीतकर आरसीबी पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।  विराट कोहली ने खेली 81 रनों की पारी गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की शानदार जीत में विराट कोहली का अहम किरदार रहा. स्टार बल्लेबाज ने 44 गेंदों पर 81 रनों की कीमती पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े. नंबर-3 पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने भी बल्ले से धमाका करते हुए आतिशी अर्धशतक जड़ा. बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने 203.70 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 27 गेंदों पर 55 रन बनाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 115 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप की।  गुजरात टाइटंस की हार में विलेन बने सुंदर गुजरात टाइटंस की इस हार में वाशिंगटन सुंदर सबसे बड़े विलेन बने. उन्होंने आरसीबी की पारी के पहले ओवर में ही विराट कोहली का आसान कैच टपका दिया. ये कैच काफी महंगा साबित हुआ, क्योंकि कोहली उस समय शून्य पर थे और उन्होंने 81 रनों की पारी खेली।  साई सुदर्शन के शतक पर फिरा पानी इससे पहले RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपनर साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ते हुए 58 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. हालांकि, उनके इस शतक पर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की पार्टनरशिप भारी पड़ा और आरसीबी ने आसानी से 206 रनों का पीछा कर लिया।  साई सुदर्शन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड इस पारी के दौरान सुदर्शन ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, जो उनकी निरंतरता और गुणवत्ता को दर्शाता है। हालांकि उन्हें किस्मत का भी थोड़ा साथ मिला। 91 रन के स्कोर पर सुयश शर्मा ने उनका कैच छोड़ दिया, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने अपना शतक पूरा किया।  

फुटबॉल फैंस के लिए झटका, वर्ल्ड कप फाइनल टिकट लाखों-करोड़ों में

 नई दिल्‍ली  FIFA की रीसेल साइट पर वर्ल्‍ड कप फाइनल के चार टिकट करीब 23 लाख डॉलर (लगभग 21.67 करोड़ रुपये) प्रति टिकट की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले मैच के लिए 2,299,998.85 डॉलर (लगभग 21,68,46,306.58 रुपये) की सीटें निचले डेक में ब्लॉक 124, पंक्ति 45, सीट 33-36 में एक गोल के पीछे स्थित हैं। फीफा अपने रीसेल/ एक्‍सचेंज मार्केट (विनिमय बाजार) में मांगी गई कीमतों को कंट्रोल नहीं करता, बल्कि प्रत्येक टिकट के खरीदार से 15% खरीद शुल्क और विक्रेता से 15% रीसेल शुल्क लेता है। निचले डेक के ब्लॉक 146 की पंक्ति 32 में स्थित गलियारे वाली सीट 33, जिसे आसान पहुंच वाली मानक सीट के रूप में लिस्‍ट किया गया है, की कीमत 207,000 डॉलर (लगभग 1.9 करोड़ रुपये) रखी गई है, जबकि सबसे ऊपरी तीसरे डेक की आखिरी पंक्ति में स्थित श्रेणी दो की सीट, ब्लॉक 310 की पंक्ति 26 में स्थित सीट 23, की कीमत 138,000 डॉलर (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) है। कुछ ही फीट की दूरी पर स्थित सीट 21 की कीमत 23,000 डॉलर (लगभग 21.6 लाख रुपये) रखी गई है।     मार्केटप्‍लेस में गुरुवार को सूचीबद्ध फाइनल के लिए सबसे कम कीमत वाले टिकट 10,923.85 डॉलर (लगभग 10.2 लाख रुपये) के थे, जो ऊपरी डेक के शीर्ष से चार पंक्तियों में गोल के पीछे, ब्लॉक 323, पंक्ति 23, सीट 13-16 में स्थित चार सीटों के लिए थे शासकीय ईकाई ने अपने बयान में कहा, 'फीफा ने टिकट बिक्री और द्वितीयक बाजार का एक ऐसा मॉडल स्थापित किया है जो मेजबान देशों में प्रमुख खेल और मनोरंजन आयोजनों के लिए मानक टिकट बाजार प्रथाओं को दर्शाता है। लागू होने वाले रीसेल सुविधा शुल्क उत्तरी अमेरिकी खेल और मनोरंजन क्षेत्रों में उद्योग मानकों के अनुरूप हैं।' इसमें आगे बताया गया, 'फीफा का परिवर्तनीय मूल्य निर्धारण टिकटिंग दृष्टिकोण विभिन्न खेल और मनोरंजन क्षेत्रों में उद्योग के रुझानों के अनुरूप है, जहां बिक्री और उपस्थिति को अनुकूलित करने और आयोजनों के लिए उचित बाजार मूल्य सुनिश्चित करने के लिए कीमतों में समायोजन किया जाता है।' फीफा का कहना है कि वह खेल के विकास के लिए विश्व कप से प्राप्त राजस्व को अपने 211 सदस्य देशों के बीच दोबारा निवेश करता है। फीफा ने बुधवार को अपनी डायरेक्ट टिकट साइट पर टिकटों के नए बैच की बिक्री शुरू की। फाइनल के लिए उपलब्ध टिकटों की कीमत 10,990 डॉलर (लगभग 10 लाख रुपये) है।

PSL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान की गैरमौजूदगी, बांग्लादेश ने वापस लिया NOC

ढाका  बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआआर की स्क्वाड से रिलीज किए जाने के बाद बीसीबी ने खूब नखरे दिखाए थे। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम भेजने से इनकार किया था, नतीजतन आईसीसी ने उसे विश्व कप से बाहर करके उसकी जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी। आईपीएल में मौका नहीं मिलने के बाद मुस्तफिजुर को पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था लेकिन अब ये तेज गेंदबाज पीएसएल 2026 के बाकी हिस्से में नहीं खेलेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल में उनके खेलने को लेकर जारी किए गए अपने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट को वापस ले लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को मेडिकल ग्राउंड पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में खेलने के लिए जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को वापस लेने का ऐलान किया है। यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद उनकी चिकित्सकीय समीक्षा के आधार पर लिया गया। बीसीबी के बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के समापन के बाद टीम के चिकित्सा स्टाफ ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की स्थिति की समीक्षा की है। आगे की जांच के लिए उनका तत्काल स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद वे बीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करेंगे।' बोर्ड ने कहा, 'मुस्तफिजुर को पूर्व में जारी एनओसी वापस ले लिया गया है। इसलिए वे पीएसएल 2026 के शेष मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे।' आईपीएल से हटे थे मुस्ताफ‍िजुर रहमान  मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनको  रिलीज करने का निर्देश द‍िया था. इसकी वजह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की खबरे थीं, इस पर भारत में मुस्ताफिजुर रहमान के खेलने को लेकर काफी विरोध और सार्वजनिक नाराजगी थी. 9.20 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बावजूद, KKR ने उन्हें स्क्वाड से रिलीज कर दिया था. इस घटना के बाद, बांग्लादेश ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया और वहां आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।  मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के दौरान अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद वे लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे और इस सत्र में पांच मैचों में छह विकेट ले चुके थे। बीसीबी ने एक अन्य फैसले में यह भी पुष्टि की कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी पीएसएल 2026 के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। यह कदम अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए उन्हें पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस बीच बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अप्रैल से शुरू हो रही टी20 सीरीज में शुरुआती दो मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सीरीज के लिए मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद और नाहिद राणा जैसे सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है और उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलैन को पहली बार राष्ट्रीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। वह तेज गेंदबाजी करते हैं और उनमें बल्लेबाजी की भी क्षमता है। सकलैन के अलावा युवा तेज गेंदबाज रिपोन मंडल को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।