PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर अमित शाह ने की तारीफ, वडनगर में कही बड़ी बात
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर देश के शीर्ष राजनेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की. नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिजिटल क्रांति, 7.8 प्रतिशत की मजबूत आर्थिक वृद्धि और ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती साख को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका कर्मठ जीवन 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने की सबसे बड़ी प्रेरणा है। सुशासन और वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव नेताओं ने अपने शुभकामना संदेशों में रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशासन को केवल फाइलों और दफ्तरों तक सीमित रखने के बजाय सीधे आम नागरिकों की जरूरतों से जोड़ा है. उनके नेतृत्व में डिजिटल कनेक्टिविटी और पारदर्शी नीतियों के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है. आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण हो या गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाएं, पिछले वर्षों में उठाए गए कदमों ने नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है. इसके साथ ही भारत की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में जो पहचान मिली है, उसने हर देशवासी के भीतर राष्ट्रगौरव का नया भाव जगाया है। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को नई गति केंद्रीय मंत्रियों ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री का यह अनथक समर्पण देश को आगामी दशकों में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. 7.8 प्रतिशत की मजबूत आर्थिक वृद्धि दर और वैश्विक मंचों पर भारत का स्वतंत्र व निर्णायक रुख उनके मजबूत नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि वे स्वामी विवेकानंद के उस सपने को साकार कर रहे हैं, जिसमें भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने की बात कही गई थी. दिग्गजों ने महादेव से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री इसी ऊर्जा और अटूट संकल्प के साथ दीर्घायु होकर निरंतर राष्ट्रसेवा में जुटे रहें। मल्लिकार्जुन खरगे ने की पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की. खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों.” भाजपा ने उनके जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है जिसके तहत जनभागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और युवाओं की भागीदारी पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नितिन नवीन बोले – 140 करोड़ देशवासियों की अगुलाई करने वाले PM मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ‘नेशन फर्स्ट’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है. यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के उस सामूहिक स्वप्न की भी यात्रा है, जिसे आपने अपने कर्म और साधना से दिशा दी है.” उन्होंने लिखा, “आपके मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी नई पहचान और सामर्थ्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। आप मां भारती की सेवा करते हुए दीर्घायु हों, निर्मला सीतारमण ने PM को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. इस चुनौतीपूर्ण समय में भी आप हमारे देश को ‘विकसित भारत’ की ओर मजबूती से आगे ले जा रहे हैं. आपने हर कदम पर राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है. सरकारी खजाने से खर्च होने वाले हर पैसे से जन-कल्याण सुनिश्चित किया है. मैं प्रार्थना करती हूं कि आप मां भारती की सेवा करते हुए दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान' पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि वे सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं व समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा प्रदान की है.” उन्होंने आगे लिखा, “सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें। पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का आज से 'सेवा संकल्प अभियान' पीएम मोदी जन्मदिन लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी गुरुवार से अपना विशेष एक महीने का अभियान ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है. 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है, जबकि अक्टूबर में उनकी सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं. इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए पार्टी एक महीने तक सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम चला रही है। 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय … Read more