samacharsecretary.com

बिहार में बयानबाज़ी तेज: मैथिली ठाकुर के कथन पर तेजस्वी बोले— विधायक बनते ही…

पटना आरजेडी  के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में उनकी पार्टी के शासन के बारे में गायक से नेता बनी मैथिली ठाकुर की टिप्पणी पर आलोचना की। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पहली बार BJP विधायक बनीं मैथिली ठाकुर का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें टिप्पणियों की आलोचना की गई। दरअसल, गुरुवार को विधानसभा में बोलते हुए, ठाकुर ने RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद के अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के प्रति लगाव की तुलना हस्तिनापुर के अंधे राजा धृतराष्ट्र के राजकुमार दुर्योधन के प्रति लगाव से की। हालांकि अलीनगर MLA ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने "2005 से पहले के बिहार" का ज़िक्र करके इस बात के काफी इशारे दिए थे कि वह क्या कहना चाह रही थीं, जिस साल RJD सत्ता से बाहर हो गई थी। कुछ लोग विधायक बनते ही… नफरत भरे लहजे में, तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपनी पोस्ट में लिखा, "कुछ लोग सोचते हैं कि विधायक बनते ही उन्हें पॉलिटिक्स की पूरी जानकारी हो जाती है। लेजिस्लेचर का क, ख, ग भी समझे बिना, उनमें 'जननायक' (लोगों का हीरो, एक ऐसा नाम जो RJD कार्यकर्ता अपने सुप्रीमो के लिए इस्तेमाल करते हैं) के बारे में ताने मारने की हिम्मत होती है।" RJD नेता ने कुछ हफ़्ते पहले दरभंगा जिले में एक दलित लड़की के रेप और मर्डर पर चुप रहने के लिए ठाकुर की भी आलोचना की, जहां उनका अपना चुनाव क्षेत्र आता है। RJD नेता ने मजाक में उन्हें यह भी याद दिलाया कि, हालांकि वह RJD राज के दौरान "जंगल राज" की बात करती थीं, लेकिन उनकी मां ने कुछ दिन पहले उनके अपने जिले मधुबनी में कीमती सामान चोरी होने की शिकायत की थी, जबकि राज्य में उनकी अपनी पार्टी सत्ता में है।  

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2025: सान्या के जबरदस्त डांस पर झूमे दर्शक, अल्लू–तेजा सज्जा की मौजूदगी ने बढ़ाया ग्लैमर

कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स को साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। सितारों की मौजूदगी में जगमगाई इस अवॉर्ड नाइट में सान्या मल्होत्रा ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। देखिए अवॉर्ड इवेंट की कुछ खूबसूरत झलक… सान्या ने लगाए चार चांद अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। येलो कलर की ड्रेस में जब वे स्टेज पर थिरकीं तो देखने वाले हैरान रह गए।   तेजा सज्जा और अल्लू अर्जुन ने मनाया जीत का जश्न अवॉर्ड नाइट में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और तेजा सज्जा भी नजर आए। यहां दोनों ने अवॉर्ड जीते। इसके बाद साथ में सेल्फी लेते दिखे। बता दें कि तेजा सज्जा ने 'हनु-मान' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। वहीं, अल्लू अर्जुन ने फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए तेलुगु में बेस्ट एक्टर (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। तृषा शेट्टी सहित इन सितारों भी किया डांस अवॉर्ड नाइट में सान्या मल्होत्रा के अलावा निधि अग्रवाल, तृषा शेट्टी, प्रणिता सुभाष और अपर्णा बालमुरली ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। इन सितारों ने हिट गानों पर डांस किया, जिसे देख दर्शक भी झूम उठे। तृषा का डांस देख वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध रह गए।   ग्लैमरस लुक में दिखीं काजल अग्रवाल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में अभिनेत्री काजल अग्रवाल ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वे ग्रीन और सिल्वर कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने अवॉर्ड में शिरकत करते हुए खुशी जाहिर की। काजल को 'सत्यभामा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) – तेलुगु का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

अर्शदीप से डी कॉक तक भिड़ंत…आज अहमदाबाद में ये 5 मुकाबले बदलेंगे खेल

नई दिल्ली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद के मैदान पर हाई-वोल्टेज भिड़ंत होने जा रही है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें रविवार, 22 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल की यादें ताजा कर देगा, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था। भारत जहां अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जीत-हार का फैसला इन 5 प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा- अभिषेक शर्मा वर्ल्ड नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद, अभिषेक अब तक रन नहीं बना पाए हैं। पिछले मैचों में उन्हें ऑफ स्पिनरों ने अपना शिकार बनाया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाज एडेन मार्करम उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। मार्करम को शुरुआती ओवरों में लाकर अभिषेक की खराब फॉर्म का फायदा उठाने की रणनीति बन सकती है। भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में इन 5 खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सुपर-8 के इस मुकाबले की शुरुआत में ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच भी इंद्रदेव की मेहरबानी से रद्द हो चुका है। अर्शदीप सिंह वहीं, अर्शदीप सिंह और क्विंटन डी कॉक के बीच मैच की शुरुआत में मुकाबला निर्णायक होगा। 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्शदीप ने डी कॉक को आउट कर भारत का रास्ता आसान किया था। आंकड़ों के मुताबिक, डी कॉक ने अर्शदीप के खिलाफ 48 गेंदों में 79 रन बनाए हैं, लेकिन अर्शदीप उन्हें 4 बार आउट भी कर चुके हैं। यह ‘स्ट्राइक रेट बनाम विकेट’ की जंग काफी रोमांचक होगी। ईशान किशन ईशान किशन और मार्को यानसन के बीच पावरप्ले में टक्कर देखने को मिलेगी। ईशान किशन इस समय भारत के सबसे इन-फॉर्म बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 202.29 के स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, यानसन अपनी स्विंग गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लिए हैं। वरुण चक्रवर्ती वरुण चक्रवर्ती और एडेन मार्करम के बीच मिस्ट्री स्पिन की जंग भी दिलचस्प होगी। वरुण इस वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने मार्करम को अब तक 45 गेंदों में केवल 35 रन दिए हैं और 4 बार आउट भी किया है। वरुण के बीच के ओवरों में शानदार स्पिन गेंदबाजी से इस मैच का रुख बदल सकता है। हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर के बीच डेथ ओवर्स में भिड़ंत मैच का असली टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। 2024 के फाइनल में हार्दिक की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने मिलर का ऐतिहासिक कैच पकड़ा था। हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में मिलर को 49 गेंदों में 57 रन दिए हैं, लेकिन उन्होंने मिलर को 6 बार आउट भी किया है। मिलर और हार्दिक की इस भिड़ंत से मैच का फैसला हो सकता है।  

स्मृति मंधाना का हुंकार: ऑस्ट्रेलिया को हराकर फिर दिखाया भारत का दबदबा

एडिलेड भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनकी टीम लगातार शीर्ष पर बने रहकर विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा कायम करना चाहती है। पिछले साल पहली बार 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में जीत हासिल करने पर टिकी हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैच की टी20 सीरीज में हराकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की अपनी तैयारी की शानदार शुरुआत की। मंधाना ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ''यह भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है। हम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम या अतीत में जो कुछ भी हुआ उसके बारे में नहीं सोचते हैं। हमने इसे हराया, हमने उसे हराया। मुझे लगता है कि अब यह सब उतना महत्वपूर्ण नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि हम एक ऐसे बदलाव के दौर में हैं जहां हम विश्व क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। हम किसे हराते हैं, कहां हराते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम बस उन्हें लगातार हराने और शीर्ष पर बने रहने में सफल होना चाहते हैं।'' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में मंधाना ने 82 रन की पारी खेली। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (59) के साथ 121 रन की साझेदारी की जिससे भारत छह विकेट पर 176 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना पाई। मंधाना ने कहा, ''मुझे एडिलेड शहर बहुत पसंद है। यहां खेलने से पहले भी मुझे यहां शहर पसंद था। यह बहुत शांत और सुंदर शहर है। कुछ ऑस्ट्रेलियाई बहुत खुश होंगे जब मैं कहूंगी कि यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर है। वास्तव में मुझे यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे अच्छा शहर लगता है।'' महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से पांच जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। मंधाना ने कहा, ''यह साल टी20 का साल है। पिछला साल एकदिवसीय क्रिकेट का साल था जिसमें हमने बहुत सारे वनडे मैच खेले। लेकिन अब हम अपने टी20 खेल पर काम कर रहे हैं। हम यह भी तय कर रहे हैं कि टी20 के लिए हमारी सर्वश्रेष्ठ एकादश और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी कैसे होने चाहिए। निश्चित रूप से डब्ल्यूपीएल से हमें टी20 में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मदद मिली है।''

नमो भारत की तेज रफ्तार शुरू, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

मेरठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में नमो भारत और बहुप्रतीक्षित मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना किया। इसके साथ ही भारत अब उन चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो गया है, जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रीजनल ट्रेन और स्थानीय मेट्रो दोनों का सफल संचालन शुरू हो गया है। नमो भारत ट्रेन से मेरठ से दिल्ली तक का 88 किलोमीटर का सफर अब 55 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस दौरान 13 स्टेशनों से गुजरेगी। इनमें दो स्टेशन अंडरग्राउंड बनाए गए हैं। पीएम मोदी के मेरठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने दोनों ट्रेनों का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने मेट्रो में सफर भी किया। इस दौरान मेट्रो में पहले से मौजूद छात्रों से बातचीत भी की। नमो भारत ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों को मेरठ से दिल्ली-गाजियाबाद तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी देगी। जबकि मेरठ मेट्रो शहर के भीतर के यात्रियों के लिए स्थानीय स्तर पर आवाजाही का आसान साधन बनेगी। दोनों ट्रेनों के लिए एक ही ट्रैक और स्टेशनों का उपयोग किया गया है, जो वैश्विक स्तर पर एक क्रांतिकारी कदम है। मेरठ के लिए ऐतिहासिक दिन आज का दिन मेरठ और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया है। नमो भारत और मेरठ मेट्रो की एक साथ शुरूआत से क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अब मेरठ से दिल्ली पढ़ने और नौकरी के लिए जाने वालों को बड़ी सुविधा मिल गई है। इसी तरह दिल्ली वालों को मेरठ आकर काम करने में आसानी हो जाएगी। इसी तरह मेट्रो चलने से जाम के झाम से राहत मिल सकेगी। ट्रायल रन में 160 की रफ्तार से दौड़ी शुक्रवार को नमो भारत और मेरठ मेट्रो का विशेष ट्रायल रन आयोजित किया। नमो भारत से मेरठ साउथ से सराय काले खां तक का सफर 40 मिनट में पूरा हुआ। इस दौरान नमो भारत प्रत्येक स्टेशन पर एक-एक मिनट के लिए रुकी। उसके बाद सराय काले खां से दोपहर ठीक 12 बजे नमो भारत नॉन स्टॉप बेगमपुल के लिए रवाना हुई। नमो भारत 160 किमी/घंटा की रफ्तार से फर्राटा भरते हुए 39 मिनट में ही बेगमपुल नमो भारत-मेरठ मेट्रो स्टेशन पर आकर ठहर गई। बीच में बिना स्टेशन पर रुके सराय काले खां से गाजियाबाद करीब 15 मिनट में पार कर गई। इसी तरह गाजियाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचने में करीब 15 मिनट का ही समय लगा। उसके बाद तो अगले चार मिनट में शताब्दीनगर स्टेशन को नमो भारत क्रास कर गई। अगले पांच मिनट में नमो भारत बेगमपुल स्टेशन पहुंच गई। इस तरह दोपहर 12 बजे सराय काले खां से चली नमो भारत नॉन स्टॉप 12.39 बजे बेगमपुल पहुंच गई। जब लोग नमो भारत से यात्रा करेंगे तो करीब एक-एक मिनट के स्टॉपेज के साथ करीब 55 मिनट में यह सफर होगा। इससे मेरठ शहर के लोगों को दिल्ली-गाजियाबाद आना काफी आसान हो जाएगा। पहले लोग घंटों में मेरठ से दिल्ली और गाजियाबाद का सफर करते थे।  

भाजपा में शामिल हुए भूपेन बोरा, कांग्रेस छोड़ने की वजह बताकर मचाया सियासी भूचाल

गुवाहाटी असम में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुवाहाटी में रविवार को भूपेन कुमार बोरा ने भाजपा की सदस्यता ली। यह कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश मुख्यालय वाजपेयी भवन में आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया और सांसद बैजयंत पांडा भी मौजूद रहे। भूपेन बोरा के साथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता संजू बोरा भी भाजपा में शामिल हुए। इस्तीफे के बाद बदला घटनाक्रम भूपेन बोरा ने 16 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। कई वरिष्ठ नेता उनसे मिलने उनके घर पहुंचे और राहुल गांधी ने भी उनसे फोन पर बात की थी। बोरा ने अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए समय मांगा था। इसके अगले ही दिन मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उनके घर गए। मुलाकात के बाद सरमा ने घोषणा की कि भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। इस घोषणा के बाद असम की राजनीति में अटकलों का दौर समाप्त हो गया। कांग्रेस में अपमान का लगाया आरोप भाजपा में शामिल होने के बाद भूपेन बोरा ने कांग्रेस में अपने साथ हुए व्यवहार पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "मैंने कांग्रेस पार्टी को 32 साल दिए। कांग्रेस ने मुझे विधायक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बनाया।" उन्होंने बताया कि कैसे पार्टी में उन्हें अपमानित महसूस हुआ। बोरा ने कहा, "मैंने गठबंधन के लिए बातचीत शुरू की थी। गौरव गोगोई ने कहा कि अकेले मत जाओ, रकीबुल हुसैन को भी साथ ले जाओ। लेकिन बाद में गौरव गोगोई ने घोषणा कर दी कि भूपेन बोरा ने गलतफहमी पैदा की है। मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने सबके सामने मेरा अपमान क्यों किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।" आने वाले चुनाव पर पड़ेगा असर भूपेन बोरा ने यह भी बताया कि जब वह 2021 में अध्यक्ष बने थे, तब कांग्रेस का एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन था, जिसे उन्होंने तोड़ा था। बाद में उन्होंने इंडिया गठबंधन बनने से पहले 16 दलों के साथ साझेदारी की थी। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है।

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का असर: नौ राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में 1.70 करोड़ मतदाताओं की कमी

 नई दिल्ली भारत के छह राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिन्हें अयोग्य पाया गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या मिलाकर 1 करोड़ 70 लाख से ज्यादा घट गई है। आयोग ने स्पष्ट किया कि यह हटाए गए मतदाताओं और नए जोड़े गए योग्य मतदाताओं के अंतर के आधार पर नेट बदलाव है। कितने घटे मतदाता? मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार द्वीप, गोवा और केरल समेत कुल नौ राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में एसआईआर शुरू होने से पहले मतदाताओं की संख्या लगभग 21.45 करोड़ थी। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद यह घटकर करीब 19.75 करोड़ रह गई, यानी कुल मिलाकर 1.70 करोड़ से अधिक मतदाता कम हो गए। गुजरात में 68 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे सबसे ज्यादा नाम गुजरात में हटाए गए हैं। यहां कुल 68 लाख 12 हजार 711 मतदाताओं के नाम सूची से हटे, जिससे कुल मतदाता संख्या लगभग 5.08 करोड़ से घटकर 4.40 करोड़ रह गई, यानी करीब 13.40% की कमी दर्ज हुई। इसके बाद मध्य प्रदेश का नंबर रहा, जहां करीब 34.25 लाख नाम हटाए गए और मतदाता संख्या 5.74 करोड़ से घटकर 5.39 करोड़ हो गई। राजस्थान में 31 लाख तो छत्तीसगढ में 25 लाख मतदाता के नाम हटे अन्य राज्यों में भी बड़ी कटौती देखी गई। राजस्थान में लगभग 31.36 लाख मतदाताओं के नाम हटे, छत्तीसगढ़ में करीब 24.99 लाख, जबकि केरल में करीब 8.97 लाख नाम कम हुए। छोटे राज्यों में गोवा में लगभग 1.27 लाख नाम हटे। केंद्र शासित प्रदेशों में अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी मतदाताओं की संख्या में कमी दर्ज की गई। किस वजह से हटाए गए मतदाताओं के नाम? चुनाव आयोग के अनुसार मतदाता सूची से नाम हटाने के मुख्य कारणों में मौत, स्थायी रूप से दूसरी जगह चले जाना, एक से अधिक जगह पंजीकरण होना या पात्रता से जुड़े अन्य मुद्दे शामिल हैं। आयोग ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करना लगातार चलने वाली प्रक्रिया है और पात्र नागरिक अब भी नाम जुड़वाने, हटवाने या सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपी, बंगाल और तमिलनाडु में SIR जारी आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के आंकड़े इस महीने के अंत तक जारी किए जाएंगे। देशभर में 12 राज्यों में चल रहे इस अभियान का अगला चरण अप्रैल से शुरू होगा, जिसके तहत पूरे देश में मतदाता सूचियों का सत्यापन जारी रहेगा। विवाद और कानूनी चुनौती,  असम में अलग प्रक्रिया इस पूरे अभियान के दौरान कई जगह शेड्यूल में बदलाव भी किए गए। बिहार की तरह ही तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों ने इस प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। चुनाव आयोग का कहना है कि यह अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट रखने के लिए किया जा रहा है। असम में एसआईआर की जगह स्पेशल रिविजन प्रक्रिया अपनाई गई थी, जो 10 फरवरी को पूरी हो चुकी है। देशभर में चल रहा है अभियान चुनाव आयोग का यह विशेष पुनरीक्षण अभियान देश के कई हिस्सों में जारी है। बिहार में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अभी 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह काम चल रहा है, जहां लगभग 60 करोड़ मतदाता शामिल हैं। इसके बाद अगले चरण में 17 राज्यों और 5 केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 40 करोड़ मतदाताओं को कवर किया जाएगा।

हरियाणा में डाक्टरों ने पेशेंट के एक साथ डाले 4 स्टेंट

अंबाला. अंबाला कैंट में बना हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं से भरा नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट अपने अच्छे इलाज और नई नई सर्जरी के लिए जाना जाता है। वही अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बना हार्ट सेंटर ने एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है जहां एक साथ एक पेशेंट के 4 स्टेंट डाले गए है, ये पेशेंट खुद हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भाई यानी राजिंदर विज है।  इस सर्जरी को करने वाले डॉक्टर डॉक्टर प्रताप कुमार ने बताया कि यू तो वो केरला में काम करते है लेकिन कई साल पहले अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में कार्यकर्ता थे । अब उन्होंने एक विशेष उबलब्धी हासिल की है जिसमें राजिंदर विज के दिल के आस पास कैल्शियम भरा हुआ था जिसके लिए लगभग 3.5 घंटे की सर्जरी में 4 स्टेंट डाले गए ,जबकि हरियाणा में ऐसा कभी नहीं हुआ और अच्छी बात तो ये रही कि सर्जरी के कुछ ही घंटों के बाद राजिंदर विज ठीक हो गए और रात के समय ही डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए। इस बारे में बताते हुए राजिंदर विज ने बताया कि उनके दिल के आस पास कैल्शियम चला गया था जो बहुत खतरनाक होता है। डॉक्टर ने उन्हें बायपास की सलाह दी थी लेकिन वे बायपास सर्जरी नहीं करवाना चाहते थे और जब उन्होंने इस बारे में डॉक्टर प्रताप से बात की तो उन्होंने एंजियोग्राफी की बात कही और एक समय निर्धारित करके इलाज की बात कही। जिसके बाद कल उन्होंने अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बने हार्ट सेंटर में अपने एंजियोग्राफी कारवाई और डॉक्टर ने 4 स्टेंट डाले जिसके बाद वे कुछ ही घंटों में पहले की तरह नॉर्मल हो गए।

IND vs SA T20 रिकॉर्ड्स: भारत की 60% जीत, सबसे ज्यादा रन, छक्के और विकेट किस खिलाड़ी के नाम?

अहमदाबाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आज सुपर-8 चरण में आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि 2024 टी20 विश्वकप फाइनल में भारत की जीत ने इस प्रतिद्वंद्विता को और रोमांचक बना दिया है।इतिहास और मौजूदा फॉर्म दोनों ही इस मुकाबले को खास बना रहे हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांच से भरे रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 2006 से अब तक 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 21 मुकाबले जीते, दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। यानी जीत का प्रतिशत करीब 60 फीसदी भारत के पक्ष में रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भी भारत का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पांच भारत ने जीते हैं। दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ दो मैच जीते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्वकप में पिछली बार साल 2024 टी20 विश्वकप के फाइनल में आमने-सामने आए थे। इस मुकाबले को भारत ने सात रन से जीता था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सात टी20 विश्वकप मुकाबले      2007: भारत ने 37 रन से जीत दर्ज की     2009: भारत की 12 रन से हार     2010: भारत की 14 रन से जीत     2012: भारत की 1 रन से रोमांचक जीत     2014: भारत की 6 विकेट से जीत     2022: भारत की 5 विकेट से हार     2024 फाइनल: भारत 7 रन से जीता सबसे ज्यादा रन: मिलर और डिकॉक का जलवा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर के नाम है। उन्होंने 28 मैचों में 563 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे स्थान पर क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने 15 मैचों में 507 रन बनाए। ये दोनों बल्लेबाज 500+ रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा (496 रन) के नाम है। इसके बाद रोहित शर्मा (429 रन) और मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव (406 रन) का नाम आता है। सूर्यकुमार ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं, जो दर्शाता है कि उन्हें प्रोटियाज गेंदबाजी रास आती है।

उत्तर प्रदेश में पहली सेमीकंडक्टर परियोजना के शिलान्यास पर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पीएम मोदी का कथन याद दिलाया सीएम योगी ने- “ऑयल वाज ब्लैक गोल्ड, बट चिप इज डिजिटल डायमंड” 2017 से पहले अराजकता व असुरक्षा के लिए जाना जाता था जेवर क्षेत्र, आज पूरे भारत का ‘जेवर’ बनकर उभर रहा: सीएम योगी उत्तर प्रदेश आज डी-रेगुलेशन में और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश के अग्रणी राज्य के रूप में हुआ स्थापितः मुख्यमंत्री जेवर (ग्रेटर नोएडा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत समग्र विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में स्थित जेवर में 3700 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर परियोजना इंडिया चिप का शिलान्यास प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश ने “स्केल और स्पीड” के साथ विकास सुनिश्चित किया है। वर्ष 2014 में पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री जी ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की अवधारणा को आगे बढ़ाया, जिससे राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना। इसी तरह, उत्तर प्रदेश में 2017 में सरकार बनाने के बाद ‘फियरलेस बिजनेस’ और ‘ट्रस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस’ का मजबूत इकोसिस्टम स्थापित किया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का हब मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का वैश्विक हब बन रहा है। भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में 110 से अधिक देशों की सहभागिता और लगभग 10 लाख लोगों की भागीदारी ने यह सिद्ध किया है कि भारत तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ चुका है। सीएम योगी ने स्मरण कराया कि सेमीकॉन इंडिया 2025 में प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि “ऑयल वॉज ब्लैक गोल्ड, बट चिप्स इज डिजिटल डायमंड”। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था की सुरक्षा और विकास, चिप आधारित तकनीक पर निर्भर है और यह दूरदर्शी सोच आज भारत को नई दिशा दे रही है। हर भारतवासी और उत्तर प्रदेशवासी प्रधानमंत्री जी के इस विजन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करता है। जेवर बना देश का ‘जेवर’ मुख्यमंत्री ने कहा कि एचसीएल और फॉक्सकॉन का यह संयुक्त उपक्रम, जिसके अंतर्गत प्रथम डिस्प्ले ड्राइवर सेमीकंडक्टर ओसैट यूनिट स्थापित हो रही है, अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्ववर्ती सरकारों के समय यही क्षेत्र अराजकता और असुरक्षा के लिए जाना जाता था, जहां सूर्यास्त के बाद लोग घरों से निकलने में संकोच करते थे। आज वही जेवर क्षेत्र, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और विजनरी नेतृत्व में न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत का ‘जेवर’ बनकर उभर रहा है। आज यह प्रदेश की प्रथम डिस्प्ले ड्राइवर सेमीकंडक्टर ओसैट यूनिट यहां स्थापित होकर इस नए विजन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।   जनप्रतिनिधियों और किसानों के सकारात्मन रुख का रहा अहम योगदान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जितिन प्रसाद के योगदान की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही, जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों और अन्नदाता किसानों द्वारा यमुना प्राधिकरण के साथ मिलकर दिए गए सहयोग को इस परियोजना की सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक भूमिका ही है, जिसके कारण आज यह क्षेत्र मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के बड़े हब के रूप में स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के विजन के कारण हम सबने उत्तर प्रदेश के स्केल को स्किल और स्पीड के साथ जोड़ने का जो कार्य किया है, उसका परिणाम हमें आज जमीन पर दिखाई दे रहा है।   उत्तर प्रदेश बना निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में सरकार बनाने के बाद प्रदेश के अंदर डबल इंजन सरकार ने लगातार विकास के कार्यक्रम आगे बढ़ाए हैं। उत्तर प्रदेश ने 34 से अधिक सेक्टोरल नीतियों के माध्यम से प्रदेश को निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाया है। उत्तर प्रदेश आज डी-रेगुलेशन और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश के अंदर अग्रणी राज्य के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है। डी-क्रिमिनलाइजेशन के तहत 99 राज्य अधिनियमों में 13 प्रतिशत से अधिक आपराधिक प्रावधानों को उत्तर प्रदेश में समाप्त किया गया है। प्रधानमंत्री जी का विजन हर सेक्टर में प्रभावी रूप से धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। सेमीकंडक्टर परियोजना नए युग की आधारशिला मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब एचसीएल-फॉक्सकॉन की पहली सेमीकंडक्टर परियोजना की आधारशिला रखी जा रही है, तब यह केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को वैश्विक सेमीकंडक्टर मानचित्र पर स्थापित करेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली उपस्थित रहे, जबकि भारत सरकार में रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह और सांसद डॉ महेश शर्मा व सुरेंद्र नागर, स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह, तेजपाल नागर, पंकज सिंह, श्रीचंद शर्मा तथा एचसीएल ग्रुप की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा और सेमीकंडक्टर बिजनेस ग्रुप (फॉक्सकॉन) के अध्यक्ष बॉब चेन भी उपस्थित रहे। सीएम योगी ने बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीरः अश्विनी वैष्णव केंद्रीय आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है जब उत्तर प्रदेश में सबसे पहला सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास जेवर की इस पवित्र भूमि में किया जा रहा है। इस प्लांट में एक महीने में 3 करोड़ 60 लाख चिप का उत्पादन होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश लॉ एंड ऑर्डर, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री ने अपने प्रयासों से उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलकर रख दी है। एचसीएल और फॉक्सकॉन ने प्रदेश सरकार का जताया आभार एचसीएल ग्रुप की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा कि हम भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के अटूट समर्थन के लिए अत्यंत आभारी हैं। यह परियोजना एचसीएल ग्रुप की विकास यात्रा में एक नया अध्याय है और भारत की तकनीकी एवं विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र में हमारे योगदान को … Read more