samacharsecretary.com

सोम प्रदोष व्रत पर भूलकर भी न करें ये गलती, करें ये पाठ और पाएं सुख-समृद्धि!

आज प्रदोष व्रत है. प्रदोष व्रत हर माह में दो बार शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है. आज सोमवार है. ऐसे में ये सोम प्रदोष व्रत है. ये कार्तिक माह का अंतिम प्रदोष व्रत है. ये दिन भगवान शिव को समर्पित है. आज शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती का प्रदोष काल में पूजन किया जाएगा. प्रदोष व्रत और पूजन से सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं. सनातन शास्त्रों में बताया गया है कि अगर शिव जी का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाए तो वो जल्द प्रसन्न होते हैं. भगवान शिव की पूजा के समय जलाभिषेक के लिए पंडितों और विद्वानों की ओर से कहा जाता है. महादेव की पूजा के समय जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं. जीवन के कष्टों और आर्थिक तंगी या कर्ज मुक्ति के लिए सोम प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय भगवान शिव का अभिषेक करते समय दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र और श्री लिङ्गाष्टकम् का पाठ जरूर करना चाहिए. श्री लिङ्गाष्टकम् ब्रह्ममुरारिसुरार्चितलिङ्गंनिर्मलभासितशोभितलिङ्गम्। जन्मजदुःखविनाशकलिङ्गंतत् प्रणमामि सदाशिवलिङ्गम्॥ देवमुनिप्रवरार्चितलिङ्गं कामदहम्करुणाकर लिङ्गम्। रावणदर्पविनाशनलिङ्गंतत् प्रणमामि सदाशिव लिङ्गम्॥ सर्वसुगन्धिसुलेपितलिङ्गंबुद्धिविवर्धनकारणलिङ्गम्। सिद्धसुरासुरवन्दितलिङ्गंतत् प्रणमामि सदाशिव लिङ्गम्॥ कनकमहामणिभूषितलिङ्गंफणिपतिवेष्टित शोभित लिङ्गम्। दक्षसुयज्ञविनाशन लिङ्गंतत् प्रणमामि सदाशिव लिङ्गम्॥ कुङ्कुमचन्दनलेपितलिङ्गंपङ्कजहारसुशोभितलिङ्गम्। सञ्चितपापविनाशनलिङ्गंतत् प्रणमामि सदाशिव लिङ्गम्॥ देवगणार्चित सेवितलिङ्गंभावैर्भक्तिभिरेव च लिङ्गम्। दिनकरकोटिप्रभाकरलिङ्गंतत् प्रणमामि सदाशिव लिङ्गम्॥ अष्टदलोपरिवेष्टितलिङ्गंसर्वसमुद्भवकारणलिङ्गम्। अष्टदरिद्रविनाशनलिङ्गंतत् प्रणमामि सदाशिव लिङ्गम्॥ सुरगुरुसुरवरपूजित लिङ्गंसुरवनपुष्प सदार्चित लिङ्गम्। परात्परं परमात्मक लिङ्गंतत् प्रणमामि सदाशिव लिङ्गम्॥ लिङ्गाष्टकमिदं पुण्यं यःपठेत् शिवसन्निधौ। शिवलोकमवाप्नोतिशिवेन सह मोदते॥ दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र विश्वेश्वराय नरकार्णवतारणाय कर्णामृताय शशिशेखरधारणाय । कर्पूरकान्तिधवलाय जटाधराय दारिद्र्यदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ गौरीप्रियाय रजनीशकलाधराय कालान्तकाय भुजगाधिपकङ्कणाय । गङ्गाधराय गजराजविमर्दनाय दारिद्र्यदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ भक्तप्रियाय भवरोगभयापहाय उग्राय दुर्गभवसागरतारणाय । ज्योतिर्मयाय गुणनामसुकृत्यकाय दारिद्र्यदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ चर्मांबराय शवभस्मविलेपनाय भालेक्षणाय मणिकुण्डलमण्डिताय । मंजीरपादयुगलाय जटाधराय दारिद्र्यदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ पञ्चाननाय फणिराजविभूषणाय हेमांशुकाय भुवनत्रय मण्डिताय । आनन्दभूमिवरदाय तमोमयाय दारिद्र्यदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ गौरीविलासभवनाय महेश्वराय पञ्चाननाय शरणागतकल्पकाय । शर्वाय सर्वजगतामधिपाय तस्मै दारिद्र्यदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ भानुप्रियाय भवसागरतारणाय कालान्तकाय कमलासनपूजिताय । नेत्रत्रयाय शुभलक्षणलक्षिताय दारिद्र्यदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ रामप्रियाय राघुनाथवरप्रदाय नागप्रियाय नरकार्णवतारणाय । पुण्येषु पुण्यभरिताय सुरार्चिताय दारिद्र्यदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ मुक्तेश्वराय फलदाय गणेश्वराय गीतप्रियाय वृषभेश्वरवाहनाय । मातङ्गचर्मवसनाय महेश्वराय दारिद्र्यदुःखदहनाय नमः शिवाय ॥ वसिष्ठेनकृतं स्तोत्रं सर्व दारिद्र्यनाशनम् । सर्वसंपत्करं शीघ्रं पुत्रपौत्रादिवर्धनम् ॥ सोम प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि पर शिव जी की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है. आज सोम प्रदोष व्रत पर प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 05 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा. ये शुभ मुहूर्त 08 बजकर 11 मिनट रहेगा. इस समय में पूजा करने से उसका पूरा फल प्राप्त होगा.

नहीं रहे राधारमण सक्सेना

भोपाल राधारमण ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक एवं चेयरमेन राधारमण सक्सेना का सोमवार को निधन हो गया। वे रायसेन जिले से जिला आबकारी अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। भदभदा विश्रामघाट पर उन्हे परिजनों और प्रशंसकों ने अंतिम विदाई दी। वे अपने पीछे पुत्र मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना और भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित भरापूरा परिवार और आत्मीयजन छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सभी वर्गों के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।  

विदेशी शराब की अवैध फैक्ट्री पर छापा, पुलिस ने 11 लोगों को पकड़ा

बोकारो झारखंड में बोकारो जिले के चीरा चास थाना पुलिस में अवैध विदेशी शराब बनाने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। बोकारो पुलिस ने बताया कि जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र स्थित नन्दुआस्थान में झारखंड एटीएस, बिहार मद्य निषेध इकाई और चिरा चास थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय अवैध शराब निर्माण गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई गोपाल सिंह के मकान में की गई, जहां अवैध विदेशी शराब का निर्माण और पैकिंग चल रही थी। गुप्त सूचना पर दोपहर पुलिस ने घेराबंदी कर छापामारी की। मौके से 11 लोगों सौरभ कुमार सिंह, शिवजी गुप्ता, गणेश गोराई, रितेश कुमार सिंह, उत्तम गोराई, संजीव कुमार, रोहित कुमार, बजरंग स्वर्णकार, विकाश कुमार, सन्नी कुमार और चंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया जो शराब निर्माण व पैकिंग कार्य में शामिल थे।       पूछताछ में पता चला कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना गोपाल सिंह है, जो झारखंड व बिहार में अवैध शराब की सप्लाई करता था। छापामारी में पुलिस ने कुल बाजार मूल्य करीब 17 लाख रुपए हमारे विदेशी शराब एवं अन्य सामग्री बरामद की है।  

आदित्य नारायण बोले — जो मोबाइल से जीते, वो ज़िंदगी से हारते हैं

रायपुर बॉलीवुड गायक, टेलीविजन होस्ट और अभिनेता के रूप में पहचान बना चुके आदित्य नारायण का मानना है कि आज की पीढ़ी मोबाइल फोन और टैबलेट पर फालतू समय बिताकर जीवन को असफल बना रही है. समय रहते ईमानदारी से कड़ी मेहनत करें तो लक भी साथ देता है. आदित्य को सुपर-इंटेलिजेंट एआई से भविष्य में मानवता के लिए खतरा होने की आशंका है. ईश्वरीय शक्ति पर आदित्य का पूरा विश्वास है. उन्होंने ईश्वरीय शक्ति को सुपर पावर बताया, जो संसार को संचालित कर रही है. माता जानकी के मायके मिथिला के रहने वाले आदित्य ने बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की और ‘छोटा बच्चा जान के…’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं. आज वह बहुमुखी कलाकार के रूप में जाने जाते हैं, जो गायन के अलावा लोकप्रिय रियलिटी शो के होस्ट के रूप में भी सफल रहे हैं. छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर आयोजित राज्योत्सव में परफॉर्म करने राजधानी रायपुर पहुंचे गायक आदित्य नारायण ने प्रसिद्ध गायक पिता उदित नारायण और अपने बचपन से लेकर अभी तक चुनौतीभरी यात्रा का जिक्र किया. अभी तक 16 भाषाओं में गाना गा चुके आदित्य का मानना है कि कलाकार हो या कोई और सफल इंसान बनने के लिए दुनिया के मायाजाल से निकलकर लंबे समय तक की गई मेहनत ही आपको पहचान दिला सकती है. उन्होंने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि गायकी के क्षेत्र में उन्होंने 32 वर्षों तक तपस्या की, फिर जाकर 1981 में सफलता मिली. मेरा बैकग्राउंड भी गायकी से जुड़ा है, फिर भी आज तक हर मोड़ पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि जिंदगी की हर एक सीढ़ी चढ़ने के लिए जीवनभर मेहनत करनी पड़ेगी और कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है. सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन गया है, जहां अपनी बातों को आसानी से रख सकते हैं. पैसा भी कमा सकते हैं, लेकिन सही मायने में मंच वही है, जहां ऑडियंस आपके लिए तालियां बजाएं. सोशल मीडिया पर 1 करोड़ फैन बनाना बड़ी बात नहीं है, लेकिन मंच पर खड़े होने के लिए एक कलाकार को वर्षों तपस्या और साधना करनी पड़ती है. इसलिए ऑडियंस ही असली पूंजी है. एआई से दुनिया को है खतरा आदित्य का कहना है कि एआई या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से दुनिया को खतरा है. मनुष्यों ने मानव जैसी बुद्धि से काम करने के लिए मशीनों का आविष्कार किया, लेकिन आज एआई को लेकर चिंता जताई जा रही है. यदि सुपर-इंटेलिजेंट एआई मानव मूल्यों के साथ मेल नहीं खाया, तो यह मानवता के लिए एक अपरिवर्तनीय वैश्विक तबाही या यहां तक कि विलुप्त होने का कारण बन सकता है. छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक छटाओं ने किया आकर्षित, बनाएंगे म्यूजिक एल्बम माता कौशल्या धाम, बस्तर कलाकृति, जंगल सफारी और यहां की प्राकृतिक छटाओं ने आदित्य को अपनी ओर आकर्षित किया है. उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ को दुनियाभर में पर्यटन स्थल के लिए पहचान दिलाने के लिए 2026 में म्यूजिक एल्बम बनाने का निर्णय लिया है.

डीएवी स्कूलों के 97 प्राचार्य जुटे एक मंच पर, शिक्षा सुधार और नीति क्रियान्वयन पर मंथन

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित 97 डीएवी विद्यालयों के प्राचार्यों की एक भव्य और महत्वपूर्ण बैठक डीएवी हुडको भिलाई, दुर्ग में संपन्न हुई. इस बैठक के मुख्य अतिथि जगदीश बर्मन, सीबीएसई, रायपुर छत्तीसगढ़ रहें. इस मीटिंग के अध्यक्षता छत्तीसगढ़ डी ए वी संस्थान प्रमुख, क्षेत्रीय अधिकारी प्रक्षेत्र ‘अ’ छत्तीसगढ़ प्रशान्त कुमार के सक्षम नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ. बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के “शैक्षणिक उन्नयन, परीक्षा की तैयारी, मानसिक सशक्तिकरण और उत्कृष्ट परिणाम” प्राप्ति के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना था. सीबीएसई छत्तीसगढ़ प्रमुख बर्मन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में विद्यालयों की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि विद्यार्थियों के “समग्र व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नैतिकता और नेतृत्व गुणों के निर्माण” में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. आगे कहा कि डीएवी संस्थान सदैव गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता हैं, सभी प्राचार्यो को विद्यार्थियों के हित में और भी बेहतर कार्य करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सभी विद्यालयों को एकजुट होकर की भावना के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का एक समान और सशक्त वातावरण तैयार हो, जिससे उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को हासिल हो सके. बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें –     विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेष ध्यान.     परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता एवं सुधार.     शिक्षण पद्धतियों में नवीन तकनीकी प्रयोग.     सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल.     शिक्षकों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर चर्चा शामिल रही     नई शिक्षा नीति का पालन बैठक के दौरान सभी प्राचार्यों ने अपने-अपने विद्यालयों के अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार हेतु कई नवाचारों का सुझाव दिया. छत्तीसगढ़ डीएवी संस्थान क्षेत्रीय अधिकारी प्रक्षेत्र ‘अ’ छत्तीसगढ़ के सक्षम नेतृत्व में मेज़बान दल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बैठक के सफल संचालन के लिए सहयोग प्रदान किया. जगदीश बर्मन ने अंत में सभी प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि डीएवी विद्यालयों की सबसे बड़ी शक्ति उनका आपसी सहयोग और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण है. यदि हम सभी एकजुट होकर एक ही उद्देश्य के साथ कार्य करें तो निश्चित ही हमारे विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे और छत्तीसगढ़ में डीएवी की शैक्षणिक छवि और भी सशक्त होगी. बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित प्राचार्यों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की दिशा में एक साथ मिलकर कार्य करेंगे. डीएवी हुडको भिलाई दुर्ग द्वारा इस आयोजन को बड़ी सफलता के साथ संपन्न किया गया.

सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता: श्रद्धा दास

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा दास का मानना है कि सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि लगातार काम करते रहना और खुद के लिए मौके बनाना ही असली कुंजी है। ताजा इंटरव्यू में श्रद्धा दास ने कहा, “मैंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-बड़े हर तरह के रोल से की। कभी गाने किए, कभी सपोर्टिंग किरदार निभाए। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। आज के समय में किसी बड़ी फिल्म के लॉन्च का इंतजार करना बेकार है। अगर आप बाहर से आते हैं, तो लगातार काम करते रहना और सही प्रोजेक्ट्स को स्वीकार करना ही आगे बढ़ने का रास्ता है।” उन्होंने बताया कि जब भी वह कोई प्रोजेक्ट चुनती हैं, तो सबसे पहले डायरेक्टर के अनुभव और दृष्टिकोण को महत्व देती हैं। इसके बाद वह प्रोडक्शन हाउस, सह-कलाकारों और स्क्रिप्ट पर ध्यान देती हैं। श्रद्धा ने कहा, “मेरे लिए यह जरूरी है कि मेरा किरदार कहानी में एक फर्क लाए। मैं हमेशा यह देखती हूं कि मेरी भूमिका सिर्फ स्क्रीन पर मौजूद न हो, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में भी अहम हो।” श्रद्धा दास की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘सर्च: द नैना मर्डर केस’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। उनकी इस सीरीज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आईएमडीबी ने श्रद्धा को भारतीय सेलिब्रिटी की सूची में पहला स्थान दिया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनका आईएमडीबी रैंक लगभग 1400 था, जो फिल्म ‘खाकी’ के बाद बढ़कर 82 हो गया। ‘नैना मर्डर केस’ की रिलीज के बाद उनकी रैंकिंग तेजी से बढ़ी पहले सप्ताह वह 15वें स्थान पर थीं, फिर चौथे पर और आखिर में नंबर 1 पर पहुंच गईं। श्रद्धा ने कहा, “मेरे पास न कोई पीआर टीम है, न आईएमडीबी से कोई व्यक्तिगत संपर्क। इसलिए यह उपलब्धि मेरे लिए बहुत खास है। लोगों ने मेरे किरदार को इतना प्यार दिया, यह मेरे लिए सबसे बड़ी सफलता है। इस अनुभव ने मुझे सिखाया कि सच्ची मेहनत और लगन कभी बेकार नहीं जाती। इंडस्ट्री में टिके रहने का एक ही तरीका है लगातार काम करते रहना, खुद को बेहतर बनाते रहना और दर्शकों का भरोसा जीतना।” बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव की रफ्तार हमेशा तेज रही है, लेकिन अब यह पहले से कहीं ज्यादा व्यावहारिक हो गई है। पहले जहां किसी कलाकार के करियर की शुरुआत किसी बड़ी फिल्म या भव्य लॉन्चिंग से होना जरूरी माना जाता था, वहीं आज का दौर टैलेंट और मेहनत को ज्यादा महत्व देता है।  

मौसम विभाग का अलर्ट: इन तारीखों में पंजाब में झमाझम बारिश के आसार

चंडीगढ़ पंजाब के मौसम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। राज्य का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। यह विक्षोभ सोमवार से सक्रिय होगा, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है और ठंड बढ़ेगी। कई जिलों में बारिश की संभावना 4 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश होने की संभावना है। 5 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता इसी बीच, पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी के कारण पंजाब में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के दो शहरों खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। रविवार को खन्ना का AQI 458 और मंडी गोबिंदगढ़ का 445 दर्ज किया गया, जबकि औसत क्रमशः 307 और 320 रहा। पटियाला का AQI भी 286 दर्ज किया गया, जो चिंताजनक श्रेणी में आता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश से जहां तापमान में और गिरावट आएगी, वहीं प्रदूषण के स्तर में अस्थायी सुधार भी देखने को मिल सकता है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री श्री गुप्ता ने की सौजन्य भेंट

मप्र में औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर हुई चर्चा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में उत्तरप्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री (उ.प्र.) गुप्ता सहित मध्यप्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को उत्तरप्रदेश सरकार की औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण नीति का अध्ययन करने और मध्यप्रदेश में भी उसका अनुपालन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तरप्रदेश के उद्योग मंत्री गुप्ता को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तैयार की गई 18 प्रकार की नई औद्योगिक नीतियों की प्रतियां भी भेंट की। बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव  नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रामद्रोही कांग्रेस-RJD को जवाब देगा मिथिला, अब बिहार में होगा रामराज्य का उदय- सीएम योगी

बिहार विधानसभा चुनाव इंडी गठबंधन के तीन बंदरों, पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी – रामद्रोही कांग्रेस-RJD को जवाब देगा मिथिला, अब बिहार में होगा रामराज्य का उदय – बिहार के केवटी विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी मुरारी मोहन झा के समर्थन में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित – यह कांग्रेस और आरजेडी की वही जोड़ी है जिसने बिहार को हिंसा, नरसंहार और अराजकता की आग में झोंका – केवटी में गरजे सीएम योगी- बंटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं और बिहार सेफ रहेगा – जो राम और मां जानकी के विरोधी हैं, वे भारत के भी विरोधी हैं, अब बिहार में रामराज्य का उदय होने जा रहा है – कांग्रेस-आरजेडी के राज में हुआ था नरसंहार, अब बिहार में विकास की बहार है- मुख्यमंत्री – मिथिला को मिला सम्मान, मखाना बोर्ड और लाख चूड़ी उद्योग को मिली नई पहचान – एनडीए का मतलब है विकास, विरासत और विश्वास, एनडीए विजयी होगा तो बिहार विजयी होगा- सीएम योगी – मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर मिथिला के हर व्यक्ति को दिया सम्मान- योगी दरभंगा बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक बाद एक रैली व जनसभा ने न सिर्फ चुनावी सरगर्मी को बढ़ा दिया है। सीएम योगी ने सोमवार को दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी मुरारी मोहन झा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। आज इंडी गठबंधन के तीन बंदर हैं पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इनको न प्रधानमंत्री मोदी का विकास दिखता है, न देश की प्रगति की खुशबू महसूस होती है। सीएम योगी ने कहा कि आज मिथिला की यह पावन धरती, जो मां भगवती जानकी की आत्मा कही जाती है, उन सभी रामद्रोही ताकतों को स्पष्ट संदेश दे रही है कि अब बिहार में रामराज्य का उदय होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम हुए ही नहीं। यही कांग्रेस, यही आरजेडी और इनके साथी यूपी की समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। आज वही लोग बिहार में धर्म और विकास के नाम पर जनता को छलने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और आरजेडी की वही जोड़ी है जिसने न केवल बिहार को हिंसा, नरसंहार और अराजकता की आग में झोंका, बल्कि मां जानकी और भगवान श्रीराम के अस्तित्व तक पर सवाल उठाया था। जो राम का विरोधी है, वह भारत का विरोधी है, वह मिथिला का भी विरोधी है और वो हम सब का विरोधी है। डबल इंजन की सरकार ने बदल दी काशी से लेकर मिथिला तक की तस्वीर मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्ष पहले मैंने यहां आकर कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है और आज रामलला विराजमान हैं। जैसे रामलला अयोध्या में विराजमान हुए, वैसे ही सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर भी डबल इंजन की सरकार बना रही है। यही होती है अच्छी सरकार का फायदा—आस्था का सम्मान और विकास का संकल्प। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज राम-जानकी मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है, जो अयोध्या और मिथिला को एक बार फिर भावनात्मक रूप से जोड़ देगा। सीएम योगी ने कहा कि 2005 से पहले अयोध्या से दरभंगा आने में 16 घंटे लगते थे, अब लखनऊ से दरभंगा आने में मात्र 45 मिनट लगते हैं। यही है डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड। मिथिला को मिला सम्मान, मखाना बोर्ड और लाख चूड़ी उद्योग को मिली नई पहचान सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथिला की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दरभंगा के मखाना उद्योग को राष्ट्रीय बोर्ड बनाकर सम्मानित किया और लाख की चूड़ियों को नई पहचान दिलाई। बिहार में सड़क, रेल, एयर और अब जलमार्ग हर दिशा में कनेक्टिविटी का नेटवर्क तैयार हुआ है। हल्दिया से अयोध्या तक इनलैंड वॉटरवे के जरिए बिहार, बंगाल और यूपी को जोड़ा गया है। यही विकास की असली गंगा है। कांग्रेस-आरजेडी के राज में हुआ था नरसंहार, अब बिहार में विकास की बहार- सीएम योगी सीएम योगी ने कहा कि आरजेडी की सरकार के समय बिहार नरसंहारों से दहला रहता था, बेटियां असुरक्षित थीं, व्यापारी भयभीत थे। उन्होंने जाति के नाम पर समाज को तोड़ा, अपहरण को उद्योग बना दिया। लेकिन अब एनडीए की सरकार में न दंगा है, न भय। यूपी की तरह बिहार को भी माफिया और अराजकता से मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि आज यूपी में माफिया की छाती पर बुलडोजर चलता है। जो लूटेगा, उसका सब कुछ जाएगा और वही संपत्ति गरीबों को घर बनाकर दी जाएगी। यही है गरीबों के हित में न्याय की नई परिभाषा। कश्मीर से धारा 370 हटना, मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कश्मीर को विवादित कांग्रेस ने बनाया था। वहां हिंदुओं को विस्थापित किया गया, मिथिला का व्यक्ति वहां नहीं बस सकता था। प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर यह अन्याय खत्म किया। अब बिहार और मिथिला का कोई भी व्यक्ति वहां जाकर सम्मानपूर्वक रह सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के पाप को धोने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। इंडी गठबंधन के तीन बंदरों—पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी सीएम योगी ने इंडी गठबंधन में व्यंग्य करते हुए कहा कि गांधी जी के तीन बंदर थे जिनके माध्यम से उपदेश दिया था कि बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो। लेकिन आज इंडी गठबंधन के तीन बंदर हैं पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इनको न प्रधानमंत्री मोदी का विकास दिखता है, न देश की प्रगति की खुशबू महसूस होती है। एनडीए का मतलब है विकास, विरासत और विश्वास सीएम योगी ने कहा कि एनडीए सुशासन का प्रतीक है। यह गरीब को आवास देता है, किसान को सम्मान निधि देता है, नौजवान को रोजगार देता है, माताओं-बहनों को उज्ज्वला … Read more

कार बाजार में धमाका! अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकी इस कंपनी की गाड़ियां, बाकी सब पीछे

नई दिल्ली भारत का ऑटो सेक्टर अक्टूबर 2025 में त्योहारी जोश और GST 2.0 के असर से पूरी तरह चमक उठा है। देश की बड़ी कंपनियां मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा (Mahindra), किआ (Kia) और टोयोटा (Toyota) ने इस महीने अब तक की सबसे ज्यादा सेल्स दर्ज की हैं। त्योहारी सीजन (नवरात्रि से दिवाली तक) में गाड़ियों की डिमांड इतनी जबरदस्त रही कि शोरूम पर बुकिंग और डिलीवरी दोनों के रिकॉर्ड टूट गए। पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अक्टूबर 2025 में 2.42 लाख यूनिट्स की डिलीवरी की, जो कि इसका अब तक का सबसे बड़ा रिटेल रिकॉर्ड है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स और मार्केटिंग) पार्थो बनर्जी ने बताया कि हमने 40 दिनों के फेस्टिव सीजन में 5 लाख से ज्यादा बुकिंग्स दर्ज कीं, जिनमें से 4.1 लाख कारें हमने ग्राहकों को डिलीवर कीं। ये पिछले साल की तुलना में दोगुना प्रदर्शन है। मारुति स्विफ्ट (Swift), ब्रेजा (Brezza), बलेनो (Baleno) और फ्रोंक्स (Fronx) जैसी कारों की डिमांड अब भी टॉप पर बनी हुई है। SUV सेगमेंट में महिंद्रा (Mahindra) का राज कायम है। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 71,624 SUVs बेचीं, जो महिंद्रा (Mahindra) के इतिहास की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है। कंपनी के ऑटो डिविजन के CEO नलिनीकांत गोंलगुंटा ने कहा कि स्कॉर्पियो-N और XUV700 की डिमांड अब भी सप्लाई से आगे चल रही है। हर महीने बुकिंग बढ़ती जा रही है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (Tata Motors Passenger Vehicles) ने भी अपना अब तक का सबसे शानदार महीना दर्ज किया है। कंपनी ने 61,295 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 26.6% ज्यादा है। किआ (Kia) ने भी अक्टूबर 2025 में अपनी इंडिया जर्नी का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने 29,556 यूनिट्स बेचीं। यह किआ (Kia) के लिए अब तक का बेस्ट मंथली सेल्स रिकॉर्ड है। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने कहा कि हमारी प्रोडक्ट रेंज भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों से पूरी तरह मेल खाती है। EV सेगमेंट में बढ़ता योगदान हमारे फ्यूचर रेडी फोकस को साबित करता है। टोयोटा (Toyota Kirloskar Motor- TKM) ने भी जबरदस्त 39% की ग्रोथ दिखाई। अक्टूबर में कंपनी ने 42,892 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है। फेस्टिव सीजन में इनोवा हाईक्रॉस (Innova Hycross) और अर्बन क्रूजर टेजर (Urban Cruiser Taisor) की डिमांड सबसे ज्यादा रही। वहीं, स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। इस कंपनी ने अक्टूबर में 8,252 यूनिट सेल की, जो कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है। जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच स्कोडा (Skoda) ने पहले ही 2022 के पूरे साल का रिकॉर्ड पार कर लिया है। हुंडई (Hyundai Motor India) की बिक्री में मामूली 3% की गिरावट रही, लेकिन फिर भी यह कंपनी के लिए क्रेटा (Creta) और वेन्यू (Venue) की दूसरी सबसे बड़ी बिक्री वाला महीना रहा। दोनों SUVs की लगातार मजबूत डिमांड यह साबित करती है कि हुंडई (Hyundai) की पकड़ अब भी SUV मार्केट में बनी हुई है। इस महीने के आंकड़े साफ बताते हैं कि SUV सेगमेंट भारत के कार बाजार पर पूरी तरह हावी है। त्योहारी मांग और GST 2.0 के असर ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रेरित किया है। ग्रामीण इलाकों में रिकवरी और नई लॉन्चेज ने भी ऑटो इंडस्ट्री में जान फूंक दी है।