samacharsecretary.com

न्यू ईयर सेलिब्रेशन में झारखंडियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तीन दिन में करोड़ों की शराब बिकी

रांची नए साल के जश्न ने झारखंड में शराब की बिक्री के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 31 दिसंबर की रात राज्यभर में जश्न, पार्टियों और नाइट सेलिब्रेशन का असर सीधा शराब की दुकानों पर दिखा, जहां देर रात तक भारी भीड़ लगी रही। तीन दिनों में 65 करोड़ रुपये की शराब बिकी 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक राज्य में लगभग 65 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री का अनुमान है। झारखंड शराब व्यापारी संघ के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि तीन दिनों में बिक्री 65 से 70 करोड़ रुपये के बीच रही। उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप पूरी बिक्री नहीं हो पाई। सर्वाधिक बिक्री 31 दिसंबर को हुई, जब पूरे राज्य में लगभग 30 करोड़ रुपये की शराब बिकी। पिछले वर्ष 60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी कहा जा रहा है कि यह पिछले साल 31 दिसंबर की तुलना में लगभग ढाई करोड़ रुपये अधिक है। पिछले वर्ष इसी मौके पर तीन दिनों में लगभग 60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी।  

अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा रांची, 3 जनवरी से होगा आगाज़

रांची झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में दूसरा ऑल इंडिया न्यायाधीश बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 03 से 04 जनवरी तक रांची में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन रांची के होटवार स्थित खेल गांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। 30 से ज्यादा न्यायाधीश प्रतियोगिता में लेंगे भाग इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न 09 उच्च न्यायालयों के 30 से ज्यादा न्यायाधीश भाग लेंगे। टूर्नामेंट का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े पदाधिकारियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। खेल गांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के विश्राम, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे प्रतियोगिता के दौरान चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। मेन सिंगल, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में देशभर से आए न्यायाधीश अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि पहला ऑल इंडिया न्यायाधीश बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 05-06 जनवरी 2025 को ओडिशा में आयोजित किया गया था।  

मुख्यमंत्री नितीश ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

पटना. मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने आज राजवंषी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाष नारायण सुपर स्पेषयलिटी अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देष दिया कि इस 400 बेड के हड्डी रोग के अति विषिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देष्य है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे व्यापक और इलाज की अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध हो। इसी के तहत लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशी नगर, पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है और इस अति विषिष्ट अस्पताल का नया भवन बनाया जा रहा है। यहां हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों के इलाज की आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाष नारायण अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। वहां उपस्थित मरीजों एवं उनके अभिभावकों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों निर्देष दिया कि मरीजों का इलाज बेहतर ढंग से हो, इसमें किसी प्रकार की कोताही न हो। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2012 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशीनगर, पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गयी थी, जहां पर हड्डी रोग से संबंधित सभी प्रकार के इलाज की अच्छी व्यवस्था रहे। इसके आलोक में इस अस्पताल परिसर में ही 215 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड के अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी। इस 6 मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जारी है जो मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसमें 250 वाहनों के पार्किंग, 6 लिफ्ट, 6 ऑपरेशन थियेटर, 42 आई0सी0यू0 बेड, 15 प्राइवेट वार्ड इत्यादि की व्यवस्था है। इस अति विशिष्ट अस्पताल में समुचित इलाज के लिए 66 चिकित्सकों सहित कुल 140 पदों का सृजन किया गया है। इस अति विशिष्ट अस्पताल के शुरू हो जाने से हड्डी रोग के मरीजों को काफी फायदा होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेष कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डाॅ. चन्द्रषेखर सिंह, जिलाधिकारी डाॅ. त्यागराजन एस0एम0 सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।    

बिहार को इस साल मिलेगा पहला छह लेन हाइवे

पटना. नए वर्ष (2026) में सड़क के मामले में बिहार को नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे की सौगात मिल सकती है। इस वर्ष बिहार को पहली छह लेन सड़क मिल जाएगी। बिहार का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम भी नए साल में पूरा होगा, जबकि चार एक्सप्रेस-वे पर इसी साल काम शुरू होने की उम्मीद है। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार वाराणसी-औरंगाबाद छह लेन सड़क परियोजना अंतिम चरण में है। बिहार का यह पहला छह लेन नेशनल हाईवे है। इसका काम नए वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसके बनने से बिहार से यूपी होते हुए दिल्ली तक आना-जाना आसान हो जाएगा। इसी तरह औरंगाबाद से चोरदाहा छह लेन सड़क परियोजना का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बनने से बिहार से झारखंड व बंगाल तक का सफर आसान होगा। नए वर्ष में बिहार को पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम पूरा होगा। आमस से दरभंगा के बीच बन रहा नेशनल हाईवे का काम 2025 में ही पूरा होना था। संशोधित लक्ष्य वर्ष 2026 तय किया गया है। कुछेक और सड़क परियोजनाओं का काम नए साल में पूरा होगा। चकिया-बैरगनिया दो लेन सड़क और परसरमा-सहरसा-महिषि दो लेन सड़क का काम भी इसी वर्ष पूरा होगा। पटना-बेतिया का खंड सोनपुर-बकरपुर-मानिकपुर का काम पूरा होगा। इससे पटना एम्स से जेपी गंगा पथ होते हुए सोनपुर, बकरपुर आना-जाना आसान होगा। कच्ची दरगाह-बिदुपुर और बख्तियारपुर-ताजपुर का काम नए साल में पूरा हो जाएगा। गया-बिहारशरीफ चार लेन, बायसी-बहादुरगंज-दीघलबैंक, बेतिया-नरकटियागंज, कादिरगंज-खैरा, मीठापुर-महुली, कटिहार-बलरामपुर, मानसी-सिमरी बख्तियारपुर, अम्बा-देव-मदनपुर का काम नए साल में पूरा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पटना से पूर्णिया के बीच बन रही सड़क को एक्सप्रेस-वे को दर्जा दे दिया है। जल्द ही वित्तीय मंजूरी मिल जाएगी। इस तरह बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे का काम नए साल में शुरू हो जाएगा। अन्य एक्सप्रेस-वे में गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया और बक्सर-भागलपुर का काम शुरू हो सकता है। पटना-आरा-सासाराम के बीच बन रहा एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम भी नए साल में शुरू हो जाएगा। सोन नद पर पुल बनाने का काम भी शुरू होगा वाराणसी-कोलकाता के दो खंड में रोहतास के सुरक्षित वन क्षेत्र में सड़क का नए सिरे से निर्धारण और सोन नद पर पुल बनाने का काम नए साल में शुरू हो जाएगा। भागलपुर-हंसडीहा चार लेन, पटना-औरंगाबाद में अरवल, दाउदनगर बाईपास का काम नए साल में शुरू हो जाएगा। इसके अलावा राज्य के कई स्टेट हाईवे का काम भी नए साल में पूरा होगा। इससे लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी। भागलपुर-मुंगेर में मरीन ड्राइव का काम शुरू होगा वित्तीय संस्थानों की मदद से राज्य सरकार अपनी ओर से कुछेक स्टेट हाईवे का काम शुरू कर सकता है। खासकर भागलपुर और मुंगेर में गंगा किनारे मरीन ड्राइव की योजना पर काम शुरू होगा। इसका भी लोगों को इंतजार है। देश के सबसे बड़े पुल का काम होगा शुरू समस्तीपुर के मुक्ता में नए आरओबी, बूढ़ी गंडक पर दो लेन पुल, बरबीघा-शेखपुरा-जमुई-बांका-पंजवारा दो लेन सड़क का काम नए साल में शुरू होगा। दरभंगा-जयनगर चार लेन चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, डुमरांव, नासरीगंज, दावथ बाइपास, अररिया-परसरमा दो लेन, बक्सर-चौसा चार लेन बाईपास का काम नए साल में शुरू होगा। गंडक नदी पर देश का सबसे बड़े पुल का काम नए साल में शुरू होगा। खगड़िया-पूर्णिया चार लेन और मुजफ्फरपुर-सोनबरसा चार लेन सड़क का काम भी शुरू होगा।

बिहार में नये साल पर 3 लाख नौकरियां और दस लाख मिलेंगे रोजगार

पटना. नये साल 2026 में बिहार में जॉब की बहार आएगी। बिहार के 25 हजार युवाओं को इंटर्नशिप का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप कराया जा रहा है। मार्च तक पांच हजार तथा इसके बाद अप्रैल माह से नये वित्तीय वर्ष में 20 हजार युवाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश और दूसरे राज्यों की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपनी रुचि दिखायी है। अपनी जरूरत के अनुसार कंपनियों युवाओं का चयन कर इंटर्नशिप करा रही है। वहीं, राज्य सरकार के द्वारा इन युवाओं को चार से छह हजार रुपये महीने इंटर्नशिप दिया जा रहा है। 1.5 लाख रिक्तियों को भरने की अनुशंसा नये वर्ष में इन पदों पर नियुक्ति करने वाली संस्थाओं एवं आयोगों को अनुशंसा के साथ भेजी जाएगी। जबकि, 1.5 लाख रिक्तियों को भरने की अनुशंसा नियुक्ति करने वाली विभिन्न संस्थाओं एवं आयोगों को भेजी जा चुकी है। इन पदों पर रिक्तियों को लेकर आवेदन प्राप्त किए जाने और नियुक्ति हेतु प्रारंभिक परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। विभाग के अनुसार, राज्य सरकार के सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच पांच साल में राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। पुलिस में 30 हजार से अधिक पदों पर होगी बहाली नये साल में 24 हजार से अधिक सिपाही सहित 30 हजार से अधिक विभिन्न पदों पर बहाली को पूरा किया जायेगा। बहाली विभिन्न चरण में प्रक्रियागत है। इनमें 19838 पुलिस सिपाही, 4366 चालक सिपाही, 1799 पुलिस दारोगा, 2417 कक्षपाल, 1685 मद्य निषेध सिपाही बहाल होंगे।108 चलंत दस्ता सिपाही, 33 प्रवर्तन अवर निरीक्षक, 25 सहायक जेल अधीक्षक (भूतपूर्व सैनिक) और 24 वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (रेंज ऑफिसर) के पद शामिल हैं। उद्योगों में दस लाख रोजगार उपलब्ध होंगे सूबे के उद्योग में नये साल में लगभग दस लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। इसके अलावा उद्योगों में एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष नौकरी मिलने की संभावना है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 11 हजार नए उद्यमी बनेंगे। इसके माध्यम से अलग से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। बिहार में इस समय उद्योगों में सालाना लगभग 50 हजार लोगों को नौकरी मिल रही है। लेकिन इसकी संख्या हर साल लगभग दोगुनी हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल एक लाख लोगों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। आने वाले समय में यह संख्या बढ़ सकती है। वहीं, अगले पांच वर्षों (2025-30) में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री नितीश ने नववर्ष की दी शुभकामनाएँ

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2026 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि आनेवाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने कहा है कि नववर्ष में सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवचयनित 1910 पदाधिकारियों, कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (सीजीएल)  के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नव वर्ष का बड़ा उपहार दिया। इस बाबत मोरहाबादी मैदानए रांची में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जिस तरह अपने कठिन परिश्रम और संघर्ष से यह मुकाम प्राप्त किया हैए उसी तरह  पूरी निष्ठाए लगन सेवा भावना और कार्यशैली से राज्य को आगे ले जाने का दायित्व भी निभाएंगे। आपका सरकार के अंग के रूप में इस राज्य की जनता से जुड़ना इस प्रदेश के विकास को नया आयाम देगा। इरादे नेक हों तो सफलता जरूर मिलती है  मुख्यमंत्री ने कहा कि जेएसएससी. सीजीएल को लेकर तरह . तरह की चुनौतियां आईं। लंबे समय तक परीक्षा में व्यवधान पैदा होता रहा। लेकिनए मैने कहा था कि इरादे नेक हों तो सफलता जरूर मिलती है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार सीजीएल परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी रही। हालांकिए इस दौरान कुछ संगठित गिरोह साजिश रचने का प्रयास करते रहे। लेकिनए हमारी सरकार और जेएसएससी ने इस परीक्षा के आयोजन से लेकर न्यायालय तक पूरी पारदर्शिता के साथ सभी बातों को रखा । इसी का नतीजा है कि विरोधी तत्वों की साजिशें नाकाम हुईंए और आपकी मेहनत और संघर्ष की जीत हुई। लंबे इंतजार के बाद आज नियुक्ति पत्र मिलने से आप खुश हैं । आपका परिवार खुश है ।मुझे भी खुशी है कि इतनी बड़ी संख्या में राज्य के नौजवानों को नियुक्ति पत्र देने का अवसर एक बार फिर प्राप्त हुआ है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल जाएंगे  मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि आपने लंबे समय तक संघर्ष किया । इस दौरान कई तरह की परिस्थितियों से आप गुजरे होंगे। इस बात को हम भी अच्छी तरह महसूस करते हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि सरकार द्वारा पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति परीक्षाएं आयोजित की जा रही है।  ऐसे में अगर  नौजवानों के भविष्य के साथ जो भी खिलवाड़ अथवा साजिश रचने का प्रयास करेगाए उसे जेल भेजने का काम किया जाएगा। अन्य नौजवानों को भी काबिल बनाने में कर सहयोग  मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों का भविष्य संवारने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि आपने जिस कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है । वैसा ही आपके अगल.बगल में रहने वाले नौजवान भी काबिल बनेए इसमें  आप उन्हें जरूर सहयोग करें। जब हर युवा अपने पैरों पर खड़ा होगा तो राज्य भी मजबूत बनेगा। नौकरी के साथ आपकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला जारी हैए वैसे ही सरकारी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस सिलसिले में विभिन्न बैंकों के साथ राज्य सरकार ने एमओयू किया है।  इसके तहत दुर्घटना की स्थिति में एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के साथ कई सुविधाएं भी मिलेगी। यह सुविधा स्थायी कर्मियों के साथ अनुबंध कर्मियों को भी मिल  रहा है। आपकी कार्यशैली से सरकार की छवि बनती है  मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों से कहा कि आप सरकार के अंग के रूप में अब जुड़ रहे हैं। ऐसे में आपका काम काफी मायने रखता है। आपकी कार्यशैली से सरकार की छवि बनती है। आपकी कार्यशैली से हमें ताकत मिलता है। आपकी कार्यशाली से राज्य की दशा और दिशा बदलती है । ऐसे में राज्य के विकास में आपका सहयोग बेहद जरूरी है । मुख्यमंत्री ने कहा कि आप आगे बढ़ेंए सरकार आपके सहयोग के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। आपके विश्वास और सहयोग के बल पर विकास की खींच रहे लंबी और गाढ़ी लकीर  मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में हमारी सरकार सत्ता में आई। उस वक्त से से आज तक आपका विश्वास और सहयोग हमें लगातार मिलता आ रहा है। 2024 में जब हमारी सरकार दोबारा बनी तो उसमें भी आपका हमें पूरा आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आपके इसी भरोसे पर ही हम राज्य के विकास को नई गति दे रहे हैं। हम एक ऐसी लंबी और गाढ़ी लकीर खीच रहे हैए जो इस राज्य और यहां के लोगों के जिंदगी में बदलाव ला रहा है। 1 साल में 10 हजार से ज्यादा को मिल चुका है नियुक्ति पत्र  मुख्यमंत्री ने कहा कि  2019 में हमारी सरकार बनी। उसके बाद से नियुक्तियों का सिलसिला निरंतर जारी है । अब तक लाखों नौजवानों को हम नौकरी दे चुके  हैं। राज्य गठन के बाद पहली बार कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति हुई। मेडिकल ऑफिसर की बहाली समय.समय पर होती आ रही है। सभी श्रेणी में शिक्षकों की बहाली हुई। सरकारी अस्पतालों को बड़े पैमाने पर एएनएम . जीएनएम मिले।  अलावे भी विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए बड़ी संख्या में नियुक्तियां हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 2024 में जब हमारी सरकार  फिर बनी तो मात्र एक वर्ष में ही सिर्फ एक कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 9000 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का अवसर मिला। उसके लगभग एक महीने बाद आज  फिर 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं।  विभिन्न पदों के लिए नियुक्तियां प्रक्रिया लगातार जारी है। गरीबों और मजबूरों  को बना रहे मजबूत मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इस राज्य के गरीबए किसानए मजदूर, आदिवासीए  दलितए महिलाए नौजवान . हर किसी को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोई गरीब और मजबूर नहीं होता है। वक्त का तकाजा उन्हें यहां तक लाता है। लेकिनए मेरा मानना है कि समय हर किसी का बदलता है। ऐसे में हमें एक. दूसरे का सम्मान करना चाहिए।  उन्होंने आगे कहा कि मंइया सम्मान योजना की वजह से एक ओर महिलाएं सशक्त हो रही हैं तो सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़कर गरीब और जरूरतमंद अपने पैरों पर खड़ा हो रहे हैं। नवनियुक्त अभ्यर्थियों ने व्यक्त किए अपने विचार इस मौके पर मंच के माध्यम से कई अभ्यर्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन और नियुक्ति पत्र मिलने के लिए मुख्यमंत्री श्री … Read more

आईपीएस प्रमोट अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैच पहनाकर किया सम्मानित

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इनमें राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा तथा दीपक कुमार शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को हाल ही में भारतीय पुलिस सेवा IPS रैंक में पदोन्नति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी उपस्थित थीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव.प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया।

न्यू ईयर ईवन पर करें ये सरल उपाय, धन-समृद्धि से भर जाएगा घर

साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. आज नए साल का पहला दिन है. हर कोई अपने परिवार के लोगों और दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा है. कहा जाता है कि नए साल के पहले दिन की शुरुआत जिस प्रकार से की जाती है, उसका प्रभाव जीवन में साल भर देखने को मिलता है, इसलिए ज्योतिषविदों का मानना है साल के पहले दिन देव-देवताओं को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए. इससे पूरे साल देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है. शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है. अगर नए साल पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर लिया जाता है, तो पूरे साल घर में धन की कमी नहीं होती है. ज्योतिषविदों के अनुसार, देवी लक्ष्मी शाम को गोधूलि वेला में धरती पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों के घर में आती हैं. ये समय संध्या काल में करीब 7 बजे से रात 9 बजे के बीच का होता है. मान्यता है कि अगर नए साल के पहले दिन शाम को कुछ विशेष उपाय करते हुए माता लक्ष्मी का स्वागत किया जाए तो इससे बहुत लाभ होता है. नए साल पर करें ये उपाय सूर्यास्त के बाद घर का प्रमुख द्वार खुला रखें नए साल के पहले दिन सूर्यास्त के बाद घर का प्रमुख द्वार कुछ देर के लिए खुला रखना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होगा, जिसके प्रभाव से घर में सुख-शांति बनी रहेगी. साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा. घर के प्रमुख द्वार पर पांच दीपक जलाएं नए साल के पहले दिन शाम को घर के प्रमुख द्वार पर पांच दीपक जलाने चाहिए. दरवाजे पर जलाए गए दीपकों को माता लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक माना जाता है. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है. शाम को घर में अंधेरा और गंदगी न रखें घर के मुख्य दरवाजे पर शाम को रंगोली अवश्य बनानी चाहिए. वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कहते हैं जिस घर में साफ-सफाई होती है, वहीं पर माता लक्ष्मी प्रवेश करती हैं. इसलिए ध्यान रखें कि नए साल साल के पहले दिन शाम को घर के किसी कोने में अंधेरा और गंदगी न रहे.

सम्राट चौधरी के पास भारी संपत्ति, नीतीश से भी अधिक दौलतमंद: रिवॉल्वर और निवेश में करोड़ों

 पटना नीतीश सरकार के मंत्रियों ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन अपनी चल-अचल संपत्ति की घोषणा की। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने बुधवार की शाम इसे जारी किया। इसके अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई गुना ज्यादा संपत्ति मंत्रियों के पास है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार और श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर को छोड़ अन्य सभी मंत्री करोड़पति हैं। ज्यादातर मंत्री हथियारों और गहनों के भी शौकीन हैं। सभी के पास अपने वाहन हैं। सबसे ज्यादा आभूषण पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद के पास है। उनके पास दो किलो सोना और 6 किलो चांदी है। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी के बैंक खातों में 22 करोड़ 54 लाख रुपये जमा हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास महज 1.65 करोड़ की संपत्ति है। चल 17,66,196 और अचल संपत्ति 1.48 करोड़ है। उनकी संपत्ति पिछले साल की तुलना में 70 हजार रुपए बढ़ी है। उनके पास 20552 नकद है। हालांकि, नगद राशि में 500 रुपए की कमी आई है। उनके पास दो अंगूठी है। 20 ग्राम के सोने की अंगूठी और एक मोती लगी चांदी की अंगूठी। मुख्यमंत्री के पास न तो कोई कृषि भूमि है न व्यावसायिक जमीन। नीतीश कुमार गोपालन के शौकीन मुख्यमंत्री गोपालन के भी शौकीन हैं। उनके पास दस गायें और 13 बछड़े हैं। इसके अलावा उनके पास इको स्पोर्ट्स व टाइटेनियम कार भी है। उनके पास घरेलू उपयोग की सामग्री एसी, एयरकूलर, कम्प्यूटर, वाशिंग मशीन, माइक्रो ओवेन, ओटीजी और एक्सरसाइज साइकिल है। दिल्ली के द्वारिका में एक हजार वर्गफीट का एक फ्लैट है। इसे उन्होंने वर्ष 2004 में 13.78 लाख में खरीदा था। उनके ऊपर बैक का ऋण नहीं है। न कोई सरकारी बकाया है। उनके ऊपर कोई कर देयता भी नहीं है। वर्ष 2024 में सीएम के पास 21052 रुपए नगद था जबकि 1697741 लाख रुपए की चल संपत्ति थी। सम्राट के पास रिवॉल्वर के साथ एक राइफल भी उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के पास 1.35 लाख रुपये नकद जबकि बैंक खातों में 17.45 लाख रुपये जमा है। उन्होंने बांड आदि में 31.83 लाख रुपये जबकि बचत योजनाओं में करीब 20 लाख रुपये का निवेश कर रखा है। पत्नी के नाम पर 2021 में पटना के गोला रोड में 1450 स्क्वायर फुट के फ्लैट है। 4.91 करोड़ रुपये की गैर-कृषि भूमि है। इसका ब्योरा अलग एनेक्शचर में डाला गया है। उनके पास पिता से मिली एक रिवॉल्वर के अलावा एक एनपी बोर की राइफल है। वाहन के नाम पर 2023 मॉडल की बोलेरो कार है। ज्वेलरी के नाम पर 20 लाख रुपये मूल्य का 200 ग्राम सोना है। उन पर कोई ऋण नहीं है। संजय के खाते में 85 हजार 23.76 लाख की कार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह के पास 85 हजार नकद और विभिन्न बैंकों में 20.55 लाख रुपये है। राजीव नगर में 2.54 करोड़ का भवन है। 20.25 लाख के गहने हैं। पत्नी के पास 40.50 लाख के गहने और होंडा कार है, मंत्री के पास पिस्टल और राइफल भी है। अरुण शंकर 82 लाख की जमीन के मालिक पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के पास कुल 2.55 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति है। इसमें 78 लाख 12 हजार 314 रुपये की चल संपत्ति एवं अचल संपत्ति के रूप में 82 लाख रुपये की कीमत वाली कृषि योग्य भूमि एवं 95 लाख रुपये की कीमत वाली रिहायशी घर है। लखेन्द्र के पास 97 लाख 65 हजार की चल संपत्ति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन के पास 97 लाख 65 हजार 434 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर 9,58,255 रुपये, पुत्र के नाम पर 1.68 लाख और पुत्री के नाम पर 1,79,225 रुपये की चल संपत्ति है। गाड़ी के शौकीन हैं पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता वाहनों के शौकीन हैं। उनके पास 57 लाख रुपए की फार्च्यूनर और 14 लाख की टाटा सफारी गाड़ी है। 40 हजार रुपए मूल्य की 5 ग्राम सोना है। मंत्री के पास 50 हजार रुपए कैश हैं, जबकि इनकी पत्नी के पास 20 हजार रुपए कैश हैं। अशोक चौधरी की पत्नी के खाते में 22.54 करोड़ ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से कई गुना अधिक धनी उनकी पत्नी हैं। मंत्री के पास 50 हजार तो उनकी पत्नी के पास 10 हजार नकदी है। लेकिन विभिन्न बैंकों में मंत्री ने 53 लाख जमा किए हैं जबकि पत्नी के नाम पर 22 करोड़ 54 लाख जमा है। मंगल पांडेय 1.32 करोड़ चल संपत्ति के मालिक स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पास 59 हजार नकद है। 18.83 लाख बैंक में और नन बैंकिंग कंपनी में एक करोड़ जमा है। पत्नी के पास बैंक में 24 लाख रुपये जमा हैं। मंत्री के पास 7.80 लाख,पत्नी के पास 25 लाख के गहने हैं। मंत्री के पास कुल 1.32 करोड़ की चल संपत्ति है। रामकृपाल के पास 315 बोर की एक राइफल कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के पास मात्र 12 हजार रुपये नकद जबकि 8.30 लाख बैंकों में जमा है। हथियार में 315 बोर की एक राइफल है। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद के पास 3 करोड़ 75 लाख 21 हजार 737 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनके पति के पास 2 करोड़ 30 लाख 22 हजार 528 की चल संपत्ति है।निषाद के पास 2 किलोग्राम और 6 किग्रा चांदी है। नारायण प्रसाद ज्वेलरी के शौकीन, तीन वाहन भी आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद के पास हथियार के नाम पर एक बंदूक और एक राइफल है। उनके नाम पर एक जीप, एक इनोवा कार और एक स्कॉर्पियो एन सहित तीन वाहन हैं। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान को ढाई लाख रुपये का पिस्टल भी मंत्री ने अपने पास रखा है। कैमूर में उनके पास खेती योग्य 30 लाख रुपये की जमीन और गैर कृषि योग्य 19 लाख रुपये की जमीन है। संजय टाइगर के पास 32 लाख की संपत्ति श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर के पास नकद 45 हजार तथा बैंकों वित्तीय संस्थानों में 24 लाख रुपये जमा है। इनकी चल संपत्ति 32 लाख की है। कोई अचल संपत्ति नहीं है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार के पास … Read more