samacharsecretary.com

उधारी में 1000, बदले में 1 करोड़: सब्जीवाले की दोस्ती ने किया कमाल

जयपुर  सब्जी बेचकर परिवार का पालन करने वाले अमित सेहरा भले ही 'नए करोड़पति' हैं, लेकिन वह दिल के पहले से ही अमीर हैं। तभी तो जिस दोस्त से 1000 रुपये उधार लेकर वह 11 करोड़ जीते उसे अब मूलधान के अलावा एक करोड़ रुपये वापस करने जा रहे हैं। राजस्थान में जयपुर के कोटपुतली के निवासी अमित की कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। लोग उनकी किस्मत ही नहीं, विनम्रता और दोस्त की मदद को याद रखने की भी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अमित सेहरा अपने एक दोस्त मुकेश के पास घूमने के लिए पंजाब गए थे। उन्होंने बठिंडा में एक लॉटरी की दुकान और उस पर टिकट खरीदने वालों की भीड़ देखी तो उनका मन भी ललचा गया। वह भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे। पता चला कि एक टिकट के लिए 500 रुपये खर्च करने होंगे। अमित के जेब में उस वक्त टिकट के लायक पैसे नहीं थे। उन्होंने संकोच किए बिना मुकेश से तुरंत एक हजार रुपये उधार लिए। अमित सेहरा ने तुरंत दुकान से दो लॉटरी के टिकट खरीद लिए। एक अपनी पत्नी के नाम और एक खुद के नाम। पंजाब स्टेट लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 के लिए 11 करोड़ रुपये का जैकपॉट निकलने वाला था। अमित को तब कहां पता था कि अब उन्हें आगे किसी से उधार लेने की जरूरत नहीं होगी। वह पंजाब से वापस राजस्थान आ चुके थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वही वह खुशनसीब हैं, जिसे सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी तो वह ना तो भगवान का आभार जताना भूले और ना ही अपने उस दोस्त की मदद। सेहरा ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पास लॉटरी पुरस्कार प्राप्त करने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं हैं। जयपुर के कोटपुतली से आये और ठेले पर सब्जी बेचने वाले सेहरा ने कहा,'यह भगवान का आशीर्वाद है कि उन्होंने मुझे ‘छप्पर फाड़ के’ दिया।' उन्होंने कहा कि वह यह पैसा अपने दो छोटे बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे और एक घर भी बनवाएंगे। अमित ने कहा कि वह अपने दोस्त मुकेश को लॉटरी टिकट के वास्ते पैसे उधार देने के लिए एक करोड़ रुपये देंगे। वह मुकेश की दो बेटियों के नाम 50-50 लाख रुपये देने जा रहे हैं।

कलेक्टर बनकर शिक्षक: पार्थ जैसवाल ने बच्चों को दी गणित की क्लास और किया चौंकाने वाला सवाल

छतरपुर छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है. इस वायरल वीडियो में कलेक्टर पार्थ जैसवाल कक्षा सातवीं के छात्र राजाराम लोधी को पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कलेक्टर कक्षा आठवीं के छात्र सरोज रजक से आकाश का पर्यायवाची और छात्र ज्योति आदिवासी से अश्व का पर्यायवाची भी पूछते नजर आते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कलेक्टर पार्थ जायसवाल मैथ्स टीचर बनकर छात्र को गणित का गुणनखंड सिखाते नजर आ रहे हैं. कलेक्टर का ये अंदाज देखकर सोशल मीडिया में लोग अब उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया कलेक्टर के इस अंदाज को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो ये कोई कलेक्टर नहीं एक साधारण शिक्षक हैं, जो बच्चों को बहुत प्यार से समझा कर पढ़ा रहे हैं. बता दें, बीते  छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल बड़ामलहरा अंतर्गत ग्राम वीरों के शासकीय माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम आयुष जैन, जनपद सीईओ ईश्वर सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. शिक्षकों से की बातचीत इस दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शाला में शिक्षकों की सार्थक ऐप पर और बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में जांची. शाला में छात्रों की संख्या कम होने पर होने पर नाराजगी भी व्यक्त की और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों को छात्रों के अभिभावकों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश भी दिए. कलेक्टर ने छात्रों से किया संवाद कलेक्टर ने कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्रों के साथ संवाद भी स्थापित किया और उनको मिलने वाले दोपहर के भोजन और गणवेश के पैसे प्राप्त हो रहे या नहीं इसके बारे में छात्रों से पूछा. जिसमें छात्रों द्वारा बताया गया कि 600 रुपए खातों में गणवेश के लिए प्राप्त हो रहे है. कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि छात्र शाला में ड्रेस पहनकर आएं. साथ ही कलेक्टर ने कक्षा 7वीं के छात्र राजाराम लोधी से बात करते हुए उन्हें गुणनखंड करना सिखाया और कक्षा 8वीं को छात्र सरोज रजक से आकाश का पर्यायवाची, छात्र ज्योति आदिवासी से अश्व का पर्यायवाची पूछा गया.

सुभाश्री मोदक पर आरोप: होटल में संबंध और बिजनेस पार्टनर का झांसा देकर एयरफोर्स जवान से ऐंठे 14 लाख

ग्वालियर  भारतीय वायुसेना के एक जवान से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर लाखों रुपये ठग लिया गया। महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन में पदस्थ लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन अमित ने ग्वालियर एसपी क और महाराजपुरा थाने में आवेदन देकर 14 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुभाश्री मोदक नामक युवती के हनीट्रैप का शिकार हुआ है। पश्चिम बंगाल की युवती से हुई दोस्ती मामला फरवरी 2025 का है, जब पीड़ित की पहचान “Qwack-Qwack” नामक सोशल मीडिया ऐप के जरिए सुभाश्री से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद युवती ने खुद को इवेंट ऑर्गेनाइजर बताया और निवेश पर मुनाफा देने का लालच दिया। उसके झांसे में आकर अमित ने 28 फरवरी से 11 मार्च तक अलग-अलग किश्तों में करीब तीन लाख रुपए ट्रांसफर किए। युवती ने सिलीगुड़ी में “होली इवेंट” के आयोजन का बहाना बनाकर उसे बुलाया और होटल में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। सिक्योरिटी कंपनी खोलने का प्रस्ताव दिया इसके बाद आरोपी युवती ने अपने बॉस के नाम पर सिक्योरिटी कंपनी खोलने का प्रस्ताव दिया और अमित को 20 प्रतिशत पार्टनरशिप देने का झांसा दिया। अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच वायुसैनिक ने बैंक से लोन लेकर करीब 10 लाख रुपये और भेज दिए। जब अगस्त में उसे शक हुआ तो उसने जांच की, जिससे पता चला कि युवती के खिलाफ पहले से कई धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। हालांकि युवती ने उस कंपनी के नाम से शोशल मीडिया पर ग्रुप भी बनाया था। इस ग्रुप में हुई बातचीत में भी संबंधित युवक के नाम से ट्रांजेक्शन होने की बात की जा रही है। रेप केस में फंसाने की धमकी दी पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे तो युवती ने उसे झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दी। युवक ने बताया कि युवती ने उसे यह कहकर डराया कि वो पुलिस को बताएगी कि उसे बेहोश करते युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। परेशान वायुसैनिक ने अपने परिवार को घटना बताई और 4 नवंबर को ग्वालियर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बख्तियारपुर में नीतीश कुमार ने किया मतदान, लोगों से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील

पटना बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरूवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 121 सीट पर मतदान जारी है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने पटना के बख्तियारपुर में अपना वोट डाला। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, " लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है- सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!" बता दें कि राजधानी पटना समेत मतदान वाले 18 जिलों के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गई हैं। ग्रामीण इलाकों में सुबह-सुबह मतदान करने के इच्छुक मतदाताओं की कतारें ज्यादा लंबी देखी जा रही है। इन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होने वाले मतदान के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

जवारी मंदिर के सामने बगलामुखी हवन: मूर्ति याचिका लगाने वाले राकेश दलाल ने विधि विधान से किया पूजा-अर्चन

छतरपुर  सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई पर जूता उछालने वाले वकील राकेश किशोर इस समय खजुराहो में हैं। जिन्होंने बुधवार को मंदिर के दर्शन कर ध्यान लगाया था। गुरुवार को खजुराहो के जवारी मंदिर की मूर्ति को लेकर याचिका लगाने वाले राकेश दलाल ने जवारी मंदिर के सामने बगलामुखी हवन किया, जहां विधि विधान से पूजा अर्चना की गई है। साथ ही वकील राकेश किशोर ने खजुराहो मंदिर देखे। अब वो मातंगेश्वर महादेव की पूजा करने भी जा सकते हैं। उनकी गतिविधियों पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम भी नजर बनाए हुए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण खजुराहो के अधिकारियों ने बताया कि जहां हवन पूजन किया गया है वह क्षेत्र प्रतिबंधित क्षेत्र के दायरे में नहीं है।

पहला चरण मतदान जारी: बिहार में अब तक 42% से अधिक वोटिंग, दोपहर तक बढ़ी रफ्तार

पटना  बिहार के 18 जिलों में 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दोपहर 1 बजे तक 42.31% मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण में यूं तो कई दिगग्जों की किस्मत दांव पर है लेकिन वैशाली जिले के राघोपुर सीट की काफी चर्चा हो रही है। इस सीट से महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव खुद मैदान में हैं। हालांकि, इस सीट पर उनक मुकाबला सतीश यादव से है।   सतीश यादव बीजेपी के प्रत्याशी हैं औऱ एक बार तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी को यहां पटखनी भी दे चुके हैं। राघोपुर विधानसभा सीट पर सुबह से ही वोटिंग जारी है। मतदाता अपने-अपने बूथों पर कतार में लग कर मतदान का इस्तेमाल करते नजर आए हैंं। सुबह 9 बजे तक यहां 13.78 फीसदी वोटिंग हुई है। राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "हम सबको मिलकर बिहार को नंबर वन बनाना है, एक नया बिहार बनाना है जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार हो, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार हो। हमें ऐसी सरकार बनानी है जो युवाओं पर लाठी न बरसाए और पेपर लीक न करे…" हॉट सीट कहे जाने वाले राघोपुर विधानसभा में तेजस्वी यादव का सीधा मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी सतीश कुमार यादव से है। भले ही सतीश यादव साल 2010 में राबड़ी देवी को इस सीट से हरा चुके हैं लेकिन साल 2015 और 2020 में तेजस्वी यादव ने सतीश यादव को लगातार हार का स्वाद चखाया था। इस बार तेजस्वी यादव हैट्रिक मारने की चाहत रखत हैं। इस बार इस सीट पर मुकाबला कई मायनों में खास है। तेजस्वी यादव पहली बार मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर इस सीट से चुनावी जंग में हैं। तेजस्वी यादव युवा चेहरे हैं और महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। वही सतीश याादव के साथ जीत का इतिहास है सत्तारूढ़ गठबंधन की ताकत।  

बिहार में बढ़ता मतदान उत्साह — 1 बजे तक 42.30% वोटिंग, देखें क्षेत्रवार आंकड़े

पटना बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। वहीं सुरक्षा कारणों से मुंगेर जिले की तीन सीटें तारापुर, मुंगेर और जमालपुर के अलावा सिमरी बख्तिायारपुर, महिषी और सूर्यगढ़ा के 56 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही चलेगा। प्रथम चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें  सम्राट चौधरी , विजय कुमार सिन्हा , तेजस्वी यादव ,  खेसारी लाल यादव  सहित कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दोपहार 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत     बिहार में 1 बजे तक कुल 42.30 % मतदान     मुंगेर में 41.47  % मतदान     नालंदा में 41.87  % मतदान     सहरसा में 44.20 % मतदान     मुजफ्फरपुर में 45.41 % मतदान     पटना में 37.72 % मतदान     सारण में 43.06 % मतदान     सीवान में 41.20 % मतदान     बेगूसराय में 46.02 % मतदान पवन सिंह ने किया मतदान     भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने पैतृक गांव बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जोकहरी पहुंचकर मतदान किया।  मतदान के बाद उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।       वोटर लिस्ट से 150 लोगों का नाम गायब     छपरा विधानसभा के ब्रह्मपुर मोहल्ले के 150 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब है, जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश है।       सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत     बिहार में 11 बजे तक कुल 27.65 वोटिंग     समस्तीपुर में 25.11 % मतदान     आरा में 21.24 % मतदान     तरारी में 27.1 % मतदान     शाहपुर में 28.94 % मतदान     बेगूसराय में 30.37 % मतदान     गोपालगंज में 30.04  % मतदान  

तीनों दरिंदों के खिलाफ हिम्मत दिखा छात्रा ने खुद को छुड़ाया, ग्वालियर में दिनदहाड़े किडनैपिंग की कोशिश नाकाम

ग्वालियर  ग्वालियर जिले में महिला सुरक्षा को शर्मसार कर देने वाली घटना, लेकिन साथ ही एक छात्रा की बहादुरी ने पूरे शहर को झकझोर दिया। दिनदहाड़े महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज और महिला थाने के बीच तीन बदमाशों ने छात्रा को ऑटो में जबरन बैठाने की कोशिश की। लेकिन छात्रा ने ऐसी हिम्मत दिखाई कि आरोपी भाग खड़े हुए। घटना  सुबह 11 बजे की है जब ऑटो में सवार दो युवकों ने छात्रा का हाथ पकड़ उसे उठाने की कोशिश की। तीसरा ऑटो चालक उसे गाड़ी में बैठाने के लिए कह रहा था। छात्रा ने पूरे दम से विरोध किया और भागकर महिला पुलिस थाने की ओर दौड़ पड़ी। डर के मारे आरोपी ऑटो छोड़कर फरार हो गए। अद्भुत साहस दिखाते हुए, नाबालिग छात्रा ने खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया और मदद के लिए महिला पुलिस थाने की ओर दौड़ी। हालांकि, मदद पहुंचने से पहले ही, आरोपी ऑटोरिक्शा छोड़कर पैदल ही भाग गए। दिनदहाड़े हुए इस घटनाक्रम से छात्रा दहशत में है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपितों बीरेंद्र सिंह, हरेंद्र गुर्जर और गौरव रावत को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना महिला थाना से चंद कदम की दूरी पर हुई। पड़ाव थाना क्षेत्र में साया होटल के पास रहने वाली 17 वर्षीय बालिका ने बताया कि वह पॉलीटेक्निक गर्ल्स कालेज में पढ़ती है। सुबह पौने 11 बजे कॉलेज जा रही थी। महिला थाने से थोड़ा आगे ऑटो खड़ा था। उसके पीछे वाली सीट पर बैठे दो युवक उसके हाथ-पैर पकड़कर जबरन बैठाने लगे और ड्राइवर को आटो चालू को कहा। पीड़िता जैसे-तैसे खुद को उनके चंगुल से छुड़ाते हुए पड़ाव चौराहे की ओर भागी। कुछ देर बाद ऑटो ड्राइवर और उसमें सवार आरोपित भी भाग गए। पुलिस ने ऑटोरिक्शा जब्त कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पड़ाव पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शैलेंद्र भार्गव ने कहा कि हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना महिला थाने से महज 50 कदम की दूरी पर हुई और पूरी वारदात CCTV में कैद है। पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है और आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन पर की तैयारियों की समीक्षा  पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दी प्रगति की जानकारी  सीएम ने अफसरों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश   सीएम ने स्टेशन पर सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश  7 नवंबर को वाराणसी आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  8 नवंबर को पीएम करेंगे बनारस से खजुराहो वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत गुरुवार को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु और व्यवस्थित रहें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 7 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अगले दिन, 8 नवंबर को वह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत और तीन अन्य ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण दौरा तैयारियों को अंतिम रूप देने के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीएम योगी ने षोडशोपचार विधि से संपन्न किया भगवान विश्वनाथ का पूजन-अर्चन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट  सीएम योगी ने षोडशोपचार विधि से संपन्न किया भगवान विश्वनाथ का पूजन-अर्चन  मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की  मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी – मुख्यमंत्री को देख जनता ने लगाया हर-हर महादेव का जयघोष   वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के कोतवाल माने जाने वाले भगवान काल भैरव का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया और देश एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, कल्याण तथा शांति की कामना की। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने 'हर हर महादेव' के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। मुख्यमंत्री ने विधिवत अभिषेक के बाद गर्भगृह में विशेष पूजा संपन्न की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने आश्रम परिसर स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और सतुआ बाबा के शिष्य महंत संतोष दास जी महाराज से भेंट की। मुख्यमंत्री ने संतों का आशीर्वाद लिया और वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा सुशील सिंह भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बुधवार की शाम वाराणसी पहुंचे थे। आगमन के बाद उन्होंने नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने क्रूज से गंगा तटों पर जलते दीपों के मनमोहक और भव्य दृश्य का अवलोकन किया। देव दीपावली के अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी आज आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का जीवंत प्रतीक बन चुकी है।