samacharsecretary.com

हमारे प्रयास: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया मातृसत्ता से जुड़ने का रास्ता

हम देश को मातृसत्ता से जोड़ रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण का नया युग हो रहा है आरंभ 16 अप्रैल 2026 महिला सशक्तिकरण की होगी मंगलमय तारीख विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण से हमारा लोकतंत्र बनेगा अधिक समावेशी, सशक्त और संवेदनशील मध्यप्रदेश नारी शक्ति के वंदन का है उत्कृष्ट उदाहरण जन चेतना के लिए नारी शक्ति वंदन अभियान को घर-घर पहुंचाना आवश्यक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को किया संबोधित भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा करते हुए मध्यप्रदेश सहित देश को सशक्त बनाया है। उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया है। हम देश को मातृसत्ता से जोड़ रहे हैं। गुरुवार 16 अप्रैल 2026 महिला सशक्तिकरण की मंगलमय तारीख होगी। देश की विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विषय आएगा तो वह समय देश में होली-दीवाली एक साथ मनाने जैसा होगा। शासन के सूत्र जब बहनों के हाथ में आते हैं तो संवेदनशीलता से परिपूर्ण कितने नवाचार किए जा सकते हैं, इसके कई उत्कृष्ट उदाहरण हमारे सामने हैं। मध्यप्रदेश रानी दुर्गावती की धरती है। राज्य सरकार ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई। उनकी शासन व्यवस्था में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बलबूते पर काशी में बाबा विश्वनाथ का धाम बनाया। सभी तीर्थ स्थलों पर अन्न क्षेत्र और यात्रियों के रुकने की व्यवस्था कराई। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण का नया युग आरंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव "नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम-प्रबुद्ध जन सम्मेलन'' को संबोधित कर रहे थे। रविंद्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में कार्यक्रम वंदे मातरम गान के साथ आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, नगरीय निकायों तथा पंचायत राज संस्थाओं की प्रतिनिधियों, महिला पत्रकार, छात्राएं शामिल हुईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोर्ड परीक्षा में टॉपर बालिकाओं को सराहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंड्री और हाई स्कूल परीक्षा की टॉपर छात्राओं की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने वाली छात्राओं का अंगवस्त्रम के साथ नारियल और पौधा भेंट कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला सशक्तिकरण पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नागरिक विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, शिक्षाविद सुश्री शोभा पैठनकर, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस और सांसद श्रीमती लता वानखेड़े विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में जवाहर बाल भवन की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना का गायन किया। मध्यप्रदेश में महिलाओं ने अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता के कई उदाहरण किए प्रस्तुत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नारी शक्ति के वंदन का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रदेश के नगरीय निकायों में बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश के आधे से अधिक स्थानीय निकायों की कमान बहनें संभाल रही हैं। लोकसभा में हमारी 6 बहनें सांसद और विधानसभा में 27 बहनें विधायक हैं। प्रदेश में 5 महिला मंत्री अपने विभागों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं ने अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता के कई उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। ग्वालियर अंचल से राजमाता विजया राजे सिंधिया ने तत्कालीन सरकार को छोड़ा और प्रदेश में पहली संविद सरकार बनाई । विनम्रता की प्रतिमूर्ति राजमाता ने कभी कोई पद नहीं लिया और जनता के लिए कार्य करती रहीं। इंदौर की बहन श्रीमती सुमित्रा महाजन लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष रहीं। पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज ने भी लोकसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। आज देश का राष्ट्रपति का पद श्रीमती द्रोपदी मुर्मु संभाल रही हैं। महिला कल्याण और महिलाओं के नेतृत्व में विकास हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में देश सशक्त हो रहा है। महिला कल्याण और महिलाओं के नेतृत्व में विकास उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में हमारी बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाने का उल्लेखनीय कार्य भी हुआ है। देश में महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। जन चेतना के लिए नारी शक्ति वंदन अभियान को घर-घर पहुंचाना आवश्यक है। इससे हमारा लोकतंत्र अधिक समावेशी, सशक्त और संवेदनशील बनेगा। सभी वर्गों और पार्टियों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में सहयोग अपेक्षित : सुश्री भूरिया महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में लागू होने जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश में नारी शक्ति को सशक्त नेतृत्व के और अधिक अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं को आरक्षण देने की पहल की है। इससे देश की विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी होगी। देश के नीतिगत निर्णयों में मातृ शक्ति की हिस्सेदारी बढ़ेगी। राज्य सरकार भी नारी सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, जिसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। पहली बार महेश्वर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित कैबिनेट हुई और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूरा वर्ष नारी कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। अब समय आ गया है कि देश के सभी वर्गों और दलों के प्रतिनिधियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में सहयोग करना चाहिए। हमारा हर कदम देश-प्रदेश को आगे ले जाने के लिए होगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लाए गए 106वें संविधान संशोधन के माध्यम से देश की करोड़ों महिलाओं को वह सम्मान और संवैधानिक शक्ति मिली है, जिसका 1996 से 2010 … Read more

अंडर-17 कुश्ती में मध्यप्रदेश का जलवा, युवा पहलवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

अंडर-17 कुश्ती में छाया मध्यप्रदेश,युवा पहलवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान सब-जूनियर राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कई स्वर्ण पदक किए अपने नाम भोपाल  12–13 अप्रैल को सागर (मध्यप्रदेश) में आयोजित अंडर-17 सब-जूनियर राज्य कुश्ती चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के युवा पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार तकनीक, फिटनेस और अनुशासन का परिचय देते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्णिम जीत के सितारे मुकाबलों में गगन ग्वाला (-51 किग्रा), वेदाग्य जोशी (-80 किग्रा), भूमि खत्री (-43 किग्रा), निशा माली (-61 किग्रा) और अनुष्का बोरासी (-65 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता के साथ हर चुनौती को पार किया। रजत में भी दमदार प्रदर्शन यशाश्वी भाटी (-53 किग्रा) ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार मुकाबले लड़े और रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कांस्य पदकों की मजबूत मौजूदगी घेना मोदी (-46 किग्रा), प्राची कमारिया (-53 किग्रा), अंशु पटेल (-61 किग्रा), आलोक प्रजापति (-55 किग्रा) और रोहित तोमर (-48 किग्रा) ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश की पदक तालिका को और मजबूत किया। जज्बा, जुनून और जीत का संगम पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जिस ऊर्जा, रणनीति और खेल भावना का प्रदर्शन किया, वह दर्शाता है कि मध्यप्रदेश में कुश्ती का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। हर मुकाबला संघर्ष, साहस और जीत की कहानी कहता नजर आया। खेल मंत्री श्री सारंग ने दी बधाई मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और राज्य में विकसित हो रही खेल संरचना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश में कुश्ती को मिल रही नई पहचान लगातार मिल रही इन सफलताओं से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में कुश्ती खेल तेजी से विकसित हो रहा है। राज्य में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाएं, अकादमियों का सहयोग और प्रतियोगिताओं में बढ़ती भागीदारी खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित हो रही हैं। प्रशिक्षण और मेहनत बनी सफलता की कुंजी राज्य की खेल अकादमियों और प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक, फिटनेस और अनुभवी कोचिंग का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। 

सदर्न डर्बी में बढ़ा तनाव: RCB के DJ पर CSK ने दर्ज कराई शिकायत

 चेन्नई आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके बीच हुए मैच में एक व‍िवाद हुआ, जो अब BCCI तक पहुंच गया है. 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान एक गाने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. CSK का कहना है कि उनकी पारी शुरू होने से पहले 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी, चटनी' गाना बजाया गया, जो खिलाड़ियों और टीम का मजाक उड़ाने जैसा था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL के एक टॉप लेवल के अधिकारी ने पुष्टि की है कि CSK की शिकायत मिली है और गवर्निंग काउंसिल इस पूरे मामले की जांच करेगी. अधिकारी ने साफ कहा कि शिकायत पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि आमतौर पर स्टेडियम में DJ घरेलू टीम को सपोर्ट करने के लिए होते हैं, लेकिन इस मैच में माहौल अलग था. उनके मुताबिक, कुछ टिप्पणियां खिलाड़ियों के खिलाफ की गईं, जो खेल भावना के खिलाफ हैं. जानें क्यों 'डोसा-इडली' गाने पर हुआ विवाद? इस गाने का विवाद नया नहीं है. 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी' गाना म्यूज़िशियन गाना अप्पू से जुड़ा है और RCB-CSK मैचों के दौरान यह अक्सर चर्चा में रहता है. पिछले साल RCB ने चेन्नई में मैच से पहले विकेटकीपर जितेश शर्मा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो यह गाना गा रहे थे. इसके बाद CSK फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया. जब चेपॉक में मैच हुआ और जितेश शर्मा आउट हुए, तब CSK के DJ ने यही गाना बजाया. उस घटना के बाद CSK मैनेजमेंट ने दखल दिया और अपने DJ को साफ निर्देश दिए कि विरोधी टीम या खिलाड़ियों के खिलाफ कोई भी टिप्पणी नहीं की जाएगी.   DJ की टिप्पणियों पर CSK को क्यों हुई आपत्ति? CSK ने सिर्फ गाने पर ही नहीं, बल्कि मैच के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर DJ की ओर से की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई है. फ्रेंचाइजी का कहना है कि DJ का काम मैच में सकारात्मक माहौल बनाना होता है, बड़े शॉट्स और विकेट पर दर्शकों को उत्साहित करना होता. लेकिन खिलाड़ियों को नीचा दिखाना या उनका मजाक उड़ाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. ध्यान रहे पिछले कुछ सालों में चेन्नई और बेंगलुरु की भिड़ंत को 'सदर्न डर्बी' कहा जाने लगा है. इस राइवलरी में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है. रिकॉर्ड की बात करें तो 2024 से अब तक RCB ने CSK के खिलाफ लगातार चार मैच जीते हैं, जिसमें हालिया मुकाबला भी शामिल है. ऐसे में मैदान के बाहर भी दोनों टीमों के बीच तनातनी साफ नजर आ रही है.अब सबकी नजर BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल के फैसले पर है कि इस विवाद में आगे क्या कार्रवाई होती है.

झुग्गी बस्ती में आग का कहर, बच्चों की मौत का दावा, इलाके में अफरा-तफरी

लखनऊ विकास नगर की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे भीषण आग लग गई है। आग इतनी विकराल है कि 50 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो चुकी हैं। अब तक 15 से 20 सिलेंडरों में जोरदार ब्लास्ट हो चुके हैं। आग की लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर से भी साफ दिख रही हैं। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के करीब 20 मकानों को खाली करा लिया गया है। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग रोते-चिल्लाते मौके पर पहुंच रहे हैं। जिनकी झोपड़ियां जल गईं, वे बार-बार अपनी झोपड़ी में घुसने की जिद कर रहे हैं। इलाके की बिजली काट दी गई है। युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जलकर मर गए एक पीड़ित युवक रहमान ने रोते हुए बताया, “मेरे 4 बच्चे घर में खेल रहे थे। मैंने देखा आग लग गई है। जैसे ही पहुंचा, तो देखा मेरे बच्चे जल चुके थे। मेरे 4 बच्चे जलकर मर गए। मेरी मां है, पिता नहीं है।” पुलिस ने रहमान को बाद में पकड़कर वापस लाया। विकास नगर की रहने वाली एक महिला रो-रोकर बता रही हैं, 'आग लगने के समय मेरा पूरा परिवार घर में ही था। उनका कोई पता नहीं चल रहा। मेरा पूरा घर जलकर राख हो गया है। मैं परिवार के लोगों को इधर-उधर खोज रही हूं।' घर जलने और परिवार के सदस्यों को खोजते-खोजते एक महिला सदमे में बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्लॉट मालिक के घर सामने किया हंगामा आग लगने के बाद नाराज लोगों ने प्लॉट मालिक के घर के बाहर हंगामा कर दिया। महिलाएं चीख-चीखकर कह रही हैं, 'पुलिस वाले भैया, प्लॉट मालिक ने हमें झुग्गी खाली करने की धमकी दी थी। हमारा आरोप है कि आग उन्होंने ही लगवाई है।' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ पूर्व विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं, लेकिन बार-बार हो रहे सिलेंडर ब्लास्ट के कारण काम मुश्किल हो रहा है। अभी तक किसी और हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान बहुत बड़ा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।  

शहरी निकायों के विकास के लिए आज से दो दिवसीय कार्यशाला, मंत्री विजयवर्गीय करेंगे शुभारंभ

भोपाल प्रदेश के शहरी निकायों के विकास की गति को तेज करना और उन्हें वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 16 अप्रैल, गुरुवार को भौरी स्थित सुंदरलाल पटवा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन मैनेजमेंट (SPNIUM) में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस कार्यशाला का प्राथमिक लक्ष्य नगरीय निकायों में राजस्व संवर्धन, शहरी सुधारों और सतत् वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श करना है। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे कार्यशाला में विभागीय सुधारों पर अपना मार्गदर्शन  प्रदान करेंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 16 और 17 अप्रैल को आयोजित होने वाली कार्यशाला के दौरान मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए विषय विशेषज्ञ, अनुभवी अधिकारी और शहरी नियोजन के जानकार अपने नवाचारों और अनुभवों को साझा करेंगे। यह आयोजन प्रदेश के नगरीय निकायों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक प्रभावी मंच सिद्ध होगा। कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में शहरी सुधार से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से निकायों की खाली भूमि के आर्थिक उपयोग (लैंड मोनेटाइजेशन), शोधित जल (ट्रीटेड वाटर) के पुन: उपयोग की संभावनाओं, संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) संग्रहण में सुधार और लीज रेंट जैसे विषयों को शामिल किया गया है। साथ ही, कार्यप्रणाली में आधुनिकता और पारदर्शिता लाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) आधारित टूल्स, जैसे यूसीएफ, एईबीएएस और स्पैरो के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुगम और उत्तरदायी बनाया जा सके। कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण विभिन्न नगर निकायों द्वारा सफलतापूर्वक अपनाई जा रही सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों (Best Practices) का आदान-प्रदान होगा। इसके माध्यम से अन्य निकायों को सफल आर्थिक और प्रशासनिक मॉडलों को समझने और उन्हें अपने स्थानीय स्तर पर लागू करने में मदद मिलेगी। इससे न केवल निकायों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि शहरी विकास की परियोजनाओं को भी नई ऊर्जा मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के संवाद से स्थानीय निकायों के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मध्यप्रदेश के उन सभी नगरीय निकायों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे जिनकी जनसंख्या एक लाख से अधिक है। इसके साथ ही, विभाग के नवनियुक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMOs) को भी इस आयोजन का हिस्सा बनाया गया है, ताकि वे अपने सेवा काल के शुरुआती दौर में ही शहरी प्रबंधन की आधुनिक बारीकियों और वित्तीय अनुशासन से परिचित हो सकें। यह कार्यशाला प्रदेश के शहरी नियोजन को एक नई ऊंचाई पर ले जाने और 'आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगी।  

मुंबई vs पंजाब: आज किसका पलड़ा भारी? जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच डिटेल्स

 मुंबई आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में आज (16 अप्रैल) मुंबई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति को और मजबूत करें. टूर्नामेंट के 23 मुकाबले बीत जाने के बाद मुंबई की टीम अपने चार मुकाबलों में एक जीत और तीन हार के बाद दो अंक (-0.772) लेकर नौवें पायदान पर काबिज है, जबकि पंजाब की टीम अपने शुरुआती चार मुकाबलों में तीन जीत और एक मैच बारिश की वजह से ड्रॉ होने के बाद सात अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर स्थित है. आज के मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी मैच: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. समय और तारीखः गुरुवार 16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे से (भारतीय समयानुसार) आयोजन स्थलः वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट आज का मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां अबतक बल्लेबाजों की तरफ से धूम देखने को मिली है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज के मुकाबले में एक बार फिर से यह मैदान बल्लेबाजी के लिए शानदार साबित हो सकती है. जारी सीजन के खबर लिखे जाने तक यहां कुल दो मैच खेले गए हैं. जहां चारों पारियों में 220 से अधिक रने हैं. मौसम का पूर्वानुमान मैच के दौरान पूरी तरह से आसमान साफ रहेगा. यानी कि बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है. तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि, आर्द्रता 60 प्रतिशत के आसपास रहेगी, जिसके कारण खिलाड़ियों को खेलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है. MI बनाम PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड कुल खेले गए मैच: 34 MI की जीत: 17 PBKS की जीत: 17 मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण चैनल सूची टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट. इम्पैक्ट प्लेयरः दीपक चाहर पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयरः विजयकुमार वैशाक

हॉकी में उभरता मध्यप्रदेश: बेटों के साथ बेटियों ने भी बढ़ाया राज्य का मान

हॉकी में उभरता मध्यप्रदेश: बेटियों के साथ बेटों ने भी बढ़ाया प्रदेश का मान महिला खिलाड़ियों के साथ पुरुष वर्ग में भी कई खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए चयन, SAI भोपाल में होगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण भोपाल  मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली बेटियों के साथ अब प्रदेश के बेटों ने भी राष्ट्रीय पटल पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए राज्य को गौरवान्वित किया है। Hockey India द्वारा आयोजित सब-जूनियर (अंडर-18) राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए महिला वर्ग में 5 एवं पुरुष वर्ग में भी प्रदेश के कई खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो राज्य में विकसित हो रही खेल प्रतिभाओं और सुदृढ़ प्रशिक्षण तंत्र का प्रमाण है। SAI भोपाल में होगा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण हॉकी इंडिया के निर्देशन में 19 अप्रैल से 25 मई 2026 तक Sports Authority of India (SAI) केंद्र, भोपाल में राष्ट्रीय कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में देशभर से चयनित 40-40 उत्कृष्ट खिलाड़ी (महिला एवं पुरुष वर्ग) भाग लेंगे, जिन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह कैंप आगामी अंडर-18 एशिया कप (जापान) के लिए टीम चयन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मध्यप्रदेश की चयनित महिला खिलाड़ी—प्रदेश का गौरव महिला वर्ग में मध्यप्रदेश से चयनित खिलाड़ियों में महक परिहार, शालिनी सिंह, स्नेहा दवाड़े, नम्मी गीताएवं नौसीन नाज़ शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने रांची (झारखंड) में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अर्जित की है। पुरुष वर्ग में भी मध्यप्रदेश का दमदार प्रदर्शन पुरुष वर्ग में भी मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय कोचिंग कैंप में स्थान बनाया है। चयनित खिलाड़ियों में अंश बहुत्रा, सिद्धार्थ बेन, आयुष राजक, करण गौतम, गज़ी खान एवं अवि माणिकपुरी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन राजगीर (बिहार) में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि प्रदेश में हॉकी का विकास संतुलित रूप से बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में हो रहा है।  सुदृढ़ खेल नीति एवं प्रशिक्षण का प्रतिफल यह उपलब्धि राज्य शासन द्वारा संचालित खेल अकादमियों, वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धति, आधुनिक खेल अधोसंरचना तथा अनुभवी प्रशिक्षकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा खेलों के समग्र विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों से प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल मंत्री सारंग ने दी शुभकामनाएं प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की क्षमता, अनुशासन एवं समर्पण का परिचायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे। प्रदेश में हॉकी को मिल रही नई दिशा मध्यप्रदेश में हॉकी खेल के प्रति बढ़ती रुचि एवं उपलब्धियों से यह स्पष्ट है कि राज्य खेलों के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। खेल अकादमियों में उपलब्ध उन्नत प्रशिक्षण, पोषण प्रबंधन एवं प्रतिस्पर्धात्मक अवसरों के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तर के लिए तैयार किया जा रहा है। अकादमी प्रशिक्षण बना सफलता का आधार मध्यप्रदेश की हॉकी अकादमियों में आधुनिक तकनीक, फिटनेस मैनेजमेंट और अनुभवी कोचिंग के माध्यम से खिलाड़ियों को निखारा जा रहा है। यही कारण है कि अब प्रदेश के खिलाड़ी लगातार महिला और पुरुष दोनों वर्गों में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो रहे हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।  

बेंगलुरु की जीत से टॉप पर पहुंची टीम, लखनऊ को हराया, कोहली और रसिक की बेहतरीन बल्लेबाजी

बेंगलुरु लखनऊ सुपर जाएंट्स को आईपीएल 2026 में अपनी तीसरी हार का सामना बुधवार, 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी एलएसजी की टीम चिन्नास्वामी जैसे छोटे मैदान पर भी 146 रन ही बना पाई। यहां आरसीबी के गेंदबाजों की भी तारीफ बनती है, जिन्होंने कसी हुई गेंदबाजी कर लखनऊ के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का ज्यादा मौका नहीं दिया। हालांकि 147 रनों के टारगेट को डिफेंड करते हुए लखनऊ ने एक ऐसी बड़ी गलती की, जिसे कहा जा सकता है कि यही उनकी हार की वजह भी बनी। LSG के पास पहले ही ओवर में था विराट कोहली को आउट करने का मौका मोहम्मद शमी ने आरसीबी के खिलाफ पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर से कुल 6 रन ही लुटाए। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली स्ट्राइक पर थे। कोहली ने शमी की गेंद को हलके हाथों से खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। गेंद सीधा फील्डर हिम्मत सिंह के पास गई। कोहली रन के लिए दौड़ पड़े थे और फील्डर गेंद के बेहद नजदीक था, तब सॉल्ट ने रन लेने से इनकार किया, मगर तब तक कोहली आधी क्रीज तक पहुंच गए थे। रनआउट करने के प्रयास में हिम्मत सिंह ने अपनी नजरें गेंद से हटा ली थी, जिस वजह से वह गेंद को उठा ही नहीं पाए। गेंद फील्डर से दूर चली गई जिसके बाद सॉल्ट रन के लिए दौड़ और रन पूरा किया। अगर इस मौके पर लखनऊ सुपर जाएंट्स विराट कोहली को आउट करने में कामयाब रहता तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। विराट कोहली ने खेली शानदार पारी इस जीवनदान के बाद विराट कोहली लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों पर कहर बनकर बरसे। विराट ने 6 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। हालांकि वह एक रन से अर्धशतक से चूक गए। आवेश खान के 11वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में विराट लॉन्ग ऑन की दिशा में कैच थमा बैठे। हालांकि कोहली आरसीबी की जीत की नींव रख चुके थे। कैसा रहा RCB vs LSG मैच? रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की तूफानी गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की अगुआई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सुपर जाइंट्स के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली की 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 49 रन की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 149 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन भी जोड़े। सुपर जाइंट्स की ओर से प्रिंस यादव (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन जबकि आवेश खान (23 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को पांच मैच में तीसरी हार से नहीं बचा पाए। इस जीत से बेंगलुरु की टीम पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स के भी आठ अंक हैं लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर है। रसिख (24 रन पर चार विकेट) और भुवनेश्वर (27 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सुपर जाइंट्स की टीम पारी की अंतिम गेंद पर 146 रन पर सिमट गई। कृणाल पंड्या ने भी 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए। सुपर जाइंट्स की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान दिया लेकिन तीनों में से कोई भी अच्छी शुरुआत को बड़ी परी में नहीं बदल पाया।

अपेक्स बैंक के एमडी मनोज गुप्ता ने पैक्स से किसानों को जोड़ने का अभियान शुरू किया

अपेक्स बैंक के एमडी मनोज गुप्ता ने पैक्स से किसानों को जोड़ने का अभियान शुरू किया भोपाल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशो के परिपालन में मा.सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के 10 लाख किसानों को प्रदेश की पैक्स से जोड़ने के सदस्यता महाअभियान की शुरूआत अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने उज्जैन जिले की नरवर तहसील के किसानों को सदस्य बनाकर की । उल्लेखनीय है कि प्रदेश की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियां (बी-पैक्स) राज्य की ग्रामीण सहकारी तंत्र की आधारशिला हैं, जो किसानों को ऋण, कृषि आदान, भण्डारण, विपणन तथा अन्य आवश्यक सेवायें उपलब्ध कराती हैं। वर्तमान में राज्य में अनेक पात्र किसान अभी भी पैक्स के सदस्य नहीं हैं, जिसके कारण वे संस्थागत ऋण एवं अन्य सहकारी सुविधाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, इसी परिप्रेक्ष्य में 4534 पैक्स के कार्यक्षेत्र में निवासरत सभी गैर सदस्य किसानों को प्राथमिकता के आधार पर सदस्य बनाने के लिये अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने उज्जैन जिले की नरवर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों को सदस्य बनाकर सदस्यता महाभियान की शुरूआत की । प्रदेश के भूमिधारी किसान विभागीय पोर्टल  http://icmis.mp.gov.in/RCSWEB/public पर जाकर आवेदन कर सहकारी परिवार का हिस्सा बन सकते हैं ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार  विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चौधरी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से बिहार में तीव्र प्रगति सुनिश्चित होगी। उल्लेखनीय है कि सम्राट चौधरी ने आज ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।