samacharsecretary.com

Mirzapur The Film में सोनल चौहान शामिल, एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं

मुंबई  फिल्म 'जन्नत' से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान के हिट क्राइम ड्रामा 'मिर्जापुर: द फिल्म' में एंट्री के काफी समय से रूमर्स फैले हुए थे. फाइनली एक्ट्रेस ने खुद ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि उन्हें 'मिर्जापुर: द फिल्म' की नई कास्ट में शामिल किया गया है. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ये खबर शेयर की है. उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए अपनी पोस्ट में मेकर्स का एक लेटर और एक छोटा सा नोट भी लिखा है. सोनल चौहान की हुई 'मिर्जापुर: द फिल्म' में एंट्री सोनल ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "ॐ नमः शिवाय… अभी भी सिंक कर रही हूं… इतने इनक्रेडिबल और गेम चेजिंग सफ़र का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हुई. मैं 'मिर्ज़ापुर: द फ़िल्म' से जुड़ने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं, और मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि आप सभी यह देखें कि हम पर्दे पर क्या-क्या दिखाने वाले हैं. मुझे 'मिर्ज़ापुर' की दुनिया में लाने के लिए रितेश, फरहान अख्तर, गुरमीत सिंह और एक्सेल मूवीज का शुक्रिया. मैं इस आइकॉनिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हूं." अपनी अनाउंसमेंट के साथ, उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट के एक मैसेज की तस्वीर भी पोस्ट कीं, जिसमें लिखा था, “डियर सोनल, हम आपको ‘मिर्जापुर’ की टीम में पाकर एक्साइटेड हैं. आपके द्वारा स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले जादू को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते." 'मिर्जापुर: द फिल्म' स्टार कास्ट इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत अमेज़न एमजीएम स्टूडियो के सहयोग से किया है. पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा की वापसी के साथ, यह फिल्म "मिर्ज़ापुर" की कहानी को बड़े पैमाने पर ले जाने और नए किरदारों को पेश करने का वादा करती है. बता दें कि ‘मिर्ज़ापुर: द फिल्म’ साल 2026 में थिएटर में रिलीज होगी. सोनल के शामिल होने से प्रोजेक्ट को लेकर और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म में नए कलाकारों में जितेंद्र कुमार जैसे नए चेहरे भी शामिल हैं, साथ ही रवि किशन और मोहित मलिक भी फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं. बता दें कि 'मिर्जापुर' सीरीज़ ने प्राइम वीडियो पर अपने तीन सीज़न के ज़रिए एक बड़ा फैंस बेस बनाया है. उत्तर प्रदेश के गढ़ में सत्ता संघर्ष, बदला और राजनीति जैसे टॉपिक ने इसे एक सांस्कृतिक सनसनी बना दिया है, निर्देशक गुरमीत सिंह अब इस मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज़ को फीचर फिल्म में बदल रहे हैं.जो भारत में अपनी तरह की पहली फिल्म होगी. फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्रांत मैसी को छोड़कर ज़्यादातर ओरिजनल स्टार्स कमबैक करेंगे. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने से पहले, यह फिल्म 2026 में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

भोपाल, चंबल-ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन संभाग में झमाझम बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

भोपाल  सर्दी की शुरुआत में छाए बादलों का बरसना जारी है। सोमवार को प्रदेश के श्योपुर और शिवपुरी में बादल जमकर बरसे। श्योपुर में शाम साढ़े पांच बजे तक 56 मिलीमीटर और शिवपुरी में 34 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के चंबल-ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भी कहीं तेज-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, एक-दो दिन बाद प्रदेश के छह जिलों में अलग-अलग जगह बनीं मौसम प्रणालियों के असर से भारी वर्षा हो सकती है। उधर, इस बदले मौसम का असर अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर भी साफ नजर आ रहा है। सबसे कम तापमान श्योपुर में प्रदेश में दिन के तापमान में सबसे अधिक गिरावट श्योपुर में दर्ज हुई। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस कम रहकर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बारिश के पांच सिस्टम बने हुए हैं। इनमें से तीन सिस्टम काफी मजबूत हैं, जिनमें बंगाल की खाड़ी में चक्रवात, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र और एक पश्चिमी विक्षोभ का होना शामिल हैं। इन सिस्टम की वजह से हवाओं के साथ नमी के साथ प्रदेश में बादल आ रहे हैं। भारी बारिश का अलर्ट इसके असर से 29 और 30 अक्टूबर को खासतौर पर प्रदेश के छह जिलों सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, राजधानी की बात करें तो यहां हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान चंबल-ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। चार बड़े शहरों में तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में): भोपाल — अधिकतम 30.4, न्यूनतम 20.4 इंदौर — अधिकतम 29.8, न्यूनतम 20.2 ग्वालियर — अधिकतम 23.4, न्यूनतम 21.6 जबलपुर — अधिकतम 31.8, न्यूनतम 20.5   

छतबीड़ जू हादसा: इलेक्ट्रिक वाहनों में लगी आग से मचा हड़कंप, 19 ई-कारें जलकर राख

मोहाली  जीरकपुर स्थित महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क (छतबीड़ जू) में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब पर्यटकों को घुमाने के लिए उपयोग में आने वाली इलेक्ट्रॉनिक फेरी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने भयावह रूप ले लिया और 19 ई-वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। चिड़ियाघर कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर से दमकल दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है, और एहतियातन पर्यटकों की एंट्री अस्थायी रूप से रोक दी गई है। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या चार्जिंग पॉइंट से शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

महाराष्ट्र सीएम की पत्नी का भजन वायरल, दिग्विजय सिंह ने तारीफ की; 4.5 मिलियन व्यूज में चार दिन में पार

भोपाल / मुंबई  एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की तारीफ की है। अमृता फडणवीस द्वारा गाए गए गीत 'कोई बोले राम-राम, कोई खुदा' को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- धन्यवाद अमृता फडणवीस जी, आपके श्रीमुख से गुरु नानक जी के शब्दों पर गाए हुए “शब्द” सुने। बहुत अच्छा लगा। अमृता फडणवीस अपनी लाइफ स्टाइल, मॉडलिंग प्रोजेक्ट और सिंगिंग को लेकर चर्चाओं में रहती है। उनका नया भजन "कोई बोले राम राम, कोई खुदा" हाल ही में टी-सीरीज के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसको अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 24 अक्टूबर को रिलीज हुए इस भजन को अब तक 45 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर हैशटैग #AmrutaFadnavisSong ट्रेंड किया है। कई मशहूर हस्तियों ने भी उनकी तारीफ की है। बता दें कि अमृता के फेसबुक पर 2.1 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन, ट्विटर पर 2 लाख 38 हजार और यू-ट्यूब पर 62 हजार फॉलोअर हैं। बैंक में कैशियर बनकर की थी करियर की शुरुआत अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल 1979 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। नागपुर के ही जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद पुणे में सिंबायोसिस से एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री ली। 2003 में एक्सिस बैंक में एग्जीक्यूटिव कैशियर के रूप में करियर की शुरुआत हुई। फिलहाल इसी बैंक में ट्रांजेक्शन बैंकिंग डिपार्टमेंट की वाइस प्रेसिडेंट हैं। अमृता की शादी साल 2005 में देवेंद्र फडणवीस से हुई थी। अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने सामुदायिक गतिविधियों में भी भाग लिया। महिला सशक्तिकरण के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से काम भी किया। आज अमृता फडणवीस एक सफल बैंकर, कलाकार और समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा वे बीते कुछ सालों में शौकिया तौर पर गाने भी गा रही हैं। महाशिवरात्रि पर रिलीज किया था एक और गीत अमृता ने इसी साल महाशिवरात्रि पर खुद का लिखा गीत "देवाधिदेव तू महादेव" रिलीज किया था। इसे फेमस सिंगर शंकर महादेवन ने गाया था जबकि अमृता ने इसमें एक्ट किया था। दोस्त के घर अमृता से मिले थे देवेंद्र फडणवीस नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, नागपुर के CEO शैलेश जोगलेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2005 से वह, अमृता और देवेंद्र दोनों के कॉमन फ्रेंड हैं। अमृता रानाडे फडणवीस पेशे से बैंकर, एक्ट्रेस और सिंगर हैं। उनके माता-पिता नागपुर में डॉक्टर हैं। 2005 में एक दिन उनके घर पर ही अमृता और देवेंद्र की पहली मुलाकात हुई थी। तब देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार विधायक बने थे। अमृता अपने घर पर बोलकर आई थीं कि वह आधे घंटे में आ जाएंगी। हालांकि, देवेंद्र से मिलने के बाद उनकी मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद देवेंद्र और अमृता की मां ने मिलकर शादी तय की। 17 नवंबर 2005 को दोनों की अरेंज मैरिज हुई। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है। मुख्यमंत्री पति से गाना सुनती हैं अमृता एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अमृता ने कहा था, 'देवेंद्र के साथ मुलाकात से पहले मैं घबराई हुई थी। मुझे टेंशन और प्रेशर महसूस हो रहा था। मैं सोच रही थी कि देवेंद्र किस टाइप के इंसान होंगे। नेताओं को लेकर मेरे दिमाग में नकारात्मक छवि थी, लेकिन उनसे मिलकर मुझे लगा कि वह सच्चे इंसान और डाउन टु अर्थ हैं। अमृता ने बताया कि उन्हें देवेंद्र से गाना सुनना पसंद है। अक्सर फ्री होने पर वो पति से गाना सुनती हैं।

बड़ी कार्रवाई: बुरहानपुर में आरोपी शिक्षक को निलंबित, विवादित मामला बच्चों को नमाज सिखाने का

बुरहानपुर  बुरहानपुर जिले में सूर्य नमस्कार से पहले स्कूली बच्चों को नमाज कराने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने पर शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संतोष सिंह सोलंकी खुद स्कूल पहुंचे थे. उन्होंने बच्चों से पूरे मामले की जानकारी ली. मामला देवरी के एक सरकारी स्कूल का है. 5वीं की छात्राओं ने बताया कि उन्हें सूर्य नमस्कार से पहले नमाज की स्टेप्स कराई जाती थी. उन्होंने स्टेप्स करके भी दिखाए.  शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजीत परदेसी भी स्कूल पहुंचे थे. वहां छात्राओं ने टीचर पर नमाज के स्टेप कराने के आरोप लगाए थे. वहीं इसे लेकर पालकों ने भी आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी. पंचनामा बनाया गया था बताया गया है कि दीपावली के अवकाश के दौरान कुछ बच्चों ने जब घर में वह प्रक्रिया दोहराई तो माता-पिता ने पूछा। बच्चों ने बताया कि जबूर अहमद रोजाना योगासन से पहले उन्हें इसका अभ्यास कराता है। इसके बाद करीब दो दर्जन अभिभावक स्कूल पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी को सूचना दी। मामला गंभीर होने से डीईओ स्कूल पहुंचे और पंचनामा बनाया। एक पालक ने कहा, ''मेरे बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं. दीपावली की छुट्टी के दौरान बच्चों ने यह बात घर पर बताई. इसके बाद स्कूल में आकर शिकायत की. इसके बाद जनशिक्षक स्कूल पहुंचे और डीईओ को मामले की जानकारी दी. अपर कलेक्टर बुरहानपुर वीर सिंह चौहान ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चों के बयानों के बाद डीईओ ने आरोपी शिक्षक जबूर अहमद तड़वी को निलंबित कर दिया है.  शिक्षक ने क्या कहा इस बीच जानकारी लगने पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजीत परदेसी, बजरंग दल के दीपक पवार सहित अन्य पदाधिकारी भी स्कूल पहुंचे और विरोध दर्ज कराया था। इधर, शिक्षक जुबेर अहमद तड़वी का कहना था कि मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

अमृता हत्या मामले में खुलासा: लिव-इन पार्टनर और UPSC छात्र का गहन involvement, सुमित-संदीप बने राजदार

 नई दिल्ली दिल्ली में 32 साल के UPSC छात्र के मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में रामकेश मीणा की हत्या करने वाली उसकी लिव इन पार्टनर ने जो हथकंडे अपनाए वो वाकई चौंकाने वाले हैं। अब दिल्ली पुलिस ने एक और नई बात बताते हुए कहा कि मृतक रामकेश के पास उसकी लिव इन पार्टनर के अलावा 15 और ऐसे अश्लील वीडियो का कलेक्शन था। UPSC छात्र के फ्लैट से बरामद हुई एक हार्ड डिस्क में 15 से अधिक महिलाओं के ऐसे ही वीडियो मिले हैं। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ वीडियो सामग्री की जांच कर रहे हैं ताकि महिलाओं की पहचान हो सके और यह पता लगाया जा सके कि वीडियो उनकी सहमति से रिकॉर्ड किए गए थे या नहीं। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा,'ऐसा लगता है कि मृतक ने कई महिलाओं के साथ ऐसा ही किया था और अपने लैपटॉप पर उनके निजी वीडियो रिकॉर्ड करता था। लैपटॉप अभी बरामद नहीं हुआ है,लेकिन हार्ड डिस्क जब्त कर ली गई है और इसमें 15 से अधिक महिलाओं के वीडियो हैं। बता दें कि 32 वर्षीय व्यक्ति का जला हुआ शव 6 अक्टूबर को गांधी विहार,तिमारपुर स्थित उसके चौथे मंजिल के अपार्टमेंट से बरामद किया गया था। शुरुआत में पुलिस ने आग से लापरवाही बरतने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था,लेकिन बाद की जांच में पता चला कि यह सोच-समझकर की गई हत्या का मामला था। पुलिस ने  बताया कि उसकी पार्टनर मुरादाबाद की 21 वर्षीय BSc फोरेंसिक साइंस की छात्रा है। उसे पूर्व-प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि महिला गुस्से और अपमान से भरी हुई थी क्योंकि उसे पता चला कि उसने चुपके से उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए थे और जब उसने डिलीट करने को कहा तो उसने मना कर दिया। जांचकर्ताओं के अनुसार,आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित की हत्या कर दी और इस हत्या को आकस्मिक आग लगने की घटना के रूप में दर्शाने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,'जब उसने उससे विरोध किया और उसने फुटेज हटाने से मना कर दिया,तो उसे धोखा मिला और अपमानित महसूस हुआ। जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी ने फोरेंसिक साइंस की अपनी पृष्ठभूमि और क्राइम शो में अपनी रुचि का उपयोग करते हुए बड़ी सावधानी से हत्या को छुपाने की योजना बनाई थी। कथित तौर पर 5 अक्टूबर की रात को वह अपने पूर्व-प्रेमी और एक अन्य सहयोगी के साथ पीड़ित के फ्लैट पर गई थी। तीनों ने कथित तौर पर पीड़ित पर हमला किया और मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, फिर शव पर तेल और शराब डाली। अधिकारी ने आगे कहा,'उन्होंने गैस रेगुलेटर खोल दिया और एक लाइटर जलाया,जिससे अचानक आग लगने का सीन बनाया गया। सिलेंडर को पीड़ित के सिर के पास रखा गया था। लगभग एक घंटे बाद आग फैली और सिलेंडर फट गया,जिससे शव पूरी तरह से जल गया।' अमृता की LPG सिलेंडर वाली साजिश में राजदार बने सुमित-संदीप  राजधानी के गांधी विहार इलाके में हुए यूपीएससी छात्र हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में उत्तरी दिल्ली के गांधी विहार में अपने फ्लैट में अपने 32 साल के लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाली महिला ने लाश को जलाने के लिए तेल, घी और शराब का इस्तेमाल किया था. दिल्ली पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में आरोपी की पहचान अमृता चौहान (21) के रूप में हुई है, और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा की जली हुई लाश उनके फ्लैट में मिलने के कुछ दिनों बाद हुई है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी फॉरेंसिक साइंस की स्टूडेंट अमृता ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप (27) और उसके साथी संदीप कुमार (29) के साथ मिलकर मीणा का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद, लाश को पूरी तरह जलाने के इरादे से उस पर तेल, घी और शराब डाली. पर्दे के पीछे साजिश का खेल… एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया, "आरोपी लड़की ने अपनी फॉरेंसिक साइंस की जानकारी का इस्तेमाल करके इस घटना को एक एक्सीडेंटल आग की तरह दिखाने की कोशिश की. तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं." ऑफिसर ने कहा, "अमृता ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड सुमित और उसके दोस्त संदीप के साथ मिलकर यह मर्डर प्लान किया था, जिससे वह एक हार्ड डिस्क वापस ले सके, जिसमें कथित तौर पर उसके अश्लील वीडियो थे." ऑफिसर ने आगे बताया कि यह घटना 6 अक्टूबर को हुई, जब गांधी विहार में चौथी मंजिल के एक फ्लैट में आग लगने की खबर मिली. आग बुझाने के बाद, पुलिस को युवक की जली हुई लाश मिली. अमृता ने खुद बताई पूरी कहानी… घटना के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन फॉरेंसिक टीमों को आग लगने के पैटर्न में कुछ गड़बड़ियां मिलने के बाद शक बढ़ गया. पुलिस ने बताया कि टीम ने CCTV फुटेज खंगाला, जिसमें 5 अक्टूबर की रात को दो नकाबपोश आदमी बिल्डिंग में घुसते दिखे, और उनके बाद अमृता और एक और आदमी भी आया. उनके जाने के कुछ ही मिनट बाद आग लग गई. अधिकारी ने बताया कि कॉल डेटा रिकॉर्ड के एनालिसिस से यह भी कन्फर्म हुआ कि घटना के वक्त अमृता का मोबाइल फोन क्राइम सीन के पास ही था. उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे शक बढ़ता गया, पुलिस टीम ने अमृता की हरकतों पर नज़र रखना शुरू कर दिया. बड़े पैमाने पर छापेमारी के बाद, उसे 18 अक्टूबर को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने सुमित और संदीप के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग करने की बात कुबूल कर ली." एक्स ने घोंटा गला, अमृता ने डाला घी… पुलिस के मुताबिक, अमृता ने बताया कि उसे पता चला था कि मीणा ने चुपके से उसके इंटीमेट वीडियो रिकॉर्ड किए थे और उन्हें एक हार्ड डिस्क में सेव कर लिया था. जब उसने उन्हें डिलीट करने से मना कर दिया, तो वह अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित … Read more

विकसित यूपी @2047 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप चल रहा विकसित यूपी @2047 महा अभियान

विकसित यूपी @2047 2047 का विजन बना जनआंदोलन, 60 लाख सुझावों से सजे ‘समर्थ यूपी’ के सपने – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप चल रहा विकसित यूपी @2047 महा अभियान – छात्रों, शिक्षकों, उद्यमियों, महिलाओं और किसानों ने रखी अपनी राय – कृषि और शिक्षा रहे सबसे ज्यादा चर्चा के विषय – ग्रामीण युवाओं ने रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर दिया जोर – एमएसएमई को सशक्त बनाने, महिला सुरक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण पर मिल रहे सुझाव – पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर नागरिकों ने जताई अपेक्षा – खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के स्थानीय विस्तार की मांग – साफ-सुथरे प्रशासन और बेहतर कानून व्यवस्था की मांग – शिक्षा को व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की अपील – महिला उद्यमिता और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के सुझाव – आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी बढ़ती रुचि दिखी – अभियान बना जनता और शासन के बीच संवाद का सेतु लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहा “समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 : समृद्धि का शताब्दी पर्व महा अभियान” जनभागीदारी का प्रतीक बनता जा रहा है। मंगलवार तक प्रदेश के 75 जनपदों में नोडल अधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा भ्रमण कर विभिन्न लक्षित समूहों छात्र, शिक्षक, उद्यमी, कृषक, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान लोगों से प्रदेश की विकास यात्रा और भविष्य के रोडमैप पर सुझाव लिए गए। अब तक पोर्टल samarthuttarpradesh.up.gov.in पर करीब 60 लाख फीडबैक प्राप्त हुए हैं। इनमें से 75 फीसदी से ज्यादा सुझाव ग्रामीण क्षेत्रों से मिले हैं। ग्रामीण जन से लेकर उद्यमियों तक सभी ने रखी राय बुलंदशहर के रिकेश कुमार ने कहा कि गांव में उद्योग और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि सरकार निजी साझेदारी (पीपीपी मॉडल) के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को प्राथमिकता दे, तो पलायन की समस्या खत्म हो सकती है। वहीं, शकील खान ने कहा कि राज्य को औद्योगिक शक्ति बनाने के लिए एमएसएमई को आसान ऋण, तकनीकी सहयोग और जिला-आधारित उद्योग पार्क की जरूरत है। निगार फातिमा ने निवेश आकर्षित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और महिला स्किल मिशन पर जोर दिया। सीमा कुमारी ने कढ़ाई, सिलाई और अगरबत्ती निर्माण जैसे कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही। जोगिंदर सिंह ने कहा कि स्कूल स्तर से ही शिक्षा को व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाया जाए ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें। नागरिकों ने पर्यटन विकास पर जोर दिया अंकित गुप्ता ने मां बेला देवी धाम व शनिदेव मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के विकास की बात की, डॉ. सुनील शाह ने बेल्हा देवी मंदिर के आसपास कॉरिडोर निर्माण का सुझाव दिया, जबकि रीता जायसवाल और रामेन्द्र त्रिपाठी ने पर्यटन स्थलों पर सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था और सांस्कृतिक पुनर्जीवन की जरूरत बताई। खेलो इंडिया और डिजिटल लाइब्रेरी के लिए सुझाव बलिया से गीता देवी ने खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर विस्तार देने का सुझाव दिया, जबकि प्रदीप कुमार ने गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी और रोजगार सृजन केंद्र खोलने की मांग रखी। साफ-सुथरा प्रशासन, बेहतर कानून व्यवस्था पर जोर बरेली के राजकुमार सिंह ने भिखारियों व साधुओं की पहचान प्रणाली, फलदार वृक्षारोपण अनिवार्यता और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात कही। बस्ती की शाइस्ता फिरोज ने महिला सुरक्षा, स्किल मिशन, डीबीटी व्यवस्था और बाल विकास योजनाओं को सशक्त करने पर जोर दिया। गाजियाबाद के राजेश अग्निहोत्री ने साफ-सुथरा प्रशासन, बेहतर कानून व्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार की मांग की। युवाओं ने दिखाई सबसे अधिक भागीदारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 30 लाख सुझाव 31 वर्ष से कम आयु वर्ग के युवाओं ने दिए हैं, जबकि 26 लाख से अधिक सुझाव 31-60 वर्ष आयु वर्ग से और 3 लाख से अधिक सुझाव वरिष्ठ नागरिकों से प्राप्त हुए हैं। कृषि और शिक्षा सबसे बड़े फोकस सेक्टर विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सुझावों में कृषि (16 लाख) और शिक्षा (15 लाख) सबसे आगे हैं। इसके अलावा ग्रामीण विकास (12 लाख), समाज कल्याण (5 लाख), स्वास्थ्य (4 लाख), पशुधन (3 लाख), इंडस्ट्री (2.5 लाख) और आईटी-टेक (2 लाख) से भी भारी संख्या में सुझाव मिले हैं। जनपदवार आंकड़ों में जौनपुर पहले, संभल दूसरे, गाजीपुर तीसरे, प्रतापगढ़ चौथे और बिजनौर पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, इटावा, महोबा, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और ललितपुर में सुझाव अपेक्षाकृत कम प्राप्त हुए हैं। जन-जागरूकता बैठकों से बढ़ा संवाद महाभियान के तहत राज्यभर में व्यापक जनसंवाद अभियान चलाया गया है। अब तक 214 नगर पालिकाओं, 18 नगर निगमों, 63 जिला पंचायतों, 556 नगर पंचायतों, 751 क्षेत्र पंचायतों और करीब 50 हजार ग्राम पंचायतों में बैठकों व गोष्ठियों का आयोजन किया जा चुका है। इन आयोजनों से स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभागों के बीच संवाद को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन 'समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047' के अनुरूप प्राप्त सुझावों के आधार पर अब विजन डॉक्यूमेंट निर्माण प्रक्रिया जारी है। यह अभियान न केवल विकास का खाका तैयार कर रहा है, बल्कि साझा भागीदारी के माध्यम से जन-जन तक संवाद का सशक्त सेतु बनता जा रहा है।    

योगी सरकार के प्रयास से देव दीपावली से पहले काशी के घाटों पर संगीत, नृत्य और लोक कलाओं की सुनाई देगी गूंज

काशी गंगा महोत्सव में भजनों से भक्ति रस की सरिता बहाएंगे हंसराज रघुवंशी योगी सरकार के प्रयास से देव दीपावली से पहले काशी के घाटों पर संगीत, नृत्य और लोक कलाओं की सुनाई देगी गूंज नामो घाट व राजघाट पर देशभर के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर काशी की सांस्कृतिक परंपरा को बनाएंगे भव्य व समृद्ध लोक गायन से उत्तर भारत की लोक परंपराओं को जीवंत करेंगी पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री गीता चन्द्रन देंगी भरतनाट्यम की प्रस्तुति -1 से 4 नवम्बर तक माँ जान्हवी के पावन तट पर होगा भव्य आयोजन, काशी गंगा महोत्सव बनेगा माध्यम -नमो घाट पर काशी सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के प्रमुख कलाकार भी देंगे विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति वाराणसी  देव दीपावली से पहले काशी के घाटों पर संगीत, नृत्य व लोक कलाओं की संगीतमय सरिता बहेगी। माँ जान्हवी के पावन तट पर इस वर्ष गंगा महोत्सव का आयोजन 1 से 4 नवम्बर तक किया जाएगा। योगी सरकार के प्रयास से राजघाट पर देशभर के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर काशी की इस सांस्कृतिक परंपरा को और भव्य बनाएंगे जिनमें शास्त्रीय, भक्ति तथा लोक संगीत का अद्भुत संगम दिखाई देगा। इस महोत्सव में गायक हंसराज रघुवंशी अपने भजनों से श्रोताओं को भक्ति रस से ओत-प्रोत करेंगे। वहीं, पद्मश्री मालिनी अवस्थी अपने लोक गायन से उत्तर भारत की लोक परंपराओं को जीवंत करेंगी। पद्मश्री गीता चन्द्रन का भरतनाट्यम नृत्य भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा। वहीं, नमो घाट पर काशी सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के प्रमुख कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कई मायनों में विशिष्ट होगा आयोजन संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि चार दिवसीय इस उत्सव में गीत, संगीत, नृत्य और वादन की गंगा बहेगी। गंगा महोत्सव के मंच पर लोक और शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां गूंजेंगी तो साथ ही पारंपरिक नृत्य शैलियों की झलक भी देखने को मिलेगी। महोत्सव में विशेष रूप से गायक हंसराज रघुवंशी आयोजन के अंतिम दिन अपने भजनों से श्रद्धा और भक्ति का भाव जगाएंगे। वहीं, पद्मश्री मालिनी अवस्थी 3 अक्टूबर को लोक गायन से काशी की धरती पर उत्तर भारत की लोक परंपराओं को सजीव करेंगी। इसके अतिरिक्त, 2 अक्टूबर को पद्मश्री गीता चंद्रन भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी। गंगा महोत्सव के अंतर्गत होने वाली प्रस्तुतियां शाम 4 बजे से शुरू होंगी।  काशी गंगा महोत्सव ये प्रमुख कलाकार देंगे प्रस्तुति… प्रथम दिन, 1 नवंबर पं० माता प्रसाद मिश्र एवं पं० रविशंकर मिश्र–कथक युगल नृत्य कविता मोहन्ती–ओडिसी नृत्य विदुषी श्वेता दुबे–गायन विदुषी कमला शंकर–स्लाइड गिटार डॉ० रिपि मिश्र–शास्त्रीय गायन डॉ० दिवाकर कश्यप एवं डॉ० प्रभाकर कश्यप–उपशास्त्रीय गायन रवि शर्मा एवं समूह–ब्रज लोक नृत्य एवं संगीत पं० नवल किशोर मल्लिक–शास्त्रीय गायन दूसरा दिन, 2 नवंबर शिवानी शुक्ला–गायन प्रवीण उद्भव–तालयात्रा राजकुमार तिवारी उर्फ राजन तिवारी–गायन डॉ० अर्चना आदित्य महास्कर–गायन सवीर, साकार कलाकृति–पारम्परिक लोक नृत्य वन्दना मिश्रा–गायन प्रो० पं० साहित्य नाहर एवं डॉ० पं० संतोष नाहर–सितार एवं वायलिन जुगलबन्दी ओम प्रकाश–भजन गायन पद्मश्री गीता चन्द्रन–भरतनाट्यम तीसरा दिन 3 नवंबर मीना मिश्रा–गायन विशाल कृष्ण–कथक नृत्य दिव्या शर्मा–हिन्दुस्तानी खयाल गायकी  राकेश कुमार–जनजातीय लोक नृत्य  इन्दु गुप्ता–लोक गायन चेतन जोशी–बांसुरी वादन  विदुषी कविता द्विवेदी–ओडिसी नृत्य  पद्मश्री मालिनी अवस्थी–लोक गायन  चौथा दिन, 4 नवंबर डॉ० शुभांकर डे–गायन डॉ० प्रेम किशोर मिश्र एवं साथी-सितार, सरोद जुगलबन्दी व गायन राहुल रोहित मिश्र–शास्त्रीय गायन रूपन सरकार समन्ता–शास्त्रीय गायन वासुमती बद्रीनाथन–शास्त्रीय गायन शिवानी मिश्रा–कथक समूह नृत्य मानसी रघुवंशी–गायन हंसराज रघुवंशी–भजन गायन

इतिहास में नया अध्याय: राम मंदिर निर्माण हुआ पूरा, रामलला और अन्य भगवानों की भी प्रतिष्ठा

अयोध्या  पूरे विश्व में प्रभु राम के भक्तों में एक अलग ही उत्साह आज देखने को मिल रही है. अयोध्या में आखिरकार वह दिन आ गया. जब प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने साझा की है. चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में बनने वाला प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. इसके अलावा राम मंदिर के साथ ही परकोटे में बनाए जा रहे सभी मुख्य मंदिरों में, जिसमें भगवान शंकर, भगवान गणेश, हनुमान जी, सूर्य, भगवती माता, माता अन्नपूर्णा, शेषअवतार मंदिर पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है. इन मंदिरों का हो चुका है निर्माण इस पर ध्वज दंड एवं कलश भी स्थापित कर दिया गया है. सप्त मंडप में जितने भी मंदिर हैं, जिसमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त, निषादराज, माता शबरी, माता अहिल्या के मंदिर भी पूर्ण हो चुके हैं. इसके अलावा संत तुलसीदास जटायु गिलहरी की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई है. दरअसल, अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण का कार्यक्रम होना है, जिसके मौके पर 10000 विशेष मेहमान और खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मौजूद रहेंगे. 25 नवंबर की वह तारीख है, जब राम मंदिर से प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर की पूर्णता का संदेश देंगे तो विश्व में बैठे राम भक्त भी उत्साहित होंगे. दर्शनार्थियों से जुड़े सभी कार्य पूरे चंपत राय ने स्पष्ट किया कि दर्शनार्थियों की सुविधा और व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य पूरे कर दिए गए हैं. वहीं मानचित्र अनुसार सड़कें और फर्श पर पत्थर लगाने का काम एलएंडटी (L&T) द्वारा किया जा रहा है. साथ ही भूमि सौंदर्यीकरण और हरियाली का कार्य जारी है. जबकि 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण GMR कंपनी द्वारा तेज़ी से किया जा रहा है. सिर्फ प्रशासनिक व तकनीकी कार्य शेष ट्रस्ट महासचिव ने बताया कि ऐसे कार्य ही शेष हैं, जिनका सीधा संबंध जनता से नहीं है. जिसमें 3.5 किलोमीटर लंबी परिसर की चारदीवारी (बाउंड्री वॉल),ट्रस्ट कार्यालय भवन, अतिथि गृह, भव्य सभागार (ऑडिटोरियम) जैसे कार्य साल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.  

Chess Glory: जालंधर के नमितबीर वालिया की शानदार उपलब्धि, बढ़ाया पंजाब का मान

चंडीगढ़  पंजाब ने शतरंज की दुनिया में एक और बड़ी छलांग लगाई है। जालंधर के नमितबीर सिंह वालिया ने इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) का खिताब हासिल कर राज्य के दूसरे खिलाड़ी के रूप में इतिहास रचा है। उन्होंने फ्रांस में आयोजित थर्ड एनेमास इंटरनेशनल मास्टर्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया और अपना अंतिम आईएम नॉर्म पूरा किया। उनके कोच कंवरजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी दी। यह सफलता पंजाब के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि यह सम्मान करीब चार साल बाद राज्य को मिला है। इससे पहले, जालंधर के ही दुश्यंत शर्मा ने 1 फरवरी 2022 को रूस के इंटरनेशनल मास्टर आर्तेम सादोव्स्की को हराकर पंजाब के पहले आईएम बनने का गौरव प्राप्त किया था। नमितबीर की यह उपलब्धि न सिर्फ जालंधर बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व का क्षण है।