samacharsecretary.com

नीतीश का विकास धमाका: 331 योजनाओं का शिलान्यास, शाली को 744 करोड़ का लाभ

वैशाली बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैशाली जिले में 744 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से 331 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। ये योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, ऊर्जा, सिंचाई और बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान जिन योजनाओं की घोषणा की थी, उनका शिलान्यास और उद्घाटन आज किया जाएगा। वैशाली जिले के गोरौल और देसरी प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से वैशाली जिले पहुंचेंगे। गोरौल प्रखंड के हरसेर गांव में डिग्री कॉलेज के निर्माण समेत कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, देसरी प्रखंड स्थित एसपीएस कॉलेज परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभुकों से सीधे संवाद करेंगे। गोरौल और देसरी दोनों कार्यक्रम स्थलों पर क्यूआरटी दल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए बैरिकेडिंग, हेलीपैड, यातायात व्यवस्था और रोड कनेक्टिविटी की पूरी तैयारियां की गई हैं। देसरी प्रखंड के जफराबाद स्थित एसपीएस कॉलेज मैदान में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच पर वीआईपी गेट पूरब दिशा में बनाया गया है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। आज होने वाले उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल परियोजनाओं में हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में 129 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण, वाया नदी की उराही कार्य के लिए 43 करोड़ 20 लाख रुपये, सदर अस्पताल वैशाली परिसर में 44 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक, ऊर्जा विभाग की चार योजनाओं के लिए 181 करोड़ 78 लाख रुपये, लालगंज-रेपुरा-साराय रोड (12.95 किमी) का चौड़ीकरण 27 करोड़ 14 लाख रुपये में, गोरौल-मथना-सौंधो-मथनामल रोड का चौड़ीकरण 19 करोड़ 51 लाख रुपये में, पनरसिया लोहा पुल से भरत चौक सिक्स लेन गंगा ब्रिज तक 4.2 किमी पहुंच पथ के लिए 14 करोड़ 82 लाख रुपये, भवन, पुस्तकालय, खेल मैदान और सड़क सहित 110 योजनाओं का शिलान्यास 122 करोड़ 14 लाख रुपये में, कृषि बाजार समिति के पुनर्विकास के लिए 40 करोड़ 43 लाख रुपये, बालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान IIT, हाजीपुर में 15 करोड़ 10 लाख रुपये, 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, हाजीपुर का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण 13 करोड़ 90 लाख रुपये, और 220/132 केवी ग्रिड उपकेंद्र, हाजीपुर में 200 एमवीए ट्रांसफार्मर के निर्माण के लिए 15 करोड़ 17 लाख रुपये शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे जनता के बीच पहुंचकर विकास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेंगे और वैशाली जिले के दोनों प्रखंडों में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा भी लेंगे।

सीतानदी में बड़ी सफलता: आतंकियों के मुठभेड़ में दो कमांडर ढेर, तीन शव मिले

कांकेर कांकेर जिले के तिरयारपानी और छिंदखड़क के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बालों ने मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। इसमें एक महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल है। तीनों का शव बरामद कर लिया गया है। तीनों नक्सलियों के ऊपर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कांकेर एसएसपी आई के एसलिसेला ने बताया कि कांकेर जिला गारियाबंद जिला DRG के साथ BSF जवानों की संयुक्त टीम आज सुबह नक्सल आपरेशन के लिए निकली हुई थी। तिरयारपानी के जंगलों में नक्सलियों से जवानों के साथ मुठभेड़ हो गया। इलाके में जब सर्च आपरेशन चलाया गया। मौके से तीन नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। तीनों नक्सलियों के ऊपर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित जिसकी पहचान राजेश उर्फ राकेश हेमला, एसीएम, नगरी एरिया कमेटी/गोबरा एलओएस कमाण्डर पांच लाख का इनाम घोषित था। दूसरा नक्सली सरवन मडकम उर्फ विश्वनाथ उर्फ बुधराम पुनेम एसीएम, सीतानदी/रावस समन्वय एरिया कमेटी- सचिव जिसके ऊपर आठ लाख रुपये का इनाम और तीसरी महिला नक्सली बसंती कुंजाम उर्फ हिडमें पीएम, समन्वय/प्रोटेक्शन टीम मैनपुर-नुआपाड़ा सदस्य जिसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मौके से एक नग एसएलआर, एक नग 303 रायफल, एक नग 12 बोर बरामद और अन्य नक्सल सामाग्री बरामद हुआ है। यह क्षेत्र नक्सलियों का ट्रांजिट रूट कांकेर एसएसपी आई के एलिसेला ने बताया कि यह क्षेत्र में काफी साल बाद नक्सल मूमेंट देखने को मिला है। यह क्षेत्र नक्सलियों का ट्रांजिट रूट रहा है, जहां से अक्सर बड़े नक्सली आना-जाना करते है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कठिन मौसम के बावजूद बस्तर में तैनात पुलिस, सुरक्षा बल भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप और बस्तरवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप  जनजीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि माओवाद समाप्ति के कगार पर है। अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें। यदि वे अवैध और हिंसक गतिविधियाँ जारी रखते हैं, तो उन्हें कठोर परिणाम भुगतने होंगे।

जेसोवा का CM हेमंत से सौजन्य मुलाकात, दिवाली मेले में आने का किया आग्रह

रांची  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर जेसोवा की ओर से मुख्यमंत्री को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दिवाली मेले में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति के सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी एवं ऋचा वर्णवाल शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दिवाली मेले में अपनी भागीदारी का आग्रह किया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपनी सकारात्मक भूमिका जताई और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।  

हरमीत सिंह पठानमाजरा का धमाकेदार वीडियो बयान, AAP के अंदरूनी विवाद हुए उजागर

पटियाला आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक अज्ञात स्थान से एक वीडियो जारी कर अपनी पार्टी के विधायकों और किसान संगठनों पर उनका साथ न देने का आरोप लगाया है। बलात्कार के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे पठानमाजरा तीन सप्ताह से अधिक समय से फरार हैं। पठानमाजरा ने शुक्रवार रात एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के विधायक और किसान संगठन उनका साथ देने में विफल रहे हैं। पंजाब के सनौर से विधायक पठानमाजरा दो सितंबर से फरार हैं। पंजाब पुलिस ने दावा किया कि उसकी एक टीम जब पठानमाजरा को गिरफ्तार करने के लिए करनाल जिले के डाबरी गांव पहुंची, तब विधायक के समर्थकों ने गोलियां चलाईं और पथराव किया, जिसकी आड़ में वह भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक, डाबरी में पठानमाजरा अपने एक रिश्तेदार के घर पर थे।    पठानमाजरा ने किया ये दावा हालांकि, पठानमाजरा ने उनके समर्थकों के गोलीबारी में शामिल होने के पुलिस के दावों को खारिज किया और आरोप लगाया कि वह यह जानने के बाद भाग गए कि उन्हें “फर्जी मुठभेड़” में मार दिया जाएगा। वीडियो में पठानमाजरा ने दावा किया कि उन्हें दिल्ली स्थित ‘आप’ नेताओं के खिलाफ बोलने और पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को जिम्मेदार ठहराने के लिए निशाना बनाया जा रहा है।  पार्टी संगठन पर भी उठाया सवाल आप विधायक ने कहा, “मेरा एकमात्र कसूर यह है कि मैंने पंजाब का जल मुद्दा उठाया। राज्य को हाल ही में आई बाढ़ में भारी तबाही का सामना करना पड़ा है।” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी या किसी किसान संगठन से कोई भी उनके समर्थन में आगे नहीं आया। पठानमाजरा ने कहा कि उनकी पत्नी बीमार हैं और उनके बच्चे इस डर से छिपते फिर रहे हैं कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पत्नी को कुछ होता है, तो इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी।  पठानमाजरा के खिलाफ दर्ज हैं कई संगीन मामले पुलिस ने एक सितंबर को सिविल लाइंस थाने में पठानमाजरा के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। यह मामला जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसने आरोप लगाया है कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताया, उसके साथ संबंध बनाए और फिर 2021 में उससे शादी कर ली, जबकि वह पहले से शादीशुदा थे। महिला ने ‘आप’ विधायक पर लगातार यौन शोषण और धमकियां देने का आरोप लगाया। पटियाला की एक स्थानीय अदालत ने 10 सितंबर को पठानमाजरा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। पुलिस ने बताया कि उसने पठानमाजरा की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। ‘आप’ ने 17 सितंबर को रणजोध सिंह हदाना को सनौर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया।

त्योहार के दिन दर्दनाक घटना: लूनकरणसर में झाड़ियों में मिली परित्यक्त नवजात

बीकानेर एक ओर जहां नवरात्र के दिनों में जब घर-घर में कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनके चरण पखारने की परंपरा निभाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर जिले लूनकरणसर के कालाबास गांव से एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने समाज की संवेदनाओं को झकझोर दिया। झाड़ियों में लावारिस हालत में एक नवजात बालिका पाई गई। सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मासूम को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लूनकरणसर अस्पताल प्रभारी डॉ. वीरेंद्र मांझु ने बताया कि बच्ची झाड़ियों में फेंके जाने से चोटिल हो गई थी और मिट्टी से सनी हुई थी। डॉक्टरों ने मासूम का उपचार कर ऑक्सीजन पर रखा। पास में भर्ती एक महिला ने बच्ची को दूध पिलाने की कोशिश भी की, लेकिन बच्ची ने दूध नहीं लिया। स्थिति को देखते हुए बच्ची को बीकानेर रेफर किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह मासूम को लेकर बीकानेर रवाना हो गए हैं। नवरात्र में जहां कन्याओं को देवी मानकर उनकी आरती उतारी जाती है, वहीं उसी कन्या को झाड़ियों में मरने के लिए छोड़ देना हमारे समाज के दोहरे चेहरे को उजागर करता है। यह सवाल हर उस इंसान से है जो कन्या के चरण पखारता है,क्या सच में हम कन्या को देवी मानते हैं, या सिर्फ रस्म निभाते हैं?

भीषण सड़क दुर्घटना में मासूम सहित पांच की मौत, लखीमपुर खीरी में नौ घायल

लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में रविवार को सुबह करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग के ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और कार की  भिड़ंत हो गई। हादसे में मासूम बच्चे समेत पांच की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें छह गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। उधर, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस लखीमपुर से लखनऊ जा रही थी। सवारियों से भरी वैन सीतापुर से लखीमपुर आ रही थी। इसमें 15 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और वैन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। छह लोगों की हालत गंभीर सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वैन से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।मरने वालों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल नौ लोगों में से छह की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। तीन का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रोडवेज बस में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है। मृतक 1- गुड्डू उर्फ सुनील निवासी एलआरपी 2- सरफराज पुत्र सलमान अली निवासी पिपर झाला। 3- रामशंकर पुत्र जगदीश बहदुरा मोतीपुर बहराइच। 4- बुद्धराम उर्फ बुद्धू पुत्र भग्गू बरही पुरवा मोतीपुर बहराइच। 5- एक अज्ञात घायल – बबली 35 वर्ष उर्फ निशा पत्नी सलमान – सलमान (40 वर्ष) – नाज (3 वर्ष) पुत्री सलमान – पुष्पा पुत्री लालाबाबू यादव सिरसिया पिपरा कोठी बिहार – दिलकुश पुत्री लालाबाबू – रामलाल पुत्र जगदीश – शारदा 32 पुत्र इतवारी ढखेरवा पोस्ट पढ़ुआ

पंडाल उद्घाटन के बाद विवाद: ऑपरेशन सिंदूर लाइट शो रद्द करने का आरोप

कोलकाता कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित लाइट एंड साउंड शो को रोकने की कोशिश की। भाजपा नेता सजल घोष ने भी धमकी दी कि अगर दबाव की रणनीति बंद नहीं हुई तो वे पंडाल को बंद कर देंगे और मूर्ति का समय से पहले विसर्जन कर देंगे। इस पंडाल का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों किया था। वहीं, कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल सार्वजनिक सुरक्षा के लिए चिंतित है क्योंकि संकरी जगह में भारी भीड़ जमा हो रही है। कोलकाता नगर निगम के पार्षद घोष ने पंडाल के मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया, 'पुलिस ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित लाइट एंड साउंड शो को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। इस शो में आतंकवादियों की ओर से पहलगाम नरसंहार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन और भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमला दिखाया गया था। यह शो केवल तीन से चार मिनट लंबा था।' सजल घोष ने कहा कि शहर और राज्य में अन्य स्थानों पर पहले और इस उत्सव के दौरान भी कई लाइट एंड साउंड शो आयोजित हुए हैं। कई अन्य पूजा पंडालों में भारी भीड़ उमड़ी है। लेकिन कहीं भी पुलिस ने इस तरह की सख्ती का हवाला नहीं दिया। पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप बीजेपी नेता ने दावा किया कि पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रास्ते को संकरा कर दिया, जिससे लोगों को पूजा देखने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक चलना पड़ रहा है। किसी भी नजदीकी एंट्री गेट से यह दूरी 700 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आयोजकों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद भी शो चलाने की इजाजत नहीं दी गई, तो वे लाइट बंद कर देंगे। देवी के चेहरे पर काले कपड़े डाल देंगे और पुजारियों से सलाह लेने के बाद विजय दशमी से पहले मूर्ति का विसर्जन कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया, 'यह सिर्फ असहयोग नहीं, बल्कि एक साजिश है। टीएमसी शासन में देशभक्ति वाले शो की भी अनुमति नहीं है।' भाजपा पार्षद ने दावा किया कि दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित पूजा को भी रोका गया था।

अंतरराष्ट्रीय लाल चंदन तस्करी में ED का सख्त एक्शन, अब्दुल जाफर फंसा

रायपुर लाल चंदन लकड़ी की अंतरराष्ट्रीय तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तस्कर अब्दुल जाफर पर शिकंजा कसा है. आरोपी अब्दुल जाफर की 8.6 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है. आरोपी ने तस्करी से प्राप्त अवैध पैसे से यह संपत्ति खरीदी थी. जांच में सामने आया कि आरोपी ने 2016 में रायपुर के एक गोदाम में 576 लाल चंदन के लट्ठे छिपाकर रखे थे, जिनका कुल वजन 11 टन था. इन लट्ठों को रायपुर से दुबई भेजने की तैयारी की जा रही थी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को सूचना मिली कि जाफर दुबई में लाल चंदन की तस्करी कर रहा है. सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने 2 अक्टूबर 2016 को नागपुर में एक कंटेनर रोका. कंटेनर में 1,324 लाल चंदन के लड्डे (14 टन) स्पंज आयरन के नीचे छिपाकर रखे गए थे. नागपुर की कार्रवाई के बाद 4 अक्टूबर 2016 को रायपुर के गोदाम में छापा मारा गया, जिसमें छिपाए गए लाल चंदन के लट्ठों को जब्त किया गया. इसके बाद अब्दुल जाफर को गिरफ्तार किया गया, जो फिलहाल रायपुर जेल में बंद है.

टीम इंडिया में मचा हड़कंप: हार्दिक पांड्या के बाहर होते ही सामने आया ये नाम!

दुबई  एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. टीम इंडिया ने अपना पिछला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, इस मैच में हार्दिक पांड्या इंजर्ड हो गए थे. जिनकी फिटनेस पर अभी तक कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है. क्या हार्दिक हो जाएंगे फाइनल से बाहर? टीम इंडिया सुपर-4 में अपना आखिरी मुकाबला 26 सितंबर को श्रीलंका के साथ खेला था, टीम इंडिया ने इस मैच को सुपर ओवर में जीता था. वहीं इस मैच में हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर डाला था. इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए थे और फिर दोबारा उनको मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं देखा गया था. वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया था कि हार्दिक को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था.   इसके बाद कोच ने कहा था कि हार्दिक की जांच होगी उसके बाद ही कुछ कहा जाएगा, लेकिन मैच शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं और हार्दिक खेलने या न खेलने पर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है. जिसमें फाइनल से पहले टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा रखा है. कौन कर सकता है हार्दिक को रिप्लेस? अब बड़ा सवाल ये है कि अगर हार्दिक पांड्या की इंजरी ज्यादा सीरियस होती है और वे फाइनल से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसको मौका मिलेगा? शिवम दुबे पहले से ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रहने वाले हैं, ऐसे में टीम इंडिया एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की तरफ जा सकती है, जिसमें अर्शदीप सिंह पूरी तरह से फिट बैठते हैं, हालांकि पिछले में अर्शदीप सिंह को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए देखा गया लेकिन उस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. जिसके चलते अर्शदीप की प्लेइंग इलेवन में जगह बनी थी. अब फाइनल में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी होगी और टीम इंडिया बुमराह-अर्शदीप सिंह के साथ मैदान पर उतर सकती है.  

राजनीतिक घड़ी: बिहार में सीटों का बंटवारा तय होने की तारीख सामने आई

पटना बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही खेमों में सहयोगी दलों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। सहयोगी लगातार सीट बंटवारे पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक औपचारिक बातचीत चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के बाद ही शुरू होगी। आपको बता दें कि फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं हुआ। नवरात्रि की समाप्ति के बाद चुनाव आयोग की तरफ से कभी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया जा सकता है। एनडीए के छोटे सहयोगी दल पहले से ही सार्वजनिक रूप से अपनी मांगें उठा रहे हैं। एलजेपी (रामविलास) नेता अरुण भारती सोशल मीडिया पर सम्मानजनक हिस्सेदारी की माग कर रहे हैं और भाजपा व जदयू पर दबाव डाल रहे हैं। वहीं, हम (से.) प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी अपनी अपेक्षाओं को खुले मंच से सामने रखा है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री व एलजेपी (रामिवालास) नेता चिराग पासवान और आरएलपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की दिल्ली में मुलाकात हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने मगध–शाहाबाद क्षेत्र में पर्याप्त सीटें मिलने की इच्छा जताई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के दौरे पर थे। उन्होंने बैक टू बैक कई बैठकें कीं और रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि दुर्गा पूजा के बाद एनडीए के सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा। इंडिया गठबंधन में भी खींचतान इंडिया गठबंधन के भीतर कांग्रेस ने आरजेडी से जल्द सीटों पर समझौते को अंतिम रूप देने की मांग की है। सीपीआई (एमएल) ने 2020 में 19 सीटों पर चुनाव लड़ी और 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2024 लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग में दो सीटें हासिल हुई। इस बार बड़ा हिस्सा चाहती है। वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने तो यहां तक कह दिया है कि यदि गठबंधन सत्ता में आता है तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। आरजेडी का क्या है रुख बिहार में महागठबंधन का अगुआ आरजेडी के सूत्रों के मुताबिक सहयोगी दलों के बीच औपचारिक बैठक और सीटों का बंटवारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होगा।