samacharsecretary.com

जयशंकर ने गुटेरेस को धन्यवाद दिया, भारत के विकास और प्रगति में निरंतर समर्थन के लिए सराहना

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की. साथ ही ये कहा कि वह वर्तमान वैश्विक व्यवस्था और बहुपक्षवाद पर इसके प्रभावों के बारे में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के आकलन की सराहना करते हैं. इसके अलावा भारत के विकास के लिए निरंतर समर्थन के लिए भी उनका धन्यवाद भी किया. जयशंकर ने (स्थानीय समय) सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव @antonioguterres से मिलकर अच्छा लगा. वर्तमान वैश्विक व्यवस्था और बहुपक्षवाद पर इसके प्रभावों के उनके आकलन की सराहना करता हूं. विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण की भी सराहना करता हूं" जयशंकर ने कहा कि उन्होंने गुटेरेस को "भारत के विकास और प्रगति के लिए स्पष्ट और निरंतर समर्थन" के लिए धन्यवाद दिया और भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गुटेरेस से मुलाकात के दौरान जयशंकर के साथ संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. ​​हरीश, संयुक्त राष्ट्र में उप-स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी भी मौजूद थे. जयशंकर ने कहाकि उन्होंने गुटेरेस को "भारत के विकास और प्रगति के लिए स्पष्ट और निरंतर समर्थन" के लिए धन्यवाद दिया. इसके साथ ये कहाकि भारत, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के इंडिया में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं. गौर करें तो जयशंकर जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए कनाडा में थे. यहां उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात कर अन्य वैश्विक समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. इससे पहले मंगलवार को गुटेरेस ने दिल्ली धमाके पर कहा था कि "वहां जो कुछ हुआ" उसके लिए भारत सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी. वहीं उनके उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए. संयुक्त राष्ट्र की दैनिक ब्रीफिंग में लाल किले के पास हुए हमले के बारे में पूछे जाने पर हक ने कहा, "हम निश्चित रूप से भारत सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं कि वहां क्या हुआ है, और इसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए." फरहान हक ने लाल किले पर हुए हमले को केवल "वहां जो हुआ" बताया.

कैबिनेट बैठक में आज बड़ा एजेंडा: धान खरीदी पर महत्वपूर्ण फैसले संभव

रायपुर  नया रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. इस बैठक में 15 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं.

CM मोहन यादव का एमजी रोड थाने और गोपाल मंदिर दौरा, सुरक्षा और प्रशासनिक हालात पर निगरानी

उज्जैन  मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन से इंदौर आए। वे पहले गोपाल मंदिर पहुंचे। यहां बने नवनिर्मित आडियोरियम का अवलोकन किया। अफसरों ने उन्हें बतया कि छोटे आयोजन इस हाॅल में हो सकते। मुख्यमंत्री मंदिर की पहली मंजिल पर गए और वहां झरोके से सबका अभिवादन किया। इस बीच बिहार चुनाव के रुझान आना भी शुरू हो गए थे। उन्होंने साथ चल रहे भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से इसकी जानकारी ली। वे मंदिर में करीब 20 मिनट तक रुके। उन्होंने मंदिर में दर्शन भी किए। इसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट जाने से पहले एमजी रोड थाने पर रुका। यहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली और उनसे भी पूछा कि नए थाने में उन्हें कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय भी गए और बिहार चुनाव में एनडीए को मिली सफलता के जश्न में भी शामिल हुए। इसके बाद वे बड़वानी में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। यहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।  चुनाव के समय राजकुमार मध्य प्रदेश में छुट्टी मना रहे थे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बारे में कहा कि जब बिहार में चुनाव थे, तब राजकुमार मध्य प्रदेश में छुट्टियां मना रहे थे। कांग्रेस खिसयानी बिल्ली की तरह खंबा नोचती है। यह हार राहुल गांधी को पहले ही दिखाई दे रही थी। हमने कहा था कि दुल्हा भाग गया, बैंड-बाजा घोड़ी तैयार है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और सफलता पाई है।  

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने रोडवेज भर्ती विस्तार को लेकर उप मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बाड़मेर बाड़मेर जिले के शिव से निर्दलीय विधायक विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा को पत्र लिखाकर राजस्थान रोडवेज में चालक-परिचालक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग उठाई। बाड़मेर जिले शिव से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) में परिचालक भर्ती के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा को पत्र लिखा है। विधायक भाटी ने पत्र में उल्लेख किया कि पिछले 12 वर्षों में राजस्थान रोडवेज में भर्ती प्रक्रियाएं लगभग ठप रहीं। जिससे विभाग की कार्यक्षमता और सेवा प्रणाली पर गहरा प्रभाव पड़ा है। भाटी ने लिखा है कि वर्ष 2013 के बाद से नियमित भर्ती न होने के कारण विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी हो चुकी है। वर्तमान में लगभग 11 हजार पद रिक्त हैं, जबकि हाल ही में घोषित भर्ती केवल 500 पदों तक सीमित हैं। इस स्थिति से यात्रियों की सुरक्षा, सेवा समयबद्धता और राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रोडवेज में चालक और परिचालकों की कमी के चलते बसों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है, जिससे निगम को प्रतिवर्ष लगभग 1.50 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर का नुकसान झेलना पड़ रहा है। रिपोर्टों के अनुसार रोडवेज का घाटा अब 45 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। विधायक भाटी ने कहा कि विभाग ने पिछले पांच वर्षों में मात्र 722 नियुक्तियां की हैं, जो अपर्याप्त हैं। उन्होंने मांग की कि परिचालक भर्ती के पदों की संख्या 500 से बढ़ाकर उपयुक्त स्तर तक की जाए तथा भर्ती प्रक्रिया को हर वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाए। भाटी ने कहा कि यह कदम न केवल रोडवेज के घाटे को कम करेगा, बल्कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी लिखा कि नियमित भर्ती से सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा और यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

चुनाव नतीजे: नगरोटा में दिव्यरानी राणा की धाक, डम्पा में डॉ. ललथंगलियाना ने मारी बाज़ी

नगरोटा बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ देश के 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती भी आज परवान चढ़ रही है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है। यहां भाजपा की दिव्यरानी राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार हर्ष देव सिंह को 24647 मतों से पराजित किया। श्रीमती राणा को कुल 42350 मिले, जबकि श्री सिंह ने कुल 17703 मत हासिल किये। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस यहां पर तीसरे नवंबर पर रही है और उसकी उम्मीदवार शमीम बेगम ने कुल 10872 मत प्राप्त किये। गौरतलब है कि 11 नवंबर को नगरोटा में शांतिपूर्ण ढंग तरीके से मतदान हुआ था। पिछले साल 31 अक्टूबर को भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद नगरोटा में उपचुनाव कराया गया है। मिजोरम – डम्पा से डॉ. ललथंगलियाना बड़ी बढ़त से जीते डम्पा में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला, जहां 82.34% मतदान दर्ज किया गया। डॉ. आर. ललथंगलियाना ने 6,981 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की, जो उनके पिछले प्रदर्शन से 562 वोट अधिक है। वे मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) के प्रत्याशी थे। इनके नतीजे आना अभी बाकी है:- झारखंड उपचुनाव : घाटशिला सीट पर झामुमो के सोमेश सोरेन आगे  : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना के रुझानों में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल सोरेन से 20,807 मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दसवें चरण की मतगणना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार को 53,096 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को 32,289 वोट मिले। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उम्मीदवार रामदास मुर्मू 7,811 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।   पंजाब – तरनतारन से AAP के हरमीत संधू जीते तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की। AAP के हरमीत सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर रंधावा को शिकस्त दी, जबकि सांसद अमृतपाल की पार्टी वारिस पंजाब के उम्मीदवार मनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस विजयी राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत हासिल की है। कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15,612 मतों के बड़े अंतर से हराया। इस चुनाव में प्रमोद जैन भाया को कुल 69,571 वोट मिले, जबकि मोरपाल सुमन ने 53,959 वोट प्राप्त किए। ओडिशा – नुआपाड़ा नुआपाड़ा में  बीजेपी के जय ढोलकिया 93 हज़ार से ज्यादा वोट हासिल कर रहे है और 62 हज़ार वोटों से लीड बनाए हुए। तेलंगाना – जुबली हिल्स  जुबली हिल्स से कांग्रेस के नवीन यादव 24 हज़ार वोटों से लीड कर रहे है। जम्मू-कश्मीर –   बड़गाम बडगाम विधानसभा क्षेत्र में पीडीपी उम्मीदवार आगा मेहदी 5200 वोटों से आगे चल रहे है।  

राजधानी में बढ़ती मधुमेह की चिंता: हर दिन बढ़ रहे बच्चों के केस, AIIMS हुआ ALERT

भोपाल   मधुमेह अब बच्चों को भी अपने गिरफ्त में ले रहा है। छोटे बच्चों में भी टाइप-1 व टाइप-2 डायबिटीज के मामले आ रहे हैं। हर रोज जीएमसी, एम्स भोपाल और जेपी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले बच्चों का आंकड़ा बढ़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार करीब दो प्रतिशत बच्चे टाइप-2 डायबिटीज के मरीज हैं। बच्चों में मधुमेह का अटैक पिछले पिछले चार-पांच वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इस गंभीरता को समझते हुए एम्स,भोपाल में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कोर्स शुरू करना पड़ा है। टाइप-1, टाइप-2 के जोखिम कारक टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइयून बीमारी है, जिसमें शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है, जबकि टाइप-2 डायबिटीज जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, जो मोटापा, निष्क्रियता, असंतुलित आहार और पारिवारिक इतिहास से बढ़ रही है। बीमारी उन बच्चों में ज्यादा देखी जा रही जो मैदान की जगह मोबाइल पर खेलते हैं। खेल उनकी दिनचर्या से नदारद है। स्क्रीन टाइम सीमित करने और स्कूलों में शुगर बोर्ड जागरुकता अभियान चलाकर इसे कम कर सकते हैं। बदलती जीवनशैली बनी खतरा चिकित्सकों के अनुसार, बच्चों और युवाओं में जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड फूड और निष्क्रिय जीवनशैली डायबिटीज का प्रमुख कारण है। मोटापा और अधिक चीनी का सेवन इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। राजधानी में सीमित जांच सुविधाएं भोपाल के सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाएं सीमित हैं। सरकारी लैब में एचबीएएलसी जांच के लिए सप्ताह भर इंतजार करना पड़ता है। ऊपर से जागरुकता की भी कमी है।

विकास के समर्थन में जनता का जनादेश, बिहार में एनडीए सरकार बन रही : विजय शर्मा का बयान

  रायपुर बिहार चुनाव के रुझानों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एनडीए के 150 से अधिक सीटों पर आने का आंकलन था. वहां एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार की जनता को बधाई, जिन्होंने उचित निर्णय लिया. बिहार की जनता ने विकास का साथ दिया है. कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत : उपमुख्यमंत्री शर्मा ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी बेहतर नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता तो वे ईवीएम को दोष देते हैं. कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है. भूपेश बघेल पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने साधा निशाना बिहार चुनाव में भूपेश बघेल को सीनियर आब्जर्वर की जिम्मेदारी पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वे पहले अपने बोलने के अंदाज को ठीक करें. वह बड़े नेता हैं. उन्हें प्रभावकारी नेता बनना है तो उन्हें अपना अंदाज ठीक करें, वह लाठी रखें और सबको भैंस समझते हैं, कांग्रेस के नेतृत्व में ताकत नहीं हैं. पैतृक संपत्ति अचैट मामले पर भूपेश के पोस्ट पर उपमुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की पैतृक संपत्ति को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा अटैच करने के पोस्ट पर उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अटैचमेंट क्या है, यह तो ईडी ही स्पष्ट करेगी. ईडी एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है. वह किसी की भी पैतृक जमीन का एक इंच भी अटैच नहीं कर सकती. उन्होंने यह भी कहा कि ईडी ने अटैच की गई संपत्ति का विवरण अपनी वेबसाइट पर अपलोड भी किया है. धान खरीदी के लिए सरकार तैयार 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि धान खरीदी के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है. इस बार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपये के दर से खरीदी की जाएगी. करणी सेना की पुलिस को धमकी मामले में उपमुख्यमंत्री का बयान रायपुर पुलिस को करणी सेना की धमकी मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज गंगा की तरह पवित्र है, किसी अपराधी के पीछे समाज खड़े नहीं हो सकता. अपराधी के सहयोग के लिए संगठन काम नहीं कर सकते. अपराधियों के कल्याण के लिए संगठन काम करें तो उसे गिरोह कहा जाता है. पुलिस को कोई धमकी देने की कोशिश ना करें, यह जघन्य अपराध हैं, जिस पर कार्रवाई होगी. 3 दिन होगा डीजीपी कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह रहेंगे मौजूद विजय शर्मा ने कहा कि 28 से 30 नवंबर तक डीजीपी कॉन्फ्रेंस होगा. इसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह मौजूद रहेंगे. छत्तीसगढ़ में पहली बार इसका आयोजन होगा, जिसके बेहतर निष्कर्ष भी सामने आएंगे.

रोज़गार की कमी ने किया हैरान कर देने वाला मामला: जबलपुर में नकली किन्नर बनाकर वसूली, RPF ने पकड़ाई

जबलपुर  रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) ने कटनी–जबलपुर रूट पर चल रही ट्रेनों में अवैध वसूली करने वाले दो फर्जी किन्नरों को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है। ओंकार चौधरी और धर्मेंद्र कोल नाम के ये दोनों आरोपी किन्नरों की वेशभूषा में ट्रेन में चढ़कर यात्रियों से जबरन पैसे वसूलते थे। पैसे न देने पर वे अभद्रता, गाली-गलौज और डराने-धमकाने जैसी हरकतें करते थे, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहता था। सूत्रों के मुताबिक, दोनों में आरोपी साड़ी, मेकअप और किन्नरों जैसी बोलचाल का इस्तेमाल कर वसूली करते थे। स्टेशन पहुंचते ही ये अपनी वेशभूषा बदलकर आम यात्री बन जाते थे, जिससे पहचान मुश्किल हो जाती थी। सिहोरा स्टेशन से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद RPF की विशेष टीम ने निगरानी शुरू की और छापेमारी के दौरान दोनों को ट्रेन में ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। RPF की कार्रवाई ने उन गिरोहों पर भी सख्त संदेश भेजा है जो किन्नरों की पहचान का गलत इस्तेमाल कर यात्रियों को परेशान करते हैं। आरोपियों पर रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल ने 98 साल में ली अंतिम सांस

मुंबई दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर चल रहीं खबरों के बीच बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। भारत की सबसे उम्रदराज अभिनेत्री कामिनी कौशल ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कामिनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। कामिनी कौशल ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। बतौर हीरोइन काम करने के बाद, उन्होंने कई फिल्मों में मां के भी यादगार किरदार निभाए थे। 1927 में लाहौर में हुआ था जन्म कामिनी कौशल का जन्म लोकप्रिय वनस्पतिशास्त्री प्रोफेसर एसआर कश्यप के घर 24 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ। उनका असली नाम उमा कश्यप था। वे दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। वे केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता का निधन हो गया। उमा कश्यप बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं। बढ़ाई में अव्वल रहने वाली उमा ने 10 साल की उम्र में खुद का कठपुतली थिएटर बनाया। उन्होंने आकाशवाणी पर रेडियो नाटक किए। फिल्म निर्माता चेतन आनंद ने उन्हें रेडियो पर सुना और उनकी मधुर आवाज से प्रभावित होकर उन्हें 'नीचा नगर' ऑफर की। चेतन आनंद ने ही उनका नाम कामिनी रखा क्योंकि, उनकी पत्नी का नाम भी उमा (आनंद) था और वह फिल्म का हिस्सा थीं। 20 साल की उम्र में हासिल किया स्टारडम कामिनी कौशल ने साल 1946 में फिल्म 'नीचा नगर' नगर से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में कामिनी कौशल ने रूपा की भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘नीचा नगर' का पहला प्रदर्शन 29 सितंबर 1946 को फ्रांस के कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ। वहां इस फिल्म को 'गोल्डन पाम' पुरस्कार मिला। यह चेतन आदर्श के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। 20 साल की उम्र में वे स्टारडम के शिखर पर पहुंच गई थीं। करियर की दूसरी पारी में वे अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। ये हैं चर्चित फिल्में अगर कामिनी कौशल की प्रमुख फिल्मों की बात करें तो इनमें शहीद (1948), नदिया के पार (1948), आग (1948), जिद्दी (1948),  शबनम (1949), आरजू (1950) और बिराज बहू (1954) जैसी फिल्में शामिल हैं। 'बिराज बहू' के लिए उन्हें 1954 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। कामिनी कौशल के अभिनय के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब मशहूर रहे। उन्होंने हर दौर के सितारों के साथ काम किया है। फिल्म 'कबीर सिंह' में वे शाहिद कपूर की दादी के रूप में नजर आईं। वहीं, 'चेन्नई एक्सप्रेस' में उन्हें शाहरुख खान की दादी के रोल में देखा गया।

तनाव, दबाव और अवसाद से खुद को रखें मुक्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्व मधुमेह दिवस है आज भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज विश्व मधुमेह दिवस है, जो हमें जागरूक करता है कि योग, ध्यान और संयमित व्यवहार से हम स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही जीवन में सर्वोच्च लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आइए, हम सभी यह संकल्प लें कि अपनी जीवन शैली को उत्तम स्वास्थ्य के अनुकूल बनाए रखेंगे। साथ ही तनाव, अवसाद और अत्यधिक दबाव से खुद को हमेशा मुक्त रखेंगे।