samacharsecretary.com

वृद्धावस्था पेंशन के लिए वृद्ध जनों को योगी सरकार ने दी सहूलियत, पेंशन के लिए अलग से नहीं करना होगा आवेदन

वृद्धजनों का संबल और  बुढ़ापे की लाठी बन रही है योगी सरकार वृद्धावस्था पेंशन के लिए वृद्ध जनों को योगी सरकार ने दी सहूलियत, पेंशन के लिए अलग से नहीं करना होगा आवेदन इंद्राणी और लाल मणि के चेहरों पर आई मुस्कान, पेंशन के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर प्रयागराज जिले में 1.63 लाख से अधिक बुजुर्गों को जारी हुई पेंशन, मंडल में 5 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिलेगी राहत प्रयागराज उत्तर प्रदेश के बेसहारा, बुजुर्गों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ वक्त पर उन तक  पहुंचाना योगी सरकार की प्राथमिकता है । बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही वृद्धावस्था पेंशन योजना के आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए सरकार ने एक और कदम उठाया है । अब पात्र लाभार्थी को बिना आवेदन किए पेंशन मिलेगी।  इंद्राणी और लाल मणि के चेहरे पर आई मुस्कान, पेंशन के लिए दफ्तर के नहीं काटने होंगे चक्कर योगी सरकार की कैबिनेट के एक फैसले से वृद्धावस्था पेंशन पा रहे बुजुर्गों के चेहरे खिल गए हैं। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने राज्य में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। अब पात्र वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। फतेहपुर के खानपुर में रहने वाली 71 साल की इंद्राणी को हर महीने पेंशन की औचारिकताएं पूरी करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। गठिया की बीमारी से पीड़ित इंद्राणी को इसके लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन सरकार के एक फैसले ने उनकी यह झंझट दूर कर दी है। इंद्राणी की तरह ही प्रयागराज के कोरांव की रहने वाले 76 साल के लाल मणि नि:संतान होने की वजह से अपनी वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए सरकारी दफ्तरों में नहीं पहुंच पाते थे। लाल मणि को योगी सरकार के इस नए आदेश ने बड़ी राहत दी है।   प्रयागराज में 1.63 लाख से अधिक बुजुर्गों तक पहुंचा योजना का लाभ  बेसहारा बुजुर्गों के लिए सरकार की वृद्घावस्था पेंशन योजना बुढ़ापे की लाठी साबित हो रही है। प्रयागराज में इसका सतत विस्तार हो रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम शंकर पटेल बताते हैं कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी किश्त में 1,63,968 बुजुर्गों को इसका लाभ मिला है। उनका कहना है कि पिछली वित्तीय वर्ष के बाद नए लाभार्थियों को शामिल करने और मृतक लाभार्थियों की स्क्रीनिंग के बाद 4100 लाभार्थियों को सूची से हटाया गया है। योजना का दायरा बढ़ता जा रहा है और हर साल इसका लाभ पाने वाले पात्र सीनियर सिटीजन की संख्या भी बढ़ती जा रही है।  अप्रैल , मई और जून महीने की किश्त एक साथ बुजुर्गों को दी गई थी जिसमें लाभार्थियों की संख्या 1.63 लाख आई थी।  प्रयागराज मंडल में भी इस योजना का तेजी से विस्तार हुआ है । उत्तर प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष के प्रथम क्वार्टर में 67,50,000 लोगों को यह पेंशन जारी की गई । इधर प्रयागराज मंडल में इस वित्तीय वर्ष के प्रथम क्वार्टर में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले बुजुर्गों की संख्या 5,06,375 पहुंच चुकी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण

1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर का केंद्र बिंदु था उत्तर प्रदेशः सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर आयोजित किया गया पासी स्वाभिमान दिवस हर हिंदुस्तानी के लिए प्रेरणा हैं वीरांगना ऊदा देवीः सीएम योगी वीरांगना ऊदा देवी, अवंती बाई व झलकारी बाई याद दिलाती हैं कि नारीशक्ति सामर्थ्यवान हैः सीएम योगी भारत की स्वाधीनता में वीरों व वीरांगनाओं का योगदान अविस्मरणीयः मुख्यमंत्री नारीशक्ति का सम्मान, वंचित वर्ग का उत्थान डबल इंजन सरकार का ध्येयः सीएम योगी सीएम योगी ने प्रदेश सरकार के कार्यों को भी गिनाया लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की स्वाधीनता में वीरों व वीरांगनाओं का योगदान अविस्मरणीय है। इस मामले में लखनऊ की भूमि अनोखी है। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर का केंद्रबिंदु उत्तर प्रदेश ही था। शहीद मंगल पांडेय ने बैरकपुर में इसकी हुंकार भरी थी। धन सिंह कोतवाल ने उसे मेरठ में आगे बढ़ाया था। झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई अमर योद्धा के रूप में उसे नेतृत्व दे रही थीं। बिठूर में तात्या टोपे उस लहर को मजबूती प्रदान कर रहे थे। सीएम ने बेगम हजरत महल का भी जिक्र किया और कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी जैसे अमर सेनानियों के साथ मिलकर विदेशी फिरंगियों को भगाने के लिए प्रथम स्वातंत्र्य समर की अमर योद्धा के रूप में वे स्मरण की जाती हैं। वीरांगना ऊदा देवी न केवल नारी शक्ति, बल्कि हर हिंदुस्तानी के लिए प्रेरणा हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शौर्य, त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान दिवस पर रविवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने पासी स्वाभिमान दिवस को भी संबोधित किया। अन्याय बड़ा हो तो प्रतिरोध उससे भी बड़ा होना चाहिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी ने विदेशी हुकूमतों के चूलों को हिलाने व अत्याचार का जवाब देने के लिए 16 नवंबर 1857 को लखनऊ के सिकंदरबाग में पीपल के पेड़ पर चढ़कर 36 अंग्रेज सैनिकों को ढेर किया था। उनका नाम इतिहास में अमर हो गया। वीरांगना ऊदा देवी का बलिदान प्रेरणा देता है कि अन्याय बड़ा हो तो प्रतिरोध उससे भी बड़ा होना चाहिए। उन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए देश के क्रांतिकारियों व युवाओं को मार्गदर्शन दिया। डबल इंजन सरकार कर रही विरासत का सम्मान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विरासत का सम्मान कर रही है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम का मंदिर निर्माण किया गया। सीएम योगी ने कहा कि महाराजा बिजली पासी किले के कार्यक्रमों में मैं गया था। हमारी सरकार ने किले के सुंदरीकरण के साथ ही लाइट एंड साउंड का कार्य भी स्वीकृत किया है, जिससे वर्तमान पीढ़ी इस क्षेत्र के उन सभी योद्धाओं (महाराजा लाखन पासी, सातन पासी, चीता पासी, बिजली पासी, राजा गंगाबख्श रावत, वीरा पासी) के इतिहास को जान सके और उससे प्रेरणा प्राप्त कर सके। सरकार इनके पुराने किलों के पुनरोद्धार के साथ ही इसे नौजवानों व वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बिंदु बना रही है। हर क्रांतिकारी, बलिदानी व भारत मां के सपूत के योगदान को प्रदेश सरकार ने बनाया पाठ्यक्रम का हिस्सा सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर क्रांतिकारी, बलिदानी, भारत मां के सपूत के योगदान को पाठ्यक्रम का हिस्सा भी बनाया है। बेसिक शिक्षा परिषद में बच्चों को एक अतिरिक्त पुस्तक उपलब्ध कराई गई है। इसमें स्थानीय, क्षेत्रीय व प्रदेश स्तर पर उन पाठ्यक्रमों को बढ़ाया गया है, जिससे वर्तमान पीढ़ी अलग-अलग कक्षाओं में महापुरुषों के बारे में जान सके। सरकार ने तीन महिला पीएसी बटालियन का किया गठन सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने 8 वर्ष में 2 लाख 19 हजार पुलिस भर्ती की है। इसमें 20 फीसदी महिलाओं की भर्ती अनिवार्य की गयी। सरकार ने प्रदेश में तीन नई महिला पीएसी बटालियन भी गठित की। लखनऊ पीएसी बटालियन का नाम वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर रखा गया है। हमारी सरकार उनकी आदमकद प्रतिमा की स्थापना का कार्य कर रही है। गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी व बदायूं में गठित बटालियन का नाम वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर रखा है। इन वीरांगनाओं ने देश की आजादी की लड़ाई में नारी शक्ति के पराक्रम व शौर्य को दिखाते हुए फिरंगियों को धूल चटाया था। समाज की मुख्य धारा से कटी जाति पिछड़ जाती है सीएम योगी ने विदेशी हुकूमत पर प्रहार किया और कहा कि उन्होंने क्रांति की हुंकार भरने के कारण मुख्य धारा से काटने के लिए समाज को अलग-थलग करके रख दिया था। समाज की मुख्य धारा से कटी जाति पिछड़ जाती है, यही स्थिति अनुसूचित व पासी समाज के साथ हुई। डबल इंजन सरकार लखनऊ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चला रही है। यहां अनुसूचित जाति के छात्रों के शोध और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों को भी गिनाया सीएम योगी ने कहा कि 62 जनपदों में 109 सर्वोदय विद्यालयों की स्थापना का कार्य पूर्ण/गतिमान है। आश्रम पद्धति विद्यालय के माध्यम से छात्र-छात्राओं के रहने समेत सारी व्यवस्था सरकार के स्तर पर प्रारंभ की गई है। यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। उनकी स्मृति में 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण किया गया है। कोविड में जो बच्चे निराश्रित हो गए थे, उन्हें और श्रमिकों के बच्चों के लिए यहां रहने, खाने व आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति में पूर्वदशम छात्र के 32,49,800 से अधिक व दशमोत्तर में लगभग 90 लाख विद्यार्थियों को 9600 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति के लिए उपलब्ध करा रही है। सरकार अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत हर जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। नारीशक्ति का सम्मान, वंचित वर्ग का उत्थान डबल इंजन सरकार का ध्येय है सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित … Read more

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा संस्कृति और विरासत संरक्षण का संदेश दे रही है: CM डॉ. यादव

संस्कृति परम्परा और विरासत के संरक्षण का आह्वान कर रही सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल हुए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि  योगेश्वर भगवान कृष्ण की पावन भूमि वृंदावन पहुंचकर 'बागेश्वर धाम' के पीठाधीश्वर, पूज्य पंडित  धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' में सम्मिलित होने का असीम आनंद प्राप्त किया। इस अवसर पर समरसता भोज का प्रसाद भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली से चलकर वृंदावन पहुंची यह यात्रा संस्कृति, परम्परा और विरासत के संरक्षण-संवर्धन के लिए आह्वान कर रही है। उन्होंने अपील की कि पदयात्रा मार्ग पर सभी सनातन प्रेमी इसमें अवश्य सहभागी बनें। यह तो ब्रज का धाम है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दिए संदेश में कहा कि 'बागेश्वर धाम' के पीठाधीश्वर, पंडित  धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' की सफलता के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। हम सबमें सामाजिक समरसता का भाव बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह तो ब्रज का धाम है, जो कृष्ण कन्हैयालाल की भूमि है। यहां की रज के कण-कण में भगवान हैं और भगवान का देवस्थान है। यहां क्या सड़क, क्या मकान, सबके लिए महान है। बागेश्वर धाम द्वारा हम सबके लिए सामाजिक समरसता को लेकर यह एक अच्छा संकल्प है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री डॉ. खट्टर से मुलाकात, सिंहस्थ-2028 तैयारियों पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डा. खट्टर से की सौजन्य भेंट सिंहस्थ-2028 से जुड़ी तैयारियों एवं परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री डा. मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री डा. खट्टर को सिंहस्थ-2028 आयोजन से जुड़ी तैयारियों एवं अन्य प्रमुख परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यो और इसके विस्तार प्रस्तावों, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, शुचिता, नदी संरक्षण, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी आवास निर्माण आदि विषयों के संबंध में केंद्रीय मंत्री को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सर्वोत्कृष्ट आयोजन बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न बहुआयामी योजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं —स्वच्छ भारत अभियान, अमृत मिशन, स्मार्ट सिटी पहल, विद्युत परियोजनाओं और शहरी आधारभूत ढांचे से संबंधित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी। बैठक में अपर मुख्य, (मुख्यमंत्री कार्यालय)  नीरज मंडलोई, केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

तेज शीतलहर का कहर: झारखंड में ठंड से जनजीवन प्रभावित

रांची झारखंड के कई जिलों में पहाड़ों से आने वाली उत्तर वेग वाली ठंडी हवाओं ने मौसम को अचानक से और ज्यादा ठंडा कर दिया है। रांची के मैक्लुस्कीगंज में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान माना जा रहा है। गुमला में भी न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में तापमान में लगभग 7 डिग्री तक गिरावट आई है जिससे गरीब, बुजुर्ग व बच्चे खासकर सचेत रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिलों में शीतलहर की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेताया है कि इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड और अधिक कड़क रहेगी, जबकि दिन के दौरान मौसम में हल्की धूप के कारण शुष्क हालात रहेंगे। रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से गिरकर करीब 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में डालटनगंज 9.1 डिग्री, बोकारो 9.6 डिग्री, हजारीबाग 9.3 डिग्री, लोहरदगा 8.6 डिग्री, खूंटी 7.7 डिग्री और सिमडेगा 8 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। पूरे राज्य में ठंडी हवा की रफ्तार बनी रहेगी मौसम विभाग के अनुसार बोकारो में 7 डिग्री, गुमला में 6.2 डिग्री, डालटनगंज में 6 डिग्री और जमशेदपुर में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। डॉक्टर ने लोगों से विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और रोगग्रस्तों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। तेज ठंड से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है इसलिए अलाव या हीटर का इस्तेमाल करने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है। पूरे राज्य में ठंडी हवा की रफ्तार बनी रहेगी, जिससे ठंड का कड़ापन और बढ़ जाएगा। ऐसे में लोगों से आग्रह है कि वह ठंड से बचाव के लिए उचित तैयारी रखें।  

स्टेडियम में होने जा रहा बड़ा बदलाव: CSCS डायरेक्टर ने बताए कायाकल्प के प्रमुख बिंदु

रायपुर छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है. राजधानी रायपुर अब जल्द ही टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में अपनी दस्तक दे सकता है. राज्य सरकार ने नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को 30 साल की लंबी लीज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को सौंप दिया है. साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले ने रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का भविष्य तय कर दिया है. बता दें कि वनडे और टी-20 मैचों की सफल मेजबानी के बाद अब रायपुर का ये खूबसूरत स्टेडियम टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हो रहा है. इस मैदान पर भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका का वनडे मुकाबला खेला जाएगा. राज्य शासन से 30 साल की लीज मिलने के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने स्टेडियम के कायाकल्प का पूरा खाका तैयार कर लिया है. अब तक संघ सिर्फ मैदान की देखरेख करता था, लेकिन अब पूरा स्टेडियम संघ के पास होने से यहां बड़े बदलावों की तैयारी है. मॉर्डन सुविधाएं जोड़ने की तैयारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के डायरेक्टर विजय शाह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर को लेकर कई सारी योजनाएं हमारे दिमाग में थी. हम जल्द ही बीसीसीआई के रोटेशन प्रणाली में शामिल हो जाएंगे, जिससे लगातार मैचों की अगुवाई का असवर मिलते रहेगा. उन्होंने बताया कि वह स्टेडियम को नए रूप में तैयार करना चाहते हैं. स्टेडियम के एक्टीरियर और इंटिरयर को आज के जमाने के अनुसार मॉडर्न टच देना चाहते हैं. आगे कहा कि स्टेडियम को बने लगभग 25 साल हो गए हैं. स्टेडियम में प्रैक्टिस विकेट्स, स्विमिंग पूल और जिम की कमी है, जिसे दूर करते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी. छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा बेहतर अवसर : मंत्री अरुण साव डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि स्टेडियम को राज्य सरकार ने लीज में देने का निर्णय लिया है. लगातार बड़े मैच छत्तीसगढ़ में होंगे है. छत्तीसगढ़ के बड़े प्रतिभाओं को बड़ा अवसर मिलेगा. छत्तीसगढ़ के युवाओं में क्षमता है. आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे.

सियासी गलियारों में चर्चा तेज: CM मोहन यादव बनने जा रहे हैं कांग्रेस नेता के समधी

उज्जैन  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे डॉ अभिमन्यु यादव के बेटे शादी कांग्रेस के दिग्गज नेता की भतीजी से होने जा रही है। उज्जैन में सामूहिक विवाह सम्मलेन दोनों का विवाह होगा। जिसके लिए दो होटल भी बुक किए गए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता की भतीजी पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव की भतीजी की डॉ इशिता के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे डॉ अभिमन्यु की शादी होगी। बता दें कि, पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुभाष यादव, दिनेश यादव के मौसा हैं। अरूण यादव और दिनेश यादव मौसरे भाई हैं। साथ ही सीएम की बेटी डॉ. आकांक्षा यादव दिनेश यादव की बहू है। अब दिनेश यादव की बेटी इशिता डॉ. मोहन यादव के परिवार की बहू बनने जा रही हैं।   30 नवंबर को होगी शादी अभिमन्यु-इशिता की शादी 30 नवंबर को अथर्व होटल के पास स्थित मैदान में होगी। शादी कार्यक्रम में कई वीवीआईपी के पहुंचने की संभावना है। दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, मंत्री, वरिष्ठ अफसर और पार्टी के प्रमुख के नेता। बताया जा रहा है डॉ मोहन यादव 26 नवंबर को उज्जैन पहुंच जाएंगे। अभिमन्यु-इशिता की शादी पर 5 दिन का कार्यक्रम होगा। जो कि 26 नवंबर से शुरु होगा। उस दिन वीआईपी आवास पर गणेश पूजन होगा। 27 को वीआईपी आवास पर हल्दी, 27 को वीआईपी आवास पर मेंहदी, 28 को गीता कॉलोनी स्थित निवास में माता पूजन, 29 अथर्व होटल में महिला संगीत, 30 की शाम अथर्व होटल में रिसेप्शन होगा। बता दें कि, सीएम डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई तकरीबन पांच महीने पहले खरगोन के किसान दिनेश यादव की बेटी से हुई थी। अभिमन्यु राजधानी भोपाल के एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में मास्टर्स इन सर्जरी कर रहे हैं। वहीं, डॉ इशिता एमबीबीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।

बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ी, NDA जल्द करेगा विधायक दल की बैठक

पटना बिहार में चुनावी नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। जल्द ही NDA विधायक दल की बैठक होगी। सुत्रों ने अनुसार, कल जदयू विधायक दल की बैठक होने वाली है। उम्मीद है कि जदयू की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ लेगी। वहीं दूसरी तरफ BJP की बैठक भी कल होने की संभावना है। इस बैठक में मंत्री पदों का फॉर्मूला, डिप्टी सीएम का चयन, पर अंतिम चर्चा होगी।   20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश सीएम हाउस सूत्रों के मुताबिक, 17 नवंबर को नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसी दिन वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। खबर है कि JDU के 11नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कुल मिलाकर करीब 18 मंत्री शपथ लेंगे।

भाजपा का सख्त कदम: मध्यप्रदेश में महिला नेत्री 6 साल तक पार्टी से बाहर

सागर मध्यप्रदेश में भाजपा पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक बीजेपी नेत्री को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मामला सागर जिले के है जहां देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश के बाद जिलाध्यक्ष ने नेहा जैन व उनके पति अलकेश जैन के निष्कासन का आदेश जारी कर दिया है। बीजेपी नेत्री 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को पार्टी से निष्कासित किए जाने का जो आदेश जारी किया गया है उसमें लिका है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान आपके और आपके पति ने भाजपा के प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया का सीधा विरोध किया था और पार्टी संगठन के पास इसकी शिकायत व प्रमाण मौजूद हैं। आपके द्वारा इस संबंध में जवाब मांगा गया था जो कि आपके द्वारा जवाब दिया गया लेकिन वो भी संतोषजनक नहीं है इसलिए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार आप दोनों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। कांग्रेस पार्षद को PIC में किया शामिल बता दें कि नेहा जैन पर कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट को पीआईसी में शामिल करने का भी आरोप था। इस संबंध में भी उनसे पार्टी ने जवाब मांगा था। जिसके जवाब में नेहा जैन ने कहा कि पार्षद त्रिवेंद्र जाट ने 25 मार्च 2023 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है जो कि तथ्यहीन है। क्योंकि त्रिवेंद्र जाट सभी भाजपा विरोधी कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहे हैं जो कि आज तक जारी है। जिसके प्रमाण स्वरूप इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रमाणित हैं।

चिराग पासवान का बड़ा बयान: NDA ने बढ़ाई रफ्तार, 22 नवंबर से पहले नई सरकार तय!

पटना  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election Result 2025) में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए गठबंधन अब नई सरकार बनाने की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने संकेत दिए हैं कि 22 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन पूरा कर लिया जाएगा। चिराग बोले- आज या कल तैयार हो जाएगा खाका मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि सरकार गठन को लेकर चर्चा जारी है और बहुत जल्द इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आज रात तक मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा। आज या कल तक सरकार का खाका तैयार हो जाएगा। हमें 22 नवंबर से पहले सरकार बनानी है और इस पर काम तेजी से चल रहा है।”   मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म होने वाला यह बयान ऐसे समय में आया है जब मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। NDA नए प्रशासन की रूपरेखा उसी समयसीमा से पहले तय करना चाहता है। 243 में 202 सीटें, NDA की प्रचंड जीत चुनाव परिणामों में एनडीए ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर शानदार रिकॉर्ड बनाया। भाजपा: 89 सीटें जदयू: 85 सीटें एलजेपी (रामविलास): 19 सीटें हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से): 5 सीटें राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 4 सीटें महागठबंधन का खराब प्रदर्शन विपक्षी महागठबंधन इस चुनाव में बेहद कमजोर साबित हुआ और उसे केवल 35 सीटें मिलीं। राजद: 25 कांग्रेस: 6 भाकपा (माले) (एल): 2 भारतीय समावेशी पार्टी: 1 माकपा: 1 अन्य दलों का प्रदर्शन AIMIM ने 5 सीटें जीतीं बहुजन समाज पार्टी को 1 सीट मिली प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी।