samacharsecretary.com

सीएम योगी ने बहराइच में नाव हादसे से प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, बोले- सरकार हर कदम पर उनके साथ

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वे कर लिया हालात का जायजा, अधिकारियों से हासिल की हर जानकारी अफसरों को एक महीने के अंदर राहत, जमीन और आवास की प्रक्रिया पूरी करने के दिये निर्देश सीएम ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए के चेक सौंपे, जिले में घने जंगलों में रहने वालों को भी विस्थापित करने के दिये निर्देश लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में नाव दुर्घटना में अपनों की जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों से रविवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवदेना व्यक्त की। साथ ही पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि की चेक सौंपी। सीएम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं। इससे पहले सीएम योगी ने हवाई सर्वे कर हालात का बारीकी से जायजा लिया।     सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक माह के अंदर भरथापुर के पीड़ित परिवारों को विस्थापित किया जाए। इसके लिए 21 करोड़ 55 लाख की राशि भी स्वीकृत कर दी गयी। इस दौरान अफसरों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों को धनराशि, जमीन और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि भरथापुर के विस्थापित होने वाले सभी परिवारों को गांव के नाम से कॉलोनी बनाकर विस्थापित किया जाए। इसके अलावा बहराइच में भरथापुर जैसे अन्य गांव के लोगों को भी विस्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए और विस्थापन के लिए जरूरी बजट को शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाए ताकि उन्हे भी जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा सके। सीएम योगी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। हमारी सरकार और जनप्रतिनिधि हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। उन्हाेंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर सभी गांववासियों को उनके गांव के नाम पर कॉलोनी को विकसित कर विस्थापित किया जाएगा, जहां पर उन्हे हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके दुख की इस घड़ी में सरकार संवेदना और सहयोग के साथ खड़ी है। इससे पहले सीएम योगी ने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से बारीकी से घटना की जानकारी हासिल की। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पीड़ित परिवारों समेत गांववासियों के लिए कॉलोनी बनाकर एक माह में व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क और आवास सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस प्रक्रिया को एक महीने के अंदर पूरा कर लिया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास कार्य शीघ्र हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बहराइच में जो लोग घने जंगलों के बीच रहने के लिए मजबूर हैं, उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

 धर्म हमारे लिए जीवन पद्धति का हिस्सा है, जबकि उपासना आस्था का विषय : योगी आदित्यनाथ  प्रदेश में 10 जिलों में चल रहा इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के निर्माण का कार्य : मुख्यमंत्री महिलाओं और बच्चों के लिए 380 से अधिक फास्ट ट्रैक और पॉक्सो कोर्ट स्थापित किये गये : सीएम योगी लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रदेश और देश दोनों के लिए गौरव का विषय है। यहां से निकलने वाले छात्र समाज और राष्ट्र की न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिया जाने वाला दीक्षा मंत्र, 'सत्यं वद्, धर्मं चर' (सत्य बोलो, धर्म का आचरण करो) भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा की नींव है। यही भावना हमारे संविधान, संसद और न्यायपालिका के बोधवाक्य “धर्मो रक्षति रक्षितः” और “यतो धर्मस्य ततो जयः” में भी प्रतिबिंबित होती है। न्याय व्यवस्था जितनी मजबूत होगी, सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करना उतना ही सरल होगा सीएम योगी ने कहा कि धर्म हमारे लिए जीवन पद्धति का हिस्सा है, जबकि उपासना आस्था का विषय है। धर्म का अर्थ है अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना। इसी भावना के साथ युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की सफलता के लिए एक सुदृढ़ न्यायिक प्रणाली अत्यंत आवश्यक है। न्याय व्यवस्था जितनी मजबूत होगी, सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करना उतना ही सरल होगा। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि प्राचीन काल का रामराज्य भेदभाव रहित और न्यायसंगत शासन का प्रतीक था, जिसे आज की आधुनिक व्यवस्था में सुशासन के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। प्रदेश सरकार ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किये कई कार्य मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ई-कोर्ट प्रणाली, वैकल्पिक विवाद निपटान (ADR), साइबर लॉ प्रशिक्षण, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर विशेष जोर दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आधुनिक प्रशिक्षण कक्ष, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और छात्रावास के निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों, अभियोजकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के स्किल डेवलपमेंट और प्रशिक्षण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। रूल ऑफ लॉ तभी प्रभावी, जब बेंच और बार के बीच बेहतरीन समन्वय सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत ने तीन नए कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य संहिता को लागू कर न्याय व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रूल ऑफ लॉ तभी प्रभावी हो सकता है जब बेंच (न्यायपीठ) और बार (अधिवक्ता समाज) के बीच बेहतरीन समन्वय हो। बेंच विवेक का प्रतीक है और बार संवेदना का। जब विवेक और संवेदना साथ आते हैं, तब न्याय का सच्चा स्वरूप मूर्त रूप लेता है। इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है सीएम योगी ने जानकारी दी कि प्रदेश में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है। 10 जनपदों में इसके लिए धनराशि जारी कर दी गई है, जहां एक ही परिसर में सभी स्तरों के न्यायालय, अधिवक्ता कक्ष और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय अब अपने उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे के लिए देशभर में जाना जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रदेश में 380 से अधिक पॉक्सो और फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए हैं। साथ ही, लोक अदालतों के माध्यम से त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के प्रयास भी तेज हुए हैं। हर रेंज में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में हर रेंज पर विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं तथा उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक संस्थान की स्थापना कर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-कोर्ट, ई-पुलिसिंग, ई-प्रॉसिक्यूशन और ई-फॉरेंसिक को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इससे न्यायिक प्रणाली अधिक पारदर्शी, त्वरित और सशक्त बनेगी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत को दी अग्रिम बधाई अंत में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों से कहा कि वे सत्य, धर्म और निष्ठा के पथ पर चलते हुए देश की न्याय व्यवस्था को नई दिशा दें। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भी बधाई दी, जो इस माह भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत, विश्वविद्यालय के विजिटर और सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, प्रदेश सरकार में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विवि के कुलपति प्रो अमर पाल सिंह, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण, विवि के फैकल्टी मेम्बर्स, विधायक राजेश्वर सिंह, उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकगण मौजूद रहे।   दीक्षांत समारोह में इन विद्यार्थियों ने प्राप्त किये मेडल डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न श्रेणियों में मेडल प्राप्त किए। एलएलएम वर्ग में हर्षिता यादव ने गोल्ड मेडल, आकृति श्रीवास्तव ने सिल्वर मेडल और ऋषभ ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं बीए एलएलबी वर्ग में अभ्युदय प्रताप को गोल्ड मेडल, साइमा खान को सिल्वर मेडल तथा दर्शिका पांडेय को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। बीए एलएलबी ऑनर्स के अंतर्गत विषयवार सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों में लॉ ऑफ टेक्सेशन में स्वर्णायती, क्रिमिनल लॉ में मुस्कान शुक्ला और कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ में दर्शिका पांडेय को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। विशेष पुरस्कारों में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब दर्शिका पांडेय को, ‘बेस्ट मोअरटर ऑफ द ईयर’ का सम्मान अभ्युदय प्रताप को तथा ‘बेस्ट परफॉर्मेंस इन यूपीएससी/स्टेट पब्लिक सर्विस एग्जाम’ का पुरस्कार धीरज दिवाकर को मिला। इसी प्रकार साइबर लॉ विषय में अमन कुमार ने गोल्ड, संयुक्ता सिंह ने सिल्वर और प्रांजल पांडेय ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स में आत्रेय त्रिपाठी को गोल्ड, अक्षिता सिंह को सिल्वर और श्रेया अवस्थी को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। वहीं मीडिया लॉ … Read more

सहारनपुर से लखनऊ अब वंदे भारत में सफर, रेलवे ने दी बड़ी सौगात — देखें पूरा शेड्यूल

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने सहारनपुर–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26503/26504) को मंजूरी दे दी है। इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का नया विकल्प मिलने जा रहा है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (सोमवार को छोड़कर) चलेगी। उद्घाटन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी तैयारियां तय समय पर पूरी कर ली जाएं। सहारनपुर से लखनऊ तक तेज और आरामदायक सफर सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ के बीच यह ट्रेन यात्रियों और कारोबारियों के लिए वरदान साबित होगी। अब तक इस रूट पर सीधी तेज ट्रेन की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे वंदे भारत पूरा करेगी। कुछ महीने पहले सहारनपुर के विधायक राजीव गुंबर ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन की मांग की थी। बता दें कि सहारनपुर पहले से ही दिल्ली–देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा हुआ है। वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल  ट्रेन संख्या              रूट                     प्रस्थान समय               आगमन समय आवृत्ति 26504    लखनऊ जंक्शन → सहारनपुर  सुबह 5:55 बजे दोपहर 12:45 बजे     मंगलवार से रविवार 26503    सहारनपुर → लखनऊ जंक्शन  दोपहर 3:00 बजे      रात 9:55 बजे  मंगलवार से रविवार प्रमुख ठहराव लखनऊ जंक्शन, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और सहारनपुर। ट्रेन का रखरखाव और सफाई कार्य लखनऊ जंक्शन पर होगा। पानी की आपूर्ति मुरादाबाद स्टेशन पर की जाएगी। यात्रियों के लिए नया तोहफा रेलवे के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, जैसे कि GPS आधारित सूचना प्रणाली, स्वचालित दरवाजे, आरामदायक सीटें और उच्च सुरक्षा मानक। इस ट्रेन से लखनऊ से सहारनपुर की दूरी मात्र 6 घंटे से कम समय में पूरी की जा सकेगी। 

गंगा स्नान मेला 2025: यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें, शालीमार एक्सप्रेस 31 दिसंबर तक रहेगी बंद

मुजफ्फरनगर भागवत भूमि शुकतीर्थ में तंबुओं की नगरी बसने लगी है। पांच नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान मेला है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने श्रद्धालुओं को स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। दिल्ली से हरिद्वार तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। इससे कार्तिक गंगा स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। वहीं, रेलवे विभाग ने शालीमार एक्सप्रेस को 31 दिसंबर तक बंद कर दिया है। भागवत भूमि शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा स्नान मेले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विशेष महत्व रखता है। इसके लिए दूर-दराज से श्रद्धालु भागवत भूमि पहुंचकर पूजा-पाठ करने के अलावा विभिन्न धार्मिक क्रियाएं, अनुष्ठान करते हैं। स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि गंगा स्नान मेला पर्व को लेकर रेल मंत्रालय ने श्रद्धालुओं को सुविधा दी है। दिल्ली से हरिद्वार तक चार एवं पांच नवंबर को स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर मुजफ्फरनगर रात्रि 12.05 बजे पहुंचेगी, जबकि दो मिनट बाद रवाना होगी। वहीं हरिद्वार से चलकर दिल्ली जाते समय मुजफ्फरनगर में 5.45 बजे रूकेगी, जबकि दो मिनट का स्टाप लेकर आगे रवाना होगी। उधर, दैनिक यात्री संघ ने रेलवे विभाग को शिकायत दी है। जिसमें कहा कि शालीमार एक्सप्रेस को 31 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इससे प्रात: एवं शाम को विभिन्न जनपदों में ड्यूटी पर आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। नवंबर में विवाह का सीजन आरंभ होगा। इस कारण यात्रियों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ट्रेन को निरस्त नहीं करने की मांग की है। 

आईपीएस के भाई से पुलिस की अभद्रता! ड्यूटी पर तैनात सिपाही को जेल भेजा गया

कानपुर  यूपी पुलिस के दो सिपाहियों को देर रात आईपीएस अफसर के भाई से अभद्रता करना भारी पड़ गया। आईपीएस अफसर का भाई खाना खाने के बाद रात को ईवनिंग वाक पर निकला था। इसी दौरान दो सिपाहियों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। पहले तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन जब पुलिसकर्मी नहीं माने तो स्वरूप नगर पुलिस को जानकारी दी। स्वरूप नगर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। मामला न संभलते देख स्वरूप नगर पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लाई। सिपाही का मेडिकल कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। सिपाही के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। कानपुर के एसीपी स्वरूप नगर के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी सुमित सुधाकर रामटेके लक्ष्मण बाग कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। इन दिनों महाराष्ट्र से उनके रिश्ते के भाई मिलने आए हैं। गुरुवार देर रात खाना खाने के बाद वो घर के बाहर ईवनिंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान डीसीपी ईस्ट के एस्कॉर्ट में तैनात ड्राइवर अंकुर अपने साथी प्रवीन के साथ शराब पीकर परिसर में घूम रहा था। दोनों ने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दी। जब बात हद के आगे निकल गई तो उन्होंने इसकी जानकारी भाई को दी। एसीपी सुमित उस समय साउथ जोन में सरकारी कार्य में व्यस्त थे। भाई के साथ अभद्रता की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्वरूप नगर थाने में कॉल की। इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय के अवकाश पर होने के चलते कार्यवाहक इंस्पेक्टर गोपीचंद्र लक्ष्मण बाग कॉलोनी पहुंचे। यहां अंकुर पुलिस को मिल गया। बातचीत करने पर अंकुर ने कार्यवाहक इंस्पेक्टर गोपीचंद्र के साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान मची अफरातफरी का फायदा उठाकर यातायात विभाग में तैनात सिपाही प्रवीन फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस बल प्रयोग कर अंकुर को थाने ले आई। मेडिकल में निकला एल्कोहल रात पुलिस ने अंकुर का मेडिकल कराया। हैलट में तैनात ईएमओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने अंकुर का मेडिकल किया जिसमें शराब की पुष्टि हुई। चौकी प्रभारी नगर निगम सौरभ सिंह की तहरीर पर अंकुर और प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि अंकुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। प्रवीन मोबाइल बंद करके फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। अंकुर के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी।  

जनता की सेवा ही धर्म है: सीएम योगी ने कहा, यूपी सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पबद्ध है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया वे तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जबरन जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। एक बयान के मुताबिक जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। बयान में कहा गया है कि आदित्यनाथ ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराध से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बयान में कहा गया है कि हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे और मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।   

कुशीनगर में अवैध सब्जी मंडी बनी सिरदर्द, खड्डा नगर पंचायत में रोजाना लगता जाम

कुशीनगर  नगर पंचायत खड्डा के रानी लक्ष्मी प्रतिमा के समीप सोहरौना रेलवे क्रॉसिंग–जलकल रोड पर प्रतिदिन सुबह भारी जाम की समस्या देखने को मिल रही है। अवैध रूप से लगाई जा रही सब्जी मंडी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। सुबह के समय जब स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी तथा आम नागरिक इस रास्ते से गुजरते हैं, तो जाम की स्थिति के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क के किनारे अनधिकृत रूप से सब्जी मंडी लगाने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी इस मार्ग से गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। निवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने और इस मार्ग से अवैध सब्जी मंडी को हटवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ

– 200 से अधिक स्टॉलों पर उपलब्ध होंगी विविध विषयों की पुस्तकें – मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से की बातचीत, वितरित कीं पुस्तकें – बोले मुख्यमंत्री, स्मार्टफोन पर निर्भरता युवाओं में अवसाद और विचलन बढ़ा रही है – अच्छी पुस्तकें होती हैं व्यक्ति की सच्ची साथी : मुख्यमंत्री – यूपी सरकार हर ग्राम पंचायत में पुस्तकालय स्थापित कर रही है : योगी आदित्यनाथ  – मुख्यमंत्री ने श्रीराम दरस मिश्र को दी श्रद्धांजलि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) परिसर में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। यह पुस्तक मेला 1 से 9 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और डीडीयू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं और स्कूली विद्यार्थियों से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति की सबसे सही मार्गदर्शक और सच्ची साथी अच्छी पुस्तकें होती हैं। उन्होंने भारत की श्रवण परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे ऋषियों ने ज्ञान को लिपिबद्ध कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अद्भुत परंपरा विकसित की। जब नागरिक पढ़ते हैं तभी देश आगे बढ़ता है उन्होंने कहा कि यह पुस्तक महोत्सव आने वाले 9 दिनों तक 200 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी रुचि की पुस्तकें खरीदने का शानदार अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं 'वेन सिटिजन, कंट्री लीड' यानी जब नागरिक पढ़ते हैं तभी देश आगे बढ़ता है। सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर की भूमि इसलिए भी विशेष है क्योंकि पिछले 100 वर्षों से गीता प्रेस भारत और विश्व में सनातन धर्म की विचारधारा को अपनी पुस्तकों के माध्यम से पहुंचा रहा है। उन्होंने साहित्यकार फिराक गोरखपुरी, मुंशी प्रेमचंद, प्रो. विश्वनाथ त्रिपाठी जैसे लेखकों का स्मरण किया और हाल ही में दिवंगत साहित्यकार श्रीराम दरस मिश्र को श्रद्धांजलि दी। डबल इंजन की सरकार राज्यभर में पुस्तकालयों का जाल बिछा रही मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकें हमेशा नई प्रेरणा देती हैं। हमें उनसे जुड़ना चाहिए। अगले 9 दिनों में यहां अनेक विमर्श, परिचर्चा, पुस्तकों के विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के साथ शहर की सभी संस्थाओं को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्यभर में पुस्तकालयों का जाल बिछा रही है। प्रदेश की 57,600 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों के साथ पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। 1.56 लाख से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में से 1.36 लाख विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है, जिनमें पुस्तकालय और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है ताकि बच्चों में पढ़ने की संस्कृति विकसित हो सके। स्मार्टफोन पर निर्भरता युवाओं में अवसाद और विचलन बढ़ा रही है मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे स्मार्टफोन पर अनावश्यक समय व्यर्थ न करें और अपने समय का सदुपयोग पुस्तकों के अध्ययन में करें। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन पर निर्भरता युवाओं में अवसाद और विचलन बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की पुस्तक एग्जाम वारियर्स छात्रों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शक है। इसे हर विद्यार्थी को पढ़ना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी पुस्तकें न केवल परीक्षा में मदद करती हैं बल्कि जीवन के कठिन समय में भी मार्गदर्शन देती हैं। धार्मिक, पर्यावरणीय, तकनीकी और एआई से जुड़ी पुस्तकों से हमें ज्ञान और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्मार्टफोन पर खर्च घटाकर पुस्तकों में निवेश करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देवोत्थान एकादशी है, यह शुभ अवसर भगवान विष्णु की कृपा का प्रतीक है। इसी पावन दिन पर पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ हुआ है, यह पूरे प्रदेश के लिए शुभ संकेत है। मुख्यमंत्री ने बच्चों और आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आंगनबाड़ी दीदियों को सम्मानित किया। इसमें निशा, चिंता, प्रेमलता, पुष्पा, बिंद्रावती को मुख्यमंत्री ने पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किया। वहीं एनबीटी और डीडीयू की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें श्रीजा शरण, अभय वर्मा, रश्मिका दुबे, आदेश कुंवर सिंह, दिव्या विश्वकर्मा, शिवम कुमार गुप्ता, तोषिका चौहान, शिवांगी पांडेय, निलय कुमार, अभिषेक सिंह, देवानंद गुप्ता और आयुष किशोर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।  इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ला, विधायकगण विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, श्रीराम चौहान, श्रवण निषाद, विमलेश पासवान, महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी, डीडीयू की कुलपति प्रो पूनम टंडन, अवनीश अवस्थी, एनबीटी के चेयरमैन मिलंद सुधारक मराठे, युवराज मलिक, आचार्य पवन त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश – शीघ्रता से करें समस्याओं का निस्तारण गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पबद्ध है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया वे तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जबरन जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बिना भेदभाव सबको न्याय मिले।  प्रतिकूल मौसम के चलते इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया था। जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। सीएम से मिलकर अपनी समस्या बताने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास सीएम योगी खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को इत्मीनान से सुना और समझा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर CM योगी का संदेश – ‘प्रगति और शांति की दिशा में आगे बढ़े प्रदेश’

लखनऊ  आज छत्तीसगढ़ राज्य अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। देशभर के तमाम बड़ नेता छत्तीसगढ़ वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दे रहे है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रगति और शांति की दिशा में अग्रसर रहे सीएम योगी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि संस्कृति, सौंदर्य और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह राज्य निरंतर प्रगति और शांति की दिशा में अग्रसर रहे, मां दंतेश्वरी से यही कामना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर आज पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर आ रहे हैं। वे सुबह करीब 9:30 बजे प्रदेश की राजधानी पहुंचेंगे। इस दौरान वे 14,260 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।