samacharsecretary.com

वृषभ संक्रांति 2026,सूर्य के गोचर से बदलेंगे 12 राशियों के भाग्य

ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर 15 मई का दिन बहुत ही खास है। मई की शुरुआत से ही ग्रहों की स्थिति में काफी फेरबदल देखा जा रहा है। बता दें कि जब भी कोई ग्रह या नक्षत्र राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर हर एक राशि पर पड़ता है। किसी के लिए अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं तो वहीं कुछ की मुश्किलें थोड़ी बढ़ जाती हैं। ग्रह नक्षत्रों की चाल ही हर एक राशि का भविष्य तय करती हैं। आज सूर्य उच्च की राशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस परिवर्तन को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज के दिन स्नान-दान करना काफी फलदायी माना जाता है। सूर्य वृषभ राशि में आज से यानी 15 मई से लेकर 15 जून तक रहने वाले है। तो आइए जानते हैं कि इतने दिन तक किन राशियों को लाभ मिलने वाला है? वृषभ राशि में आते ही इन 5 राशियों को लाभ देंगे सूर्य मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। शनि की साढ़ेसाती के बीच ये गोचर करियर और बिजनेस में नए मौके दिलवा सकता है। काम में पकड़ मजबूत होगी और लोग हर एक बात को महत्व भी देंगे।। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए अवसर के साथ-साथ पार्टनरशिप या बड़े प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं। इस दौरान सूर्य की ऊर्जा की वजह से लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी और मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है। सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए ये गोचर लाभकारी होगा। आने वाले 31 दिन मान-सम्मान और सफलता बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं। खासकर राजनीति और पब्लिक से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे और लंबे समय से रुके काम अब पूरे होंगे। वहीं नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और इससे कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। कन्या राशि कन्या राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल दे सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत हैं और अचानक धन लाभ होने की संभावना भी बनेगी। प्रॉपर्टी, सरकारी काम या फिर नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने से प्रोफाइल मजबूत होगी। मेहनत के दम पर करियर में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं और ऐसे में आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर या फिर स्थिर होती दिखेगी। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर रिश्तों और करियर दोनों में बदलाव ला सकता है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि पार्टनरशिप वाले काम में लापरवाही नहीं करनी है। एक लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। वहीं सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ दिलवाएंगे। अगले 31 दिन तक वृश्चिक राशि की मेहनत लोगों की नजर में आएगी और रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य की बदलती स्थिति पैसों से जुड़े मामलों में लाभ दिलवा सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि तरक्की के भी रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने किसी इन्वेस्टमेंट से लाभ होने के योग है। इस दौरान कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। धीरे-धीरे सारी प्लानिंग आगे बढ़ते दिखेगी। वहीं स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय आज से शुरू हो चुका है।

ज्योतिष अपडेट,बुध ग्रह का गोचर आज, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार, बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का देवता माना जाता है. यह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है. बुध व्यक्ति की तर्कशक्ति, एकाग्रता, त्वचा और तंत्र विद्या को नियंत्रित करता है, और इसका रंग हरा होता है. कुंडली में मजबूत बुध व्यक्ति को चतुर, सफल व्यापारी और अच्छा वक्ता बनाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध का गोचर आज (15 मई) को वृषभ राशि में होगा. यह बदलाव धीरे-धीरे असर दिखाता है और लोगों के सोचने, काम करने और निर्णय लेने के तरीके में फर्क ला सकता है. आइए जानते हैं कि बुध का गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर कैसे पड़ेगा. मेष राशि- काम थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा. पैसों में जुड़े मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. रिश्तों ठीक से निभाएं. वृषभ राशि-  थोड़ा संयम बनाए रखें, सही वक्त आने पर सब कुछ आपके पक्ष में होगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. घर-परिवार के साथ बिताया गया समय सुकून और खुशी देगा. मिथुन राशि- यह समय नए अवसरों की शुरुआत के लिए अनुकूल है. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन साथ ही खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा. कर्क राशि– आज भावनाएं आप पर हावी हो सकती हैं, इसलिए खुद को संतुलित रखना जरूरी होगा. काम के दौरान फोकस बनाए रखें, नहीं तो छोटी-सी चूक भी परेशानी दे सकती है. किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने से मन हल्का और बेहतर महसूस होगा. सिंह राशि– कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति और रिश्तों के मामले में भी संतुलन और सुधार देखने को मिलेगा. कन्या राशि– आपको आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. छोटी-सी चूक भी मुश्किल खड़ी कर सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर और ध्यानपूर्वक करें. तुला राशि– अगर आप काम में ढील नहीं देंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. रिश्तों में भी मजबूती आएगी. वृश्चिक राशि– काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन दिन के अंत तक राहत मिलेगी. अपने लोगों से बात करें. धनु राशि– आर्थिक कार्यों में नए मौके मिल सकते हैं. यात्रा और तरक्की के योग बन रहे हैं, समय आपके पक्ष में रहेगा. मकर राशि– अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें. कुंभ राशि– काम में प्रगति होगी और नई योजनाएं बनेंगी. मन खुश रहेगा और आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. मीन राशि- जल्दबाजी से बचें. धीरे-धीरे काम करें और खर्चों पर नजर रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा.

आज का राशिफल 15 मई 2026: नौकरी, कारोबार और लव लाइफ को लेकर क्या कहते हैं सितारे

मेष राशि- 15 मई के दिन प्रेम संबंधी परेशानियों को मैच्योर रवैये के साथ संभालें। व्यावसायिक चुनौतियां सॉल्व हो जाएंगी और जीवन में समृद्धि आएगी। आज के दिन आपको सेहत पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है। वृषभ राशि- 15 मई का दिन आपके लिए सुखी रोमांटिक जीवन और बिजी कार्यालय कार्यक्रम की भविष्यवाणी करता है। धन को चालाकी से संभालें। निजी और व्यावसायिक जीवन दोनों में विवाद में पड़ने से दूर रहें। समृद्धि अच्छा पैसा लाती है और स्वास्थ्य भी आपके पक्ष में है। मिथुन राशि- 15 मई के दिन आपके प्रेम जीवन पर किसी भी बाधा का प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऑफिस में चुनौतियों का सामना करने और हर प्रोफेशनल मुश्किल को सॉल्व करने के लिए तैयार रहें। धन संबंधी दिक्कतें मौजूद रहेंगी लेकिन स्वास्थ्य अच्छा है। कर्क राशि- 15 मई के दिन रिश्ते में आ रही सभी परेशानियों को दूर करें। पेशेवर प्रदर्शन के लिहाज से आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज के दिन आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं और सेहत भी अच्छी रहेगी। सिंह राशि- 15 मई के दिन प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों को सुलझाएं। व्यावसायिक जीवन को उत्पादक बनाए रखें। वित्तीय सफलता आपका साथी है जबकि स्वास्थ्य चिंता का टॉपिक बन सकता है। प्रेमी बहस शुरू कर सकता है लेकिन आपको चालाकी से इससे बचना चाहिए कन्या राशि- 15 मई के दिन लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। फाइनेंशियली आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज किसी भी तरह का लेन-देन करते समय सतर्क रहें। अपनी डाइट को हेल्दी रखें। तुला राशि- 15 मई के दिन आज प्रेम जीवन में शांत रहें और सुनिश्चित करें कि आप ऑफिस में प्रोडक्टिव हों। आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं और स्वास्थ्य भी पूरे दिन सकारात्मक रहेगा। बिजी कार्यक्रम और कठिन कार्यों के बावजूद, तुला राशि वाले उन्हें पूरा करने में सफल होंगे। वृश्चिक राशि- 15 मई के दिन अपनी फीलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करना अच्छा रहता है, जिससे गलतफहमी पैदा नहीं होती। तनाव दूर करने के लिए पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। ऑफिस का प्रेशर घर लेकर न आना ही बेहतर हैं। धनु राशि- 15 मई के दिन आज जीवन में थोड़ी-बहुत हलचल रहेगी। कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज खर्च करते वक्त आपको सावधानी बरतनी जरूरी है। तनाव ज्यादा लेने से बचें। थोड़ा इमोशनल फील कर सकते हैं। मकर राशि- 15 मई के दिन हेल्थ पर नजर रखें। अपनी हॉबी को समय दें। आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी करियर लाइफ थोड़ी गड़बड़ा सकती है। साथ ही आज आपको निवेश करते दौरान बेहद सावधान रहना चाहिए। लव के मामले में दिन अच्छा माना जा रहा है। कुंभ राशि- 15 मई के दिन हेल्थ पर भी फोकस करने की जरूरत है। आज आप प्रोडक्टिव महसूस कर सकते हैं। आज काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज की एनर्जी को फ़ील करें। अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाने के लिए तैयार हो जाएं। फिट और हेल्दी बॉडी के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना जरूरी है। मीन राशि- 15 मई के दिन इन्वेस्टमेंट करना आज लाभदायक नहीं रहेगा। आज पॉजिटिव रहने की सलाह दी जाती है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी स्पेशल से हो सकती है। काम का प्रेशर ज्यादा फील हो तो कुछ देर के लिए ब्रेक लें।

ज्येष्ठ अमावस्या 2026: 15 या 16 मई, जानिए इस दिन का धार्मिक महत्व और पापों से मुक्ति का रहस्य

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या का अपना एक अलग ही महत्व है. साल 2026 में यह पावन तिथि 16 मई, शनिवार के दिन पड़ रही है. वैसे तो अमावस्या की शुरुआत 15 मई की सुबह से ही हो जाएगी और यह 16 मई की दोपहर तक रहेगी, लेकिन उदया तिथि की परंपरा के अनुसार मुख्य पूजा-पाठ 16 मई को ही की जाएगी. यह दिन इसलिए भी खास होगा क्योंकि इसी दिन शनि जयंती और वट सावित्री का व्रत भी मनाया जाएगा, जिससे इस दिन की महिमा और भी बढ़ जायेगी. शास्त्रों में ज्येष्ठ अमावस्या को मन की शुद्धि और पूर्वजों को याद करने (तर्पण) के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है. असल में यह दिन हमें एक मौका देता है कि हम अपनी पुरानी गलतियों को सुधारें, जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें और मन की शांति के लिए कुछ नेक संकल्प लें. स्नान और दान का शुभ मुहूर्त और विधि ज्येष्ठ अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने की अपना ही महत्व है. इससे शरीर की थकावट के साथ-साथ मन का भारीपन भी दूर हो जाता है. इस साल 16 मई को सूर्योदय के समय नहाना सबसे अच्छा रहेगा. अगर आप शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हैं, तो सुबह 4:05 से 5:20 के बीच का समय सबसे बढ़िया है. नहाने के बाद एक तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं और फिर अपनी श्रद्धा के अनुसार अनाज, कपड़े या काले तिल का दान करें. इस बार अमावस्या शनिवार को है, इसलिए शनि मंदिर में तेल चढ़ाना या किसी गरीब को खाना खिलाना बहुत सुकून देगा. दान सिर्फ पुण्य के लिए नहीं, बल्कि अपने अंदर की कड़वाहट को खत्म करके नई ऊर्जा भरने के लिए किया जाता है. पापों से मुक्ति और पितृ तर्पण का विशेष विधान ज्येष्ठ अमावस्या असल में खुद को मन से साफ करने और अपनी जड़ों से जुड़ने का दिन है. पुरानी परंपरा है कि पवित्र कुंड या गंगा में डुबकी लगाने से मन पर बोझ और अनजाने में हुई गलतियों का एहसास कम होता है. यह दिन हमारे पूर्वजों (पितरों) को याद करने का है. उनके नाम पर तर्पण करने या उन्हें याद करने से घर में शांति आती है और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहता है. जब पितर खुश होते हैं, तो घर के आपसी झगड़े भी कम होने लगते हैं और खुशहाली आती है. अमावस्या के दिन दान और संयम का महत्व अमावस्या के दिन अपनी इच्छाओं पर थोड़ा काबू रखने और दूसरों की मदद करने से बहुत शांति मिलती है. किसी जरूरतमंद को काले तिल, गरम खाना या कपड़ा दान करने से आपके जीवन की उलझनें कम हो सकती हैं. इस दिन कोशिश करें कि सादा भोजन करें और गुस्से से बचें, क्योंकि जब मन शांत होगा तभी पूजा-पाठ का असली फल मिलेगा. शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का एक दिया जरूर जलाएं; इससे शनि देव और पितर दोनों की कृपा मिलेगी. संयम और सादगी से बिताया गया यह दिन हमें अंदर से मजबूत बनाएगा और जीवन में संतोष और खुशी भर देगा.

बुद्धिमान लोगों की पहचान हैं ये 7 लक्षण, चाणक्य ने बताई सफलता की कुंजी

आज से कई सौ वर्षों पहले भारतभूमि पर ऐसे महान ज्ञानी ने जन्म लिया, जिनकी बातें आज भी भटके हुओं को सही रास्ता दिखाने का काम करती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन के लगभग हर पहलू से जुड़ा ज्ञान साझा किया, जो आज के समाज में भी उतना ही सटीक बैठता है। आज हर कोई खुद को बुद्धिमान समझता है। लेकिन असल में बुद्धिमान व्यक्ति के पैमाने क्या हैं, ये शायद ही कोई समझता हो। क्या केवल डिग्री लेने से कोई बुद्धिमान हो जाता है, या इसके लिए किसी खास विषय का ज्ञान जरूरी है। आचार्य चाणक्य ने इस बारे में भी अपनी नीति में बताया है। उन्होंने बुद्धिमान व्यक्ति के कुछ संकेत बताए हैं, जिन्हें देखकर आप वाकई समझ सकते हैं कि सामने वाला केवल किताबी ज्ञानी है या असल मायनों में ज्ञानी है। अपने मन की बात हर किसी को ना बताना आचार्य चाणक्य बताते हैं कि बुद्धिमान व्यक्ति अपने मन की बात हर किसी के साथ साझा नहीं करते, भले ही वो कितना भी करीबी क्यों ना हो। असल में बुद्धिमान व्यक्ति जानते हैं कि आज का मित्र कल शत्रु भी बन सकता है। ऐसे में वो आपके खिलाफ सबसे पहले इन्हीं बातों का इस्तेमाल करेगा, जो अपने उन्हें विश्वास कर के बताई हैं। अपना कार्य पूरा होने से पहले किसी को नहीं बताते बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी अपने कार्य को पूरा होने से पहले नहीं बताते। आचार्य कहते हैं कि पहले से ही बात का ढोल पीट देने से काम का महत्व तो कम हो ही जाता है, साथ में शत्रु भी आपको गिराने का प्रयास कर सकता है। इसलिए भलाई इसी में है कि चुपचाप पहले काम करें, परिणाम लोगों को खुद ही दिख जाएगा। गुस्से और जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते आचार्य चाणक्य बताते हैं कि बुद्धिमान व्यक्ति अपना कोई भी निर्णय जल्दीबाजी या गुस्से में नहीं लेते हैं। क्योंकि वो जानते हैं कि जल्दी में या गुस्से में लिया गया एक भी निर्णय पूरी मेहनत को बर्बाद कर सकता है। बुद्धिमान व्यक्ति कम बोलते हैं और ज्यादा सुनते हैं बुद्धिमान व्यक्ति का एक लक्षण ये भी है वो ज्यादा बोलते नहीं बल्कि लोगों को सुनते हैं। वो जानते हैं कि उन्हें कब और क्या बोलना है। इससे उनकी बातों का महत्व भी ज्यादा होता है और उनके ज्ञान में भी वृद्धि होती है। अपने हर अनुभव से सीखते हैं ऐसा नहीं है कि बुद्धिमान व्यक्ति को हार का सामना नहीं करना पड़ता है। वो भी कई बार नीचे गिरते हैं लेकिन उस अनुभव को बेकार नहीं जाने देते। वो अपने हर एक अनुभव से सीख लेते हैं, उसमें सुधार करते हैं और आगे बढ़ते हैं। एक ही गलती को बार-बार दोहराते नहीं। समय का महत्व समझते हैं आचार्य चाणक्य बताते हैं कि बुद्धिमान व्यक्ति अपने समय का मोल समझता है। वो जानते है कि दुनिया में सब कुछ खरीदा जा सकता है, लेकिन समय अनमोल है। इसलिए एक एक क्षण उसके लिए कीमती होता है, जिसे वो व्यर्थ नहीं जाने देता। बिना सोचे-समझे कोई काम नहीं करते बुद्धिमान व्यक्ति अपना कोई भी काम बिना सोचे-समझे कभी शुरू नहीं करते। वो कुछ नया होने से पहले उसका अच्छे से आकलन करते हैं, फिर हर परिणाम को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला करते हैं। उनकी यही सूझबूझ उन्हें औरों से अलग और सफल बनाती है।

आर्थिक तंगी से चाहिए छुटकारा? आज ही पर्स में रखें ये खास वस्तुएं

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो आपको मां लक्ष्मी की कृपा दिलाती हैं और आर्थिक तंगी दूर करती हैं। इन चीजों को पर्स में रखने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। इन उपायों को करने से न केवल आर्थिक तंगी दूर होती है, बल्कि फिजूलखर्ची भी रुकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में। जरूर करें ये उपाय अगर आप पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इससे राहत पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में सुझाया हुआ ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए 21 साबुत चावल के दानों को हल्दी से रंग लें। इसके बाद इन्हें पीले कपड़े या कागज में बांध दें और इसे अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपको धन संबंधी परेशानियों से राहत मिल सकती है और फिजूलखर्ची कम होती है। इस उपाय को आप किसी भी शुक्ल पक्ष के दूसरे गुरुवार को करना उत्तम माना गया है। मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी जी को कमल के बीज प्रिय माने गए हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें अपने पर्स में रखते हैं, तो देवी लक्ष्मी की कृपा से आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसकी के साथ आप अपने पर्स में गोमती चक्र भी रख सकते हैं, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। शुभ हैं इन चीजों को रखना आप अपने पर्स में एक चांदी का छोटा-सा चौकोर टुकड़ा या फिर चांजी का सिक्का भी रख सकते हैं। इससे आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और बरकत कभी खत्म नहीं होती। इसके साथ ही आप अपने आराध्य देव या देवी-देवताओं का छोटा-सा चित्र भी अपने पर्स में रख सकते हैं, जो काफी शुभ माना जाता है। इससे बरकर बनी रहती है। भूलकर भी न रखें ये चीजें     पर्स में कभी भी फटे नोट नहीं रखने चाहिए, इससे धन की हानि होने लगती है।     पुराने बिल और रसीदें आदि भी अपने पर्स में रखने से बचें, जो बरकत में रुकावट बनते हैं।     कई लोग अपने मृत परिजनों की तस्वीर न पर्स में रखते हैं, जो गलत माना गया है।     पर्स में पुरानी चाबियां, जंग लगे सिक्के, पिन या किसी भी प्रकार की बेकार धातु नहीं रखनी चाहिए।     साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका पर्स फटा हुआ नहीं होना चाहिए।  

इन पौधों को जरूर बनाएं अपने किचन गार्डन का हिस्सा

आपका किचन किसी खजाने से कम नहीं। यह वो जगह है जहां हर बीमारी का इलाज मिलता है और हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन। लेकिन अगर आप अपने किचन के गार्डन को और भी इफेक्टिव बनाएं तो आपका किचन भी किसी अलादीन के खजाने से कम भी नहीं होगा। जानिए कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें आपको अपने किचन गार्डन जरूर शामिल करना चाहिए…. तुलसी:– तुलसी एक पारंपरिक पौधा है। तुलसी का महत्व हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा है। इस पौधे की आपको ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती। तुलसी एक औषधीय पौधा है जिससे आप ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से निजात पा सकते हैं। एलोवेरा:- एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसकी देखभाल करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत-मशक्कत नहीं करनी पड़ती। इसे एक प्रॉपर जगह देकर आप उगा दें और पानी देते रहें। कुछ दिन बाद आप देखेंगी कि पौधा अपने आप अपनी जगह से फैलता जा रहा है धनिया:- धनिया आपके खाने को एक नया स्वाद देता है। लगभग हर खाने में हाउसवाइव्स धनिए का इस्तेमाल जरूर करती हैं। ऐसे में ये साफ और स्वच्छ धनिया होना आपकी जरूरत होनी चाहिए। इसलिए कोशिश करें कि धनिया आप अपने किचन गार्डन में ही उगाएं। पुदीना:- पाचन संबंधी दिक्कतों में पुदीना बहुत कारगर है। इसे एक बड़े गमले में उगाएं क्योंकि यह तेजी से फैलता है। ताजा पुदीना के पत्तों का इस्तेमाल आप चाय में, चटनी के रूप में और सब्जी को एक नया टेस्ट देने के लिए कर सकते हैं।  

आज का राशिफल 14 मई 2026: किस राशि को मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क

मेष 14 मई के दिन रिलेशनशिप के मामले में कई दिक्कतों के बावजूद, यह जरूरी होगा क्योंकि आप दिन खत्म होने से पहले उन्हें सुलझा लेंगे। ऑफिस में आपका रवैया बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। धन की कमी आज के दिन नहीं रहेगी। वृषभ 14 मई के दिन आपकी एनर्जी अच्छी है और लोग आपके प्रयासों पर ध्यान देंगे। क्लियर तौर पर बात करें और कॉन्फिडेंस के साथ लेकिन प्यार से काम करें। नए छोटे काम आजमाएं और जरूरत पड़ने पर मदद मांगें। दोस्तों को आपका साथ देने दें। मिथुन 14 मई के दिन आपको ज्यादा से ज्यादा सेविंग्स करने के ऑप्शन दिखेंगे। आज के दिन सेहत से समझौता न करें। आसान लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए एक पक्का प्लान बनाएं। लगातार प्यार भरे कदम उठाते रहें। कर्क 14 मई के दिन छोटे कामों को ऑर्गनाइज करें, डिटेल्स चेक करें, और मुश्किल हिस्सों के लिए मदद मांगें। आपकी लगातार कोशिशें क्लियर नतीजे लाएंगी। अच्छी आदतें बनाने और कॉन्फिडेंस लाने के लिए रोजाना एक छोटी लिस्ट बनाएं। सिंह 14 मई के दिन रोमांस से जुड़े मामलों को संभालें और ऑफिस में नई जिम्मेदारियां लें। फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट में सावधान रहें। आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से आप काम तेजी से पूरा कर पाएंगे। कन्या 14 मई के दिन हर पूरे हुए काम का जश्न मनाएं। जिज्ञासा आपको मददगार लोगों से मिलवाती है। आसान एक्सपेरिमेंट से उपयोगी विचार आते हैं। ओपन रहें, प्यार से बात करें, और ऐसे ऑफर स्वीकार करें, जो आपके मूल्यों और स्पीड से मेल खाते हों। तुला 14 मई के दिन गलतियां कम होंगी। आपको गर्व महसूस होगा। तरक्की करने के लिए लिस्ट, रेगुलर रूटीन और शांत फोकस का इस्तेमाल करें। आप सावधानी से प्लानिंग और आसान कदमों से फायदा उठा सकेंगे। वृश्चिक 14 मई के दिन अपने रिलेशनशिप को रोमांचक और प्रोडक्टिव बनाए रखें। आज के दिन पॉजिटिव सोच के साथ काम के तनाव को दूर करें। समृद्धि होने से स्मार्ट इन्वेस्टमेंट की भी अनुमति मिल सकती है। धनु 14 मई के दिन रोमांस से जुड़े मामलों को संभालें। ऑफिस में आज के दिन नई जिम्मेदारियां लें। फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट के मामले में सावधान रहें। आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। मकर 14 मई के दिन आज दोस्तों के साथ उम्मीद बांटें, सीखें बढ़ें, मुस्कुराएं, रुकें, प्लान बनाएं और आराम करें। आपका कॉन्फिडेंस आपके लिए नए मौके लेकर आएगा। दोस्ताना सपोर्ट, क्लियर बातचीत और छोटे-छोटे जरूरी फैसले आज ग्रोथ और कनेक्शन के लिए नए रास्ते बनाएंगे। कुंभ 14 मई के दिन अपने रिलेशन में पार्टनर के साथ असहमति को सुलझाएं और बेहतरीन प्रोफेशनल नतीजे देते रहें। आज के दिन पैसे को समझदारी से इन्वेस्ट करें। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या भी आपको परेशान नहीं करेगी। मीन 14 मई के दिन सामाजिक अवसर और क्रिएटिव आइडिया आएंगे। साफ-साफ बोलें और सावधानी से काम करें। ऐसे मददगार ऑफर स्वीकार करें, जो आपके शेड्यूल में फिट हों सकें। ग्रुप के विचारों को काम के समय के साथ मिलाएं।

आज का राशिफल 13 मई 2026: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क?

मेष 13 मई के दिन प्रोफेशनल प्रेशर को अपनी लाइफस्टाइल पर हावी न होने दें। रोमांस से जुड़े मामलों को कॉन्फिडेंस के साथ संभालें। स्मार्ट कदम उठाने के लिए आज आपकी धन की स्थिति भी अच्छी है। आज प्यार वाला दिन रहेगा। आज एक खुशहाल पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ इन्जॉय करें। वृषभ 13 मई के दिन एक शानदार लव लाइफ का आनंद लें, जहां आप पिछली सभी प्रॉब्लम्स को सुलझा सकते हैं। आप अपनी काबिलियत साबित करने के लिए हर प्रोफेशनल मौके का इस्तेमाल करेंगे। आज सेहत और धन दोनों ही आपके लिए पॉजिटिव रहेंगे। मिथुन 13 मई के दिन लव के मामले में मतभेदों को सुलझाएं। आपको अपने प्रोफेशनल जीवन में सकारात्मक परिणाम देखकर खुशी महसूस होगी। आज हेल्थ और धन दोनों भी अच्छी स्थिति में हैं। कर्क 13 मई के दिन बिजनेस कर रहे जातक अधिक धन कमाएंगे। लव अफेयर में आने वाली दिक्कतों से सावधान रहें और उन्हें सावधानी के साथ संभालें। आज के दिन नौकरी में आपका रवैया बहुत जरूरी है। आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन मजबूत बनी रहेगी। सिंह 13 मई के दिन आपका प्रेम जीवन सुखद रहेगा। अपने करियर में सफल होने के लिए फोकस बनाए रखें। आज के दिन नए आइडिया को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। जब आपका स्वास्थ्य अच्छा हो, तो फाइनेंशियल मामलों को समझदारी से संभालें। कन्या 13 मई के दिन लव लाइफ सुरक्षित महसूस होगी। कुछ जातकों की पिछली सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी। अपनी प्रोफेशनल काबिलियत साबित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मौकों का फायदा उठाएं। आज अपनी सेहत पर ध्यान दें। तुला 13 मई के दिन प्रेम संबंध से सबसे अच्छे पल हासिल करें। ऑफिस में अपनी मेहनत साबित करने के लिए अवसरों का इस्तेमाल करें। फाइनेंशियल रूप से, आप आज मजबूत सिचूऐशन में हैं। आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। वृश्चिक 13 मई के दिन खुशकिस्मती से आपकी लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों शानदार रहने वाली है। हेल्थ के मामले में आप भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। छोटी-मोटी पैसों की दिक्कतें भी आ सकती हैं। धनु 13 मई के दिन अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और अपनी भावनाओं को शेयर भी करें। काम पर विनम्र और प्रोडक्टिव रहना चाहिए। आज के दिन धन और स्वास्थ्य दोनों आपके साथ रहेंगे। मकर 13 मई के दिन अपने रिश्ते की समस्याओं को सुलझाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आप ऑफिस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन नॉर्मल रहेगी। आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा है। कुंभ 13 मई के दिन पार्टनर पर प्यार बरसाना जारी रखें। आप ऑफिस में शानदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं। एक सही फाइनेंशियल प्लान बनाएं और स्मार्ट मॉनेटरी इन्वेस्टमेंट पर फोकस करें। पक्का करें कि आप एक पॉजिटिव लाइफस्टाइल बनाए रखें। मीन 13 मई के दिन इस बात का ध्यान रखें कि आप लव लाइफ के लिए समय निकालें। आज के दिन ऑफिस में सीनियर्स की उम्मीदों पर खरे उतरें। कुछ लोगों को फाइनेंशियल दिक्कतें रहेंगी। आज कोई बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम नहीं है।

सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी का हमला और ऐतिहासिक विनाश की कहानी

  सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया गया. सोमनाथ के वैभव का आकर्षण सात दरिया पार तक है, क्योंकि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में स्वयं ही शक्तिशाली चुंबकीय प्रभाव है. आत्मिक ऊर्जा के साथ परमात्मिक शक्ति का चुंबकीय गुण भी इसमें है. तभी तो इस दिव्य मंदिर की संपदा को लूटने का लालच अफगानिस्तान के गजनी के लुटेरे महमूद गजनवी को यहां खींच लाया था. एक हजार साल पहले कड़ाके की ठंड में ऊटों, घोड़ों पर सवार 30 हजार की लुटेरी सेना के साथ वह थार का रेगिस्तान पार कर सोमनाथ पहुंचा था. सन 1026 में जनवरी की शुरुआत थी. गजनवी के लोगों ने सोमनाथ का किला घेर लिया. तीरों से हमले किए. दो दिन तो स्थानीय परमार और चालुक्य राज की सेना ने गजनवी के आक्रांता लुटेरों को खदेड़ दिया. लेकिन तीसरे दिन वो मंदिर में घुसने में कामयाब हो गए. मंदिर के पुजारी और रखवाले छिपकर देख रहे थे कि भगवान सोमनाथ शायद प्रकट होकर आक्रांताओं का संहार कर देंगे. जब पुजारी और रक्षक छुप गए तो सोमनाथ भी शायद अंतर्धान हो गए. हजार साल पहले इस घटनाक्रम के साक्षियों ने कई जगह लिखा और बताया है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग हवा में झूलता था. इसमें जबरदस्त चुंबकीय शक्ति थी. उसी से तालमेल बिठाते हुए प्राचीन भारतीय वास्तु शिल्पियों ने मंदिर के गर्भगृह की दीवारों और शिखर गुंबद में जगह-जगह समुचित कोण पर शक्तिशाली चुंबक फिट किए थे. गजनवी की सेना जब मार-काट मचाती हुई मंदिर के गर्भगृह में पहुंची तो हवा में लटके ज्योतिर्लिंग को तोड़ने के लिए तलवार लेकर आगे बढ़ी. लेकिन उनकी तलवारें शक्तिशाली ज्योतिर्लिंग से चिपक गईं. यह देखकर गजनवी चौंक गया. उसके एक साथी ने भाला पकड़ाया. जैसे ही उसने भाला उठाया, वो हाथ से छूटकर पीछे दीवार में फिट चुंबक में जाकर चिपक गया. यह देखकर गजनवी की पूरी सेना डर गई. लकड़ी के लट्ठों से ध्वस्त किया शिवलिंग तभी उसके साथ मौजूद आक्रांताओं ने दिमाग लगाया. फिर लकड़ी के भारी भरकम लट्ठों से शिवलिंग ध्वस्त किया गया. गर्भगृह और मंडप की दीवारों पर लगे बेशकीमती पत्थर और हीरे-जवाहरात निकाले गए. दरवाजों पर जड़ा सोना नोंच लिया गया. मंदिर में भगवान सोमनाथ के रत्नजड़ित स्वर्ण छत्र, चंवर, पूजा के बर्तन और खजाने में मौजूद अकूत संपदा लूट ली गई. मंदिर का गर्भगृह अमूमन तीसरे प्रकोष्ठ में होता था. लिहाजा वहां अंधेरा ही रहता था. अंदर प्रज्वलित बड़े दीपक का प्रकाश दीवारों में जड़े रत्नों से परावर्तित होकर पूरे गर्भगृह को रोशन कर देता था. गजनी के लुटेरों ने मंदिर में लगे चंदन के दरवाजे तक उखाड़ लिए, जिन पर सोने के मोटे परतों की नक्काशी थी. मारकाट और लूटपाट के बाद गजनवी की सेना फौरन सोमनाथ से भाग खड़ी हुई. क्योंकि उन्हें अंदेशा था कि चालुक्य और परमार राजा सेना लेकर उसे खदेड़ने कभी भी आ सकते हैं. सोमनाथ और वेरावल के दस हजार से अधिक गांवों, कस्बों और शहरों के लाखों कारोबारी श्रद्धालु मंदिर में बड़ी श्रद्धा से लाभ का निश्चित हिस्सा अपने आराध्य को अर्पित करते थे. गजनवी हजारों ऊंटों पर लादकर वो संपदा ले गया. यह गजनवी का भारत पर अंतिम हमला बताया जाता है, क्योंकि इसके बाद उसके बहुत सारे सैनिक और ऊंट, घोड़े मारे गए. हालांकि गजनी वापस पहुंचने पर गजनवी को वहां के शासक ने कई उपाधियां दी. वहीं, सोमनाथ मंदिर कुछ साल बाद फिर गर्व से सिर उठाए शान से खड़ा हुआ. जैसे अमावस्या के बाद आई पूर्णिमा की रात. सोमनाथ मंदिर को पूरे 17 बार ध्वस्त किया गया. लेकिन मंदिर हर बार ध्वस्त होकर संवरता रहा, क्योंकि यह ज्योतिर्लिंग स्वयं प्रकाश है और जगत प्रकाशक भी. सोमनाथ के शिवलिंग के अवशेष आज कहां है? दिव्य चुंबकीय शक्ति से युक्त सोमनाथ ज्योतिर्लिंग हवा में लटकने वाला ऐसा शिवलिंग था, जिसे स्पर्श नहीं किया जाता था. खंडित होने के हजार साल बाद उस ज्योतिर्लिंग के अवशेष एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने सार्वजनिक किए. दक्षिण भारत के एक श्रद्धालु परिवार ने ठीक हजार साल पहले सुनसान पड़े सोमनाथ मंदिर के गर्भगृह से ज्योतिर्लिंग के बचे हुए अवशेष सहेजकर रख लिए. दक्षिण भारतीय ब्राह्मण परिवार के उन वंशजों ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अंग अवशेषों की हजार साल तक अपने निजी मंदिर में आराधना की. फिर उन्होंने श्री श्री रविशंकर को सौंप दिया. दिल्ली में जब रविशंकर ने इसके दर्शन जनता को कराए तो मैंने साक्षात्कार के दौरान जिज्ञासा की कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग तो चुंबकीय शक्ति से युक्त था. इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हमने भी सबसे पहले यही गुण देखा था. उन्होंने जब चांदी की थाली में रखे लगभग तीन इंच की गोलाई वाले दिव्य शिवलिंग के थोड़ा ऊपर दूसरे शिवलिंग को घुमाया तो थाली में रखा शिवलिंग भी घूमने लगा. फिर उन्होंने थाली के नीचे एक शिवलिंग घुमाया, तब भी वैसा ही दृश्य दिखा यह प्रमाण सिद्ध करने को काफी है कि मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग कितना दिव्य और शक्तिशाली रहा होगा. साथ ही, मंदिर की दीवारों, ऊंचे गुंबदों और शिखर में प्रयुक्त चट्टानों में किस तरह शक्तिशाली चुंबक फिट कर इस ज्योतिर्लिंग की शक्ति को चैनलाइज किया होगा. कल्पना कीजिए जब दुनिया में ज्ञान का अंधेरा था तो भारतीय स्थापत्य और वस्तु शिल्प कला कितनी उन्नत रही होगी. इसके प्रमाण सिर्फ सोमनाथ मंदिर ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत के अनेक मंदिर हैं, जिनमें कहीं खंभे हवा में झूल रहे हैं तो कहीं पत्थर के खंभों और सीढ़ियों पर थाप मारने पर उनसे संगीत के सधे स्वर निकलते हैं.