samacharsecretary.com

भारत में ईवी की बड़ी छलांग: टाटा नेक्सन ईवी ने छुआ 1 लाख बिक्री का मील का पत्थर

मुंबई  भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार में नया कीर्तिमान भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती स्वीकार्यता के बीच टाटा मोटर्स ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। टाटा नेक्सन ईवी देश की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार बन गई है, जिसने 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि केवल एक मॉडल की सफलता नहीं, बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के तेजी से बढ़ते भरोसे का प्रतीक मानी जा रही है। बीते कुछ वर्षों में जिस तरह से ईवी सेगमेंट ने रफ्तार पकड़ी है, उसमें नेक्सन ईवी की भूमिका सबसे अहम रही है। लॉन्च के बाद से लगातार बढ़ता भरोसा साल 2020 में भारतीय बाजार में कदम रखने वाली टाटा नेक्सन ईवी ने शुरुआत से ही ग्राहकों का ध्यान खींचा। दमदार परफॉर्मेंस, संतुलित रेंज और मजबूत ब्रांड वैल्यू ने इसे आम उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाया। समय के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और सर्विस नेटवर्क के विस्तार ने भी इसकी बिक्री को मजबूती दी। आज नेक्सन ईवी को भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट की पहचान माना जाने लगा है। पावरट्रेन और रेंज की पूरी जानकारी टाटा नेक्सन ईवी को दो अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें पहला बैटरी पैक 30 kWh क्षमता का है, जो अच्छी पावर और संतुलित परफॉर्मेंस देता है। दूसरा विकल्प 40.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जिसे लंबी दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, छोटे बैटरी पैक के साथ यह ईवी एक बार चार्ज करने पर लगभग 325 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि बड़ा बैटरी पैक फुल चार्ज पर 465 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। फीचर्स में भी नहीं है कोई कमी टाटा नेक्सन ईवी के केबिन को आधुनिक तकनीक और आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, सिंगल पेन सनरूफ और प्रीमियम इंटीरियर फिनिश इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं। सेफ्टी में भी कायम किया मानक परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टाटा नेक्सन ईवी को उच्च स्तर की सेफ्टी के साथ तैयार किया गया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसी तकनीक दी गई है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाती है। कीमत और बाजार में स्थिति भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये तक जाती है। इस कीमत पर मिलने वाली रेंज, फीचर्स और सेफ्टी इसे इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार करना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में भी नेक्सन ईवी भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की अगुवाई करती रहेगी।

अटल कैंटीन का कमाल: दिल्ली में ₹5 में थाली, जानें क्या-क्या मिलेगा

 नई दिल्ली दिल्ली की भाजपा सरकार अपने एक और चुनावी वादे को पूरा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर राजधानी में अटल कैंटीन की शुरुआत कर रही है। गुरुवार से 100 अटल कैंटीन में लोग महज 5 रुपये में पौष्टिक खाना खा सकते हैं। चावल, रोटी, दाल, सब्जी और अचार वाली यह थाली भले ही आपको 5 रुपये में मिलेगी लेकिन इसकी लागत 30 रुपये है। प्रति थाली करीब 25 रुपये का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। हर कैंटीन में दोपहर और शाम 500 लोगों को भोजन, 'पहले आओ-पहले पाओ' की तर्ज पर दिया जाएगा। अटल कैंटीन मुख्यतौर पर झुग्गी झोपड़ियों के पास बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग रहते हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 5 रुपये की थाली में 100 ग्राम चावल या मिलेट, 300 ग्राम चपाती, 100 ग्राम सब्जी, 100 ग्राम दाल और अचार परोसी जाएगी। खाना इन कैंटीन में नहीं बनाया जाएगा क्योंकि अधिकतर छोटे ढांचे में बनाए गए हैं। खाना कुछ बड़े किचन में बनाकर कैंटीन में भेजा जाएगा। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इसका उद्देश्य जरूरमंद लोगों की मदद करना है और सरकार चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 50 कैंटीन तैयार हैं, लेकिन खाना सभी 100 स्थानों पर खिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 50 कैंटीन ग्रैप-4 के प्रतिबंधों की वजह से तैयार नहीं हो पाए हैं। जल्द इनका निर्माण पूरा हो जाएगा। अटल कैंटीनों का संचालन दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) की ओर से किया जाएगा। सरकार की यह एजेंसी शहरी गरीबों की बेहतरी के लिए काम करती है। एक थाली भोजन की अनुमानित लागत करीब 30 रुपये बताई गई है, जबकि दिल्ली सरकार सब्सिडी देकर इसे 5 रुपये में उपलब्ध कराएगी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में 100 अटल कैंटीन शुरू करने का वादा किया था।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची महिला क्रिकेट टीम, स्मृति मंधाना नहीं आईं नज़र

मुंबई      कपिल शर्मा, द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन लेकर आ गए हैं. इस बार पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनीं. अब मेकर्स ने अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें पिछले महीने हिस्टोरिकल वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत हो रहा है. कपिल के शो पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड की रौनक बढ़ाने वाली है. इस एपिसोड में कप्तान हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेनूका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतिका रावल और हेड कोच अमोल मजूमदार कपिल के शो की मेहमान बनने वाली हैं.  प्रोमो की हाइलाइट्स प्रोमो में कपिल ने कप्तान हरमनप्रीत से पूछा कि ट्रॉफी उठाने से पहले उन्होंने भांगड़ा क्यों किया, तो उन्होंने बताया कि स्मृति मंधाना ने ही उकसाया था. जेमिमा ने हंसते हुए कहा, हैरी दीदी हमारी बात तो मानती नहीं, लेकिन स्मृति ने कहा था कि भांगड़ा नहीं किया, तो जिंदगी भर बात नहीं करूंगी.  कपिल की कॉमेडी कपिल ने प्रतिका की चोट के बारे में पूछा, तो वो गुस्से वाला फेस बनाकर बोलीं. कपिल ने मजाक में कहा, हां तो गुस्सा क्यों कर रही हो, मैंने तो यूं ही पूछा. बाद में कपिल ने रेनूका सिंह से उनके 'आइडियल बॉय' के बारे में मैचमेकिंग वाली बातें कीं. द ग्रेट इंडियन कपिल शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो मजेदार है, लेकिन एपिसोड में फैन्स ने सभी खिलाड़ियों के बीच स्मृति मंधाना को Miss किया. कौन बनेगा करोड़पति की तरह स्मृति मंधाना ने कपिल का शो भी स्किप कर दिया है.  पलाश संग टूटी शादी  स्मृति मंधाना 23 नवंबर को पलाश मुच्छल संग शादी के बंधन में बंधने वाली थीं, लेकिन शादी वाले दिन ही उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उनकी शादी को टाल दिया गया. फैन्स शादी की अगली तारीख का इंतजार कर रहे थे. इस बीच स्मृति और पलाश ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वो शादी तोड़ रहे हैं. दोनों निजी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं.  पलाश संग शादी टूटने के बाद स्मृति क्रिकेट के मैदान पर लौट आई हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनका पहला प्यार क्रिकेट है. 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है, राष्ट्र प्रेरणा स्थल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल, सभी तैयारियां पूरी  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है, राष्ट्र प्रेरणा स्थल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र नायकों की कांस्य प्रतिमाओं का करेंगे लोकार्पण, 2 लाख से अधिक लोग होंगे साक्षी राष्ट्रीय चिन्हों और मालाओं से सजाया गया है राष्ट्र प्रेरणा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की पूरी तैयारी      लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बन कर तैयार भव्य 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह स्थल भारतीय राष्ट्रवाद की त्रयी कहे जाने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का अनुपम प्रयास है। इस संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर  भव्य उद्घाटन समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों समेत, 2 लाख से अधिक लोग इस अवसर के साक्षी बनेंगे। सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन के साथ उद्घाटन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की भी सभी तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा चुका है। प्रदेश की राजधानी प्रधानमंत्री की उपस्थिति में इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेगी।  राष्ट्र नायकों की मूर्तियों के लोकार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे प्रधानमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल के भव्य उद्घाटन समारोह के आयोजन के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के विशाल प्रांगण में फूलों से कमल की आकृति की रंगोली बनाई जा रही हैं। साथ ही प्रेरणा स्थल की बाहरी दीवारों पर कला संस्कृति विभाग की ओर से राष्ट्रीय सांस्कृतिक चिन्हों का अलंकरण किया गया है। राष्ट्र नायकों की प्रतिमाओं के अनावरण का कार्यक्रम 2 बजे अपराह्न शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से प्रेरणा स्थल पहुंच कर सबसे पहले राष्ट्र नायकों की मूर्तियों के लोकार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद राष्ट्र नायकों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को समर्पित संग्रहालय का उद्घाटन कर, उसका अवलोकन करेंगे। संग्रहालय के ओरिएंटेशन रूम में राष्ट्र नायकों के जीवन पर आधारित वीडियो एवी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री जनसंबोधन करेंगे, इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे। भावी पीढ़ियों में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल   लखनऊ के वसंत कुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल को कमल की आकृति में बनाया गया है। प्रेरणा स्थल में राष्ट्रवाद के शिखर पुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है। जिनका निर्माण विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस ने किया है। प्रतिमाओं को फेसेड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग से सजाया गया है। साथ ही परिसर में राष्ट्र नायकों को समर्पित संग्रहालय का निर्माण भी किया गया है। संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वॉल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के म्यूरल आर्ट से देश की राष्ट्रीयता की यात्रा को दर्शाया गया है। संग्रहालय के कोर्टयार्ड में राष्ट्रीय भावना की प्रतीक भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। राष्ट्र नायकों को समर्पित गैलरियां उनके जीवन, विचारधारा और संघर्षों को जीवंत बनाती हैं। साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, मेडिटेशन सेंटर, विपश्यना केंद्र, योग केंद्र, हेलीपैड और कैफेटेरिया का भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा परिसर में 3000 की क्षमता वाले एम्फीथिएटर और लगभग 2 लाख की क्षमता के रैली स्थल का भी निर्माण किया गया है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल न केवल ऐतिहासिक स्मृति का बिंदु है, बल्कि भावी पीढ़ियों में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करेगा।

11 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया में दोबारा यहूदियों पर हमला, कार पर फायर बम फेंकने की घटना

सिडनी     आस्ट्रेलिया में क्रिसमम की सुबह से पहले एक बार फिर से यहूदी पर हमला किया गया है. असामाजिक तत्वों ने मेलबॉर्न में एक रब्बी की कार को जलाने की कोशिश की है. ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इसे कार की फायर बॉम्बिंग का नाम दिया है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को संदिग्ध एंटी सेमिटिज्म करार दिया है.  एंटी-सेमिटिज्मका मतलब है यहूदियों के प्रति घृणा, पूर्वाग्रह, भेदभाव या दुश्मनी. यह नस्लवादी विचारधारा है जो यहूदियों को निशाना बनाती है, उन्हें दोषी ठहराती है या उनके खिलाफ हिंसा, बहिष्कार या साजिश फैलाती है.  ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने कहा कि क्रिसमस की सुबह से पहले एक रब्बी की कार पर आग लगाने वाला बम फेंका गया. घटना में कार का दरवाजा जल गया दिखता है. पुलिस ने इस रब्बी परिवार को रेस्क्यू कर लिया है.  पुलिस सेंट किल्डा ईस्ट में इस यहूदी विरोधी हमले की जांच कर रही है. गुरुवार को सुबह करीब 2.50 बजे बालाक्लावा रोड पर रब्बी के घर के ड्राइव वे में खड़ी एक सिल्वर सेडान कार में आग लगा दी गई थी.  इस कार के ऊपर 'हैप्पी हनुक्का' का एक छोटा सा बोर्ड लगा था.  पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एहतियात के तौर पर रब्बी के परिवार को वहां से निकाल लिया गया. एक प्रवक्ता ने कहा, "मूरैबिन क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट के जासूस गुरुवार, 25 दिसंबर को सेंट किल्डा ईस्ट में लगी संदिग्ध आग की जांच कर रहे हैं." "जासूसों ने एक ऐसे व्यक्ति की पहचान की है जो उनकी जांच में मदद कर सकता है. घटना की जांच जारी है." जली हुई कार को गुरुवार सुबह ड्राइववे से हटा दिया गया, लेकिन उसकी खिड़कियों के टूटे हुए कांच मेलबर्न के यहूदी समुदाय के बीच स्थित घर के ड्राइववे में पड़े रहे. यह घर एक यहूदी स्कूल के सामने है, यहां सामने के दरवाज़े के पास एक छोटे बच्चे की साइकिल और जूतों की कतारें रखी थीं.  यह आगजनी की घटना बॉन्डी बीच पर हनुक्का फेस्टिवल में दो बंदूकधारियों द्वारा हमला करने के 11 दिन बाद हुई, जिसमें 15 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी. यहूदियों का रोशनी का त्योहार हनुक्का 22 दिसंबर को खत्म हुआ था. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि बॉन्डी आतंकवादी हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया का यहूदी समुदाय शोक में है. मेलबर्न में एक कार पर आग लगाने की घटना संदिग्ध यहूदी-विरोधी भावना का एक और भयानक काम है. फेडरल अधिकारी मदद के लिए तैयार हैं.  पीएम अल्बनीज ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में इस तरह की नफरत के लिए कोई जगह नहीं है और इसे रुकना ही होगा. 

रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली ज़िंदगी, मिला सुरक्षित आशियाना

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना रायपुर मुंगेली जिले के ग्राम लालाकापा निवासी तिलक प्रसाद के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने सकारात्मक परिवर्तन लाया है। मजदूरी करने जीवन-यापन करने वाले तिलक प्रसाद को योजना के अंतर्गत सुरक्षित और स्थायी आवास प्राप्त हुआ है। पक्का घर मिलने पर उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। पूर्व में तिलक प्रसाद अपने परिवार के साथ एक छोटे कच्चे मकान में रहने को विवश थे। बरसात के दिनों में परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जीवन व्यतीत करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने पर पुराने कच्चे मकान को तोड़कर नए पक्के आवास का निर्माण किया गया। निर्माण पूर्ण होने के बाद अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुकूनभरा जीवन जी रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उन्हें न केवल पक्का घर दिया है, बल्कि सुरक्षित भविष्य और आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर भी प्रदान किया है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट अपडेट: ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, कप्तान बदलने के साथ हुई स्टार गेंदबाज की वापसी

सिडनी  ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। स्टीव स्मिथ की इस टेस्ट में वापसी हो रही है, वहीं नियमित कप्तान पैट कमिंस इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं है। स्टीव स्मिथ एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 5 मैच की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पहले दो मैच जीता था, वहीं तीसरा टेस्ट उन्होंने पैट कमिंस की अगुवाई में जीता था। इसके अलावा टीम में आकर्षण का केंद्र झाय रिचर्डसन है, जो 4 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 12 खिलाड़ियों की अपनी इस टीम में एक भी स्पिनर को जगह नहीं दी है। नाथन लॉयन की जगह टीम में आए टॉड मर्फी को भी इस बार स्क्वॉड में नहीं चुना गया है। तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन, जो 2021 से लंबे फॉर्मेट में नहीं खेले हैं, कंधे की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन किया है। 4 खिलाड़ी एक साथ लौटे बॉक्सिंग डे टेस्ट में पैट कमिंस नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान मैच की सुबह पिच देखने के बाद किया जाएगा. चौथे टेस्ट से जहां पैट कमिंस, नाथन लायन और जोश इंग्लिस बाहर हैं, वहीं स्क्वाड में स्टीव स्मिथ, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर और झाय रिचर्डसन की वापसी हुई है. टीम में एक भी स्पिनर शामिल नहीं है. पहले दो टेस्ट खेलने वाले ब्रेंडन डॉगेट और पिंक-बॉल मैच का हिस्सा रहे माइकल नेसर को भी टीम में शामिल किया गया है, ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से पेस अटैक पर फोकस कर रहा है। प्लेइंग 11 को लेकर क्या बोले कप्तान स्टीव स्मिथ? चौथे टेस्ट में कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ ने मीडिया से कहा कि सिलेक्टर्स पिच को करीब से देखने के बाद ही प्लेइंग 11 पर आखिरी फैसला लेंगे. पिच पर करीब 10 मिमी घास है और सतह काफी हरी-भरी नजर आ रही है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद है. चार साल बाद अपना पहला टेस्ट खेलने के करीब झाय रिचर्डसन की तारीफ करते हुए स्मिथ ने कहा कि उन्होंने पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर अपनी काबिलियत साबित कर दी है. नहीं बदलेगी ओपनिंग जोड़ी स्टीव स्मिथ तीसरा टेस्ट नहीं खेले थे, लेकिन अब उनकी वापसी हो चुकी है. स्मिथ की वापसी के चलते बल्लेबाजी क्रम में हल्का फेरबदल देखने को मिलेगा. जोश इंग्लिस टीम से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में स्मिथ नंबर 4 पर खेलेंगे. चौथे टेस्ट में उस्मान ख्वाजा नंबर 5 पर बैटिंग कर सकते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ट्रैविस हेड और जेक वेदराल्ड की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखना चाहता है. पिछले टेस्ट में ट्रैविस हेड ने सीरीज का दूसरा शतक लगाया था. एलेक्स कैरी मैच जिताऊ 106 और 72 की पारियों के बाद नंबर 6 पर बल्लेबाजी जारी रखेंगे, जबकि कैमरन ग्रीन नंबर 7 पर उतरेंगे. ऑस्ट्रेलिया जीत चुका है सीरीज अगर सीरीज की बात करें, तो कंगारू टीम पहले ही एशेज सीरीज अपने कब्जे में कर चुकी है. उसने लगातार तीनों टेस्ट जीते हैं. अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त हासिल करने की होगी, जबकि इंग्लैंड की नजरें सीरीज में पहली जीत दर्ज कर अंतर 1-3 करने पर होंगी. चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ट्रैविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन.  चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन स्मिथ ने कहा कि सिलेक्टर्स कल सुबह MCG की "काफी घास वाली" पिच को एक बार फिर देखना चाहते हैं, ताकि वे अपने पेस अटैक की फाइनल टीम तय कर सकें। इंग्लैंड पहले ही अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर चुका है। जोफ्रा आर्चर और ओली पोप की जगह टीम में जैकब बेथेल और गस एटकिंसन आए हैं। इंग्लैंड XI: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग

नाग पाशम मंत्र और पद्मनाभस्वामी मंदिर: दरवाज़े के पीछे छुपा सदियों पुराना रहस्य

 तिरुवनंतपुरम केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर न केवल भारत का, बल्कि दुनिया का सबसे अमीर मंदिर माना जाता है. लेकिन इस मंदिर की ख्याति केवल इसके अपार सोने-चांदी के कारण नहीं है, बल्कि इसके सातवें दरवाजे Vault B के पीछे छिपे अनसुलझे रहस्य के कारण भी है. सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जब मंदिर के तहखानों को खोला गया, तो पांच दरवाजों से करीब कई टन सोना निकला. लेकिन जैसे ही सातवें दरवाजे की बारी आई, वहां सन्नाटा पसर गया. आखिर क्या है इस दरवाजे का रहस्य? जो इसे आजतक भी नहीं खोला गया है, आइए जानते हैं. बिना ताले और चाबी का दरवाजा इस दरवाजे की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें कोई ताला, चाबी, कुंडी या नट-बोल्ट नहीं है. यह लोहे का एक विशाल दरवाजा है जिस पर दो बड़े नागों की आकृतियां बनी हुई हैं. देखने में ऐसा लगता है जैसे ये नाग इस दरवाजे की पहरेदारी कर रहे हों. नाग बंधम मंत्रों का पहरा पौराणिक मान्यताओं और मंदिर के पुजारियों के अनुसार, इस दरवाजे को किसी भौतिक तकनीक से नहीं, बल्कि प्राचीन नाग बंधम मंत्रों के जरिए मंत्रमुग्ध कर बंद किया गया है. माना जाता है कि इसे सिद्ध ऋषियों ने सदियों पहले सुरक्षित किया था ताकि मंदिर की पवित्रता और खजाना सुरक्षित रहे. इसे कौन खोल सकता है? शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि इस दरवाजे को केवल वही सिद्ध पुरुष या तपस्वी खोल सकता है जिसे ‘गरुड़ मंत्र’ का पूरा ज्ञान हो. यदि कोई व्यक्ति गलत उच्चारण के साथ या आधुनिक मशीनरी के जरिए इसे जबरन खोलने की कोशिश करता है, तो माना जाता है कि इसका परिणाम विनाशकारी हो सकता है. अनहोनी का डर और धार्मिक मान्यताएं स्थानीय लोगों और राजपरिवार का मानना है कि इस दरवाजे को खोलना भगवान विष्णु के अवतार पद्मनाभस्वामी के क्रोध को निमंत्रण देना होगा. कहा जाता है कि 1930 के दशक में कुछ लुटेरों ने इसे खोलने की कोशिश की थी, लेकिन जहरीले सांपों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे भाग खड़े हुए. यह भी मान्यता है कि इस दरवाजे के पीछे अथाह समुद्र का पानी या कोई दिव्य शक्ति है, जिसे छेड़ने पर प्रलय आ सकता है. सुप्रीम कोर्ट और कानूनी रोक मंदिर के प्रबंधन और खजाने की सुरक्षा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सात तहखानों की सूची बनाई थी. हालांकि, Vault B (सातवें दरवाजे) को लेकर जुड़ी धार्मिक आस्थाओं और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए फिलहाल इसे खोलने पर रोक लगा दी गई है. कोर्ट का मानना है कि श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुचाना उचित नहीं है. इसलिए पद्मनाभस्वामी मंदिर का Vault B आज भी विज्ञान और आधुनिक दुनिया के लिए एक चुनौती बना हुआ है.

टैबलेट मार्केट में धमाका! Redmi ला रहा है 12000mAh बैटरी वाला नया Pad 2 Pro

नई दिल्ली नए साल की शुरुआत के साथ ही शाओमी चौंकाने वाली है। शाओमी का सब ब्रैंड ‘रेडमी’ भारत में 6 जनवरी को अपना नया स्‍मार्टफोन Redmi Note 15 लॉन्‍च करने जा रहा है। अब जानकारी आई है कि कंपनी Redmi Pad 2 Pro नाम से नया टैबलेट भी उसी दिन पेश करेगी। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खूबी होने वाली है बैटरी। रेडमी पैड 2 को सबसे बड़ी बैटरी वाले टैबलेट के तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। यह 12 हजार एमएएच कैपिसिटी होगी। दुनिया में इतनी बड़ी बैटरी क्षमता वाला टैब अबतक पेश नहीं किया गया है। Redmi Pad 2 Pro की प्रमुख खूबियां Redmi Pad 2 Pro टैबलेट के भारतीय मॉडल के स्‍पेसिफ‍िकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि ग्‍लोबल मार्केट में यह टैब पहले से उपलब्‍ध है। वहां मौजूद फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 12.1 इंच का 2.1K डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी 12 हजार एमएएच की बैटरी 27 वॉट की चार्जिंग काे सपोर्ट करती है। भारतीय मॉडल में कितने वॉट की चार्जिंग मिलेगी, अभी कन्‍फर्म नहीं है। ग्‍लोबल वेरिएंट में 7एस जेन4 चिपसेट को इस्‍तेमाल किया गया है। डिस्‍प्‍ले में डॉल्‍बी विजन का सपोर्ट भी है। 4 स्‍पीकर्स का सपोर्ट ऐसा कहा जाता है कि Redmi Pad 2 Pro को क्‍वॉड स्‍पीकर सेटअप के साथ लाया जा सकता है, जिसमें डॉल्‍बी एटमॉस का सपोर्ट होगा। टैब के ग्‍लोबल मॉडल में भी यही सुविधा मिलती है। इससे यह टैबलेट काफी लाउड और क्र‍िस्‍प साउंट जनरेट कर सकता है। कहा जा रहा है कि यह टैबलेट फ्रंट और बैक साइड में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा ऑफर कर सकता है, जिससे ऑनलाइन क्‍लास आद‍ि में इसे इस्‍तेमाल करना सुविधाजनक हो जाएगा। लॉन्‍च हो सकता है सिम मॉडल सूत्रों की मानें तो Redmi Pad 2 Pro को वाईफाई मॉडल के अलावा, सिम सपोर्ट करने वाले मॉडल के साथ भी लाया जा सकता है। यह 5जी कनेक्‍ट‍िविटी को सपोर्ट कर सकता है, जिससे उन यूजर्स के लिए टैबलेट इस्‍तेमाल करना सुविधाजनक हो जाएगा, जिनके यहां ब्रॉडबैंड सर्विस नहीं है। कहा जा रहा है कि टैब में मिलने वाला सिम सपोर्ट सिर्फ इंटरनेट तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि इसे कॉलिंग के लिए भी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर दी अटल जी को श्रद्धांजलि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित किए श्रद्धासुमन   लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर पुण्य स्मृतियों को किया नमन  लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बुधवार को लोकभवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के माध्यम से न केवल प्रदेश बल्कि देश भर में उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और सार्वजनिक जीवन में उनकी मर्यादित राजनीतिक शैली को स्मरण किया जा रहा है। लोकभवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भी अटल जी के जीवन और कृतित्व को केंद्र में रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरा देश करेगा अटल जी की स्मृतियों को याद गुरुवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में विभिन्न स्मरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से अटल जी के विचारों, नीतियों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संगोष्ठियों, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उनकी विरासत को सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में संवाद, सहमति और राष्ट्रहित के संतुलन का प्रतीक माना जाता रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान देश ने राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक सुधारों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। उनकी कवि संवेदना और राजनेता के रूप में दूरदर्शिता आज भी सार्वजनिक जीवन में आदर्श के रूप में देखी जाती है।