samacharsecretary.com

सभी प्रमुख मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे और शहर के यातायात तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई देगाः कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

धमतरी शहरवासियों को शीघ्र ही आवागमन की और अधिक सुगम सुविधाएँ  सभी प्रमुख मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे और शहर के यातायात तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई देगाः कलेक्टर अबिनाश मिश्रा धमतरी धमतरी शहरवासियों को शीघ्र ही आवागमन की और अधिक सुगम सुविधाएँ मिलने जा रही हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग को शहर के लिए नवीन सड़क निर्माण का नक्शा और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में विभाग द्वारा 12 विभिन्न मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं नवनिर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। जिनकी कुल लंबाई 23 किलोमीटर होगी ।   इस स्वीकृति के तहत शहर के मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों और बस्तियों को जोड़ने वाले आंतरिक मार्गों तक सड़क निर्माण का कार्य होगा। प्रस्तावित परियोजनाओं में अमलतास कॉलोनी से पॉलीटेक्निक कॉलेज कलेक्टोरेट मार्ग, श्यामतराई से भटगांव मार्ग, रूद्रेश्वर मंदिर से नहर किनारे के मार्ग, रूद्री बैराज से राज्य मार्ग तक तथा रूद्रेश्वर मंदिर से करैथा गाँव होते हुए राज्य मार्ग तक बी.टी. सड़क का निर्माण शामिल है।   प्रस्ताव में सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों में भी शहर को बड़ी सौगात मिली है। इसके अंतर्गत बेंद्रानवागांव चौक से नहर तक पुलिस ग्राउंड मार्ग, डाक बंगला मुक्तिधाम से पंचवटी कॉलोनी मार्ग, दानीटोला स्कूल चौक से कन्या महाविद्यालय होते हुए शीतकुंड मार्ग, कन्या महाविद्यालय से दुलारी नागरा स्ट्रीट, जलविहार कॉलोनी की विभिन्न गलियों तथा जोधपुर गौठान से पंचवटी कॉलेज मार्ग को शामिल किया गया है।   कलेक्टर मिश्रा ने प्रस्तावित नक्शे का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।   उन्होंने यह भी कहा कि धमतरी शहर तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार नागरिकों को आधुनिक शहरी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त करेगा। शहर की आंतरिक गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक निर्माण कार्य होने से व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच आसान होगी।   ’कलेक्टर  मिश्रा ने नागरिकों से पहले से ही अपील की कि निर्माण कार्य के दौरान असुविधा होने पर सहयोग दें ताकि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके। शासन और प्रशासन की प्राथमिकता है कि सड़कें टिकाऊ, मजबूत और दीर्घकालिक हों, जिससे आने वाले वर्षों तक शहरवासी लाभान्वित हो सकें।   प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर लगभग सभी प्रमुख मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे और शहर के यातायात तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। यह कदम न केवल शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर की ओर भी अग्रसर करेगा।

2500 पन्नों की चार्जशीट के बाद आज आएगा यूट्यूबर ज्योति की जमानत पर फैसला

हिसार पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कोर्ट में डिफॉल्ट बेल के लिए याचिका लगाई है। डिफॉल्ट बेल पर गत सोमवार को सुनवाई हुई। ज्योति के वकील ने बेल दिए जाने की मांग की। वहीं हिसार पुलिस ने 2 केसों का हवाला देकर ज्योति की बेल का विरोध किया। इस मामले पर आज फिर सुनवाई होगी। कोर्ट डिफॉल्ट बेल पर अपना फैसला सुनाएगी। पुलिस ने सीबीआई वर्सेज कपिल वधावन और दिल्ली हाईकोर्ट का इरफान वर्सेज स्टेट मामलों को कोर्ट में रखकर कहा कि इन केसों में भी डिफॉल्ट बेल नहीं दी गई थी। इस पर ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि यह केस इन केसों से अलग है और इसमें तो पुलिस ने खुद माना है कि उनकी जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इस पर कोर्ट ने कहा कि वह इस पर कल फैसला देंगे।   बता दें कि इससे पहले ज्योति की 25 अगस्त को कोर्ट में पेशी हुई थी और उन्हें चालान रिपोर्ट दी जानी थी, लेकिन पुलिस ने तीन बार एप्लिकेशन लगाकर चार्जशीट देने का विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने एप्लिकेशन पर वकील से जवाब मांगा और वकील ने डिफॉल्ट बेल लगाई, यह आरोप लगाते हुए कि पुलिस ने जांच पूरी किए बिना चार्जशीट दायर की। गौरतलब है कि 90 दिन की जांच के बाद पुलिस ने 14 अगस्त को 2500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ज्योति लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों और एजेंटों के संपर्क में थी। वह भारत की संवेदनशील जगहों के वीडियो बनाकर उन्हें पाकिस्तानी एजेंटों को शेयर करती रही। उसे 15 मई को हिसार पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया था।   सिविल लाइन थाने में ज्योति पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि ज्योति लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों व एजेंटों के संपर्क में थी। ज्योति ने भारत में संवेदनशील जगहों के न केवल वीडियो बनाए बल्कि उनको पाक एजेंटों को शेयर भी किया। अभी तक की पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ज्योति पाकिस्तान में ही शादी करके घर बसाना चाहती थी। ज्योति ने पाकिस्तानी एंजेटों के समक्ष शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि पाक आर्मी अफसर दानिश के साथ उसके रिलेशन किस तरह के थे, इस पर किसी तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।   ज्योति पर आरोप है कि वह घूमने के बहाने बॉर्डर एरिया में जाकर वीडियो शूट करती थी। इसके बाद वह इन वीडियो को पाक एजेंटो को भेज देती थी। ज्योति ने कश्मीर डैम और राजस्थान के बॉर्डर एरिया में जाकर सैन्य शिविरों के वीडियो बनाकर पाक एजेंटों तक पहुंचाए। पाक एजेंटों से नंबर शेयर कर ज्योति ने इंडियन ट्रैवल एडवाइजरी का भी उल्लंघन किया है। पुलिस का दावा है कि ज्योति के मोबाइल फोन से पाकिस्तान उच्चायोग के अफसर एहसान-उर-रहीम दानिश अली के साथ व्यापक बातचीत का पता चला है। इसके अलावा आईएसआई के गुर्गे शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों के साथ नियमित संपर्क का भी पता चला है।

रतलाम मंडल से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त, जम्मू जाने वाले यात्री सावधान

रतलाम यदि आप रतलाम रेल मंडल से होकर जम्मू और कटरा जाने वाले हैं या इसका प्लान कर रहे हैं तो पहले आप अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें. क्योंकि इस रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इससे कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं. इसलिए घर से निकलने के पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जान लें. बता दें कि उत्तर भारत में हो रही लगातार बारिश की वजह से जम्‍मू मंडल के कठुआ-माधोपुर रेल खंड में ट्रैफिक सस्पेंड है. जिसके कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. जिसमें 7 ट्रेनों को निरस्त रखा गया है. वहीं, 2 यात्री गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट किया गया है. ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त     दिनांक 4 एवं 5 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12471 बान्‍द्रा टर्मिनस श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 2, 3 एवं 5 सितम्‍बर को चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12472 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा बान्‍द्रा टर्मिनल एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 4 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12474 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा गांधीधाम एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 2 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12475 हापा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 3 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12477 जामनगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 8, 15, 22 एवं 29 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 22941 इंदौर शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.     दिनांक 3, 10, 17 एवं 24 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 22942 शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन इंदौर उधमपुर एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी. ये ट्रेनें भी होगी प्रभावित दिनांक 02 से 19 सितम्‍बर तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस, अंबाला रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और अंबाला से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा तक निरस्‍त रहेगी. दिनांक 03 से 20 सितम्‍बर, 2025 तक श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस, अंबाला रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी यानी श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा स्टेशन से अंबाला तक निरस्त रहेगी. रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि "जम्मू मंडल के कठुआ-माधोपुर रेलखंड में ट्रैफिक सस्पेंड होने के कारण इन ट्रेनों को निरस्त या प्रभावित किया गया है." इन ट्रेनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यात्री अधिकृत वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

बड़ा फैसला: हरियाणा के कुछ जिलों में स्कूल बंद, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

हरियाणा  गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह कई इलाकों में भीषण जाम और जलभराव की स्थिति है। हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भयंकर जाम की स्थिति बन गई है। इस बीच कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। जानें हरियाणा में आज कहां कहां स्कूल बंद।  पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जानकारी दी कि पंचकूला जिले के मोरनी बरवाला पिंजौर और रायपुररानी ब्लॉक के सभी स्कूल 2 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे। विशेष रूप से मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहेंगे साथ ही बरवाला पिंजौर और रायपुररानी के कुछ चिन्हित स्कूल भी बंद रहेंगे। बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है।गुरुग्राम, पंचकूला के अलावा भिवानी, हिसार, सिरसा और कुरुक्षेत्र जिलों में भी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते इन जिलों में स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।  

छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला, CM योगी ने तुरंत लिया एक्शन

बाराबंकी  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अब तक की बड़ी कार्रवाई CO हर्षित चौहान सस्पेंड कर दिए गए हैं। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर और गदिया चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। IG अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। अयोध्या मंडलायुक्त को रामस्वरूप यूनिवर्सिटी की डिग्री वैधता की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। क्या हुआ था बाराबंकी में? बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में LLB कोर्स की मान्यता रद्द हो चुकी थी, लेकिन फिर भी वहां एडमिशन जारी थे। इसको लेकर छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हो गई और हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई छात्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए। राजनीतिक असर और सरकार की सख्ती छात्रों की पिटाई का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी नाराजगी देखी गई। सरकार के एक मंत्री खुद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने तुरंत एक्शन लिया और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की। वहीं योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि छात्रों पर अत्याचार या पुलिस की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं होगी। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब पुलिस के हाथ आए बिना भागे AAP विधायक, करनाल में दीवार कूदकर निकले

पंजाब  रेप के आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वह हरियाणा के करनाल में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपे हुए थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वह दीवार फांदकर भाग निकले। जानकारी के मुताबिक हरमीत सिंह पठानमाजरा करनाल के डाबरी गांव में अपने एक रिश्तेदार गुरनाम सिंह लाडी के घर पर रुके थे। गुरनाम सिंह हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्य हैं। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस की टीम तड़के ही उन्हें दबोचने पहुंच गई। जैसे ही पुलिस घर में घुसी, पठानमाजरा दीवार फांदकर भाग निकले। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कोई फायरिंग नहीं की है। गिरफ्तारी से पहले वीडियो जारी कर कहा था, आप की दिल्ली टीम मुझे दबा रही पठानमाजरा ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में रेप केस दर्ज किया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे। वकील बोले, अभी गिरफ्तारी का पता नहीं वहीं, विधायक पठानमाजरा के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 1 सितंबर 2025 को पटियाला पुलिस ने पठानमाजरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर हुआ है। वह और पठानमाजरा 2013-14 में सोशल मीडिया पर मिले थे और 2021 में उन्होंने शादी कर ली थी। 23 अगस्त 2022 को उस महिला ने पंजाब हाईकोर्ट में अर्जी दी, जिसके बाद कोर्ट ने 2024 में रोपड़ पुलिस को इस मामले की जांच करने को कहा। महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के 4-5 केस दर्ज हैं। एडवोकेट भुल्लर ने कहा कि पटियाला में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं और पठानमाजरा अपने क्षेत्र में लोगों की मदद कर रहे थे। उन्होंने एक आईएएस अफसर पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ 2013 के एक मामले में केस दर्ज कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी हुई है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।  

महाआर्यमन सिंधिया बने MPCA अध्यक्ष, पदभार ग्रहण से पहले किया गणेश पूजन

इंदौर  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार सुबह एमपीसीए का चेयरमेन चुने जाने से पहले अपने बेटे महाआर्यमन सिंधिया को लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देश के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचे। प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में ज्योतिराज सिंधिया और महाआर्यमन ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा कराई। ईपको बता दें कि आज मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एजीएम में अध्यक्ष पद के लिए महा आर्यमन सिंधिया के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी कर ली गई है। इसी पद पर निर्विरोध चुने गए महाआर्यमन घोषणा से पहले अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ खजराना गणेश के दर्शन करने पहुंचे थे। 'शुभ कार्य से पहले प्रभु का आशीर्वाद लेना हमारी परंपरा' इंदौर में खजराना गणेश के दर्शन करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, '' ॐ सिद्धिविनायकाय नमः आज इंदौर प्रवास का शुभारम्भ खजराना गणेश मंदिर में सिद्धिविनायक प्रभु के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ किया. हर शुभ कार्य से पूर्व प्रभु का आशीर्वाद लेना न केवल हमारी परंपरा, बल्कि मेरी पारिवारिक विरासत और व्यक्तिगत आस्था का भी अभिन्न हिस्सा है. विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी से राष्ट्र और प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की.'' बेटे को शॉल पहनाकर सिंधिया ने किया स्वागत दरअसल, ये शुभकार्य था महा आर्यमन का मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना जाना. सिंधिया उन्हीं के लिए खजराना गणेश की शरण में पहुंचे थे और प्रभु से मंगलकामना की. महाआर्यमन ने भी साथ किया पूजन खजराना गणेश मंदिर में पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ महाआर्यमन भी पूजन करते नजर आए. पिता पुत्र ने खजराना गणेश के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट भी नजर आए. MPCA के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष बता दें कि भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को निर्विरोध मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का अध्यक्ष चुन लिया गया है. इसके साथ ही वे मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष बनने वाले व्यक्ति बन गए हैं. ग्वालियर राजघराने के महाआर्यमन सिंधिया की उम्र 29 वर्ष है. खजराना मंदिर के बाद पहुंचे होल्कर स्टेडियम खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजन करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया व महाआर्यम सीधे होल्कर स्टेडियम पहुंचे. होल्कर स्टेडियम में आयोजित मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में महाआर्यमन को पदभार ग्रहण कराया गया. इसके साथ ही यहां नई मैनेजिंग कमेटी की घोषणा होगी. बेटे को शॉल पहनाकर सिंधिया ने किया स्वागत मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में वो पल भी आया जिसे देख महाआर्यमन भावुक भी हो गए. दरअसल, महाआर्यमन द्वारा अध्यक्ष पद ग्रहण करने के दौरान पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें शॉल पहनाकर स्वागत व सम्मान किया. साथ ही एमपीसीए में उज्जल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया.

हाईकोर्ट का आदेश: महाकाल मंदिर में प्रवेश का फैसला कलेक्टर करेंगे, पुरानी व्यवस्था बहाल

उज्जैन  श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक और वीआईपी प्रवेश की अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर कोर्ट का फैसला आ गया है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने फैसला सुनाते हुए कलेक्टर के आदेश को सही माना है और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. यानी आम भक्तों को गर्भगृह में अभी प्रवेश नहीं मिलेगा और निर्णय लेने का अधिकार कलेक्टर के पास ही रहेगा. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलेगा, यह तय करने का अधिकार कलेक्टर के पास ही रहेगा। फिलहाल यथास्थिति बनाए रखी जाएगी। इंदौर के वकील दर्पण अवस्थी ने जनहित याचिका लगाई थी। गुरुवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। सोमवार को फैसला सुनाया। कोर्ट के निर्णय के अनुसार, जब तक कोई नया आदेश नहीं आता, गर्भगृह में प्रवेश व्यवस्था पूर्ववत बनी रहेगी, यानी आम भक्त गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और यह अधिकार केवल कलेक्टर के विवेक पर आधारित रहेगा। याचिका में व्यवस्था को बताया था भेदभावपूर्ण 18 अगस्त को इंदौर निवासी याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी ने वकील चर्चित शास्त्री के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। एडवोकेट शास्त्री ने तर्क दिया था कि दूर-दराज से आने वाले आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाता, जबकि प्रभावशाली लोगों को विशेष अनुमति मिल जाती है। यह व्यवस्था भेदभावपूर्ण और अनुचित है। वीआईपी कल्चर के खिलाफ दायर की गई थी याचिका दरअसल, इस तथाकथित 'वीआईपी कल्चर' को चुनौती देते हुए इंदौर के निवासी दर्पण अवस्थी ने 18 अगस्त को अपने वकील चर्चित शास्त्री के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. याचिकाकर्ता का कहना था कि देशभर से लाखों भक्त उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें केवल बाहर से ही दर्शन करना पड़ता है. वहीं वीआईपी लोगों को सीधे गर्भगृह में एंट्री मिल जाती है और वो परिवार सहित वहां जाकर पूजा-अर्चन करते हैं. याचिकाकर्ता ने इसे आम भक्तों के साथ भेदवाभ और अन्याय बताया था. वर्तमान व्यवस्था को अनुचित और भेदभावपूर्ण बताया हाईकोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता के अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने एक-दो दिन में रिव्यू पिटीशन लगाने की बात कही है। उनका कहना है कि यह मामला महाकाल के लाखों आम भक्तों का है जोकि दूर-दराज से यहां आते हैं। कोर्ट में तर्क देते हुए अधिवक्ता शास्त्री ने गर्भगृह में प्रवेश की वर्तमान व्यवस्था को अनुचित और भेदभावपूर्ण बताया।  हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत बताकर रद्द की याचिका    हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सोमवार को इस याचिका पर फैसला सुनाया. हाईकोर्ट ने ये कहते हुए इस याचिका को रद्द कर दिया कि याचिकाकर्ता ने अपनी व्यक्तिगत समस्या को लेकर याचिका लगाई गई है. कोर्ट ने कहा, "मंदिर के गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलना चाहिए और किसे नहीं मिलना चाहिए ये उज्जैन कलेक्टर के विवेकाधिकार में है. इसपर कलेक्टर और मंदिर प्रशासन ही अंतिम फैसला लेंगे." यानी पहले जैसे व्यवस्था थी वही जारी रहेगी. इसका मतलब है कि अभी आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं याचिकाकर्ता इंदौर बैंच द्वारा याचिका खारिज होने पर तर्पण अवस्थी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने की तैयारी में हैं. याचिकाकर्ता के वकील चर्चित शास्त्री ने बताया, "हाईकोर्ट ने याचिका को व्यक्ति विशेष का मामला बताकर खारिज कर दिया. जबकि ये व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है. ये याचिका उन सभी आम भक्तों के लिए थी जिन्हें मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलता, जबकि वीआईपी, नेता पुत्रों को बड़ी आसानी से प्रवेश मिल जाता है. कलेक्टर द्वारा भक्तों से भेदभाव किया जाता है. हम फैसला का स्वागत करते हैं, लेकिन हम इसको लेकर सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे."  2023 से गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक बता दें कि अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने भी याचिका का समर्थन किया था और कोर्ट से कहा था कि गर्भगृह दर्शन के लिए नीति बनाई जाए. महासंघ ने सुझाव दिया था कि चाहे शुल्क निर्धारित किया जाए या समय, लेकिन आम भक्तों को भी बाबा महाकाल के समीप जाने का अवसर मिलना चाहिए. महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर 4 जुलाई 2023 से प्रतिबंध लगा हुआ है. हाल ही में कई नेता पुत्रों द्वारा जबरदस्ती बैरिकेडिंग फांदकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने के मामले भी सामने आए हैं.

468 अस्थायी शिक्षणेतर और 480 आउटसोर्सिंग पदों पर भर्ती करेगी योगी सरकार

योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम : तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी 468 अस्थायी शिक्षणेतर और 480 आउटसोर्सिंग पदों पर भर्ती करेगी योगी सरकार  भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक और कार्यात्मक व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी  शैक्षिक गुणवत्ता में भी होगी वृद्धि और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना योगी सरकार की प्राथमिकता  लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के तीन नवगठित विश्वविद्यालयों—गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (मुरादाबाद), मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय (मिर्जापुर) और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (बलरामपुर) में कुल 948 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसमें 468 अस्थायी शिक्षणेतर पद और 480 आउटसोर्सिंग पद शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इन पदों के सृजन से विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक और कार्यात्मक व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यूपी बढ़ रहा आगे  उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह निर्णय विश्वविद्यालयों को मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बार-बार स्पष्ट किया है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और रोजगार दोनों उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। विश्वविद्यालयों में नए पदों का सृजन इसी दिशा में एक ठोस कदम है, जो उच्च शिक्षा को सशक्त और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। 468 अस्थायी शिक्षणेतर पद प्रत्येक विश्वविद्यालय में 156 अस्थायी शिक्षणेतर पद सृजित किए गए हैं, जो 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे और आवश्यकतानुसार समाप्त भी किए जा सकते हैं। इन पदों में फार्मासिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, अवर अभियंता, आशुलिपिक, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, वैयक्तिक सहायक, लेखाकार, प्रधान सहायक, चिकित्साधिकारी और स्टाफ नर्स जैसे पद शामिल हैं। इन पदों की भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया से की जाएगी। 480 आउटसोर्सिंग पद इसके अलावा, प्रत्येक विश्वविद्यालय में 160 पद वाह्य सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से पूरे किए जाएंगे, जिससे कुल 480 पद बनते हैं। इनमें कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छकार, चौकीदार, माली, चपरासी, वाहन चालक और पुस्तकालय परिचर जैसे पद शामिल हैं। आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। साथ ही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, श्रम विभाग और कार्मिक विभाग द्वारा जारी शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी नियुक्तियों में आरक्षण से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य होगा।

प्रदेशाध्यक्ष का सादा अंदाज! जन्मदिन को लेकर कही खास बात, हो रही चर्चा

भोपाल  मध्य प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने चाहने वालों और कार्यकर्ताओं से एक खास अपील की है। दरअसल कल यानिकी 3 सितंबर को आने वाले हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन को लेकर ये खास आग्रह किया है।  हेमंत खंडेलवाल ने “X” पर  कार्यकर्ताओं से आग्रह  किया है कि मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग्स, बैनर या किसी प्रचार माध्यम से कृपया शुभकामनाएँ न दें। आपका स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। इस मौके को साधारण और सिंपल तरीके से ही सेलिब्रेट करें !  हेमंत खंडेलवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वैसे आपको बता दें BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। बड़े कार्यक्रमों में भी वो किसी खास पहनावे को धारण नहीं करते हैं जैसे की नेता लोग पहनते हैं।  इसलिए अपने जन्मदिन पर भी वो कार्यकर्ताओं से सादगी की ही अपील कर रहे हैं। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए उपहार , होर्डिंग्स, बैनर लगाने से मना किया है। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। वैसे देखा जा रहा  कि हेमंत खंडेलवाल का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद ये पहला जन्मदिन होगा। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आने वाले पहले जन्मदिन को लेकर  प्रदेशभर में शुभकामनाएं देने के लिए बड़े स्तर पर होर्डिंग्स, बैनर लगाने की तैयारी चल रही है।लेकिन अब खंडेलवाल ने इस तरह की अपील करके कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया कि जन्मदिन सादगी औ सौहार्दपूर्ण तरीके से ही मनाया जाएगा।