samacharsecretary.com

GT vs PBKS: टॉस गुजरात के नाम, जानिए दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI

अहमदाबाद  गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें रविवार को आईपीएल 2026 के डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने हैं। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स की टीम लगातार मुकाबले जीतते हुए आ रही है और अब तक टीम ने सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है। पंजाब ने 8 मैच खेलते हुए 6 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में निरंतरता की कमी दिखी है। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम ने 9 मैच खेलते हुए 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 गंवाए हैं। गुजरात टेबल में 5वें स्थान पर है। GT vs PBKS मैच में किसने जीता टॉस गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात-पंजाब प्लेइंग इलेवन गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

भारतीय टेनिस में नया सितारा: मानस धामने पहुंचे चैलेंजर फाइनल में

 नई दिल्ली 18 साल के भारतीय खिलाड़ी मानस धामने ने कजाखस्तान के शिमकेंट में खेले जा रहे क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फ्रांस के एंटोनी गिबाउडो को सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार एटीपी चैलेंजर फाइनल में जगह बनाई। अब धामने की नजर खिताब जीतने पर होगी, जब वह फाइनल में बेल्जियम के बुवायसार गदामौरी से रविवार को मुकाबला करेंगे। धामने ने संयमित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए गिबाउडो को 6-4, 6-3 से मात दी। पहले सेट में कड़ी टक्कर के बाद उन्होंने अहम मौके पर ब्रेक हासिल किया, जबकि दूसरे सेट में उन्होंने बेसलाइन से खेल पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। इस सप्ताह उनका शानदार प्रदर्शन उनकी रैंकिंग और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ावा देगा, क्योंकि वह जूनियर से प्रोफेशनल सर्किट की ओर अपने सफर को आगे बढ़ा रहे हैं। सोमवार को उनकी रैं¨कग में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है और वह टाप-400 में प्रवेश कर सकते हैं।

MI vs LSG: वानखेड़े में टकराव, दोनों टीमों को जीत की तलाश

मुंबई आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ये सीजन दोनों ही टीमों के लिए काफी निराशजनक रहा है. एमआई की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है, जबकि एलएसजी 10वें स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 8-8 मैचों में से 2-2 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में दोनों ही टीमों की जीत की तलाश है, जिससे एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. इससे पहले जानते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी है. मुंबई की पिच रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर अब तक काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. इस सीजन अब तक इस मैदान पर 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन मैच रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं सिर्फ दो मैच डिफेंड करने वाली टीम ने अपने नाम किया है. पिछले मैच में हैदराबाद ने एमआई के खिलाफ 244 रनों का टारगेट चेज कर दिया था. MI vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें एलएसजी ने 6 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि एमआई सिर्फ 2 बार जीती है. आंकड़ों के हिसाब से लखनऊ का पलड़ा एकतरफा भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस सीजन दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसकी वजह से ये एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है. दोनों टीमों का फुल स्क्वाड मुंबई- हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत. लखनऊ– ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिश.

मैदान पर जैमीसन का गुस्सा पड़ा भारी: IPL एक्शन, फर्ग्यूसन बोले—“इतना भी नहीं…”

नई दिल्ली सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने राजस्थान के 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जिस तरह का सेंड-ऑफ दिया, उसने विवाद खड़ा कर दिया है। आईपीएल ने इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हुए जैमीसन पर कार्रवाई की है, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि खेल में ऐसा जुनून जरूरी है। क्या था पूरा मामला? मैच के दूसरे ही ओवर में जैमीसन ने एक सटीक यॉर्कर डालकर वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 4 रन पर बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जैमीसन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। उन्होंने काफी आक्रामक अंदाज में तालियां बजाईं और बल्लेबाज की ओर बढ़ते हुए सीधे उनकी आंखों में देखा। 15 साल के एक युवा बल्लेबाज के खिलाफ इस तरह का व्यवहार फैंस और जानकारों को रास नहीं आया और इसे हद से ज्यादा आक्रामक माना गया। आईपीएल की कार्रवाई, डिमेरिट पॉइंट और चेतावनी मैच रेफरी राजीव सेठ ने जैमीसन को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का आरोप लगा, जो किसी खिलाड़ी को उकसाने या अपमानजनक इशारे करने से संबंधित है। जैमीसन ने अपनी गलती मान ली, जिसके बाद उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया और भविष्य के लिए आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है। फर्ग्यूसन का बचाव, फैंस को खिलाड़ियों का जुनून पसंद है' इस विवाद के बीच न्यूजीलैंड के ही गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने दोस्त जैमीसन के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। फर्ग्यूसन ने 'ॉइंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'काइल मेरा अच्छा दोस्त है। वह काफी जोश में था, जो कि समझ में आता है। दुनिया के इस हिस्से में विकेट लेना आसान नहीं है और वह एक बड़ा विकेट था। मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है।' फर्ग्यूसन ने आगे कहा कि फैंस मैदान पर खिलाड़ियों का जुनून देखना पसंद करते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा, 'जैमीसन खुद एक बड़े कद का खिलाड़ी है, इसलिए जब इतना बड़ा खिलाड़ी बहुत सारी भावनाएं दिखाता है, तो वह और भी बड़ा नजर आता है।" उम्र और खेल भावना पर छिड़ी बहस सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस तेज है कि क्या 15 साल के बच्चे के खिलाफ जैमीसन जैसा अनुभवी और कद-काठी वाला गेंदबाज इतना आक्रामक हो सकता था? जहाँ एक तरफ नियम जैमीसन को दोषी मान रहे हैं, वहीं फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी इसे टी20 क्रिकेट की गर्मी और रोमांच का हिस्सा बता रहे हैं। फिलहाल, जैमीसन की इस हरकत ने दिल्ली कैपिटल्स के अनुशासन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

75 साल के अरबपति की ₹2.70 लाख करोड़ की संपत्ति, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स खरीदी

जयपुर  आईपीएल (IPL 2026) चल रहा है, क्रिकेट के मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों की खरीद-बिक्री भी जोर शोर पर है. राजस्थान रॉयल्स टीम को नया मालिक मिला है. भारतीय मूल के अरबपति और स्टील किंग के नाम से पहचाने जाने वाले लक्ष्मी मित्तल परिवार ने Rajsthan Royals को खरीद लिया है. इसके लिए लिए डील 15,660 करोड़ रुपये में डन हुई है।  अरबपति Lakshmi Mittal के परिवार ने देश में वैक्सीन किंग कहे जाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के साथ मिलकर ये डील की है. रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल टीम का सौदा पूरा होने के बाद, मित्तल फैमिली के पास राजस्थान रॉयल्स का लगभग 75% मैजोरिटी स्टेक होगा, जबकि Adar Poonawalla के पास करीब 18% हिस्सा रहेगा. बाकी की हिस्सा अन्य निवेशकों के पास होगा।  मित्तल-पूनावाला ने मिलकर की डील डन  स्टील किंग अरबपति लक्ष्मी मित्तल आर्सेलरमित्तल के फाउंडर हैं. उनकी फैमिली ने ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमति जताई, और फिर मनोज बदले व उनके ग्रुप से राजस्थान रॉयल्स का अधिग्रहण किया है. इस सौदे की वैल्यू करीब 1.65 अरब डॉलर ( लगभग 15,660 करोड़ रुपये) बताई गई है।  लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल-भाटिया, आदर पूनावाला और मनोज बदले राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में शामिल होंगे. आदित्य मित्तल लक्ष्मी मित्तल के बेटे हैं, जबकि वनीशा मित्तल-भाटिया उनकी बेटी हैं।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य रेग्युलेटर्स से अनुमोदन मिलने के बाद 2026 की तीसरी तिमाही में यह सौदा पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।  लक्ष्मी मित्तल बोले- मैं बहुत उत्साहित राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की शुरुआती टीमों में से एक है और इसने साल 2008 में पहला आईपीएल सीजन अपने नाम किया था. इस डील को लेकर अरबपति लक्ष्मी मित्तल ने कहा है कि इस इन्वेस्टमेंट के साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव है।  मित्तल के मुताबिक, 'मुझे क्रिकेट से प्यार है और मेरा परिवार राजस्थान से ही है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स के अलावा मैं किसी और IPL Team का हिस्सा नहीं बनना चाहूंगा. कई महान खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनी है और मैं इस शानदार टीम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं.' वहीं सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि वे इस सौदे से खुश हैं, राजस्थान रॉयल्स एक मजबूत विरासत वाली प्रमुख आईपीएल फ्रेंचाइजी है।  स्टील किंग की इतनी है नेटवर्थ लक्ष्मी मित्तल का जन्म और पालन-पोषण उत्तरी राजस्थान के सादुलपुर में हुआ था और उन्हें देश में Steel King के तौर पर पहचाना जाता है. भारतीय मूल के स्टील टाइकून अरबपति Lakshmi Mittal अब तक ब्रिटेन के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे थे. बीते कुछ समय पहले ही उन्होंने ब्रिटेन (UK) छोड़ने का फैसला लेते हुए सबको चौंका दिया था।  फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों को देखें, तो लक्ष्मी मित्तल भारतीय अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर शामिल हैं. उनकी नेटवर्थ (Lakshmi MIttal Networth) 28.4 अरब डॉलर है।  1995 में लंदन शिफ्ट हुए थे मित्तल लक्ष्मी मित्तल साल 1995 में लंदन गए थे और वे जल्द ही ब्रिटेन के सबसे प्रमुख भारतीय कारोबारियों में से एक बन गए.  उन्होंने अपनी संपत्ति आर्सेलर मित्तल के माध्यम से बनाई, जो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है. इसमें Lakshmi Mittal और उनके परिवार के पास लगभग 40% की हिस्सेदारी है. 2021 में लक्ष्मी मित्तल ने सीईओ की भूमिका अपने बेटे आदित्य मित्तल को सौंप दी थी, लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखा है।  ब्रिटेन में संपत्ति के अलावा अरबपति लक्ष्मी मित्तल के पास दुबई में एक हवेली है और अब उन्होंने यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में पास नाया आइलैंड पर एक डेवलपमेंट प्रोजेक्स में बड़े हिस्से खरीदे हैं. इसके अलावा बिलियनेयर्स-रो कहे जाने वाले केंसिंग्टन पैलेस गार्डन्स में उनकी संपत्तियां देश के सबसे महंगे घरों में शामिल हैं। 

राजस्थान रॉयल्स डील में अड़चन: अमीर निवेशक के बावजूद पैसे का इंतजाम नहीं

नई दिल्ली आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की 1.63 अरब डॉलर की बिक्री में पेच फंस गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रमुख इनवेस्टर ग्रुप में फंडिंग की दिक्कत, रेगुलेटरी पचड़ों और खरीदारों के कंसोर्टियम के जटिल ढांचे के कारण इस डील में देरी हो रही है। सोमानी ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम में रॉब वॉल्टन, शीला फोर्ड हैंप और उनके पुत्र माइकल हैंप जैसे ग्लोबल इनवेस्टर शामिल हैं। रॉब वॉल्टन का ताल्लुक दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक वॉल्टन फैमिली से है। वह एनएफएल की टीम डेनवर ब्रोंकोस के भी प्रिंसिपल ओनर हैं। शीला फोर्ड हैंप एनएफएल फ्रेंचाइजी डेट्रॉयट लॉयंस की प्रिंसिपल ओनर हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के को-फाउंडर मनोज बदले के निवेश वाली कंपनी रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप ने कहा कि काल सोमानी के साथ चर्चा चल रही है और हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा परिणाम आए। हालांकि यह साफ नहीं है कि कंसोर्टियम में किसके हिस्से कितनी पूंजी आएगी लेकिन माना जा रहा है कि सोमानी ग्रुप मैज्योरिटी स्टेक मांग रहा है। बदले के अलावा राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा स्टेकहोल्डर्स में रेडबर्ड कैपिटल और लाचलान मर्डोक शामिल हैं। सोमानी की राजस्थान रॉयल्स में इस समय भी हिस्सेदारी है। देरी के कारण सूत्रों के मुताबिक सोमानी इस डील को फंडिंग करने के लिए कैपिटल जुटाने की प्रोसेस में है और इसके लिए उसने कई बड़ी निवेश कंपनियों को अप्रोच किया है। लेकिन अब तक किसी ने कमिटमेंट नहीं किया है। इस कारण डील में देरी हो रही है। साथ ही ट्रांजैक्शन की कुछ शर्तों को लेकर कंसोर्टियम के मेंबर्स में चिंता है। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी में सेकेंडरी ओनरशिप ट्रांजैक्शन की फीस पर सवाल उठाए हैं। इससे भी डील प्रभावित हुई है। इसमें मॉरीशस की कंपनी ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग्स के ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। यह कंपनी रॉयल मल्टीस्पोर्ट्स को कंट्रोल करती है जो राजस्थान रॉयल्स की ओनर है। डील में पेच     आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से जुड़ी डील में देरी हो रही है     टीम को खरीदने के लिए सोमानी के कंसोर्टियम ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी     कंसोर्टियम में रॉब वॉल्टन और शीला फोर्ड हैंप जैसे ग्लोबल इनवेस्टर शामिल हैं     सूत्रों के मुताबिक इनवेस्टर ग्रुप फंडिंग जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है     बीसीसीआई ने भी पहले किए गए सेकेंडरी ट्रांजैक्शन पर सवाल उठाए हैं मित्तल से भी बातचीत इस बीच माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के प्रमोटर्स ने दूसरे संभावित निवेशकों के साथ बातचीत की है। इनमें लक्ष्मी मित्तल भी शामिल हैं। उनके परिवार ने टीम के लिए बोली लगाई थी लेकिन उसकी बोली सबसे बड़ी नहीं थी। इस बारे में सोमानी और मित्तल को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। सूत्रों का कहना है कि मित्तल ने 1.5 अरब डॉलर की बोली लगाई थी। राज कुंद्रा का मामला उधर टीम में माइनोरिटी स्टेक रखने वाले राज कुंद्रा भी कानूनी लड़ाई में फंसे हैं। कुंद्रा ने अपनी निवेश कंपनी कुकी इनवेस्टमेंट्सस के जरिए एनसीएलटी को अप्रोच किया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए अपनी 11.7 फीसदी हिस्सेदारी बहाल करने की मांग की है। इस बीच यूके की एक अदालत ने कुंद्रा की कुछ प्रॉसीडिंग्स पर रोक लगाई है। इसे बंबई हाई कोर्ट में चुनौती दी जा रही है।

IPL में अनुशासन तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, BCCI कड़े नियम लाने के मूड में

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को आइपीएल की छवि बनाए रखने के लिए तय अनुशासन का पालन करना चाहिए और संचालन संस्था नियमों का उल्लंघन करने वाली पक्षों पर लगाम कसने के लिए और भी कड़े उपायों पर विचार कर रही है। सैकिया की यह टिप्पणी राजस्थान रायल्स के कप्तान रियान पराग और टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर चल रहे आईपीएल के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं के लिए जुर्माना लगाए जाने के ठीक बाद आई है। बीसीसीआई मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सैकिया ने कहा कि हमने बहुत साफ तौर पर कहा है कि हम उन टीमों पर लगाम कसने के लिए कुछ अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम कुछ कार्रवाई करेंगे और हम आईपीएल के विभिन्न नियमों और शर्तों और प्रोटोकाल पर विचार कर रहे हैं कि टीमों को कैसा व्यवहार करना चाहिए। टीमों पर लगाम कसने की तैयारी में बीसीसीआई सैकिया ने कहा कि यह सिर्फ उनके खिलाड़ी या कोई अधिकारी ही नहीं हैं। एक टीम के तौर पर उन्हें एक निश्चित अनुशासन बनाए रखना होगा ताकि आइपीएल की छवि पर कभी भी बुरा असर नहीं पड़े। यह सुनिश्चित करने के लिए हमें कोई फैसला लेना होगा और हम कुछ कार्रवाई करेंगे। पराग के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा करने वाले अपने ईमेल में बोर्ड ने कहा था कि बीसीसीआइ नियमों का उल्लंघन करने वाली टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है ताकि आइपीएल की प्रतिष्ठा बनी रहे। जब उनसे पूछा गया कि क्या पंजाब पुलिस ने बीसीसीआई से संपर्क किया है क्योंकि देश में इलेक्ट्रानिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत वेपिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है तो सैकिया ने कहा कि नहीं। ऐसी कोई स्थिति नहीं है। सैकिया ने कहा कि बीसीसीआइ दो दिनों के भीतर आइपीएल प्लेआफ के स्थानों की घोषणा कर देगा। उन्होंने कहा कि हम दो दिनों में स्थल की घोषणा करने जा रहे हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं कि आइपीएल प्लेआफ और फाइनल के लिए कौन-कौन से स्थल हमारे लिए सही रहेंगे। इसलिए हमें दो दिन का और समय लगेगा।

LSG में मौका नहीं, अर्जुन तेंदुलकर पर नई टीम ने लगाया बड़ा दांव

मुंबई मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शनिवार को टी20 मुंबई लीग सीजन-4 के लिए पुरुषों के वर्ग में खिलाड़ियों की नीलामी की। इसमें आकाश पारकर, प्रसाद पवार, मुशीर खान और अर्जुन तेंदुलकर सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। सीजन 4 की नीलामी में फ्रेंचाइजी के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली। ऑलराउंडर आकाश पारकर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें सोबो मुंबई फाल्कन्स ने 12 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। आर्क्स अंधेरी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रसाद पवार को 11.50 लाख रुपए, ऑलराउंडर मुशीर खान को 11 लाख रुपए और अर्जुन तेंदुलकर के 10 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले, लीग ने आइकन प्लेयर्स की लिस्ट जारी की थी, जो अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की अगुवाई करेंगे। इस लिस्ट में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट) के साथ ही श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फाल्कन्स), अजिंक्य रहाणे (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स), शिवम दुबे (आर्क्स अंधेरी), यशस्वी जायसवाल (बांद्रा ब्लास्टर्स), शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), सरफराज खान (आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस) और तुषार देशपांडे (एमएससी मराठा रॉयल्स) शामिल हैं। इस नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर आकर्षण का मुख्य केंद्र बने रहे, जिन्हें आर्क्स अंधेरी ने 10 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 लाख रुपये था। दूसरी ओर, युवा सनसनी आयुष म्हात्रे और सूर्यांश शेडगे को ट्राइंफ नाइट्स ने अपनी टीम के मुख्य आधार को बनाए रखने के लिए रिटेन किया। यह टूर्नामेंट जून में शुरू होगा। इसकी तारीखें और वेन्यू कुछ समय बाद घोषित किए जाएंगे। शनिवार को इससे पहले टी20 मुंबई विमेंस लीग का ऑक्शन हुआ, जिसमें 16 वर्षीय इरा जाधव ने सुर्खियां बटोरीं, जिन्हें आकाश टाइगर्स ने 10 लाख रुपए में अपने साथ शामिल किया है। टी20 मुंबई लीग सीजन-4 की टीमें आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस: सरफराज खान (आइकन प्लेयर), शम्स मुलानी (रिटेन), जय बिस्ता (रिटेन), विनायक भोईर (9 लाख रुपए), आकाश आनंद (5 लाख रुपए), सौरभ सिंह (3.75 लाख रुपए), नमन पुष्पक (3.50 लाख रुपए), अजीत यादव (3.50 लाख रुपए), अक्षत जैन (3 लाख रुपए), शशांक अतार्डे (3 लाख रुपए), प्रिंस बदियानी (3 लाख रुपए), सक्षम पाराशर (3 लाख रुपए), अंकुर सिंह (2.50 लाख रुपए), सागर पाटिल (2.25 लाख रुपए), कृतिक हनागावडी (2 लाख रुपए), वरुण लावंडे (2 लाख रुपए), जय धात्रक (2 लाख रुपए), हर्ष राणे (2 लाख रुपए), एमडी जमशेद आलम (2 लाख रुपए), अर्णव ढोले (2 लाख रुपए)। आर्क्स अंधेरी: शिवम दुबे (आइकॉन प्लेयर), प्रग्नेश कनपिल्लेवार (रिटेन), दीपक शेट्टी (रिटेन), प्रसाद पवार (11.50 लाख रुपए), मुशीर खान (11 लाख रुपए), अर्जुन तेंदुलकर (10 लाख रुपए), दिव्यांश स्कसेना (7 लाख रुपए), गौरव जथर (5 लाख रुपए), हृषिकेश गोरे (3.25 लाख रुपए), हिमांशु सिंह (3 लाख रुपए), कार्तिक शाजी कुमार (3 लाख रुपए), सिद्दिद तिवारी (3 लाख रुपए), आयुष जेठवा (3 लाख रुपए), कियान पारेख (2 लाख रुपए), आशुतोष घागरे (2 लाख रुपए), अजय मिश्रा (2 लाख रुपए), प्रसून सिंह (2 लाख रुपए), मोइन अहमद (2 लाख रुपए), ऋषि शाह (2 लाख रुपए)। बांद्रा ब्लास्टर्स: यशस्वी जयसवाल (आइकन प्लेयर), सुवेद पारकर (रिटेन), ध्रुमिल मटकर (रिटेन), रॉयस्टन डायस (8 लाख रुपए), जय जैन (8 लाख रुपए), कर्ष कोठारी (5 लाख रुपए), सागर छाबरिया (4.75 लाख रुपए), धनित राउत (3.50 लाख रुपए), प्रतीककुमार रविशंकर यादव (3 लाख रुपए), ओम श्यामसुंदर केशकामत (3 लाख रुपए), पराग खानपुरकर (3 लाख रुपए)। लाख रुपए), तत्सत सिंह (3 लाख रुपए), आदित साईराज बहुतुले (2.25 लाख रुपए), आतिफ अत्तरवाला (2 लाख रुपए), आश्रय सजनानी (2 लाख रुपए), वीरेंद्र यादव (2 लाख रुपए), सोहम चन्द्रशेखर सबनीस (2 लाख रुपए), साईराज नायर (2 लाख रुपए), हर्ष टैंक (2 लाख रुपए), आदित्य आनंद (2 लाख रुपए)। ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स: शार्दुल ठाकुर (आइकन प्लेयर), अथर्व अंकोलेकर (रिटेन), साईराज पाटिल (रिटेन), ओंकार तुकाराम तरमाले (7 लाख रुपए), सुमेर सम्राट जवेरी (4.50 लाख रुपए), अमर्त्य राजे (3 लाख रुपए), रोहन राजेंद्र घाग (3 लाख रुपए), शाश्वत योगेश जगताप (3 लाख रुपए), विनय सुरेश कुंवर (3 लाख रुपए), मनन राकेश भट्ट (3 लाख रुपए), सिद्धांत मनोज सिंह (2.50 लाख रुपए), आदित्य विनोद गिरी (2 लाख रुपए), अनुज विनोद गिरी (2 लाख रुपए), अयान मोहित जैन (2 लाख रुपए), धनय पारेख (2 लाख रुपए), एकनाथ दिनेश केरकर (2 लाख रुपए), कार्तिक मिथिलेश मिश्रा (2 लाख रुपए), शशिकांत एकनाथ कदम (2 लाख रुपए), शॉन मोतीराम रोड्रिग्स (2 लाख रुपए), शिवांश लल्लन सिंह (2 लाख रुपए)। एमएससी मराठा रॉयल्स: तुषार देशपांडे (आइकन खिलाड़ी), सिद्धेश लाड (रिटेन), रोहन राजे (रिटेन), चिन्मय सुतार (9.50 लाख रुपए), इरफान उमैर (9 लाख रुपए), आदित्य धूमल (6 लाख रुपए), मैक्सवेल स्वामीनाथन (6 लाख रुपए), अयाज अहमद अफजल अहमद (4.50 लाख रुपए), साहिल जाधव (4.25 लाख रुपए), आर्यन पाटनी (3.25 लाख रुपए), प्रतीक शुक्ला (3.25 लाख रुपए), अर्जुन दानी (3 लाख रुपए), अथर्व भोसले (3 लाख रुपए), सचिन यादव (2 लाख रुपए), श्रेयांश राय (2 लाख रुपए), श्रेयस गुरव (2 लाख रुपए), यश गादिया (2 लाख रुपए), ओम बांगर (2 लाख रुपए), जितेंद्र पालीवाल (2 लाख रुपए), स्वराज पारुलकर (2 लाख रुपए)। नॉर्थ मुंबई पैंथर्स: अजिंक्य रहाणे (आइकन खिलाड़ी), अभिज्ञान कुंडू (रिटेन), तनुष कोटियन (रिटेन), वैभव माली (9 लाख रुपए), आयुष वर्तक (9 लाख रुपए), हार्दिक तामोरे (8.50 लाख रुपए), मोहित अवस्थी (8.50 लाख रुपए), हर्ष तन्ना (6.50 लाख रुपए), आयुष जिमारे (3 लाख रुपए), प्रतीक मिश्रा (2.25 लाख रुपए), आर्यराज निकम (2 लाख रुपए), अनीश चौधरी (2 लाख रुपए), केविन डी'अल्मेडा (2 लाख रुपए), प्रवेश पाल (2 लाख रुपए), राहुल सावंत (2 लाख रुपए), रोहित पोल (2 लाख रुपए), यशोवर्धन सिंह (2 लाख रुपए), आदित्य सिंह (2 लाख रुपए), सिद्धार्थ आकरे (2 लाख रुपए)। सोबो मुंबई फाल्कन्स: श्रेयस अय्यर (आइकन प्लेयर), अंगकृष रघुवंशी (रिटेन), हर्ष अघव (रिटेन), आकाश पारकर (12 लाख रुपए), ईशान मूलचंदानी (8.50 लाख रुपए), सिद्धार्थ राउत (7.50 लाख रुपए), आदित्य तारे (4.50 लाख रुपए), निखिल गिरी (3.50 लाख रुपए), यश डिचोलकर (3.50 लाख रुपए), प्रथमेश डाके (3.25 लाख रुपए), काव्या गोरी (3 लाख रुपए), खान अवैस नौशाद (3 लाख रुपए), अरहान मेकर (2 लाख रुपए), गौतम वाघेला (2 लाख रुपए), मयूरेश टंडेल (2 लाख रुपए), यश रामचंदानी (2 लाख रुपए), वेदांत गोरे (2 लाख रुपए), मुहम्मद ताहा (2 लाख रुपए)। ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट: सूर्यकुमार यादव (आइकन प्लेयर), आयुष म्हात्रे (रिटेन), सूर्यांश शेडगे (रिटेन), अखिल हेरवाडकर (6 लाख रुपए), सागर मिश्रा (5 लाख रुपए), सिल्वेस्टर डिसूजा (5 लाख रुपए), वेदांत गुरव (4 लाख रुपए), … Read more

Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की चमकी किस्मत, लीग में रिकॉर्ड कीमत पर बिके

नई दिल्ली   सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टी20 मुंबई लीग की नीलामी में बंपर पैसे मिले हैं। इस लीग के लिए शनिवार को मैक्सिमम सिटी में खिलाड़ियों पर बोली लगी। जहां पर सचिन के बेटे अर्जुन को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच जमकर टक्कर हुई। अर्जुन तेंदुलकर इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। अर्जुन पर टी20 मुंबई लीग की नीलामी के दौरान सबसे बड़ी बोली में से एक लगी। स्टार ऑलराउंडर पहली बार इस लीग का हिस्सा होंगे और मोटी रकम भी उठाएंगे। अर्जुन को मिलेंगे 10 लाख अर्जुन तेंदुलकर को एआरसीएस अंधेरी टीम ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया। टी20 मुंबई लीग की नीलामी में अर्जुन का बेस प्राइस 2 लाख रुपये था। उनकी कीमत में जोरदार इजाफा और 400% की बढ़ोतरी के साथ उन्हें टीम ने खरीदा। अर्जुन 10 लाख रुपये में बिके। अर्जुन तेंदुलकर के साथ इस लीग में शिवम दुबे भी नजर आएंगे। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे शिवम को अंधेरी की फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए 20 लाख रुपये में खरीदा। शिवम दुबे टी20 विश्व कप 2024 और 2026 में ट्रॉफी जीतन में वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। अंधेरी की टीम ने मुशीर खान को 11 लाख रुपये में खरीदा। इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर और विकेटकीपर-बल्लेबाज सिद्धांत अधतराव को टी20 मुंबई लीग के चौथे सत्र से पहले होने वाली नीलामी में शामिल होने के लिए पात्र घोषित किया गया है। पिछले सत्र में ये दोनों अलग-अलग राज्य संघों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जहां अर्जुन मुंबई से जाने के बाद पिछले कुछ सत्र से गोवा के लिए खेल रहे हैं वहीं अधतराव ने पिछले सत्र में पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व करने के बाद वहां से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई ने तेंदुलकर और अधतराव दोनों को टी20 मुंबई लीग में भाग लेने की अनुमति दे दी है क्योंकि पिछले 12 महीनों में इन दोनों में से किसी ने भी किसी अन्य राज्य लीग में हिस्सा नहीं लिया है। पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों की प्रतियोगिताओं के लिए नीलामी दो मई को आयोजित की जाएगी जबकि टूर्नामेंट जून के पहले पखवाड़े में खेला जाएगा। टी20 टूर्नामेंट आयोजित करने वाले राज्य संघों के लिए बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, ''खिलाड़ियों का ध्यान केंद्रित रखने और उन पर अत्यधिक शारीरिक दबाव पड़ने से रोकने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 12 महीने की अवधि के दौरान (इंडियन प्रीमियर लीग को छोड़कर) केवल एक ही आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त क्रिकेट लीग में भाग लेने की अनुमति होती है। यह 12 महीने की अवधि उस टूर्नामेंट के समापन से शुरू होती है जिसमें खिलाड़ी ने आखिरी बार हिस्सा लिया था।''

Thomas Cup: लक्ष्य सेन की गैरमौजूदगी पड़ी भारी, सेमीफाइनल में भारत बाहर

होर्सेंस (डेनमार्क)  भारत की खिताब जीतने की उम्मीदें थॉमस कप के सेमीफाइनल में फ्रांस से 0-3 से मिली हार से निराशा में बदल गई। भारतीय पुरुष टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। लक्ष्य सेन का नहीं खेलना भारत को भारी पड़ा और एच एस प्रणय भी आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत की तरह हार गए। प्रणय को दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव के हाथों 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। थॉमस कप में भारत का दूसरा मेडल इस पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में भारत एक भी गेम जीतने में नाकाम रहा। थॉमस कप में यह भारत का दूसरा मेडल है। 2022 में टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीता था। फ्रांस इस जीत के साथ डेनमार्क के 2016 में पहला खिताब जीतने के बाद फाइनल में पहुंचने वाला दूसरा यूरोपीय देश बन गया। फाइनल में फ्रांस का सामना टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम चीन से होगा। जिसने सेमीफाइनल में डेनमार्क को 3-0 से हराया। लक्ष्य सेन इंजरी की वजह से नहीं खेले आयुष शेट्टी को शुरुआती एकल में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव से और फिर दूसरे एकल में किदांबी श्रीकांत को दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर से हार मिली। लक्ष्य सेन की दाहिनी कोहनी में सूजन थी जिसके बाद 20 साल के आयुष को शुरुआती एकल में उतारा गया। आयुष फ्रांस के पोपोव की रणनीति का मुकाबला करने में नाकाम रहे और 39 मिनट में 11-21, 9-21 से पराजित हो गए। श्रीकांत भी कमाल नहीं कर पाए इसके बाद सभी की नजरें श्रीकांत पर थीं कि वह मैच बराबर करें, लेकिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद भी 16-21, 18-21 से हार गए। फिर जिम्मेदारी एच एस प्रणय पर थी कि वह भारत की उम्मीदों को जीवंत रखें। 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता ने बेहतर चुनौती पेश की लेकिन वह दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव को नहीं हरा सके।