samacharsecretary.com

अमेरिका में बड़ा कार्रवाई अभियान: ग्रीन कार्ड इंटरव्यू देने पहुंचे लोगों की हुई गिरफ्तारी

वाशिंगटन   अमेरिका के USCIS दफ्तरों में ग्रीन कार्ड के लिए इंटरव्यू देने वालों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरव्यू देने गए कई लोगों को ओवरस्टे के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक ग्रीन कार्ड आवेदकों के पार्टनर को भी हथकड़ियां पहना दी गईं। एक इमिग्रेशन वकील के मुताबिक दंपती को इंटरव्यू के दौरान ही हिरासतमें ले लिया गया।   इमिग्रेशन वकील सैमन नसेरी ने बताया कि एजेंसियों ने ग्रीन कार्ड के इंटरव्यू के दौरान ही गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 12 नवंब को इस तरह से पहली गिरफ्तारी की गई थी। इसके बाद चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अब बहुत सारे लोगों के फोन आ रहे हैं कि उनके जानने वालों को यूएनसीआईएस के ऑफिस में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वकील ने कहा कि जिन लोगों को ग्रीन कार्ड के लिए इंटरव्यू में बुलाया गया है, उन्हें जरूर जाना चाहिए लेकिन साथ ही अलर्ट रहना चाहिए। वकील ने कहा है कि अगर कोई ग्रीन कार्ड के इंटरव्यू में जाता है तो उसे परिवार से जुड़ी व्यवस्था कर लेनी चाहिए इसके अलावा वकील के संपर्क में भी रहना चाहिए। अगर कोई इंटरव्यू में नहीं जाता है तो उसके मामले को खारिज भी किया जा सकता है। एक अन्य इमिग्रेशन वकील टेसा कैबरेरा ने बताया कि 2002 में रह रहे उनके एक मैक्सिकन क्लाइंट को साक्षात्कार के दौरान ही अरेस्ट कर लिया गया। उनकी एक अमेरिकी बेटी भी है। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के बाद दो आईसीई के अधिकारी उनके पास पहुंचे और हथकड़ी लगा दी। इसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर में बंद कर दिया गया। आईसीई ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया था। वकील ने कहा कि जिन भी लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से किसी की भी कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं है। उनके खिलाफ केवल एक ही बात थी कि वे वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रह रहे थे। ज्यादातर लोगों ने अमेरिकी नागरिक से शादी कर ली है। ऐसे में ग्रीन कार्ड के लिए इंटरव्यू देना एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। आईसीई के प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग वीजा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं उनके खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि अमेरिका को सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में रह रहे हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की जा रही है और उन्हें कानून के मुताबिक ही देश से बाहर भेजा जाएगा।  

Seoni Hawala Case: कॉल और मैसेज से मिली अहम जानकारी, CSP पूजा पांडेय के फोन में सबूत

 सिवनी मध्य प्रदेश सिवनी हवाला लूट कांड में CSP पूजा पांडेय के फोन से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पूजा पांडेय के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला कि 8 अक्टूबर कि रात 11:14 बजे डीएसपी पंकज मिश्रा से हवाला रकम ले जाए जाने की जानकारी मिली और इसके ठीक 3 मिनट बाद 11:17 बजे पूजा ने अपने जीजा वीरेंद्र दीक्षित से फोन पर बात की. 8 अक्टूबर की रात से अगले 24 घंटे के दौरान पूजा पांडेय ने अपने जीजा से कुल 53 बार बात की, जिसमें 10 बार घटना के पहले और 43 बार घटना के बाद बात हुई. इसके साथ ही पूजा पांडेय के मोबाइल से चैट भी रिकवर हुई, जिसमें साली और जीजा वीरेंद्र दीक्षित के बीच की बातचीत शामिल है. रात 02:02 से लेकर सुबह 04:03 बजे तक के 4 मैसेज हैं, जीजा वीरेंद्र दीक्षित ने पूजा पांडेय को लिखा, "30-70 में नहीं मानना, वो लोग मान जाएंगे और जल्दी करो थोड़ा जल्दबाजी दिखाओगे तो काम हो जाएगा." इसके साथ ही जीजा ने घटना के बाद 9 अक्टूबर को पूजा पांडेय के साथ वारदात में शामिल तीन पुलिसवालों से भी 9 बार फ़ोन पर बात की. फोरेंसिक रिपोर्ट में जबलपुर के खिलौना कारोबारी पंजू गोस्वामी और क्राइम के आरक्षक प्रमोद सोनी के बीच भी वारदात के दौरान 25 बार फ़ोन पर बात हुई. इसी दौरान पंजू गोस्वामी, प्रमोद सोनी और डीएसपी पंकज मिश्रा के बीच कांफ्रेंस कॉल पर भी बात हुई. गौरतलब है कि 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात जबलपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रमोद सोनी को जबलपुर के खिलौना कारोबारी पंजू गोस्वामी ने 2 करोड़ 96 लाख रुपये की हवाला रकम सिवनी के रास्ते नागपुर ले जाने की खबर दी थी. प्रमोद सोनी ने ये खबर बालाघाट हॉक फोर्स में डीएसपी पंकज मिश्रा को दी और पंकज मिश्रा ने सीएसपी पूजा पांडेय को इस बारे में जानकारी दी. पूजा पांडेय पर 10 पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर 1.47 करोड़ की लूट का आरोप है. इस मामले में पूजा समेत 11 पुलिसकर्मी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. 18 नवंबर को डीएसपी पंकज मिश्रा, आरक्षक प्रमोद सोनी, पंजू गोस्वामी और वीरेंद्र दीक्षित को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया. पंजू गोस्वामी और वीरेंद्र दीक्षित की जमानत पर बहस के दौरान अपर लोक अभियोजक नेतराम चौरसिया ने पूजा पांडेय और दूसरे आरोपियों के फ़ोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट से मिले तथ्यों की दलील दी, जिसके बाद 25 नवंबर को दोनों की जमानत अर्जीकोर्ट ने खारिज कर दी.

मंईयां सम्मान योजना में आवेदन से पहले रहें सावधान, एक गलती का पैसा किसी और को मिल सकता है

रांची आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। कैम्प में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे तो और भी लोग अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं, लेकिन मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखी जा रही है। भूल कर भी ना करें यह गलती, नहीं तो… ऐसे में अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरवाने जा रही है तो पहले ये खबर पढ़ लें। बता दें कि मंईयां योजना के फॉर्म के लिए कई दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ती है, उनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार से जुड़ा बैंक खाता शामिल हैं। इन दस्तावेज़ों के साथ ही आपको मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरते वक़्त इस बात का खास ध्यान रखना है कि आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी सही है। भूलकर भी अपना खाता नंबर भरने में कोई गलती ना करें, नहीं तो योजना की राशि किसी दूसरे के खाते में जा सकती है। इसलिए फॉर्म भरते वक़्त आप सारी जानकारियां ध्यान से भरे ताकि कहीं भी कोई त्रुटि ना हो पाए। इतना ही नहीं राशन कार्ड में आपका नाम बिल्कुल सही होना चाहिए। राशन कार्ड में नाम की गलती या अपूर्ण विवरण के कारण भुगतान से आप योजना के लाभ से वंचित रह जाओगे। इसके अलावा राशन कार्ड का केवाईसी पूरा न होने पर भी आपको इस योजना से वंचित होना पड़ सकता है। साथ ही, आवेदन फॉर्म में दर्ज राशन कार्ड नंबर सही है या नहीं, यह भी एक बार जरूर मिलान कर लें। यह भी चेक करें कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो और केवाईसी अपडेट हो।

कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में ब्रेकथ्रू, मुख्य साज़िशकर्ता पुलिस के शिकंजे में

नई दिल्ली  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग कराने के मुख्य साजिशकर्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इस गैंगस्टर की पहचान बंधु मान सिंह सेखों के रूप में हुई है, जो गोल्डी ढिल्लों गैंग का भारत-कनाडा बेस्ड हैंडलर बताया जा रहा है और उसके खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने उसके कब्जे से हाई-एंड PX-3 (मेड इन चाइना) पिस्टल 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस साल जुलाई में खुले कनाडा के सरे इलाके में खुले कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ को सबसे पहले 10 जुलाई को अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया था। उसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को कैफे पर दो और हमले हुए। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। कपिल शर्मा ने बुधवार को मुंबई में कहा था कि कनाडा में उनके कैफे पर फायरिंग की तीन घटनाओं ने अधिकारियों को देश में ऐसे हमलों के खिलाफ कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया है। शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि वहां के नियम और पुलिस के पास शायद ऐसी घटनाओं को कंट्रोल करने की शक्ति नहीं है। लेकिन जब हमारा मामला हुआ, तो यह संघीय सरकार के पास गया और कनाडा की संसद में इस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि असल में, गोलीबारी की हर घटना के बाद, हमारे कैफे में ज्यादा संख्या में लोग आए। इसलिए अगर भगवान मेरे साथ हैं तो सब ठीक है। शर्मा ने कहा कि हमलों के बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि भगवान जो भी करते हैं, हमें उसके पीछे की कहानी पता नहीं चलती… मुझे वहां से बहुत से लोगों के कॉल आए जिन्होंने मुझे बताया कि बहुत कुछ हो रहा था, लेकिन मेरे कैफे में गोलीबारी के बाद, यह एक खबर बन गई और अब वहां कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।’’ कपिल शर्मा ने कहा कि मैंने मुंबई या हमारे देश में कहीं भी कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया। मुंबई जैसा कोई दूसरा शहर नहीं है।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स पर कमर्शियल टीम की कार्रवाई, 29 गिरफ्तार

बिलासपुर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जहां 24 घंटे आरपीएफ कथित रूप से मुस्तैद रहती है, जोन ऑफिस होने के कारण आईजी, डीआईजी और कमांडेंट आना-जाना करते है वहां बड़ी संख्या में अवैध वेंडर्स बेखौफ होकर या यू कहें कि आरपीएफ की संरक्षण में निडर होकर चल रहे है, यही कारण है कि जिस रेलवे स्टेशन में आरपीएफ को अवैध वेंडर्स नजर नहीं आते उस समय कमर्शियल विभाग ने वहां 29 अवैध वेंडरों को पकड़कर कार्रवाई की.  बिलासपुर रेलवे स्टेशन में अवैध वेडिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. प्लेटफॉर्म पर ट्रेन रुकते ही बिना लाइसेंस वाले वेंडर कोच में चढ़कर खाद्य सामग्री बेचने लगते हैं, जबकि स्टॉल के वेंडर प्लेटफॉर्म पर ही घूमते रह जाते हैं. यह स्थिति रोज की हो गई है. स्टॉल संचालकों की शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं होती. अवैध वेंडरों की वजह से यात्रियों की सुरक्षा तक खतरे में पड़ गई है. इसे देखते हुए गुरुवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत वेंडरों पर अंकुश लगाने के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य पर्यवेक्षक और टीम ने औचक खानपान जांच अभियान चलाया. इसमें 29 अनधिकृत वेंडर्स को पकड़ा गया और उन पर 80,460 रुपए का जुर्माना लगाकर दंडात्मक कार्रवाई की गई. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि बिलासपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से निगरानी अभियान चलाता रहेगा. अनियमितता और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.  

कियारा और सिद्धार्थ ने रिवील किया बेबी गर्ल का नाम, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल 15 जुलाई माता-पिता बने हैं. एक्ट्रेस ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था. वहीं, अब हाल ही में इस कपल ने अपनी राजकुमारी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है. कियारा की बेटी का नाम बता दें कि कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए उसके नाम का खुलासा किया है. फोटो में कियारा की बेटी के नन्हें पैरों नजर आ रहे हैं. जिसके निचे इस कपल ने हाथ रखा हुआ है. इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बाहों तक पहुंच गई. हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा ’ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है. एक्ट्रेस के पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, अथिया शेट्टी, वरुण धवन, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर कपल की बेटी के लिए प्यार भेजा है. सिद्धार्थ और कियारा की शादी बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी किया था. ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जिसमें उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे. शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था.

राजस्थान के गोल्डमैन को जान का खतरा! बदमाशों की 5 करोड़ रुपये की डिमांड

जयपुर  राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 'गोल्डमैन' और 'बप्पी लाहिरी' जैसे नामों से मशहूर कन्हैयालाल खटिक इन दिनों कुछ चिंतित हैं। वजह हैरोहित गोदारा गैंग के नाम पर मिली धमकी। फल कारोबारी कन्हैयालाल से 5 करोड़ रुपये की प्रोटक्शन मनी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए कहा है कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह सोना पहनने लायक नहीं रह जाएंगे।   हाथ से गले तक करीब साढ़े तीन किलो सोना पहनकर घूमने वाले कन्हैयालाल कभी ठेले पर सब्जी बेचा करते थे। फिर वह फल का कोराबार करने लगे। 50 साल के कन्हैयालाल सोने के शौकीन हैं। फल के कारोबार में 'फले-फूले' तो उन्होंने इस शौक को पूरा किया। अपनी कमाई के एक हिस्से से वह सोना खरीदते गए। अभी वह करीब 50 लाख रुपये का सोना पहनकर घूमते हैं। पूरे चित्तौड़गढ़ में उनकी खास पहचान है। वह अखिल भारतीय खटीक समाज के राजस्थान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। पुलिस के मुताबिक खटीक को दो दिन पहले उन्हें एक मिस्ड कॉल मिली। इसके बाद उसी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। उन्होंने इसे रिसीव नहीं किया तो एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। इसे भेजने वाले 5 करोड़ रुपये की मांग की है। खटिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो वह सोना पहनने लायक नहीं रह जाएंगे। खटिक ने बताया कि उन्हें बाद में एक कॉल भी आया और डिमांड दोहराई गई। कोतवाली पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है। माना जाता है कि वह कनाडा में रहकर आपराधिक गैंग चला रहा है। राजस्थान समेत देश के अन्य हिस्सों में उसके खिलाफ करीब तीन दर्जन केस दर्ज हैं। उस पर पहले भी राजस्थान के कारोबारियों से फिरौती वसूली के आरोप लगे हैं। गोदारा का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आया था। गोदारा 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भाग गया था। इसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस भी जारी है।  

मुख्यमंत्री साय से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री  साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।

कनाडा में मनदीप की संदिग्ध मौत: सात महीने की शादी, और अब चौंकाने वाला खुलासा

लुधिायना  लुधियाना जिले के गुजरवाल गांव का एक किसान परिवार गहरे सदमे में है। उनकी बेटी मनदीप कौर छह साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गई थी। लेकिन एक दिन उसकी मौत की खबर आई। उसकी मौत को पहले सड़क हादसा बताया गया, लेकिन अब पुलिस जांच में यह हत्या निकली है। परिवार को पहले बताया गया था कि मनदीप की मौत करीब एक महीने पहले एक कार दुर्घटना में हुई, लेकिन परिवार की दुनिया तब उजड़ गई जब पता चला कि दुर्घटना एक कहानी थी। उसकी हत्या उसके पति के छोटे भाई गुरजोत सिंह खैरा ने की थी। कनाडा की डेल्टा पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी देवर डेल्टा पुलिस ने गुरजोत सिंह खैरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सेकेंड-डिग्री मर्डर और मानव शव के साथ दुर्व्यवहार (Indignity to human remains) का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि गुरजोत ने हत्या के बाद मनदीप के शव को कार दुर्घटना और आग के नाम पर छिपाने की कोशिश की। अस्थियां विसर्जन के बाद मिला हत्या का सच मनदीप के पिता जगदेव सिंह जग्गी ने बताया कि घटना के दो दिन बाद उन्हें दुर्घटना में मौत की जानकारी मिली थी। 6 नवंबर को बेटी के अंतिम संस्कार के बाद ही उन्हें पता चला कि गुरजोत ने शव को ‘इधर-उधर ले जाने’ जैसी हरकत की, जिसके बाद उस पर ‘इंडिग्निटी टू ह्यूमन रिमेन्स’ का आरोप लगा। इसके बाद 25 नवंबर को क्राउन काउंसल ने उस पर सेकेंड-डिग्री मर्डर का अतिरिक्त आरोप लगा दिया। हत्या का यह खुलासा जगदेव सिंह को तब पता चला, जब वह अपनी बेटी की अस्थियां पवित्र जल में विसर्जित कर भारत लौटे। सात महीने पहले ही हुई थी शादी मनदीप ने करीब छह साल पहले कनाडा जाकर पढ़ाई शुरू की थी। सिर्फ सात महीने पहले उसकी शादी लुधियाना के लोधीवाल (सिधवां बेट के पास) के एक परिवार में हुई थी। उसके पिता बताते हैं, “मैं कनाडा में अपने बेटे के साथ कहीं और रहता था, कभी सोचा भी नहीं था कि मनदीप की जान को कोई खतरा हो सकता है।” मां की हालत नाजुक, परिवार को न्याय की चिंता मनदीप की मां जसविंदर कौर गहरे सदमे में हैं। वह लगातार बेटी की मौत की असल वजह जानने की मांग कर रही हैं। परिवार यह नहीं समझ पा रहा कि विदेशी धरती पर कानूनी प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ाई जाए और अपनी बेटी के लिए न्याय कैसे दिलाया जाए। सच जानने के लिए पिता फिर जाएंगे कनाडा जगदेव सिंह ने कहा कि वह जल्द ही कनाडा वापस जाएंगे, ताकि बेटी की मौत के पीछे की पूरी सच्चाई का पता लगा सकें और दोषी को सख्त सजा दिला सकें।

रायसेन तनाव मामला: मस्जिद के अंदर धमकी देने वाला आरोपी नावेद गिरफ्तार, पुलिस बनी फरियादी

रायसेन  रायसेन के गौहरगंज क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने पूरे मध्यप्रदेश झकजोर कर रख दिया है। लोग घटना को लेकर आक्रोशित है। इसी बीच इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच पुलिस ने मंस्जिद के अंदर धमकी देने वाले शख्स नावेद को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। नावेद आंदोलन के दौरान मस्जिद के अंदर धमकी दे रहा था की आधा घंटा हमें बाहर निकाल दो हम हिंदुओं का गला काट देंगे। जिसको लेकर पुलिस ने खुद फरियादी बनकर आरोपी नावेद को जेल भेज दिया। रायसेन में 6 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत करने का मामला लगातार तूल पकड़ते जा रहा है। 26 नवंबर को हिंदू संगठन के लोगों ने गोहरगंज में जन आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया था। वहीं कुछ शरारती लोगों ने आंदोलन के दौरान पुलिस पर पत्थर बाजी की और पुलिस ने लाठी चार्ज कर पत्थर फेंकने वालों को खदेड़ा। वही मस्जिद के अंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  जहां नावेद खान पुलिस के सामने कहते दिखाई दे रहा है कि आधे घंटे के लिए हमें छोड़ दो हम सब हिंदुओं का गला काटकर चौराह खाली करवा देंगे। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार यह वही आरोपी नावेद है जो कुछ वर्षों पहले हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस तरह अगर कोई भड़काऊ बात करेगा तो पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।