samacharsecretary.com

हैदराबाद ने पंजाब को मात देकर बनाई टेबल की पहली पोज़िशन

हैदराबाद  सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया है. यह IPL 2026 सीजन में पंजाब टीम की लगातार तीसरी हार है. ये वही टीम है, जो पहले सात मुकाबलों में एक भी नहीं हारी थी. कूपर कोनोली अंत तक लड़ते रहे, लेकिन उनकी 107 रनों की शतकीय पारी पंजाब को जीत नहीं दिला पाई।  हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में SRH की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने दमदार अर्धशतक लगाए, लेकिन उन्हें कई जीवनदान भी मिले. हैदराबाद को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में पंजाब टीम की खराब फील्डिंग का भी बड़ा हाथ रहा।  काम नहीं आया कूपर कोनोली का शतक पंजाब 236 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि 4 रन के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे. कूपर कोनोली पारी के दूसरे ओवर में बैटिंग करने आ गए थे, उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और 59 गेंद में 107 रनों की पारी खेल नाबाद लौटे. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए।  कूपर चाहे पंजाब को जीत ना दिला पाए हों, लेकिन उन्होंने शतक ना लगाया होता तो पंजाब का नेट रन रेट धड़ाम से नीचे गिर गया होता. कप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे, जो सिर्फ 5 रन बना पाए. मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन और सूर्यांश शेडगे ने 25 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज कोनोली का साथ नहीं दे पाया।  पंजाब की लगातार तीसरी हार यह पंजाब किंग्स की सीजन में लगातार तीसरी हार है. वह बहुत लंबे अरसे से टेबल के टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद ने अब पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है. दूसरी ओर हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं, क्योंकि उसके 14 अंक हो गए हैं. SRH के तीन मुकाबले बचे हैं, जिनमें एक जीत भी उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग सुनिश्चित कर देगी।  अभिषेक-हेड ने दिलाई तूफानी शुरुआत टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में 54 रन की साझेदारी कर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई. अभिषेक 13 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े. ट्रेविस 19 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए. एसआरएच 84 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी।  ईशान-क्लासेन ने मिले मौकों को भुनाया यहां से ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 88 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. इन दोनों ही बल्लेबाजों के कैच छूटे जिनका फायदा उठाते हुए ईशान और क्लासेन ने अर्धशतक ठोके. ईशान 32 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. नितीश रेड्डी ने हेनरिक क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 63 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. क्लासेन 43 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश रेड्डी ने 13 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 29 रन बनाए. पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक ने 1-1 विकेट निकाला। 

व‍िनेश फोगाट का डोप टेस्ट विवाद, स्टार रेसलर को नोट‍िस के जरिए करारा झटका

चंडीगढ़  भारतीय पहलवान व‍िनेश फोगाट (Vinesh Phogat) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंटरनेशनल टेस्ट एजेंसी (ITA) ने उन्हें दिसंबर 2025 में डोप टेस्ट मिस करने के मामले में नोटिस जारी किया है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब वह नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिए वापसी की तैयारी कर रही हैं।  ITA के अनुसार, 18 दिसंबर 2025 को एक डोपिंग कंट्रोल ऑफिसर (DCO) तय समय पर जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन व‍िनेश को लोकेट नहीं कर सके. इस पूरे मामले की समीक्षा के बाद 4 मई 2026 को उन्हें आधिकारिक नोटिस भेजा गया।  नियमों के मुताबिक, Registered Testing Pool (RTP) में शामिल खिलाड़ियों को रोजाना सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच एक घंटे का स्लॉट तय करना होता है, जिसमें वे बिना किसी पूर्व सूचना के टेस्ट के लिए उपलब्ध रहें. व‍िनेश इस नियम का पालन करने में नाकाम रहीं।  अपनी सफाई में व‍िनेश ने बताया कि वह उस दिन बेंगलुरु से चंडीगढ़ यात्रा कर रही थीं. इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ट मिस होने के बाद उन्होंने DCO के साथ सहयोग भी किया. उन्होंने यह भी कहा कि वह हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र से जुड़ी एक मीटिंग के लिए चंडीगढ़ में थीं।  हालांकि, ITA उनकी दलीलों से संतुष्ट नहीं हुआ. एजेंसी ने कहा कि व‍िनेश यह साबित नहीं कर पाईं कि उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई, खासकर तब जब उन्होंने टेस्ट से पहले या उसी दिन SMS, ईमेल या ऐप के जरिए अपनी लोकेशन अपडेट नहीं की।  व‍िनेश फोगाट अब क्या कर सकती हैं? अब व‍िनेश के पास 4 मई से एक हफ्ते का समय है, जिसमें वह इस फैसले के खिलाफ प्रशासनिक समीक्षा की मांग कर सकती हैं. अगर यह साबित होता है कि यह चूक लापरवाही के कारण हुई, तो ITA का फैसला अंतिम माना जाएगा।  फिलहाल राहत की बात यह है कि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसल‍िंग (UWW) और वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी के नियमों के अनुसार एक बार टेस्ट मिस करने पर कोई सस्पेंशन नहीं होता. लेकिन अगर 12 महीनों के भीतर तीन बार ऐसा होता है, तो खिलाड़ी को दो साल तक के बैन का सामना करना पड़ सकता है।  दिलचस्प बात यह है कि यह नोटिस उन्हें उस समय मिला है, जब उन्होंने हाल ही में पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण शरण स‍िंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. व‍िनेश ने दावा किया कि वह उन छह पीड़ितों में शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में पक्षपात को लेकर भी चिंता जताई थी. हालांकि WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने उन्हें निष्पक्ष मौका देने का भरोसा दिलाया है। 

BCCI ने IPL 2026 फाइनल अहमदाबाद शिफ्ट किया, बेंगलुरु को लगा झटका, टिकट विवाद बना कारण

अहमदाबाद  IPL final to be played in Ahemdabad: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ वेन्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है. सूत्रों के मुताबिक इस बार टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद में होगा. वहीं, क्वालिफायर-1 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 के मुकाबले चंडीगढ़ में होंगे।  गौर करने वाली बात यह है कि IPL के नियमों के अनुसार फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैम्प‍ियन के होम ग्राउंड पर होना चाहिए था. ऐसे में बेंगलुरु इस रेस में सबसे आगे था, लेकिन हाल ही में हुए टिकट विवाद ने पूरा समीकरण बदल दिया।  सूत्रों की मानें तो टिकटों की बिक्री और उससे जुड़े मैनेजमेंट इश्यूज के कारण BCCI ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया. यही वजह है कि अब फाइनल को अहमदाबाद शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।  हालांकि अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फैन्स और फ्रेंचाइजियों को अब बोर्ड के फाइनल ऐलान का इंतजार है. अगर यह प्लान फाइनल होता है, तो IPL 2026 के प्लेऑफ अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ सकता है।  हालांकि प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है. इसकी तारीखों का ऐलान भी जल्द होने की उम्मीद है. ध्यान रहे आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को हुई थी. अंत‍िम लीग मुकाबला यानी 70वां मैच 24 मई को खेला जाएगा. बाकी बचे प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल मुकाबला इसके बाद होगा. फाइनल का द‍िन 31 मई तय है।  IPL 2026 क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच के बदले वेन्यू   बता दें कि सिर्फ आईपीएल 2026 का फाइनल ही नहीं, बल्कि क्वालीफायर-1 और 2, एलिमिनेटर मैचों के वेन्यू में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। IPL 2026 Qualifier 1: अब धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा। Eliminator & Qualifier 2: चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में इन दो अहम मुकाबलों की भिड़ंत होगी। फाइनल मैच: अहमदाबाद के मैदान पर ही होगा, जहां से विजेता टीम मिलेगी। IPL 2026 Final Date: प्लेऑफ और फाइनल मैच कब? आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1: 26 मई 2026, मंगलवार, धर्मशाला आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर 2026: 27 मई 2026, बुधवार, चंडीगढ़ आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2: 29 मई 2026, शुक्रवार, चंडीगढ़ आईपीएल 2026 फाइनल मैच: 31 मई 2026, रविवार, अहमदाबाद क्या है MLA टिकट विवाद? आईपीएल 2026 का फाइनल मैच का वेन्यू बदलने की वजह MLA टिकट विवाद बताई जा रही है। ये विवाद सीजन के ओपनिंग मैच से पहले शुरू हुआ था कि हर MLA को कम से कम 5 टिकट मिलनी चाहिए, यह कहते हुए कि जनप्रतिनिधि VIP होते हैं और उन्हें टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना चाहिए।  इसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि MLA और MP को आरसीबी मैचों के लिए 3-3 टिकट दिए जाएंगे। इस फैसले के बाद टिकट के दुरुपयोग के आरोप लगने लगे। हालांकि, कर्नाटक के गृह मंत्री जी.परमेश्वर ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं और उनका गलत इस्तेमाल नहीं होता।  उन्होंने ये भी साफ किया कि ये टिकट नॉन-ट्रांसफरेबल हैं और आमतौर पर विधायक या उनके परिवार के सदस्य ही मैच देखने आते हैं। अब इस विवाद की वजह से डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के होम ग्राउंड में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है। सीजन का समापन 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रैंड फाइनल के साथ होगा. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से, TATA IPL 2026 प्लेऑफ्स इस बार विशेष रूप से तीन अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे. बेंगलुरु को पहले फाइनल की मेजबानी के लिए चुना गया था. लेकिन स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ आवश्यकताओं के कारण फाइनल का वेन्यू बदल दिया गया।  प्लेऑफ्स के शेड्यूल के मुताबिक, मंगलवार 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। इसको जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम क्वालीफायर 2 में जाएगी। वहीं, अगले दिन यानी बुधवार 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 को हारने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि एलिमिनेटर हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर शुक्रवार 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही आयोजित होगा। वहीं, आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार 31 मई को खेला जाएगा। क्वालीफायर 1 की विजेता और क्वालीफायर 2 की विजेता टीम की टक्कर फाइनल में होगी। आपको बता दें, क्वालीफायर 1 उन टीमों के बीच खेला जाता है, जो लीग फेज के बाद पॉइंट्स टेबल में नंबर एक और नंबर दो पर रहती हैं, जबकि एलिमिनेटर में नंबर 3 और नंबर 4 की टीम भिड़ती हैं। इस तरह पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में रहने पर आपको दो मौके प्लेऑफ्स में पहुंचने के मिलते हैं। इसलिए टॉप 4 से ज्यादा टॉप 2 के लिए भी लड़ाई होती है। IPL 2026 प्लेऑफ्स का शेड्यूल क्वालीफायर 1 – मंगलवार 26 मई – HPCA स्टेडियम, धर्मशाला एलिमिनेटर – बुधवार 27 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ क्वालीफायर 2 – शुक्रवार 29 मई – न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ फाइनल – रविवार 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद आमतौर पर आईपीएल के प्लेऑफ्स के मुकाबले दो शहरों में खेले जाते हैं, लेकिन बीसीसीआई ने इस बार स्पेशल केस का हवाला देकर तीन शहरों में इसका आयोजन करने का फैसला किया है। अभी तक क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मैच एक मैदान पर, जबकि क्वालीफायर 2 और फाइनल दूसरे मैदान पर खेला जाता था, लेकिन इस बार क्वालीफायर 1 अलग, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 अलग और फाइनल अलग मैदान पर खेला जाएगा। यहां तक कि बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि बेंगलुरु से मेजबानी क्यों छिनी? बीसीसीआई ने अपनी मीडिया रिलीज में बताया, "कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों से, IPL 2026 प्लेऑफ्स के मुकाबले इस सीजन में तीन जगहों पर एक स्पेशल केस के तौर पर कराए जाएंगे। बेंगलुरु को शुरू में फाइनल होस्ट … Read more

सैमसन की आंधी में बिखरी दिल्ली, चेन्नई ने 8 विकेट से मारी बाज़ी

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर संजू सैमसन ने फिर से कमाल की पारी खेली। इस बार शतक नहीं लगा पाए, लेकिन नाबाद 87 रनों की पारी शतक से कम भी नहीं थी, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई। चेन्नई की टीम अब 10 में से 5 मुकाबले जीत चुकी है। मंगलवार 5 मई को चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य था, जिसे सीएसके ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। संजू सैमसन का साथ कार्तिक शर्मा ने निभाया। दोनों ने मिलकर 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी की और मैच को फिनिश किया। मैच के बाद संजू सैमसन ने कई बातों को लेकर खुलकर जवाब दिए। प्लेयर ऑफ द मैच बने संजू सैमसन से पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पूछा गया कि भीड़ आपको चेट्टा-चेट्टा कह रही है, क्या आपको यह पसंद है? इस पर सैमसन बोले, "हां, वे मुझे चेट्टा कह रहे हैं, लेकिन मुझे संजू ज़्यादा पसंद है।" उन्होंने आगे अपनी पारी और शॉट्स को लेकर कहा,"मुझे लगता है कि हम यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आपके लिए क्या सच में अच्छा काम करता है और आप बेसिक्स पर टिके रहने की कोशिश करते हैं और इस फ़ॉर्मेट में अपने हाथों पर भरोसा करते हैं, तो मुझे लगता है कि मैं पिछले दो-तीन महीनों से ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपने शुरुआती मूवमेंट पर थोड़ा काम कर रहा हूं और यह अच्छा हो रहा है।" क्रीज का इस्तेमाल करने को लेकर सैमसन ने कहा, "हां, मैं पिछले तीन से पांच साल से ऐसा कर रहा हूं। तो मुझे लगता है कि आराम निश्चित रूप से आपके माइंडसेट और उस कॉन्फिडेंस में बहुत बड़ा रोल निभाता है जिसके साथ आपको बैटिंग करनी होती है और फिर निश्चित रूप से यह एक टैक्टिकल मूव भी है। तो बॉलर्स और विकेट के हिसाब से, मैं थोड़ा घूमने की कोशिश करता हूं।" शांत रहने को लेकर जब उनसे पूछा गया तो सैमसन ने कहा, "सच कहूं तो, मैं हमेशा ऐसा ही रहता हूं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब आप मुझे बीच में ज़्यादा देख रहे हैं, तो मुझे लगता है कि यही वजह है। लोग कह रहे हैं कि वह बहुत शांत है। जब मैं बाहर बैठा होता हूं, तब भी मैं असल में बहुत शांत रहता हूं और जब मैं बैटिंग कर रहा होता हूं, 'थोड़ा ज़्यादा हो रहा है, तो सब देख रहा है कि, हां यार, यह थोड़ा ज़्यादा शांत है'।" सैमसन ने बताया प्लान अपनी पारी को लेकर संजू ने कहा, "सच कहूं तो सर, मुझे लगता है कि हम जिस लक्ष्य का पीछा कर रहे थे और विकेट कैसा बर्ताव कर रहा था, उसे देखते हुए मुझे लगा कि अगर हमारे पास बिना किसी नुकसान के 30-35 रन या एक विकेट भी होता, तो हम आसानी से, जैसे कि मैं स्पिन के ख़िलाफ़ और बीच के ओवरों में क्या कर सकता हूं, यह जानते हुए भी, मैं अपना गेमप्लान बहुत अच्छी तरह जानता हूं। तो मैंने सोचा कि अगर मैं पावरप्ले में कुछ एक्स्ट्रा टाइम भी लेता हूं, तो जिस तरह के शॉट्स मेरे पास हैं, मुझे लगता है कि मैं बीच के ओवरों में फ़ायदा उठा सकता हूं। यही प्लान था और कभी-कभी यह अच्छा भी होता है।   आज, यह अच्छा रहा। बहुत खुश हूं।" सैमसन ने नाबाद 87 रनों की पारी खेली। इसके बारे में उनसे पूछा गया कि क्या यह पारी शतक से बेहतर है? इस पर सैमसन ने कहा, "नहीं। शतक हमेशा खास होते हैं, सर। मुझे ऐसा लगता है। आज भी शतक तक पहुंचने की इच्छा थी, लेकिन मुझे लगा कि इसके लिए मुझे थोड़ा ज़्यादा मतलबी होना पड़ेगा। इसलिए मैंने सोचा चलो गेम जीतते हैं और दूसरा पार्टनर बहुत अच्छी बैटिंग कर रहा था। तो मैं उसे यह नहीं कहना चाहता था, 'एक सिंगल दे दे यार, मैं सौ बना लूंगा'। मैंने ऐसा नहीं कहा। मुझे लगता है कि सच में मजा आया, मुझे लगता है कि नॉट आउट रहना, गेम खत्म करना आपको ज़्यादा सैटिस्फैक्शन देता है। तो मैंने बस इसका मज़ा लिया और कुछ और गेम बाकी हैं। देखते हैं कि क्या मैं तीसरा शतक बना पाता हूं या नहीं।"

मैच में पहले बैटिंग करेगी दिल्ली कैपिटल्स, कप्तान का बड़ा फैसला

दिल्ली  आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नहीं दिखेंगे। उन्होंने इस मुकाबले के लिए दिल्ली ट्रैवल ही नहीं किया है। चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह किसे खिलाया जाएगा यह भी देखना होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज लुंगी एनगिडी सिर में चोट लगने के बाद सात दिन आराम किया और अब वापस आ गए हैं वे खेलते हुए दिखेंगे। हालांकि, युवा बल्लेबाज साहिल प्रकाश अभी भी चोटिल हैं। हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी? हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स 20-12 से आगे है। दिल्ली में भी मेहमान टीम का रिकॉर्ड 6-2 का है। 2022 से दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच जीते हैं जबकि दिल्ली ने दो। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रनों की बारिश होने की उम्मीद है। मैट पिच नंबर चार पर खेला जाएगा। क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XII? चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XII- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह/आकाश मधवाल। दिल्ली कैपिटल्स संभावित XII- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निस्संका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विप्रराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, डेविड मिलर, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी दार, रेहान अहमद, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी। चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसेन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फोल्क्स।

SRH और PBKS के बीच टक्कर, प्लेऑफ रेस तेज

हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से 6 मई को होगा। इस सीजन में SRH ने अपने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 4 में हार झेली है। वहीं, PBKS ने अपने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं और 3 में शिकस्त का सामना किया है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं। SRH का पलड़ा रहा है भारी IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान SRH ने 17 मैच जीते हैं। PBKS की टीम सिर्फ 8 मैच जीतने में सफल हो पाई है। IPL 2026 की पहली भिड़ंत में PBKS ने SRH को 6 विकेट से हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे SRH ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। ऐसी हो सकती है PBKS की प्लेइंग इलेवन PBKS को अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में PBKS की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 163/9 का स्कोर भी बना सकी थी और फिर लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी थी। अब अगले मैच में PBKS की टीम अपने बल्लेबाजों से अच्छा प्रदर्शन चाहेगी। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल। इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH SRH को अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में SRH की पारी 165 रन पर सिमट गई थी। SRH की टीम अभिषेक और हेड की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी। बता दें कि अभिषेक जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, और ईशान मलिंगा। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर SRH: प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, और जीशान अंसारी। PBKS: शशांक सिंह, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन और हरप्रीत बरार। कैसी होगी पिच की स्थिति? राजीव गांधी क्रिकेट स्‍टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। एक बार बल्लेबाजों की यहां नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है। यहां सर्वोच्च स्कोर SRH (286/6 बनाम RR, 2025) ने ही बनाया है। कैसा रहेगा मौसम? एक्यूवेदर के मुताबिक, 6 मई को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की कुछ खास संभावना नहीं है। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें SRH के अभिषेक ने 10 पारियों में 48.88 की औसत और 206.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 440 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। प्रभसिमरन ने 8 पारियों में 51.57 की औसत और 174.39 की स्ट्राइक रेट से 361 रन अपने नाम किए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में SRH के ईशान मलिंगा ने 10 मुकाबलों में 21.73 की औसत के साथ 15 विकेट लिए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? SRH और PBKS के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

पिता बनने के बाद भावुक हुए केएल राहुल, कहा—बेटी संग हर दर्द हो जाता है दूर

 बंगलूरू दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने हाल ही में पिता बनने के अनुभव को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर बताया। उन्होंने कहा कि बेटी के आने के बाद उन्हें असली खुशी, शांति और सुकून का एहसास हुआ है। राहुल ने जियोस्टार के कार्यक्रम सुपरस्टार्स में कहा, 'पिता बनना मेरे लिए सबसे खूबसूरत चीज रही है। मुझे हमेशा लगता था कि मेरी जिंदगी में शांति और खुशी है, लेकिन मैं गलत था। जब तक आप अपने बच्चे को गोद में नहीं लेते, तब तक असली खुशी, सुकून और आनंद का मतलब नहीं समझते।'  बेटी से दूर रहना सबसे मुश्किल केएल राहुल ने जनवरी 2023 में अभिनेत्री अथिया शेट्टी से शादी की थी। दोनों ने 2025 की शुरुआत में अपनी बेटी इवारा का स्वागत किया। राहुल ने बताया कि बेटी जैसे-जैसे बड़ी हो रही है, उससे दूर रहना और मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि जैसे-जैसे वह बड़ी होगी, चीजें आसान हो जाएंगी, लेकिन अब तो और मुश्किल हो गया है। वह दौड़ती है, बातें करने की कोशिश करती है। मैं चाहता हूं कि मैच खेलकर लौटूं, उसके साथ समय बिताऊं और फिर मैदान पर जाऊं, लेकिन ऐसा हमेशा संभव नहीं होता।' राहुल ने कहा कि क्रिकेटर की जिंदगी में चोट, दबाव और चिंता आम बात है, लेकिन बेटी की एक मुस्कान सब कुछ बदल देती है। उन्होंने कहा, 'जब मैं वापस आता हूं और उसे मुस्कुराते देखता हूं, जब वह मुझे गले लगाती है और किस करती है, तो मेरी सारी चोटें, दर्द और चिंताएं खत्म हो जाती हैं। पिछले एक साल में इसने मेरे क्रिकेट की भी मदद की है।' भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि अब वह खेल को लेकर जरूरत से ज्यादा नहीं सोचते और इसी वजह से क्रिकेट फिर से रोमांचक लगने लगा है। उन्होंने कहा, 'अब मैं खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। जब मैं 4-5 घंटे मैदान पर होता हूं, तो पूरी तरह फोकस रहता हूं। मैं खेल का आनंद लेता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं।' राहुल ने माना कि करियर की शुरुआत में उन्हें सिर्फ टेस्ट खिलाड़ी माना जाता था, लेकिन उन्होंने अपनी सफेद गेंद क्रिकेट में पहचान बनाई। उन्होंने कहा, '10 साल पहले मैं टी20 टीम का हिस्सा बनने के लिए कुछ भी कर देता। मुझे अच्छा टी20 खिलाड़ी नहीं माना जाता था। इसलिए उस छवि से बाहर निकलना और यहां तक पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है।'

फिर दिखी पुरानी MI—दीपक चाहर की बहन ने सूर्यकुमार की कप्तानी पर कसा तंज?

मुंबई आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे-जैसे आईपीएल अपने अंजाम की ओर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की जंग और दिलचस्प होती जा रही है। सोमवार को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा।  लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे थे। मैच के बाद एमआई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे फैंस हार्दिक पांड्या पर तंज मान रहे हैं। इस मैच से पहले हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने नौ में से सात मैच गंवाए थे। मालती ने लिखा कि लखनऊ के खिलाफ मैच में पुरानी मुंबई इंडियंस की झलक दिखी। साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ भी की। मालती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'फिर असली मुंबई इंडियंस जैसी फीलिंग आई! लगभग सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बहुत बढ़िया खेले रेयान रिकेल्टन और रोहित भैया! सूर्यकुमार की कप्तानी भी शानदार रही। और दीपक ने पूरे चार ओवर डाले, बहुत अच्छी गेंदबाजी भाई! यह सही मायनों में टीम गेम था। यही है मुंबई इंडियंस!' फैंस इस पोस्ट को हार्दिक पर तंज मान रहे हैं। हार्दिक की कप्तानी की जमकर आलोचना भी हो रही है। यह जीत पांच बार की चैंपियन टीम के लिए बड़ी राहत बनकर आई, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहीं। मुंबई की टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ आखिरी स्थान पर है। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन के कारण यह मैच नहीं खेल सके थे। दीपक चाहर को इस मैच से पहले पूरे चार ओवर भी डालने को नहीं मिल रहे थे। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 43 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। दीपक ने अपने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 15 रन खर्च किए, जो लखनऊ सुपर जाएंट्स को 228 रन पर रोकने में बेहद अहम साबित हुआ।

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टक्कर पर सबकी नजर

नई दील्ली दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस वक्त अंक तालिका के बीच में हैं। यानी ना तो ये प्लेऑफ के करीब हैं और ना ही इस रेस से बाहर हुई हैं। आज जो टीम जीतेगी, उसके लिए संभावनाएं और प्रबल हो जाएंगी, वहीं हारने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। इस बीच जरा जानने और समझने की कोशिश करते हैं कि आज का मैच कौन सी टीम जीत सकती है। दिल्ली और चेन्नई के अंक तालिका में बराबर अंक आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। अभी तक की बात करें तो दोनों टीमों ने नौ मैच खेलकर उसमें से चार में जीत दर्ज की है और पांच में उन्हें हार मिली है। दोनों टीमों के पास इस वक्त आठ अंक हैं। बेहतर रन रेट के आधार पर सीएसके छठे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम नंबर सात पर है। आज का मैच दिल्ली के होम ग्राउंड पर है, जिसका उसे फायदा मिल सकता है। संजू सैमसन का फॉर्म बरकरार, अब कप्तान रुतुराज गायकवाड ने भी दिखाए अपने हाथ बात अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की करें तो अब तक खेले गए 32 मुकाबलों में से 20 मैच सीएसके ने जीते हैं और 12 में डीसी की टीम ने बाजी मारी है। हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स की बात करें तो दिल्ली में खेले गए पिछले आठ मैचों में से टीम ने छह में जीत दर्ज की है। पिछले ही मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को मात दी थी, इसलिए उसके हौसले बुलंद हैं। संजू सैमसन तो पहले से ही अच्छे फार्म में थे, अब कप्तान रुतुराज गायकवाड ने भी अच्छी बल्लेबाजी शुरू कर दी है। टीम के ​लिए अच्छी बात ये है कि तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वे पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं। केएल राहुल की बैटिंग दिल्ली के लिए प्लस प्वाइंट, मिचेल स्टार्क की वापसी से आई जान अब बात करते हैं दिल्ली कैपिटल्स की। टीम भले ही अपने घर पर खेल रही हो, लेकिन उसके लिए सब कुछ अच्छा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। ये बात और है कि केएल राहुल इस वक्त जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे 400 से अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी आ गए हैं, पिछले ही मैच में उन्होंने तीन विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है। आज चेन्नई की जीत की ज्यादा संभावना, दिल्ली भी कर सकती है कमाल आज के मैच में अगर दोनों टीमों का आंकलन किया जाए तो पता चलता है कि मैच बराबरी का होगा। हालांकि फिर भी सीएसके लिए थोड़े से चांस ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दिल्ली को अपने घर पर कम नहीं आंका जा सकता। यहां की पिच बल्लेबाजों को खूब रास आती है। पिच सपाट और बाउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं। उम्मीद है कि जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। दिल्ली में शाम को ओस आती है।

इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं अनुष्का, इंग्लैंड-ए के खिलाफ अपनी कप्तानी में खेलेंगी 3 मैच

ग्वालियर  बीसीसीआई ने इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की कप्तानी के लिए ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा पर भरोसा जताया है. अनुष्का शर्मा की कप्तानी में वुमन इंडियन ए क्रिकेट टीम टी20 क्रिकेट के 3 मुकाबले इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।  बीसीसीआई ने घोषित की इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम भारतीय क्रिकेट में ग्वालियर का बोलबाला होने जा रहा है. ये शायद पहली बार होगा जब भारतीय क्रिकेट टीम को ग्वालियर की बेटी कप्तानी संभालेगी. ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को टी20 मुकाबलों के लिए इंडिया-ए स्क्वाड की घोषणा के साथ इंग्लैंड टूर का टीम कप्तान बनाया है. इंग्लैंड दौरे से पहले वन डे और टी20 दोनों ही क्रिकेट फॉर्मेट के लिए बीसीसीआई ने वुमेंस इंडिया-ए स्क्वॉड्स का ऐलान कर दिया है।  अनुष्का शर्मा टी20, हरलीन देओल वन-डे की कैप्टन अनुष्का शर्मा को जहां इंग्लैंड के लिए टीम कैप्टेंसी सौंपी गई है वहीं इसी स्क्वाड में ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया. दोनों ही खिलाड़ियों के खेल में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने दोनों पर भरोसा जताया है. इंडिया ए महिला टीम का इंग्लैंड टूर आगामी 20 जून से शुरू होगा. इस सीरीज के टी20 मुकाबले नॉर्थम्पटन और चेल्सफोर्ड में खेले जाएंगे. वहीं वन-डे मैचेस के लिए घोषत स्क्वॉड की कैप्टन की जिम्मेदारी एक बार फिर हरलीन देओल के कंधों पर है।  पहले लग चुके हैं चकिंग के आरोप ग्वालियर और अनुष्का शर्मा के लिए ये बड़ी ऑपर्च्युनिटी है. इससे पहले अप्रैल में साउथ अफ्रीका सीरीज में भारतीय महिला सीनियर टीम में उन्होंने अपना डेब्यू किया था और अब टीम की जिम्मेदारी संभालने का मौका उन्हें बीसीसीआई ने दिया है. ये इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि, साल 2024 में अनुष्का शर्मा पर चकिंग के आरोप लगे थे. जिस पर बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में उनकी गेंदबाजी पर बैन लगा दिया था, और अब उन्हें टीम कप्तान बना दिया है।  डेब्यू के तुरंत बाद मिली इंडिया ए की कप्तानी अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब कुछ ही दिनों के अंतराल में उन्होंने इंडिया ए की कप्तानी मिल गई है। इस खिलाड़ी ने WPL 2026 में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इंडिया ए वुमेंस टी20 टीम की उपकप्तान वृन्दा दिनेश को बनाया गया है। जबकि प्रतिका रावल वनडे टीम की उपकप्तान हैं। यह टीम उस वक्त इंग्लैंड दौरे पर ए टीम का सामना करेगी, जिस वक्त सीनियर टीम टी20 वर्ल्ड कप खेल रही होगी। इंडिया ए बनाम इंग्लैंड ए सीरीज का शेड्यूल     पहला टी20: 20 जून 2026, नॉर्थैम्पटन काउंटी ग्राउंड     दूसरा टी20: 23 जून 2026, नॉर्थैम्पटन काउंटी ग्राउंड     तीसरा टी20: 25 जून 2026, Chelmsford काउंटी ग्राउंड     पहला वनडे: 28 जून 2026, Hove काउंटी ग्राउंड     दूसरा वनडे: 1 जुलाई 2026, टॉन्टन     तीसरा वनडे: 4 जुलाई 2026, टॉन्टन इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला ए टीम के स्क्वाड     टी20 इंडिया ए स्क्वाड: अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृन्दा दिनेश (उपकप्तान), जी कमालिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वजा वेर्लेकर, जिंतीमनी कलिता, साइमा ठाकुर, सिमरन शर्मा, श्वेता सेहरावत, दीया यादव, मिन्नू मनी, शबनम शकील, तनुजा कंवर।     वनडे इंडिया ए स्क्वाड: हरलीन देओल (कप्तान), प्रतिका रावल (उपकप्तान), प्रिया पूनिया, तनिषा सिंह, जी कमालिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसबनीस, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिंतीमनी कलिता, साइमा ठाकुर। हरमनप्रीत कप्तान, स्मृति मंधाना उपकप्तान: T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, WPL के 2 नए नाम शामिल 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है। हरमनप्रीत कौर को इस टीम की कमान सौंपी गई है और स्मृति मंधाना उपकप्तान हैं ये है इंडिया-ए (महिला) टी20 स्क्वाड अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उप कप्तान), जी कमलिनी (विकेट कीपर), उमा चेट्री, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वाजा वर्लेकर, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकुर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मीनू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर