samacharsecretary.com

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फोर्ट लॉडरडेल इंटर मियामी को 21 फरवरी को होने वाले मेजर लीग फुटबॉल (एमएलएस) कप के पहले मैच में  स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के बिना ही उतरना होगा। मैसी के बायीं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण इस मैच तक फिट होने की संभावना नहीं है।इंटर मियामी की टीम ने कहा है कि मेसी चोटिल और उपचार के दौर से गुजर रहे हैा। एमएलएस सत्र में लगातार दो बार के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे मेसी ने पिछले सप्ताह मेंइक्वाडोर में अभ्यास सत्र से पहले खेले गए मैच में एक गोल दागा था पर दूसरे हाफ के दौरान ही उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इस कारण वह मैदान से बाहर आ गये थे। इसी को लेकर इंटर मियामी ने कहा, अभ्यास में उनकी वापसी आने वाले दिनों में उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। वहीं अगर मेसी नहीं खेलते तो ये टीम के लिए करारा झटका होगा। मेसी को क्लब कितन अहम मानना है उसका अंदाजा इसी से होता है कि पिछले अक्टूबर में इंटर मियामी ने उनके साथ अनुबंध को तीन साल के लिए बढ़ा दिया था।  

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

जर्मनी नॉर्वे के विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए पहले आधिकारिक फिडे फ्रीस्टाइल विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को 2.5–1.5 से हराकर खिताब जीता। वाइसेनहाउस में खेले गए चार गेम के फाइनल मुकाबले में कार्लसन ने चौथा और अंतिम गेम ड्रॉ खेलकर खिताब पक्का किया। 35 वर्षीय कार्लसन को निर्णायक मुकाबले में सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी और उन्होंने बराबरी के एंडगेम में यह परिणाम हासिल कर लिया। 33 वर्षीय कारुआना वापसी के कुछ अवसरों को भुना नहीं सके। रविवार को खेले गए तीसरे गेम ने मैच की दिशा बदल दी। कार्लसन ने लगभग हारी हुई स्थिति से शानदार जीत दर्ज कर मुकाबले का रुख अपने पक्ष में कर लिया। यही जीत अंततः निर्णायक साबित हुई। इस खिताब के साथ कार्लसन अब विभिन्न प्रारूपों में कुल 21 विश्व खिताब अपने नाम कर चुके हैं। यह विश्व चैंपियनशिप फिडे और निजी आयोजक फ्रीस्टाइल चेस के बीच सहयोग का परिणाम थी। यह इस प्रारूप में पहला आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त खिताब रहा। इससे पहले कार्लसन फिडे फिशर रैंडम विश्व चैंपियनशिप नहीं जीत पाए थे, इसलिए यह जीत उनके लिए खास मानी जा रही है। कांस्य पदक मुकाबले में उज़्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया। अंतिम गेम ड्रॉ रहने के बावजूद अब्दुसत्तोरोव ने जीत सुनिश्चित की। कार्लसन, कारुआना और अब्दुसत्तोरोव ने अगले वर्ष होने वाली चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। पांचवें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में अमेरिका के हांस नीमन ने भारत के अर्जुन एरिगैसी को 2-0 से हराया। वहीं सातवें स्थान के लिए आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन ने उज़्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को आर्मगेडन गेम में मात दी। महिला प्रदर्शनी मुकाबले में कजाखस्तान की बिबिसारा अस्साउबायेवा ने स्विट्ज़रलैंड की अलेक्ज़ांद्रा कोस्टेनियुक को हराया। अंतिम मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद भी अस्साउबायेवा विजेता रहीं।  

ईशान किशन बने चौथे सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, पाकिस्तान के खिलाफ दिखाया दम

नई दिल्ली पाक के खिलाफ ईशान किशन ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के साथ अब ईशान किशन टी-20 विश्व कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास ग्रुप में एंट्री कर ली है। रविवार 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के साथ अब ईशान किशन टी-20 विश्व कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास ग्रुप में एंट्री कर ली है। टी-20 विश्व कप के इतिहास सें भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी और भारत को हारा हुआ मैच जिता दिया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने 2021 के टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ नाबाद 79 रन की पारी खेली थी और बाबर आजम के साथ मिलकर भारत को एकतरफा हरा दिया था। इस सूची में एक बार फिर विराट कोहली का नाम है। उन्होंने साल 2012 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रन बनाए थे। विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान की सूची में अब भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का नाम जुड़ गया है। वे भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रविवार को खेले गए मुकाबले में 40 गेंदों में 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस सूची में पांचवें नंबर पर भारत के वर्तमान कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम है। उन्होंने साल 2007 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। टी-20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में बाबर आजम का नाम 6वें नंबर पर है। उन्होंने भारत के खिलाफ साल 2022 में नाबाद 68 रनों का पारी खेली थी। इस सूची में 7वें और 8वें नंबर पर फिर से विराट कोहली हैं, जिन्होंने क्रमश: 2021 और 2016 विश्व कप में 57 और 55 रन बनाए थे। इस लिस्ट में मिसबा-उल-हक, शान मसूद, इफ्तिकार अहम और रॉबिन उथ्थपा के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने क्रमश: 53, 52, 51 और 50 रनों की पारी खेली थी। टी20 विश्व कप में INDvsPAK में सर्वोच्च स्कोर: 82* – विराट कोहली, 2022 79* – मोहम्मद रिजवान, 2021 78* – विराट कोहली, 2012 ईशान किशन 77, 2026 75 – गौतम गंभीर, 2007 68* – बाबर आजम, 2022 57 – विराट कोहली, 2021 55* – विराट कोहली, 2016 53 – मिस्बाह-उल-हक, 2007 52* – शान मसूद 2022 51 – इफ्तिखार अहमद, 2022 50 – रॉबिन उथप्पा, 2007  

मैदान पर नहीं होगी स्लेजिंग! सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को दी चेतावनी, BCCI वीडियो में बड़ा खुलासा

दुबई भारतीय टीम ने रविवार को टी20 विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाई। एक बार फिर फैंस को कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने को नहीं मिला क्योंकि भारतीय टीम ने एकतरफा इस मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा था और अंत तक पाकिस्तान पर हावी रहा। मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों से कहा था कि किसी से कुछ बोलना नहीं है। टीम हडल में खिलाड़ियों को निर्देश दिया कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों से कोई बात या स्लेजिंग न करें, बल्कि सिर्फ अपने खेल पर फोकस करें। बीसीसीआई ने सोमवार को सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम हडल में खिलाड़ियों को पाकिस्तानी बल्लेबाजों को स्लेजिंग न करने के लिए कह रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने वीडियो में कहा, ''बीच के ओवरों में दौड़ते रहो। किसी को कुछ भी मत कहो। हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम अच्छे स्किल के दम पर ये मैच जीतेंगे।'' कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तरह से पाकिस्तान पर हावी रही। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही भारत के खिलाफ मैच को बहिष्कार करने का फैसला किया था। हालांकि आईसीसी और बांग्लादेश से बातचीत के बाद पीसीबी ने यूटर्न लिया और मैच खेलने के तैयार हो गया। हालांकि टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। स्पिनरों से भरी पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन दिए। वहीं बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी खराब रहा। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पाकिस्तान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 18 ओवर में 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान पर 61 रनों से जीत दर्ज करने के बाद सूर्यकुमार ने कहा, " यह जीत के लिए भारत के लिए है। लेकिन हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं और टॉस के दौरान जैसा कि मैंने कहा था कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। शुरुआत में हमने विकेट गंवा दिया था लेकिन किशन ने बढ़िया बल्लेबाजी की। 155 का स्कोर मुकाबले को करीबी बना सकता था लेकिन 175 पार स्कोर था। तिलक, रिंकू, शिवम सबने बढ़िया बल्लेबाजी की और गेंदबाजी में सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। "  

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

फीनिक्स/इंगलवुड (कैलिफोर्निया) एनबीए की टीम गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के स्टार बास्केटबॉल खिलाड़ी स्टीफन करी ने घोषणा की है कि वह 2027 के ऑल-स्टार वीकेंड के दौरान आयोजित होने वाली तीन अंक (3-पॉइंट) शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन फीनिक्स में होगा। Also Read – डॉ. बिंदल ने नाहन रानीताल और पौड़ीवाला में पूजा अर्चना कर भोले नाथ का अभिषेक किया करी ने यह ऐलान रविवार को एनबीसी के टेलीविजन सेट से किया, ठीक ऑल-स्टार गेम से पहले, जो इंगलवुड, कैलिफोर्निया में खेला गया। 37 वर्षीय करी इस प्रतियोगिता के दो बार के चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने 2015 और 2021 में खिताब जीता था। उन्होंने कहा, “सौ प्रतिशत। मैंने इसे पहले ही अपने कार्यक्रम में शामिल कर लिया है।” करी ने यह भी कहा कि वह अपने पूर्व साथी खिलाड़ी क्ले थॉम्पसन को भी प्रतियोगिता में उतरने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। थॉम्पसन फिलहाल डैलस मावेरिक्स के लिए खेल रहे हैं। करी एनबीए इतिहास में नियमित सत्र में 4,233 तीन अंक शॉट और प्लेऑफ में 650 तीन अंक शॉट के साथ रिकॉर्ड धारक हैं। हालांकि, घुटने की चोट के कारण वह रविवार के ऑल-स्टार गेम में नहीं खेल सके। इस बीच, डेमियन लिलार्ड ने शनिवार को आयोजित तीन अंक प्रतियोगिता जीतकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। वह अब लैरी बर्ड (1986-88) और क्रेग होजेस (1990-92) की बराबरी पर आ गए हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार यह प्रतियोगिता जीती थी। लिलार्ड ने 2023 और 2024 में भी यह खिताब जीता था। हालांकि 27 अप्रैल को अकिलीज़ टेंडन फटने के बाद वह नियमित मैचों में नहीं खेले हैं, लेकिन शनिवार की प्रतियोगिता में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।  

अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

राउरकेला भारतीय हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा जिसे रविवार को यहां राउरकेला चरण के अंतिम मुकाबले में अर्जेंटीना ने 4-2 से हराया। इस मुकाबले में भी टीम की पुरानी कमजोरियां उभरकर सामने आईं। अर्जेंटीना की ओर से तादेओ मार्कुची (28 वां मिनट, 49 वां मिनट) ने दो गोल दागे, जबकि टोमास दोमेने (18 वां मिनट) और लूसियो मेंडेज़ (43 वां मिनट) ने भी अहम योगदान दिया। भारत के लिए बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आदित्य लालेज (50 वां मिनट) और संजय (59 वां मिनट) ने गोल किए। टीम को कुछ दिन पहले अर्जेंटीना के हाथों 0-8 की करारी हार कर सामना करना पड़ा था।  

राशिद खान का धमाका, T20 में 700 विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा किया पार

अफगानिस्तान अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी-20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच में मोहम्मद अरफ़ान को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। मैच से पहले राशिद के नाम 699 विकेट थे। उन्होंने यूएई की पारी के 16वें ओवर में अरफान को हिट विकेट कराकर अपना ऐतिहासिक 700वां विकेट लिया। अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप के 28वें मुकाबले में यूएई की टीम को 5 विकेट से हराया। अफगानिस्तान की टूर्नामेंट में ये पहली जीत है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान को इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 698वां और 699वां विकेट लिया था, लेकिन इस मैच में शुरुआती 3.2 ओवर उनके बिना सफलता के गए। उन्होंने पहले 20 गेंदों में 17 रन दिए। फिर अरफान रिवर्स स्वीप खेलने के लिए घूमे, लेकिन शॉट को मिस किया और फिर बैलेंस होने के चक्कर में स्टंप को टच कर बैठे। इस मामले में संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो 631 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में सुनील नारायण 613 विकेट के साथ राशिद से पीछे और ब्रावो के बाद तीसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में सोमवार को यूएई को पांच विकेट से हराकर सुपर आठ में जगह बनाने की अपनी धुंधली उम्मीदों को जीवंत रखा। यूएई के 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने जादरान (53 रन, 41 गेंद, छह चौके, एक छक्का), दारविश रसूली (23 गेंद में 33 रन) और अजमतुल्लाह (21 गेंद में नाबाद 40 रन, तीन छक्के, दो चौके) की पारियों से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर जीत दर्ज की। पहले दो मैच में शिकस्त झेलने वाले अफगानिस्तान के ग्रुप में अब दो अंक हैं। यूएई के भी दो अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका छह अंक के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर चुका है जबकि न्यूजीलैंड के चार अंक हैं। इन सभी टीम ने तीन-तीन मैच खेले हैं।  

बाबर-शाहीन-शादाब पर गिरी गाज! पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी बोले- अब टीम से करो बाहर

नई दिल्ली टी20 विश्व कप में भारत के हाथों एकतरफा मुकाबले में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व दिग्गज जैसे सदमे में हैं। शोएब अख्तर जैसे कुछ पूर्व खिलाड़ी जहां पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की लानत-मलानत कर रहे, वहीं मोहम्मद यूसुफ तो हार से इतने भड़के हैं कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों की टी20 इंटरनेशनल से छुट्टी की ही मांग कर दी है। यूसुफ इस कदर गुस्से में हैं कि ये तक कह गए कि पाकिस्तान की टीम कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत हासिल कर रही है। सिर्फ नाम के किंग और प्रीमियम फास्ट बोलर! टी20 विश्व कप में भारत से हार के बाद मोहम्मद यूसुफ ने 'किंग बाबर आजम' और 'प्रीमियम फास्ट बोलर' शाहीन शाह अफरीदी पर भड़ास निकाली है। उन्होंने शादाब खान को भी नहीं बख्शा और तीनों की पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड से छुट्टी की मांग की। भारत से हार के बाद यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट किया, 'शाहीन, बाबर और शादाब का समय पूरा हुआ। पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड को नए परफॉर्मर्स की जरूरत है न कि कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की।' ‘प्रीमियम फास्ट बोलर’ ने 4 ओवर का कोटा तक पूरा नहीं किया! टी20 विश्व कप में रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वियों भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए का महामुकाबला हुआ। इस एकतरफा मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम को बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं लेकिन दोनों सुपर फ्लॉप रहे। आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। यही वजह है कि टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी चुनी और भारत के खिलाफ स्पिनरों की फौज उतार दी। आगा ने ही पहला ओवर डाला और विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट भी कर दिया। हालांकि जबरदस्त फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी 77 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत भारत ने 175 रनों का फाइटिंग टोटल खड़ा किया। पाकिस्तान ने इस मैच में सिर्फ एक तेज गेंदबाजी से गेंदबाजी कराई और उससे भी 4 ओवर का कोटा पूरा नहीं कराया। वह इकलौते तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ही थे। वह बिल्कुल भी असर नहीं छोड़ पाए और 2 ओवर में 31 रन लुटाए। बाबर आजम का एक और फ्लॉप शो बाबर आजम की बाद करें तो वह भी बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल रहे। पाकिस्तानी अक्सर उनकी किंग कोहली यानी विराट कोहली से तुलना करते रहे हैं लेकिन बाबर बिल्कुल भी छाप नहीं छोड़ पाए। किंग कोहली तो मुश्किल हालात में लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बार भारत को असंभव सी दिखने वाली जीत दिलाई है। वह चेज मास्टर कहे जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी टी20 में वह ऐसा कर चुके हैं। बाबर आजम के पास रविवार को कोहली जैसा करिश्मा करने का मौका था लेकिन वह फ्लॉप रहे। बाबर आजम की पारी सिर्फ 7 गेंदों तक चली। वह 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर चलते बने। शादाब गेंद और बल्ले दोनों से नाकाम शादाब खान गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुपर फ्लॉप रहे। उन्होंने 1 ओवर फेंका और उसमें बिना कोई विकेट लिए 17 रन लुटाए। वहीं बल्लेबाजी में वह 15 गेंदों में सिर्फ 14 रन बना पाए। पार्ट टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा ने उन्हें चलता किया। पाकिस्तान पर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान ग्रुप ए के पॉइंट टेबल में पहले नंबर से सीधे तीसरे नंबर पर खिसक गया है। अब तो उसके पास सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर पाकिस्तान अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया से हार गया तो इस टी20 वर्ल्ड कप में उसका सफर वहीं पर खत्म हो जाएगा।

इंडियन फुटबॉल लीग का काउंटडाउन शुरू, 27 फरवरी से मैदान में उतरेगी टीमें

नई दिल्ली अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को घोषणा की कि इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 सत्र की शुरुआत अब 27 फरवरी से होगी। एआईएफएफ ने लीग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। यह सत्र पहले 21 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन अब इसे छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे। शुरुआती दिन नामधारी एफसी का सामना आईजोल एफसी से होगा, जबकि चनमारी एफसी की भिड़ंत गोकुलम केरल एफसी से होगी। क्लबों के प्रस्ताव के अनुसार 2025-26 सत्र दो चरणों में खेला जाएगा। पहले चरण में 10 भाग लेने वाले क्लब राउंड-रॉबिन प्रारूप में मुकाबले खेलेंगे। दूसरे चरण में टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। पहले चरण में शीर्ष पांच टीमें चैम्पियनशिप राउंड में पहुंचेंगी, जबकि नीचे की पांच टीमें केंद्रीकृत रेलिगेशन राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगी।  

डलास ओपन: बेन शेल्टन ने टेलर फ्रिट्ज़ को हराकर जीता खिताब

डलास अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ने शानदार वापसी करते हुए रविवार रात हमवतन टेलर फ्रिट्ज़ को 3-6, 6-3, 7-5 से हराकर डलास ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। यह 23 वर्षीय बाएं हाथ के खिलाड़ी का करियर का चौथा एटीपी खिताब है। फाइनल मुकाबला पूरी तरह रोमांच से भरा रहा। निर्णायक सेट में शेल्टन ने तीन मैच प्वाइंट बचाते हुए जबरदस्त मानसिक मजबूती दिखाई और फ्रिट्ज़ की सर्विस तोड़कर जीत पक्की की। 28 वर्षीय फ्रिट्ज़ मुकाबले में अधिक अनुभवी नजर आ रहे थे, लेकिन अहम मौकों पर शेल्टन ने बाजी पलट दी। मुकाबले की शुरुआत में फ्रिट्ज़ ने लगभग बेदाग सर्विस गेम के दम पर दबदबा बनाया। 11 विनर्स लगाते हुए उन्होंने महज 26 मिनट में पहला सेट 6-3 से जीत लिया। वह अपने करियर के 11वें एटीपी टूर खिताब की ओर बढ़ते दिख रहे थे। पहला सेट गंवाने के बाद शेल्टन ने संयम बनाए रखा। उन्होंने बेहतरीन सर्विस करते हुए 10 ऐस जमाए और लंबी रैलियों में अंक हासिल कर लय वापस पाई। फ्रिट्ज़ की कुछ गलतियों का फायदा उठाकर शेल्टन ने 5-3 की बढ़त बनाई और मजबूत सर्विस गेम के साथ मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में फ्रिट्ज़ ने 5-4 पर सर्विस ब्रेक कर तीन मैच प्वाइंट हासिल किए, लेकिन शेल्टन ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए सभी मैच प्वाइंट बचा लिए। स्कोर 5-5 होने के बाद उन्होंने फ्रिट्ज़ की सर्विस फिर तोड़ी और अगला गेम जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के बाद शेल्टन ने कहा, “टेलर को बधाई, यह पागलपन भरा मुकाबला था। इस साल आपने जिस तरह मुश्किलों और चोटों से उबरकर खेल दिखाया है, वह प्रेरणादायक है।” यह जीत शेल्टन के लिए बड़ी वापसी भी है। पिछले महीने वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जैनिक सिनर से हार गए थे, लेकिन डलास में उन्होंने दमदार प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म साबित कर दी।