samacharsecretary.com

गिरिराज सिंह का बयान: लोकतंत्र में परिवारवाद की समाप्ति जरूरी

 डिंडौरी भाजपा के राष्ट्रीय कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अमरकंटक से लौटते समय भाजपा के शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के आवास पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहां की अब परिवारवाद का लोकतंत्र में खत्म होने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री ने चुनाव के पहले ही कह दिया था, कि चुनाव के बाद लालू यादव का परिवार बिखर जाएगा। अब कोई पार्टी परिवारवाद से नहीं चल सकती। इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी और संजय गांधी का परिवार भी बिखर गया। एक ही परिवार चल रहा है। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम उत्तर कोरिया, रूस और चीन में हुए चुनावों के समान थे, जहां सभी वोट एक पार्टी के पास जाते हैं के दावों पर पूछे सवाल का जबाव देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिग्विजय बाबू अपने चेले के समान दिमागी दीवालिएपन के शिकार हो रहे हैं। भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि विश्व का कोई देश इसका मुकाबला नहीं कर सकता। गिरिराज सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस खात्मे की ओर है। पिछले 6 चुनाव में जितने एमएलए कांग्रेस के पास है, उतने एमएलए केवल बिहार में ही हमारे जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक नया इतिहास बना रही हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण में मिली गंभीर चूक, भोपाल कलेक्टर ने अधिकारियों को निलंबित किया

भोपाल  जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम किया जा रहा है। इसके तहत 2029 BLO को मतदाताओं को गणना पत्रक देने के साथ्ज्ञ ही उन्हें भरवाकर डिजिटाईज्ड भी करना है। इसी कार्य की समीक्षा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने रविवार देर रात की तो एक सुपरवाइजर व बीएलओ की लापरवाही सामेन आई है। इस पर कलेक्टर ने देर रात ही दोनों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए है। कलेक्टर रविवार रात SIR कार्य की समीक्षा कर रहे थे, जिसमें सामने आया कि विधानसभा क्षेत्र उत्तर के मतदान केंद्र दो के BLO अनंतलाल मिश्रा की ओर से लगातार निर्देश देने के बाद भी एक भी गणना पत्रक BLO एप पर डिजिटाईज नहीं किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र गोविंदपुरा के BLO सुपरवाईजर शुभम प्रताप सिंह ने लक्ष्य के अनुरूप बीएलओ से कार्य नहीं करवाया और प्रत्येक बीएलओ से प्रतिदिन 100 गणना पत्रक बीएलओ एप पर डिजिटाईज नहीं करवाया गया है।इस तरह अनंत लाल मिश्रा और शुभम प्रताप सिंह द्वारा SIR कार्य में लगातार लापरवाही बरतने पर निलंबित किया जाता है। आज भी SIR को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट में सोमवार को बैठक रखी गई है। इसमें SIR समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ के कार्यों की निगरानी करें। प्रत्येक बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही काल सेंटरों को पूर्ण रूप से संचालित करते हुए, कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

बिहार विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव सीएम नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा

पटना आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ा दिन है। पहले सीएम मंत्रिमंडल की बैठक में यह वर्तमान सरकार की अंतिम कैबिनेट खत्म हो गई। इस बैठक में 17वीं विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई। सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने कुछ राज्यापल से बातचीत की। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव सौंप दिया। 19 नवंबर को मौजूदा विधानसभा भंग हो जाएगी। जनता दल यूनाईटेड विजय चौधरी ने कहा कि राजभवन में सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंप दिया। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी गई है। 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। पीएम मोदी भी इसमें शामिल होंगे। इधर, कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम हाउस पहुंचे। उनके साथ कुछ अन्य मंत्री भी थे। इसके बाद सभी मंत्री सीएम नीतीश कुमार के साथ सचिवालय पहुंचे। यहां बैठक शुरू हुई। इधर, सचिवालय के अंदर किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया गया। राजभवन के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इधर, राजभवन से निकलने के बाद नीतीश कुमार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ विधायक दल की बैठक करेंगे। जदयू के नेता सीएम नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनेंगे। मंगलवार भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। गुरुवार को नई सरकार का गठन होगा। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे। गांधी मैदान में पांच हजार वीआईपी आएंगे इधर, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। आम लोगों के लिए 17 से 20 नवंबर को प्रवेश में पाबंदी लगा दी गई है। गांधी मैदान में लगभग 5000 वीवीआईपी अतिथियों के बैठने के लिए एक विशेष खंड तैयार किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा समेत सभी भाजपा और एनडीए शासित मुख्यममंत्री के साथ-साथ विपक्ष के कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका रैंकिंग अपडेट: कोलकाता टेस्ट के बाद टीम इंडिया कहां खड़ी है

मुंबई  साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को 30 रन से हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव कर दिया. इस हार से टीम इंडिया चौथे नंबर पर फिसल गई है. बल्लेबाजी क्रम में किए गए प्रयोग और कमजोर प्रदर्शन से मैच हाथ से निकल गया. अब गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट भारत के लिए करो या मरो जैसा बन गया है.  कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया. इस हार के साथ भारत न सिर्फ सीरीज में 0-1 से पीछे गया, बल्कि पॉइंट्स टेबल पर भी चौथे स्थान पर फिसल गया है. वहीं साउथ अफ्रीका पांचवें से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और तीसरे नंबर पर किए गए प्रयोग ने भी कई सवाल खड़े कर दिए. बदल गया WTC पॉइंट्स टेबल का गणित पहले टेस्ट में मिली हार ने भारत की WTC स्थिति को काफी नुकसान पहुंचाया. मैच से पहले भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर था, लेकिन कोलकाता टेस्ट हारने के बाद उसका प्रतिशत घटकर 54.17% रह गया और टीम चौथे स्थान पर खिसक गई. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए पॉइंट्स प्रतिशत बढ़ाकर 66.67% कर लिया और सीधा पांचवे से दूसरे स्थान पर पहुंच गया. इस जीत ने प्रोटियाज टीम को फायदे की स्थिति में ला दिया है क्योंकि यह सीरीज सिर्फ दो टेस्ट की है और हर पॉइंट काफी मायने रखता है. पहले टेस्ट की हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिच मुश्किल थी, लेकिन कुछ फैसले भी टीम के खिलाफ गए. सबसे बड़ा सवाल तीसरे नंबर पर किए गए प्रयोग को लेकर उठा. ईडन गार्डन्स टेस्ट में साई सुदर्शन को बाहर बैठाकर वाशिंगटन सुंदर को तीसरे नंबर पर भेजा गया. सुंदर पहली पारी में 29 और दूसरी पारी में 31 रन बनाकर कुछ हद तक संघर्ष तो करते दिखे, लेकिन यह रोल किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज का होता है. सबसे बड़ा सवाल यह कि अगर सुंदर से सिर्फ 1 ओवर गेंदबाजी कराई जानी थी, तो फिर उन्हें स्पेशलिस्ट बैट्समैन बनाकर इतने महत्वपूर्ण स्थान पर क्यों उतारा गया? यह फैसला मैच के नतीजे पर भारी पड़ा क्योंकि 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते समय टीम को मजबूत बल्लेबाजी की जरूरत थी. 15 साल बाद घर में साउथ अफ्रीका से टेस्ट हार भारत ने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार 2010 में टेस्ट मैच हारा था. 15 साल बाद यह शर्मनाक हार दोबारा देखने को मिली. 124 रन का आसान लक्ष्य भी भारतीय बल्लेबाज चेज नहीं कर पाए और टीम टी ब्रेक से पहले ही 93 रन पर ढेर हो गई. कप्तान शुभमन गिल गर्दन में खिचाव के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, जिससे टीम की स्थिति और कमजोर हो गई. यह हार बताती है कि बल्लेबाजी क्रम में अस्थिरता और पिच की गलत समझ ने टीम का खेल बिगाड़ दिया. दूसरा टेस्ट तय करेगा भारत की रैंकिंग अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा. यह मैच WTC के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम होगा. सीरीज के संभावित नतीजों के आधार पर भारत के पॉइंट्स इस प्रकार बदलेंगे.     अगर सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही, तो भारत का प्रतिशत 59.26% हो जाएगा और टीम वापस तीसरे नंबर पर आ जाएगी.     अगर भारत 0-1 से हारा, तो टीम 51.85% के साथ चौथे नंबर पर ही रहेगी.     अगर भारत 0-2 से हार गया, तो भारत 48.15% के साथ पांचवें नंबर पर चला जाएगा. यानी, गुवाहाटी टेस्ट सिर्फ सीरीज नहीं, बल्कि WTC की रैंकिंग के लिए भी निर्णायक है. साउथ अफ्रीका के पास बड़ा मौका साउथ अफ्रीका की पहले टेस्ट में जीत ने उसे WTC में मजबूत स्थिति में ला दिया है. टीम के पॉइंट्स इस सीरीज के बाद कुछ ऐसे हो सकते हैं.     अगर साउथ अफ्रीका 2-0 से जीता, तो उसका प्रतिशत 75% होगा और वह दूसरे नंबर पर बना रहेगा.     अगर SA 1-0 से जीता, तो उसका प्रतिशत 58.33% होगा और वह तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा.     अगर सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही, तो SA 50% पर रहेगा और पांचवें नंबर पर ही रहेगा. अगले टेस्ट से दोनों टीमों के WTC अभियान की दिशा तय होगी. भारत जहां वापसी की उम्मीद में है, वहीं साउथ अफ्रीका टॉप-2 में जगह मजबूत करने का मौका ढूंढ रहा है.

सऊदी अरब हादसा: असदुद्दीन ओवैसी ने बताया—मेरी ही लोकसभा के थे सभी लोग

नई दिल्ली सऊदी अरब में भीषण बस हादसे में 42 भारतीयों के मारे जाने की खबर मिली है। इस बीच AIMIM के नेता और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इस हादसे की खबर मिली है। दो ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से मक्का और मदीना की यात्रा पर गए 42 लोग मेरे ही लोकसभा क्षेत्र के थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति के बचने और बाकी सभी के मारे जाने की खबर मिली है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब जायरीनों से भरी बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक डीजल टैंकर से बस की भिड़ंत हो गई और वह देखते ही देखते जल उठी। असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि मैंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ अबू जॉर्ज से बात की है। उन्होंने भरोसा दिया है कि वे पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और हरसंभव मदद दी जाएगी। इसके अलावा मैंने हैदराबाद स्थित उन दोनों ट्रैवल एजेंसियों से भी बात की है, जिनके माध्यम से ये लोग गए थे। अब मैंने उनकी पूरी डिटेल रियाद स्थित एम्बेसी और विदेश सचिव को दी है। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दिख रहा है कि बस कैसे धू-धूकर जल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस घटना में मदद का भरोसा दिया है और कहा कि विदेश मंत्रालय सक्रिय है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रिय जनों को खो दिया है। मैं घायलों के तेजी से रिकवर होने की कामना करता हूं। रियाद स्थित हमारे दूतावास और जेद्दाह स्थित कौंसुलेट से पूरी सहायता की जाएगी। हमारे अधिकारी सऊदी अरब की अथॉरिटीज के संपर्क में हैं।' इस घटना के बाद एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 8002440003 भी जारी किया गया है।  

पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ संवाद करेंगे CM भजनलाल शर्मा, प्री-समिट में होगी भागीदारी

जयपुर  आगामी 10 दिसम्बर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस के क्रम में पयर्टन विभाग द्वारा प्री-समिट का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर के निजी होटल में 27 नवम्बर को प्रस्तावित इस प्री-समिट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे। पर्यटन विभाग की प्री-समिट में दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले सत्र में ‘राजस्थान ए ईयर-राउण्ड टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ और दूसरे सत्र में ‘राजस्थान राइजिंग- बिल्डिंग इंडियाज प्रीमियर एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन’ विषय पर विशेषज्ञो द्वारा पयर्टन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जावेगी। इसमें टूरिज्म, होटल तथा ट्रैवल सेक्टर्स के हितधारक और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर के जेईसीसी में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रवासी समुदाय और राज्य सरकार के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध करवाएगा। इस दौरान विभिन्न सेक्टर्स जैसे उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं जल आदि पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। साथ ही, प्रवासी राजस्थानियों को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

किसानों के लिए खुशखबरी, मान सरकार ने 11 लाख से अधिक को MSP का लाभ पहुँचाया

मान सरकार की बड़ी उपलब्धि: 11 लाख से ज्यादा किसानों को मिला MSP का लाभ किसानों के लिए खुशखबरी, मान सरकार ने 11 लाख से अधिक को MSP का लाभ पहुँचाया एमएसपी के जरिए 11 लाख से ज्यादा किसानों को राहत, मान सरकार का दावा चंडीगढ़ धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर न छोड़ते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार की सक्रिय पहल के चलते 12 नवंबर तक 11,31,270 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) का लाभ प्राप्त हुआ है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। अब तक 96,920 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलने के साथ पटियाला जिला राज्य में सबसे आगे है। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर की शाम तक राज्यभर की मंडियों में कुल 1,54,78,162.41 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। इनमें से 1,53,89,039.51 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल फसल का 99 प्रतिशत है। कुल उठान का आंकड़ा 1,41,09,483.18 मीट्रिक टन है, जो अब तक खरीदी गई फसल का 91 प्रतिशत बनता है।

डा. सतीश पूनिया ने कहा, हरियाणा की प्रगति के लिए पीएम मोदी और सीएम सैनी का विशेष प्रयास

चंडीगढ़  हिसार में  आयोजित दादा बाढ़ देव जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं, बल्कि हरियाणा का मुख्यमंत्री सभी कौम का मुख्यमंत्री है, जनता का मुख्यमंत्री है। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। डा. पूनिया ने कहा कि हर कौम का अपना इतिहास और स्वाभिमान होता है। हरियाणा की धरती ने मुगलों के दांत खट्टे किए और अंग्रेजों को भगाने के लिए अपनी शहादत देकर आजादी की सांस दी। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान से खड़ा होना आजादी की लड़ाई लड़ना यह दुनिया में पराकम्र के मामले कोई धरती अनूठी है तो हरियाणा की धरती है और मैं इस धरती को नमन करता हूं। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इतिहास गवाह है जब किसानों का पसीना धरती पर गिरता है तो धरती अन्नपूर्णा होती है और इन्हीं की कोख से जन्मा जवान देश की सीमा पर खड़ा होकर देश की सुरक्षा करता है। उन्होंने कहा कि भारत ओलंपिक के मेडल के लिए तरसता था। उन्होंने कहा कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना होती थी। हरियाणा की धरती ने उन्नत खिलाड़ी पैदा किए जिन्होंने मेडल लाकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाने का काम किया। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हमारी पहचान गोत्र से नहीं, बल्कि सभी जातियों को साथ लेकर समाज की सेवा करने और देश के लिए समर्पण के लिए होती है। समय बदल गया, राजनीति में मुद्दे आ गए, सत्ता आई और चली गई। आज भी भारत को कोई ताकत दे सकता है तो किसान देता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बहुत से मुद्दे थे, चुनौतियां थी, आशंकाएं थी, लेकिन हरियाणा की जनता ने भारतीयता और राष्ट्रवाद को चुना, मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाई जिसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। कार्यक्रम में बिहार चुनाव पर बोलते हुए डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का बिहार में पगफेरा भी शुभ था। उन्होंने कहा कि बिहार में जलेबियां बंट रही थी, वहां के लोगों ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जलेबियां लेकर आए थे। हरियाणा की जलेबी की करामात है कि आज बिहार में जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है। डा. पूनिया ने कहा कि हमें अच्छी सरकार मिली है, अच्छा मुख्यमंत्री मिला है और अच्छे प्रतिनिधि मिले हैं और इस टीम में तड़का इतना खूबसूरत है कि पीएम मोदी हरियाणा से उतना ही प्रेम करते हैं जितना वे गुजरात करते हैं। हरियाणा की तरक्की पीएम मोदी का सपना नहीं बल्कि मिशन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम देश और प्रदेश को बदलता देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान किसानों को क्रेडिट कार्ड की सौगात मिली। गांवों को शहरों से जोड़ा गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी सरकार के कामों को मोदी सरकार ने आगे बढ़ाया है। मोदी सरकार ने गरीबों को छत, फ्री इलाज जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं दी। इंडी गठबंधन और कांग्रेस का नाम लिए बिना डा. पूनिया ने विरोधी पार्टियों पर इशारो-इशारों में हमला करते हुए कहा कि आज भी हरियाणा की पावन भूमि पर धर्म युद्ध जारी है। अब कौरव नहीं है, लेकिन नीयत वही है और रूप अलग-अलग है। जाति को जाति से वर्गों को वर्गों से कैसे लड़ाया जाए, शांति को भंग कैसे किया जाए यही प्रयास विपक्ष द्वारा चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में नायब सरकार ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उन संकल्पों को नायब सरकार पूरा कर रही है। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि 25 नवंबर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म भूमि कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। हमें प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन करना है। उन्होंने कहा कि हम सियासी नहीं समाज के लोग हैं, समाज के लिए जो बनेगा अपने पसीने से पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, हांसी विधायक विनोद भयाणा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, हिसार भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, महापौर प्रवीण पोपली, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, विजय सिंह पुनिया, धर्मपाल मकड़ौली, फणीन्द्र, महामंडलेश्वर देवी शक्ति पुरी बिजेंद्र दास, सरपंच कृष्णा पुनिया, संजीव रेवड़ी, ओमप्रकाश पूनिया, संदीप आजाद तथा अनेक गणमान्य नागरिक तथा भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में सितारों की चमक, कार्तिक आर्यन से सान्या मल्होत्रा तक जमकर थिरके सेलेब्स

मुंबई बीते रविवार की रात मुंबई में सिंगर हिमेश रेशमिया का म्यूजिक कॉन्सर्ट था, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। कार्तिक आर्यन, मुनव्वर फारूकी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा आदि सेलेब्स पहुंचे और उन्होंने खूब आनंद लिया। अब उनके डांस और एंजाय करने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। देखें वीडियो। कार्तिक आर्यन स्टेज पर पहुंचे एक वायरल वीडियो में हिमेश रेशमिया कहते हैं कि आपके सामने आ रहे हैं…। इसके बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टेज पर आते हैं और दर्शक उन्हें देख खूब उत्साहित हो जाते हैं। फिर वह हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार करते हैं। आगे वीडियो में दिखता है कि हिमेश और कार्तिक आर्यन एक-दूसरे के गले लगते हैं। इस वीडियो को नेटिजंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपना प्यार दे रहे हैं। जमकर झूमे सितारे एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉन्सर्ट में मौजूद सितारे गाने का आनंद लेते हुए झूम रहे हैं। वीडियो में हुमा कुरैशी, रचित सिंह, सान्या मल्होत्रा, मुनव्वर फारूकी, फातिमा सना शेख, जैसे आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी जश्न में सराबोर दिख रहे हैं।   ये वीडियोज भी आए सामने कुछ और वडियोज भी सामने आए हैं। एक में अभिनेत्री फातिमा सना शेख अनोखे अंदाज में सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा वहीं कुछ वीडियोज में सितारे आपस में मिलते-जुलते दिख रहे हैं।

‘जेलर 2’ में आएंगी अपेक्षा पोरवाल, रजनीकांत के साथ बड़े पर्दे पर धमाका

मुंबई  तेज़ रफ़्तार से ऊपर उठ रहीं अपेक्षा पोरवाल, जो अनदेखी, हनीमून फ़ोटोग्राफ़र और इंटरनेशनल हिट स्ले़व मार्केट में अपने दमदार और अलग-अलग किरदारों से छा चुकी हैं, अब रजनीकांत की बहुचर्चित जेलर 2 में एक अहम रोल झटक ले गई हैं। पहली जेलर, जिसे सन पिक्चर्स ने बनाया और नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया था, ने दुनिया भर में 600 करोड़ से ज़्यादा की कलेक्शन पर तिलक लगाया था। ऐसे में इसकी सीक्वल की गूंज तो पैन-इंडिया फ़िल्म ब्रह्मांड में पहले से ही मचा रही है।  और इसी शोर के बीच, यह फ़िल्म अपेक्षा का साउथ में पहला कदम भी बन रही है — यानी उनके करियर की कहानी का एक नया और दिलचस्प पन्ना खुल रहा है। अपनी बारीक और असरदार परफॉर्मेंसेज़ के लिए पहचानी जाने वाली यह युवा एक्ट्रेस अब इंडिया और ग्लोबल, दोनों स्क्रीन पर एक मज़ेदार सफ़र जारी रखे हुए है। पैन-इंडिया फ़िल्म लीग में बड़े-बड़े सितारों के साथ कदम मिलाते हुए, अपेक्षा बिल्कुल सही मोड़ पर जेलर 2 में एंट्री मार रही हैं — और यह एंट्री उनके सफ़र को एक नई सुपरचार्ज्ड स्पीड देने वाली है।