samacharsecretary.com

लॉर्ड्स में नीतीश ने जैक क्रॉउली का किया शिकार, इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

लॉर्ड्स भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को आउट करके इंग्लैंड को पहला झटका दिया। सिराज ने ओली पोप को भी अपना शिकार बनाया। बेन 12 और ओली 4 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश रेड्डी ने जैक क्रॉउली को पवेलियन भेजा। क्रॉउली ने 22 रन बनाया। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 387 रन बनाए। इसके जवाब में भारत लोकेश राहुल के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड के स्कोर को बराबर करने में सफल रहा। हालांकि भारतीय टीम ने अंतिम सेशन में 71 रन के अंदर पांच विकेट गंवाए, जिससे उसे बढ़त नहीं मिली। मोहम्मद सिराज ने ओली पोप को भी किया आउट मोहम्मद सिराज ने रविवार को लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन ओली पोप को पवेलियन का रास्ता दिखाया। पोप 4 रन ही बना सके। बुमराह ने जैक क्रॉउली को किया परेशान जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉउली को चौथे दिन के शुरुआती ओवर से ही परेशान किया हुआ है। लगातार गेंदों पर क्रॉउली रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

भारत और इंग्लैंड के बीचतीसरा टेस्ट तीन दिन समाप्त, चौथा दिन होगा रोमांचक, बराबरी पर हैं दोनों टीमें

नई दिल्ली  भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट तीन दिन समाप्त होने के बाद बराबरी पर पहुंच गया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 387 रन बनाए। इसके जवाब में भारत लोकेश राहुल के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड के स्कोर को बराबर करने में सफल रहा। हालांकि भारतीय टीम ने अंतिम सेशन में 71 रन के अंदर पांच विकेट गंवाए, जिससे उसे बढ़त नहीं मिली। वहीं इंग्लैंड ने तीसरे दिन सिर्फ एक ओवर बल्लेबाजी की और इस दौरान इंग्लिश बल्लेबाज समय बर्बाद करते नजर, जिससे भारतीय खिलाड़ी नाखुश दिखे और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इसका असर चौथे दिन के खेल में भी देखने को मिल सकता है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 9वीं बार हुआ ऐसा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 9वीं बार ऐसा हुआ है जब दोनों टीमों का स्कोर पहली पारी में बराबर रहा हो। भारत के साथ दो बार पहले भी ऐसा हो चुका है। क्रॉली-गिल की लड़ाई ने बढ़ाई गर्मी लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होते-होते शुभमन गिल और जैक क्रॉली के बीच जो लड़ाई हुई उसने लॉर्ड्स टेस्ट में गर्मी बढ़ा दी है। दरअसल, क्रॉली कम से कम गेंदें खेलने के लिए टाइम वेस्ट कर रहे थे, वहीं भारत दिन का खेल खत्म होने से पहले दो ओवर गेंदबाजी करना चाहता था।   भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट  भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए, इसके जवाब में भारत भी पहली पारी में 387 रन ही बना सका। गिल की टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों की जीत हासिल करके सीरीज 1-1 से बराबर की।

टेस्ट में नहीं चला सूर्यवंशी का बल्ला, म्हात्रे की धमाकेदार पारी से भारत को राहत

बेकेनहैम भारत अंडर-19 ने दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 450 बना लिए। आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (14) सस्ते में आउट हो गए, जबकि वनडे सीरीज में संघर्ष करने वाले म्हात्रे ने 115 गेंदों पर 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। कप्तान आयुष म्हात्रे ने सफेद गेंद के फॉर्मेट में अपनी खराब फॉर्म से उबरते हुए शानदार शतक जड़ा जिससे भारत अंडर-19 टीम शनिवार को पहले ‘युवा टेस्ट’ के शुरुआती दिन इंग्लैंड के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। भारत अंडर-19 ने दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 450 बना लिए। आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (14) सस्ते में आउट हो गए, जबकि वनडे सीरीज में संघर्ष करने वाले म्हात्रे ने 115 गेंदों पर 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। उन्होंने विहान मल्होत्रा (67) के साथ दूसरे विकेट के लिए 173 रन जोड़े। इस जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद अभिज्ञान कुंडू (95 गेंदों पर 90) और राहुल कुमार (81 गेंदों पर 85) अपने-अपने शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 400 रन के करीब पहुंचाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 27.4 ओवर में 179 रन जोड़े। कुंडू ने जहां 10 चौके और एक छक्का लगाया, वहीं कुमार ने 14 चौके और एक छक्का लगाकर कहीं ज्यादा आक्रामक प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के लिए माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन ने अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से म्हात्रे सहित दो विकेट लिए। उनके खिलाफ हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने 17 ओवर में 108 रन बटोरे। दिन का खेल खत्म होते समय आरएस अंबरीश 31 और हेनिल पटेल छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।  

राहुल शतक लगाकर आउट, जडेजा-नीतीश ने इंग्लिश गेंदबाजों को किया परेशान

लॉर्ड्स भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत 112 गेंद में 74 रन बनाकर रन आउट हुए। राहुल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 198 गेंद में 141 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 100 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार हुए। तीसरे दिन टी ब्रेक तक नीतीश रेड्डी (25) और रविंद्र जडेजा (40) क्रीज पर मौजूद हैं। टी ब्रेक तक भारत ने बनाए 316 रन भारत ने तीसरे दिन दूसरे सेशन तक पांच विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं। दूसरे सेशन में भारत ने केएल राहुल का विकेट गंवाया है। जडेजा और नीतीश क्रीज पर मौजूद हैं। 

अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने लॉर्ड्स टेस्ट में लगाई स्पेशल सेंचुरी, गांगुली और द्रविड़ भी नहीं कर पाए ऐसा

लॉर्ड्स  अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने शनिवार को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में स्पेशल सेंचुरी लगाई। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद पहली पारी में 177 गेंदों में 100 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके जड़े। उन्होंने जारी सीरीज में दूसरा शतक ठोका। वहीं, राहुल ने टेस्ट करियर का 10वां शतक जमाया है। उन्होंने एक जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया है, जो सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ समेत कई दिग्गज अपने करियर में नहीं कर पाए।   दरअसल, 33 वर्षीय राहुल ने लॉड्स में दूसरा टेस्ट शतक मारा है। उन्होंने 2021 में इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स में 250 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली थी। राहुल एक से अधिक सेंचुरी लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। लॉर्ड्स में कुल 10 भारतीयों ने टेस्ट शतक ठोका है, जिसमें से आठ ने केवल एक बार शतक लगाया। ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर सर्वाधिक सेंचुरी का भारतीय रिकॉर्ड दिलीप वेंगसकर के नाम है। उन्होंने यहां तीन शतक जड़े। लॉर्ड्स में टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर- 3 केएल राहुल- 2 वीनू मांकड़- 1 गुंडप्पा विश्वनाथ- 1 रवि शास्त्री- 1 मोहम्मद अजहरुद्दीन- 1 सौरव गांगुली- 1 राहुल द्रविड़- 1 अजीत अगरकर- 1 अजिंक्य रहाणे- 1 राहुल एक धाकड़ क्लब में शामिल हो गए हैं। वह लॉर्ड्स में दो शतक लगाने वाले चौथे मेहमान सलामी बल्लेबाज बन गए। उनके अलावा यहां बिल ब्राउन, गॉर्डन ग्रीनिज और ग्रीम स्मिथ ने दो सेंचुरी ठोकीं। राहुल का इंग्लैंड में यह चौथा टेस्ट शतक है। यह साल 2000 के बाद से इंग्लैंड में किसी मेहमान सलामी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए दूसरा सबसे अधिक शतक हैं। उनसे आगे साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ (5) हैं। मैच की बात करें तो राहुल ने जोफ्रा आर्चर द्वारा डाले गए 67वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर शतक कंप्लीट किया। हालांकि, वह उसके बाद जब स्ट्राइक पर आए तो विकेट गंवा बैठे। उन्हें स्पिनर शोएब बशीर ने 68वें ओवर की पहली गेंद पर हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। राहुल ने करुण नायर (40) के साथ 61, कप्तान शुभमन गिल (16) के संग 33 और विकेटकीपर ऋषभ पंत (74) के साथ 141 रनों की साझेदारी की।  

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवाया, रवींद्र जडेजा क्रीज पर

लंदन  भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट की थी। भारत की नजरें अब बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। शतक लगाकर आउट हुए राहुल भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शतक लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे हैं।  केएल राहुल का शतक भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक पूरा किया। राहुल ने 176 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनका लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट शतक है। भारत का स्कोर पहली पारी में चार विकेट पर 254 रन हो गया है और वह इंग्लैंड से अभी 133 रन पीछे है। क्रीज पर राहुल के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद हैं।  दूसरे सत्र का खेल शुरू भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहले सत्र में ऋषभ पंत के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया था। अब क्रीज पर केएल राहुल का साथ देने रवींद्र जडेजा उतरे हैं। राहुल शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं।  

ऋषभ पंत ने लॉर्ड्स में वेस्ट इंडीज़ के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया

 लॉर्ड्स  भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का तीसरा मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है, जहां भारतीय बल्लेबाजों का आक्रामक रूप देखने को मिला. खासकर ऋषभ पंत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी छक्के लगाने के उस्ताद हैं. पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ऋषभ पंत ने रचा इतिहास अब तक के आंकड़ों के अनुसार, पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 35 छक्के जड़ दिए हैं, जिससे उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम इंग्लैंड के खिलाफ 34 छक्के दर्ज थे. पंत की इस उपलब्धि को उनके आक्रामक अंदाज़ और बेखौफ बल्लेबाजी शैली का नतीजा कहा जा सकता है, जिसने टेस्ट क्रिकेट में भी नई सोच की झलक दी है. छक्कों के मामले में टॉप 5 बल्लेबाज (vs England in Tests): 1. ऋषभ पंत – 35 छक्के 2. विव रिचर्ड्स – 34 3. टिम साउदी – 30 4. यशस्वी जायसवाल – 27 5. शुभमन गिल – 26 इस सूची में भारत के दो और युवा बल्लेबाज शामिल हैं– यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल. इन दोनों ने हाल के समय में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी कर टेस्ट क्रिकेट में एक नया आयाम जोड़ दिया है. जायसवाल ने सिर्फ कुछ ही मैचों में 27 छक्के जड़ दिए हैं, जो इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में वह इस सूची में और ऊपर जा सकते हैं. वहीं शुभमन गिल ने भी 26 छक्कों के साथ इस सूची में जगह बनाई है. भारत vs इंग्लैंड H2H (लॉर्ड्स) कुल टेस्ट मैच: 19 इंग्लैंड ने जीते: 12 भारत ने जीते: 3 ड्रॉ: 4 इंग्लैंड का लॉर्ड्स में टेस्ट रिकॉर्ड कुल मुकाबले: 145 इंग्लैंड ने जीते: 59 इंग्लैंड ने हारे: 35 ड्रॉ: 51 क्या रिकॉर्ड टूटा?     पंत ने लॉर्ड्स में यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की जब उन्होंने एशियाई विकेटकीपर-बल्लेबाजों में एक SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए, जो पूर्व में एमएस धोनी के नाम दर्ज था — अब यह रिकॉर्ड पंत के नाम हो गया है       इसके अलावा, पंत ने लॉर्ड्स में अपनी तेज़ पारी से विकेटकीपर के रूप में सबसे तेज़ 50 बनाई — जिसमें उन्होंने 6 वें छक्के भी जमा दिए ।

लंच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए रन आउट

लॉर्ड्स भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में तीन विकेट खोकर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक लगा चुके हैं। शतक के करीब पहुंचे केएल राहुल भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 95 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऋषभ पंत ने लगाई फिफ्टी भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 86 गेंद में 50 रन पूरे किए। बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की। 

दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हुए पैट कमिंस, फिटनेस को लेकर बढ़ी चिंता

किंग्स्टन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेलेंगे। तेज गेंदबाज का फोकस इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज की तैयारी पर है। पैट कमिंस को पहले ही मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। कमिंस गर्मियों में घरेलू मुकाबलों की तैयारी के लिए फिटनेस पर फोकस करेंगे। वहीं, जोश हेजलवुड पहले टीम में शामिल थे, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वह स्वदेश लौटेंगे। उनकी जगह जेवियर बार्टलेट को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, जोश हेजलवुड अगस्त में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं। दोनों देश 10-24 अगस्त के बीच तीन टी20 और इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे। यह मैच डार्विन, केर्न्स और मैके में आयोजित होंगे। पैट कमिंस अक्टूबर की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज लिए वापसी की योजना बना रहे हैं। कमिंस नवंबर के अंत में होने वाली एशेज सीरीज से पहले भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के कुछ मैच खेल सकते हैं। यह तेज गेंदबाज न्यू साउथ वेल्स के लिए शेफील्ड शील्ड मुकाबले भी खेल सकता है। पैट कमिंस ने सबीना पार्क में पत्रकारों से कहा, “अगले कुछ छह हफ्तों में मेरे पास ट्रेनिंग का शानदार मौका होगा। मुझे गेंदबाजी से ज्यादा जिम में मेहनत करनी होगी। मेरा शरीर काफी अच्छा महसूस कर रहा है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें आप हमेशा ठीक करने की कोशिश करते हैं। हमें न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ कुछ मैच खेलने हैं, संभवतः शील्ड मैच और फिर गर्मियों में कुछ घरेलू मुकाबले भी हैं।” कमिंस ने विश्व कप-2023 के फाइनल के बाद से सिर्फ दो बार ही वनडे में अपनी टीम की कप्तानी की है। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टखने की समस्या के चलते वह इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाए थे।  

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज : सीरीज गंवाने के बाद सम्मान बचाने उतरेगी कैरेबियाई टीम

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार देर रात तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है। ऐसे में जमैका में खेला जाने वाला सीरीज का यह अंतिम टेस्ट मैच मेजबान टीम के लिए सम्मान की लड़ाई होगा। यह ‘पिंक बॉल टेस्ट’ मैच है, जो भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात शुरू होगा। गुलाबी गेंद टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। ऐसे में कैरेबियाई टीम के सामने बड़ी चुनौती है। इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट को 159 रन से अपने नाम किया था। ग्रेनेडा में खेले गए दूसरे मुकाबले को 133 रन से जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस सीरीज में ट्रेविस हेड ने चमक बिखेरी है, जिन्होंने चार पारियों में 47 की औसत के साथ 188 रन बनाए हैं। हेड सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हेड के अलावा एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा और बीयू वेबस्टर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं। इनके अलावा पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन टीम की गेंदबाजी को मजबूती देते हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के खेमे को देखें, तो ब्रैंडन किंग, शमर जोसेफ, रोस्टन चेज और शाई होप के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विशेष रणनीति के साथ उतरना होगा। गेंदबाजी में मेजबान टीम के पास शमार जोसेफ जैसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने सीरीज में अब तक 14 विकेट चटकाए हैं। इनके अलावा जायडेन सील्स और अल्जारी जोसेफ भी ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा बन सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच साल 1930 से अब तक कुल 122 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 63 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि वेस्टइंडीज ने 33 मैच जीते हैं। दोनों देशों के बीच 25 टेस्ट ड्रॉ, जबकि एक मैच टाई रहा है। सबीना पार्क की पिच स्लो रह सकती है। यहां गेंदें नीची रहेंगी, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। इस मैच के दौरान सबसे बड़ी चुनौती नई ड्यूक्स गेंद से निपटना होगा। यहां मुकाबले की शुरुआत में तेज गेंदबाज सीम मूवमेंट और स्विंग हासिल कर सकते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होने लगेगी, जिससे स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। वेस्टइंडीज : क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एंडरसन फिलिप, जायडेन सील्स, जोमेल वारिकन, टेविन इमलाच, केवलॉन एंडरसन, मिकाइल लुइस, जोहान लेयने। ऑस्ट्रेलिया : सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, बीयू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमैन।