samacharsecretary.com

रसोई घर वास्तु शास्त्र के संपूर्ण नियम: सही दिशा से बढ़ेगी सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य

 रसोई घर हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि यहीं से हमें ऊर्जा और पोषण मिलता है.  वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि रसोई में गैस चूल्हा, सिंक और फ्रिज सही दिशा में हों, तो घर में बरकत आती है और परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहता है. 1. रसोई घर की दिशा वास्तु के अनुसार, रसोई के लिए आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि इस दिशा का संबंध अग्नि तत्व से होता है. यदि दक्षिण-पूर्व दिशा संभव न हो, तो आप उत्तर-पश्चिम (वायव्य कोण) को दूसरा विकल्प चुन सकते हैं.  ध्यान रखें कि रसोई कभी भी घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं होनी चाहिए. 2. गैस चूल्हे की सही स्थिति गैस चूल्हा रसोई का मुख्य केंद्र है.  इसे हमेशा रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए. खाना बनाते समय व्यक्ति का चेहरा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए.  यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाती है. 3. सिंक और जल का स्थान वास्तु में जल और अग्नि को एक-दूसरे का विरोधी माना गया है. इसलिए, रसोई का सिंक (पानी का स्थान) हमेशा चूल्हे से दूर होना चाहिए.  सिंक के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा सबसे शुभ होती है. चूल्हे और सिंक को कभी भी एक साथ या एक-दूसरे के आमने-सामने न रखें, क्योंकि इससे घर के सदस्यों के बीच तनाव पैदा हो सकता है. 4. फ्रिज की दिशा फ्रिज का उपयोग हम खाने को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं.  फ्रिज को रसोई के दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम या उत्तर-पश्चिम कोने में रखना सबसे अच्छा माना जाता है. इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें, क्योंकि यह ऊर्जा के प्रवाह में रुकवट डाल सकता है. 5. रसोई का प्रवेश द्वार रसोई का मुख्य दरवाजा उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा में होना सबसे अच्छा माना जाता है.  ध्यान रखें कि रसोई का दरवाजा कभी भी मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं होना चाहिए.  यदि ऐसा है, तो दरवाजे पर हल्का पर्दा लगा देना चाहिए ताकि बाहर से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा सीधे भोजन क्षेत्र में न आए. 6. अनाज और बिजली के उपकरण अनाज और मसाले: अन्न और मसालों को कभी भी रसोई के गंदे कोने में न रखें.  अनाज का डिब्बा दक्षिण या पश्चिम की दीवार के पास रखना समृद्धि का प्रतीक है. बिजली के उपकरण: माइक्रोवेव, ओवन और टोस्टर अग्नि तत्व के हैं, इसलिए इन्हें दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में रखना सबसे बेहतर है. इन्हें कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें. 7. पीने का पानी और रसोई का वातावरण पीने का पानी: मटका या वाटर प्यूरीफायर हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखें.  इस दिशा को जल का स्थान माना जाता है, जिससे पानी शुद्ध और ऊर्जावान बना रहता है. रंग और फर्श: रसोई में हल्के रंग जैसे ऑफ-व्हाइट, क्रीम या हल्के पीले रंग का इस्तेमाल करें. फर्श के लिए ग्रेनाइट या सिरेमिक टाइल्स बेहतर होती हैं. 8. वास्तु के कुछ खास टिप्स सफाई: रात को सोने से पहले अपनी रसोई की सफाई जरूर करें. जूठे बर्तन रात भर सिंक में छोड़ना दरिद्रता को आमंत्रित करता है. वेंटिलेशन: रसोई में खिड़की का पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ होता है, जिससे ताजी हवा और रोशनी बनी रहती है.

दांबुला में रोमांचक मुकाबला: इंडिया-ए ने बनाए 265 रन, मध्यक्रम हुआ फ्लॉप लेकिन अंत में दमदार फिनिश

  दांबुला इंडिया-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को जीत के लिए 266 रनों का टारगेट दिया है. इंडिया-ए के लिए विप्रज निगम ने 51 और सूर्यांश शेडगे ने 72 रन बनाए. इंडिया-ए ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका-ए को 8 रनों से पराजित किया था. फिर उसे अफगानिस्तान-ए के खिलाफ बारिश से बाधित मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत 4 रनों से हार मिली थी. अब इंडिया-ए के लिए ये मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है. इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए… ऐसी रही है इंडिया-ए की बल्लेबाजी टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंडिया-ए ने 49.2 ओवरों में 265 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने इंडिया-ए की पारी का आगाज किया. लेकिन वैभव 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए. 29 रन पर पहला विकेट गिरा. वैभव ने 3 चौके के अलावा एक छक्का जड़ा. 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वह आक्रामक अंदाज में नजर आए, लेकिन अंततः कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. वैभव ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा दिया. गेंद की लेंथ सही नहीं थी और उसमें टर्न व डिप था, जिसके चलते उन्होंने गेंद को पॉइंट की ओर काट दिया. शानदार कैच के साथ उनकी पारी 14 गेंदों में 21 रन (3 चौके, 1 छक्का) पर खत्म हुई. सहान अराचिगे की गेंद पर वानुजा सहान ने उनका कैच लपका.   प्रभसिमरन सिंह भी लंबी पारी नहीं खेल पाए. वह 11 रन (13 गेंद) बनाकर आउट हुए. 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंडिया-ए को 39 रनों पर दूसरा झटका लगा. मोहम्मद शिराज की स्लोअर गेंद पर वह शॉट खेलने गए, लेकिन टाइमिंग पूरी तरह चूक गए और गेंद मिड-ऑफ पर कैच हो गई. वानुजा सहान ने शानदार कैच लपका. उनकी पारी में 2 चौके शामिल रहे, लेकिन धीमी गेंद को ठीक से ना खेल पाने के कारण वह जल्दी पवेलियन लौट गए. कप्तान तिलक वर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 23 रनों के निजी स्कोर पर कुगाथास मथुलन का शिकार बने. ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में भी बड़ी पारी खेलने की ओर अग्रसर थे, लेकिन स्पिनर विजयकांत व्यासकांत ने उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया. ऋतुराज ने 3 चौके की मदद से 42 बॉल पर 37 रन बनाए. ऋतुराज जब आउट हुए, तब स्कोर 111/4 था. आयुष बदोनी (15 रन) और निशांत सिंधु (6 रन) भी कुछ खास नहीं कर पाए, जिससे भारतीय टीम मुश्किल में आ गई. ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने भी निराश किया और सिर्फ 8 रन बना सके. यहां से सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने आठवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. विप्रज निगम ने 6 चौके की मदद से 49 बॉल पर 51 रन बनाए. वहीं सूर्यांश शेडगे ने 3 चौके और दो छक्के की मदद से 66 बॉल पर 72 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका-ए की ओर से विजयकांत व्यासकांत और मोहम्मद शिराज ने तीन-तीन विकेट झटके. इंडिया-ए की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय और यश ठाकुर श्रीलंका-ए की प्लेइंग इलेवन: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांत, विशेन हलंबगे, कुगाथास मथुलन, चमिका गुणसेकरा और मोहम्मद शिराज. ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल • 09 जून: इंडिया-ए की श्रीलंका-ए पर 8 रनों से जीत • 11 जून: अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 4 रनों से हराया (DLS) • 13 जून: श्रीलंका-ए ने अफगानिस्तान-ए को 8 विकेट से हराया (DLS) • 15 जून: इंडिया-ए vs श्रीलंका-ए • 17 जून: इंडिया-ए vs अफगानिस्तान-ए • 19 जून: अफगानिस्तान-ए vs श्रीलंका-ए • 21-जून: फाइनल

संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन : मुख्यमंत्री साय

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात बस्तर से सरगुजा तक के अनुभव साझा कर प्रशिक्षु अधिकारियों ने बताया छत्तीसगढ़ को अद्भुत प्रदेश रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।  मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  कि प्रशासनिक सेवा जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी के निर्णय हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए प्रत्येक निर्णय में जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षा और प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसका उपयोग समाज और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किया जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं से परिपूर्ण प्रदेश है। यहां के लोग सरल, सहज, मेहनती और आत्मीय स्वभाव के हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों, तेजी से विकसित हो रही कनेक्टिविटी, पर्यटन की संभावनाओं, नक्सल उन्मूलन की सफलता तथा राज्य के विकास की यात्रा से अवगत कराया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता, जनजातीय परंपराओं और विकास के नए अवसरों पर भी अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को कहा कि ईमानदारी, निष्ठा और जनहित की भावना से लिया गया प्रत्येक निर्णय प्रदेश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बस्तर संभाग के सुकमा और बीजापुर जिलों सहित सरगुजा संभाग के जशपुर, सरगुजा और कोरिया जिलों का भ्रमण करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनजीवन, संस्कृति, विकास गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अध्ययन किया तथा मां दंतेश्वरी के दर्शन भी किए। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विविधताओं, सांस्कृतिक समृद्धि और आत्मीयता से भरपूर प्रदेश है। यहां के लोगों के स्नेह, जनजातीय परंपराओं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की संभावनाओं ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से जनहित में कार्य करना उनके लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। मुलाकात के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशासनिक सेवा की तैयारी से जुड़े अनुभव, चुनौतियां और प्रेरणादायक प्रसंग भी साझा किए। मुख्यमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्हें निरंतर सीखते रहने, जमीनी स्तर से जुड़े रहने तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी गोकुल आर. के., वी. यशवंत नायक एवं ईशांत जायसवाल वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तीनों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित हुआ है। जिला प्रशिक्षण पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक एवं अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संचालक टी.सी. महावर तथा संयुक्त संचालक प्रणव सिंह उपस्थित थे।

गर्मी से मिलेगी राहत! 12 राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी

नई दिल्ली जून की शुरुआत में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। हालांकि अब तापमान एक बार फिर भड़ने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से मौसम के करवट लेने का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल मेत पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 से सात दिनों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। कहां पहुंचा है मॉनसून मॉनसून इस समय महाराष्ट्र पहुंच चुका है और लगातार आगे बढ़ रहा है। कर्नाटक, तेलंगाना, आध्र प्रदेशष पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्से में दक्षिण पश्चिम मॉनसून पहुंच चूका है। वहीं अगले चार से पांच दिन में यह छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मॉनसून की रफ्तार कम हुई है। इसी वजह से अब तक मॉनसून उत्तर प्रदेश के सीमा में दाखिल नहीं हो पाया है कहां होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड में 15 से 20 तारीख तक बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 15 जून से अगेल चार दिनों तक पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। 15 जून को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। मध्य भारत की बात करें तो 15 जून को छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट आगामी छह से सात दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने आसार हैं, जबकि अगले तीन से चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में कुछ जगहों पर लू चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और इसकी उत्तरी सीमा हरनाई (महाराष्ट्र) सोलापुर (महाराष्ट्र), हैदराबाद (तेलंगाना) भद्राद्री कोठागुडेम (तेलंगाना), कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश), पारादीप (ओडिशा), पारीपदा (ओडिशा), पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), धनबाद (झारखंड) और मुजफ्फरपुर (बिहार)से होकर गुजर रही है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों के साथ-साथ ओडिशा, झारखंड, बिहार और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। दूसरी तरफ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों और सिक्किम में अगले एक सप्ताह तक व्यापक बारिश होगी। बिहार में 16 जून को भारी बारिश की संभावना है, वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 17 से 19 जून के बीच मूसलाधार बारिश का अनुमान है। तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा में भी इस दौरान व्यापक स्तर पर बारिश होने का अनुमान है। कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम के मिजाज की बात करें तो 14 जून की शाम या रात के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके बाद 15 और 16 जून को भी दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है और तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि 17 जून से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। यूपी और बिहार का मौसम का मौसम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बलिया,म ऊ, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र शामिल हैं। पश्चिमी यूपी में मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, कानपुर, झांसी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार की बात करें तो पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, भोजपुर, कैमूर बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Gold Price Today: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल, 24 कैरेट गोल्ड 1.50 लाख के पार पहुंचा

इंदौर  भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये के पार पहुंच गई है, जो बीते कारोबारी दिन शुक्रवाक यानी 12 जून की शाम को 147800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।  ibjarates.com पर 15 जून 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 149568 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137555 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, बीते कारोबारी दिन की तुलना में चांदी की कीमत में भी भारी उछाल आया है।  बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (12 जून) शाम की तुलना में आज कितना महंगा हुआ 22-24 कैरेट सोना।  15 June Gold-Silver Prices: सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ महंगा?   शुद्धता शुक्रवार सुबह का रेट शुक्रवार शाम का रेट सोमवार सुबह का भाव कितने बदले रेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     147609 147800 150169  2369 रुपये महंगा सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      147018 147208 149568  2360 रुपये महंगा सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      135210 135385 137555  2170 रुपये महंगा सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      110707 110850 112627  1777 रुपये महंगा सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      86351 86463 87849  1386 रुपये महंगा चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      242295 242582 251011   8429 रुपये महंगी चांदी का रेट क्या है? चांदी की कीमत आज 251011 रुपये किलो है, जो बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार शाम को 242582 रुपये किलो थी. बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जारी कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

झारखंड में माले का ऐलान, राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ

 रांची  झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) भाकपा-माले की राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक के समापन पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाकपा-माले के विधायक महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे। दीपांकर भट्टाचार्य ने भरोसा जताया कि महागठबंधन के प्रत्याशी झामुमो (JMM) के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा इस चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेंगे। वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप पार्टी की बैठक में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर गंभीर सवाल उठाए गए। दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र और आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया:         इस अभियान के बहाने गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यक समुदायों और प्रवासी मजदूरों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।         अकेले बगोदर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं के नाम गायब किए जाने की पुख्ता सूचना मिली है। नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भाकपा-माले ने पूरे राज्य में “वोट बचाओ अभियान” चलाने का निर्णय लिया है। पेपर लीक मामले पर NTA को भंग करने की मांग देशभर में छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ पर पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि NEET, CUET, CBSE और SSC जैसी प्रमुख परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण छात्र-युवा आंदोलन तेज हो रहा है भाकपा-माले ने मांग की है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को तुरंत भंग किया जाए। देश में एक पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन बैठक में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों पर भी रणनीति तैयार की गई। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के खिलाफ पार्टी 16 जुलाई से अगस्त तक एक बड़ा देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। साथ ही, फासीवाद, बुलडोजर राजनीति और निजीकरण के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। मौके पर राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, विधायक अरूप चटर्जी और विधायक चंद्रदेव महतो सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।  

डी-पार्क आग हादसा: सीएम ने किया निरीक्षण, पीड़ितों को आर्थिक सहायता की घोषणा

 रोहतक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को रोहतक के डी-पार्क क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड स्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले कपिल, सौरभ और अमन के परिजनों से भी मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव सरकारी सहायता का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों और व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं सहायता कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। मुख्यमंत्री ने राहत कोष से पूर्ण रूप से नष्ट हुई दुकानों के लिए 5-5 लाख रुपये और आंशिक रूप से प्रभावित दुकानों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा आग की चपेट में आकर नष्ट हुई रेहड़ियों के मालिकों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित दुकानदारों के नुकसान का आकलन कर अलग से मुआवजा भी दिया जाएगा, ताकि व्यापारियों को अपने कारोबार को दोबारा खड़ा करने में मदद मिल सके। बता दें कि 9 जून को माडल टाउन स्थित डी-पार्क के निकट भीषण आग लगने से करीब एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई थीं। हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी, जबकि लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था। घटना के बाद से व्यापारी संगठनों की ओर से पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे और राहत की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री के दौरे और मुआवजे की घोषणा के बाद प्रभावित परिवारों और व्यापारियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले के निधन से शोक की लहर, फैंस और इंडस्ट्री सदमे में

मुंबई  टीवी वर्ल्ड से शॉकिंग खबर सामने आई है. जानी मानी एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में सुसाइड कर लिया है. ये न्यूज जैसे ही सामने आई है, फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं. संचिता ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. संचिता की उम्र 30 साल बताई जा रही है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. हर कोई स्तब्ध है।  संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया था. सबसे शॉकिंग बात ये है कि 2020 में इसी तारीख को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी. संचिता टीवी और फिल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में काम किया था।  साड़ी से फांसी लगाकर दी जान पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी. जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थी. पुलिस ने ये भी बताया कि संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है.पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पास से किसी भी तरह का नोट नही मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार, संचिता उगले अपने माता-पिता और 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ आचोले गांव स्थितघर में रहती थीं. रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली किसी काम से घर से बाहर गई थी. उस समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. इसी दौरान संचिता ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का पता चलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल महानगरपालिका के  अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लिया है। मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसकी वजह से संचिता के अचानक से आत्महत्या करने का मामला और भी अधिक गंभीर होता हुआ नजर आ रहा है। बात की जाए संचिता उगले के एक्टिंग करियर की तरफ तो उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई थी। जी टीवी के मशहूर शो 'कुमकुम भाग्य' में दिया टंडन का किरदार निभाने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। बताया जाता है कि कुमकुम भाग्य ही वह धारावाहिक रहा, जिसने बतौर एक्ट्रेस संचिता के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कुमकुम भाग्य के अलावा संचिता उगले 'वागले की दुनिया' टीवी सीरियल रुचिता जेटली के रोल में भी नजर आईं। बाद में उन्हें दंगल टीवी के ड्रामा 'दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी' में सोराब बेदी के साथ सुकूं का लीड रोल मिला। उनके काम ने उन्हें टीवी के बड़े दर्शकों से जुड़ने में मदद की। मूवीज में भी आईं नजर टीवी पर काम करने के अलावा, संचिता फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। उन्होंने विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया। उनके अन्य एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' शामिल है, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी है।  

कोरियन स्किनकेयर ट्रेंड: कोलेजन बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे जो स्किन को बनाते हैं ग्लोइंग

 आजकल कोरियन वेब सीरीज और फिल्मों का ही नहीं, बल्कि कोरियन स्किनकेयर का ट्रेंड भी पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. हर कोई कोरिया के लोगों की साफ, चमकदार और ग्लोइंग स्किन से इंप्रेस होकर अपनी स्किन को वैसा ही बनाना चाहता है. बड़ी उम्र की कोरियन महिलाओं और पुरुषों की स्किन भी ऐसे दमकती रहती है, जैसे वो 25-30 साल के हों. उनकी स्किन पर ना तो झुर्रियां दिखती है और ना ही उनकी स्किन ढीली पड़ती है. इसका सीक्रेट उनके ब्यूटी रूटीन में है. दरअसल, कोरियंस अपने रूटीन में कोलेजन को खास महत्व देते हैं, क्योंकि ये स्किन को टाइट, मुलायम और जवान बनाए रखने में मदद करता है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन लेवल कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां, ढीलापन और रूखापन नजर आने लगता है. ऐसे में अगर आप भी झर्रियों, झांइयों और स्किन के ढीले पड़ने से छुटकारा पाना चाहते हैं और 60 की उम्र में भी 30 वाला ग्लो चाहते हैं तो आपको अपने ब्यूटी रूटीन में कोलेजन शामिल करना होगा. इसके लिए आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से घर पर ही कोलेजन बढ़ा सकते हैं. 1. बोन ब्रॉथ: कोरियन ब्यूटी का पुराना सीक्रेट कोरिया में बोन ब्रॉथ को अंदर से सुंदरता बढ़ाने वाली ड्रिंक माना जाता है. ये कोलेजन से भरपूर होता है और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद भी साबित होता है. इसे बनाने के लिए आपको चिकन की हड्डियों को एक बड़े बर्तन में डालें. इसमें 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं. इसके बाद आप इसमें स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए अदरक, लहसुन और प्याज डाल सकते हैं. इसे धीमी आंच पर कई घंटों तक पकाना होता है, जिससे इसका स्वाद बढ़ता है. जब ये तैयार हो जाए तो आप इसे एक कप रोजाना पिएं. कहा जाता है कि बोन ब्रोथ को रोजाना पीने से स्किन की नमी और इलास्टिसिटी बेहतर हो सकती है. 2. सीवीड और एलोवेरा से बनाएं कोलेजन जेल मास्क आप सीवीड और एलोवेरा को मिलाकर कोलेजन जेल मास्क बना सकते हैं. सीवीड में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. ये कोलेजन जेल मास्क बनाने के लिए आपको सूखे सीवीड को गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगोना होगा. इसके बाद इसे पीसकर पेस्ट बना लें. इसमें 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं. अगर आप चाहते हैं तो इसमें 3-4 बूंद रोजहिप ऑयल भी मिला सकते हैं. अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाना चाहते हैं तो इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें. इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार किया जा सकता है. 3. राइस वॉटर टोनर इस लिस्ट में अगला नाम राइस वॉटर टोनर का है. ये कोरियन महिलाओं का सबसे पसंदीदा नुस्खा रहा है. चावल का पानी लंबे समय से कोरियन ब्यूटी रूटीन का हिस्सा रहा है. इसमें अमीनो एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है, जो स्किन को ताजगी देने में मदद करते हैं. राइस वॉटर टोनर बनाने के लिए आपको 1 कप चावलों को अच्छी तरह धोना होगा. चावलों को अच्छे से धोने के बाद 2 कप पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें. पानी को छानकर बोतल में भर लें. इसे फ्रिज में रखें और 3-4 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. चेहरा साफ करने के बाद इसे टोनर की तरह लगाया जा सकता है. 4. कोलेजन स्मूदी स्किन को देगी अंदरूनी पोषण अगर आप सोचते हैं कि बाहरी चीजें लगाकर आपकी स्किन पर ग्लो आ जाएगा, तो आप गलत है. केवल बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी स्किन के लिए बहुत जरूरी है. कोरियंस अपनी स्किन को हेल्दी और जवान बनाए रखने के लिए डाइट में कोलेजन बढ़ाने के लिए स्मूदी शामिल करते हैं. इसे बनाने के लिए आपको 1 कप अनार का जूस, आधा एवोकाडो, 1 बड़ा चम्मच अलसी या चिया सीड्स, थोड़ी सी ब्लूबेरी की जरूरत पड़ेगी. आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा शहद डाल सकते हैं. सभी चीजों को ब्लेंड करके सुबह के नाश्ते या स्नैक के रूप में लिया जा सकता है. 5. नाइट कोलेजन पैक रात के समय स्किन खुद को रिपेयर करती है, इसलिए कोरियन स्किनकेयर में नाइट पैक को बेहद खास माना जाता है. नाइट कोलेजन पैक बनाने के लिए आपको 1 अंडे का सफेद हिस्सा चाहिए होगा. अंडे के सफेद हिस्से में आधा चम्मच स्नेल म्यूसिन (ऑप्शनल) मिलाएं. 1 चम्मच शहद डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे रातभर लगा छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें.

25 जून को निर्जला एकादशी, शनि-शुक्र से बनेगा नवपंचम राजयोग

 इस बार निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी. इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है. ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि-शुक्र मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे. दरअसल, निर्जला एकादशी पर शनि-शुक्र एक-दूसरे से 120 डिग्री की दूरी पर विराजमान होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में शनि और शुक्र दोनों परम मित्र हैं, इसलिए 25 जून 2026 को बनने वाला यह राजयोग आर्थिक, पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में बेहद शुभ परिणाम लेकर आएगा. क्या होता है नवपंचम राजयोग? ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग को बेहद शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना गया है. यह एक त्रिकोणीय संबंध है, जो दो ग्रहों के बीच एक विशेष दूरी बनने पर निर्मित होता है. जब शनि और शुक्र एक-दूसरे से पांचवें  और नौवें भाव में स्थित होते हैं, तो उनके बीच नवपंचम योग बनता है. यानी आसान शब्दों में जब इन दोनों ग्रह के बीच 120 डिग्री का कोण बनता है, तब इस शुभ योग का निर्माण होता है. इस राजयोग से मुख्य रूप से लाभान्वित होने वाली हैं. वृषभ करियर में उछाल: शनि और शुक्र की शुभ स्थिति से आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी तरक्की के योग हैं. लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे. आर्थिक लाभ: यदि आप बिजनेस में हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है. समाज और ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मिथुन आय के नए स्रोत: आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होगा. बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद लाभदायक सिद्ध होंगी. पारिवारिक सुख: परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे. कन्या अचानक धन लाभ: कन्या राशि वालों को शेयर मार्केट, लॉटरी या किसी पुराने निवेश से बड़ा अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के प्रबल संकेत हैं. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्रिएटिविटी: यदि आप कला, लेखन, मीडिया या डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से जुड़े हैं, तो आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी. कुंभ शनि की कृपा: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. नवपंचम योग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. कारोबार में विस्तार: यदि आप नया स्टार्टअप या नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे अनुकूल है. पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी.