samacharsecretary.com

कपिल शर्मा शो विवाद पर बोले सुनील पाल, समय रैना के जोक्स से हुए नाराज

कॉमेडियन सुनील पाल जबसे नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में दिखे, तबसे उन्हें अब बहुत पॉपुलैरिटी मिल चुकी है. शो में जो कुछ उनके साथ हुआ, उसके बाद वो कई सारे इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं. सुनील पाल इस दौरान समय रैना के जोस्क और कपिल शर्मा शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह को लेकर कई दावे कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले सुनील पाल ने कहा था कि उन्हें कपिल के शो पर सिर्फ स्टैंडअप करने के लिए बुलाया था. लेकिन असल में उनके साथ कुछ और ही हो गया. कॉमेडियन ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाए कि उन्हें जानबूझकर टारगेट किया गया. सुनील पाल ने ये तक कहा था कि उनके खिलाफ शो में साजिश हुई. अब दोबारा सुनील पाल ने अपने विवादित एपिसोड पर बात की. समय के ब्रश जोक पर क्या बोले सुनील पाल? शो के दौरान सुनील पाल को समय रैना ने खूब रोस्ट किया. इसमें उन्होंने उनसे टूथब्रश को लेकर जोक किया था कि सुनील पाल ब्रश नहीं करते. फिल्मीज्ञान ने जब कॉमेडियन से पूछा कि क्या उन्हें समय के इस जोक से अपमानित महसूस हुआ? तो इसपर सुनील पाल ने हामी भरते हुए अपने अंदाज में कहा- मुझे शो में करना क्या था, ये मुझे भी नहीं पता. मैं उससे पहले कई बार कपिल के शो पर गया. मैं उससे पहले जिस शो में गया, सब जगह स्टैंडअप ही किया. 'इसमें भी मुझे वही लगा, लेकिन वहां तो मेरी टांग खींची गई. खैर, चलो इसी बहाने सारी दुनिया ने मेरी टांग तो पकड़ी.' जब होस्ट ने आगे सुनील पाल से कहा कि समय ने शो पर उनके प्रति काफी रिस्पेक्ट भी दिखाई, तो कॉमेडियन ने कहा- तमाम लोग शो पर अच्छा कर रहे थे, सभी एंजॉय कर रहे थे. दूसरी बात, वो एक कॉमेडी शो है. वहां टांग खिंचाई हो सकती है, लेकिन जो मेरे साथ हुआ वो तो कुछ ज्यादा ही हुआ. फिर जो मेरे चाहने वाले हैं, उन्हें बुरा लगा. सुनील पाल ने कहा कि उन्हें शो पर बुरा नहीं लगा, लेकिन वो कुछ वक्त के लिए अनकंफर्टेबल जरूर हुए. इसी बातचीत में सुनील पाल ने समय पर कई बार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनके शो पर जहां लोग आते हैं. वहीं समय के शो पर पुलिस आती है. इसलिए जब कपिल के शो पर समय रैना आए, तो उन्हें पुलिस की जगह बुलाया गया. कॉमेडियन का दावा है कि जब उन्होंने समय को आतंकवादी कहा था, तब कई लोग खुश हुए थे. अब सुनील पाल और क्या-क्या बातें करते हैं, ये देखने वाली बात होगी.

15 मई का टैरो राशिफल,कुछ राशियों के लिए नए अवसर, कुछ के लिए बदलाव का संकेत

आज 15 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण समझ और भावनात्मक जागरूकता ला रहा है। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज कई लोग उन बातों को समझ पाएंगे, जिन्हें वे काफी समय से नजरअंदाज कर रहे थे। रिश्तों में आई दूरी, काम का दबाव, मन की थकान या बार-बार लौटते पुराने विचार आज आपको रुककर सोचने पर मजबूर कर सकते हैं। कुछ राशियों को करियर या पैसों से जुड़ा जरूरी संकेत भी मिल सकता है। आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल प्रत्येक राशि के लिए क्या कह रहा है। मेष (Aries) आज मन थोड़ा भारी रह सकता है, लेकिन याद रखें कि यह स्थिति अस्थायी है। खुद को अकेला ना समझें। अगर कोई मुश्किल चल रही है तो मदद मांगने में संकोच ना करें। परेशानियां यह साबित नहीं करतीं कि आप असफल हो रहे हैं। खुद पर थोड़ा नरम रहें और छोटे-छोटे कदम उठाते जाएं।     लकी टिप: भावनात्मक मजबूती के लिए काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनें।     क्रिस्टल उपाय: सुरक्षा के लिए ब्लैक टर्मेलाइन का इस्तेमाल करें। वृषभ (Taurus) आज भावनाओं की बजाय दिमाग से काम लें। फैसले और बातचीत में स्पष्टता और ईमानदारी रखें। आपकी समझदारी ही आपकी शांति की रक्षा करेगी। कभी-कभी थोड़ी दूरी बनाने से चीजें ज्यादा साफ दिखने लगती हैं।     लकी टिप: सही निर्णय लेने के लिए सफेद या चांदी के रंग का चुनाव करें।     क्रिस्टल उपाय: एकाग्रता के लिए क्लियर क्वार्ट्ज पास रखें। मिथुन (Gemini) आज पुरानी यादों में खोए रह सकते हैं। कोई पुराना व्यक्ति या भूली हुई याद सामने आ सकती है। यादों से सीखें, लेकिन उनमें उलझें नहीं। कोमलता में भी बड़ी ताकत होती है। भावनाओं को महसूस करें और फिर आगे बढ़ें।     लकी टिप: सुकून के लिए अपनी कोई पुरानी खास चीज पास रखें।     क्रिस्टल उपाय: भावनात्मक संतुलन के लिए मूनस्टोन का प्रयोग करें। कर्क (Cancer) आज आपके चारों ओर खुशियों का घेरा है। परिवार, प्यार और रिश्तों में शांति और सुकून बना रहेगा। खुशी हमेशा शोर-शराबे वाली नहीं होती, शांत खुशियां भी सच्ची होती हैं। बिना डर के इस सुख को स्वीकार करें।     लकी टिप: सद्भाव के लिए गुलाबी या पेस्टल रंग पहनें।     क्रिस्टल उपाय: प्रेम और शांति के लिए रोज क्वार्ट्ज का उपयोग करें। सिंह (Leo) आज का दिन हीलिंग और उम्मीद का है। अगर पिछले कुछ दिनों से जीवन बोझिल लग रहा था, तो अब चीजें सुधरने लगेंगी। अपनी राह पर भरोसा रखें और शंका करना छोड़ दें। उम्मीद ही आपकी असली आध्यात्मिक शक्ति है।     लकी टिप: सुबह के आकाश के नीचे कुछ पल बिताएं।     क्रिस्टल उपाय: शांति के लिए एक्वामरीन पहनें। कन्या (Virgo) आज का दिन जश्न और दोस्तों के साथ का है। उन लोगों के साथ समय बिताएं जो आपको अंदर से हल्का महसूस कराते हैं। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। बिना अपराधबोध के जीवन के इन मधुर पलों का आनंद लें।     लकी टिप: सकारात्मक ऊर्जा के लिए पीला रंग पहनें या पास में ताजे फूल रखें।     क्रिस्टल उपाय: खुशहाली के लिए सिट्रीन का प्रयोग करें। तुला (Libra) आज आप दो रास्तों के बीच खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। सच से भागने से उलझन बढ़ेगी। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। जैसे ही फैसला ले लेंगे, मन की शांति वापस लौट आएगी।     लकी टिप: स्पष्ट सोच के लिए ग्रे या हल्के नीले रंग के कपड़े पहनें।     क्रिस्टल उपाय: मानसिक स्पष्टता के लिए एमेथिस्ट का उपयोग करें। वृश्चिक (Scorpio) आज अकेले काम करने की बजाय टीम के साथ मिलकर चलें। साझा प्रयास ही आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे। उन लोगों पर भरोसा करें जो अपनी बातों से नहीं, बल्कि काम से खुद को साबित करते हैं।     लकी टिप: ध्यान केंद्रित करने के लिए डायरी या नोटबुक साथ रखें।     क्रिस्टल उपाय: तालमेल बिठाने के लिए फ्लोराइट का प्रयोग करें। धनु (Sagittarius) आज काम, पैसा या स्थिरता से जुड़ा कोई नया और शानदार मौका मिल सकता है। यह दिन व्यावहारिक लाभ के लिए बहुत मजबूत है। किसी भी छोटी शुरुआत को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि बड़े मौके अक्सर दबे पांव आते हैं।     लकी टिप: समृद्धि के लिए वॉलेट में एक सिक्का रखें।     क्रिस्टल उपाय: तरक्की के लिए पाइराइट पास रखें। मकर (Capricorn) आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की दिशा में बढ़ सकती है। मन में संतोष का भाव रहेगा। जो मिला है उसके लिए शुक्रिया अदा करें। आप इस शांति और खुशी के हकदार हैं, इसे जी भरकर जिएं।     लकी टिप: खुशियां आकर्षित करने के लिए सुनहरा या कोमल गुलाबी रंग पहनें।     क्रिस्टल उपाय: भावनात्मक सुख के लिए जेड का प्रयोग करें। कुंभ (Aquarius) आज आपके जीवन का कोई पुराना अध्याय समाप्त हो सकता है। इसे डर से नहीं, बल्कि बदलाव की तरह देखें। जो जा रहा है, उसे जाने दें ताकि कुछ नया और बेहतर आपके जीवन में आ सके। अंत ही नई शुरुआत की नींव है।     लकी टिप: घर या कमरे का एक कोना साफ करें।     क्रिस्टल उपाय: सुरक्षा के लिए ओब्सीडियन पास रखें। मीन (Pisces) आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। अपनी ताकत पर भरोसा करें और दूसरों के लिए खुद को छोटा ना करें। आपका यही कॉन्फिडेंस आज नए रास्ते खोलेगा।     लकी टिप: सफलता और आकर्षण के लिए लाल या नारंगी रंग पहनें।     क्रिस्टल उपाय: साहस के लिए कार्नेलियन का उपयोग करें।

स्वप्न शास्त्र के 5 शुभ संकेत,ये सपने बदल सकते हैं आपकी किस्मत और धन योग

कहते हैं कि इंसान की किस्मत बदलने से पहले कुदरत उसे कुछ खास इशारे देती है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हमारे अवचेतन मन में भविष्य की हलचल पहले ही शुरू हो जाती है, जो सपनों के माध्यम से हमें संकेत देती है. अगर आपको भी हाल के दिनों में कुछ खास तरह के सपने आ रहे हैं, तो हो सकता है कि मां लक्ष्मी आपके घर कदम रखने वाली हों. आइए जानते हैं उन 5 गुप्त सपनों के बारे में, जिन्हें अपार धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि का सूचक माना जाता है. 1. सपने में सफेद हाथी या सफेद सांप देखना स्वप्न शास्त्र में सफेद रंग को अत्यंत पवित्र और सात्विक माना गया है.  यदि आप सपने में सफेद हाथी देखते हैं, तो यह राजयोग का संकेत है.  इसका अर्थ है कि आपको न केवल धन मिलेगा, बल्कि समाज में बड़ा पद और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी. वहीं, सफेद सांप का दिखना इस बात का इशारा है कि आप पर ईश्वरीय कृपा है और जल्द ही कहीं से गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है. 2. खुद को ऊंचे पेड़ या पहाड़ पर चढ़ते देखना यदि आप सपने में खुद को किसी ऊंचे पेड़, पहाड़ या ऊंची इमारत पर चढ़ते हुए देखते हैं, तो खुश हो जाइए. यह सपना आपके करियर और आर्थिक स्थिति में बड़ी उछाल का संकेत है. यह बताता है कि आने वाले समय में आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे. 3. अनाज का ढेर या हरी-भरी घास सपने में अनाज का बड़ा ढेर, जैसे कि गेहूं या धान देखना, घर में बरकत आने का प्रतीक है.  यह सपना संकेत देता है कि आपके घर से दरिद्रता दूर होने वाली है.  इसी तरह, चारों ओर हरियाली या लहलहाते हुए खेत देखना भी धन आगमन और मानसिक शांति का सूचक माना जाता है. 4. देवी-देवता या मंदिर के दर्शन यदि सपने में आपको साक्षात देवी-देवता के दर्शन हों या आप खुद को किसी भव्य मंदिर में प्रार्थना करते देखें, तो यह आपके भाग्य के उदय होने का सबसे बड़ा प्रमाण है. विशेषकर भगवान शिव या माता लक्ष्मी का सपना आना बताता है कि आपके जीवन की आर्थिक बाधाएं समाप्त होने वाली हैं और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. 5. जल से भरा पात्र या कलश देखना पानी का संबंध जीवन और गतिशीलता से है. यदि आप सपने में पानी से भरा हुआ घड़ा, कलश या कोई पात्र देखते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है.  स्वप्न शास्त्र के अनुसार, भरा हुआ पात्र पूर्णता का प्रतीक है, जो यह दर्शाता है कि आपकी तिजोरी जल्द ही भरने वाली है, इससे फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. क्या करें जब आएं ऐसे शुभ सपने? शास्त्रों के अनुसार, यदि आपको कोई बहुत शुभ सपना आए, तो उसे हर किसी को नहीं बताना चाहिए. माना जाता है कि शुभ सपनों को गुप्त रखने से उनका प्रभाव और बढ़ जाता है. सुबह उठकर अपने इष्ट देव का ध्यान करें, मन ही मन अपनी मनोकामना दोहराएं.

अनानास के छिलकों से बनाएं हेल्दी ड्रिंक ‘टेपाचे’, गर्मियों में मिलेगा गजब का फायदा

अनानास खाने में बहुत अच्छा लगता है और गर्मियों में लोग उसका जूस भी खूब पीते हैं. मगर अनानास के छिलकों को अक्सर लोग कूड़ा समझकर फेंक देते हैं. अनानास के छिलके असल में पोषण से भरपूर होते हैं और यह हमारी गट हेल्थ के लिए गर्मियों में किसी जादू की तरह काम करते हैं. अगर आप भी अनानास के छिलकों को कचरा समझकर फेंक देते थे, तो अब से गलती न करें. अनानास के छिलकों से आप समर स्पेशल ड्रिंक बना सकते हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ पेट के लिए भी फायदेमंद साबित होगी. अनानास के छिलकों से बनने वाली इस ड्रिंक को टेपाचे (Tepache) कहते हैं. यह मैक्सिकन फर्मेंटेड ड्रिंक अनानास के छिलकों और उसके सख्त हिस्से यानी कोर से बनाई जाती है. यह ड्रिंक हल्की फिजी होती है और कई लोग इसे सोडा का हेल्दी ऑप्शन मानते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए अनानास का वो हिस्सा इस्तेमाल होता है जिसे लोग अक्सर फेंक देते हैं. कैसे बनाते हैं टेपाचे अनानास के छिलकों, पानी और गुड़ से इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है, इसे कुछ दिनों तक फर्मेंट होने दिया जाता है, जिससे इसमें हल्की नेचुरल गैस बन जाती है. इसका स्वाद हल्का मीठा, खट्टा और बेहद रिफ्रेशिंग होता है. टेपाचे के लिए सामग्री 1 अनानास के छिलके और कोर 2 लीटर पानी 1 कप गुड़ 1 दालचीनी स्टिक झटपट इस तरीके से बनाएं टेपाचे     सबसे पहले अनानास के छिलकों को अच्छी तरह धो लें.     एक बड़े कांच के जार में पानी, गुड़, दालचीनी और अनानास के छिलके डालें.     जार को ढककर 2-3 दिन के लिए कमरे के तापमान पर रखें.     जब इसमें हल्की फिज आने लगे, तब इसे छानकर फ्रिज में ठंडा करके पिएं. सेहत के लिए फायदेमंद है टेपाचे अनानास के छिलकों से बनने वाली ड्रिंक टेपाचे पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम देती है. अनानास में ब्रोमेलिन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है.वहीं फर्मेंटेशन प्रोसेस इस ड्रिंक में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाती है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. गर्मियों में भारी या गैस वाली ड्रिंक्स की जगह इसे पीना शरीर को हल्का महसूस करा सकता है. प्रो टिप: टेपाचे बनाते समय कांच के जार का ही इस्तेमाल करें और इसे सीधा धूप में न रखें. 2-3 दिन बाद जब इसमें छोटे बुलबुले दिखने लगें, तो समझ जाइए कि आपकी प्रोबायोटिक ड्रिंक तैयार है.

बीजेपी नेता पर बड़ा एक्शन, PM की सलाह के बावजूद निकाला काफिला; नोटिस जारी

भोपाल   200 से ज्यादा गाड़ियों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने वाले मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पाठ्य पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष को मुख्यमंत्री कार्यालय से वाहन रैली निकालने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही उनसे सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार मामले के निराकरण तक निरस्त कर दिए हैं। दरअसल, उज्जैन के बीजेपी नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर को हाल ही में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। पदभार ग्रहण करने के लिए जब वे उज्जैन से भोपाल पहुंचे तो उनके साथ सैकड़ों गाड़ियों का लंबा काफिला भी चल रहा था। हाईवे पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार देखने को मिली। बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे काफिला भोपाल की ओर बढ़ता गया, हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ती गई। कई जगह वाहन चालकों को जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर भी इस काफिले के वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिन पर लोग सवाल उठा रहे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे शासन के दिशा-निर्देशों के प्रतिकूल बताते हुए गंभीर अनुशासनहीनता माना है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की वाहन रैली न केवल राष्ट्रीय संसाधनों के अपव्यय को दर्शाती है, बल्कि सार्वजनिक पद पर रहते हुए अपेक्षित सादगी, जवाबदेही और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना के विपरीत भी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मामले के अंतिम निराकरण तक सौभाग्य सिंह के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता जारी आदेश के अनुसार सिंह अब मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के कार्यालय एवं परिसर में प्रवेश, निगम के वाहन, संसाधन एवं कर्मचारियों का उपयोग, निगम की बैठकों में भागीदारी अथवा अध्यक्षता, किसी भी प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णय में सहभागिता तथा कर्मचारियों को निर्देश जारी करने जैसे अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक जीवन में सादगी, जवाबदेही और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा शासन की गरिमा के विरुद्ध किसी भी प्रकार के आचरण को गंभीरता से लिया जाएगा।

गंजेपन से परेशान लोगों के लिए नुस्खा: प्याज और सरसों तेल से उग सकते हैं नए बाल

 गिरते बाल और गंजापन आजकल हर उम्र के लोगों के लिए काफी बड़ी समस्या बना हुआ है. इससे बचने के लिए या फिर बालों को वापिस उगाने के लिए लोग महंगे ट्रीटमेंट और शैंपू के पीछे भागते हैं लेकिन फिर भी मनमुताबिक रिजल्ट नहीं मिलते. सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने एक इंटरव्यू के दौरान इस समस्या के बारे में बताया कि यदि आपके बाल झड़ रहे हैं या आप नए बाल उगाना चाहते हैं तो महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय अपनी रसोई में मौजूद चीजों पर भरोसा करें. उनके अनुसार, बालों की ग्रोथ के लिए सही पोषण और सही तेल का चुनाव सबसे जरूरी है. प्याज और लहसुन का जादू हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया कि बालों को दोबारा उगाने के लिए प्याज का रस सबसे ज्यादा असरदार हो सकता है. प्याज में मौजूद सल्फर स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करता है. उन्होंने लहसुन के इस्तेमाल पर भी जोर दिया. उनके मुताबिक, जिन चीजों में 'आग' यानी थोड़ी तेजी या तीखापन होता है, वे स्कैल्प को स्टिमुलेट करने में मदद करती हैं. लहसुन का अर्क बालों की जड़ों में जाकर उन्हें मजबूती देता है और नए बाल उगने की प्रोसेस को तेज करता है. सरसों तेल की अहमियत आजकल लोग फैंसी और खुशबूदार तेलों के पीछे भागते हैं लेकिन स्टाइलिस्ट के अनुसार सरसों का तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह तेल नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों को अंदरूनी पोषण देता है. अगर आप रोज बाल धोते हैं तो हल्का तेल रोज लगाना चाहिए. हालांकि उन्होंने साफ किया कि प्याज के रस और सरसों तेल का कॉम्बिनेशन हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इससे बालों का झड़ना बंद होता है और उनकी चमक वापस आती है. फॉलो करें ये रूटीन इंटरव्यू में जावेद ने सलाह दी कि बालों की केयर को लेकर आपको डिसिप्लिन बनाना होगा. हफ्ते में 2 बार प्याज का रस और लहसुन का पेस्ट बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं. इसके बाद सरसों तेल से मसाज करें. यह रूटीन न केवल नए बाल उगाने में मदद करेगा बल्कि जो बाल मौजूद हैं उन्हें भी घना और काला बनाए रखेगा. अगर आप भी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह घरेलू और सस्ता नुस्खा आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.  

जीवन की दौड़ या मानसिक कैद? गरुड़ पुराण के अनुसार मोक्ष का असली अर्थ

 क्या हो अगर आप पूरी जिंदगी एक ऐसी दौड़ में भाग रहे हों, जिसका कोई अंत ही न हो? जहां हर उपलब्धि कुछ समय के लिए खुशी देती है, लेकिन फिर आपको अगले लक्ष्य की तरफ धकेल देती है. बचपन से हमें यही सिखाया जाता है- अच्छी पढ़ाई करो, करियर बनाओ, शादी करो, परिवार संभालो.  फिर एक दिन शांति मिलेगी. लेकिन सच यह है कि वह 'एक दिन' कभी आता ही नहीं. हम एक पिंजरे से निकलकर दूसरे पिंजरे में चले जाते हैं. बस फर्क इतना होता है कि नया पिंजरा पहले से ज्यादा आरामदायक लगता है. हमें लगता है कि हम आगे बढ़ रहे हैं, जबकि असल में हम एक ही जगह गोल-गोल घूम रहे होते हैं. सबसे खतरनाक बात यह है कि हमें अपनी इस कैद का एहसास भी नहीं होता है. क्योंकि हमने इसे ही सफलता का नाम दे दिया है. अगर इतनी सारी उपलब्धियों के बाद भी अंदर खालीपन महसूस हो. तो सवाल उठता है कि हम आखिर किस चीज के पीछे भाग रहे हैं? असली बंधन बाहर नहीं, दिमाग के अंदर है गरुड़ पुराण के अनुसार, बंधन बाहर नहीं होते, बल्कि हमारे मन में होते हैं. पैसा, नाम और सुविधा मिल सकती है, लेकिन सुकून तभी मिलेगा जब मन शांत होगा. आज इंसान या तो बीते हुए समय को सोचता रहता है या भविष्य की चिंता करता है, इसलिए वह वर्तमान में जी ही नहीं पाता. यही उसकी असली कैद है. मोक्ष कुछ पाने में नहीं, छोड़ने में है आजादी गरुड़ पुराण बताता है कि मोक्ष का मतलब कुछ पाना नहीं, बल्कि छोड़ना है. हर वो डर, हर वो झूठी मान्यता, हर वो आदत, जो आपने बिना सोचे स्वीकार कर ली. वही आपकी असली जंजीर है. जिंदगी को एक मोबाइल फोन की तरह समझें. अगर उसमें बहुत सारे ऐप्स एक साथ चल रहे हों, तो वह स्लो हो जाता है. वैसे ही हमारे दिमाग में भी कई बेकार 'ऐप्स' चलते रहते हैं कि लोग क्या कहेंगे, मुझे और चाहिए, मुझे हारना नहीं है. यही हमारी ऊर्जा खत्म करते हैं. मोक्ष का अर्थ है- डर छोड़ना लालच छोड़ना दूसरों की राय की चिंता छोड़ना जब इंसान इन चीजों को छोड़ देता है, तभी वह अंदर से हल्का महसूस करता है. इतिहास में भी ऐसे उदाहरण मिलते हैं जहां लोगों ने सब कुछ होते हुए भी अंदर खालीपन महसूस किया. वहीं, कुछ लोग साधारण जीवन जीते हुए भी भीतर से पूरी तरह शांत और मुक्त रहे. इससे साफ होता है कि मोक्ष का संबंध आपकी बाहरी स्थिति से नहीं, आपकी सोच से है. आज के समय में यह और भी जरूरी हो गया है, क्योंकि हमारा ध्यान हर पल बंटा रहता है. फोन, सोशल मीडिया और नोटिफिकेशन हमें लगातार खींचते रहते हैं. हमें लगता है कि हम अपनी मर्जी से जी रहे हैं, लेकिन सच में हम अपनी आदतों के गुलाम बन चुके हैं. असली आजादी क्या है? गरुड़ पुराण के अनुसार, असली आजादी तब मिलती है जब आपकी खुशी बाहर की चीजों पर निर्भर नहीं रहती. न पैसे पर, न लोगों की तारीफ पर. अंतिम बात मोक्ष कोई दूर की चीज नहीं है और न ही यह मरने के बाद मिलता है. यह उसी समय शुरू हो जाता है, जब इंसान सच्चाई को समझकर अपनी इच्छाओं और डर से ऊपर उठ जाता है.आपको इस दौड़ को जीतने की जरूरत नहीं है, बस इस दौड़ से बाहर निकलने की जरूरत है.

राजस्थान में गर्मी और आंधी का डबल अटैक: कई जिलों में मौसम बदलने की चेतावनी

जयपुर राजस्थान में भीषण गर्मी और आंधी-बारिश, दोनों का असर देखने को मिल रहा है. अगले 2 दिन मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा. मौसम विभाग ने आज (15 मई) राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट शेखावाटी-हाड़ौती समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपुतली-बहरोड़, अलवर, डीग, खैरथल-तिजारा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, बारां, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर और जयपुर में अचानक मौसम बदल सकता है. इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. फलोदी में पारा 45 डिग्री के पार गुरुवार (14 मई) को राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में रहा.  फलौदी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, जैसलमेर में 45.1, श्रीगंगानगर में 44.8, बीकानेर में 44.1, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में 44 डिग्री के आसपास तापमान रिकॉर्ड किया गया. 17 मई से फिर सताएगी गर्मी मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई. चूरू के सरदारशहर में सर्वाधिक 18 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. 17 मई से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा.

वृषभ संक्रांति 2026,सूर्य के गोचर से बदलेंगे 12 राशियों के भाग्य

ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर 15 मई का दिन बहुत ही खास है। मई की शुरुआत से ही ग्रहों की स्थिति में काफी फेरबदल देखा जा रहा है। बता दें कि जब भी कोई ग्रह या नक्षत्र राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर हर एक राशि पर पड़ता है। किसी के लिए अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं तो वहीं कुछ की मुश्किलें थोड़ी बढ़ जाती हैं। ग्रह नक्षत्रों की चाल ही हर एक राशि का भविष्य तय करती हैं। आज सूर्य उच्च की राशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इस परिवर्तन को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज के दिन स्नान-दान करना काफी फलदायी माना जाता है। सूर्य वृषभ राशि में आज से यानी 15 मई से लेकर 15 जून तक रहने वाले है। तो आइए जानते हैं कि इतने दिन तक किन राशियों को लाभ मिलने वाला है? वृषभ राशि में आते ही इन 5 राशियों को लाभ देंगे सूर्य मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। शनि की साढ़ेसाती के बीच ये गोचर करियर और बिजनेस में नए मौके दिलवा सकता है। काम में पकड़ मजबूत होगी और लोग हर एक बात को महत्व भी देंगे।। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए अवसर के साथ-साथ पार्टनरशिप या बड़े प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं। इस दौरान सूर्य की ऊर्जा की वजह से लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी और मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है। सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए ये गोचर लाभकारी होगा। आने वाले 31 दिन मान-सम्मान और सफलता बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं। खासकर राजनीति और पब्लिक से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे और लंबे समय से रुके काम अब पूरे होंगे। वहीं नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और इससे कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। कन्या राशि कन्या राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल दे सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत हैं और अचानक धन लाभ होने की संभावना भी बनेगी। प्रॉपर्टी, सरकारी काम या फिर नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने से प्रोफाइल मजबूत होगी। मेहनत के दम पर करियर में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं और ऐसे में आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर या फिर स्थिर होती दिखेगी। वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर रिश्तों और करियर दोनों में बदलाव ला सकता है। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि पार्टनरशिप वाले काम में लापरवाही नहीं करनी है। एक लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। वहीं सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ दिलवाएंगे। अगले 31 दिन तक वृश्चिक राशि की मेहनत लोगों की नजर में आएगी और रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य की बदलती स्थिति पैसों से जुड़े मामलों में लाभ दिलवा सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि तरक्की के भी रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने किसी इन्वेस्टमेंट से लाभ होने के योग है। इस दौरान कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। धीरे-धीरे सारी प्लानिंग आगे बढ़ते दिखेगी। वहीं स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय आज से शुरू हो चुका है।