samacharsecretary.com

आज का राशिफल 25 नवंबर 2025: धन, प्रेम और करियर—जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

मेष राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और यह ऊर्जा आपके काम में साफ दिखाई देगी। कई दिनों से जो काम अटके थे, उनमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और किसी मीटिंग में आपका सुझाव अहम साबित हो सकता है। निजी जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति से दिल की बात कहने का सही समय है। आर्थिक मामले संतुलित रहेंगे, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें। शाम को परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा वृषभ राशि- दिन स्थिर रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा। कोई पुराना संपर्क आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। घर में किसी चीज़ की मरम्मत या छोटी खरीदारी हो सकती है। काम में टालमटोल से बचें। स्वास्थ्य में हल्की थकान, सिरदर्द या आलस महसूस हो सकता है, इसलिए पानी पीते रहें। रिश्तों में संवाद बढ़ेगा और किसी बात का समाधान निकल सकता है। मिथुन राशि- आज का दिन तेज और एक्टिव रहेगा। आपके पास नए मौके आएंगे और आप उन्हें पकड़ पाने की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। लव लाइफ में किसी खास बात पर बातचीत आगे बढ़ेगी। किसी यात्रा, इंटरव्यू या मीटिंग से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। दोस्तों से बातचीत मन को अच्छा करेगी। कर्क राशि- आप भावुक रहेंगे, लेकिन दिन के अंत तक चीजें आपके फेवर में आ जाएंगी। परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आज आपको निभानी पड़ सकती है। ऑफिस में आपको थोड़ा ज्यादा प्रयास करना होगा, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। धन की स्थिति ठीक रहेगी, बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। रिश्तेदारों से बात करने का मौका मिलेगा और किसी पुरानी गलतफहमी का अंत हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सिंह राशि- आपकी एनर्जी हाई रहेगी और आपका व्यक्तित्व आसपास के लोगों पर प्रभाव डालेगा। काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी और किसी बड़े व्यक्ति से समर्थन मिल सकता है। क्रिएटिव और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। काम का परिणाम उम्मीद से बेहतर आ सकता है। यात्रा या बाहर जाने का प्लान बनेगा। पैसा सुरक्षित रहेगा लेकिन शोऑफ में खर्च से बचें। लव लाइफ में रोमांच और गर्मजोशी रहेगी। कन्या राशि- काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी। किसी बात पर अधीर न हों। थोड़ा धैर्य रखने से अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी लेकिन आपको खुद आगे बढ़कर पहल करनी पड़ेगी। परिवार में माहौल शांत रहेगा। किसी दोस्त या परिचित से बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। हेल्थ ठीक रहेगी लेकिन काम का स्ट्रेस लिमिट में रखें। तुला राशि- काम का दबाव आज थोड़ा ज्यादा रहेगा। किसी जरूरी फाइल, रिपोर्ट या मीटिंग को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। पर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। सेहत का ध्यान रखें। डाइजेशन और तनाव दोनों पर ध्यान देना होगा। घर में किसी पुरानी बात का हल मिलेगा और आप मानसिक रूप से हल्के महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत को बढ़ाने की जरूरत है। वृश्चिक राशि- आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। कोई प्लान या प्रोजेक्ट जिस पर आप लंबे समय से काम कर रहे थे, आज आगे बढ़ेगा। ऑफिस में आपकी इमेज काफी अच्छी बनेगी। लव लाइफ में बातचीत और समझ बढ़ेगी। किसी काम के लिए छोटी यात्रा भी हो सकती है। पैसे की स्थिति ठीक है और किसी नए काम या निवेश को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार का माहौल सहयोगी रहेगा। धनु राशि- आज आपको संतुलन बनाना होगा। काम, परिवार और निजी जीवन तीनों की ओर ध्यान देना पड़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या अवसर की शुरुआत हो सकती है। ऑफिस में लोग आपसे सलाह लेने आएंगे, जिससे आपकी इमेज मजबूत होगी। लव लाइफ में किसी बात को लेकर बातचीत जरूरी होगी। सही शब्द इस्तेमाल करें। धन की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी दोस्त से मुलाकात दिन को अच्छा बनाएगी। मकर राशि- आज का दिन शानदार कहा जा सकता है। काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी योजना सफल होगी। आर्थिक मामले में राहत और लाभ दोनों के संकेत हैं। रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ेगी और किसी पुराने विवाद का अंत हो सकता है। हेल्थ ठीक रहेगी, लेकिन गुस्सा या ओवरथिंकिंग से बचें। किसी यात्रा या खरीदारी का प्लान बन सकता है। आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। कुंभ राशि- भाग्य का मजबूत साथ मिलेगा। कोई रुका हुआ काम अचानक पूरा हो सकता है। करियर में नई दिशा का संकेत मिलेगा- जैसे नई नौकरी, प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह या प्रेरणा मिलेगी जो आगे आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पैसे की स्थिति सामान्य से बेहतर होगी लेकिन ज्यादा खर्च करने की इच्छा भी बढ़ेगी। यात्रा के योग मौजूद हैं। रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी। मीन राशि- आज आपकी भावनाएं गहरी होंगी लेकिन काम में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। जो लोग नई नौकरी या बदलाव चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है। परिवार में किसी खुशखबरी या सकारात्मक बात का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत सामान्य लेकिन पानी कम न पिएं। किसी करीबी से दिल की बात करने का मौका मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा हेतु जारी किए कड़े निर्देश

स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू रायपुर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक E-166671 & 153108/LAW-42/1802/2025/1724 दिनांक 13.11.2025 के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए  आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब राज्य के प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। नोडल अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि स्कूल परिसर या आसपास यदि आवारा कुत्ते दिखाई दें, तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर निगम के डॉग क्रैचर नोडल अधिकारी को दें। साथ ही स्कूल परिसर में कुत्तों का प्रवेश रोकने के लिए आवश्यक अवरोधक उपाय सुनिश्चित करें। यदि किसी बच्चे के साथ आवारा कुत्ते द्वारा काटे जाने की घटना होती है, तो बच्चे को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी, ताकि आवश्यक प्राथमिक इलाज समय पर उपलब्ध कराया जा सके। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का उद्देश्य प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए सुरक्षित, भय-मुक्त और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप तथा पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में तेजी और संवेदनशीलता के साथ लागू किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों, बीईओ, बीआरसी, सीआरसी तथा स्कूल प्रबंधन समितियों से अपेक्षा की है कि वे इन दिशा-निर्देशों का कठोरतापूर्वक पालन सुनिश्चित करें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

मध्य प्रदेश का डिजिटल सफर: SIR में 57% डिजिटाइजेशन, देश में टॉप राज्यों में स्थान

भोपाल  मध्य प्रदेश में चुनावी मतदाता सूची के डिजिटलीकरण का काम 57.05% पूरा हो गया है, जिससे यह इस काम में लगे 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चौथे स्थान पर आ गया है। यह प्रगति ऐसे समय में हुई है जब ड्यूटी पर तैनात बूथ-लेवल ऑफिसर्स (BLOs) की मौतें चिंता का विषय बन गई हैं। 11 नवंबर से अब तक कम से कम चार बीएलओ की मौत हो चुकी है, जिनमें से सभी सरकारी स्कूल शिक्षक थे। उनके रिश्तेदारों का आरोप है कि काम का अत्यधिक दबाव, लंबे काम के घंटे और लक्ष्य पूरा न करने पर निलंबन का डर इन मौतों का कारण बना है। 65 हजार से अधिक बीएलओ काम में लगे आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 5.73 करोड़ मतदाताओं को 65,014 बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म दिए गए हैं। 23 नवंबर तक इनमें से 3.27 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके थे। इस बीच, बीएलओ की मौतें चिंता बढ़ा रही हैं। इन इलाकों में हुई बीएलओ की मौतें दतिया जिले में एक शिक्षक की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। परिवार का कहना है कि वह स्मार्टफोन से काम करने का दबाव और सजा का डर बर्दाश्त नहीं कर सका। दमोह और रायसेन जिलों में दो शिक्षकों की मौत हो गई। उनके परिवारों का आरोप है कि प्रतिदिन 100 मतदाताओं को सूचीबद्ध करने जैसे अवास्तविक लक्ष्य उन्हें परेशान कर रहे थे। अलीराजपुर में एक अन्य BLO, SIR ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित होने के एक दिन बाद सीढ़ियों से गिरकर मर गया। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि ये सभी आरोप रिश्तेदारों द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस द्वारा की गई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्चाई सामने आएगी। बड़े राज्यों में दूसरे स्थान पर एमपी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मामले में, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप (88.20%), गोवा (69.38%), और राजस्थान (65.52%) से पीछे है। लेकिन लक्षद्वीप और गोवा में मध्य प्रदेश की तुलना में बहुत कम मतदाता हैं। पांच करोड़ से अधिक मतदाताओं वाले राज्यों में, मध्य प्रदेश केवल राजस्थान से पीछे है, जिससे यह प्रभावी रूप से दूसरी स्थिति में है। अन्य राज्यों का हाल अन्य राज्य जो SIR में भाग ले रहे हैं उनमें गुजरात (49.62%), पुडुचेरी (51.24%), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (44.13%), तमिलनाडु (40.40%), छत्तीसगढ़ (40.83%), पश्चिम बंगाल (47.72%), उत्तर प्रदेश (19.02%), और केरल (15.92%) शामिल हैं। क्या है SIR? SIR का उद्देश्य घर-घर जाकर मतदाता सूची में सुधार करना और BLOs द्वारा उन्हें डिजिटाइज करके त्रुटि-मुक्त मतदाता सूची तैयार करना है। जिन मतदाताओं को उनके फॉर्म नहीं मिले हैं, वे ECI पोर्टल पर ऑनलाइन भर सकते हैं। BLOs का विवरण राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट या राष्ट्रीय मतदाता खोज पोर्टल पर उपलब्ध है।  

भाजपा का बड़ा फैसला: स्थानीय निकायों में युवाओं के लिए 40% सीटें आरक्षित

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने युवा शक्ति पर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में उनकी पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी (BJP) कम से कम 40 फीसदी टिकट 35 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए आरक्षित रखेगी। उनका यह बयान बीएमसी समेत राज्य भर के निकाय चुनावों से ऐन पहले आया है। बता दें कि मुंबई समेत राज्य की कई नगर निकायों के चुनाव अगले साल 31 जनवरी से पहले पूरे होने हैं। ये 2022 से ही पेंडिंग हैं। सोमवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में युवाओं संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,"मैं आपको पक्के तौर पर बता सकता हूं कि BJP से निकाय चुनाव लड़ने वाले कम से कम 40 फीसदी उम्मीदवार 35 साल से कम उम्र के होंगे।" CM ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों की मौजूदगी पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी पृष्ठभूमि के बड़े पैमाने पर उम्मीदवार चुनावों में उतरते रहे हैं जो समाज के लिए चिंता की बात है। लोकतांत्रिक संस्था समाज का आईना फडणवीस ने कहा, "कोई भी लोकतांत्रिक संस्था समाज का आईना होती है, और संस्था ही समाज को बनाती है। पिछले BMC चुनावों में कुल 216 उम्मीदवारों का क्रिमिनल रिकॉर्ड था। यह सच है कि कुछ गलत लोग हैं, लेकिन सभी को भ्रष्ट कहना भी गलत है।" इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की विकास दर सिस्टम में खराबी के आरोपों को गलत साबित करती है। उन्होंने कहा, “अगर पूरा सिस्टम खराब होता, तो हमारा देश इतनी तेजी से नहीं बढ़ता।” सिस्टम से गलत लोग तभी हटेंगे, जब… उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है। अगर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, तो सवाल यह है कि क्या सरकार में कार्रवाई करने की हिम्मत है। मुझे लगता है कि हमने यह कर दिखाया है। फडणवीस ने यह भी कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है, जब लोग जुड़ते हैं। उन्होंने कहा, "जब तक नागरिक हिस्सा नहीं लेंगे, गलत लोग सिस्टम से नहीं हटेंगे। तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमारा देश 2009 और 2014 के बीच भ्रष्टाचार की मिसाल था। इसलिए लोगों ने PM मोदी को वोट दिया और बदलाव आया। 100 पार्षदों के निर्विरोध चुने जाने का दावा इससे पहले भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ही राज्य भर की नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों में सत्तारूढ़ दल के 100 पार्षदों के निर्विरोध चुने जाने का दावा किया था। चह्वाण ने बताया कि तीन उम्मीदवार नगरपालिका परिषदों के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। चव्हाण ने शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में वास्तविक मतदान से पहले ही 100 से अधिक भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं।’’ इन 100 पार्षदों में से चार तटीय कोंकण क्षेत्र से, 49 उत्तरी महाराष्ट्र से, 41 पश्चिमी महाराष्ट्र से और तीन-तीन मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों से हैं।राज्य के 246 नगरपालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो दिसंबर को होने हैं और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।  

अवैध विदेशी नागरिकों की जांच यूपी में शुरू, घुसपैठियों की पहचान के लिए सख्त कदम

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों का सत्यापन अभियान शुरू हो गया है। रविवार से नेपाल सीमा से लगे इलाकों और बड़े शहरों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वापस भेजा जाएगा पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने ऐसे लोगों की छानबीन शुरू की है, जिन्हें पहचान के बाद डिटेंशन केंद्रों में रखा जाएगा। फर्जी दस्तावेजों पर रह रहे व्यक्तियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। सभी थानों को किराएदार सत्यापन से जुड़े पुराने दस्तावेजों की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। हाल के महीनों में बांग्लादेशियों की घुसपैठ बढ़ने के कई मामले सामने आए हैं। कुछ गिरोह फर्जी पहचान पत्र बनवाकर विदेशी नागरिकों को राज्य में बसाने में मदद कर रहे हैं और इसके बदले मोटी रकम वसूल रहे हैं। अधिकतर बांग्लादेशियों को पश्चिम बंगाल के रास्ते यूपी लाया जा रहा है। पिछले कुछ समय में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कई बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार भी कर चुकी हैं। प्रशासन ने सत्यापन की गति बढ़ा दी मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन ने सत्यापन की गति बढ़ा दी है। सभी जिलों के एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रक्रिया के दौरान किसी निर्दोष व्यक्ति को असुविधा न हो। साथ ही फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

गुरु तेग बहादुर के आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील, CM रेखा गुप्ता ने लोगों से कहा

नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सिखों के गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के मानवीय संदेशों धर्मनिरपेक्षता, करुणा, सहिष्णुता और सत्य को अपने जीवन में आत्मसात करने की लोगों से अपील की।दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में आज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन-दिवसीय भव्य समागम में सुबह से ही प्रांगण भक्तों की भीगी पलकें, हाथ जोड़े श्रद्धालु और गुरु साहिब के प्रति अटूट श्रद्धा से भरा दिख रहा है। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के साथ मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में मत्था टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब का सत्य और मानवता के लिए अद्वितीय बलिदान हर नागरिक को साहस और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीमती गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर गुरु साहिब के मानवीय संदेशों जैसे धर्मनिरपेक्षता, करुणा, सहिष्णुता और सत्य को अपने जीवन में अपनाएं। दिल्ली सरकार ने इस अवसर पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर गुरु साहिब की शहादत को राष्ट्र के प्रति समर्पित श्रद्धा के रूप में प्रस्तुत किया है। लाल किला परिसर में आज शाम आयोजित विशेष लाइट एंड साउंड शो में सिख इतिहास और गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को भव्य और भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया जायेगा।

लीजेंड्स प्रो टी20 लीग का आगाज गोवा में, क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम शामिल

पणजी  लीजेंड्स प्रो टी20 लीग के पहले संस्करण का आयोजन अगले साल 26 जनवरी से 4 फरवरी के बीच गोवा में होगा। इसमें 6 फ्रेंचाइजी के 90 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें हरभजन सिंह, शिखर धवन, शेन वॉटसन और डेल स्टेन जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। यह पूरा टूर्नामेंट वेर्ना में नवनिर्मित 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका को लेकर माइकल क्लार्क ने बताया कि वह एक ऐसी लीग का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं, जो इतने सारे शीर्ष खिलाड़ियों को एक साथ लाती है। माइकल क्लार्क ने कहा, "भारत, क्रिकेट के सबसे बड़े घरों में से एक होने के नाते, मेरे लिए विशेष स्थान रखता है। फैंस का जुनून और पुराने दोस्तों और कड़े प्रतिद्वंद्वियों के साथ फिर से जुड़ने का मौका इसे वास्तव में खास बनाता है। मैं इस नई भूमिका में लीजेंड्स प्रो टी20 लीग का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। इतने सारे शीर्ष खिलाड़ियों को लीग में एकसाथ देखना रोमांचक है। गोवा एक शानदार वेन्यू है। मैं फैंस को उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट, कड़े मुकाबलों और मैदान पर यादगार पलों का आनंद लेते देखने के लिए उत्साहित हूं।" लीजेंड्स प्रो टी20 लीग का लक्ष्य लीजेंड्स क्रिकेट क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए नए मानदंड स्थापित करना है। टीम के नाम और टिकट से जुड़ी जानकारी के बारे में घोषणाएं जल्द होंगी। लीजेंड्स प्रो टी20 लीग महज एक टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि यह एक असाधारण वैश्विक क्रिकेट अनुभव होगा, जिसमें फैंस दुनियाभर से दिग्गज खिलाड़ियों को एकसाथ खेलते देखेंगे। शिखर धवन, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन और डेल स्टेन जैसे प्रतिष्ठित नामों के साथ फैंस को नए साल में एक रोमांचक शुरुआत की उम्मीद होगी। यह लीग उन दिग्गज खिलाड़ियों को एक मंच पर ला रही है, जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। 

राजधानी में विवादित नारेबाजी कर हंगामा, बस्तर IG बोले– कठोर कार्रवाई होगी, 23 गिरफ्त में

दिल्ली छत्तीसगढ़ में नक्सली लीडर माड़वी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद मामला अब सोशल मीडिया से निकलकर देश की राजधानी की सड़कों तक पहुंच गया है. इंडिया गेट के सामने प्रदूषण के खिलाफ जुटी भीड़ में अचानक कुछ युवक हिड़मा के पोस्टर लहराते हुए “हिड़मा जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे. मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने इस अप्रत्याशित घटना को तुरंत नोटिस किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. घटना के सामने आने के बाद बस्तर IG सुंदरराज पी. ने सख्त प्रतिक्रिया जताई है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे से बाहर जाकर नक्सल विचारधारा का समर्थन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि चाहे कोई अर्बन नक्सली हो या सोशल मीडिया के जरिए नक्सल प्रोपेगेंडा फैलाने वाला, सभी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. IG ने यह भी कहा कि शहरों में इस तरह की गतिविधियां नक्सली नेटवर्क के नए रुझान की ओर इशारा करती हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. वहीं दिल्ली में माडवी हिड़मा के समर्थन में ‘लाल सलाम’ नारे लगाने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पॉल्यूशन प्रोटेस्ट के दौरान हंगामा मामले में 2 थानों में FIR दर्ज की गई है. आरोपियों पर BNS की धारा 223 A, 132,221, 121 A, 126 (2), 3 (5) के तहत दर्ज की गई है. सभी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जा रहा है. बता दें कि हिडमा की हाल ही में आंध्र प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी.

विद्यार्थियों हित में समय सीमा में करें केन्द्र से प्राप्त बजट का उपयोग

एसीएस अनुपम राजन ने पीएम ऊषा परियोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश भोपाल उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने शनिवार को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम ऊषा) के अंतगर्त निर्माण, क्रय एवं सॉफ्ट कंपोनेट के तहत किए जा रहे कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर आयुक्त उच्च शिक्षा, प्रबल सिपाहा, अतिरिक्त परियोजना संचालक, सुनील कुमार सिंह, संचालक वित्त जितेन्द्र सिंह, वित्त नियंत्रक राज्य परियोजना संचालनालय, चंद्रमणि खोब्रागडे, सहित विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के पीएम ऊषा परियोजना के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। एससीएस अनुपम राजन ने विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के नोडल अधिकारियों को पीएम ऊषा परियोजना के अंतगर्त प्राप्त बजट का विद्यार्थियों के हित में समय सीमा में उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद़देश्य उच्च शिक्षण संस्थाओं में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार के माध्यम से ही हम विद्यार्थियों को एक बेहतर वातावरण प्रदान कर सकते हैं। उन्हे उपकरणों से परिपूर्ण लैब, स्मार्ट क्लासरूम के साथ कम्प्युटर, इंटरनेट, बिजली एवं पानी जैसी बेसिक सुविधाओं भी प्राप्त हों। अनुपम राजन ने सॉफ्ट कंपोनेट के तहत दिए जा रहे कोर्सेस, प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं के बारे में भी नोडल अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मद के तहत प्राप्त बजट के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल एवं व्यक्त्वि विकास संबंधी कोर्सेस कराए जाएं। उन्होंने कहा कि पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सर्टिफिकेट कोर्सेस भी इस मद के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध कराये जायें। इस अवसर पर आयुक्त उच्च शिक्षा, प्रबल सिपाहा ने निर्देश दिए कि सभी विश्वविद्यालय/महाविद्यालय अगले वर्ष के निर्माण एवं क्रय कार्यो के लिये अभी से अपनी डीपीआर एवं अन्य आवश्यश्क तैयारी कर लें, जिससे अगले वर्ष इन योजनओं पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जा सके।  

दिल्ली ब्लास्ट पर ओवैसी का हमला तेज, बोली– जालिमों को नहीं छोड़ा जाएगा

हैदराबाद दिल्ली में लाल किले के पास हुई आतंकी घटना पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक और बयान सामने आया है। उन्होंने हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के दुश्मन हमारे दुश्मन हैं। एक इदारा (संस्थान) बनाना कितना मुश्किल है। मुसलमानों ने जो इदारे कायम किए यदि कोई उस तालीम इदारे (शैक्षणिक संस्थान) में बैठक कर बन बनाने की साजिश करता है तो हम उसकी निंदा करते हैं। जो एक मदरसे और स्कूल का कमरा नहीं बना सकते वे जालिम अमोनियम नाइट्रेट लेकर बैठते हैं। दिल्ली ब्लास्ट का जिक्र करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 14 लोग मारे गए। हिन्दू भी मारे गए और मुस्लिम भी मारे गए। हमको इस तरह की जहनियत (मानसिकता या सोच) रखने वाले लोगों की मजम्मत (निंदा) करनी चाहिए। जो मुल्क का दुश्मन है वो हमारा दुश्मन है। अगर इस तरह की हरकतें होंगी तो फिर हम खुली छूट देते हैं कि जो चाहे करना चाहो करो… असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि जो लोग समझते हैं कि मुसलमानों को सेकेंड क्लास सिटिजन बनाया जाएगा तुम भूल जाओ तुम्हारी नस्लें खत्म हो जाएंगी… हम खत्म हो जाएंगे लेकिन जब तक दुनिया बाकी रहेगी हिन्दुस्तान में मुसलमान एक बाइज्जत हिन्दुस्तानी बन कर रहेगा। हम अपने हक के लिए जम्हूरियत (लोकतंत्र) के दायरे में लड़ते रहेंगे। हम अपनी मस्जिदों को बचाएंगे। तुम एक मस्जिद शहीद करोगे हम लाखों मस्जिदें बनाएंगे। असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि जो लोग मुसलमानों को गाली देते हैं, जो लोग हमसे वफदारी का सर्टिफिकेट मांगते हैं, हमने बहुत कुछ सहा है, और कल भी सहेंगे, लेकिन हमने कभी अपने देश से नफरत नहीं की। हमने जुल्म करने वालों से कहा कि तुम जालिम हो हम तुमसे नफरत करते हैं। यदि तुम मुसलमानों को दबा रहे हैं तो भारत को कमजोर कर रहे हो। यदि आप मुसलमानों को नफरत से देखेंगे और उनके साथ नाइंसाफ़ी करेंगे तो भारत एक विकसित देश कैसे बनेगा? असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यदि भारत दुनिया का शांतिप्रिय देश बनना चाहता है तो यह कैसे होगा जब आप 19 करोड़ मुस्लिमों को हिकारत की नजर से देखेंगे। संविधान में समानता का मूल अधिकार है। आप इसे भूल जाते हैं। मस्जिद के खिलाफ फैसला आया तो क्या किसी मुसलमान ने कोर्ट में जाकर किसी जज पर जूता फेंका? जूता फेंकने वाले के बारे में एक लफ्ज भी नहीं बोला जाता है क्योंकि उसका बहुसंख्य वर्ग से ताल्लुक था। हमारी वतन से मोहब्बत रहेगी इसलिए नहीं कि तुम हुक्मरान हो।