samacharsecretary.com

पंजाब में अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां सिर्फ 2 दिन चलती है ट्रेन और साल में दो बार रुकती है

हुसैनीवाला भारत में रेलवे का नेटवर्क बहुत बड़ा है और ज्यादातर स्टेशनों पर हर दिन कई ट्रेनें आती-जाती रहती हैं। लेकिन एक ऐसा अनोखा स्टेशन भी है, जहां पूरे साल में सिर्फ दो बार ही ट्रेन पहुंचती है। यही वजह है कि यह स्टेशन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक शख्स इस स्टेशन के बारे में बताता नजर आता है। वह स्टेशन पर खड़ी ट्रेन (Unique Railway Station India) के पास खड़े होकर कहता है कि यह वही खास ट्रेन है, जो साल में सिर्फ दो बार चलती है। वीडियो में वह रेलवे ट्रैक भी दिखाता है, जहां साफ दिखाई देता है कि पटरी आगे जाकर खत्म हो जाती है। इस स्टेशन पर ट्रेन आती है सिर्फ दो बार  यानी यह इस लाइन का आखिरी स्टेशन है और यहां से ट्रेन आगे नहीं जाती, बल्कि वापस उसी दिशा में लौट जाती है, जहां से आई होती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर “northern_vlogger” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। यह खास स्टेशन पंजाब के फिरोजपुर जिले के पास हुसैनीवाला बॉर्डर के नजदीक स्थित है, जिसे हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन (Hussainiwala Railway Station) कहा जाता है। यह स्टेशन अपनी अनोखी व्यवस्था के कारण लोगों को हैरान कर देता है। यहां पूरे साल में केवल दो ही बार ट्रेन आती है और बाकी समय यह स्टेशन (Indian Railways Facts) लगभग सुनसान रहता है। इन दो खास दिनों में पहला दिन 23 मार्च होता है और दूसरा 13 अप्रैल, जो बैसाखी का दिन होता है। साल में सिर्फ 2 बार ही क्यों आती है ट्रेन? हुसैनीवाला स्टेशन की सबसे खास बात यही है कि यहां रोजाना ट्रेन नहीं चलती. पूरे साल में सिर्फ दो खास मौकों पर ही ट्रेन यहां तक पहुंचती है. पहली ट्रेन 23 मार्च को चलती है, जो शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस के मौके पर चलाई जाती है. इस दिन देशभर से लोग हुसैनीवाला बॉर्डर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आते हैं. वहीं, दूसरी ट्रेन की बात करें तो ये 13 अप्रैल को चलती है, जो बैसाखी के पर्व के अवसर पर चलाई जाती है. इन दोनों दिनों पर यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है, जबकि बाकी समय यह स्टेशन लगभग खाली रहता है।  वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति इस स्टेशन के बारे में जानकारी देता नजर आता है. वह बताता है कि जिस जगह वह खड़ा है, वहां साल में सिर्फ दो बार ही ट्रेन आती है. इस वीडियो में वो शख्स स्टेशन और वहां खड़ी ट्रेन की झलक भी दिखाता है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस अनोखी जानकारी ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे।  रेलवे लाइन का आखिरी पड़ाव हुसैनीवाला रेलवे स्टेशन आखिरी रेलवे स्टेशन है और यहां पर आकर रेलवे लाइन भी खत्म हो जाती है. यह उत्तर रेलवे की आखिरी रेलवे लाइन है. यहां आई हुई ट्रेन उसी दिशा में वापस लौटती है, जहां से आई होती है. इस स्टेशन से पहले लाहौर तक की ट्रेन जाया करती थी, जिसे लोग पकड़ते थे. मगर अब वो भी बंद कर दिया गया है. इसके आगे पाकिस्तान लग जाता है।  लोगों की प्रतिक्रियाएं और भावनाएं वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दी. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि इस स्टेशन का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा देना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने गर्व के साथ कहा कि वो फिरोजपुर से हैं और इस खास जगह से उनका काफी लगाव है।  23 मार्च का दिन देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इस दिन को शहादत दिवस (Shaheedi Diwas Train) के रूप में मनाया जाता है। बड़ी संख्या में लोग हुसैनीवाला बॉर्डर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इस मौके पर स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। दूसरी बार 13 अप्रैल को बैसाखी (Baisakhi Special Train) के अवसर पर भी यहां ट्रेन चलाई जाती है, क्योंकि उस दिन भी बड़ी संख्या में लोग इस क्षेत्र में पहुंचते हैं। इन दो दिनों के अलावा यह स्टेशन लगभग खाली ही रहता है। इस अनोखे स्टेशन की कहानी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। यही कारण है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान भी हो रहे हैं और भारत के रेलवे सिस्टम की इस खासियत को जानकर उत्साहित भी हैं।

मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त प्रयागराज में बामपुर गंगा घाट में डूबने से 4 बच्चों की हुई मौत लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज में हुए हादसे का संज्ञान लिया। गौरतलब है कि प्रयागराज में बामपुर गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह स्नान करने गए चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव करने के निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

IPL में किंग कोहली के नाम होगा 9 हजार रन, 300 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ना तय

बेंगलुरु  बस आईपीएल (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 शुरू होने का का समय नजदीक है… शन‍िवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 का ओपन‍िंग मुकाबला है।  आईपीएल के इस 19वें सीजन में विराट कोहली एक खास कीर्त‍िमान रचने की दहलीज पर आ खड़े हुए हैं. दरअसल, कोहली IPL में पहले 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने वाले हैं. वहीं वो 300 आईपीएल छक्कों का बैर‍ियर क्रॉस कर देंगे।  अभी कोहली के नाम  267  आईपीएल मैचों की 259 पार‍ियों में 8661 रन हैं. वहीं उनके नाम 291 छक्के भी हैं. वहीं कोई और खिलाड़ी 9000 रनों के करीब भी नहीं हैं, इस सीजन में पूरी उम्मीद है कि 300 छक्कों के क्लब में भी कोहली जल्द शामिल होंगे।  कोहली आईपीएल में रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. उन्होंने 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं. उनके बाद रोहित शर्मा 7046 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि शिखर धवन 6769 और डेविड वार्नर 6565 रन पर हैं. मतलब साफ है  9000 रनों का रिकॉर्ड बनाने की राह पर सिर्फ कोहली ही हैं. वह महज 339 रन पीछे हैं. कोई और खिलाड़ी 8000 रनों के करीब भी नहीं पहुंचा है. कोहली का ज‍िस तरह का फॉर्म आईपीएल में रहा है, वह इस मुकाम को आसानी से हास‍िल कर लेंगे।  वहीं अपने कर‍ियर में  कोहली 291 छक्कों के साथ लिस्ट टॉप पर काबिज हैं. 300 छक्कों का क्लब  उनके लिए अभी खाली है और कोहली बस 9 छक्के दूर हैं. IPL के इतने लंबे करियर में इतने बड़े माइलस्टोन एक साथ हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है. वैसे आईपीएल में सबसे ज्यादा ओवरऑल छक्के मारने का र‍र‍िकॉर्ड क्रिस गेल (357) के नाम है. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (302) हैं.  कोहली के कैसा रहे हैं आईपीएल में आंकड़े?  कोहली ने IPL में 267 मैच खेले हैं. उनका बल्लेबाजी एवरेज 39.54 और स्ट्राइक रेट 132.85 रहा है. आठ शतक और 63 अर्धशतक उनके नाम हैं. अब बस कुछ मैचों की बात है जब विराट कोहली IPL के दो और कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे. RCB के लिए खेलते हुए कोहली ने हमेशा रनों के साथ-साथ छक्कों की बारिश भी की है. उन्होंने 291 छक्कों के अलावा 771 चौके भी जड़े हैं.  क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोहली की फॉर्म और फिटनेस देखते हुए यह माइलस्टोन न सिर्फ तय है बल्कि जल्द ही हासिल हो जाएगा. RCB फैन्स पहले से ही जश्न मनाने को तैयार बैठे हैं.   आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के (ओवरऑल) ख‍िलाड़ी छक्के क्रिस गेल 357  रोहित शर्मा 302  विराट कोहली 291  एमएस धोनी 264 एबी ड‍िव‍िल‍ियर्स 251  आईपीएल में सबसे ज्यादा रन (ओवरऑल) ख‍िलाड़ी मैच रन  व‍िराट कोहली 267 8661 रोहित शर्मा 272 7046   श‍िखर धवन 222 6769  डेव‍िड वॉर्नर 184 6565 सुरेश रैना  205 5528

10 हजार सैनिक तैयार, अमेरिका और ईरान के बीच खेला जा रहा है डबल गेम? ट्रंप की रणनीति पर सवाल

तेहरान  ईरान-अमेरिका के बीच जंग चल रही है. इसी बीच अब अमेरिका की रणनीति सवालों के घेरे में आ गई है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह दावा कर रहे हैं कि ईरान के साथ बातचीत ‘बहुत अच्छी’ चल रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका चुपचाप जमीनी युद्ध की तैयारी भी तेज कर रहा है. यानी अमेरिका ईरान के साथ डबल गेम खेलने में लगा है. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का कहना है कि, व्हाइट हाउस और पेंटागन मिडिल ईस्ट में कम से कम 10,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहे हैं. अगर यह फैसला होता है, तो यह सीधे संकेत होगा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बड़े जमीनी ऑपरेशन की तैयारी कर रहा है. पहले यह खबर आई थी कि अमेरिका खर्ग आइलैंड पर अटैक की तैयारी में है।  एक तरफ बातचीत, दूसरी तरफ धमकी सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह सैन्य तैयारी ऐसे समय पर हो रही है जब ट्रंप ने ईरान को 10 दिन की मोहलत दी है और ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोक दिए हैं. ट्रंप का कहना है कि बातचीत जारी है और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. दरअसल, अमेरिका ने पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के जरिए ईरान को बातचीत के लिए 15 पॉइंट का प्रस्ताव भेजा था. इसमें जंग खत्म करने के लिए कई शर्तें रखी गई हैं. अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि ईरान बातचीत में दिलचस्पी दिखा रहा है, लेकिन अब तक उसने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. वहीं ईरान ने कहा है कि वह इनमें से किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है।  फाइनल हमले की तैयारी कर रहा अमेरिका? लेकिन इसी बीच पेंटागन की तैयारियां कुछ और कहानी बता रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ‘फाइनल ब्लो’ यानी आखिरी बड़े हमले की योजना भी तैयार कर रहा है, जिसमें जमीनी सेना और बड़े स्तर पर बमबारी शामिल हो सकती है. इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में और भी सैनिक, फाइटर जेट स्क्वाड्रन और मरीन यूनिट्स मिडिल ईस्ट भेजे जाने वाले हैं. 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हजारों सैनिकों को भी तैनाती के लिए तैयार रखा गया है. यही वजह है कि ईरान को इस पूरे डिप्लोमैटिक प्रोसेस पर शक हो रहा है. ईरान को डर है कि अमेरिका बातचीत का इस्तेमाल सिर्फ समय बर्बाद करने के लिए कर रहा है ताकि सैन्य तैयारी मजबूत की जा सके।   

ATM से पैसे निकालने के नियम बदलने जा रहे हैं, 1 अप्रैल से होगी महंगी प्रक्रिया

नई दिल्‍ली अगर आप भी ATM कैश निकालते हैं तो अब आपको ज्‍यादा चार्ज देना पड़ सकता है, क्‍योंकि कई बैंक ATM से निकासी के नियम में बदलाव कर रहे हैं, जो 1 अप्रैल से प्रभावी होगा. यह बदलाव डेबिट कार्ड और क्‍यूआर कोड के जरिए एटीएम से कैश निकालने की सीमा, ट्रांजेक्‍शन चार्ज और यूज करने के तरीके में बदलाव किया गया है. आइए जानते हैं अब आपको UPI और डेबिट कार्ड के जरिए एटीएम से कैश निकालने पर क्‍या-क्‍या बदलाव देखना पड़ेगा।  फ्री UPI ट्रांजेक्‍शन लिमिट  HDFC बैंक की ओर से एक खास बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब UPI बेस्‍ड ATM से किए गए कैश विड्रॉल को मंथली फ्री ट्रांजेक्‍शन लिमिट में गिना जाएगा. पहले इन ट्रांजेक्‍शन को अलग से गिना जाता था. नए नियम के तहत अब HDFC बैंक के अलावा, अन्‍य एटीएम से 5 ट्रांजेक्‍शन ही मुफ्त होगा. महानगरों में अन्‍य बैंकों के ATM पर 3 ट्रांजेक्‍शन फ्री होगा. अन्‍य शहरों में 5 ट्रांजेक्‍शन फ्री होगा।  मुफ्त कोटा समाप्‍त होता है और आप कार्ड या यूपीाआई किसी से भी एटीएम के जरिए पैसे निकालते हैं तो आकपेा हर लेनदेन पर 23 रुपये का चार्ज लागू होगा. इसमें टैक्‍स को शामिल नहीं किया गया है. इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक ने एक समय नियम लागू किया है जिसके अनुसार शाम 7:30 बजे के बाद किए गए एटीएम लेनदेन को अगले दिन के लेनदेन के रूप में गिना जाएगा. महीने के अंतिम दिन, ऐसे लेनदेन अगले महीने के कोटे में शामिल कर लिए जाएंगे।  डेब‍िट कार्ड पर क्‍या बदला नियम पंजाब नेशनल बैंक PNB ने कुछ डेबिट कार्डों के लिए डेली विड्रॉल लिमिट में बदलाव किया है. 1 अप्रैल से, चुनिंदा कार्डों के लिए मैक्सिमम डेली विड्रॉल लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी गई है. कार्ड की कैटेगरी के आधार पर पैसे निकालने की सीमा ₹50,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है।  लेनदेन नियमों का अपडेट बंधन बैंक के एटीएम पर ग्राहकों को प्रति माह 5 निःशुल्क वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति होगी. अन्य बैंकों के एटीएम पर, महानगरों में 3 निःशुल्क लेनदेन और बाकी शहरों में 5 निःशुल्क लेनदेन की अनुमति होगी. पहले की व्‍यवस्‍थाओं के विपरीत अन्‍य बैंकों के एटीएम पर फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजेक्‍शन (बैलेंस की भी जानकारी लेना) फ्री लिमिट गिने जाएंगे।  लिमिट पार होने के बाद क्‍या होगा?      वित्तीय लेनदेन: ₹23 प्रति लेनदेन     गैर-वित्तीय लेनदेन: ₹10 प्रति लेनदेन     अगर अकाउंट में पर्याप्‍त पैसा नहीं है और लेनदेन विफल होने पर ₹25 का जुर्माना लगेगा.  व्यक्तिगत बैंकों में बदलाव के अलावा, पूरे बैंकिंग सिस्टम में एटीएम शुल्क में व्यापक संशोधन किया गया है.     फ्री लिमिट के बाद लगने वाला शुल्क ₹21 से बढ़कर ₹23 प्रति लेनदेन हो गया है.      वित्तीय लेनदेन: ₹19     गैर-वित्तीय लेनदेन: ₹7 कस्‍टमर्स पर क्‍या होगा असर ये बदलाव देखने में मामूली लग सकते हैं, लेकिन इनका असर नियमित बैंकिंग आदतों पर पड़ सकता है. अगर आप बार-बार पैसे निकालते हैं तो आपको ज्‍यादा चार्ज चुकाना पड़ सकता है. शुल्क से बचने के लिए ग्राहकों को उपयोग पर अधिक बारीकी से नज़र रखने की आवश्यकता हो सकती है।  डिजिटल भुगतान की ओर बदलाव बैंक ग्राहकों को यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल विकल्पों की ओर प्रोत्साहित कर रहे हैं. एटीएम के बढ़ते उपयोग शुल्क और लेन-देन की गिनती में विस्तार के कारण, कई उपयोगकर्ता एटीएम जाना कम कर सकते हैं और डिजिटल माध्यमों पर अधिक निर्भर हो सकते हैं. भारत में वर्तमान में 2.5 लाख से अधिक एटीएम हैं, लेकिन डिजिटल भुगतान के बढ़ने के साथ-साथ उपयोग के रुझान में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। 

एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पति-पत्नी के अप्राकृतिक संबंध अपराध नहीं, ग्वालियर बेंच ने दी राहत

ग्वालियर   मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध के मामले में पति को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा है कि पति-पत्नी के बीच अननैचुरल संबंध अपराध नहीं है। इसके साथ ही पति पर दर्ज एफआईआर को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है। वहीं, अन्य मामले उसके खिलाफ चलते रहेंगे। पति पर पत्नी ने दहेज, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया था। महिला ने पति पर दर्ज करवाया था केस दरअसल, भिंड की महिला ने साल 2023 में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसमें महिला ने कहा था कि ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख रुपए और बुलेट की मांग कर रहे हैं। शादी के समय परिवार ने भरपुर दहेज दिया था। इसके बावजूद यह मांग की जा रही है। साथ ही शिकायत में कहा गया था कि मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। पत्नी ने अपने पति अननैचुरल यौन संबंध का भी आरोप लगाया था। कोर्ट ने कहा कि यह अपराध नहीं इस मामले का ट्रायल हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में चल रहा था। अननैचुरल संबंध के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। साथ ही कहा है कि पति-पत्नी के बीच बने संबंधों को धारा 377 के तहत अपराध नहीं माना जा सकता है। इस आधार पर दर्ज की गई एफआईआर को आंशिक रूप से निरस्त किया जाता है। वहीं, मारपीट, दहेज और प्रताड़ना के मामले में सुनवाई जारी रहेगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 377, 498 ए और 354 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस अन्य मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। कोर्ट में अभी ट्रायल चलता रहेगा। ये था पूरा मामला     पत्नी ने अपने पति पर दर्ज करवाया था केस     दहेज, मारपीट और प्रताड़ना के साथ अप्राकृतिक संबंध के मामले     2023 में ये दर्ज हुआ था केस     हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में चल रही सुनवाई पति भी पहुंचा था हाईकोर्ट गौरतलब है कि इस मामले में सुनवाई के दौरान पति भी कोर्ट में उपस्थित था। इस दौरान पति के वकील ने कहा कि मेरे मुवक्किल के खिलाफ मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है। वहीं, महिला के पूर्व और अभी के बयान मेल नहीं खाते हैं। धारा 377 के तहत केस नहीं चलाया जा सकता है। कोर्ट ने पति, ससुर और सास के खिलाफ लगे आरोपों को रद्द करने से इनकार कर दिया है।  

पंजाब में 52 शराब ग्रुप्स के लिए खरीदार नहीं, 1200 ठेके खाली पड़े

चंडीगढ़  पंजाब में शराब के ठेकों की नीलामी को लेकर राज्य सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती है। ई-टेंडरिंग के कई राउंड पूरे होने के बावजूद, राज्य में 52 शराब ग्रुप्स के लिए कोई बोली लगाने वाला सामने नहीं आया है। इन ग्रुप्स के तहत करीब 1,200 रिटेल ठेके आते हैं जिन्हें अभी तक अलॉट नहीं किया गया है। राज्य भर में कुल 207 ग्रुप्स (जिनमें 6,378 ठेके शामिल हैं) में से सिर्फ 147 ग्रुप्स को ही रिन्यू किया गया है। बाकी ग्रुप्स के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है लेकिन ट्रेडर्स की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रेडर्स कई वजहों से इन्वेस्ट करने में हिचकिचा रहे हैं। ट्रेडर्स का कहना है कि साल 2025-26 में उन्हें काफी नुकसान हुआ है, जिसके चलते वे नए इन्वेस्टमेंट को लेकर परेशान हैं। सरकार ने पिछले साल के मुकाबले रिजर्व प्राइस में 6.5% की बढ़ोतरी की है, जिसे ट्रेडर्स बहुत ज्यादा मान रहे हैं। ओपन IMFL कोटा जारी रखने और एक इंस्टीट्यूशन के लिए ज्यादा से ज्तादा 5 ग्रुप की लिमिट जैसी शर्तें भी बोली लगाने वालों को रोक रही हैं। ट्रेडर्स का मानना ​​है कि बोली को फायदेमंद बनाने के लिए कीमतों में 8% से 12% की कमी ज़रूरी है। प्रभावित इलाके सबसे ज्तादा बिना अलॉट किए गए ठेको ज़ीरा (85), लहरा (74), फिरोजपुर छावनी (68), बाघा पुराना (60), निहाल खेड़ा (53), बेगोवाल (47) और शालीमार बाग (46) में हैं। न्यू चंडीगढ़, होशियारपुर और अमृतसर जैसी दूसरी बड़ी जगहों पर अभी भी कई ठेके अलॉट होने बाकी हैं। हालात सुधारने के लिए, एक्साइज डिपार्टमेंट ने पहले रिज़र्व प्राइस में 3% और फिर 2% की कमी की, लेकिन यह भी इन्वेस्टर्स को अट्रैक्ट करने में काफी नहीं रहा। ऑक्शन का अगला राउंड 27 मार्च को तय किया गया है। नई पॉलिसी के मुताबिक, फाइनेंशियल कमिश्नर के पास खास हालात में ग्रुप्स का कंपोज़िशन बदलने या कीमतों में और डिस्काउंट देने का भी अधिकार है ताकि रेवेन्यू पर असर न पड़े। 

टीटी नगर में सीमांकन पूरा, 347 लोगों को दिया अंतिम नोटिस, 100 से ज्यादा झुग्गियां हटाने का आदेश

भोपाल   बड़ा तालाब कैचमेंट एरिया साफ करने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स एक सप्ताह बाद दोबारा अपनी कार्रवाई शुरू करने जा रही है। नगर निगम, बिल्डिंग परमिशन शाखा के माध्यम से टास्क फोर्स ने 347 ऐसे निर्माणों को अंतिम नोटिस जारी कर दिए हैं, जो कैचमेंट के अंदर बने पाए गए हैं। इसके अलावा फुल टैंक लेवल के अंदर मौजूद सबसे ज्यादा निर्माण को अभी तक हटाया गया है। इनमें से 55 निर्माण पूरी तरह से तोड़े गए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस की संयुक्त मुहिम अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी, जिसमें बाकी बचे निर्माण को हटाया जाना है। टीटी नगर से होगी शुरुआत प्रशासन की पहली कार्रवाई भोपाल के टीटी नगर सीमा से शुरू की गई थी। इस क्षेत्र में भी सीमांकन का काम पूरा कर लिया गया है। एसडीएम अर्चना शर्मा की टीम ने यहां 127 अतिक्रमण चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं। इनमें 59 निजी और 78 सरकारी शामिल हैं। परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की सास का रो-हाउस भी अतिक्रमण की सूची में शामिल है। तहसीलदार कुणाल राउत के मुताबिक, एक हफ्ते बाद बुलडोजर चलाया जाएगा। सभी चिह्नित अतिक्रमण हटाए जाएंगे। प्रशासन की टीम ने सेवनिया गौंड, प्रेमपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी सीमांकन का काम पूरा कर लिया है। 100 से ज्यादा झुग्गियां भी हटेंगी जांच के दौरान वन विहार के पास जॉक रेस्टोरेंट, लहर रेस्टोरेंट, वड्स एंड वेब, होटल रंजीत लेक व्यू, फूड जोन की 26 दुकानें, गेम जोन, कचरा कैफे, सुलभ कॉ्ह्रश्वलेक्स और लहर जिम सहित अन्य निर्माण शामिल हैं। प्रशासन का कहना है, 100 से अधिक झुग्गी भी हटेंगी। टास्क फोर्स में एसई प्रमोद मालवीय शामिल किए गए हैं।

भोपाल में समर शेड्यूल अपडेट: गोवा की फ्लाइट बंद, नवीं मुंबई के लिए शुरू होंगी उड़ानें

 भोपाल एयरलाइंस कंपनियों का नया समर शेड्यूल 29 मार्च से लागू हो जाएगा। इस सीजन में भोपाल को नए शहरों की कनेक्टिविटी के नाम पर केवल नवीं मुंबई तक एक उड़ान मिलने जा रही है। पैसेंजर फ्रेंडली गोवा उड़ान को बंद किया जा रहा है। माना जा रहा था कि इस बार समर सीजन में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी लेकिन विंटर के मुकाबले उड़ानों की संख्या कम हो जाएगी। हालांकि समर सीजन के मुकाबले दो उड़ानें बढ़ रही हैं। अब भोपाल से कुल 36 (18 जोड़ी) उड़ानें हो जाएंगी। नई उड़ान के नाम पर हाल ही में शुरू हुए नवीं मुंबई की उड़ान भोपाल को मिलने जा रही है। इस रूट पर इंडिगो एक उड़ान का संचालन करेगा। अहमदाबाद के लिए अब तक दो उड़ानें थीं, लेकिन अब एक हो जाएगी। हैदराबाद तक एक थी अब दो उड़ानें हो जाएंगी। गोवा रूट पर संचालित इंडिगो की उड़ान 29 मार्च से बंद हो जाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्लॉट लेने के बावजूद इस सीजन में एक भी उड़ान की बुकिंग शुरू नहीं की है। दिल्ली तब सर्वाधिक सात उड़ानें नए शेड्यूल में दिल्ली तक सर्वाधिक सात उड़ानें हो जाएंगी, इनमें से एक साप्ताहिक उड़ान है। मुंबई तक चार, बेंगलुरू तक दो, हैदराबाद तक दो, रायपुर, पुणे, अहमदाबाद एवं नवीं मुंबई तक एक उड़ान होगी। सूरत, शिर्डी, देहरादून, कोलकात्ता, अमृतसर एवं लखनऊ जैसे शहरों तक उड़ानें इस बार भी शुरू नहीं होंगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि समर शेड्यूल 24 अक्टूबर तक लागू होगा। इस अवधि के मध्यम में कुछ नए रूट जुड़ेंगे। इस प्रकार रहेगा 29 मार्च से लागू समर शेड्यूल शहर आगमन समय प्रस्थान समय ऑपरेटर पुणे सुबह 02:30 बजे सुबह 03:10 बजे इंडिगो दिल्ली सुबह 06:30 बजे सुबह 07:00 बजे इंडिगो दिल्ली सुबह 07:55 बजे सुबह 08:25 बजे एयर इंडिया बैंगलोर सुबह 08:10 बजे सुबह 08:40 बजे इंडिगो मुंबई सुबह 09:00 बजे सुबह 09:30 बजे इंडिगो हैदराबाद सुबह 09:15 बजे सुबह 09:40 बजे इंडिगो दिल्ली दोपहर 12:05 बजे दोपहर 12:35 एयर इंडिया हैदराबाद दोपहर 12:30 बजे दोपहर 12:50 बजे इंडिगो मुंबई दोपहर 01:00 बजे दोपहर 01:40 बजे एयर इंडिया दिल्ली शाम 04:20 बजे शाम 04:50 बजे इंडिगो रायपुर शाम 04:25 बजे शाम 05:00 बजे इंडिगो मुंबई शाम 05:25 बजे शाम 06:00 बजे इंडिगो दिल्ली शाम 05:40 बजे शाम 06:15 बजे इंडिगो (बुध) अहमदाबाद शाम 06:35 बजे शाम 06:50 बजे इंडिगो दिल्ली शाम 07:00 बजे शाम 07:50 बजे एयर इंडिया बैंगलोर शाम 07:00 बजे रात्रि 08:00 बजे इंडिगो नवी मुंबई रात्रि 08:10 बजे रात्रि 08:50 बजे इंडिगो दिल्ली रात्रि 08:25 बजे रात्रि 09:00 बजे इंडिगो

BYD की सबसे छोटी कार: 4.9 सेकंड में तेज़ी, 380Km की रेंज के साथ

 नई दिल्ली BYD ने अपनी सबसे छोटी कार को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी एटो 1 (BYD Atto 1) की, जिसे कंपनी ने बैंकॉक मोटर शो के दौरान थाईलैंड में लॉन्च किया है. वैसे तो ये कार ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद थी. कुछ मार्केट में कंपनी इसे सीगल (Seagull) या डॉल्फिन सर्फ के नाम से बेचती है।   ये कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, जिसका फोकस शहरों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक साधन ऑफर करता है. कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन- शेल वॉइट, क्वांटम ब्लैक, पॉप ग्रीन और वेलोसिटी ब्लू में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस कार की कीमतें और दूसरी खास बातें.  कितनी है कीमत?  कंपनी ने इस कार को थाईलैंड में लॉन्च किया है. जहां इसकी कीमत 4,29,900 बात (थाईलैंड की करेंसी) से शुरू होती है. भारतीय रुपयों में ये कीमत लगभग 12.32 लाख रुपये हो जाती है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 4,59,900 बात (लगभग 13.18 लाख रुपये) है।  कार चार एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है. इसमें ब्लैक और ग्रे कलर का इंटीरियर मिलता है. ग्लोबल लाइनअप में ये कार बीवाईडी डॉल्फिन से नीचे है और ब्रांड की थाईलैंड में सबसे छोटी कार है. इसकी लंबाई 3925 एमएम, चौड़ाई 1720 एमएम और ऊंचाई 1590 एमएम है. इसका व्हीलबेस 2500 एमएम का है।  थाईलैंड में कंपनी ने इस कार को दो वेरिएंट- डायनैमिक और प्रीमियम में लॉन्च किया है. कार में एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएलएस और टेल लैम्प्स दिए गए हैं. साथ ही कार में स्पोर्टी रियर स्पॉयलर, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, रेन सेंसिंग वाइपर और 15-इंच के एलॉय व्हील्स हैं।  इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्ल्सटर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. ये सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ आता है. कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर सीट्स, रियर व्यू कैमरा और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं।  बीवाईडी एटो 1 को शहरों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है. इसमें फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 74 एचपी की पावर और 135 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये कार 4.9 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स- ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं।  कार में 30.08kWh की बैटरी दी गई है, जो 300 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. इसमें 6.6kW की एसी चार्जिंग और 30kW तक की फास्ट डीसी चार्जिंग मिलती है. इसके प्रीमियम वेरिएंट में 38.88kWh की बैटरी दी गई है, जो 380 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।