samacharsecretary.com

गिल-राहुल के शतकों के बाद भारतीय गेंदबाजों का जलवा, अफगानिस्तान के 9 विकेट गिरे

मुल्लांपुर मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच का आज (8 जून) तीसरा दिन है. अफगानी टीम अपनी पहली पारी में बैटिंग कर रही है और उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. अफगानिस्तान के 9 विकेट गिर चुके हैं. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की. मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था. पहली पारी में अफगानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे दिन के ही खेल में अफगानिस्तान ने पांच विकेट गंवा दिए. अब्दुल मलिक (16 रन), रहमानुल्लाह गुरबाज (17 रन) और अफसर जजई (3 रन) के विकेट स्पिनर मानव सुथार ने झटके. सुथार का ये डेब्यू मुकाबला है. वहीं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सेदिकुल्लाह अटल (17 रन) और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20 रन) को पवेलियन रवाना कर दिया. रहमत शाह ने शानदार बैटिंग कर अफगानी इनिंग्स को संभालने का प्रयास किया. तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम को प्रसिद्ध कृष्णा ने जल्द ही कामयाबी दिलाई और उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई को बोल्ड किया. रहमत शाह की शानदार बैटिंग जारी रही और वो भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 50 या उससे ज्यादा की इनिंग्स खेलने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज बने. शराफुद्दीन अशरफ ने रहमत का साथ देने की कोशिश की, लेकिन मानव सुथार ने उनकी इनिंग्स पर ब्रेक लगा दिया. अफगानिस्तान की पहली पारी का स्कोरकार्ड: बल्लेबाज                                 विकेट                                                रन अब्दुल मलिक                      कॉट मोहम्मद सिराज, बोल्ड मानव सुथार         16 सेदिकुल्लाह अटल                 बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा                                      17 रहमानुल्लाह गुरबाज              कॉट साई सुदर्शन, बोल्ड मानव सुथार                 12 रहमत शाह                           बोल्ड मानव सुथार                                       60 हशमतुल्लाह शाहिदी               LBW प्रसिद्ध कृष्णा                                        20 अफसर जजई                        कॉट एंड बोल्ड मानव सुथार                              3 अजमतुल्लाह उमरजई              बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा                                         0 शराफुद्दीन अशरफ                    कॉट ऋषभ पंत, बोल्ड मानव सुथार                    11 नांगेयालिया खरोटी                     नाबाद      विकेट पतन: 28-1 (अब्दुल मलिक, 5.4 ओवर), 40-2 (सेदिकुल्लाह अटल, 8.4 ओवर), 62-3 (रहमानुल्लाह गुरबाज, 19.2 ओवर), 98-4 (हशमतुल्लाह शाहिदी, 32.2 ओवर), 113-5 (अफसर जजई, 39.5 ओवर), 118-6 (अजमतुल्लाह उमरजई, 44.2 ओवर), 142-7 (शराफुद्दीन अशरफ, 55.1 ओवर) भारत की पहली पारी में शुभमन-राहुल के शतक भारतीय टीम के लिए पहली पारी में कप्तन शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक जड़े. शुभमन ने 15 चौके और एक छक्के की सहायता से 177 गेंदों पर 126 रन बनाए. शुभमन के टेस्ट करियर की ये 11वीं सेंचुरी रही. वहीं केएल राहुल ने 11 चौके की मदद से 165 बॉल पर 100 रनों का योगदान दिया. राहुल के टेस्ट करियर का ये 12वां शतक रहा. साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52 रन) भी अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके. भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (564/8 d, 127 ओवर) बल्लेबाज                         विकेट                                                        रन यशस्वी जायसवाल     कॉट अफसर जजई, बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी              24 केएल राहुल              कॉट रहमानुल्लाह गुरबाज, बोल्ड जियाउर रहमान           100 साई सुदर्शन             कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी                           81 शुभमन गिल            कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी                            126 ऋषभ पंत                कॉट अजमतुल्लाह उमरजई, बोल्ड हशमतुल्लाह शाहिदी        81 ध्रुव जुरेल                बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी                                          19 वॉशिंगटन सुंदर           नाबाद                                                                    52* मानव सुथार            कॉट अफसर जजई, बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी                    28 मोहम्मद सिराज       बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी                                              22 कुलदीप यादव            नाबाद                                                                       9* विकेट पतन: 41-1 (यशस्वी जायसवाल, 11.6 ओवर), 180-2 (साई सुदर्शन, 42.4 ओवर), 247-3 (केएल राहुल, 60.2 ओवर), 416-4 (शुभमन गिल, 95.5 ओवर), 452-5 (ध्रुव जुरेल, 101.5 ओवर), 456-6 (ऋषभ पंत, 102.4 ओवर), 510-7 (मानव सुथार, 116.5 ओवर), 540-8 (मोहम्मद सिराज, 120.4 ओवर) मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा. मुकाबले में अफगानिस्तान की प्लेइंग … Read more

BCCI की खास रणनीति में टेस्ट और वनडे पर पूरा फोकस

नई दिल्ली IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में बल्ले से धमाल मचाने वाले शुभमन गिल को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली. गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान ने हालिया आईपीएल सीजन में 732 रन बनाकर खुद को टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल किया था. ऐसे में माना जा रहा था कि उनकी टी20 टीम में वापसी तय है, लेकिन चयनकर्ताओं ने अलग रास्ता चुना. अब इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और चयन समिति ने शुभमन गिल के लिए एक लंबी रणनीति तैयार की है, जिसके तहत उन्हें फिलहाल टी20 क्रिकेट से दूर रखकर टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर पूरा फोकस करने को कहा गया है. भारतीय टीम का शेड्यूल काफी टाइट शुभमन गिल इस समय भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं. अगले डेढ़ साल में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत नौ अहम मैच खेलने हैं, जबकि वनडे विश्व कप 2027 से पहले टीम करीब 35 ओडीआई मुकाबले भी खेलेगी. ऐसे में चयनकर्ता नहीं चाहते कि गिल तीनों फॉर्मेट लगातार खेलते हुए शारीरिक और मानसिक थकान का शिकार हों. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि गिल का फिट और फ्रेश रहना भारत की भविष्य की योजनाओं के लिए बेहद जरूरी है. सूत्र ने कहा, 'चयनकर्ता नहीं चाहते कि शुभमन गिल पर जरूरत से ज्यादा क्रिकेट का बोझ पड़े. उन्हें टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी करनी है. अगले दो वर्षों में भारत के सामने दो बड़े लक्ष्य हैं- डब्ल्यूटीसी फाइनल और 2027 का वनडे विश्व कप. इसलिए गिल की फिटनेस और फॉर्म को प्राथमिकता दी जा रही है.' भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अपने बचे हुए नौ टेस्ट मैचों में से कम से कम सात जीतने होंगे. यानी आने वाले महीनों में शुभमन गिल पर सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि कप्तान के रूप में भी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. ऐसे में चयनकर्ता चाहते हैं कि उनका पूरा ध्यान फिलहाल रेड बॉल क्रिकेट पर रहे. बीसीसीआई की नजर सिर्फ WTC पर नहीं है. 2027 वनडे विश्व कप को भी भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा मिशन माना जा रहा है. पिछले कुछ वर्षों में वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्हें भारत के भविष्य का चेहरा माना जाता है. यही वजह है कि बोर्ड उन्हें लंबे समय तक फिट रखने के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट की रणनीति पर काम कर रहा है. चयनकर्ताओं का मानना है कि गिल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत को आईसीसी ट्रॉफियां दिलाने में अहम भूमिका निभा सकता है. टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर रहने के बावजूद शुभमन गिल का टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है. आईपीएल 2025 में उन्होंने 650 रन बनाए थे, जबकि आईपीएल में 732 रन ठोककर अपनी क्लास साबित की. हालांकि, भारतीय टी20 टीम के लिए 2025 में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा था. उन्होंने 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ 291 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि शुभमन गिल के लिए टी20 क्रिकेट के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं. बीसीसीआई का मानना है कि 2028 टी20 विश्व कप और लॉस एंजेलिस ओलंपिक अभी काफी दूर हैं. ऐसे में फिलहाल उनकी प्राथमिकता टेस्ट और वनडे क्रिकेट है. सूत्र के अनुसार, 'दो साल बाद कौन खिलाड़ी किस फॉर्म और फिटनेस में होगा, यह अभी कोई नहीं जानता. इसलिए फिलहाल योजना 2027 वनडे विश्व कप तक की है. उसके बाद हालात के अनुसार फैसला लिया जाएगा.'

डेब्यूटेंट मानव सुथार का कमाल, अफगानिस्तान के 3 बड़े विकेट झटके

  मुल्‍लांपुर मुल्‍लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। यह दिन भी पूरी तरह भारत के नाम रहा। पहले भारतीय बल्‍लेबाजों ने गदर काटा, फिर डेब्यूटेंट मानव सुथार ने गेंद से अफगान टीम के होश उड़ा दिए। दिन का खेल समाप्‍त होने तक अफगानिस्‍तान ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर 113 रन बनाए। अफगानिस्‍तान टीम अभी भी 451 रन पीछे है। शतक से चूके पंत पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक भारतीय टीम का स्‍कोर 368/3 था। शुभमन गिल (103) शतक और ऋषभ पंत (50) फिफ्टी लगाकर नाबाद थे। दूसरे दिन गिल के रूप में पहला विकेट गिरा। भारतीय कप्‍तान ने 117 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल (19) सस्‍ते में आउट हुए। पंत शतक से चूक गए और 81 रन बना पाए। सिराज की तूफानी बल्‍लेबाजी डेब्‍यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने 41 गेंदों पर 28 और मोहम्‍मद सिराज ने 12 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर (52) अर्धशतक लगाकर नाबाद रहे। अफगानिस्‍तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 6 विकेट चटकाए। भारतीय टीम ने पारी 564/8 पर घोषित कर दी। सुथार ने चटकाए 3 विकेट पहली पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की कमर मानव सुथार ने तोड़ दी और 3 विकेट चटकाए। वहीं प्रसिद्ध कृष्‍णा को भी 2 सफलताएं मिलीं। अपने कोटे के पहले और पारी के 5वें ओवर में सुथार ने अब्‍दुल मलिक (16) को सिराज के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा सुथार ने रहमानुल्लाह गुरबाज (12) और अफसर जजई (3) को अपने जाल में फंसाया। कृष्‍णा ने सेदिकुल्लाह अटल (17) को बोल्‍ड और कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20) को LBW आउट किया। दूसरे दिन स्‍टंप तक रहमत शाह 81 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद हैं।  

FIFA वर्ल्ड कप से पहले इराक खिलाड़ी को एयरपोर्ट पर रोका गया

नई दिल्ली FIFA वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका में नया बखेड़ा हो गया. दरअसल, अमेरिका पहुंचने पर इराक के स्टार स्ट्राइकर आयमेन हुसैन को हिरासत में लिया गया और एयरपोर्ट पर उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की गई. हुसैन, जो इराक के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और जिनके गोल ने देश के लिए वर्ल्ड कप में जगह पक्की की थी, उन्हें शनिवार तड़के शिकागो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद आखिरकार अमेरिका में एंट्री की इजाजत दे दी गई. वहीं इराक की नेशनल टीम के फोटोग्राफर तलाल सलाह को 10 घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखने के बाद देश में एंट्री नहीं दी गई. इराकी ओलंपिक समिति के साथ काम करने वाले और नेशनल फुटबॉल टीम के साथ करीबी संपर्क रखने वाले अधिकारी ने बताया कि लंबी पूछताछ के दौरान हुसैन के फोन की भी जांच की गई. अधिकारी ने कहा, 'नेशनल टीम के फोटोग्राफर तलाल सलाह को 10 घंटे से ज़्यादा समय तक रोका गया, उनके फोन की भी वैसी ही जांच हुई और आखिरकार उन्हें अमेरिका में एंट्री नहीं दी गई.' इस घटना के बारे में इराकी फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं आई, जबकि US इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने भी हिरासत की खबरों पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की. बता दें कि इस बार FIFA वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं. इराक चार दशकों में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहा है. टीम की कमान 30 साल के हुसैन संभालेंगे, साथ ही इप्सविच टाउन के फॉरवर्ड अली अल-हमादी और युवा खिलाड़ी अली जसीम और यूसुफ अमीन भी टीम का हिस्सा होंगे. टीम को ग्रुप 1 में फ्रांस, सेनेगल और नॉर्वे के साथ रखा गया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भारत की बड़ी पारी: 22 रन से रिकॉर्ड चूका इतिहास

 मुल्लांपुर इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। टीम इंडिया के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने शतक जड़े। वहीं साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने पंजा खोला। वह अफगानिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। शुभमन गिल ने वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी पूरी होने के बाद पारी घोषित कर दी जिस वजह से भारत जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी पारी भारत की 564 रनों की यह पारी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड तोड़ने से मात्र 22 रनों से चूक गया। जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 586 रनों का 204 में बनाया था। अगर गिल लंच ब्रेक तक इंतजार कर लेते तो यह रिकॉर्ड भारत के नाम हो जाता। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ यह 564 रन 127 ओवर में 4.44 के नेट रन रेट के साथ बनाए है। यह भारत का एक पारी में 500 से अधिक टोटल के दौरान दूसरा सबसे बेहतरीन रनरेट है। टीम इंडिया ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में 4.50 की औसत के साथ 600 रन बनाए थे। टेस्ट की एक पारी में 500+ के टोटल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन-रेट 4.50 (600-ऑल-आउट) बनाम SL, गाले, 2017 4.44 (564/8d) बनाम AFG, मुल्लांपुर, 2026* 4.44 (726/9d) बनाम SL, ब्रेबोर्न, 2009 4.43 (574/8d) बनाम SL, मोहाली. 2022 4.33 (649/6d) बनाम WI, राजकोट, 2018 शुभमन गिल और केएल राहुल की शतकीय पारी केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 100 रनों की शानदार पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक है। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने हाथ खोले। गिल ने पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। गिल दूसरे दिन 126 के निजी स्कोर पर आउट हुए। वहीं साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जड़े, मगर दोनों शतक से चूक गए और 81-81 के निजी स्कोर पर आउट हुए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुल्लांपुर टेस्ट: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाया विशाल स्कोर

न्यू चंडीगढ़ भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज (7 जून) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. भारतीय टीम की पहली पारी में बल्लेबाजी जारी है. केएल राहुल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. भारतीय टीम की ओर से इस मैच में मानव सुथार को खेलने का मौका मिला, जिनका ये इंटरनेशनल डेब्यू मैच है. दूसरी ओर अफगानिस्तान के लिए नांगेयालिया खरोटी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट के मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा. केएल राहुल ने अपना 12वां टेस्ट शतक जड़ते हुए 165 बॉल पर 100 रन बनाए. राहुल ने अपनी इनिंग्स में 11 चौके जड़े. कप्तान शुभमन गिल ने भी 11 चौके और एक छक्के की मदद से 138 बॉल पर शतक पूरा किया. गिल के टेस्ट करियर की ये 11वीं सेंचुरी रही. साई सुदर्शन ने 81 और यशस्वी जायसवाल ने 24 रन बनाए. पहले दिन के खेल के आखिर में ऋषभ पंत ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की. दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने संभली शुरुआत की. अफगानी गेंदबाजों ने भी इस दौरान सटीक लेंथ पर गेंदबाजी की. मोहम्मद सलीम सफी ने शुभमन को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया. शुभमन ने 15 चौके और एक छक्के की मदद से 177 गेंदों पर 126 रन बनाए. शुभमन और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 169 रनों की साझेदारी हुई. शुभमन के बाद क्रीज पर उतरे ध्रुव जुरेल कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें सलीम सफी ने बोल्ड किया. भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड:   बल्लेबाज                                    विकेट                                                      रन यशस्वी जायसवाल      कॉट अफसर जजई, बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी                     24 केएल राहुल             कॉट रहमानुल्लाह गुरबाज, बोल्ड जियाउर रहमान                      100 साई सुदर्शन            कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी                                     81 शुभमन गिल          कॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी                                      126 ऋषभ पंत              कैच अजमतुल्लाह उमरजई, बोल्ड हशमतुल्लाह शाहिदी                  81 ध्रुव जुरेल               बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी                                                    19 वॉशिंगटन सुंदर            मानव सुथार            विकेट पतन: 41-1 (यशस्वी जायसवाल, 11.6 ओवर), 180-2 (साई सुदर्शन, 42.4 ओवर), 247-3 (केएल राहुल, 60.2 ओवर), 416-4 (शुभमन गिल, 95.5 ओवर), 452-5 (ध्रुव जुरेल, 101.5 ओवर), 456-6 (ऋषभ पंत, 102.4 ओवर) अफगानिस्तान की टीम को टेस्ट क्रिकेट का उतना ज्यादा अनुभव नहीं है. उसका टेस्ट डेब्यू जून 2018 में भारत के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था. तब भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पारी और 262 रनों से परास्त किया. अफगानिस्तान ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने चार में जीत हासिल की. सात मुकाबले अफगानी टीम ने हारे और एक मुकाबला ड्रॉ़ पर भी समाप्त हुआ. अब भारतीय टीम दूसरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है. मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा. अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी.

अय्यर को कप्तानी, तिलक बने उपकप्तान; एशियन गेम्स और सीरीज के लिए टीम घोषित

नई दिल्ली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन 6 जून (शनिवार) को हुआ. चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है, उससे बड़े मैसेज निकलकर सामने आए हैं. आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 में भारत को चैम्पियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को ना सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है. सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर है, जिन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टीम में मौका मिला है. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव अब टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे. पिछले कुछ दिनों से श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने की खबरें सामने आ रही थीं और अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस पर आधिकारिक मुहर लगा दी. श्रेयस ने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में खेला था, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें फिर से टीम में जगह दिला दी. आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर ने 14 मैचों में 498 रन बनाए थे. कप्तान के रूप में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने 2024 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को खिताब जिताया, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) को फाइनल तक पहुंचाया. इससे पहले 2020 के सीजन में उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) फाइनल तक पहुंची थी. चयनकर्ताओं ने इसी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें टी20 टीम की कमान सौंपी है. सिर्फ कप्तानी ही नहीं बदली है, बल्कि उप-कप्तान भी नया चुना गया है. अक्षर पटेल की जगह युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है. यह फैसला साफ संकेत देता है कि भारतीय टीम प्रबंधन लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 और अगले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा नेतृत्व तैयार करना चाहता है. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हुई, वो थे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी. राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस युवा बल्लेबाज ने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था. उन्होंने पूरे सीजन में 72 छक्के जड़े और क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वैभव ने सिर्फ आईपीएल में ही नहीं, बल्कि अंडर-19 विश्व कप में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. फाइनल में शतक लगाकर उन्होंने भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. अब उन्हें शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. हार्दिक-रिंकू भी टीम का हिस्सा नहीं टीम चयन में एक और बड़ा फैसला हार्दिक पंड्या को लेकर सामने आया है. इस स्टार ऑलराउंडर को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स तीनों स्क्वॉड से बाहर रखा गया है. माना जा रहा है कि चयनकर्ता अब उन्हें वनडे क्रिकेट और 2027 विश्व कप की तैयारियों पर फोकस करने देना चाहते हैं. आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक को पीठ में चोट भी लगी थी, जिसके बाद वह कुछ मुकाबलों से बाहर रहे थे. हालांकि अब उन्हें फिटनेस क्लियरेंस मिल चुका है. वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी टीम में जगह नहीं मिली है, जिनकी हालिया फॉर्म उतनी संतोषजनक नहीं रही थी. प्रिंस यादव की भी एंट्री जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से आराम दिया गया है. हालांकि वह एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. चयनकर्ताओं ने यह फैसला उनके वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया है. वहीं आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे | आईपीएलस 2026 में 28 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है. शानदार सीजन के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी, जिससे साफ हो गया है कि फिलहाल उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी की संभावना कम है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी. एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.

फीफा वर्ल्ड कप के बीच याद आया भारतीय फुटबॉल का गोल्डन दौर

नई दिल्‍ली  फीफा विश्व कप 2026 का काउंड डाउन जारी है। 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) 2026 से फुटबॉल के इस महाकुंभ की शुरुआत होगी और फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं। फीफा विश्व कप 2026 में 48 टीमों के बीच 104 मैच खेले जाएंगे। इन टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप में बांटा गया है। 11 जून से 27 जून तक ग्रुप स्‍टेज के मैच होंगे। 28 जून से 3 जुलाई तक राउंड ऑफ 32, 4 से 7 जुलाई तक राउंड ऑफ 16 के मुकाबले खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल 9 से 11 जुलाई तक होगा। इसके बाद सेमीफाइनल 14 और 15 जुलाई, तीसरे स्थान का मैच 18 जुलाई को होगा। बिना जूतों के उतरी भारतीय टीम आइए इस बीच आपको भारतीय मेंस फुटबॉल टीम के एक ब्लैक एंड व्हाइट दौर में ले चलते हैं। भारतीय फुटबॉल टीम ने 1948 के लंदन ओलंपिक (London Olympics 1948) में डेब्‍यू किया। यह टीम फ्रांस के खिलाफ मैच के लिए नंगे पैर मैदान पर उतरी थी। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर दावे किए जाते हैं कि प्‍लेयर्स के पास जूते खरीदने के पैसे नहीं थे। सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी बहुत कम थी। इस मैच में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। स्वतंत्र भारत की ओर से पहला इंटरनेशनल फुटबॉल गोल सरंगापानी रमन ने इसी मैच में किया था। तब भारत के कोच बलेदास चटर्जी थे। अपनी मर्जी से नहीं पहले जूते ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित 'ओलंपिक में भारतीय फुटबॉल' के बारे में एक डिटेल्‍ड ब्रीफिंग में यह उल्लेख किया गया है कि 31 जुलाई, 1948 को आयोजित मैच के दौरान भारतीय टीम के 11 में से 8 प्‍लेयर्स ने अपनी मर्जी से जूते नहीं पहने थे। हम भारत में फुटबॉल खेलते हैं भारतीय टीम के तब के कप्तान तालीमेरेन एओ (Talimeren Ao) ने अपनी टीम के नंगे पैर खेलने के बारे में कहा, "हम भारत में फुटबॉल खेलते हैं, जबकि आप लोग बूटबॉल खेलते हैं।" माना जाता है कि 8 खिलाड़ियों ने पूर्वी लंदन के क्रिकलफील्ड स्टेडियम के गीले और फिसलन भरे मैदान पर बिना जूते के खेलना पसंद किया। 1953 तक फीफा जैसे कई इंटरनेशनल टूर्नामेंटों में मैचों के दौरान जूते पहनने के बारे में कोई नियम नहीं थे। भारतीय फुटबॉल का गोल्‍डन एज भारत ने इसके बाद लगातार तीन ओलंपिक खेले। इनमें हेल्सिंकी 1952, मेलबर्न 1956 और रोम 1960 शामिल हैं। मेलबर्न में भारतीय फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली एशियाई टीम बनी। इंडिया ने क्वार्टरफाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को शिकस्‍त दी थी। इसके बाद सेमीफाइनल में भारत को यूगोस्लाविया से हार मिली। साथ ही कांस्य पदक मैच में बुल्गारिया से हारने के कारण सैमार बनर्जी की अगुवाई वाली भारतीय टीम मेडल जीतने से चूक गई। 1948 से 1960 के बीच का दौर भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग के रूप में माना जाता है।  

आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक से भारत बना चैंपियन, जापान को फाइनल में करारी शिकस्त

जापान  भारत ने अंडर-18 हॉकी पुरुष एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारत के सामने डिफेंडिंग चैंपियन जापान की चुनौती थी। इस टूर्नामेंट में जापान की टीम अभी तक अजेय थी। उसने पूल राउंड में भारत को भी हराया था। टीम इंडिया ने कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज हॉकी स्टेडियम में मेजबानों को कोई मौका नहीं दिया और 4-1 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे सफल देश बन गया है। टीम की यह तीसरी ट्रॉफी है। पाकिस्तान ने दो बार खिताब जीता है। भारत ने दूसरे मिनट में ही गोल दागा मलेशिया को सेमीफाइनल में 8-1 से हराने वाली जापानी टीम फाइनल में कमाल नहीं कर पाई। मैच के दूसरे ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। आशीष तानी पूर्ति ने इसपर गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर के अंत में 28वें मिनट में आशीष ने भारत की तरफ से दूसरा गोल किया। 30वें मिनट में केतन कुशवाहा ने फील्ड गोल करके अंतर 3-0 कर दिया। आशीष तानी पूर्ति ने लगाई हैट्रिक तीसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में आशीष ने भारत के लिए एक और गोल किया। इसके साथ ही उनका हैट्रिक पूरा हुआ और टीम की बढ़त 4-0 की हो गई। जापान की तरफ से नुमादा गाकू ने पेनल्टी कॉर्नर से 52वें मिनट में गोल किया। भारत ने इसके अलावा मेजबान टीम को कोई मौका नहीं दिया और मैच को 4-1 से अपने नाम करके खिताब जीत लिया। आशीष हाईएस्ट गोल स्कोरर रहे आशीष तानी पूर्ति ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 गोल दागे। भारत के केतन कुशवाहा और साउथ कोरिया के यूं जेह्योक 8-8 गोल के साथ दूसरे नंबर पर रहे। फाइनल मुकाबले में भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। तीनों पर ही आशीष ने गोल दागे। वहीं जापान को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इंडिया ने उन्हें सिर्फ एक ही गोल दागने दिया।

लगातार तीन बार सही अनुमान के बाद फिर चर्चा में क्लेमेंट, नीदरलैंड्स को बताया विजेता

नई दिल्ली जर्मनी के गणितज्ञ योआखिम क्लेमेंट की पिछले तीन फीफा विश्व कप की भविष्यवाणी सच हुई है। 2014 में जर्मनी, 2018 में फ्रांस और 2022 में उन्होंने अर्जेंटीना को चैंपियन बनने का अनुमान लगाया था। उनके तीनों ही अनुमान सही हुए थे। फीफा विश्व कप 2026 के शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। योआखिम क्लेमेंट के अनुमान के अनुसार इस बार नीदरलैंड्स की टीम खिताब जीतेगी। योआखिम क्लेमेंट का कहना है कि उन्होंने यह मॉडल यह दिखाने के लिए बनाया था कि विश्व कप विजेता का अनुमान लगाना लगभग असंभव है। 2014 में जब उनकी भविष्यवाणी सही निकली और जर्मनी चैंपियन बना, तो वे खुद भी हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, 'जब जर्मनी ब्राजील में विश्व चैंपियन बना तो मैं चौंक गया था, क्योंकि अधिकांश विशेषज्ञों का मानना था कि कोई भी यूरोपीय टीम दक्षिण अमेरिका में विश्व कप नहीं जीत सकती।' कैसे काम करता है क्लेमेंट का मॉडल? योआखिम क्लेमेंट का मॉडल कई अहम बातों को ध्यान में रखता है। जैसे- किसी देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी, उस देश की आबादी, लोगों में फुटबॉल की लोकप्रियता, फीफा रैंकिंग में टीम की स्थिति। इसके साथ ही लक का भी एलिमेंट है। क्लेमेंट इस बात पर भी जोर देते हैं कि किस्मत का रोल फुटबॉल में बहुत बड़ा होता है। किसे हराकर चैंपियन बनेगा नीदरलैंड्स? अपने मॉडल के अनुसार क्लेमेंट का अनुमान है कि नीदरलैंड सेमीफाइनल में स्पेन को हराकर फाइनल में पहुंचेगा। दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और पुर्तगाल के बीच होगा। इसमें पुर्तगाल को जीत मिलेगी। फाइनल में नीदरलैंड्स की टीम पुर्तगाल के खिलाफ जीत हासिल करेगी। हालांकि उनकी पिछली भविष्यवाणियां सही रही हैं, लेकिन क्लेमेंट खुद लोगों को उनकी भविष्यवाणी पर दांव लगाने से मना करते हैं। उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल लॉटरी जैसा है। अगर कोई मेरी भविष्यवाणी के आधार पर सट्टा लगाता है, तो मैं उसकी मदद नहीं कर सकता।' उन्होंने इसे सिक्का उछालने जैसा बताते हुए कहा कि अगर कोई चार बार लगातार सही अनुमान लगा ले, तो इसका मतलब यह नहीं कि अगली बार भी वही होगा। फीफा विश्व कप में नीदरलैंड्स का सफर नीदरलैंड्स ने अभी तक फीफा विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। टीम इस बार ग्रुप एफ में है। इस ग्रुप में जापान, स्वीडन और ट्यूनीशिया की भी टीम है। 1974 और 1978 के अलावा 2010 में टीम फाइनल तक पहुंची थी। 2014 में उसने तीसरे स्थान पर फिनिश किया था। 2018 में क्वालीफाई करने में फेल रहने के बाद 2022 में नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था। इस बार टीम का पहला मुकाबला 14 जून को जापान से है।