samacharsecretary.com

छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला

रायपुर. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के पदों नायब तहसीलदार-तहसीलदार से राज्य प्रशासनिक सेवा डिप्टी कलेक्टर के पदों पर पदोन्नति के लिए कोटा बढ़ाया गया है. अब डिप्टी कलेक्टर के 50% रिक्त पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे. गणेश प्रशासनिक सेवा संघ ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है. राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के माध्यम से आने के लिए पदोन्नती का प्रतिशत पूर्व की भांति 40% से बढ़ा कर पूर्ववत 50% किया गया है. राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया गया है. बता दें 2020 से पूर्व भी यह प्रतिशत 50% ही था, जिसे घटाकर 40% कर दिया गया था. संघ ने सरकार का जताया आभार छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा लगातार पूर्व की भांति पदोन्नति तथा सीधी भर्ती से भरे जाने वाले पद का अनुपात पूर्व की भांति 50%-50% अनुपात करने की मांग किया जाता रहा है. छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के मांग पर विचार करते हुए राज्य शासन ने पुनः पदोन्नति में 50% अनुपात बहाल किया गया है. शासन के इस कदम का छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के साथ ही साय सरकार के केबिनेट को आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता है. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रवक्ता शशिभूषण सोनी ने बताया कि शासन के इस निर्णय से सभी तहसीलदार/ नायब तहसीलदार लाभान्वित होंगे और प्रमोशन के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे. तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत अधिकारी के पास लगभग 10-12 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव होता हैं, जिसका लाभ प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को मिलेगा. यह निर्णय साय सरकार का सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है. संघ ने आभार जताते हुए बताया कि साय सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों में हर्ष व्यापत है.

मायावती से अखिलेश तक, यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सियासी प्रतिक्रियाएं – मिली थू-थू, लोगों ने पीटा

 लखनऊ  नई दिल्ली में शुक्रवार को एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बेहद नाराजगी जताई है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं इस कृत्य की निंदा भी की है। बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे। यह इवेन्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों ने अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है। मायावती ने कहा कि अगर यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा। गौरतलब है कि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ पुलिस से हाथापाई करने का भी आरोप है। कांग्रेस के 15 कार्यकर्ता आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर समिट में पहुंचे थे। सभी ने जैकेट पहनी थी। सभी हाल नंबर पांच में पहुंचे और जैकेट निकाल कर पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति विरोध जताने वाले स्लोगन लिखी टीशर्ट दिखाकर नारेबाजी की थी। जिस समय विरोध प्रदर्शन किया गया वहां विदेशी डेलीगेट्स भी मौजूद थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रदर्शन के तरीके को अशोभनीय और निन्दनीय बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे. यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है." उन्होंने कहा अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा." तेलुगु देशम पार्टी के नेता और मंगलगिरी के विधायक नारा लोकेश ने भी इस मामले पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, 'यह अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है कि एक ऐसा प्रमुख वैश्विक मंच, जिसका उद्देश्य भारत की उभरती हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नेतृत्व को प्रदर्शित करना था, राजनीतिक मुद्दों के कारण बाधित हो गया.' प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। पुलिस का दावा है कि कुछ मिनटों में सभी को बाहर कर दिया गया था, इसी दौरान उनसे हाथापाई भी की। एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को अर्द्धनग्न प्रदर्शन मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने तुरंत वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया है।      नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह…

होली के मौसम में स्पेशल ट्रेनें: इंदौर से पटना और दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी नई ट्रेनें

 इंदौर होली के त्यौहार के दौरान ट्रेनों में मची मारामारी और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेल विभाग ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। इंदौर से पटना और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। ये स्पेशल ट्रेनें एक महीने की अवधि के लिए संचालित की जाएंगी। त्यौहार के मद्देनजर नियमित ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन दो प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। इस सुविधा से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी और सफर आसान होगा। इन ट्रेनों के संचालन की समय-सारणी जल्द ही जारी की जाएगी। होली के आसपास इंदौर से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में टिकटों की भारी किल्लत देखी जा रही थी। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा बहुत ऊपर पहुँच गया है। जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई। इस दबाव को कम करने के लिए रेल विभाग ने इन विशेष ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी है। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम रेल मंडल से डाॅ.आंबेडकर नगर (महू) से पटना के लिए साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या 09343 व 09344 का संचालक होगा। 26 फरवरी से ट्रेन का संचालन होगा। 18 बजे यह ट्रेन महू से रवाना होगी और अगले दिन 18.30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी। हर शुक्रवार को ट्रेन पटना से 21.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन 23.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।   इसके अलावा 22 फरवरी से 27 मार्च तक इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका संचालन रविवार व शुक्रवार को होगा। स्पेशल ट्रेन( संख्या-09309) शाम पांच बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह पांच बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन (संख्या-09310) 23 फरवरी से हर सोमवार व शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 8.20 बजे चलेगी और 21 (ट्रेन समय से) बजे इंदौर पहुंचेगी।

हार्दिक पंड्या की बांहों में रोमांटिक माहिका, बिकिनी में नजर आईं और बोला- ‘मेरा बेबी’

मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां बर्थडे ग्रैंड अंदाज में मनाया. अब माहिका ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की आंखें खुली रह गई हैं.  हार्दिक-माहिका का रोमांस माहिका ने नए पोस्ट में बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है. उन्होंने अपना हार्ट शेप का बर्थडे केक भी दिखाया, जो हार्दिक उनके लिए लाए. केक पर लिखा है- मेरी प्रिंसेस. हार्दिक पंड्या ने अपनी लेडी लव को उनके 25वें बर्थडे पर कई ग्रैंड सरप्राइज दिए. हार्दिक एक फोटो में दो बडे़ गुलाब के फूलों के गुलदस्ते पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जो वो अपनी लेडी लव के लिए लाए. एक तस्वीर में माहिका, हार्दिक का हाथ थामें दिखाई दीं.  हार्दिक ने माहिका के बर्थडे को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. बर्थडे वेकेशन से भी माहिका ने फोटो शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. फोटो बैकसाइड से ली गई है. वो बीच पर चिल करती दिखीं.  हार्दिक की बांहों में माहिका माहिका एक फोटो में हार्दिक की बांहों में दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूजे के प्यार में डूबे दिखे. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री और प्यार देखते ही बनता है. माहिका और हार्दिक पूरी तरह से एक दूजे में खोए हुए नजर आए.  माहिका ने बर्थडे सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर भी शेयर किया है, जिसमें वो हार्दिक संग पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों का रोमांटिक अंदाज काफी किलर है. फोटो शेयर करते हुए माहिका ने हार्दिक पर प्यार भी लुटाया है. उन्होंने लिखा- मुझे अपने मैन से प्यार है. अभी तक के सबसे बेस्ट बर्थडे के लिए थैंक्यू बेबी. मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं.  हार्दिक पंड्या की बात करें तो वो क्रिकेट के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. हार्दिक ने साल 2020 में कोविड के दौरान सादगी से नताशा स्टेनकोविक संग शादी रचाई थी. शादी के कुछ महीनों बाद कपल ने बेटे का वेलकम किया था. हार्दिक, नताशा ने फिर 2023 में वैलेंटाइन डे के खास दिन दोबारा ग्रैंड वेडिंग की थी. मगर दोबारा शादी रचाने के एक साल बाद ही उन्होंने तलाक का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया था. मगर अब हार्दिक को माहिका शर्मा में नया हमसफर मिल गया है. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है. देखते हैं हार्दिक और माहिका कब शादी के बंधन में बंधते हैं. 

श्रीनगर में CRPF जवानों से भरा बुलेटप्रूफ वाहन नहर में गिरा, 7 जवानों की हालत गंभीर

श्रीनगरः जिले के अहमद नगर इलाके में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के जवानों से भरा एक बंकर वाहन सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरा. इस भीषण सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ की 21वीं बटालियन के सात जवान घायल हो गये हैं. हादसे के बाद घटनास्थल के पास अफरातफरी मच गयी. घटनास्थल पर सुरक्षा बल तैनात हैं. कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ का बुलेट-प्रूफ बंकर वाहन अपनी नियमित ड्यूटी पर था. जैसे ही वाहन श्रीनगर के अहमद नगर क्षेत्र में पहुंचा, चालक अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा. चश्मदीदों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार और सड़क की स्थिति के कारण बंकर वाहन बुरी तरह से लड़खड़ाया और सीधे सड़क किनारे बहने वाली एक नहर में जा गिरा. स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय राहगीरों और निवासियों ने मिसाल पेश की. जैसे ही उन्होंने बंकर वाहन को नहर में गिरते देखा, वे जवानों की मदद के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद वाहन के भीतर फंसे सातों जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के तुरंत बाद, घायलों को उपचार के लिए नजदीकी 'शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (SKIMS), सौरा में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने जवानों की जांच के बाद राहत भरी खबर दी है. डॉक्टरों का कहना है कि हालांकि जवानों को चोटें आई हैं, लेकिन सौभाग्य से ये चोटें मामूली हैं. वर्तमान में सभी जवानों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. जांच के घेरे में दुर्घटना इस हादसे के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इस पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जाएगी. जांच टीम इस बात का पता लगाएगी कि क्या यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ, चालक की गलती थी या फिर कोई साजिश थी.

3645 करोड़ के प्रोजेक्ट का 16 अप्रेल को काम होगा पूरा

चित्तौडगढ़़. जाखम प्रोजेक्ट के तहत चार जिलों को मिलने वाले पानी का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। घोषणा के डेढ़ साल बाद भी अभी तक टेक्निकल बिड तक नहीं खुल पाई है। इसे खोलने के लिए 16 फरवरी निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 16 अप्रेल कर दिया है। उक्त प्रोजेक्ट को तीन साल में पूरा करना है, जबकि अब तक डेढ़ साल से अधिक समय गुजर चुका है। राज्य सरकार ने 20224-25 के बजट में जाखम प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। पूरे प्रोजेक्ट पर 3645.56 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले चरण में चित्तौडगढ़़ और प्रतापगढ़ जिलों के करीब 800 गांव 622 ढाणी में पाइप लाइन से पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया जाना प्रस्तावित है। प्रथम चरण में 1692.30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जलदाय विभाग की ओर से इसके लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए। टेण्डर को खोलने से पहले टेक्निकल बिड खोली जाती है। इसे खोलने के लिए 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 16 अप्रेल कर दिया है। ऐसे में अब इस पूरे प्रोसेस में देरी होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि तकनीकी बोली को खोलने के बाद टेण्डर खोले जाते हैं। दस्तावेजों की जांच आदि के बाद सबसे कम बोली लगाने वाली फर्म को वर्क ऑर्डर दिया जाता है। इसके बाद काम शुरू होता है। दूसरे चरण में 1953.26 करोड़ होंगे खर्च जाखम बांध पेयजल परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में चित्तौडगढ़़ और प्रतापगढ़ जिलों के करीब 800 गांव 622 ढाणी में पानी पहुंचाया जाता है। दूसरे चरण में राजसमंद और उदयपुर जिले के 1697 गांव और ढाणी में पानी पहुंचाने की योजना है। राजसमंद जिले के 790 गांव-ढाणी और उदयपुर जिले के 907 गांव-ढाणी को शामिल किया गया है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 1692.30 करोड़ एवं दूसरे चरण में 1953.26 करोड़ रुपए खर्च होंगे। टेक्निकल बिड अब अप्रेल में खुलेगी जाखम बांध पेयजल परियोजना के प्रथम चरण में चित्तौडगढ़़ और प्रतापगढ़ के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं, इसकी टेक्निकल बिड 16 फरवरी को खोली जानी थी, जिसे अब अप्रेल में खोला जाएगा। -सुनीत कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्री विभाग चित्तौडगढ़़

टी20 में चमकी जेमिमा रोड्रिग्स, हासिल की खास उपलब्धि

एडिलेड भारत की स्टार बल्लेबाज Jemimah Rodrigues ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन पूरे कर एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले में हासिल किया, जो Adelaide Oval में खेला जा रहा है। 118वें मैच में रचा कीर्तिमान तीसरे टी20I में नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने उतरी जेमिमा के नाम इस मैच से पहले 104 पारियों में 2492 रन दर्ज थे। अपने 118वें टी20I मुकाबले में उन्होंने पारी के पांचवें ओवर में Kim Garth की गेंद पर चौका लगाकर 2500 रन का आंकड़ा पार किया। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था। चौथी भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं जेमिमा महिला टी20I में 2500 रन पूरे करने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले कप्तान Harmanpreet Kaur, उपकप्तान Smriti Mandhana और ओपनर Shafali Verma यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि मंडाना ने इसी सप्ताह कैनबरा टी20I में 23 गेंदों पर 29 रन बनाते हुए 2500 रन पूरे किए थे। जेमिमा और मंडाना दोनों ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) में Delhi Capitals की ओर से साथ खेलती हैं। हरमनप्रीत और पेरी के नाम भी बड़ा रिकॉर्ड सीरीज के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। 19 फरवरी को अपने 356वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने न्यूज़ीलैंड की दिग्गज Suzie Bates को पीछे छोड़ते हुए महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर Ellyse Perry 350 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वह 350 मैच खेलने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी भी बनीं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे किए। सीरीज का रोमांच सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने Australia women's national cricket team को 133 रन पर समेट दिया था। इसके बाद भारत ने 5.1 ओवर में 50/1 का स्कोर बना लिया था, तभी बारिश ने खेल रोक दिया। डकवर्थ-लुईस (DLS) के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया और टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। कैनबरा के Manuka Oval में खेले गए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की। Georgia Voll की आक्रामक 88 रन की पारी की बदौलत मेजबानों ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत ने तेज शुरुआत की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने लय बदलते हुए भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को ध्वस्त कर दिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। निर्णायक मुकाबले में दमदार शुरुआत तीसरे और अंतिम टी20I में भारतीय टीम 12 ओवर में 101/1 के स्कोर तक पहुंच चुकी थी। Smriti Mandhana के शानदार अर्धशतक और जेमिमा की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।  

सोने-चांदी के दाम औंधे मुंह गिरे, आज के रेट और मार्केट ट्रेंड देखें

भोपाल  बुलियन मार्केट में आज सोने ने निवेशकों और खरीदारों को झटका दिया है। शनिवार 21 फरवरी, 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि चांदी की चमक बरकरार रही। भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 21 फरवरी 2026, शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखा गया है. ध्यान रहे कि यहां दिए गए रेट पिछले दिन के बाजार बंद होने के भाव और आज सुबह के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. जहां कल सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ है. वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं की चमक को प्रभावित किया है. आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,738 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है. कल के मुकाबले इसमें प्रति 10 ग्राम पर 10 रुपये की मामूली बढ़त देखी गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि फेडरल रिजर्व के आगामी फैसलों को लेकर निवेशक थोड़े सतर्क हैं, जिसकी वजह से बाजार में एक दायरे में कारोबार हो रहा है. 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,44,260 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. आज सोने के भाव वजन (Gram) 24 कैरेट सोना  22 कैरेट सोना  18 कैरेट सोना 1 ग्राम ₹15,738 ₹14,426 ₹11,804 8 ग्राम ₹1,25,904 ₹1,15,408 ₹94,432 10 ग्राम ₹1,57,380 ₹1,44,260 ₹1,18,040 100 ग्राम ₹15,73,800 ₹14,42,600 ₹11,80,400 प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम  शहर (City) 24 कैरेट सोना (1g) 22 कैरेट सोना (1g) 18 कैरेट सोना (1g) मुंबई ₹15,738 ₹14,426 ₹11,804 दिल्ली ₹15,753 ₹14,441 ₹11,819 चेन्नई ₹15,730 ₹14,419 ₹12,349 बेंगलुरु ₹15,738 ₹14,426 ₹11,804 हैदराबाद ₹15,738 ₹14,426 ₹11,804 कोलकाता ₹15,738 ₹14,426 ₹11,804 केरल ₹15,738 ₹14,426 ₹11,804 Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की चमक बढ़ी या घटी? चांदी के खरीदारों के लिए आज मिला-जुला दिन है. आज चांदी की कीमतों में 100 रुपये प्रति किलो की हल्की गिरावट देखी गई है. भारत में आज 1 किलो चांदी का भाव 2,69,900 रुपये है. फरवरी की शुरुआत में चांदी जहां 3.50 लाख के स्तर पर थी, वहां से अब तक इसमें लगभग 22% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जो औद्योगिक मांग में कमी की ओर इशारा करती है. आज चांदी के भाव वजन (Weight) आज का भाव (21 Feb) कल का भाव (20 Feb) बदलाव (Change) 1 ग्राम ₹269.90 ₹270 – ₹0.10 10 ग्राम ₹2,699 ₹2,700 – ₹1 100 ग्राम ₹26,990 ₹27,000 – ₹10 1 किलोग्राम ₹2,69,900 ₹2,70,000 – ₹100 प्रमुख शहरों में आज चांदी के दाम शहर (City) 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलोग्राम चांदी मुंबई ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900 दिल्ली ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900 चेन्नई ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900 बेंगलुरु ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900 हैदराबाद ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900 कोलकाता ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900 केरल ₹2,699 ₹26,990 ₹2,69,900   सोना सस्ता हुआ है, लेकिन चांदी ने आज भी निवेशकों का मन जीत लिया। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आज ही मार्केट में नजर डालें।  

अंचल कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ाने अब सीसीटीवी से निगरानी: विजय सिन्हा

पटना. राज्य के सभी 537 अंचलों में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद मानिटरिंग में लगे अधिकारी अंचल कार्यालयों की हरेक गतिविधि को आनलाइन देख सकेंगे। उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी अंचलों में उच्च गुणवत्ता वाले 2 एमपी कलर एवं आडियो सपोर्टेड कैमरे, 16 चैनल एनवीआर तथा 30 दिनों की अनिवार्य रिकार्डिंग की व्यवस्था होगी। ये दिशा निर्देश सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता और कार्यालय की सुरक्षा बनाये रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इसका सभी स्तर पर सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले आम लोगों के लिए बैठने, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कैमरों को बिहार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (बिस्वान) अथवा हाई-स्पीड नेटवर्क से जोड़कर रिमोट मानिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। अंचल अधिकारी कक्ष, प्रशासनिक कक्ष और मुख्य द्वार को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कवरेज में रखा जाएगा। इसके माध्यम से पटना स्थित सेंट्रल कमांड सेंटर से सभी अंचल कार्यालयों की निगरानी की जा सकेगी। सभी जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता, एसडीओ एवं डीसीएलआर मोबाइल ऐप के जरिए किसी भी समय लाइव फीड देख सकेंगे। अंचल अधिकारी को भी अपने मोबाइल पर सभी कैमरों की निगरानी सुनिश्चित करनी होगी।

11 वैज्ञानिकों को CM सैनी की मौजूदगी में मिलेगा विज्ञान रत्न व युवा विज्ञान रत्न सम्मान

चंडीगढ़. हरियाणा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय द्वारा 28 फरवरी को हरियाणा लोक भवन में हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार एवं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 11 प्रख्यात वैज्ञानिकों का सम्मान किया जा रहा है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा समारोह में बतौर विशिष्ठ अतिथि शिरकत करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में वर्ष 2022 से 2024 तक के पुरस्कारों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए 5 वैज्ञानिक और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 6 वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। 5 वैज्ञानिकों को मिलेगा हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कारः उन्होंने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार में वर्ष 2022 के लिए सी.एस.आई.आर. भावनगर के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डा. अरविंद कुमार व पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा के प्राध्यापक डा. राजकुमार, वर्ष 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी से सम्मानित आई.आई.एस.ई.आर., मोहाली और एमेरिटस पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की प्राध्यापक डा. सुदेश कौर खंडूजा को और वर्ष 2024 के लिए क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र फरीदाबाद के प्राध्यापक डा. दीपक थंकप्पन नायर व राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र मानेसर के वैज्ञानिक डा. अनिर्बान बासू को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए 6 चयनितः प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार में वर्ष 2022 के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के सहायक प्राध्यापक डा. विनीत वशिष्ठ व डी. वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक डा. विकास, वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला के सहायक प्राध्यापक डा. परमवीर सिंह व भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर के सहायक प्राध्यापक डा. चिराग जैन तथा वर्ष 2024 के लिए आई.आई.एस.ई.आर., मोहाली के सहायक प्राध्यापक डा. जोगेंद्र सिंह एवं एलवीप्रसाद नेत्र संस्थान हैदराबाद की परामर्शदाता नेत्र चिकित्सक डा. स्वाति सिंह वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया जाएगा।