samacharsecretary.com

अशोक चौधरी मामले में प्रशांत किशोर को कोर्ट में हाज़िरी लगाने का निर्देश

पटना बिहार का राजनीति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पांच बड़े नेताओं सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल पर अलग-अलग तरह के आरोप लगाकर हलचल मचा रहे जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के नेता प्रशांत किशोर को पटना कोर्ट से बुलावा आ गया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मंत्री अशोक चौधरी ने जून महीने में पीके पर मानहानि का जो केस किया था, उसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट ने प्रशांत किशोर को 17 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया था कि अशोक चौधरी ने पैसा देकर बेटी शांभवी चौधरी के लिए चिराग पासवान के दल लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) से लोकसभा चुनाव में टिकट खरीदा, जिसके बाद वो समस्तीपुर से सांसद बनीं। अशोक चौधरी ने इस बयान को लेकर प्रशांत को पहले मानहानि का नोटिस भेजा था और बाद में इसको लेकर पटना कोर्ट में मानहानि का केस दायर कर दिया था। प्रशांत किशोर पर ये पहला मानहानि का केस था। कल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने भी एक डिफेमेशन केस कर दिया है। प्रशांत किशोर ने पिछले शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल और संजय जायसवाल को लेकर नए आरोप लगाए थे। पीके ने अशोक चौधरी पर शांभवी की सगाई से शादी के बीच में पटना में 38 करोड़ की पांच जमीन खरीदने और दो साल में 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति जुटाने का आरोप लगाया था। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पार्टी की तरफ से चौधरी को इस आरोप पर सफाई देने कहा है। प्रशांत किशोर ने बेनामी संपत्ति जुटाने के आरोप में अशोक की पत्नी नीता चौधरी, बेटी शांभवी चौधरी, दामाद सायन कुणाल और समधन अनिता कुणाल को भी लपेट लिया है। अशोक चौधरी ने ताजा आरोप को लेकर प्रशांत किशोर को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। चौधरी ने कहा है कि प्रशांत किशोर की बातें सरासर झूठ है। उन्होंने कहा कि शांभवी ने अपनी वैधानिक आय एवं संसाधनों से जमीन खरीदी थी, जो चुनावी शपथ पत्र में है। चौधरी ने कहा कि उनकी पत्नी नीता और समधन अनिता के बीच बैंकिंग लेन-देन की बात भी गलत है।  

सहकारिता प्रसार अधिकारी की घूसखोरी में बेगूसराय निगरानी टीम ने लगाई पकड़

बेगूसराय बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बेगूसराय जिले में मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव निवासी और परिवादी अखिलेश कुमार ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी थी कि मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद के द्वारा रसीदपुर पैक्स का गोदाम बनाने के लिए दिए गए आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुसंधानकर्त्ता श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रंजीत शंकर प्रसाद को दस हजार रूपए रिश्वत लेते हुए जीरो माईल, बेगूसराय स्थित मीरा मोटल रेस्टोरेंट के समीप से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे भागलपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।  

झारखंड: गुमला में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी के 3 मारे गए

रांची  झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है. केंद्र सरकार ने नक्सवाद के खात्मे का ऐलान किया है. राज्य के गुमला जिले में स्थानीय पुलिस और जेजेएमपी (JJMP) के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में तीन नक्सली ढेर कर दिए गए हैं. मुठभेड़ आज सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई. मारे गए नक्सलियों की पहचान लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा व सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव के रूप में हुई है.  सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने की फायरिंग पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुमला एसपी हरिश बिन जमा को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी संगठन के कुछ नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बिशनपुर इलाके में जमा हुए हैं. सूचना के बाद झारखंड जगुआर और गुमला जिला बल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस की टीम जैसे ही केचकी जंगल में पहुंची, नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन नक्सली मारे गये और एक को गिरफ्तार कर लिया गया. 5 लाख इनामी दो नक्सल ढेर इस मुठभेड़ में पुलिस ने 5 लाख रुपये के दो इनामी उग्रवादी सहित तीन उग्रवादियों को ढेर किया है. जेजेएमपी सुप्रीमो ब्रजेश यादव मौके से भाग निकला. पुलिस ब्रजेश की घेराबंदी में लगी हुई है. मारे गए तीनों प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के इनामी कमांडर लालू लोहरा और छोटू उरांव है. जबकि तीसरे उग्रवादी की पहचान नहीं हुई है. इन लोगों क पास से घातक हथियार सहित कई चीजें समान बरामद हुआ है. गुप्त सूचना पर पहुंची सुरक्षा बल इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुमला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बिशुनपुर प्रखंड के जंगली इलाका केचकी जंगल में जेजेएमपी के उग्रवादी कैंप लगाकर बैठे हुए हैं. ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. इस सूचना पर पुलिस की एक टीम गठित कर जंगल की घेराबंदी की गयी. सुरक्षा बलों को देखते ही उग्रवादियों ने क्यूआरटी टीम पर फायरिंग कर दी. इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया. उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद  गुमला एसपी हरिश बिन जमा ने कहा कि दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं. इनके पास से एक-एक-56 राइफल, एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद हुए हैं. सुरक्षा बलों द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ननिहाल में मासूम की मौत: समस्तीपुर में बदमाशों की फायरिंग से डेढ़ साल के बच्चे की जान गई

समस्तीपुर बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर वार्ड संख्या 23 की है। मृतक बालक की पहचान मोहम्मद नुरैम के पुत्र अरिब (डेढ़ वर्षीय) के तौर पर हुई है। बच्चा काफी दिनों से मां के साथ अपने ननिहाल में ही रह रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के कस्बे आहर गांव स्थित अब्दुल समद के घर अपराधियों ने धावा बोला और गोली-बारी शुरू कर दी। गोली लगने से अब्दुल समद के डेढ़ वर्षीय नाती की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में शामिल अपराधियों को को चिह्नित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की।  

ओवैसी बोले- भाजपा से मुकाबले में 6 सीटें चाहीं, राजद की चुप्पी बरकरार

किशनगंज AIMIM पार्टी के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार शाम किशनगंज पहुंचे। वे अपने चार दिवसीय सीमांचल न्याय यात्रा पर हैं। बुधवार को उनके 9 कार्यक्रम निर्धारित हैं। इसी क्रम में उन्होंने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में ओवैसी ने राजद से गठबंधन को लेकर कहा कि हमने उनके सामने प्रस्ताव रखा था और बीजेपी से लड़ने के लिए सिर्फ 6 सीटें मांगी थीं, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। किशनगंज में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने कोई घोषणा नहीं की थी बल्कि कोशिश करूंगा कहा था, और कोशिश अब भी जारी है। रूईधासा में सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “मेरे भाई, ताकत की बुनियाद पर सीमांचल की आवाज पर हमें पूरा यकीन है कि यहां की जनता हमारे साथ है। AIMIM के वजह से वोट नहीं कटता, तुम्हारा वोटर जाके मोदी की गोद में बैठ गया है इसलिए वोट कट जाता है। मैंने आज तक कभी बीजेपी का साथ नहीं दिया। तीन तलाक का विरोध किया।” ओवैसी ने आगे कहा, “हां, मैं हैदराबाद से आया हूं, चांद से नहीं आया हूं। जो हरियाणा से आकर बिहार में MP बन जाता है उससे तुम्हारे पेट में दर्द नहीं होता, लेकिन मुझसे होता है। जब तक जिंदा हूं सीमांचल आता रहूंगा।” उन्होंने किसान के उदाहरण देते हुए कहा, “जब किसान जमीन में बीज बोता है तो आसमान की तरफ देखकर कहता है कि रहमो-करम फरमा दे। उसी तरह मैं भी ऊपर वाले से कह रहा हूं, इंशाअल्लाह आपका लीडरशिप यही रहेगा। बीजेपी सेक्युलरिज्म और संविधान को खत्म करना चाहती है। आई लव मोहम्मद कहने पर दबाने की कोशिश की जाती है।” इस दौरान AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा कि यह सीमांचल के लिए खुशी की बात है कि हमारे ओवैसी साहब सीमांचल की बदहाली पर बात करने आए हैं। वे 4 दिनों तक दर्जनों सभाएं करेंगे और चारों जिलों में जाएंगे।

GST और बिहार पर खड़गे का वार, बोले- मोदी और डबल इंजन सरकार फेल

पटना सदाकत आश्रम में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में जो बातें की, जिस विषयों को रखा, उसपर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने खरगे के हवाले से कहा कि आज हमारे लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है। आजादी के बाद पहली बार CWC की बैठक हो रही है। इसी सदाकत आश्रम में बड़े बड़े नेताओं ने आजादी की लड़ाई की शुरुआत की। आज की बैठक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। आज जो देश के हालात हैं, वो सबसे ज्यादा चिंतनीय हैं। किसानों की आय बढ़ी नहीं। मनरेगा का बजट घटा दिया गया। बेरोजगारी बढ़ गई है। GST पर केंद्र सरकार की नीतियों का कांग्रेस शुरू से ही विरोध कर रही है। आज पिछले आठ साल में मोदी सरकार ने लोगों को लूटने का काम किया। आज प्रधानमंत्री मोदी उत्सव मानने की बात कह रहे हैं। जब देशवासियों के पास पैसे ही नहीं हैं तो वह कहां से खरीदारी करेंगे। पीएम मोदी इन मामलों में पूरी तरह फेल पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बघेल ने कहा कि हमारे पड़ोसी देश से हमारे संबंध ठीक नहीं हैं। पहले श्रीलंका, बांग्लादेश, अब नेपाल में लोकतंत्र को कुचला गया। लोकतंत्र के चारों स्तंभ को ध्वस्त कर दिया गया। पीएम मोदी जिन्हें अपना दोस्त (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) कह रहे हैं, उन्होंने भारत के क्या सुलूक किया, वह देश की जनता जान रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने सीजफायर कराने की बात कह किस तरह भारत का अपमान किया यह जनता ने देखा। वीजा और टैरिफ के मामले पर वह भारत के साथ कैसा सुलूक कर रहे हैं, यह भी जनता जानती है। विदेश और आर्थिक नीति के मामले में पीएम मोदी पूरी तरह फेल हो चुकी हैं। बिहार में डबल इंजन सरकार का रिंग पिस्टन फेल भूपेश बघेल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के हवाले से कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। बिहार की जनता के साथ सरकार अन्याय कर रही है। डबल इंजन सरकार का रिंग पिस्टन फेल हो चुका है। SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी का साथ बिहार की जनता ने दिया, जिस कारण चुनाव आयोग को बैकफुट पर आना पड़ा। उन्होंने चुनाव आयोग पर हमला बोले हुए कहा कि प्रजातंत्र को मजबूत करने वाले निर्वाचन आयोग अब भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा। वोटरों के साथ अन्याय कर रहे हैं। लेकिन, जनता इनका सच जान चुकी है। आगामी चुनाव में इन्हें माकूल जवाब देगी। बघेल ने बताया क्यों नहीं आईं सोनिया गांधी? सोनिया गांधी के नहीं आने के सवाल पर बघेल ने मल्लिकार्जुन खरगे के हवाले से कहा कि वह आना चाहती थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ पाईं। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी की बैठक है। जब इंडिया गठबंधन की बैठक होगी तब मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर बात होगी।  

कलश स्थापना के लिए गंगा जल ले जा रहे थे, सड़क हादसे में परिवार के 3 सदस्यों की मौत

झारखंड शारदीय नवरात्र के पहले दिन झारखंड के गोड्डा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में कार सवार दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है. मृतक कलश स्थापना के लिए गांगा स्नान कर जल लेकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना जिले के महागामा थाना क्षेत्र की है. घटना के दौरान कार गोड्डा जिला के महागामा-एकचारी मुख्य मार्ग से गुजर रही थी. इस दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से सीधे खाई में गिर गई. इस भीषण हादसे में कार सवार पति- पत्नी सहित 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. कार सवार मृतकों की पहचान महागामा ऊर्जा नगर निवासी जोगेंद्र कुमार यादव , उनकी पत्नी बिंदेश्वरी देवी और एक अन्य की पहचान कौशल्या देवी के रूप में हुई हैं. गांगा जल लेकर लौट रहे थे मृतक भीषण हादसे को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना और पूजा संपन्न होना था. इसलिए पति- पत्नी सहित 3 लोग कार पर सवार होकर कहलगांव स्थित गंगा घाट गए थे, जहां स्नान करने के बाद गंगा जल लेकर गोड्डा अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था की कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. परिवार में मचा कोहराम मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय महागामा थाना की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला. इसके साथ ही तीनों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लिए भेज दिया गया. घटना की सूचना पीड़ित परिवार को दी गई. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मामले में पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है.  

सीट शेयरिंग पर सस्पेंस खत्म, JDU निभाएगी बिहार में बड़े भाई की भूमिका

  पटना  बिहार में विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला लगभग तय है. कहा जा रहा है कि JDU 102 सीटों पर, भाजपा 101 और चिराग की पार्टी एलजेपी (आर) 20 (बाद में 1 एक एमएलसी , एक राज्यसभा मिल सकता है) सीटों पर चुनाव लड़ेगी, हम-RLM को 10-10 सीटें. मिल सकती हैं. कहा जा रहा है कि इसमें एक दो सीट घट या बढ़ सकता है कुछ सीटों की अदला बदली हो सकती हैं. हाल ही में मंत्री संतोष सुमन ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि बस दस दिनों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा. चिराग पासवान के सम्मानजनक सीटों की डिमांड और गठबंधन में रहने के सवाल पर कहा कि सबको सम्मानजनक सीटें मिलेंगी. किसी के नाराज होने की बात नहीं है. पटना में होने वाली कांग्रेस की बैठक पर संतोष सुमन ने कहा कि- कांग्रेस को समझ में आ गया है कि पिछलग्गू बनने से काम नहीं चलेगा. क्रेडिट मिलेगा तो एक ही पार्टी को मिलेगा. अगर चिंतन करने के बाद कांग्रेस को सद्बुद्धि आई है तो मैं उनका स्वागत करता हूं. कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी रही है और मुझे लगता है कि पहली बार उनकी बैठक हो रही है. उनके बड़े-बड़े नेता आएंगे. ज्यादा सीटों की डिमांड बता दें कि, बता दें कि, बीते दिनों केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी मुखिया जीतनराम मांझी ने ज्यादा सीटों की डिमांड की थी. जिसमें उन्होंने हम पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में रजिस्टर्ड कराने का हवाला देते हुए सीटों की मांग की थी. उनके साथ ही एनडीए के अन्य घटक दलों में भी सीटों की डिमांड को लेकर खींचतान थी. ऐसे में हर किसी की नजर सीटों के बंटवारे पर टिकी हुई है. जिस पर एनडीए जल्द ही औपचारिक घोषणा कर सकता है. पिछला चुनाव साल 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल जेडीयू ने कुल 243 विधानसभा सीटों में 115 और बीजेपी ने 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इस चुनाव में भी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की अहम भूमिका में थी. तब जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (सेक्युलर) को सात सीटें मिली थी. बीजेपी के साथ गठबंधन में रही मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.  

प्रशांत किशोर का हमला: जानिए कैसे कॉलेज के क्लर्क बने दिलीप, मंगल और सम्राट के मालिक

पटना  जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बिहार के बड़े नेताओं पर निशाना साध रहे हैं, उन्होंने एक बार फिर राज्य के तीन प्रमुख बीजेपी नेताओं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशांत किशोर का कहना है कि इन नेताओं के पास जवाब देने का समय है तो वो मीडिया में आएं और उन पर केस करें. प्रशांत किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने 86 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदा है. इसमें से 25 लाख रुपये उनकी पत्नी के खाते से दिए गए, जिसका पूरा ब्योरा उनके पास है, उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा दिलीप जायसवाल के खाते से पांडे के पिता के खाते में गया और फिर उनकी पत्नी के खाते में जमा हुआ. उन्होंने कहा कि मंगल पांडे ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसा लिया था, लेकिन बाद में लौटा दिया. इस पर प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया कि अगर पैसा लौटा दिया तो फ्लैट खरीदने के बाकी पैसे कहां से आए, उन्होंने यह भी दावा किया कि पांडे की पत्नी के खाते में सवा दो करोड़ रुपये जमा किए गए हैं. सम्राट चौधरी की डिग्री पर सवाल प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी बड़ा आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि 1998 के शपथ पत्र में सम्राट चौधरी ने खुद को सातवीं पास बताया था, लेकिन बाद के हलफनामों में उन्होंने ग्रेजुएट और फिर पीएचडी होने का दावा किया. प्रशांत किशोर ने सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी, जिनका नाम उस समय सम्राट कुमार मौर्य था वो परीक्षा में फेल हो गए थे और उन्हें केवल 234 अंक मिले थे. ऐसे में उनकी डिग्री और पीएचडी पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. दिलीप जायसवाल पर कब्जे और हत्या का आरोप प्रशांत किशोर ने पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल पर भी निशाना साधा, उनका कहना है कि जायसवाल ने सिख समुदाय के अल्पसंख्यक कॉलेज पर कब्जा कर लिया है. ऐसे कॉलेज का प्रबंधन हमेशा सिख समाज के पास होना चाहिए, लेकिन अब यह जायसवाल के हाथ में है. किशोर ने पूछा कि आखिर एक क्लर्क या चपरासी कॉलेज का मालिक कैसे बन सकता है? इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि जायसवाल पर एक व्यक्ति की हत्या का भी आरोप है. मृतक राजेश शाह के परिवार ने भी यह बात कही है. पीके ने कहा कि अगर जायसवाल निर्दोष हैं तो मीडिया में आकर इसका खुलकर जवाब दें.  

मुख्यमंत्री फेस तय करने का जिम्मा विधायकों को, पप्पू यादव ने कांग्रेस सम्मान पर जताई चिंता

मोतिहारी बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हैंं। इस चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन चुनाव से पहले अभी तक महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा? इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल के कई कार्यकर्ता यह कहते हैं आए हैं महागठबंधन में सीएम फेस तेजस्वी यादव होंगे। हालांकि, अभी तक इसपर महागठबंधन में शामिल घटक दलों की तरफ से साफ-साफ नहीं कहा गया है। इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव मोतिहारी में मौजूद थे। सांसद पप्पू यादव ने यहां महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि चुनाव के बाद विधायक मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेंगे। साथ ही साथ पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। पप्पू यादव ने कहा, 'जनता हमारे विधायकों का चयन करेगी और विधायक मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। अभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का मुद्दा नहीं है। ये हमारे नेता ने कह दिया है। एनडीए से पूछिए कि उनका सीएम फेस है क्या? अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि हम उनके नेतृत्व में लड़ेंगे लेकिन सीएम फेस बाद में देखेंगे। पप्पू यादव ने आगे कहा कि हमारे नेता का सम्मान, कांग्रेस वर्कर का सम्मान और कांग्रेस पार्टी के सम्मान, इन तीनों से कोई समझौता नहीं होगा। मोतिहारी आएंगे प्रियंका गांधी पप्पू यादव ने कहा कि मोतिहारी में प्रियंका गांधी का आगमन एनडीए सरकार के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन बनेगा। सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वह युवाओं-बेटियों के हक की जोरदार आवाज बनेगी। प्रियंका गांधी 26 सितंबर को मोतिहारी के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि यह रैली संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए बड़ी क्रांति का प्रतीक बनेगी। यह 2025 से शुरू होकर 2029 तक देश बचाने का अभियान चलेगा।