samacharsecretary.com

कोडरमा के किसान धान छोड़ मड़ुआ की खेती से कमा रहे मुनाफा, कम पानी में तैयार होती है फसल

 चंदवारा (कोडरमा)  बदलते समय के साथ किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक फसलों की ओर भी रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में चंदवारा प्रखंड क्षेत्र के हरिनो गांव के किसान मड़ुआ (रागी) की खेती से अच्छी आमदनी कर रहे हैं। कम लागत, कम पानी की जरूरत और बाजार में आसानी से बिक्री होने के कारण मड़ुआ किसानों के लिए बेहतर विकल्प बनता जा रहा है। खास बात यह है कि मड़ुआ केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में ही सहायक नहीं है, बल्कि पौष्टिक अनाज के रूप में सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। हरिनो निवासी किसान संतोष यादव, अनिल पासवान, सुरेश यादव और सुधीर यादव कई वर्षों से मड़ुआ की खेती कर रहे हैं। किसान संतोष यादव के अनुसार, वे एक एकड़ जमीन में हर साल लगभग आठ से दस क्विंटल मड़ुआ का उत्पादन करते हैं। इस वर्ष भी अच्छी पैदावार की उम्मीद है। बाजार में व्यापारी किसानों के घर पहुंचकर लगभग 33 रुपये प्रति किलो की दर से मड़ुआ खरीद लेते हैं। वहीं, आसपास के ग्रामीण भी घरेलू उपयोग के लिए मड़ुआ खरीदकर ले जाते हैं। इससे किसानों को उपज बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ता। कम पानी में तैयार होती है फसल किसानों के अनुसार, धान की तुलना में मड़ुआ की खेती में पानी की कम जरूरत होती है। बुआई के शुरुआती दौर में हल्की बारिश और बाद में आवश्यकता के अनुसार नमी मिलने से फसल अच्छी हो सकती है। कम लागत और बाजार में मांग के कारण यह खेती किसानों की आमदनी बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। सेहत के लिए गुणकारी है रागी आयुर्वेद के अनुसार मड़ुआ यानी रागी पोषक तत्वों से भरपूर मोटा अनाज है। इसमें कैल्शियम, फाइबर और आयरन सहित कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। शहर के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार कहते हैं मड़ुवा कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है, जबकि फाइबर पाचन को बेहतर रखने और पेट लंबे समय तक भरा महसूस कराने में सहायक होता है। संतुलित आहार में शामिल करने पर रागी स्वास्थ्य के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। मड़ुआ की खेती में धान और गेहूं की तुलना में कम लागत आती है। उपज की बिक्री के लिए बाजार भी आसानी से मिल जाता है।- अनिल पासवान, किसान।     मड़ुआ की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का भी बेहतर माध्यम बन सकती है। इलाके में बड़े पैमाने पर किसान इसका उत्पाद कर रहे हैं। – सुरेश यादव, किसान।  

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-C भर्ती में लिखित परीक्षा से छूट, मीडिया कर्मियों की सहायता भी बढ़ी

पंचकूला हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मंत्रिमंडल ने छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार स्थानीय निकायों को धनराशि के हस्तांतरण को जारी रखने की मंजूरी दी। ग्रामीण और शहरी स्थायी निकायों को वित्त वर्ष 2026 27 से अगले राज्य वित्त आयोग की सिफारिशें आने तक धनराशि मिलती रहेगी। राज्य के अपने कर राजस्व का वास्तविक आधार पर 7 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय निकायों को दिया जाएगा। स्थानीय निकायों को मिलने वाली धनराशि में से 55% हिस्सा पंचायती राज संस्थाओं और 45% हिस्सा शहरी स्थानीय निकायों को मिलेगा। ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों को धनराशि का आवंटन 80% जनसंख्या और 20% क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा। जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के बीच धनराशि का वितरण 10%, 15% और 75 प्रतिशत के अनुपात में होगा। लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव मंत्रिमंडल ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र परिवारों की वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए करने का निर्णय लिया। तीन विशेष श्रेणियां के लिए भी वार्षिक आय सीमा को 1.80 लाख रुपए से बढ़ा कर 3 लाख रुपए किया। इन श्रेणियां में वह माताएं शामिल जिनके बच्चों ने कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो। जिनके बच्चों ने कक्षा 1 से 4 तक निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार कक्षा स्तर की दक्षता हासिल की हो। जिनके बच्चों ने गंभीर तीव्र कुपोषण या मध्यम तीव्र कुपोषण की स्थिति से उभरकर सामान्य स्वास्थ्य स्थिति प्राप्त की हो। 1 नवंबर से नई व्यवस्था लागू अब लाभार्थियों को लाइवनेस सत्यापन हर महीने के बजाय प्रत्येक 3 महीने में एक बार कराना होगा। यह नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। मंत्रिमंडल ने नागरिक संसाधन सूचना विभाग को स्वतंत्र विभाग का दर्जा देने की मंजूरी दी। हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड को भी CRID के प्रशासनिक नियंत्रण में लाने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के मीडिया कर्मियों के हित में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने हरियाणा मीडिया कर्मी कल्याण कोष प्रशासन योजना के तहत पात्र मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली अधिकतम वित्तीय सहायता राशि को 5 लाख करने की मंजूरी दी। मीडियोकर्मियों के हित में बड़ा फैसला हमारी सरकार मीडिया कर्मियों के कल्याण और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा मंत्रिमंडल ने पूर्व अग्नि वीरों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। राज्य की अग्नि वीर नीति के दायरे में आने वाले ग्रुप सी पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्नि वीरों को सभी प्रकार की लिखित परीक्षाओं से छूट देने की मंजूरी दी। वन्य जीव रक्षक, भारतीय रिजर्व बटालियन में कांस्टेबल, राज्य आपदा मोचन बल में कांस्टेबल तथा फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन करने वाले पूर्व अग्नि वीरों को लागू प्रावधानों के अनुसार शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षण से भी छूट देने का निर्णय लिया गया।

यूपी में रामपुर की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रदेश में पाया पहला स्थान

 लखनऊ  योगी सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में रामपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में रामपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछले एक वर्ष के दौरान सर्वाधिक 1 लाख 79 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस उपलब्धि के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रामपुर को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कैंसर पीड़ित को सौंपा आयुष्मान कार्ड रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कार्ड बनाने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। रामपुर में विभिन्न विभागों के समन्वय और अभियान के प्रभावी संचालन से बड़ी संख्या में पात्र लोगों को योजना से जोड़ने में सफलता मिली है। आयुष्मान योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के क्रम में जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित और दिव्यांग लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इनमें टांडा तहसील के ग्राम पोयली नायक निवासी कैंसर पीड़ित केविन्दर सिंह और मिलक तहसील के राजकुमार माहेश्वरी शामिल रहे। राजकुमार माहेश्वरी के पैर की सर्जरी होनी है। इसके अलावा स्वार तहसील क्षेत्र के 100 प्रतिशत दिव्यांग हेमराज और प्रेमशंकर को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। रामपुर में अब तक बने 6.91 लाख से अधिक कार्ड जिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब तक कुल 6,91,928 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। पिछले एक वर्ष में 1.79 लाख कार्ड बनाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करना जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। वहीं, जनता दर्शन के माध्यम से जरूरतमंद लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराने से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

बिहार सरकार की नई पहल, मोती पालन के लिए किसानों को मिलेगी ₹1.34 लाख तक की सब्सिडी

 पटना राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार मोती पालन को बढ़ावा दे रही है। मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना के तहत इच्छुक किसानों को मोती पालन का प्रशिक्षण देने के साथ इकाई लागत पर 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इससे राज्य के किसान मछली पालन के साथ मोती उत्पादन कर डबल कमाई कर सकेंगे। इसी कड़ी में शेखपुरा, छपरा, बांका और सहरसा जिलों के कुल 89 प्रशिक्षणार्थियों को मोती पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छह दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 अक्टूबर से शुरू है। मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन के मत्स्य प्रशिक्षण एवं प्रसार केंद्र में मोती उत्पादन की तकनीक से लेकर उसकी व्यावहारिक प्रक्रिया तक की जानकारी दी जा रही है। सीप में प्रत्यारोपण से लेकर सर्जरी तक का प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान सीप की विभिन्न प्रजातियों, उनमें न्यूक्लियस प्रत्यारोपण तथा सर्जरी की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों को तकनीक की व्यावहारिक जानकारी देने के लिए अनुभवी मोती उत्पादकों की भी मदद ली जा रही है। बक्सर के मोती उत्पादक किसान धनजी कुशवाहा ने मोती पालन की तकनीक का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। वे कई वर्षों से मोती पालन कर रहे हैं और विभिन्न जिलों में किसानों को मोती पालन का प्रशिक्षण देते रहे हैं। वहीं, संयुक्त मत्स्य निदेशक (प्रशिक्षण एवं प्रसार) दिलीप कुमार सिंह ने सीप की प्रजातियों की जानकारी दी। मोती पालन पर मिलेगा 60 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार की मत्स्य प्रजाति विविधीकरण योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 में सभी जिलों में लागू की गई है। इसका उद्देश्य देसी मछलियों की प्रजातियों का संरक्षण एवं संवर्द्धन करना है। इसके साथ मत्स्य उत्पादन बढ़ाना और किसानों की वार्षिक आय में वृद्धि करना है। योजना के तहत माइनर कार्प, कैटफिश, वायुश्वासी मछली, झींगा और मोती पालन जैसे विकल्पों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत मोती पालन की आधा एकड़ इकाई के लिए 2.246 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। निर्धारित इकाई लागत के आधार पर लाभार्थी को अधिकतम 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। शेष राशि का वहन लाभार्थी को स्वयं या बैंक ऋण के माध्यम से करना होगा।

यूपी में आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर नंबर-1, अब तक 6.91 लाख से ज्यादा कार्ड जारी

लखनऊ  योगी सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में रामपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में रामपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछले एक वर्ष के दौरान सर्वाधिक 1 लाख 79 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस उपलब्धि के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रामपुर को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कैंसर पीड़ित को सौंपा आयुष्मान कार्ड रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कार्ड बनाने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। रामपुर में विभिन्न विभागों के समन्वय और अभियान के प्रभावी संचालन से बड़ी संख्या में पात्र लोगों को योजना से जोड़ने में सफलता मिली है। आयुष्मान योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के क्रम में जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित और दिव्यांग लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इनमें टांडा तहसील के ग्राम पोयली नायक निवासी कैंसर पीड़ित केविन्दर सिंह और मिलक तहसील के राजकुमार माहेश्वरी शामिल रहे। राजकुमार माहेश्वरी के पैर की सर्जरी होनी है। इसके अलावा स्वार तहसील क्षेत्र के 100 प्रतिशत दिव्यांग हेमराज और प्रेमशंकर को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। खबरें और भी रामपुर में अब तक बने 6.91 लाख से अधिक कार्ड जिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब तक कुल 6,91,928 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। पिछले एक वर्ष में 1.79 लाख कार्ड बनाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करना जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। वहीं, जनता दर्शन के माध्यम से जरूरतमंद लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध कराने से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

अकाली दल किसके साथ लड़ेगा पंजाब चुनाव? सुखबीर बादल ने गठबंधन को लेकर साफ किया रुख

चंडीगढ़  शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन को लेकर किसान आंदोलन के बाद पहली बार खुलकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को छोड़कर सभी विकल्प खुले हैं। शिअद के लिए पंजाब व पंजाब के लोग प्राथमिकता हैं और उसी को केंद्र में रखकर गठबंधन का फैसला लिया जाएगा। सुखबीर बादल ने बीते दिन एक मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चा के दौरान यह बात कही है। सुखबीर ने कहा कि जिस भी पार्टी के विचार शिअद से मिलेंगे और जो पंजाब के हितों के लिए काम करने का अपना एजेंडा साझा करेगी, उसके साथ गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। गठबंधन के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि शिअद किसी भी हालत में सिखों के खिलाफ दंगों में लिप्त रही कांग्रेस और मौजूदा समय में पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। सुखबीर बादल ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब में भाजपा और शिअद के रिश्तों में जमीं बर्फ पिघलने और दोनों में फिर से गठबंधन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इन चर्चाओं को बल उस समय मिला था जब संसद के मानसून सत्र के दौरान सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक हुई। उसके बाद संत लोंगोवाल की बरसी पर सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अपने भाषण में गठबंधन के संकेत दिए। हालांकि, भाजपा के कई नेता लगातार आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात करते रहे हैं। लेकिन हाल ही में भाजपा की प्रदेश में निकाली गईं नशा मुक्त पंजाब यात्राओं के समापन के दौरान भाजपा के दिग्गज नेता व देश के गृहमंत्री अमित शाह की जालंधर में भी शिअद से गठबंधन के संकेत मिले थे। शाह ने अपने भाषण के दौरान जहां अन्य विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया लेकिन अपने पूरे भाषण में उन्होंने शिअद पर चुप्पी बनाए रखी। इसके बाद भाजपा-शिअद में फिर से गठबंधन के लिए अंदरूनी तौर पर तैयारियों की चर्चाएं तेज हो गई थीं। बसपा और भाजपा से ही गठबंधन संभव  अब, भले ही सुखबीर बादल ने किसी पार्टी का नाम लेकर गठबंधन की घोषणा नहीं की, लेकिन यह सर्वविदित है कि शिअद के पास गठबंधन के लिए भाजपा और बसपा ही विकल्प मौजूद हैं। शिअद (मान), शिअद (पुनर-सुरजीत) और शिअद (वारिस पंजाब दे) को इस सूची में शामिल नहीं किया जा सकता क्योंकि यह दल भी उसी पंथक पिच पर राजनीति करते हैं, जिस पर शिअद (बादल)। बहुजन समाज पार्टी द्वारा पहले ही घोषणा की जा चुका है कि इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव वह शिअद के साथ गठबंधन नहीं करेगी। चर्चा यह भी है कि बसपा और शिअद (वारिस पंजाब दे) के बीच गठबंधन की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है, जोकि अन्य दलों का चुनावी समीकरण बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है। बहरहाल, 2027 के शुरुआती महीने में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है और इसमें जल्द ही गठबंधन भी सामने आएंगे।

आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2026: रविवार को इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, आर्थिक लाभ के योग

मेष आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति हो सकती है। भवन या जमीन जायदाद के सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। वृषभ आज आपको निवेश से बचना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों का साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के संकेत हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। यात्रा फलदायी रहेगी। व्यापार में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। मिथुन आज आपका आर्थिक बोझ बढ़ेगा। अगर आप ग्रुप एक्टिविटी में शामिल होंगे तो आप नए दोस्त बनाएंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं जिसके कारण आपका जीवनसाथी एक बार फिर आपके प्यार में पड़ जाएगा। कार्यों को सफलतापूर्वक करने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्क आज आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर अपना पैसा निवेश किया था उन्हें आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने से आपका दिन बनेगा। सिंह आज का दिन आपके लिए खुशी व आनंद से भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके पिता की कोई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आप काम से समय निकालकर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी को प्यार में सफल होने की कल्पना करने में मदद करें। आज आपका खाली समय किसी बेकार के काम की वजह से बर्बाद होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस करेंगे। कन्या आज फिट रहने के लिए दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। अगर आप पैसों से जुड़े किसी मामले में फंसे थे तो आज कोर्ट आपके पक्ष में फैसला सुनाएगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अनबन हो सकती है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। तुला आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। किसी इवेंट या फंक्शन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अगर आप आज का काम कल के लिए टाल रहे हैं तो आपको प्रतिकूल परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन ठीक ठाक रहने वाला है। व्यापारियों को पार्टनरशिप के नए मौके मिलेंगे। वृश्चिक सेहत पर आज नजर रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित है। आज का दिन आपके परिवार में खुशियों की सौगात ला सकता है। यह आपके रिश्ते को सुधारने की बजाय बिगाड़ भी सकता है। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स का साथ मिलेगा। धनु आज आपका आत्मविश्वास व एनर्जी बढ़ी हुई रहेगी। एनर्जी बढ़ने से कार्यों में गति आएगी। जिन लोगों ने किसी से पैसा उधार लिया है उन्हें किसी भी परिस्थिति में उधार चुकाना पड़ सकता है। आज रोमांस की कोई उम्मीद नहीं है। आपका जीवनसाथी आज कठिन परिस्थितियों में आपका साथ देगा। व्यापारिक रूप से दिन सामान्य रहने वाला है। मकर आज आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। अपने भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए आपने अतीत में जो भी पैसा निवेश किया था, उसका आज फल मिलेगा। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण विकास होगा- जो आपके और आपके पूरे परिवार के लिए खुशी लाएगा। आप लंबे समय के बाद दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं, लेकिन अपने स्वास्थ्य को इग्नोर नहीं करें। कुंभ आज आपको घरेलू परेशानियां घेर सकती हैं लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है आप इनका हल निकाल लेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों व रिश्तेदारों का साथ मिलने से किसी काम में सफलता मिल सकती है। आपका जीवनसाथी दूसरों के प्रतिकूल प्रभाव में आ सकता है और आपसे झगड़ सकता है। व्यापारिक उन्नति के संकेत हैं। मीन आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार के बड़े-बुजुर्ग धन से जुड़ी कीमती सलाह दे सकते हैं। लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। ज्यादा खाली समय होने से आज नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।

राजस्थान पंचायत चुनाव में महिला आरक्षण अहम, राजसमंद के 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

राजसमंद जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा होगा, इसकी सियासी पटकथा जिला परिषद के चुनाव से ही लिखी जाएगी। राजसमंद में जिला परिषद के 29 वार्डों का आरक्षण तय होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के सामने उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनावी रणनीति तक कई चुनौतियां होंगी। जिला प्रमुख का पद अनारक्षित है, लेकिन जिला परिषद के 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने से महिला उम्मीदवारों और चुनाव जीतकर आने वाली महिला सदस्यों की भूमिका भी अहम रहने वाली है। ऐसे में जिला प्रमुख की कुर्सी पर नजर लगाए बैठे दावेदारों को अपने वार्ड में जीत के साथ जिला परिषद में समर्थन का गणित भी साधना होगा। महिला आरक्षण ने चुनावी समीकरणों में एक महत्वपूर्ण पहलू जोड़ दिया है। दोनों प्रमुख दलों के लिए महिला वार्डों में मजबूत उम्मीदवार उतारना और जिला परिषद में अधिक से अधिक सदस्य जिताना अहम रहेगा। टिकट वितरण से लेकर चुनाव परिणाम के बाद बनने वाले समीकरणों तक, हर कदम जिला प्रमुख की कुर्सी की लड़ाई को प्रभावित कर सकता है। राजसमंद जिला परिषद के कुल 29 वार्डों में अलग-अलग श्रेणियों के तहत महिला आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें सामान्य महिला के आठ, ओबीसी महिला के दो, एससी महिला के दो और एसटी महिला के दो वार्ड शामिल हैं। इस तरह कुल 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन वार्डों में जीत दर्ज करने वाले सदस्य जिला परिषद की राजनीति का हिस्सा बनेंगे। जिला प्रमुख के चुनाव में उनकी भूमिका कितनी अहम होगी, यह चुनाव परिणाम और राजनीतिक दलों के संख्याबल पर निर्भर करेगा। हालांकि, महिला आरक्षण को जिला प्रमुख की कुर्सी का सीधा फैसला मानना जल्दबाजी होगी, लेकिन चुनावी रणनीति बनाते समय इसे नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकेगा। भाजपा-कांग्रेस की असली परीक्षा टिकट वितरण में जिला परिषद चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के सामने सबसे पहली चुनौती सही उम्मीदवार चुनने की होगी। महिला आरक्षित वार्डों में टिकट के दावेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा रहेगी, वहीं अन्य श्रेणियों के वार्डों में भी पार्टी को स्थानीय समीकरणों और जीत की संभावनाओं के बीच संतुलन बनाना होगा। भाजपा और कांग्रेस के लिए टिकट वितरण केवल प्रत्याशियों की सूची तैयार करने तक सीमित नहीं रहेगा। उम्मीदवारों की स्थानीय पकड़, संगठन में सक्रियता और अपने क्षेत्र में समर्थन जुटाने की क्षमता भी महत्वपूर्ण होगी। टिकट किसे मिलता है और किस दावेदार को इंतजार करना पड़ता है, इसका असर चुनावी माहौल पर पड़ सकता है। जिला प्रमुख के दावेदारों को साधना होगा पूरा संख्या बल जिला प्रमुख का पद अनारक्षित होने से दावेदारी का दायरा खुला है। लेकिन जिला प्रमुख बनने के लिए केवल चुनाव लड़ना या अपने वार्ड में जीत दर्ज करना पर्याप्त नहीं होगा। जिला परिषद में निर्वाचित सदस्यों का समर्थन और चुनाव के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरण भी महत्वपूर्ण होंगे। इसी कारण जिला प्रमुख पद के संभावित दावेदारों की रणनीति अपने वार्ड से आगे तक जा सकती है। उन्हें पार्टी के भीतर समर्थन, दूसरे क्षेत्रों के निर्वाचित सदस्यों के साथ तालमेल और जिला परिषद में अपने पक्ष को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा। भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए सदस्य संख्या और समर्थन का गणित अहम रहेगा। आरक्षण की पूरी तस्वीर: किस श्रेणी में कितने वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड सामान्य महिला: वार्ड 15, 18, 19, 22, 23, 25, 27 और 28 ओबीसी महिला: वार्ड 10 और 26 एससी महिला: वार्ड 11 और 13 एसटी महिला: वार्ड 6 और 9 अन्य आरक्षित वार्ड सामान्य: वार्ड 1, 7, 14, 16, 17, 20 और 29 ओबीसी: वार्ड 2, 5 और 12 एससी: वार्ड 21 और 24 एसटी: वार्ड 3, 4 और 8 टिकट से ताज तक, हर चाल पर रहेंगी निगाहें राजसमंद जिला परिषद चुनाव में अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि भाजपा और कांग्रेस किन चेहरों पर भरोसा जताती हैं और कौन अपने वार्ड में जीत दर्ज कर जिला परिषद तक पहुंचता है। इसके बाद जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए राजनीतिक दलों का संख्याबल और निर्वाचित सदस्यों का समर्थन अहम होगा। फिलहाल इतना तय है कि जिला प्रमुख की कुर्सी की लड़ाई केवल एक पद की दावेदारी नहीं, बल्कि जिला परिषद में राजनीतिक ताकत स्थापित करने की कवायद भी होगी। 29 वार्डों के इस चुनावी मैदान में 14 महिला आरक्षित वार्ड भी सियासी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेंगे। टिकट वितरण से लेकर चुनाव परिणाम तक, भाजपा और कांग्रेस की हर चाल पर राजनीतिक नजरें टिकी रहेंगी।  

हरियाणा के युवा पंकज की अंतरराष्ट्रीय पहचान, वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता में कारपेंटरी प्रोजेक्ट पूरा करने वाले पहले भारतीय बने

भिवानी लकड़ी के जिस कार्य को ज्यादा तवज्जों नहीं दी जाती, भिवानी के छोटे से गांव सिवाड़ा के युवा को कारपेंटरी के कार्य ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला दी है। महज 20 साल के युवा पंकज जांगड़ा ने शंघाई में हुई वर्ल्ड स्किल शंघाई 2026 प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। वे भारत की ओर से पहले ऐसे प्रतिभागी बने जिन्होंने कारपेंटरी प्रतियोगिता में अपना हाउस स्ट्रक्चर का प्रोजेक्ट पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवा की सराहना करते हुए अपनी स्कील पर और ध्यान देने और नए बच्चों को तैयार करने का संदेश दिया। पंकज ने अपनी प्रतिभा से दर्शा दिया है कि किताबी शिक्षा के साथ तकनीकी प्रशिक्षण के दम पर भी युवा अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकते है। निरंतर अभ्यास से उन्होंने कारपेंटरी के क्षेत्र में खुद को साबित किया। उनका यह सफर घर से शुरू हुआ। पंकज के पिता बिजेंद्र जांगड़ा गांव में ही लकड़ी का काम करते हैं। उन्होंने पिता से ही कारपेंटरी के बेसिक गुर सीखे। इसके बाद 2024 में स्किल प्रतियोगिता के प्रति गंभीर हुआ और जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां से महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में हुई राज्यस्तरीय और फिर राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया। दिल्ली में भी लिया था भाग राष्ट्रीय स्पर्धा में सिल्वर मेडल मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा का मौका नहीं मिला मगर इस टीस को मन में रख फिर अभ्यास पर फोकस किया। जिलास्तर पर गोल्ड जीता। पंकज ने 2026 में दिल्ली में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और इस बार राष्ट्रीय स्पर्धा में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के नियमानुसार अगली बार प्रतियोगिता में भाग लेने पर पदक नहीं मिलता। इस कारण पदक तो नहीं मिला मगर सीधे प्रवेश जरूर मिला। उन्होंने बैंगलुरू में तीन चरण के मॉक टेस्ट में भी अपने प्रतिद्वंदियों को मात दी। जिस कारण उन्हें चीन के शंघाई में हुई विश्व कौशल प्रतियोगिता में जोहर दिखाने का मौका मिला। 22 घंटे में बनाया हाउस स्ट्रक्चर पूरी तैयारी के साथ गए पंकज के सामने विभिन्न अलग-अलग देशों के 166 प्रतिभागी थे। प्रतियोगिता में पंकज को 22 घंटे में हाउस स्ट्रक्चर बनाने का प्रोजेक्ट दिया गया। अब तक 2020, 2024 में हुई विश्व कौशल प्रतियोगिता के कारपेंटिंग वर्ग में कोई भी भारतीय अपना प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाया। इस बार पंकज पदक तो नहीं जीत पाए मगर अपना प्रोजेक्ट बेहतरीन तरीके से पूरा कर खूब वाहवाही लूटी। पंकज अब राष्ट्रीयस्तरीय कारपेंटिंग का बिजनेस करने लक्ष्य रखे हैं ताकि अन्य युवाओं को भी तैयार कर सके। पंकज ने बताया कि पिता बिजेंद्र का उनकी सफलता में अहम भूमिका है। उन्हीं की बदौलत वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंच पाया। प्रधानमंत्री से मिलकर उत्साहित है पंकज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विश्व कौशल प्रतियोगिता में शामिल रहे भारतीय दल के सदस्यों को मुलाकात के लिए बुलाया। भिवानी के पंकज जांगड़ा को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिला। जिससे वह काफी उत्साहित है। पंकज बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने उन्हें कहा कि अपनी स्किल पर ध्यान दो और नए बच्चों को भी सीखाओ। पंकज अहमदाबाद से बीएससी फर्नीचर डिजाइन एंड मैनूफेक्चरिंग कोर्स कर रहे है। इसके अलावा उन्होंने मणिपाल कालेज आफ हायर एजूकेशन बैंगलोर से भी छह माह की ट्रेनिंग ली है।

यूपी में कफ सिरप तस्करी का बड़ा खुलासा, दिल्ली से कानपुर पहुंचा नशे वाला सिरप; वाराणसी भेजने की थी तैयारी

कानपुर यूपी के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कानपुर यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। बाबूपुरवा के ढकनापुरवा स्थित गोदाम से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप की 25 हजार शीशियां बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रयागराज यूनिट से मिले इनपुट पर हुई कार्रवाई में खुलासा हुआ कि सिरप फर्जी बिल्टी के जरिए प्रयागराज-वाराणसी जाना था। यूनिट ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एएनटीएफ कानपुर यूनिट ने इंस्पेक्टर अयनुद्दीन के नेतृत्व में ढकनापुरवा स्थित गोदाम से टर्बो-टी कंपनी के कोडीन सिरप की 25 हजार शीशियां बरामद कीं। टीम ने बिहार के मधुबनी जिले के मिहिर कुमार ठाकुर को गिरफ्तार किया है, जो बर्रा के बिहारीपुरवा में रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित नोवोट्रिक्स लाइफ साइंसेज फर्म के जरिए फर्जी बिल्टी बनाकर सिरप मंगाया जाता था। माल वाराणसी के कोटवा सारनाथ स्थित हनुमान ट्रेडर्स को सप्लाई होना था। पुलिस करेगी विवेचना एएनटीएफ की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल इस मामले की विवेचना भी बाबूपुरवा पुलिस ही करेगी। विवेचना से कोई खास लाभ या जानकारी की संभावना हुई तो एएनटीएफ भी इसकी विवेचना कर सकती है। दूसरे प्रदेश की बिल्टी कोडीनयुक्त कफ सीरप की 25 हजार शीशियां फर्जी बिल्टी से दिल्ली से कानपुर लाई गईं थीं। पिछले महीने प्रयागराज में जब सिरप पकड़े गए थे तब दिल्ली कनेक्शन सामने आया था। इसी वजह से माल दिल्ली से हटाकर कानपुर शिफ्ट किया गया था। अब इसे प्रयागराज और वाराणसी भेजने की तैयारी थी। बाबूपुरवा से पकड़े गए तस्कर मिहिर कुमार ठाकुर से चली तीन घंटे की पूछताछ में ये जानकारियां सामने आई हैं। एएनटीएफ कानपुर यूनिट के साथ ही मुख्यालय से भी टीम ने आकर पूछताछ की है। माना जा रहा है जल्द ही प्रयागराज, वाराणसी और दिल्ली में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बीते महीने भी पकड़ा गया था सिरप का जखीरा बीते महीने 27-28 सितंबर को प्रयागराज में एसटीएफ ने कोडीनयुक्त सिरप का बड़ा जखीरा पकड़ा था। 120 गत्ते में यानी 12 हजार सिरप बरामद हुए थे। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद दिल्ली की फर्म राजधानी ट्रांसपोर्ट में रखीं सिरप की 25 हजार शीशियां बाबूपुरवा के ढकनापुरवा स्थित गोदाम में रखवाई गईं थीं। दिल्ली की फर्म राजधानी ट्रांसपोर्ट गुड़गांव हरियाणा निवासी कुंवर राज सिंह चड्ढा की बताई जा रही है। एएनटीएफ जल्द उनसे भी पूछताछ कर सकती है। इस मामले में एएनटीएफ लखनऊ मुख्यालय की एसीपी नित्या गोस्वामी ने बाबूपुरवा थाने में मिहिर ठाकुर से पूछताछ की थी। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में कई इनपुट मिले हैं। जिसके आधार पर जल्द ही कोडीनयुक्त सिरप के अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल सकी जाएगी। 12 लाइसेंस हो चुके निरस्त, बड़े पैमाने पर हेरफेर कोडीनयुक्त कफ सिरप के नशे में उपयोग को लेकर एक साल से बड़े पैमाने पर छापेमारी चल रही है। कानपुर में अब तक 12 थोक दवा दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके है। एक दर्जन से ज्यादा रिपोर्ट हो चुकी हैं। 10 से ज्यादा लोग जेल गए हैं। खाद्य आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने खुद शहर आकर छापेमारी की थी।