samacharsecretary.com

योगी सरकार की बड़ी पहल, सेवा निर्यातकों के लिए पहली बार लागू होगी विपणन विकास सहायता योजना

नई उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025–30 के तहत सेवा क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार में मजबूती का अवसर सेवा निर्यात के लिए अलग और विशेष विपणन सहायता नीति लागू करने वाला उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य आवेदन की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, निर्यातक इकाइयों को मेला समाप्त होने के 120 दिनों के भीतर करना होगा आवेदन लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवा क्षेत्र के निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। नई उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025–30 के अंतर्गत पहली बार सेवा निर्यातकों के लिए समर्पित विपणन विकास सहायता योजना लागू की जा रही है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए वित्तीय सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने सेवा निर्यात के लिए अलग और विशेष विपणन सहायता नीति लागू की है। सेवा निर्यात को मिलेगा नया प्रोत्साहन योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के सेवा निर्यातकों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना, उनकी विपणन क्षमता का विकास करना और वैश्विक बाजारों की मांग के अनुरूप सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है। यह योजना प्रदेश की निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ-साथ रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित करेगी। किन निर्यातकों को मिलेगा योजना का लाभ इस योजना का लाभ उन्हीं सेवा निर्यातकों को मिलेगा जो निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो, उत्तर प्रदेश (UPEPB) और उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद में पंजीकृत हों। साथ ही, वे भारत सरकार द्वारा चिन्हित 12 चैंपियन सेवा क्षेत्रों के अंतर्गत सेवाओं का निर्यात कर रहे हों और उत्तर प्रदेश से उत्पन्न सेवाओं का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रहे हों। किन गतिविधियों पर मिलेगी वित्तीय सहायता नई नीति के तहत सेवा निर्यातकों को विदेशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलों, प्रदर्शनी और बायर–सेलर मीट में भागीदारी के लिए स्टॉल किराये के व्यय का 75 प्रतिशत (अधिकतम 2 लाख रुपये) तथा एक व्यक्ति की इकोनॉमी क्लास हवाई यात्रा पर हुए व्यय का 75 प्रतिशत (अधिकतम 1 लाख रुपये) तक की सहायता दी जाएगी। वहीं, देश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यापार मेलों में भागीदारी पर स्टॉल किराये के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये और यात्रा व्यय पर अधिकतम 25 हजार रुपये तक की सहायता मिलेगी। आयोजक संस्थाओं को भी मिलेगा बड़ा सहयोग विदेशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यापार मेलों, प्रदर्शनी और बायर–सेलर मीट के आयोजन पर आयोजक संस्थाओं को कुल व्यय का 75 प्रतिशत, अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजनों के लिए अधिकतम 75 लाख रुपये तक की सहायता अनुमन्य होगी। इस श्रेणी में न्यूनतम 20 सेवा निर्यातक इकाइयों की भागीदारी अनिवार्य होगी। सेवा क्षेत्र का बढ़ता योगदान पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के सेवा क्षेत्र से निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में सेवा क्षेत्र राज्य के GSDP में लगभग 45 प्रतिशत का योगदान दे रहा है, जो प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में इसकी अहम भूमिका को दर्शाता है। आईटी-आईटीईएस, फिनटेक, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं कल्याण, लॉजिस्टिक्स, परिवहन, आपूर्ति श्रृंखला सेवाएं और मीडिया-ऑडियो विजुअल जैसे क्षेत्रों में निर्यात की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया योजना के अंतर्गत आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। निर्यातक इकाइयों को मेला समाप्त होने की तिथि से 120 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। पात्र दावों का निस्तारण प्रथम आवत-प्रथम पावत के आधार पर किया जाएगा और स्वीकृत धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में

2025 बना सत्ता परिवर्तन का साल, तख्ता पलट और सरकारों के पतन से हिली दुनिया

नेपाल साल 2025 वैश्विक राजनीति के लिहाज से बेहद अस्थिर और उथल-पुथल भरा रहा। दुनिया के कई देशों में सरकारें अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं। कहीं जन आंदोलन, कहीं संसद में बहुमत की हार, तो कहीं सीधे सैन्य तख्तापलट ने सत्ता की तस्वीर बदल दी। नेपाल नेपाल में 2025 राजनीतिक संकट का सबसे बड़ा उदाहरण बना। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ युवा पीढ़ी (Gen-Z) के आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। आगजनी और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के दबाव में केपी शर्मा ओली की सरकार को झुकना पड़ा। नेपाल में बीते करीब 17 वर्षों में कोई भी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई है।   पुर्तगाल पुर्तगाल में प्रधानमंत्री लुईस मोंटेनग्रो की दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार मार्च 2025 में संसद में विश्वास मत हार गई। विपक्ष के समर्थन न मिलने पर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी और 18 मई 2025 को दोबारा चुनाव कराए गए। बेनिन पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन में 7 दिसंबर 2025 को सैन्य तख्तापलट हुआ। खुद को मिलिट्री कमेटी फॉर रिफाउंडेशन (CMR) बताने वाले सैनिक समूह ने राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन को हटाने का ऐलान किया। यह तख्तापलट ऐसे समय हुआ जब देश राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहा था। जर्मनी  जर्मनी में ओलाफ शोल्ज की गठबंधन सरकार संसद में बहुमत खो बैठी। सोशल डेमोक्रेट्स, ग्रीन्स और फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच आंतरिक मतभेद खुलकर सामने आए। विश्वास प्रस्ताव हारने के बाद सरकार कई अहम विधेयक पास नहीं कर सकी, जिससे राजनीतिक संकट गहराया। जापान जापान में जुलाई 2025 में हुए निचले सदन के चुनाव में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को हार का सामना करना पड़ा। इसकी जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री शिगेरु इशीबा ने इस्तीफा दिया। बाद में एलडीपी के ही साने ताकाइची को नया प्रधानमंत्री चुना गया।  

कोहरे में डूबा पलामू, कांपा गुमला: जानिए झारखंड में आगे कैसा रहेगा मौसम

रांची झारखंड के कई जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। कहीं ठंड में बढ़ोतरी हुई है तो कहीं दिन के तापमान में मामूली गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। राहत की बात यह है कि राज्य के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं बनी है। सुबह-शाम ठंड का असर, शीतलहर से फिलहाल राहत        मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण सुबह और शाम के समय ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ सुकून मिल रहा है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। कोहरे की वजह से कई इलाकों में द्दश्यता काफी कम हो गई। वहीं शीतलहर का भी कोई अलर्ट नहीं है। डालटनगंज में घने कोहरे से 300 मीटर तक सिमटी दृश्यता पलामू जिले के डालटनगंज में द्दश्यता घटकर 300 मीटर रह गई, जबकि राजधानी रांची में 700 मीटर और जमशेदपुर में 800 मीटर रिकॉर्ड की गई। बेतला क्षेत्र में घने कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर चलना जोखिमभरा रहा। ठंड के कारण किसान, मजदूर और छोटे व्यवसायी ठिठुरते हुए काम करते नजर आए। शाम ढलते ही ठंड बढ़ने से लोग जल्दी घरों में दुबक गए। स्कूल और कोचिंग जाने वाले बच्चों को भी सुबह की ठंड झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह के समय कोहरा या धुंध देखी जा रही है, जबकि दिन में आसमान साफ रहता है। गुमला का तापमान पहुंचा 7 डिग्री राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। वहीं पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक है। डालटनगंज में अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री घटकर 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र रांची के अनुसार  अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

एवेंजर्स डूम्सडे टीज़र लीक: कैप्टन अमेरिका की झलक और रॉबर्ट डाउनी जूनियर बने डॉक्टर डूम

लॉस एंजिल्स मार्वल स्टूडियोज की सबसे बड़ी अपकमिंग फिल्‍म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की पहली झलक 19 दिसंबर को आने वाली थी। फैंस को सौगात देने के लिए स्‍टूडियो ने एक नहीं, बल्‍क‍ि 4 टीजर रिलीज करने का प्‍लान बनाया। लेकिन अफसोस कि आध‍िकारिक लॉन्‍च से पहले ही इन 4 में से 3 टीजर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है, क्‍योंकि इन 3 कथ‍ित टीजर में कैप्‍टन अमेरिका के रूप में क्र‍िस इवान्‍स, डॉक्‍टर डूम के रूप में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और थॉर के रोल में क्रिस हेम्‍सवर्थ की झलक देखने को मिल रही है। अब तक आई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्वल स्‍टूडियो ने जेम्स कैमरून की फिल्‍म 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ सिनेमाघरों में 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' के टीजर रिलीज की योजना बनाई है। इसके साथ ही 19 दिसंबर की शाम 7 बजे यूट्यूब पर भी टीजर रिलीज किए जाएंगे। यही नहीं, खबर ये भी आई कि फैंस को एक नहीं, बल्‍क‍ि 4 टीजर की सौगात मिलेगी। लेकिन दुखद बात यह है कि इन चार में से तीन टीजर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। 'अवतार 3' के साथ हर हफ्ते द‍िखाया जाना था नया टीजर एक तरफ जहां टीजर लीक होने से फैंस में खलबली मच गई है, वहीं मार्वल स्टूडियो उन वीडियोज को हटाने की कोशिश कर रही है। मार्वल ने कथित तौर पर टीजर रिलीज के लिए एक तगड़ी मार्केटिंग प्‍लानिंग की थी, जिसमें चार अलग-अलग टीजर ट्रेलर 'अवतार: फायर एंड ऐश' के साथ विशेष रूप से सिनेमाघरों में दिखाए जाने थे। बताया जाता है कि 19 दिसंबर से शुरू होकर 'अवतार 3' के शोज में हर हफ्ते एक नया टीजर-ट्रेलर दिखाया जाना था। टीजर में अपने बेटे के साथ दिखे कैप्‍टन अमेर‍िका हालांकि, स्टूडियो की तमाम कोशिशों के बावजूद, चार में से तीन टीजर लीक हो गए हैं। इन्‍हें जमकर शेयर किया जा रहा है। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ऑनलाइन लीक हुए टीजर ट्रेलर 1 में कैप्टन अमेरिका के रूप में क्रिस इवांस की वापसी दिखाई गई है। वह स्‍टीव रोजर्स के रूप में फिर से दिखाई देंगे। दिलचस्‍प है कि यह सब तब हुआ है जब क्रिस ने कई बार कहा है कि वह फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं हैं। लेकिन वायरल क्लिप में क्रिस को अपना स्टील्थ सूट उतारकर एक पिता के रूप देखा गया है। वायरल क्‍ल‍िप में स्टीव को अपने घर जाते और अपने बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाया गया है। माना जा रहा है कि वह स्‍टीव रोजर्स का बेटा जेम्स रोजर्स है। डॉक्‍टर डूम बने रॉ‍बर्ट डाउनी जूनियर की झलक एक दूसरे कथ‍ित लीक टीजर में हमें आयरन मैन बने रॉबर्ट डाउनी जूनियर की झलक दिख रही है, जो बाद में डॉक्‍टर डूम बनकर पर्दे पर नजर आते हैं, उनके हाथ में मुखौटा दिख रहा है, जबकि चेहरे पर 'इन्‍फ‍िनिटी वॉर' में हुए भीषण रेडिएशन से जले के निशान हैं। यह रॉबर्ट डाउनी जूनियर की MCU में वापसी है, जिसको लेकर मार्वल के फैंस सबसे ज्‍यादा एक्‍साइटेड हैं। तीसरे वायरल टीजर क्‍ल‍िप में क्र‍िस हेम्‍सवर्थ सुपरहीरो 'थॉर' के रोल में नजर आ रहे हैं। 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' में होगा इमोशनल एंगल सोशल मीडिया पर इन टीजर लीक के बाद, फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स और क्रिस इवांस ने जानबूझकर इस सरप्राइज को छिपाया। एक पॉपुलर यूजर डैनियल RPK के मुताबिक, टीजर में जिस तरह स्टीव रोजर्स को अपने बेटे के साथ दिखाया गया है, साफ है कि फिल्‍म में इस बार इमोशनल एंगल भी होगा। बताया जाता है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की कहानी 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद की टाइमलाइन से है। यह इस दावे से भी मेल खाता है कि मार्वल अपने नए लीड किरदारों को मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद वापस लाने पर फोकस कर रहा है। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की कास्‍ट 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में आधिकारिक तौर पर क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, विंस्टन ड्यूक, टॉम हिडलस्टन, सेबेस्टियन स्टेन, लेटिटिया राइट, पॉल रड और रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं। इसके अलावा फिल्‍म में वायट रसेल, सिमु लियू, टेनोच हुएर्टा मेजिया, फ्लोरेंस प्यू, डैनी रामिरेज, डेविड हार्बर, हन्ना जॉन-कामेन और लुईस पुलमैन भी शामिल हैं। यह फिल्म 'फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के स्टार्स पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एबोन मॉस-बैक्रैक और जोसेफ क्विन को भी एक साथ लाती है। जबकि इसके साथ ही 'एक्स-मेन लेजेंड्स' पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलेन, केल्सी ग्रामर, रेबेका रोमिजन, जेम्स मार्सडेन, एलन कमिंग और चैनिंग टैटम भी इसमें नजर आएंगे। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज डेट रूसो ब्रदर्स के डायरेक्‍शन में बनी और स्टीफन मैकफीली द्वारा लिखी गई 'एवेंजर्स: डूम्सडे' अगले साल 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जबकि इसके एक साल बाद 17 दिसंबर, 2027 को 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' रिलीज होगी।

बॉर्डर 2′ का टीजर: सनी देओल का जबरदस्त अंदाज़, जहां भी घुसोगे, हिंदुस्तानी फौजी मिलेगा सामना

मुंबई आज विजय दिवस के खास मौके पर 'बॉर्डर 2' का टीजर फाइनली रिलीज हो चुका है जिसमें सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे सितारे दिल जीतते नजर आ रहे हैं। ये टीजर फैन्स की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा है। टीजर देखकर अब लोगों की बेचैनी फिल्म को लेकर बढ़ गई है। साल 1997 में आई अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'बॉर्डर' का ये सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में 'धुरंधर' मिशन के बाद अब जल्द ही सनी देओल की दहाड़ भी पाकिस्तान में गूंजने के लिए तैयार है। आज 16 दिसंबर विजय दिवस के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। बता दें कि 16 दिसंबर 1971 इतिहास में उस दिन के तौर पर याद किया जाता है जब भारतीय सेना के शौर्य के आगे 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे। 'तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे' 'बॉर्डर 2' के टीजर की शुरुआत युद्ध के सीन से होती है जहां फौजियों पर अटैक होता दिख रहा है। इसी के साथ सनी देओल का दमदार डायलॉग सुनाई पड़ता है जिसमें वो कहते हैं, 'तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से जमीन से, समंदर से सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोक कर कहेगा, हिम्मत है तो आ… ये खड़ा है हिन्दुस्तान।' और इसी के साथ सनी की वो दहाड़ है जिसके सामने शेर की भी आवाज नम पड़ जाए। फिल्म के इस टीजर में भारत-पाकिस्तान युद्ध के कुछ वीभत्य सीन हैं जिसमें हमारे देश के सैनिक अपनी बहादुरी दिखाते नजर आ रहे हैं। देश के अलग-अलग शहरों में हुई स्क्रीनिंग इस टीजर लॉन्च इवेंट को देश भर के अलग-अलग शहरों में रखा गया था और अलग-अलग जगहों पर इसकी स्क्रीनिंग की गई जिसमें दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद जैसी जगहें शामिल हैं। इस टीजर को देखकर लोगों ने अभी से कहना शुरू कर दिया है- बॉर्डर 2 रेकॉर्ड ब्रेक करेगी। वहीं कई लोगों ने कहा है- आवाज लाहौर तक जानी चाहिए। 'एक ऐसा पल जिसने देश के इतिहास को रचा' टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। पोस्ट में बताया गया था कि ‘बॉर्डर 2’ का टीजर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था, 'एक ऐसा पल जिसने देश के इतिहास को रचा, अब नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।'

अपनों ने ठुकराया, योगी सरकार ने अपनाया तो जज बन सपने को किया साकार

अपनों से उपेक्षित बेटियां और महिलाओं का संबल बना योगी सरकार का वन स्टॉप सेंटर पिछले साढ़े आठ वर्षों में वन स्टॉप सेंटर बना 2.39 लाख महिलाओं का सहारा, एक छत के नीचे मिल रही हर मदद त्वरित न्याय से लेकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन रही अपनों से तिरस्कृत बेटियां और महिलाएं पूरे देशभर में महिला सुरक्षा में योगी सरकार ने तैयार की मजबूत व्यवस्था, 75 जिलों में संचालित हो रहे 94 वन स्टॉप सेंटर लखनऊ, अपनाें की उपेक्षाओं का शिकार महिलाओं काे जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन स्टॉप सेंटर का साथ मिला तो उन्होंने अपने सपनों को नई ऊचाइयां दीं। कहते हैं जहां चाह है वहां राह है। और यह राह समाज से उपेक्षित महिलाओं को याेगी सरकार का वन स्टॉप सेंटर दिखा रहा है। जहां लाखों की संख्या में महिलाएं न केवल अपने सपनों काे पंख दे रही हैं बल्कि प्रदेश का नाम भी रौशन कर रही हैं। इसके साथ ही यह महिलाओं आधी आबादी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रही हैं। ऐसी ही एक महिला जिनसे अपनों से उपेक्षित होकर वन स्टॉप सेंटर का सहारा लिया और अपनी लगन से बिहार में पीसीएस जे की परीक्षा में सफलता हासिल कर सबको चौंका दिया। सेंटर में कराई जा रही ट्रामा काउंसिलिंग महिला कल्याण विभाग की डायरेक्टर संदीप कौर ने बताया कि डबल इंजन की सरकार की ओर से प्रदेश भर में अपनों से उपेक्षित और जरूरतमंद महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वन स्टॉप सेंटर द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश भर में 94 वन स्टॉप सेंटर संचालित किये जा रहे हैं, जहां पिछले साढ़े आठ वर्षों में 2.39 लाख महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के साथ आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाया गया। सेंटर में इन महिलाओं को न केवल न्याय दिलाया जा रहा है बल्कि उनकी ट्रामा काउंसिलिंग भी करायी जा रही है। इस दौरान उनके सामान्य होने पर उन्हें योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कार्सों की ट्रेनिंग भी दी जाती है। ऐसे में इन सभी को कौशल विकास मिशन से जोड़ा जा रहा है। बहुप्रतिष्ठित कंपनियों दे रहीं ट्रेनिंग और रोजगार डायरेक्टर ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत लाखों की संख्या में महिलाओं और बेटियों को होटल मैनजमेंट, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, सिलाई कढ़ाई समेत विभिन्न प्रकार के कोर्सेज की ट्रेनिंग दी गयी है। वर्तमान में ट्रेनिंग पूरी कर लाखों की संख्या में महिलाएं प्रति माह 15 से 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बड़ी बहुप्रतिष्ठित कंपनियों जैसे लेक्मे सैलून, स्टारबक्स और फाइव स्टार होटल्स द्वारा भी ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी का नतीजा है कि कई महिलाएं और बेटियां वर्तमान में कई फाइव स्टार होटल्स, स्टारबक्स काफी हाउस, लेक्मे सैलून में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तमान में लखनऊ में एक बेटी फाइव स्टार होटल में सुपरवाइजर की सेवा दे रही है। जज बन रौशन किया प्रदेश का नाम योगी सरकार के वन स्टाॅप सेंटर बेटियों और महिलाओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए विभिन्न तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी का नतीजा है कि लखनऊ की एक बेटी ने बिहार में पीसीएस-जे की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रदेश को नाम रौशन किया। इसके अलावा एक बेटी में हाल ही में आयुष विभाग के होम्योपैथिक विंग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर ज्वाइन किया है। योगी सरकार द्वारा संचालित लखनऊ के वन स्टॉप सेंटर को पूरे देश में अच्छे कार्य के लिए वर्ष 2019 में राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं पिछले वर्ष 8 मार्च को राज्यपाल द्वारा लखनऊ के वन स्टॉप सेंटर का सम्मानित किया गया।

स्वच्छ हवा की दिशा में बड़ा संदेश: प्रदूषण से निपटने को सरकार का साझा संकल्प — सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर अपनी सरकार की रणनीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार जमीन पर रहकर और दिल्ली के भीतर ही समाधान तलाशते हुए प्रदूषण की चुनौती से निपट रही है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपायों पर समान रूप से काम कर रही है, ताकि प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए बताया कि बुनियादी ढांचे के उन्नयन से लेकर स्वच्छ ऊर्जा तक की पहुंच सुनिश्चित करने पर लगातार काम किया जा रहा है। रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण के खिलाफ किसी भी मोर्चे को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी दिल्ली, मेरी जिम्मेदारी सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह कार्य करने और उसे पूरा करने की हमारी दैनिक प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सरकार के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि राजधानी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।  

कानन पेंडारी जू से आई दुखद खबर, बाघिन रागिनी का निधन

बिलासपुर बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क की 22 साल की बाधिन रागिनी ने दम तोड़ दिया है. रागिनी वर्ष 2018 में रायपुर के नंदन वन जंगल सफारी से एक्सचेंज के तहत कानन पेंडारी लाई गई थी. रागिनी को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से रेस्क्यू किया गया था. वह उम्रदराज हो चुकी थी और पिछले सात वर्षों से पार्क के अस्पताल परिसर के केज में रखी गई थी. जू प्रशासन के अनुसार, जब रागिनी को 11 अगस्त 2018 को नंदन वन जंगल सफारी, रायपुर से कानन पेंडारी लाया गया था, तब जांच में सामने आया कि उसके के-नाइन दांत नहीं थे. इसी कारण वह कच्चा मटन नहीं खा पाती थी, और उसे रोजाना 5 से 6 किलो बारीक कीमा बनाकर दिया जाता था. पशु चिकित्सकों की सतत निगरानी और विशेष देखभाल के चलते रागिनी सात साल तक जीवित रही. वह ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी से भी पीड़ित थी, जिसमें हड्डियों की संरचना प्रभावित हो जाती है. मृत्यु के बाद जिला स्तर की पशु चिकित्सक समिति ने पोस्टमार्टम किया. इस दौरान जू प्रशासन और नेचर क्लब बिलासपुर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि काजीरंगा क्षेत्र में रागिनी और उसके तीन साथी बाघों ने लंबे समय तक आतंक फैला रखा था. रेस्क्यू के बाद तीन बाघों को गुवाहाटी जू भेजा गया, जबकि रागिनी को छत्तीसगढ़ लाया गया था. उसके साथ लाए गए बाघ शिवा की वर्तमान उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है. इस तरह कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क ने एक उम्रदराज और दुर्लभ बाधिन को खो दिया है. बाघ आकाश और शेर भीम ने तोड़ा था दम इससे पहले कानन पेंडारी जू के एक बाघ और शेर की मौत हुई थी. 5 मार्च, 2025 को शेर भीम की मौत हुई थी. वहीं 21 अप्रैल, 2025 में बाघ आकाश की तबियत बिगड़ने से मृत्यु हो गई थी.

दिल्ली में 17 दिसंबर को भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र पर राष्ट्रीय कार्यशाला

नई दिल्ली नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने काे लेकर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयाेजन 17 दिसंबर को हाेगा। इसका उद्धघाटन केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र सिंह होंगे। यह आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत भारतीय सर्वेक्षण एजेंसी करेगी, जिसका विषय भू-स्थानिक मिशन: विकसित भारत का एक प्रवर्तक है।  कार्यशाला का उद्देश्य भारत के भू-स्थानिक मिशन को गति देना और विभिन्न क्षेत्रों के नीति निर्माता, प्रौद्योगिकीविद, उद्योग जगत के नेता और संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ भारत के भू-स्थानिक भविष्य को आकार देने वाले नवाचारों पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यशाला में कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें हितधारकों को उभरते अवसरों पर विचार करने, भू-स्थानिक प्रथाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के लिए तैयार प्रौद्योगिकियों को अपनाने में तेजी लाने में मदद मिलेगी। यह कार्यक्रम विकसित भारत 2047 की राष्ट्रीय परिकल्पना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।  

हांसी को बड़ी सौगात: CM सैनी करेंगे 288 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, जिला बनने की अटकलें तेज

हांसी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी को देंगे 288 करोड़ रुपए लागत की पांच बड़ी विकास परियोजना की सौगात दे सकते हैं। आज विकास रैली में मुख्यमंत्री 288 करोड रुपए लागत की पांच विकास परियोजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें 10 करोड़ 84 लाख रुपए लागत का मल्टीपरपज हॉल, 200 करोड़ रुपए लागत से बनने वाली पुलिस लाइन , 61 करोड़ 44 लाख रुपए लागत की बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास तथा डंडेरी गांव में नवनिर्मित 33 के. वी. बिजली सब स्टेशन व लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख रुपए लागत से बने इतनी ही क्षमता के बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।