samacharsecretary.com

Crude Oil Price Alert: भारत पर मंडरा रहा तेल महंगाई का खतरा, SBI की रिपोर्ट में अगले 10 दिनों को लेकर आगाह

 नई दिल्ली भारत के लिए बड़ी चेतावनी (Big Warning For India) आई है और ये वेस्ट एशिया से कनेक्टेड है. इस बड़े संकट को लेकर एसबीआई रिसर्च की ओर से अलर्ट किया गया है. SBI की नई रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि कच्चा तेल फिर से भारत का खेल बिगाड़ सकता है और महज आने वाले 10 दिन में इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में (Crude Oil Price) 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकती है. एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ये भारत के लिए परेशानी का सबब होगा, क्योंकि इससे देश की आयतित वस्तुओं की कीमत 130 डॉलर तक जा सकती है।  कच्चा तेल… बिगाड़ेगा खेल एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट में जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रम और ग्लोबल सप्लाई की बहाली के आधार पर कच्चे तेल की कीमतों के लिए तीन संभावित चरणों का फ्रेमवर्क पेश किया गया है. SBI Research के अनुसार, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में निकट भविष्य में तेज गिरावट आने की संभावना बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का दाम (Brent Crude Price) अगले 10 कारोबारी दिनों में संभावित रूप से 110 डॉलर प्रति बैरल तक उछल सकता है. अगर ऐसा होता है कि फिर भारत की कच्चे तेल की बास्केट 130 डॉलर तक पहुंच सकती है।  रुपया को स्थिर करने में परेशानी सोमवार को जारी एसबीआई रिसर्च की इकोरैप रिपोर्ट में कहा गया है कि कि भू-राजनीतिक टेंशन और आपूर्ति-पक्ष के बढ़ते जोखिमों के कारण, ब्रेंट की कीमत पूर्वानुमान से बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल होती है, तो भारतीय बास्केट की कीमत 10 व्यापारिक दिनों की पूर्वानुमान अवधि में लगभग 127 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डॉलर प्रति बैरल होगी।  एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ये बड़े जोखिम लगातार तेल की कीमतों पर लगातार दबाव डालने का काम रहे हैं, जिससे भारतीय रुपया को स्थिर करने के प्रयासों में जटिलता पेश आ रही है. उन्होंने कहा है कि, 'डेटेड ब्रेंट और इंडियन बास्केट दोनों के लिए रिकरेंट न्यूरल नेटवर्क का पूर्वानुमान बढ़ती प्रवृत्ति दर्शाता है, जिससे संकेत मिलता है कि तेल की कीमतों में तेज गिरावट की संभावना नहीं है और है भी तो सिर्फ लंबी अवधि में ही संभव है।  तेल की कीमतों का Rupee कनेक्शन कच्चे तेल की कीमतों का यह दृष्टिकोण ऐसे समय में आया है, जब भारतीय रिजर्व बैंक ने इंडियन करेंसी रुपया को संभालने के लिए तमाम उपाय लागू किए हैं. इनका असर भी दिखा है और Indian Rupee अमेरिकी डॉलर की तुलना में 1% तक ऊपर नजर आया है।  उपायों में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) के लिए एक विशेष डॉलर-आपूर्ति विंडो शामिल है, जिसे खुले विदेशी मुद्रा बाजार से लगभग 10-12 अरब डॉलर की मंथली Dollar डिमांड को स्थानांतरित करने के लिए डिजाइन किया गया है. करेंसी चेंज से जुड़े पिछले हस्तक्षेपों के विपरीत, नई व्यवस्था में भारत के फॉरेक्स रिजर्व से सीधे डॉलर की बिक्री शामिल है।  हालांकि, रिसर्च रिपोर्ट ने तरलता की कठिन परिस्थितियों पर भी फोकस किया है और इसमें बैंकों के न्यूनतम डेली कैश रिजर्व रेशियो को बनाए रखने की आवश्यकता को 90% से बढ़ाकर 99% किया गया है, जबकि सरकारी प्रतिभूतियों की 25,000 करोड़ रुपये की नियोजित बिक्री को शामिल है. अनुमान लगाया गया है कि RBI आरबीआई के इन उपायों से समय के साथ बैंकिंग सिस्टम से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकाली जा सकती है. ऐसे में सिर्फ आरबीआई का हस्तक्षेप रुपये को सीमित समर्थन ही दे सकता है।  दबाव बहुत, लेकिन भारत में है दम  एसबीआई रिसर्च का अनुमान है कि 3 नवंबर से पहले ब्रेंट क्रूड प्राइस काफी हद तक सीमित दायरे में रहेगा, जिनमें मामूली गिरावट की संभावना है. यानी राजनयिक प्रयासों और इमरजेंसी ऑयल रिजर्व जारी करने से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन इसमें समय लगेगा।  एक्सपर्ट्स ने इन तमाम दबावों के बावजूद कहा है कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार आकस्मिकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, हालांकि FY2027 में भुगतान संतुलन अधिशेष घटकर 55-60 अरब डॉलर हो जाएगा. उन्होंने कहा कि,  'संक्षेप में कहें तो, भारत का फॉरेक्स रिजर्व सबसे कठिन परिस्थितियों में भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त से अधिक है। 

दशहरा से पहले TVS का बड़ा तोहफा, नई Radeon में LED लाइट्स और नए कलर; जानें कीमत

नई दिल्ली टीवीएस ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर मोटरसाइकिल को अपडेट कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टीवीएस रेडियॉन (TVS Radeon) के 2026 एडिशन की. ये बाइक ऑल-एलईडी लाइटिंग, रिवाइज्ड ग्राफिक्स और नए कलर ऑप्शन के साथ आती है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को ठीक त्योहारी सीजन की शुरुआत में लॉन्च किया है।  त्योहारों के वक्त गाड़ियों की बिक्री बढ़ती है. इस मौके का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने टीवीएस रेडियॉन का अपडेटेड वर्जन मैदान में उतारा है. आइए जानते हैं नई रेडियॉन में हमें क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।    कितनी है कीमत?  नई टीवीएस रेडियॉन (TVS Radeon) की कीमत 67,100 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और 73,100 रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है. ये बाइक तीन वेरिएंट्स- बेस, डिजी-ड्रम और डिजी-डिस्क में आएगी. बेस वेरिएंट की कीमत पहले के मुकाबले 1250 रुपये ज्यादा है. वहीं टॉप वेरिएंट यानी डिजी-डिस्क पहले के मुकाबले सस्ता है।  सभी वेरिएंट्स की बात करें, तो बेस वेरिएंट की कीमत 67,100 रुपये एक्स शोरूम है. वहीं डिजी-ड्रम की कीमत 70,100 रुपये और टॉप स्पेक्स डिजी-डिस्क की कीमत 73,100 रुपये एक्स शोरूम है।  क्या है बाइक में क्या?  अपडेट्स की बात करें, तो नई टीवीएस रेडियॉन में एलईडी लाइटिंग सभी वेरिएंट्स में मिलेगी. इसके अलावा नई मोटरसाइकिल में नया हेडलैम्प दिया गया है, जो सिग्नेचर डीआरएल के साथ आता है. बाइक में एलईडी टेललैम्प और एलईडी टर्न इंडीकेटर मिलता है. ये सभी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं डिजी-डिस्क में फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है, जबकि अन्य दोनों वेरिएंट्स में ड्रम ब्रेक दिए जाते हैं. मोटरसाइकिल में अपडेटेड ग्राफिक्स मिलेंगे. बेस वेरिएंट में ब्लैक और ब्लू के अलावा ब्लैक और रेड में आता है. वहीं डिजी ड्रम में ब्लैक के साथ ऑरेंज और रेड के साथ ब्लैक कलर का विकल्प मिलेगा।  टॉप वेरिएंट डिजी डिस्क में ब्लैक के साथ ऑरेंज और रेड के साथ ब्लैक डीटी मिलता है. इसके अलावा बाइक के फीचर्स में को बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में 109.7 सीसी का एयर और ऑयल कूल्ड इंजन आता है, जो 8 एचपी की पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है।   बाइक में 10 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक मिलता है. टीवीएस रेडियॉन का क्लेम्ड माइलेज 69.3 किलोमीटर प्रति लीटर का है. रेडियॉन में यूएसबी चार्जिंग और कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। 

Stock Market Rally: सेंसेक्स 1,100 अंक से ज्यादा उछला, आखिरी घंटे में निवेशकों की चांदी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को दिन निवेशकों के लिए मंगलमय साबित हुआ. खासतौर पर कारोबार का आखिरी घंटा, उस दौरान एक खबर आई और फिर सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स मानो रॉकेट बन गए. ताबड़तोड़ तेजी के साथ भागते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,000 के स्तर को पार कर गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स एक झटके में 22,700 के पार निकल गया।  Nifty 350 अंक से ज्यादा का उछाल आया. शेयर बाजार में इस जोरदार तेजी के चलते निवेशकों ने तगड़ी कमाई करते हुए 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा छाप डाले. आइए जानते हैं आखिरी कारोबार के आखिरी घंटे में हुआ क्या?  Sensex-Nifty अचानक बने रॉकेट मंगलवार को शेयर मार्केट की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 71,924 की तुलना में 71,951 पर ओपन हुआ, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा Sensex की रफ्तार तेज होती चली गई. दोपहर ढाई बजे ये इंडेक्स 72,600 के आसपास ट्रेड कर रहा था, लेकिन फिर अचानक ये रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए दिखाई दिया. अंत में सेंसेक्स 1109 अंक या 1.54% की बढ़त लेकर 73,033.78 पर क्लोज हुआ।  सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं, बल्कि एनएसई का निफ्टी भी इसके कदम से कदम मिलाकर चला. अपने सोमवार के बंद 22,363 के लेवल की तुलना में फ्लैट 22,364 पर खुला. लेकिन इसकी रफ्तार भी सेंसेक्स के जैसे ही कारोबार बढ़ते हुए तेज हो गई. मार्केट क्लोज होने पर NSE Nifty 358 अंक या 1.60% की तेजी लेकर 22,721.95 पर बंद हुआ।  निवेशकों की दौलत में इतना इजाफा शेयर मार्केट में आखिरी घंटे के कारोबार के दौरान आई इस ताबड़तोड़ तेजी के चलते शेयर बाजार निवेशकों ने मोटी कमाई कर डाली. इसका अंदाजा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों के कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन में आए उछाल को देखकर लगाया जा सकता है।  दरअसल, मार्केट क्लोजिंग के समय मंगलवार को BSE MCap 4,70,07,567.40 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो बीते कारोबारी दिन के बंद पर 4,65,91,974.21 रिकॉर्ड किया गया था. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो शेयर बाजार में निवेश करने वालों ने 4,15,593 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।  इस खबर का दिखा बड़ा असर अब बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में कारोबार के दौरान आखिरी घंटे में ऐसी क्या खबर आई जिसने सेंसेक्स-निफ्टी को रफ्तार दे दी. दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन (LTCG) और शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन (STCG) टैक्स को लेकर एक कार्यक्रम के दौरान बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि एलटीसीजी फ्रेमवर्क पर निवेशकों की चिंताओं और प्रतिक्रियाओं को सुनने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।  दरअसल, शेयर बाजार के निवेशकों और हितधारकों के लिए वित्त मंत्री की ये टिप्पणी इस टैक्स से जुड़ा एक बड़ा संकेत माना जा रहा है. खासतौर पर ऐसे समय में जबकि बजट से पहले शेयर बाजार निवेशकों और मार्केट एक्सपर्ट्स की ओर से LTCG टैक्स को हटाने या इसकी समीक्षा करने की लगातार डिमांड की जा रही है. बजट-2024 में मोदी सरकार द्वारा इक्विटी पर LTCG टैक्स को बढ़ाकर 12.5% कर दिया गया था, जिसके बाद से शेयर बाजार के एक वर्ग में इसे लेकर चिंताएं बढ़ गईं थीं। 

Hyundai की नई SUV Bayon लॉन्च, Creta और Venue के बीच होगी पोजिशन; पहली बार मिलेगा खास फीचर

नई दिल्ली त्योहारी सीजन है. बाजार में रौनक है, शोरूम में चमक है और घरों में नई गाड़ी लाने की प्लानिंग बन रही हैं. कोई बजट देख रहा है, कोई फीचर्स और कोई ऐसी SUV तलाश रहा है, जो पड़ोसियों की नजर भी खींचे और जेब पर बहुत भारी भी न पड़े. इसी मौके पर Hyundai ने अपनी ब्रांड न्यू एसयूवी Bayon से पर्दा उठाया है. डिजाइन से लेकर 12.3 इंच की दो स्क्रीन और Generative AI वॉयस असिस्टेंट तक, Bayon ने अपनी दावेदारी अभी से पेश कर दी है. Venue और Creta के बीच आने वाली ये एसयूवी सेगमेंट में एक साथ कई दिग्गज प्लेयर्स को टक्कर देने का मद्दा रखती है।  Hyundai Bayon की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी गई है. इसे ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से महज 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं. इस कार को आगामी 26 अक्टूबर को बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. उसी वक्त इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान भी होगा. तो आइये देखें कैसी है नई BAYON . Hyundai Bayon का लुक और डिजाइन खास बात यह है कि नई Bayon साइज में क्रेटा से छोटी और वेन्यू से बड़ी होगी. इसका सीधा मुकाबला Maruti Victoris जैसी SUV से होगा. नए डिजाइन, प्रीमियम केबिन और दमदार फीचर्स के साथ आने वाली इस SUV का डिजाइन काफी यूनिक और स्मार्ट नज़र आ रहा है. इसमें कंपनी की लेटेस्ट 'Art of Steel' डिजाइन थीम देखने को मिलती है. इसका लुक काफी हद तक बड़ी Hyundai Tucson जैसा नजर आता है।  हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लंबाई और दूसरे आकार से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है. उम्मीद है कि इसकी लंबाई 4 मीटर से थोड़ी ज्यादा होगी. इस तरह यह 4.3 मीटर लंबी Hyundai Creta से थोड़ी छोटी हो सकती है।  SUV के फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया गया है. बोनट के अगले हिस्से पर पतली ब्लैक स्ट्रिप में LED DRLs लगाए गए हैं, जिनका डिजाइन हुंडई के 'H' लैटर से इंस्पायर्ड है. जो आपको इससे पहले भी कंपनी की कई अलग-अलग एसयूवी में देखने को मिली है. एक चीज जो हुंडई ने अलग किया है वो है, इस एसयूवी में कनेक्टिंग और पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट बार नहीं दी है. बंपर पर मेन हेडलैंप यूनिट के साथ ब्लैक और सिल्वर रंग की मोटी क्लैडिंग दी गई है, जो इसके फ्रंट लुक को स्ट्रांग प्रेजेंस देती है।  साइड से देखने पर Bayon का डिजाइन और भी अलग नजर आता है. इसमें बाहर निकले हुए व्हील आर्च, शार्प बॉडी लाइन्स और चारों पहियों के आसपास मोटी क्लैडिंग दी गई है. इसके पेटल डिजाइन वाले अलॉय व्हील भी SUV को स्टाइलिश लुक देते हैं. कंपनी ने दरवाजों पर रेगुलर पुल-टाइप हैंडल दिए हैं, जबकि विंडो के आसपास पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है।  Bayon के पिछले हिस्से की बात करें तो पीछे की तरफ पतली ब्लैक स्ट्रिकप के साथ नए टेललैंप दिए गए हैं. टेलगेट के बीच में बड़े अक्षरों में Bayon लिखा हुआ है. इसके अलावा रूफ स्पॉयलर और ब्लैक-सिल्वर फिनिश वाला रियर बंपर भी मिलता है. कुल मिलाकर, Bayon का डिजाइन ट्रेडिशनल स्क्वॉयर SUV के बजाय एक स्टाइलिश क्रॉसओवर जैसा है. जो उम्मीद है कि ग्राहकों को पसंद आएगा।  हाईटेक केबिन Hyundai Bayon का इंटीरियर काफी शानदार है. केबिन की सबसे बड़ी खासियत 12.3-इंच की डुअल स्क्रीन है. इनमें एक स्क्रीन ड्राइवर के लिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का काम करेगी, जबकि दूसरी का इस्तेमाल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगा. इन स्क्रीन के नीचे एयर कंडीशनिंग और क्लाइमेट कंट्रोल से जुड़े बटन और डिस्प्ले दिए गए हैं. अच्छी बात यह है कि कंपनी ने हर काम के लिए टचस्क्रीन पर निर्भर रहने के बजाय कई फिजिकल बटन और नॉब भी दिए हैं।  टचस्क्रीन के नीचे शॉर्टकट बटन मिलते हैं, जबकि स्टीयरिंग व्हील पर भी कई कंट्रोल दिए गए हैं. सेंटर कंसोल पर टच-सेंसिटिव बटन भी मिलते हैं. इसका स्टीयरिंग व्हील Hyundai Venue जैसा है और इसमें ड्राइव मोड चुनने के लिए अलग कंट्रोल भी दिया गया है।  Generative AI वॉयस असिस्टेंट नई Bayon में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलेगी. इसका सबसे खास फीचर Generative AI बेस्ड वॉयस असिस्टेंट है. कंपनी के मुताबिक, भारतीय बाजार में Hyundai की किसी गाड़ी में पहली बार यह तकनीक दी जा रही है. इस सिस्टम की मदद से ड्राइवर गाड़ी से रेगुलर बातचीत की तरह बात कर सकेगा. यानी हर बार पहले से तय कमांड बोलने की जरूरत नहीं होगी. हुंडई का दावा है कि यह सिस्टम बातचीत के अंदाज में पूछे गए सवालों को समझकर उनसे जुड़ी जानकारी दे सकेगा।  इसके अलावा SUV में Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसमें 70 से ज्यादा फीचर्स होंगे. इसमें OTA अपडेट, इनबिल्ट नेविगेशन, स्प्लिट-स्क्रीन और स्मार्टफोन जैसे क्विक कंट्रोल शामिल हैं. कंपनी इसमें कई भाषाओं का सपोर्ट भी देगी, जिसमें 10 भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं और 2 अंतरराष्ट्रीय भाषाएं शामिल हैं।  इंजन और परफॉर्मेंस कंपनी का कहना है कि, Hyundai Bayon में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. यह वही इंजन है जो Creta में भी मिलता है. ये इंजन 115hp की पावर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. फिलहाल कंपनी ने इसके CNG वर्जन को पेश किए जाने की जानकारी नहीं दी है. लेकिन जानकारों का मानना है कि, इसे भविष्य में अंडरबॉडी CNG टैंक के साथ भी पेश किया जा सकता है।  क्या होगी कीमत लॉन्च से पहले Hyundai Bayon की कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. लेकिन ये हुंडई के लिए भी एक बड़ी चुनौती होगी. इसे ऐसे प्राइस के साथ बाजार में उतारना होगा जिससे वेन्यू और क्रेटा दोनों के ग्राहक इफेक्ट न हो. ऐसा माना जा रहा है कि, कंपनी इस एसयूवी को 8.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है। 

मुंबई के वर्सोवा में विराट-अनुष्का का बड़ा निवेश, ₹14.89 करोड़ का फ्लैट और परिवार के नाम भी प्रॉपर्टी

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना रियल एस्टेट निवेश बढ़ाते जा रहे हैं, इसमें उनके साथ उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं. हाल ही में Virat Kohli, Anushka Sharma और एक्ट्रेस की फैमिली ने मुंबई के पॉश वर्सोवा इलाके में तीन बड़े सौदे किए हैं. यहां के एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में एक ही मंजिल पर तीन फ्लैट खरीदे गए हैं और ये सौदा करीब 44.1 करोड़ रुपये में हुआ है. गोदरेज स्काईशोर में खरीदे फ्लैट रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स से मिली प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स को देखें, तो विराट अनुष्का और उनके परिवार द्वारा खरीदे गए ये तीनों फ्लैट मुंबई के वर्सोवा में यारी रोड पर स्थित गोदरेज स्काईशोर बिल्डिंग में हैं. अनुष्का शर्मा का फ्लैट कितना बड़ा? रिपोर्ट में प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स में दर्शाई गई डिटेल के आधार पर बताया गया है कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इस बिल्डिंग में लगभग 2,153 वर्ग फुट का एक फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत 14.89 करोड़ रुपये है. इसके लिए उन्होंने स्टांप शुल्क के तौर पर 74.47 लाख रुपये का पेमेंट किया है. इसमें तीन कवर्ड बेसमेंट पार्किंग स्पेस मिला है. अनुष्का शर्मा के माता-पिता आशिमा और अजय कुमार शर्मा ने भी यहां एक फ्लैट 10.91 करोड़ रुपये में खरीदा है. इमें दो कवर्ड बेसमेंट पार्किंग स्पेस मिला है. अभिनेत्री के माता-पिता ने 65.44 लाख रुपये का स्टांप शुल्क का भुगतान किया है. सीआरई मैट्रिक्स के मुताबिक, दोनों खरीद बीते 8 जुलाई 2026 को रजिस्टर्ड हुई हैं और इन्हें वन-स्टॉप बिजनेस सर्विसेज एलएलपी से खरीदा गया था, जिसके डेवलपर गोदरेज प्रॉपर्टीज थे. विराट कोहली संग तीसरा फ्लैट बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने अपने पति क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरा फ्लैट खरीदा है. जिसकी कीमत 18.29 करोड़ रुपये बताई गई है. जैपकी द्वारा प्राप्त संपत्ति दस्तावेजों के अनुसार, 2,644 वर्ग फुट के इस घर का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हुआ. इसमें भी तीन कार पार्किंग का स्पेस शामिल है. 24वीं मंजिल पर तीनों फ्लैट विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और उनकी फैमिली द्वारा खरीदे गए ये तीनों फ्लैट गोदरेज स्काईशोर के टावर-A की 24वीं मंजिल पर हैं. प्रोजेक्ट अभी भी अंडर कंस्ट्रक्शन है और रजिस्ट्रेशन डिटेल के अनुसार अनुष्का और उनके माता-पिता के अपार्टमेंट का पजेशन 30 जून 2031 को या उससे पहले मिलने की उम्मीद है. विराट-अनुष्का ने यहां भी किया निवेश विराट और अनुष्का की ये मुंबई में पहली खरीदारी नहीं है. उन्होंने अलीबाग में भी संपत्ति में निवेश किया है. खबरों की मानें, तो इस सेलिब्रिटी कपल ने इसी साल जनवरी 2026 में वहां दो एक दूसरे से जुड़े हुए प्लॉट खरीदे थे और इनकी कीमत 37.86 करोड़ रुपये थी. 13 जनवरी को रजिस्टर हुए इस सौदे के लिए करीब 2.27 करोड़ का स्टांप शुल्क चुकाया गया था. इससे पहले भी अलीबाग में कथित तौर पर उनकी एक प्रॉपर्टी खरीद थी. 2022 में विराट-अनुष्का ने दो लेन-देन के माध्यम से इस क्षेत्र में लगभग आठ एकड़ जमीन 19.24 करोड़ रुपये में खरीदी और बाद में वहां एक आलीशान हॉलिडे होम बनाया.

Volvo EX90 Electric SUV: भारत में आई लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV, दमदार बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ कीमत जानें

नई दिल्‍ली  भारतीय बाजार में सामान्‍य इलेक्‍ट्रिक कारों के साथ ही लग्‍जरी सेगमेंट की कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। जिसे देखते हुए लग्‍जरी वाहन निर्माता भी इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में कई विकल्‍प पेश और लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में लग्‍जरी वाहन निर्माता वोल्‍वो की ओर से भी नई गाड़ी के तौर पर Volvo EX 90 को आज लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को किस तरह की खासियत, रेंज और कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Volvo EX 90 हुई लॉन्‍च वोल्‍वो की ओर से नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ईएक्‍स 90 को आज औपचारिक तौर पर भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को नए प्‍लेटफॉर्म पर बनाया गया है। एसयूवी के लॉन्‍च के मौके पर भारत के शतरंज स्‍टार विश्‍वनाथन आनंद भी मौजूद रहे। कितनी होगी रेंज निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को फ्रंट व्‍हील और रियर व्‍हील ड्राइव विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसके साथ इसमें 106 kWh की क्षमता की बैटरी का विकल्‍प भी दिया गया है। जिससे इसे 625 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें दी गई मोटर से 245 किलोवाट पावर और 470 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिल सकता है। दूसरे विकल्‍प से इसे 500 किलोवाट पावर और 870 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कैसे हैं फीचर्स वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, ADAS, 14.5 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम 25 Bowers and Wilkins का ऑडियो सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्‍ट्रोक्रोमैटिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। कितनी है कीमत वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को भारत में 1.26 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। यह इसकी इंट्रोडक्‍ट्री कीमत है। इस कीमत पर एसयूवी को तीन दिसंबर तक बुक करवाया जा सकता है। इसके बाद कीमत में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ निर्माता की ओर से 11 किलोवाट की क्षमता का चार्जर दिया जा रहा है। एसयूवी की डिलीवरी को जनवरी 2027 से शुरू किया जाएगा।  किनसे होगा मुकाबला भारतीय बाजार में वोल्‍वो की ओर से इस एसयूवी को फ्लेगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया गया है। इसका मुकाबला Mercedes Benz EQS, BMW iX जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, भारत में दाम गिरे तो विदेशी बाजार में आई तेजी

 नई दिल्ली सोने-चांदी (gold silver) के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। ऐसे में आज यानी 12 अक्टूबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम गिरे हुए नजर आए। लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। आइए आज के ताजा रेट्स पर एक नजर डालते हैं। इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है। खबर लिखे जाने तक Comex पर सोना 0य24% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,226.40 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.37% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 61.275 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। घरेलू बाजार में गिरीं कीमतें बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दाम गिर गए। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना गिरकर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी गिरकर ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना? मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 800 रुपए गिरा और कीमत ₹1,50,706 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 500 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,25,270 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई। खरीदने से पहले चेक करें रेट्स आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,51,270 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,39,077 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,13,790 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹2,26,140 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।  

Stock Market Today: दमदार शुरुआत के बाद धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी की चाल ने निवेशकों को चौंकाया

मुंबई  शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 400 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी रफ्तार के साथ कारोबार शुरू किया. हालांकि, ये तेजी महज कुछ मिनट ही देखने को मिली और Sensex-Nifty अचानक रेड जोन में कारोबार करते हुए नजर आए. बाजार में दमदार शुरुआत के दौरान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस से लेकर टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट तक के शेयरों ने धांसू शुरुआत की।   खुलते ही Sensex-Nifty ने किया हैरान शेयर मार्केट में कारोबार की ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी ने निवेशकों को हैरान कर दिया. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 72,472 की तुलना में जोरदार तेजी लेकर 72,771 पर कारोबार की शुरुआत की और फिर 412 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,884 के लेवल पर जा पहुंचा, लेकिन इसके बाद अचानक ये शुरुआती तेजी गिरावट में बदल गई और महज कुछ मिनटों के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट लेकर 72, 379 पर आ गया।  सेंसेक्स के जैसा ही हाल एनएसई निफ्टी का भी देखने को मिला. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,520 की तुलना में तेजी लेकर 22,593 पर ओपन हुआ और फिर 22,651 तक उछला, लेकिन फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये भी अचानक फिसलने लगा और गिरकर 22,512 पर आ गया।  शुरुआती कारोबार में इन शेयरों का गदर  शेयर मार्केट की दमदार ओपनिंग के दौरान जिन शेयरों ने तेज रफ्तार के साथ कारोबार की शुरुआत की, उनमें बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल BEL Share, M&M Share, Tata Steel Share, Trent Share, Reliance Share, Eternal Share शामिल रहे, जिनमें 1-2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।  इसके अलावा BSE के मिडकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो Suzlon Share, TI India Share, KEI Share, MCX Share करीब 2 से 3 फीसदी उछलकर कारोबार करते हुए नजर आए. स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों में Syngene Share, TD Powers में तो 5-6 फीसदी की तेजी आई।   ये शेयर खुलते ही धड़ाम  अब बात करते हैं शेयर मार्केट में गिरावट को सपोर्ट करने वाले शेयरों की, तो बड़ी लार्जकैप कंपनियों में शामिल Tech Mahindra Share (3.60%), Bharti Airtel Share (2%), ITC Share (1.50%) गिरकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा एसबीआई शेयर में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. दूसरी ओर मिडकैप में शामिल Glenmark Share, Colpal Share, Yes Bank Share, Nykka Share गिरावट के साथ रेड जोन में बने हुए थे।  विदेशों से मिल रहे थे ये संकेत  शेयर बाजार में बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी और सोमवार को भी विदेशों से सेंसेक्स-निप्टी के लिए मिले जुले संकेत मिल रहे थे. एक ओर जहां गिफ्ट निफ्टी तेजी के साथ ग्रीन जोन में कारोबार करते हुए Sensex-Nifty की तेजी ओपनिंग का संकेत दे रहा था, तो वहीं जापान, हांगकांग से लेकर साउथ कोरिया के बाजार कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में ट्रेड करते हुए उथल-पुथल की ओर इशारा कर रहे थे। 

Jio IPO से लेकर ₹7,600 करोड़ के Avada Electro इश्यू तक, अक्टूबर में निवेशकों के लिए खुलेंगे कई मौके

नई दिल्ली प्राथमिक बाजार में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने की रफ्तार लगातार बनी हुई है। अक्टूबर में जियो प्लेटफॉर्म्स, जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस और अवाडा इलेक्ट्रो समेत करीब एक दर्जन कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों के आईपीओ से आईटी, स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। कौन-कौन सी कंपनियां कतार में मर्चेंट बैंकर से मिली जानकारी के अनुसार, इस महीने आईपीओ लाने की तैयारी कर रही अन्य कंपनियों में फ्यूजन सीएक्स, एचडी फायर प्रोटेक्ट, टोन्बो इमेजिंग, बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशंस, सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज, पारस हेल्थकेयर, एनडीआर इनविट ट्रस्ट, गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स और एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। इस साल अबतक 96 आईपीओ के जरिये कंपनियों ने 1.1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है। इनमें अकेले सितंबर महीने में 35 आईपीओ बाजार में आए थे। एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं? जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड की एमडी और इक्विटी कैपिटल मार्केट्स प्रमुख नेहा अग्रवाल ने कहा कि वर्ष की दूसरी छमाही में भी भारतीय प्राथमिक बाजार में मजबूत गतिविधियां जारी हैं। हालांकि, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक घटनाक्रम के कारण कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए उपयुक्त समय का चयन करना पड़ सकता है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कंपनियों के शेयरों के प्रति निवेशकों की रुचि बनी हुई है। उन्होंने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशकों के पास उपलब्ध पर्याप्त पूंजी और विदेशी निवेशकों की चुनिंदा भागीदारी से सार्वजनिक निर्गम बाजार को समर्थन मिल रहा है। Jio पर सबका ध्यान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दूरसंचार और डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। इसके भारत का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ होने की उम्मीद है। 13 अक्टूबर को खुल रहा एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ एचडी फायर प्रोटेक्ट ने अपने 712 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 258 से 271 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह निर्गम 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा। इसमें प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बिक्री (ओएफएस) के जरिये पूरी राशि जुटाई जाएगी। AI कंपनी का भी आ रहा IPO वहीं, एआई आधारित ग्राहक अनुभव सेवाएं देने वाली कंपनी फ्यूजन सीएक्स ने 702 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 275 से 289 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इसका निर्गम 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खुला रहेगा। प्रौद्योगिकी आधारित विनिर्माण मंच जेटवर्क अपने आईपीओ के जरिये करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 2,600 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 9.68 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। कंपनी का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी टोन्बो इमेजिंग ने 1.22 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव रखा है। इसका आईपीओ भी 15 से 19 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इसी अवधि में बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशंस का आईपीओ आएगा। कंपनी ने 4.32 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव दिया है। चिकित्सा उपकरण बनाने वाली सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज का आईपीओ भी 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। इस निर्गम में 1.38 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी। नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी अवाडा इलेक्ट्रो आईपीओ के जरिये 7,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। पारस हेल्थकेयर 1,800 करोड़ रुपये और एनडीआर इनविट ट्रस्ट 750 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं। गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स ने 1.97 करोड़ तक शेयरों के आईपीओ का प्रस्ताव रखा है। इन कंपनियों के निर्गम में नए शेयर जारी करने और मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी बेचने, दोनों की योजना शामिल है। जल एवं अपशिष्ट जल उपचार समाधान उपलब्ध कराने वाली एसएफसी एन्वॉयरर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज ने 150 करोड़ रुपये के नए शेयर निर्गम और 1.23 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश वाला आईपीओ प्रस्तावित किया है।

8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए 2.92 से 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग, जानें किस लेवल पर कितना बढ़ेगा बेसिक पे

नई दिल्ली 8वें पे कमीशन के सामने जो एक मुद्दा सबसे अधिक बार उठाया गया है वह है फिटमेंट फैक्टर। बेंगलुरू मीटिंग में भी कुछ पेंशनर्स से जुड़े संगठनों ने आयोग के सामने 3.833 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की थी। वहीं, अन्य कुछ संगठनों ने अलग से अपनी डिमांड की है। इन संगठनों का कहना है कि अलग-अलग पे लेवल के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर तय किया जाए। अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की डिमांड इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने आयोग से अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की है। इस संगठन ने लेवल 1 के लिए 2.92 फिटमेंट फैक्टर की जहां डिमांड की है। तो वहीं लेवल 18 के लिए संगठन ने 4.38 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इसके पीछे की वजह से संगठन ने जिम्मेदारियों को बताया है। संगठन का कहना है कि एक फिटमेंट फैक्टर अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों की जिम्मेदारी और ड्यूटी को जस्टीफाई नहीं कर पाता है। किस लेवल के लिए संगठन ने कितना फिटमेंट फैक्टर मांगा लेवल 1 से 3 के लिए – 2.92 फिटमेंट फैक्टर लेवल 4 से 8 के लिए 3.50 फिटमेंट फैक्टर लेवल 9 से 13 के लिए 3.80 फिटमेंट फैक्टर लेवल 14 से 16 के लिए 4.09 फिटमेंट फैक्टर लेवल 17 से 18 के लिए 4.38 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड IRTSA ने की है। इस डिमांड के हिसाब से अगर देखें तो लेवल 1 के कर्मचारियों का कम से कम बेसिक पे 35400 रुपये हो जाएगा। वहीं, लेवल 18 के कर्मचारियों का बेसिक 2.25 लाख रुपये प्रति माह पहुंच जाएगा। फैमिली यूनिट भी बढ़ाने की मांग ग से 5 प्रतिशत के एनुअल इंक्रीमेंट की डिमांड की है। इस समय सालाना स्तर पर 3 प्रतिशत का एनुअल इंक्रीमेंट हो रहा है। इसके अलावा IRTSA ने फैमिली यूनिट को 4.6 करने की मांग की है। मौजूदा समय में 7वें पे कमीशन के दौरान फैमिली यूनिट 3 थी। वहीं, नए घर के खर्च को भी जोड़ने की मांग हुई है। 8वें पे कमीशन की अगली मीटिंग मुंबई में होगी। इसके पहले दिल्ली, लखनऊ, पुडुचेरी, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता में हो चुकी है।