samacharsecretary.com

रोहित शर्मा की वापसी से बदलेगा मैच का रुख? मुंबई की नजर जीत पर

मुंबई पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस टीम ने अब तक 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। सिर्फ 4 प्वाइंट्स के साथ एमआई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है। रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीद अपने पिछले मुकाबले में एमआई को चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में उतर रही है। हैमस्ट्रिंग की इंजरी की वजह से रोहित शर्मा तीन मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। उम्मीद की जा रही है कि रोहित इस मैच में खेल सकते हैं। हैदराबाद लगातार चार मैच जीत चुकी आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत बदली है। शुरुआत में चार में से तीन मैच हारने के बाद, उन्होंने अगले चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं। एसआरएच आठ मुकाबलों में 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। यह टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। एसआरएच की निगाहें जीत की लय को बरकरार रखते हुए टॉप-4 में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होंगी। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 25 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें एमआई का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 10 मैच एसआरएच के पक्ष में रहे। इस प्रकार हैं दोनों टीमें सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार। मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

पंजाब की हार, RR ने यशस्वी और फरेरा की पारी से 6 विकेट से रौंदा

मुल्लापुर IPL 2026 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसके घर में घुसकर 6 विकटों से रौंद दिया है और अब तक अजेय रही टीम के घमंड को मिट्टी में मिला दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 223 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे RR ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स ने दिया 223 रनों का विशाल लक्ष्य मुल्लापुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने के मौके को पंजाब किंग्स ने खूब भुनाया। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 11 गेंदों में 29 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों में 59 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे रन रेट मेंटेन रहा। आज के मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए और 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने शानदारि फिनिशिंग टच देते हुए बृजेश शर्मा के आखिरी ओवर में 24 रन जड़े। उन्होंने 2024 के बाद अपनी पहली फिफ्टी सिर्फ 20 गेंदों में बनाई। स्टोइनिस 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 22 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे और टीम के स्कोर को 222 रनों पर पहुंचा दिया। राजस्थान के गेंदबाजों का ऐसा रहा हाल राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा को 2 और नांद्र बर्गर और आर्चर को एक-एक विकेट मिले। सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और अपने चार ओवर के स्पेल में जडेजा को छोड़कर सभी ने 40 से ऊपर रन दिए। जडेजा ने चार ओवर में 32 रन खर्चे। राजस्थान रॉयल्स ने फरेरा, सूर्यवंशी और जायसवाल की पारी से हासिल की जीत 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने हमेशा की तरह विस्फोटक शुरुआत की और सिर्फ पहली 19 गेंदों में ही 50 रन पूरे कर लिए। टीम का स्कोर जब 51 रन था तब वैभव सूर्यवंशी 16 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और धुव्र जुरैल ने पारी को संभाला। जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरैल ने 20 गेंदों में 16 रन बाए। इन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रियान पराग और फरेरा ने पारी को संभाला। हालांकि, 16 गेंदों में 29 रन बनाकर फरेरा यूजी चहल की गेंद पर चलते बने। फरेरा और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए शुभम दुबे ने राजस्थान रॉयल्स की जीत को सुनिश्चित किया। डोवानन फरेरा ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए जबकि शुभम दुबे ने 12 गेंदों में 31 रनों की इंपैक्टफुल पारी खेली और 19.2 ओवर में ही 223 के लक्ष्य को आसानी से 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। महंगे साबित हुए पंजाब किंग्स के गेंदबाज पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत ब्रार ( 4 ओवर 25 रन) और यूजी चहल ( चार ओवर 36 रन तीन विकेट) किफायती रहे बाकी के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। अर्शदीप सिंह ने वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक विकेट जरूर लिया लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 68 रन खर्च कर दिए। फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए जबकि, 3.2 ओवर में मार्को यान्सेन ने 41 रन खर्चे। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराया। RR- 228/4 (19.2) PBKS- 222/4 (20 ओवर) पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा PBKS VS RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर इन टीमों की स्थिति इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबिक पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6 जीत, 1 हार और 1 रद्द मैच की वजह से 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।

स्टोइनिस-प्रभसिमरन का तूफान, पंजाब ने राजस्थान को दिया 223 रनों का टारगेट

मुल्लापुर, न्यू चंडीगढ़  IPL 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिश ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। आखिरी ओवर में स्टोइनिस ने बृजेश शर्मा को 24 रन ठोके। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों में 50 रन बना दिए हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है। साल 2026 में उन्होंने अब तक चार अर्धशतक लगा दिए हैं। PBKS- 222/4 (20 ओवर) पंजाब किंग्स अपने घर पर इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अजेय रहने के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी अपनी जीत की लय को हासिल करना चाहेगी । पंजाब किंग्स के हालिए श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी किसी भी मैच को जीतने के लिए बेहद आसान बना देते हैं और यही कारण है इस सीजन पंजाब किंग्स ने 7 मैचों में 6 जीत और 1 रद्द मैच के कारण 13 अंक हासिल किए हैं और टॉप पर बनी हुई। यह टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अब तक टूर्नामेंट में 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में यह टीम हार के साथ 10 अंकों के साथ पॉइंटस टेबल पर चौथे स्थान पर है। इस टीम के लिए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बेहतर फॉर्म में हैं, जबकि ध्रुव जुरैल ने भी अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर आग उगल रहे हैं। टीमें: पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

रोहित शर्मा की वापसी और रणनीतिक बदलाव के साथ MI को SRH के खिलाफ बढ़त की उम्मीद

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। MI ने इस संस्करण अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच में टीम ने जीत दर्ज की है। SRH ने 8 मुकाबले खेले हैं। 5 मैच में उसे जीत और 3 मुकाबलों में उसे हार मिली है। आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। SRH के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी   IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 25 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान SRH को 10 मैच में जीत मिली है। MI ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे। दोनों मैच में MI ने जीत दर्ज की थी। पहले मैच में उसे 4 विकेट और दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत मिली थी। SRH की टीम आखिरी बार MI को IPL 2024 में हरा पाई थी। रोहित शर्मा की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में वापसी MI को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बड़ी हार मिली थी। ऐसे में टीम 2 बड़े बदलाव कर सकती है। विल जैक्स को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। रोहित शर्मा की भी वापसी हो सकती है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते नहीं खेल रहे थे। संभावित एकादश: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, केशव महाराज, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है SRH SRH को अपने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 5 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। ईशान किशन ने पिछले मैच में 74 रन की पारी खेली थी। वह अपना शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर MI: दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक रावत, ट्रेंट बोल्ट और रघु शर्मा। SRH: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और ट्रैविस हेड। कैसा है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज? वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। दूसरी ओर एक गेंदबाज के नजरिये से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। ऐसा रहेगा मुंबई का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 29 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें तिलक ने पिछले 10 मुकाबलों में 167.33 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। क्लासेन के बल्ले से पिछले 10 मैच में 167.71 की स्ट्राइक रेट से 478 रन निकले हैं। अभिषेक ने पिछले 10 मैचों में 49.56 की औसत से 446 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में गजनफर ने पिछले 5 मैच में 8.61 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं। मलिंगा ने पिछले 10 मैचों में 9.32 की इकॉनमी से 19 विकेट अपने नाम किए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? MI और SRH के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 29 अप्रैल को रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

RR vs PBKS: राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को दी बैटिंग, मैच शुरू

मुल्लापुर, न्यू चंडीगढ़  आईपीएल 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टूर्नामेंट का 40वां मुकाबला मुल्लापुर, न्यू चंडीगढ़ के यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मेजबना पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 पर शुरू होगा। 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। पंजाब किंग्स अपने घर पर इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में अजेय रहने के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी अपनी जीत की लय को हासिल करना चाहेगी । पंजाब किंग्स के हालिए श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी किसी भी मैच को जीतने के लिए बेहद आसान बना देते हैं और यही कारण है इस सीजन पंजाब किंग्स ने 7 मैचों में 6 जीत और 1 रद्द मैच के कारण 13 अंक हासिल किए हैं और टॉप पर बनी हुई। यह टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अब तक टूर्नामेंट में 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 3 मुकाबलों में यह टीम हार के साथ 10 अंकों के साथ पॉइंटस टेबल पर चौथे स्थान पर है। इस टीम के लिए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बेहतर फॉर्म में हैं, जबकि ध्रुव जुरैल ने भी अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर आग उगल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 12: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा। पंजाब किंग्संस संभावित प्लेइंग 12: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, मार्को जानसेन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।

विनेश फोगाट vs WFI: नेशनल ओपन रजिस्ट्रेशन विवाद पर गरमाई सियासत

नई दिल्ली रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने स्टार पहलवान विनेश फोगाट के उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि WFI उन्हें अगले महीने होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने से रोक रहा है। संजय सिंह ने कहा कि विनेश का रजिस्ट्रेशन पहले ही पूरा हो चुका है और सवाल उठाया कि वह बेवजह मुद्दा क्यों बना रही हैं। Vinesh Phogat के आरोपों को WFI चीफ ने किया खारिज दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किग्रा कुश्ती वर्ग के गोल्ड पदक मैच से पहले विनोश फोगाट को अयोग्य घोषित किया गया था, क्योंकि फाइनल मैच की सुबह उनका वजह सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। एक दिन पहले वो वजन सीमा के भीतर थी, लेकिन दूसरे दिन 100 ग्राम वजन में बढ़ोत्तरी के चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया गया। दिल तोड़ देने वाली इस घटना के बाद भारतीय पहलवान विनेश ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन पिछले दिसंबर में उन्होंने अपने रिटायरमेंट से यू-टर्न लिया और कुश्ती में वापसी का एलान किया। इसके बाद विनेश ने ये खुलासा किया कि वह अगले महीने होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की प्लानिंग कर रही थीं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकीं। उन्होंने WFI अधिकारियों से इसको लेकर संपर्क किया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाह नहीं मिला। उन्होंने संघ पर उनकी कुश्ती में वापसी जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया है, जिसे WFI के चीफ संजय सिंह ने खारिज कर दिया।   इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए विनेश ने कहा, "मैं नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में वापसी करने की उम्मीद कर रही हूं। इसके लिए पंजीकरण 30 अप्रैल तक खुला था। हालाँकि, जब मैंने पंजीकरण करने की कोशिश की, तो पोर्टल पर लिखा आ रहा था कि ये अब बंद हो चुका है। मैं महासंघ के प्रशासनिक कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन उन्होंने मेरे कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया है।" विनेश ने कहा कि उन्हें फेडरेशन कप में भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था, उन्होंने आगे कहा कि चयन मानदंड आखिरी मिनट में बदल दिए गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि WFI जानबूझकर उन्हें वापसी करने से रोक रहा है।   विनेश के दावों पर WFI चीफ का बयान इस कड़ी में WFI के अध्यक्ष संजय सिंह ने विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बाकी पहलवानों ने भी इसी तरह की समस्याओं का सामना किया था और उनका समाधान तुरंत कर दिया गया था। सिंह ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए कहा, "विनेश फोगट का रजिस्ट्रेशन पहले ही पूरा हो चुका है। वह बेवजह हंगामा क्यों कर रही है? हमने किसी भी पहलवान को भाग लेने से नहीं रोका है, उन सभी का स्वागत है। मीडिया से बात करने के बजाय, उसे कुश्ती पर ध्यान देना चाहिए। अब तक, 800 पहलवानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, और किसी ने भी किसी समस्या की रिपोर्ट नहीं की है।

लंदन मैराथन 2026: केन्या के सावे बने पहले सब-2 घंटे धावक

नई दिल्‍ली  केन्‍या के सेबास्टियन सावे ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया। सावे दुनिया के पहले धावक बने, जिन्‍होंने आधिकारिक रेस परिस्थितियों में दो घंटे की बाधा को तोड़ दिया। उन्‍होंने 1:59:30 के समय में मैराथन की दौड़ पूरी करते हुए वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया। सावे से पहले केन्‍या के केल्विन किपटुम के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था, जिन्‍होंने 2023 में शिकागो में 2:30:35 के समय में मैराथन पूरी की थी। सावे कानूनन दो घंटे के अंदर मैराथन की दौड़ पूरी करने वाले पहले धावक बने। उन्‍होंने 2019 में इलियुड किपचोगे के प्रदर्शनी मार्क 1:59:41 को पीछे छोड़ा। केजेलचा और किप्‍लीमो ने ऐतिहासिक रेस में दिया योगदान बता दें कि सेबास्टियन सावे अकेले नहीं, जिन्‍होंने लंदन मैराथन में इतिहास रचा। इथोपिया के योमिफ केजेलचा ने लंदन मैराथन में दूसरा स्‍थान हासिल किया। उन्‍होंने इथोपिया का रिकॉर्ड बनाया और इतिहास में दूसरे सबसे तेज मैराथन दौड़ने वाले धावक बने। योमिफ ने 1:59:41 के समय में दौड़ पूरी की। युगांडा के जैकब किप्‍लीमो तीसरे स्‍थान पर रहे, जिन्‍होंने 2:00:28 के समय में रेस पूरी की। उन्‍होंने लंदन में पिछले वर्ल्‍ड रिकॉर्ड से पहले रेस पूरी की। यह इतिहास की पहली मैराथन बनी, जिसमें तीन लोगों ने एक के बाद एक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। पुरुष रेस में गति की गहराई का इससे पता चलता है। अमोस किपरुतु ने निजी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 2:01:39 के समय में मैराथन दौड़ पूरी की और चौथा स्‍थान हासिल किया। ओलंपिक चैंपियन तमिरात टोला 2:02:59 के समय के साथ पांचवें और डेरेसा गेलेटा 2:03:23 के समय के साथ छठे स्‍थान पर रहे। तेज शुरुआत के कारण बना इतिहास धावकों ने मैराथन की शुरुआत में तेज गति अपनाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। सावे, केजेलचा, किप्‍लीमो, टोला, किपरुतु और गेलेटा ने 5 किमी का सफर 14:14 समय में तय किया। यह नियंत्रित गति भी थी, लेकिन संकेत मिल चुके थे कि कुछ विशेष होने वाला है। इन धावकों ने 10 किमी का सफर 28:34 और 15 किमी का सफर 43:10 समय में पूरा किया। मैराथन का आधा हिस्‍सा 1:00:29 के समय में पूरा हुआ। अगले 10 किमी में बढ़त लेने का सिलसिला आगे-पीछे होता रहा, लेकिन जब 30 किमी के पार रेस पहुंची तब गति बनाने का भार एथलीट्स पर दिखने लगा। सावे ने आखिर में लगाया जोर निर्णायक मोड़ 30 किमी और 35 किमी के बीच देखने को मिला, जब सावे ने और केजेलचा ने तेज गति अपनाई और किप्‍लीमो को पीछे छोड़ते हुए 21 सेकंड का अंतर बना दिया। अगले 5 किमी में इन दोनों ने दोबारा गति बढ़ाई और हर कदम के साथ लग रहा था कि मैराथन में अविश्‍वसनीय रिकॉर्ड बनने वाला है। सावे ने जब एक मील की दूरी बची तब केजेलचा को भी पीछे छोड़ दिया और तेजी से अपनी मैराथन दौड़ पूरी करते हुए इतिहास रच दिया। केन्‍याई धावक ने दूसरे हाफ की दौड़ 59:01 के समय में पूरी की और लंदन मैराथन को यादगार बना दिया।

बैडमिंटन में भारत का दबदबा जारी, लक्ष्य-चिराग की जोड़ी ने दिलाई जीत

भारतीय पुरुष टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार 27 अप्रैल 2026 को डेनमार्क के हॉर्सेंस शहर में ग्रुप ए के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से करारी शिकस्त देकर थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारत और चीन इस ग्रुप में शीर्ष पर हैं। भारतीय बैडमिंटन टीम ने सिर्फ 153 मिनट में मुकाबला खत्म कर दिया। लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सीधे गेमों में जीत हासिल कर भारत को 3-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद एचएस प्रणय और एमआर अर्जुन-हरिहरन अमसाकरुनन ने भी अपने-अपने मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया का 5-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। साल 2022 के चैंपियन भारत ने कनाडा पर 4-1 से जीत के साथ शुरुआत की थी। चीन ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया था। चीन ने सोमवार को कनाडा को 4-1 से पराजित किया। भारत और चीन अब बुधवार 29 अप्रैल को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेंगे, जिससे ग्रुप में शीर्ष स्थान का फैसला होगा। कनाडा के खिलाफ अपना पहला मैच हार जाने वाले लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी की। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले लक्ष्य सेन ने एफ्रेम स्टीफन सैम पर 21-14, 21-16 से जीत हासिल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। अब चीन के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य सेन को शी यूकी जैसी मजबूत चुनौती का सामना करना होगा। यूएस ओपन चैंपियन और हाल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में उपविजेता रहे आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांड को 21-8, 21-6 से आसानी से हराकर भारतीय बढ़त को दोगुना किया। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष युगल जोड़ी ने रिजकी हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराकर स्कोर 3-0 कर दिया। इस जीत से भारत की क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित हो गई। विश्व चैंपियनशिप 2023 और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय ने आधे घंटे से भी कम समय में ऋषि होंडा भूपति पर 21-11, 21-17 से जीत हासिल की। हरिहरन अमसाकरुनन और एमआर अर्जुन ने दूसरे युगल मुकाबले में एंडिका रामाडियांस्या और एफ्रैम स्टीफन सैम को 21-12, 21-10 से हराया, जिससे भारत क्लीन स्वीप करने में सफल रहा।  

हरमनप्रीत कौर का बयान: टीम को फिर से एकजुट होने की जरूरत

पिछले साल वनडे विश्व कप की चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आने वाले टी20 विश्व कप 2026 से पहले एक बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका से भारतीय टीम को 4-1 से करारी हार मिली है। इस हार को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली निराशाजनक हार के बाद भारत को फिर से एकजुट होकर आगे का रास्ता खोजना होगा। भारत ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में 156 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन किया और उसे 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप से ठीक दो महीने पहले मिली यह हार एक बड़ा झटका साबित होगी। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ''हमें एक समूह के तौर पर साथ बैठकर सोचना होगा कि आगे कैसे बढ़ना है। यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन इसमें हमारे लिए बहुत सी सकारात्मक बातें और सीखने के लायक चीजें भी हैं।'' भारत की शुरुआत खराब रही और शुरुआती चार ओवर के भीतर ही शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के विकेट गिर गए और टीम फिर कभी संभल नहीं पाई, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका नियमित अंतराल पर विकेट लेता रहा। हरमनप्रीत ने आगे कहा, ''आज हमने बीच-बीच में अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में, पावरप्ले ही वह चीज थी जिसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी। हमें अधिक रन नहीं मिले और दो विकेट भी गंवा दिए। यह निराशाजनक है। हमें कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है।'' दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने एक बार फिर मोर्चे से अगुआई करते हुए 56 गेंद पर नाबाद 92 रन बनाए और नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद पारी को संभाले रखा। वोलवार्ट ने पांच मैच की श्रृंखला में कुल 330 रन बनाए और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी पिछली सात अंतरराष्ट्रीय पारियों में छह बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं वोलवार्ट ने कहा, ''हालांकि, पिछले कुछ महीनों में हमने सभी विभागों में जबरदस्त सुधार किया है। इस लिहाज से यह एक बहुत अच्छा सत्र रहा है।'' पिच के बारे में वोलवार्ट ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण सतह थी। उन्होंने कहा, ''आज विकेट थोड़ा मुश्किल था लेकिन पावरप्ले शानदार रहा। मुझे यह पसंद आया कि हमने पावरप्ले में कितनी आक्रामक बल्लेबाजी की। हमें लगा था कि यह एक सपाट विकेट होगा लेकिन जब यह धीमा और कम उछाल वाला निकला तो हमें कोई हैरानी नहीं हुई। पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला था। हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा होता है जिस पर ध्यान दिया जा सकता है और सुधार किया जा सकता है, और कैचिंग उनमें से एक है।''

मनु भाकर का बड़ा बयान: वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं भारत के अगले सुपरस्टार

नई दिल्ली भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर अपनी प्रतिस्पर्धी भावना को जगाने के लिए दृढ़ हैं। हालांकि सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनसे 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किया गया, जिनको लेकर मनु ने बड़ा बयान दिया है। मनु भाकर ने वैभव सूर्यवंंशी को लेकर क्या कहा? क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक के तौर पर सामने आने और उन्हें जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की बढ़ती मांगों के बीच मनु ने कहा कि अगर खिलाड़ी तैयार है और उसे सही मार्गदर्शन मिल रहा है तो इस प्रक्रिया को तेज करने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। मनु ने कहा, ‘अगर मार्गदर्शन सही हो और माहौल तरक्की में मददगार हो तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है, प्रतिभा की कोई समय-सीमा नहीं होती। इसे छह साल की उम्र में भी पहचाना जा सकता है और 60 साल की उम्र में भी। सही मार्गदर्शन मिलने पर मुझे पूरा यकीन है कि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सितारे बन सकते हैं।’ एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप का बेसब्री से इंतजार कर रहीं मनु भाकर इस साल 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन चक्र शुरू होने के साथ ही मनु की नजरें एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप पर टिकी हैं। उन्हें विश्वास है कि ये लक्ष्य उनकी उस प्रतिस्पर्धी बढ़त को वापस दिलाएंगे जिसकी बदौलत उन्होंने 2024 ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे। 24 वर्षीय पिस्टल निशानेबाज मनु ने कहा, ‘इस साल के आखिर में एशियाई खेल (जापान में) और विश्व चैंपियनशिप होने वाली है इसलिए हम निश्चित रूप से इन दो बड़ी प्रतियोगिताओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’ झज्जर की इस निशानेबाज ने कहा, ‘मैंने और मेरे कोच ने मिलकर अपनी तैयारियों को लेकर कुछ समय पहले ही चर्चा की थी। हमने योजना बनाई कि आगे कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होने वाली हैं और उनके लिए हमारी तैयारी कैसी होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हमने सब कुछ ठीक से तय कर लिया है और उम्मीद है कि हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ मनु अब अगले महीने आईएसएसएफ विश्व कप म्यूनिख में हिस्सा लेंगी।