samacharsecretary.com

योगी ने विपक्षी दलों को घेरा, बोले-नौकरी के बहाने नौजवानों की जमीन हड़प लेते थे

अराजकता पैदा करना राजद का जन्मसिद्ध अधिकारः योगी बिहार का रण उप्र के मुख्यमंत्री ने लौरिया के विधायक, भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी कलाकार विनय बिहारी को फिर से विधानसभा में भेजने की अपील की योगी ने विपक्षी दलों को घेरा, बोले-नौकरी के बहाने नौजवानों की जमीन हड़प लेते थे लगाया आरोप- कार्रवाई की बजाय अपहरणकर्ताओं के सामने नतमस्तक होकर मध्यस्थता की बात करती थी तत्कालीन सरकार योगी ने दिखाया आईना- महागठबंधन में हिम्मत नहीं कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर सकें, यूपी में माफिया की छाती पर चलता है बुलडोजर तो उनके आका भी थर-थर कांपते हैं योगी की लौरियावासियों से अपील- भोजपुरी कलाकार को फिर से जिताएं, मैंने भी गोरखपुर से अपनी संसदीय सीट छोड़कर भोजपुरी कलाकार रवि किशन को ही दी भोजपुरिया लोगों ने बंजड़ दीपों को भी उपजाऊ बनाने का कार्य कियाः योगी योगी को देखने उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद से गूंज उठा लौरिया पश्चिम चंपारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव प्रचार में शुक्रवार को भी कांग्रेस व राजद को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि राजद के लोग लालटेन लेकर आते थे, केरोसिन बेच देते थे। फिर अंधेरे में डकैती डालते थे। अराजकता पैदा करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार है। पशुओं का चारा खाने वाले आपका राशन भी नहीं छोड़ेंगे। यह लोग विकास, गरीब कल्याण की योजनाएं रोक देंगे और फिर से जंगलराज पैदा करेंगे। कांग्रेस व राजद के समय में बिहार में 60 से अधिक जातीय नरसंहार हुए थे। अपहरण की 30 हजार से अधिक घटनाएं हुईं। व्यापारी, इंजीनियर, चिकित्सक, बेटियों का लगातार अपहरण होता था। सरकार कार्रवाई की बजाय अपहरणकर्ताओं के सामने नतमस्तक होकर मध्यस्थता की बात करती थी। महागठबंधन में हिम्मत नहीं है कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर सके। यूपी को देखें, जब वहां माफिया की छाती पर बुलडोजर गड़गड़ाकर चलता है तो उनके आका भी थर-थर कांपते हैं। कांग्रेस, राजद व इनके पार्टनर आमजन की आस्था का अपमान, दंगाइयों को प्रश्रय, व्यापारियों का सरेआम अपहरण करने वालों और खानदानी माफिया को गले से लगाते हैं। इनकी संवेदना गरीबों के प्रति नहीं, बल्कि माफिया-गुंडों के प्रति है। सीएम योगी ने लौरिया के विधायक, भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी कलाकार विनय बिहारी के पक्ष में शुक्रवार को जनसभा की और उन्हें फिर से विधानसभा में भेजने की अपील की। नौकरी के बहाने नौजवानों की हड़प लेते थे जमीन सीएम योगी ने मतदाताओं को चेताया कि राजद, कांग्रेस वाले बहकाने आएंगे। जब यह 15 वर्ष सत्ता में थे तो नौजवानों को ठगते थे। नौकरी के बहाने उनकी जमीन हड़प डाली थी। अपहरण उद्योग बन चुका था। नया उद्योग नहीं लगता था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपहरण उद्योग बंद हुआ। गुंडागर्दी रोकने पर प्रभावी कदम उठाए गए। विकास कार्यों को तेजी से बढ़ाया गया। अब नए भारत का नया बिहार है। जब बिहार समृद्ध होता है तो भारत समृद्ध होता है। सीएम ने स्वर्णिम बिहार के लिए एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की। योगी की अपील- वर्तमान पीढ़ी को बताएं जंगलराज सीएम योगी ने लोगों से अपील की कि जिन्होंने 2005 के पहले बिहार के जंगलराज, अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को देखा है, वे वर्तमान पीढ़ी को भी बताएं। अब लालटेन का समय नहीं है। बिहार पीएम मोदी के मार्गदर्शन व नीतीश बाबू के नेतृत्व में एलईडी की दूधिया रोशनी में सुशासन की सुदृढ़ नींव बनाने की ओर अग्रसर हुआ है। एनडीए ने पिछले 20 वर्ष राजद व कांग्रेस के पापों के गड्ढों को भरने, अराजकता-भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने व सुशासन की आधारशिला को सुदृढ़ करने में लगाया। समृद्ध बिहार की नींव पुख्ता करने के लिए प्रदेश बढ़ चुका है, इसलिए एनडीए सरकार बिहार में फिर से आवश्यक है। सीएम ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया। बोले-मोदी जी ने 11 वर्ष में विकास की अनेक योजनाएं चलाईं तो बिहार में भी विकास की हर योजनाएं हैं। कांग्रेस की सरकार के समय में 50 हजार रुपये में सिलेंडर ब्लैक होता था, जबकि मोदी जी ने 10 करोड़ गरीबों को फ्री में रसोई गैस का सिलेंडर दिया। भोजपुरिया लोगों ने बंजड़ दीपों को भी उपजाऊ बनाने का कार्य किया सीएम योगी ने कहा कि भोजपुरी की मिठास दुनिया में हर जगह पहुंची है। भोजपुरिया लोगों ने बंजड़ दीपों को भी उपजाऊ बनाने का कार्य किया है। भोजपुरी संस्कृति जहां भी गई, उस क्षेत्र को उपजाऊ बनाया। बिहार मैथिली और भोजपुरी छठ गीतों के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने वाली शारदा सिन्हा की भी धरा है। उन्हें पद्म पुरस्कार एनडीए सरकार ने ही दिया। मैंने भी गोरखपुर से अपनी संसदीय सीट छोड़कर भोजपुरी कलाकार रवि किशन को दिया सीएम योगी ने कहा कि कलाकार भगवान की अनमोल धरोहर होते हैं। कला का सम्मान होना चाहिए। एनडीए ने भोजपुरी के बड़े कलाकार को लौरिया से मैदान में उतारा है। हमने भी यूपी में भोजपुरी के दो कलाकारों को चुनाव लड़ाया। मैंने गोरखपुर से अपनी संसदीय सीट छोड़कर भोजपुरी कलाकार रवि किशन को दी। भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव को भी हमने आजमगढ़ से सांसद बनवाया था। सुशासन की सुदृढ़ नींव में ही स्वर्णिम बिहार की संकल्पना साकार होगी। लौरियावालों को अर्जुन की तरह एकटक निशाना केवल कमल के फूल पर रखकर ईवीएम बटन दबाना है। पहले चरण का उत्साह बताता है कि 14 नवंबर को फिर से एनडीए सरकार का नारा होगा साकार सीएम योगी ने कहा कि एनडीए के समर्थन में पहले चरण में बिहार की माताओं, किसानों, नौजवानों का उत्साह दिखा। बिहार की धरती पर 65 फीसदी मतदान बताता है कि 14 नवंबर को ईवीएम खुलेगी तो फिर एक बार एनडीए सरकार का नारा साकार होगा। सीएम ने कहा कि आज वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हुए हैं। 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने भारत की स्वाधीनता के लिए नौजवानों के मन में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व राजनैतिक चेतना को नया स्वर देने के लिए जिस कृति की रचना की, वन्दे मातरम् उसका अमर गीत बन गया। इसे गाते-गाते भारत का नौजवान फांसी के फंदे पर झूल जाता था, लेकिन स्वाधीनता के मंत्र से कभी भटका नहीं। डबल इंजन सरकार आई तो यूपी में बना राम मंदिर सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। मोदी … Read more

दुर्घटना में गई जवान की जान: कोंडागांव में बाइक और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कोंडागांव कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में जवान की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भिजवाया गया, वही मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल के ग्राम गुलबापारा के पास एक बाइक व ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक शंकरलाल नाग पुलिस विभाग में सीएएफ का जवान था। जवान की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर आ पहुंचे।   मिली जानकारी के अनुसार, सीएएफ जवान शंकरलाल नाग थाना उरांदाबेड़ा में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। वह अपने बड़े भाई के साथ अपने किसी रिश्तेदार के घर शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक में सवार होकर ग्राम कोहकामेटा आए हुए थे। शोक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम अपने बड़े भाई को बाइक पर बैठाकर रात को वापस अपने घर फरसगांव की ओर जा रहा था कि ग्राम गुलबापारा के पास सामने से आ रही लकड़ी गोले ले भरी ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठा उसका बड़ा भाई सुरक्षित है, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अखिलेश से मिले आजम खान: बोले– मुलाकात में क्या बात हुई, खुद बताई पूरी कहानी

लखनऊ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के बाद आजम खां ने खुद बताया कि अखिलेश यादव से उनकी किन मुद्दों पर बात हुई। आजम खां 23 महीने बाद 23 सितंबर को सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। इसके बाद अखिलेश यादव ने रामपुर जाकर बंद कमरे में आजम से मुलाकात की थी। दो घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद आजम खां ने तब कुछ भी नहीं कहा था। अब जेल से निकलने के 44 दिन बाद उन्होंने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आजम खां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की हमारी मुलाकात का मकसद ये साबित करना था कि इतनी ऐतिहासिक नाइंसाफी के बाद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो ये साबित कर सकें कि आज के दौर में भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी बर्दाश्त करने की क्षमता किसी पत्थर और पहाड़ से कहीं ज्यादा है। मैं यहां पर मेरे साथ, मेरे परिवार के साथ और मेरे शहर के साथ जो कुछ हुआ उसकी दास्तान लेकर आया था। हमारे कई और साथी अभी भी जेलों में हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम जब भी आपस में मिलते हैं तो उन दर्द भरे लम्हों को गवाह बनाते हैं जिन्हें आने वाली पीढ़ियां याद रखें कि किसी के साथ ऐसा भी हुआ था। उन्होंने कहा कि जो मेरे साथ हुआ उससे मीडिया के द्वारा बनाई गई मेरी छवि में भी शायद बदलाव आया है और आप लोग शायद मुझे समझ पा रहे हैं। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुलाकात की तस्वीर एक्स पर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि न जाने कितनी यादें संग ले आए। जब वो आज हमारे घर पर आए! ये जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है। इसके पहले आजम खां ने गुरुवार को सपा के कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की थी और कई मुद्दों पर चर्चा की।

Ducati ने भारत में पेश की नई Multistrada V4 Pikes Peak, जानें फीचर्स और कीमत

मुंबई  प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Ducati ने भारतीय भारतीय बाजार में अपनी नई Ducati Multistrada V4 Pikes Peak को लॉन्च कर दिया है. Pikes Peak, Multi V4 का ज़्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वेरिएंट है. इसे पहले से ही सक्षम स्पोर्ट टूरिंग मशीन में बेहतर स्पेसिफिकेशन और स्पोर्टी एर्गोनॉमिक्स जोड़े गए हैं. Ducati Multistrada V4 Pikes Peak का इंजन Multistrada V4 Pikes Peak में मिलने वाले इंजन की बात करें तो इसमें बाकी Multistrada बाइक्स की तरह ही 1,158cc V4 ग्रांटुरिस्मो इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 10,750rpm पर 168 bhp की पावर और 9,000rpm पर 123.8Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस इंजन के बारे में Ducati India का दावा है कि यह E20 मानकों के अनुरूप है. इस इंजन में एडवांस सिलेंडर डिएक्टिवेशन सिस्टम भी मिलता है, जो धीमी गति पर रियर बैंक को निष्क्रिय कर देता है, जिसे अपडेटेड स्टैंडर्ड Multistrada V4 के साथ पेश किया गया है. इसके अलावा, Multistrada V4 Pikes Peak में एक रेस मोड भी दिया गया है, जो थ्रॉटल रिस्पॉन्स को अधिकतम करता है और ट्रैक्शन कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल सिस्टम जैसे राइडर एड्स के हस्तक्षेप को कम करता है. टाइटेनियम अक्रापोविक एग्जॉस्ट स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है. Pikes Peak की मुख्य विशेषता इसका उच्च-स्तरीय हार्डवेयर है. इस मोटरसाइकिल में ओहलिन्स स्मार्ट EC 2.0 इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन दिया गया है, जो Panigale V4 S और Streetfighter V4 S में भी इस्तेमाल किया गया है. यह राइडर की राइडिंग स्टाइल के अनुसार अपने आप एडजस्ट हो जाता है और हर सस्पेंशन मोड के लिए अलग-अलग डैम्पिंग सेटिंग्स प्रदान करता है. स्टैंडर्ड Multistrada V4 के विपरीत, इसमें 19-इंच का फ्रंट व्हील मिलता है, वहीं Pikes Peak में आगे की तरफ 17-इंच के व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसकी हैंडलिंग बेहतर हो जाती है. इस मोटरसाइकिल में हल्के फोर्ज्ड व्हील्स लगाए गए हैं, जिनमें आगे की तरफ 120/70-ZR17 और पीछे की तरफ 190/55-ZR17 साइज़ के पिरेली डियाब्लो रोसो IV टायर लगे हैं. इसके अलावा, Ducati Multistrada V4 Pikes Peak में V4 और V4 S के विपरीत सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म है, जो इसे एक स्पोर्टी और विशिष्ट लुक देता है. ब्रेकिंग हार्डवेयर के लिए इसमें ब्रेम्बो स्टाइलमा कैलिपर्स के साथ 330 मिमी फ्रंट डिस्क और 280 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. Ducati ने ज़्यादा स्पोर्टी राइडिंग के लिए चेसिस ज्योमेट्री में भी उल्लेखनीय बदलाव किए हैं. स्टीयरिंग हेड एंगल 25.75 डिग्री है, जबकि स्टैंडर्ड V4 में यह 24.5 डिग्री था. राइडिंग पोज़िशन को और भी एग्रेसिव बनाया गया है, जिसमें फ़ुट पेग्स को ऊपर और पीछे की ओर रखा गया है, जबकि हैंडलबार को संकरा और नीचे रखा गया है. कंपनी ने Multistrada V4 S के व्यापक इलेक्ट्रॉनिक्स सूट को बरकरार रखा है, जिसमें Ducati व्हीकल ऑब्ज़र्वर (DVO) सिस्टम भी शामिल है. यह सिस्टम ABS, व्हीली कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल की सटीकता को बेहतर बनाने के लिए 70 सेंसर से इनपुट का अनुकरण करता है. इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW), अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (ACC) और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD) फीचर वाला रडार सिस्टम दिया गया है. Ducati Multistrada V4 Pikes Peak की कीमत कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 36.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है. इस कीमत के साथ नई Ducati Multistrada V4 Pikes Peak, Multi V4 S से लगभग 5.5 लाख रुपये ज़्यादा महंगी है, लेकिन यह ज़्यादा स्पोर्टी और ज़्यादा परफॉर्मेंस-केंद्रित पैकेज प्रदान करती है. इसकी कीमत इसे Ducati Panigale V4 S के करीब भी रखती है, जिसकी रीटेल कीमत 39 लाख रुपये है.

MP में ठंड का कहर, इंदौर में 10 साल का तापमान रिकॉर्ड टूटा; अगले 5 दिन बारिश की संभावना नहीं

भोपाल  मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थामने के बाद ठंड का असर बढ़ने लगा है। बुधवार रात कई शहरों में पारा काफी लुढ़क गया। इंदौर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 13 डिग्री, ग्वालियर में 16.3 डिग्री, उज्जैन में 14.5 डिग्री और जबलपुर में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 11 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में पहली पार तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली है। सभी शहरों में तापमान 20 डिग्री से कम ही रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होना भी इसकी एक वजह है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार रात प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा, जहां पारा एक ही रात में दो डिग्री गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इंदौर में भी मौसम ने रिकॉर्ड तोड़ ठंड दिखाई। मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह पिछले 10 वर्षों में नवंबर माह का सबसे कम तापमान है। साल 2017, 2020 और 2022 में पारा 11 डिग्री तक जरूर पहुंचा था, लेकिन इतना नीचे नहीं गया था। भोपाल में भी ठंड ने अपने तेवर दिखाए। राजधानी में तापमान 2 डिग्री तक गिरा और रात में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 10 साल में नवंबर में यह स्थिति केवल पांच बार देखने को मिली है, जबकि पचमढ़ी में रात का तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि आने वाले पांच दिन तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तरी हवाओं के चलते ठंड और बढ़ेगी तथा रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। नमी की वजह से नहीं लुढ़का पारा मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में बने सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से नमी आई। जिससे बादल छाए रहे। इस वजह से दिन का तापमान नहीं बढ़ सका।वर्तमान में हरियाणा के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) बना हुआ है। इस वजह से यह प्रदेश में ठंडी हवा आने से रोक रहा है।अगले 24 में यह चक्रवात उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस में समाहित हो जाएगा। इसके बाद ही हमारे यहां ठंड का असर शुरू होगा। रात में 20 डिग्री के नीचे पारा बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, गुना, बैतूल, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर और छिंदवाड़ा जिलों में हल्की बारिश हुई। इसके साथ दिन के तापमान में भी गिरावट हुई। नरसिंहपुर में एक ही रात में पारा 5.4 डिग्री लुढ़ककर 17.2 डिग्री पर आ गया। छिंदवाड़ा-मंडला में 17.6 डिग्री, नौगांव में 15 डिग्री, रीवा में 15.8 डिग्री, सिवनी में 17.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 16.8 डिग्री, उमरिया में 17.3 डिग्री, मलाजखंड में 16.7 डिग्री, भोपाल में 18.8 डिग्री, इंदौर में 18.2 डिग्री, उज्जैन में 18.3 डिग्री, ग्वालियर में 20.1 डिग्री, खंडवा-शिवपुरी में 17 डिग्री, खरगोन में 17.8 डिग्री, पचमढ़ी में 17.2 डिग्री रहा।इधर, बुधवार को दिन में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। रायसेन में 27 डिग्री, बैतूल में 26.7 डिग्री, श्योपुर में 29.6 डिग्री, छिंदवाड़ा-दमोह में 29.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 29.6 डिग्री, सिवनी में 28 डिग्री, सीधी में 28.8 डिग्री, उमरिया में 29.9 डिग्री और मलाजखंड में पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के साथ दिन में भी ठंडक, पारा लुढ़का रात के अलावा दिन में भी ठंडक घुलने लगी है। गुरुवार को भोपाल में तापमान 28.4 डिग्री, इंदौर में 28.3 डिग्री, ग्वालियर में 28.6 डिग्री, उज्जैन में 29.5 डिग्री और जबलपुर में 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दमोह, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन को छोड़ दें तो बाकी शहरों में पारा 30 डिग्री से कम ही दर्ज किया गया। इसलिए बढ़ा ठंड का असर बता दें कि हिमालय के तीन राज्य जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में गुलमर्ग व्हाइट वंडरलैंड में बदल गया है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढंक गए हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल और स्पीति और किन्नौर, कुल्लू में ताजा बर्फबारी हुई। इन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में नजर आने लगा है। मध्य प्रदेश में पारे में 6.1° तक की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर से लगातार हवा आने से पारे में और भी गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि नवंबर में पहले ही दौर में तेज ठंड शुरू हो गई है, जो अब लगातार रहेगी। उत्तरी हिस्से में दो सिस्टम एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इनका असर तो प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन चक्रवात जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस में समाहित हो जाएगा तो ठंड का असर भी तेज होगा। बता दें कि इस बार अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में बने मौसमी सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से नमी आई। जिससे बादल छाए रहे। इस वजह से दिन का तापमान नहीं बढ़ सका। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। कोहरे का असर भी बढ़ेगा मौसम विभाग की मानें तो अब ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। फिलहाल, देर रात और अलसुबह ठंड का असर ज्यादा है। वहीं सुबह हलका कोहरा भी है, जो आने वाले दिनों में बढ़ जाएगा। अभी मंडला में सबसे कम 1-2 किलोमीटर विजिबिलिटी मंडला में देखने को मिली है। जबलपुर, रीवा और सतना में यह 2 से 4 किलोमीटर रही। नवंबर में तेज ठंड का ट्रेंड प्रदेश में नवंबर में पिछले 10 साल से ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, बारिश के लिहाज से अक्टूबर का महीना उम्मीदों पर खरा उतरा है। औसत 2.8 इंच पानी गिर गया, जो सामान्य 1.3 इंच से 121% ज्यादा है। वहीं, भोपाल में दिन ठंडे रहे। 30 अक्टूबर को दिन का तापमान 24 … Read more

सीएम योगी ने रक्सौल व नरकटियागंज में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

बिहार विधानसभा चुनाव लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में हैं – सीएम योगी  सीएम योगी ने रक्सौल व नरकटियागंज में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित सीएम योगी ने की रक्सौल से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा और नरकटिया से जदयू प्रत्याशी विशाल कुमार को जिताने की अपील – बोले सीएम योगी – जंगलराज नहीं, सुशासन चाहिए, बिहार को स्वर्ण युग में ले जाएगा डबल इंजन सरकार – बिहार को अब जंगलराज नहीं, बल्कि सुशासन और समृद्धि की राह पर बढ़ाना है- सीएम योगी – महागठबंधन अब नौकरी के नाम पर धोखा देने निकला है, जो आपकी जमीन और चारा हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे – एनडीए सरकार में बिहार ने विकास की नई उड़ान भरी है, यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है – योगी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चलने की नई परंपरा दी है पूर्वी चम्पारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के ठीक बाद RJD-कांग्रेस पर ऐसा तीखा प्रहार किया कि जनसभा में पहुंची जनता का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। रक्सौल से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा और नरकटिया से जदयू प्रत्याशी विशाल कुमार को जिताने की अपील करते हुए योगी ने महागठबंधन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जो लोग लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार को अंधेरे में झोंकते थे, वही अब फिर आए हैं आपका राशन हजम करने के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को अब जंगलराज नहीं, बल्कि सुशासन और समृद्धि की राह पर बढ़ाना है और यह काम केवल एनडीए की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है- योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है। उन्होंने कहा कि बिहार को 1990 से 2005 के बीच जातीय संघर्ष, नरसंहार, अपहरण और डकैती के दौर में झोंकने वाले अब फिर नई पैकिंग में वोट मांगने निकले हैं। याद करिए ना, यह वही लोग हैं जिन लोगों ने लालटेन की धुंधली लाइट में बिहार में जातीय संघर्ष करवाया था। यह वही लोग हैं, जो लालटेन की केरोसिन को बेच करके अंधेरा करते थे, फिर घरों में डकैती भी डालते थे। एनडीए सरकार में बिहार ने विकास की नई उड़ान भरी है- योगी सीएम योगी ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार ने विकास की नई उड़ान भरी है। आज यहां सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी, मेट्रो, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल संस्थान और एम्स तक हैं। सुशासन और सुरक्षा की नींव पर ही निवेश आता है, और निवेश से ही रोजगार पैदा होते हैं। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि हमने यूपी में 8 साल में 8.5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी, 2 करोड़ से अधिक को स्व-रोजगार से जोड़ा। अब नौजवान पलायन नहीं करते, क्योंकि रोजगार घर के पास है और यही मॉडल बिहार में भी लाना है। विपक्ष पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग पहले चारा खा गए, अब राशन खाने आए हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने नौजवानों को बेरोजगारी और अपराध के अंधेरे में धकेला। अब फिर जातीय नफरत और लूट का राज वापस लाना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता अब समझदार है वह विकास और विरासत के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चलने की परंपरा दी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चलने की परंपरा दी है। कांग्रेस और राजद ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था, लेकिन आज अयोध्या में भव्य रामलला मंदिर बनकर तैयार है। अब सीतामढ़ी में मां जानकी के मंदिर का भव्य निर्माण भी चल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि ये सब कार्य वही कर सकते हैं जो विरासत का सम्मान जानते हैं, विकास का अर्थ समझते हैं।  प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा, 4 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन, 3 करोड़ आवास और एक करोड़ 41 लाख बहनों के खातों में सीधे पैसे भेजने का काम केवल एनडीए ने किया है। यह वादे नहीं, धरातल पर उतरे परिवर्तन हैं। महागठबंधन अब नौकरी के नाम पर धोखा देने निकला है, जो आपकी जमीन और चारा हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि महागठबंधन अब नौकरी के नाम पर धोखा देने निकला है। जो आपकी जमीन और चारा हड़प गए, वे नौकरी क्या देंगे? बिहार की जनता को इनके झूठे वादों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया की संपत्ति जब्त कर गरीबों के घर बनाए गए, वैसे ही बिहार में भी सुशासन से अपराध और नक्सलवाद को समाप्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी ने संकल्प लिया है कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का नामोनिशान मिट जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि जो राम का है, वही हमारे काम का है। जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्सौल में कमल और नरकटिया में तीर पर बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाएं ताकि बिहार का विकास अविराम जारी रह सके।

14,631 वोटों से अर्पित बने जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस में कमलनाथ गुट की वापसी और MP की सियासत पर असर

भोपाल  मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के समर्थकों का दबदबा दिखा है. एमपी युवा कांग्रेस की कमान अब यश घनघोरिया संभालेंगे, वह मितेंद्र दर्शन सिंह की जगह लेंगे. यश घनघोरिया कांग्रेस के सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे हैं,  जिन्होंने एमपी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है. वहीं जिलाध्यक्षों में सबसे बड़ी जीत उज्जैन जिले में अर्पित यादव ने हासिल की है. वह उज्जैन में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने हैं.  मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस (यूकां) के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रभाव साफ दिखा. उनके समर्थक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया नए प्रदेश अध्यक्ष चुने गए. यश ने 3.13 लाख वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के समर्थक अभिषेक परमार 2.38 लाख वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इस चुनाव की घोषणा मई में हुई थी, जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आई. यूथ कांग्रेस के सभी प्रमुख पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इनमें प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष जैसे पद शामिल हैं. भोपाल शहर से अंकित दुबे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बने, जबकि भोपाल ग्रामीण का अध्यक्ष पद राहुल मंडलोई को मिला. यश घनघोरिया के नाम की औपचारिक घोषणा दिल्ली से होगी. चुनाव में यश घनघोरिया के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक प्रवीण पाठक और सचिन यादव ने जमकर मेहनत की. वहीं, अभिषेक परमार के समर्थन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह अप्रत्यक्ष रूप से सक्रिय रहे. खुले तौर पर उनके लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, गोविंद सिंह, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, कुणाल चौधरी, विक्रांत भूरिया और विपिन वानखेड़े ने वोट मांगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और जयवर्धन सिंह भी लगातार सक्रिय रहे. जिलाध्यक्षों के चयन में भी राजनीतिक समीकरण साफ दिखे. जीतू पटवारी के समर्थकों ने करीब 40 जिलों में अपनी पसंद के अध्यक्ष बनवाए, जबकि कमलनाथ का प्रभाव लगभग 15 जिलों तक सीमित रहा. महाकौशल क्षेत्र में कमलनाथ के समर्थक पूरी तरह सक्रिय रहे. फिर भी, यूथ कांग्रेस में कमलनाथ गुट का दबदबा साफ नजर आया. चुनाव परिणामों में सबसे बड़ी जीत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन में देखने को मिली. वहां अर्पित यादव ने 14,631 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर प्रदेश में सबसे मजबूत जिला अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया. इस तरह, मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के इस चुनाव में कमलनाथ और उनके समर्थकों ने अपनी मजबूत स्थिति साबित की. जानें, जिलों में किसे कितने वोट मिले… आगर मालवा: जिला अध्यक्ष बने पृथ्वीराज चौहान को सबसे ज्यादा 5050 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे लक्ष्मण सिंह को 2046 वोट मिले हैं। अलीराजपुर: जिला अध्यक्ष बने पुष्पराज सिंह रावत को 2743 वोट मिले। जबकि, 667 वोट पाकर दीपक भूरिया दूसरे नंबर पर रहे। अनूपपुर: 4406 वोट पाकर मानवेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष बने। वहीं 1554 वोट पाकर दुर्गेश मिश्रा दूसरे नंबर पर रहे। अशोक नगर: 2988 वोट पाकर रजनीश सिंघई पहले नंबर पर रहे। 2848 वोट पाकर सचिन त्यागी दूसरे नंबर पर रहे। बड़वानी: 3344 वोट पाकर आदित्य गोयल जिला अध्यक्ष बने। मोतीराम सोलंकी 629 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। बालाघाट: शिवम विश्वकर्मा 1258 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे अमरकांत बिसेन को 1080 वोट मिले। बैतूल: संजय यादव 10668 वोट पाकर जिलाध्यक्ष बने। 9986 वोट पाकर प्रदीप कोकटे दूसरे नंबर पर रहे। भिंड: मनीष कुमार शर्मा 3393 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर राजू सिंह लोधी को मात्र 173 वोट मिले। भोपाल ग्रामीण: राहुल सिंह मंडलोई 4785 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे अंकुर राणा को 2146 वोट मिले। भोपाल शहर: 8172 वोट पाकर अंकित दुबे जिला अध्यक्ष चुने गए। 6374 वोट पाकर अमित खत्री दूसरे नंबर पर रहे। बुरहानपुर: 3786 वोट पाकर अर्जुन जांगले जिला अध्यक्ष चुने गए। 2505 वोट पाकर राजेंद्र मसाने दूसरे नंबर पर रहे। छतरपुर: जिला अध्यक्ष बने मानवेंद्र सिंह परमार को 7452 वोट मिले। गजेंद्र परमार 597 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। छिंदवाड़ा: मात्र 896 वोट पाकर हरिओम रघुवंशी निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने। दमोह: 2454 वोट पाकर द्रगपाल लोधी जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे अफजल अजीज को 1754 वोट मिले। दतिया: जिला अध्यक्ष बने अरविंद सिंह गुर्जर को 6188 वोट मिले। 4176 वोट पाकर नोमी सिंह कमरिया दूसरे नंबर पर रहे। देवास: जिले में किशोर सिंह चौहान 11209 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। नवीन बाली 7041 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। धार : जिले में 6840 वोट पाकर रोहित कामदार जिला अध्यक्ष चुने गए। सोनू सेमलिया 3382 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। डिंडोरी: अमन पाठक 821 वोट पाकर जिला अध्यक्ष चुने गए। दूसरे नंबर पर रहे राजेश मरावी को 517 वोट मिले। गुना: युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने पंचम सिंह भील को 3896 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे दीपक बिलरवां को 1775 वोट मिले। ग्वालियर ग्रामीण: पुष्पेंद्र सिंह 10408 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे योगेंद्र परमार को 3322 वोट मिले। ग्वालियर शहर: 9616 वोट से विजय यादव जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहित सुमित सिंह को 6142 वोट मिले। हरदा: जिले में निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने योगेश चौहान को 213 वोट मिले। इंदौर ग्रामीण: जिला अध्यक्ष बने गजेंद्र सिंह राठौड़ को 10156 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे गौरव सिंह सोलंकी को 8218 वोट मिले। इंदौर शहर: अमित पटेल को 6286 वोट पाकर जिला अध्यक्ष चुने गए। दूसरे नंबर पर रहीं हिबा खान को 1541 वोट मिले। जबलपुर ग्रामीण: जिला अध्यक्ष बने शुभम श्रीवास्तव को 8267 वोट मिले। जबकि, 961 वोट पाकर सौरभ सिंह गौतम दूसरे नंबर पर रहे। जबलपुर शहर:10478 वोट पाकर सत्येंद्र कुकी जिला अध्यक्ष चुने गए। अमित सोनकर 8290 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। झाबुआ: नटवर डोडियार 3370 वोट पाकर जिला अध्यक्ष बने। दूसरे नंबर पर रहे प्रकाश परमार को 1709 वोट मिले। कटनी: जिला अध्यक्ष बने मोहम्मद इसराइल को 2952 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे पार्थ समाधिया को 915 वोट मिले। खंडवा: जिला अध्यक्ष बने अनिल यादव को … Read more

सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने में सफल रहा जौनपुर जनपद

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर जौनपुर ने मारी बाजी – सीएम योगी की महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने में सफल रहा जौनपुर जनपद – वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के 7 माह में ढाई लाख से अधिक युवाओं ने किया आवेदन – 7 माह में प्रदेश भर के 71 हजार से अधिक युवाओं को वितरित किया गया लोन – प्रदेश के युवाओं के सपनों काे पंख दे रहा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान – पूरे प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत 2,256 युवाओं को लोन वितरित कर जौनपुर रहा अव्वल – पूरे प्रदेश में योजना का लाभ देने में आजमगढ़ दूसरे तो अंबेडकरनगर ने प्राप्त किया तीसरा स्थान – आजमगढ़ में वर्कशाप के जरिये युवाओं को योजना का दिया जा रहा लाभ, लगातार कराई जा रही बैंकर्स और आवेदकों की काउंसिलिंग – आजमगढ़ में ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जा रही वर्कशाप, पिछले कई माह से योजना का लाभ देने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर बना हुआ है आजमगढ़ लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बनाने की दिशा में लगातार आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को अात्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गयी है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 7 माह में अब तक प्रदेश भर में ढाई लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जबकि योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 लाख 50 हजार लोन वितरित का लक्ष्य रखा है। इन आंकड़ों से साफ है कि सीएम योगी की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को अपनी आकर्षित कर रही है और वह इससे जुड़कर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। वहीं योजना का लाभ शत प्रतिशत देने में पूरे उत्तर प्रदेश में जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है जबकि दूसरे स्थान पर आजमगढ़ अौर तीसरे स्थान पर अंबेडकरनगर है। 7 माह में ढाई लाख से अधिक युवाओं ने किया अावेदन पूरे देश में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ही है, जो प्रदेश के युवाअों को सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर नहीं दे रही है बल्कि उन्हे एक मजबूत उद्यमी बनने के लिए सक्षम बना रही है। इसी का असर है कि प्रदेश के युवा न केवल अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 लाख 50 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 7 माह में पूरे प्रदेश से 2,76,824 युवा लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं, जबकि 2,26,511 आवेदनों को बैंक को फॉरवर्ड कर दिया गया है। इनमें से 73,191 आवेदनों को बैंक ने लोन देने की स्वीकृति दे दी है, जबकि 71,918 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित किया जा चुका है। शत प्रतिशत 2,256 युवाओं को किया लोन वितरित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का शत प्रतिशत लाभ देने में पूरे प्रदेश में जाैनपुर ने आवेदकों को लाेन वितरित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जिले में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों से संपर्क कर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले को अभियान के तहत 2,250 युवाओं को लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष 7 माह में 6,664 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 5,410 आवेदनों को बैंक को भेज दिया गया है। इनमें से 2,256 आवेदकों को लोन वितरित किया जा चुका है। ऐसे में लक्ष्य के सापेक्ष इसका रेश्यो 100.27 प्रतिशत है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में जौनपुर ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के महज 7 माह में लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत युवाओं को लोन वितरित करने में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सफलता में अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव का अहम योगदान है। आजमगढ़ में ब्लॉक स्तर पर वर्कशाप का आयोजन कर युवाओं को दिया जा रहा योजना का लाभ आजमगढ़ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जिले के अधिक से अधिक युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ देने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ देने में अप्रैल-25 से पहले जिला 25 वें स्थान पर था। वहीं अप्रैल के बाद योजना का लाभ हर जरूरतमंद युवाअों को देने के लिए लगातार ब्लॉक स्तर पर वर्कशाप आयोजित की जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बैंकर्स और आवेदकों के आमने-सामने काउंसिलिंग करायी जा रही है। यही वजह है कि पिछले कई माह से आजमगढ़ योजना का लाभ देने में पूरे प्रदेश में लगातार दूसरे स्थान पर बना हुआ है। जिलाधिकारी ने बताया कि अक्टूबर माह में भी योजना का लाभ देने में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2,250 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 7 माह में 5,748 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 4,775 आवेदनों को बैंक को भेजा गया, जिसमें से 2,085 को लोन वितरित किया जा चुका है। इसका रेश्यो 92.67 प्रतिशत है। अंबेडकरनगर, कौशांबी, हरदोई, झांसी और रायबरेली का भी रहा शानदार प्रदर्शन अंबेडकरनगर जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चला कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक युवाअों को योजना का लाभ देने के लिए हर माह … Read more

जंगल में शिकार के लिए बिछाया करंट बना मौत का जाल, शव जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जंगली जानवरों के अवैध शिकार के लिए बिछाए गए करंट वायर ने एक राहगीर की जान ले ली. घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव को जला दिया. घटना का खुलासा होने के बाद मामले में पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है. ऐसे हुआ मामले का खुलासा कोटा पुलिस को प्रार्थी आजू राम कुशराम के आवेदन पर सूचना मिली थी कि 29 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 के बीच ग्राम डिंडोल स्थित दोषी मुंडा तालाब के पास जंगल में एक व्यक्ति की विद्युत करंट से मृत्यु हुई है और उसके शव को जला दिया गया है. शिकार के लिए लगाया गया था करंट वायर जांच में सामने आया कि ग्राम नर्मदा डिंडोल के कुछ लोगों ने 11 केवी बिजली पोल से जीआई तार खींचकर जंगली जानवरों का अवैध शिकार करने की कोशिश की थी. इसी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय अयोध्या सिंह खुसरो (निवासी छिरहापारा धुमा) की मौके पर ही मौत हो गई. अपराध छिपाने का प्रयास मृतक की पहचान उजागर न हो, इसलिए आरोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की. कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 238 (मानव वध), 105 (साक्ष्य का विलोपन) और 3(5) (आपराधिक षडयंत्र) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और जंगल में छिपे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपियों की पहचान:     जान सिंह बैगा पिता चरण बैगा (उम्र 48 वर्ष)     अनिल बैगा पिता मंहगु बैगा (उम्र 25 वर्ष)     02 विधि से संघर्षरत बालक (निरुद्ध)     (सभी निवासी ग्राम नर्मदा डिंडोल, थाना कोटा, जिला बिलासपुर)     अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. कोटा पुलिस की अपील पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शिकार जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी पुलिस को दें.

ISRO अध्यक्ष वी. नारायणन: हर रॉकेट में 80% योगदान भारतीय उद्योग का

बेंगलुरु: ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) के विकास का 50 प्रतिशत हिस्सा उद्योग संघ को सौंपना चाहती है. घरेलू एयरोस्पेस, रक्षा और इंजीनियरिंग क्षेत्र की क्षमता की सराहना करते हुए, नारायणन ने कहा कि वे पहले से ही इसरो के मिशनों के लिए लगभग 80 से 85 प्रतिशत प्रणालियों का योगदान दे रहे हैं. ISRO प्रमुख ने इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो के दौरान कहा कि, "आज, जब आप भारत के सबसे शक्तिशाली रॉकेट PSLV को देखते हैं, तो उन्होंने (HAL और L&T के नेतृत्व वाले भारतीय संघ ने) पहला रॉकेट तैयार कर लिया है. हम इसे इस वित्तीय वर्ष के अंत से पहले, संभवतः फरवरी तक, लॉन्च करने जा रहे हैं." भारत के एयरोस्पेस, रक्षा और सामान्य इंजीनियरिंग क्षेत्रों के प्रमुख व्यापार मेले, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो (IMS 2025) का सातवां संस्करण बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (BIEC) में आयोजित किया गया है. नारायणन ने बताया कि, "एक बार जब हम (भारतीय संघ द्वारा) दो प्रक्षेपणों में सफल हो जाते हैं, तो हमारी योजना PSLV विकास का कम से कम 50 प्रतिशत सीधे भारतीय उद्योग संघ को देने की है." उन्होंने बताया कि भारतीय उद्योग ने "बाहुबली रॉकेट LMV3-M5 का उपयोग करके" सबसे भारी संचार उपग्रह, CMS-03 मिशन में 80 प्रतिशत योगदान दिया. ISRO अध्यक्ष ने कहा कि, "यह मिशन ISRO द्वारा प्रक्षेपित किया गया है. इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन अगर आप योगदान पर गौर करें, तो लगभग 80 से 85 प्रतिशत प्रणालियां पूरे उद्योग द्वारा प्रदान की गईं. भारतीय उद्योगों द्वारा किया गया योगदान इतना ही है." ISRO की यात्रा पर विचार करते हुए, उन्होंने कहा कि "अंतरिक्ष एजेंसी ने 21 नवंबर, 1963 को भारतीय धरती से एक अमेरिकी निर्मित छोटे रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था. पूरा निसार उपग्रह भारत में भारतीय उद्योगों द्वारा निर्मित, भारत में ही असेंबल और एक भारतीय रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया था." उन्होंने आगे कहा कि, "उस साधारण शुरुआत के बाद से, इस साल जुलाई ISRO के लिए एक और महत्वपूर्ण अवसर और मील का पत्थर साबित हुआ. हमने NASA और ISRO के सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) (जिसे NAISER भी कहते हैं) उपग्रह का प्रक्षेपण किया. यह JPL-NASA द्वारा एक पेलोड और एक एंटीना बनाने के लिए 10,300 करोड़ रुपये का निवेश था और भारत द्वारा भी इसी तरह का एक पेलोड बनाया गया." नारायणन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ISRO द्वारा प्रक्षेपित प्रत्येक रॉकेट में 80 प्रतिशत योगदान भारतीय उद्योग का होता है. उनके अनुसार, लगभग 450 उद्योग ISRO के मिशनों में योगदान दे रहे हैं. केंद्र सरकार द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों की घोषणा के बाद इन उद्योगों को बड़ा बढ़ावा मिला. उन्होंने कहा कि, "उस समय, देश में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए मुश्किल से तीन-चार स्टार्टअप ही काम कर रहे थे. आज, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि देश में 330 से ज़्यादा स्टार्टअप इकोसिस्टम काम कर रहा है." इसके अलावा, ISRO ने 511 करोड़ रुपये के समझौते के ज़रिए लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) की तकनीक HAL को हस्तांतरित कर दी है, और 16 SSLV का उत्पादन निजी उद्योगों को सौंपने की योजना है. प्रमुख उपलब्धियों को याद करते हुए, नारायणन ने कहा कि 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारत की सॉफ्ट लैंडिंग वैश्विक अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक निर्णायक क्षण था. उन्होंने कहा कि, "भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बना." उन्होंने मंगल ऑर्बिटर मिशन (मंगलयान) को भी 'सटीकता का चमत्कार' बताते हुए कहा कि, "अंतरिक्ष यान ने 60 करोड़ किलोमीटर की यात्रा की और इसका इंजन 295 दिनों के बाद बिना किसी त्रुटि के पुनः चालू हो गया, एक ऐसी उपलब्धि जो किसी अन्य देश ने अपने पहले प्रयास में हासिल नहीं की." नारायणन ने क्रायोजेनिक इंजन तकनीक में भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता पर भी ज़ोर दिया, जो 1990 के दशक की शुरुआत में भारत को नहीं दी गई थी. उन्होंने आगे कहा कि, "आज, हमने तीन स्वदेशी क्रायोजेनिक प्रणोदन प्रणालियां विकसित की हैं. एक ऐसा देश जो कभी साइकिलों पर रॉकेट के पुर्जे ढोता था, अब विश्वस्तरीय इंजन बना रहा है." एक और उपलब्धि हासिल करते हुए, नारायणन ने कहा कि ISRO 29 जनवरी, 2024 को अपना 100वां रॉकेट प्रक्षेपण पूरा करेगा और इसे 'भारत के अंतरिक्ष इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय' बताया. उन्होंने HCL और ISRO द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित 32-बिट स्वदेशी कंप्यूटर प्रोसेसर के हालिया विकास का भी उल्लेख किया, जो इलेक्ट्रॉनिक्स स्वतंत्रता प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. ISRO प्रमुख ने कहा कि भारत मौजूदा समय में संचार, नौवहन और पृथ्वी अवलोकन आवश्यकताओं के लिए 56 उपग्रहों का संचालन कर रहा है, जिनकी संख्या तीन से चार गुना तक बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सालों के भीतर वार्षिक प्रक्षेपणों की संख्या को मौजूदा 10-12 से बढ़ाकर लगभग 50 करने का लक्ष्य भी रखा है.