samacharsecretary.com

मार्च में ही तपने लगा राजस्थान, हीटवेव के आसार; होली से पहले झुलसाएगी गर्मी

जयपुर राजस्थान में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है और लोगों को अभी से तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। बाड़मेर के बाद फतेहपुर ऐसा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर, पिलानी और बीकानेर में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि होली और धुलंडी के आसपास तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी और तेज महसूस होगी। सीकर में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यहां अगले तीन से चार दिन तक मौसम शुष्क (ड्राई) बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक गर्मी सीकर जिले के फतेहपुर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बाड़मेर में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दोपहर बाद चूरू, जयपुर और अलवर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे और हल्की उमस भी महसूस की गई। जयपुर और बाड़मेर में रातें भी गर्म राजधानी जयपुर, बाड़मेर और फलोदी में रात के समय भी हल्की गर्मी बनी रही। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। फलोदी में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, बाड़मेर में 21.4 डिग्री और जयपुर में 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मार्च में बढ़ेगी तपिश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च महीने में गर्मी तेज रहने के आसार हैं। संभावना जताई गई है कि मार्च के तीसरे सप्ताह से कई शहरों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। वहीं, मार्च के पहले सप्ताह में ही अधिकांश शहरों का तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विनोद जाखड़ ने सचिन पायलट की मौजूदगी में NSUI के नए कप्तान की थामी ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली/जयपुर. राजस्थान की छात्र राजनीति के चमकते सितारे विनोद जाखड़ ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। दिल्ली स्थित NSUI राष्ट्रीय कार्यालय, 5 रायसीना रोड पर आयोजित इस भव्य समारोह में राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और युवाओं के चहेते सचिन पायलट ने शिरकत की। जाखड़ को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बैठाकर दफ्तर तक पहुँचाया, जो उनकी ज़मीनी लोकप्रियता का प्रमाण था। सचिन पायलट का हुंकार: "पद नहीं, ज़िम्मेदारी मिली है" AICC महासचिव सचिन पायलट ने समारोह में उपस्थित हज़ारों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विनोद जाखड़ की नियुक्ति उन हज़ारों कार्यकर्ताओं के लिए उम्मीद की किरण है जो बिना किसी राजनीतिक विरासत के ज़मीन पर संघर्ष करते हैं। पायलट का संदेश: "विनोद ने राजस्थान विश्वविद्यालय की सड़कों से लेकर प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जो संघर्ष किया, उसी का फल है कि आज राहुल गांधी जी ने उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।" पायलट के भाषण के दौरान 'सचिन पायलट', 'विनोद जाखड़', 'छात्र शक्ति ज़िंदाबाद' के नारों से पूरा NSUI मुख्यालय गूंज उठा। MP संजना जाटव का 'विदाई' तिलक और दही-चूरमा शपथ ग्रहण के लिए रवानगी से पहले एक भावुक और पारंपरिक दृश्य देखने को मिला। भरतपुर की युवा सांसद और विनोद जाखड़ को सांसद संजना जाटव ने तिलक लगाया और रक्षा सूत्र बांधा। संजना जाटव ने विनोद को दही-चूरमा खिलाकर जीत का आशीर्वाद दिया और पदभार ग्रहण के लिए रवाना किया। सोशल मीडिया पर भाई-बहन की ये तस्वीरें राजस्थान के गौरव का प्रतीक बनकर उभरी हैं। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी: कांग्रेस का 'यूथ पावर' शपथ ग्रहण के दौरान विनोद जाखड़ के साथ कांग्रेस के कई कद्दावर युवा चेहरे मौजूद रहे, जो राजस्थान और देश की राजनीति में दखल रखते हैं: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष: श्रीनिवास बीवी। प्रमुख नेता: वरुण चौधरी, कन्हैया कुमार। AICC सचिव नेटा डिसूज़ा, AICC सचिव कुणाल चौधरी, पूर्व सांसद डॉ उदित राज और पूर्व NSUI अध्यक्ष फ़िरोज़ खान    राजस्थान से साथी: अभिमन्यु पूनिया (NSUI प्रदेशाध्यक्ष), अनिल चोपड़ा, विधायक रामनिवास गांवरिया और सुरेश मोदी। राजस्थान विश्वविद्यालय से दिल्ली तक का सफ़र विनोद जाखड़ का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। वे राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे और बाद में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने पेपर लीक और छात्र हितों के मुद्दों पर कई आंदोलन किए। ऐतिहासिक नियुक्ति: राजस्थान से पहली बार किसी नेता को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जिसे आगामी छात्रसंघ चुनावों और लोकसभा समीकरणों के लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सड़कों पर लड़ेंगे छात्रों की लड़ाई : विनोद जाखड़ पदभार ग्रहण करने के बाद विनोद जाखड़ ने भावुक होते हुए कहा कि वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और छात्र संगठन को नए मुकाम पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कैंपस से लेकर सड़क तक छात्रों की आवाज़ को बुलंद करना है।

जालोर में एमडी फैक्ट्री से ड्रग्स बनाने वाला 400 लीटर केमिकल बरामद

जालोर/जोधपुर. राजस्थान में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत (एनटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आईजी विकास कुमार ने बताया कि जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के गावड़ी गांव में 'ऑपरेशन विष सर्जना' के तहत एमडी ड्रग (मेफेड्रोन) बनाने की एक संगठित और अत्याधुनिक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 400 लीटर विभिन्न केमिकल बरामद किए गए, जिनसे लगभग 50 किलोग्राम एमडी तैयार की जा सकती थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी गई है। फैक्ट्री से ड्रग निर्माण में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक उपकरण और अन्य संसाधन भी जब्त किए गए हैं। डोडा-चूरा के तस्कर इस धंधे में शामिल आईजी के अनुसार, कई पुराने तस्कर जो पहले डोडा-चूरा और अफीम के कारोबार में लिप्त थे, अब सिंथेटिक ड्रग्स जैसे एमडी की ओर मुड़ रहे हैं। इसकी वजह कम लागत, कम स्थान में उत्पादन, आसान परिवहन और अधिक मुनाफा है। साथ ही युवाओं में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए पुलिस ने पूर्व तस्करों पर निगरानी बढ़ा दी थी। सुराग के आधार पर टीम फैक्ट्री तक पहुंची सूचना मिलने पर एनटीएफ टीम बागोड़ा क्षेत्र में सक्रिय हुई, लेकिन शुरुआती दौर में सटीक स्थान का पता नहीं चल पाया। जांच के दौरान कबाड़ियों से मिली सूचना अहम साबित हुई। पिछले 15 दिनों से इलाके में घूम रहे कबाड़ियों ने बताया कि एक स्थान से बड़ी संख्या में खाली केमिकल ड्रम मुफ्त में दिए जा रहे हैं। इसी सुराग के आधार पर टीम फैक्ट्री तक पहुंची। गुजरात और जोधपुर से मंगाया जाता था कच्चा माल  पूछताछ में सामने आया कि कच्चा माल गुजरात और जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों से भीनमाल की एक ट्रेवल एजेंसी के जरिए मंगवाया जाता था। इस नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार पूर्व में बड़ा तस्कर रहा है, जो वर्तमान में जेल में बंद है। उसके जेल जाने के बाद आरोपी ओमप्रकाश ने खुद को सरगना बना लिया। बताया जा रहा है कि उसने इंटरनेट और पूर्व अनुभव के आधार पर एमडी बनाने की तकनीक सीखी। पिछले चार महीनों में वह हर 10 दिन में करीब 10 किलो एमडी तैयार कर सप्लाई कर चुका था।

सीएम भजनलाल की होली से पहले बड़ी घोषणा से खुशी से झूमे धनिया किसान-व्यापारी

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली के अवसर पर हाड़ौती के किसानों और व्यापारियों को बड़ी सौगात दी है। शुक्रवार को विधानसभा में उन्होंने मार्केटिंग कॉस्ट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में धनिये के व्यापार को प्रोत्साहन और मार्केट लिंकेज बढ़ाने के उद्देश्य से मंडी शुल्क 1.60 प्रतिशत से घटाकर 0.50 प्रतिशत तथा आढ़त की दर 2.25 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने की घोषणा की। सीएम भजनलाल के इस निर्णय से हाड़ौती क्षेत्र में धनिये का रकबा और कारोबार बढ़ने की संभावना है। साथ ही, धनिया प्रोसेसिंग की नई इकाइयों के लिए रास्ता साफ होगा और मौजूदा इकाइयों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। धनिया कारोबारियों ने घोषणा का किया स्वागत धनिया कारोबारियों ने मंडी शुल्क और आढ़त में कमी की घोषणा का स्वागत किया है। अब तक गुजरात और मध्यप्रदेश में धनिये पर कम टैक्स होने के कारण हाड़ौती का धनिया वहां की मंडियों में जा रहा था, जिससे स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा था। नई दरें लागू होने से प्रतिस्पर्धा की स्थिति सुधरेगी। प्रदेश में कोटा संभाग उत्पादन में अव्वल उद्यान विभाग के अनुसार, प्रदेश में धनिया उत्पादन में कोटा संभाग पहले स्थान पर है। राज्य के कुल धनिया उत्पादन में हाड़ौती की हिस्सेदारी लगभग 95 प्रतिशत है। निर्यात गुणवत्ता के धनिये के उत्पादन को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के साझा कार्यक्रम के तहत वर्ष 2005 में कृषि निर्यात जोन (एईजेड) बनाया गया था, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के कारण यह योजना प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप, धनिये का रकबा वर्ष दर वर्ष घटता गया। यहां के धनिये की विशेष तासीर हाड़ौती और चित्तौड़गढ़ जिले के साथ-साथ मध्यप्रदेश की भूमि में उत्पादित धनिये में विशेष सुगंध पाई जाती है। देश के अन्य राज्यों में उत्पादित धनिये में यह गुणवत्ता नहीं मिलती। हाड़ौती संभाग के धनिया दाने का वजन अपेक्षाकृत कम होता है, जो इसकी एक विशेष पहचान है। गुजरात में उत्पादित धनिये में यह गुणवत्ता नहीं पाई जाती। आवाज बना ‘अपनी उपज-अपना उद्योग’ अभियान राजस्थान पत्रिका ने ‘अपनी उपज-अपना उद्योग’ अभियान के तहत धनिये का उत्पादन बढ़ाने और प्रोसेसिंग उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। अभियान के दौरान लगातार समाचार प्रकाशित कर मध्यप्रदेश और गुजरात की तुलना में राजस्थान में अधिक मंडी शुल्क और आढ़त का मुद्दा प्रमुखता से सामने रखा गया। पत्रिका का आभार जताया राजस्थान पत्रिका की ओर से धनिये पर मंडी शुल्क और आढ़त कम करने की मांग को लेकर निरंतर समाचार प्रकाशित किए गए। पत्रिका के सार्थक प्रयासों से ही सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए राजस्थान पत्रिका का आभार। मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी धन्यवाद। – महावीर गुप्ता, महासचिव, राजस्थान एसोसिएशन ऑफ स्पाइसेस हाड़ौती अंचल में धनिया बुवाई के आंकड़े   वर्ष – हैक्टेयर 2012-13 156024 2013-14 178210 2014-15 242870 2015-16 193759 2016-17 126775 2017-18 97738 2018-19 87965 2019-20 72532 2021-22 87596 2022-23 62032 2023-24 43594 2024-25 30558।

राजस्थान में मिसिंग लिंक सड़कों के लिए मिले अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए

जयपुर/अजमेर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर बोलते हुए सड़कों को लेकर कई घोषणाएं की। सीएम भजनलाल ने मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान की घोषणा की। साथ ही कहा कि 900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्य कराए जाएंगे। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने बजट में मिसिंग लिंक के लिए 600 करोड़ रुपए और नॉन पेचेबल सड़कों के लिए एक हजार 400 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। अब सरकार मिसिंग लिंक सड़कों के लिए अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए और उपलब्ध कराएगी, ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो सके। इस फैसले से जर्जर और अधूरी सड़कों के काम में तेजी आने की उम्मीद है। 1. कोटा एवं बूंदी जिले की विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों के कार्य-कोटा, बूंदी: 70 करोड़ रुपए 2. सिरवल-भीमाणा-दानवरली-बीजापुर-बलवना-जवाई बांध-सुमेरपुर सड़क (30 किमी)-पाली: 20 करोड़ रुपए 3. मादा और मोरखा के बीच पुलिया निर्माण कार्य-पाली: 4 करोड़ रुपए 4. एस.एच-91 सांगवाडा गलियाकोट से भीलूडा वाया घोटाद सड़क चौड़ाईकरण (10 किमी.) (सागवाड)-डूंगरपुर: 8 करोड़ रुपए 5. लालास से सांगलिया जाने वाले रास्ते पर डामर सड़क निर्माण कार्य (सांगलिया)-सीकर: 3 करोड़ रुपए 6. गाडाखेडा-शाहपुर-श्यामपुरा मैनाना-पालोता-बुहाना सड़क का चौडाईकरण एवं सुदृढीकरण कार्य जिसकी चौडाई 5.50 मी (12.5 किमी): 9 करोड 98 लाख रुपए 7. बदरिका से खरगपुर होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा तक सड़क एवं उटंग नदी पर पुलिया निर्माण-धौलपुर: 3 करोड़ रुपए 8. रामगढ से जाम्बुखण्ड घुणी होते हुए कांठडी तक डामर सड़क मय पुलिया निर्माण (आसपुर)- डूंगरपुर: 7 करोड़ रुपए 9. कीकासर से गराबदेसर जिला बीकानेर वाया कंवलासर 0/0 किमी. से 17/0 किमी. की मिंसिंग लिंक सड़क निर्माण – बीकानेर: 6 करोड़ 80 लाख रुपए 10. गुमानपुरा से बावडी का बास वाया पृथ्वीपुरा तक सड़क का चौडाईकरण (4.50 किमी) (बस्सी)-जयपुर: 6 करोड़ 78 लाख रुपए 11. किशनगढ़ रेनवाल सीमा से ग्राम पचार, सीकर सीमा तक सड़क चौड़ाईकरण हेतु (4 किमी) (फूलेरा)-जयपुर: 7 करोड रुपए 12. देवलिया से खजुरी (5 किमी), धोलिया से कुण (4 किमी), सागडा बस स्टेण्ड से रावतबोर (5 किमी), बेडास से कादमा (3 किमी), आजणी से आडावेला अग्गड वाया सरवानिया (5 किमी) के सड़क निर्माण (धरियावद)-प्रतापगढ़: 5 करोड़ रुपए 13. अमानीपुरा (दांतारामगढ़) से मुण्डली, जयपुर सीमा तक वायां पिपडी तलाई (चक राजपुरा सीमा, गोडिया नाडा, दादरवालों की ढाणी, करड, बाल्यास) सड़क कार्य (14 किमी) (दांतारामगढ़)-सीकर: 11 करोड़ 90 लाख रुपए 14. रामपुरा से डाबड़ी धीर सिंह तक डामर सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढिकरण कार्य (10 किमी)-झुन्झुनू: 7 करोड़ 50 लाख रुपए 15. सिरोही-कालन्द्री-रामसीन सड़क का चौड़ाईकरण कार्य (6 किमी.)-सिरोही: 6 करोड़ रुपए 16. सड़क निर्माण कार्य एवं प्रोटेक्शन वॉल राजौर रोड से उदय मीणा के मकान की ओर होते हुए बन्धन का पुरा तक (1 किमी.) (टोडाभीम)-करौली: 70 लाख रुपए 17. काछोली से पंचदेवल 3/800 पर आरसीसी पुलिया निर्माण (पिण्डवाडा आबू)-सिरोही: 4 करोड़ 50 लाख रुपए 18. झांकर जनापुर मार्ग पर चेनेज 0/900 पर पुलिया निर्माण (पिण्डवाडा आबू)-सिरोही: 3 करोड़ रुपए 19. माना की ढाणी से कोटडी धायलान सडक निर्माण कार्य वाया केरपुरा, रामपुरा, बरसिंहपुरा, अगलोई, गोविन्दपुरा, धीरजपुरा, दादिया रामपुरा में आदि विभिन्न सड़कों का निर्माण (खंडेला)-सीकर: 15 करोड़ रुपए 20. एमडीआर-336 किमी-98/0 से 105/0 गांगडतलाई से आंनदपुरी में सड़क निर्माण (7 किमी) (बागीदौरा)- बांसवाड़ा: 10 करोड़ रुपए 21. काला कोटा (एमडीआर 114) से जिला सीमा कोटपुतली तक सड़क का चौड़ाईकरण (3.70 किमी.) (नीम का थाना)-सीकर: 9 करोड़ 36 लाख रुपए 22. खेजड़ों के बास से बौहरा भैरूजी, कुहाडा बुजुर्गा से जूनिया, मेहरू से मान्दोलाई, भांवता से सनोदिया, दाबडदुम्बा से मुडिया वाया रघुनाथपुरा, शुभदण्ड से सनोदिया सड़क, नीमेडा से बैरवा की ढाणी पंवालिया रोड़, कृपालु भैरू से वन का खेडा, रतवाई से खेडूल्या, खेडूल्या खुर्द से सारू का बास, रतवाई से केरली वाया बालाजी, पीपल्यिा से रायथला, मालूणी से महाराजपुरा, केरिया से देशमा, कुराड से वापुन्दा, प्रतापपुरा गणेशपुरा सड़क विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य (मालपुरा)-टोंक: 25 करोड़ रुपए 23. मौर से पंवालिया, सोटवाडा से मौरला, बरोल से सांस, टोडारायसिंह केकडी रोड़ से भगवानपुरा, बासेडा श्रीरामनगर से मौरला, बस्सी से काकलवाड़ा, बरोल से वापून्दा, मौरला से सोडवाडा, लावा चबराना सड़क से कुटका, कलमण्डा से मालूणी, एसएच-101 से सिन्धोलिया माताजी मन्दिर, सम्पर्क सड़क चांदसेन, कृपाल भैरू से महेरू, पंवालिया से भीमगढ, एसएच-101 से रामपुरा बास बागडी सड़क का नवीनीकरण कार्य (मालपुरा)-टोंक: 10 करोड़ रुपए 24. श्रीमाधोपुर में विभिन्न मिसिंग लिंक सडको के निर्माण कार्यों-सीकर: 10 करोड़ रुपए 25. टोल रोड स्टेट हाईवे संख्या-13 शाहपुरा से अजीतगढ़ को 7 मीटर से 10 मीटर चौडाईकरण (16 किमी) (श्रीमाधोपुर)- सीकर: 25 करोड़ रुपए 26. बस्सी से सल्लाडा तक सड़क चौडाईकरण एवं सुदृढिकरण कार्य (8 किमी)-सलूम्बर: 8 करोड़ रुपए 27. खण्ड़ार की क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण का कार्य सवाई माधोपुर: 20 करोड़ रुपए 28. नयाबोरिया में सूकली नदी पर पुल निर्माण (धरियावद)-प्रतापगढ़: 5 करोड़ रुपए 29. सालरिया से नाडोल सडक (8.5 किमी) (मारवाड़ जंक्शन)-पाली: 8 करोड़ 50 लाख रुपए 30. भोली खेडा से पाटिया खेडा चौराहा तक सड़क चौडाईकरण (22 किमी) (कुम्भलगढ़)-राजसमंद: 22 करोड़ रुपए 31. बनास नदी पर गोगाथला से माउ मार्ग पर कॉजवे निर्माण कार्य-राजसमंद: 13 करोड़ 75 लाख रुपए 32. बिदियाद बस स्टेशन से लाडोली-नान्दोली-धानधोली-ततारपुरा-कुचीपुला तक सडक (26 किमी) (परबतसर-मकराना)- डीडवाना-कुचामन: 15 करोड़ रुपए 33. चिडियानाथ जी की समाधि कच्ची सड़क को पक्की करने का कार्य (3.70 किमी) (जैतारण)-ब्यावर: 5 करोड़ रुपए 34. जिला सीमा सुरपुरा-लिलियां खाखडकी-इन्दावड-मोकला-लाम्बा जाटान-बासनी सेजा-टूकलिया-गोटन ओडीआर-32 तक सड़क निर्माण (30 किमी) (मेडता)-नागौर: 25 करोड़ रुपए 35. सावनभादौ से कनवास के रास्ते पर अरू नदी पर पुलिया निर्माण का कार्य (सांगोद)-कोटा: 2 करोड़ रुपए 36. जायल में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण कार्य नागौर: 10 करोड़ रुपए 37. बोरावड़ हरिजन बस्ती बालाजी मन्दिर से बिदियाद वाया कोलाडूंगरी सड़क का सौन्दर्यकरण एवं चौड़ाईकरण (6 किमी.) (मकराना)- डीडवाना-कुचामन: 4 करोड़ 20 लाख रुपए 38. जैतारण में विभिन्न सड़क निर्माण कार्य-ब्यावर: 10 करोड़ रुपए 39. मानसगांव, पंचायत मानसगांव गोपीलाल यादव जी के खेत से बावडी के हनुमान जी तक सड़क निर्माण कार्य (3 किमी.) (लाड़पुरा)-कोटा: 2 करोड़ रुपए 40. रामराजपुरा, पंचायत मानसगांव में रामराजपुरा से भीमपुरा माताजी तक सड़क (3.80 किमी) (लाड़पुरा)-कोटा: 3 करोड़ 80 लाख रुपए 41. दधवाड़ा से चौपड़ों की ढ़ाणी होते हुए नोखा चांदावता से शिव गांव तक डामर सड़क निर्माण कार्य (20 किमी.) (खींवसर)-नागौर: 5 करोड़ 40 लाख … Read more

‘कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’: पीएम मोदी

अजमेर. पीएम मोदी ने कहा कि साथियों कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है, आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वादों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। आज का दिन विकास के इस अभियान को तेज करने का दिन है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान की 17 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। पीएम ने कहा- दो साल पहले राजस्थान से केवल पेपरलीक की खबरें चमकती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपरलीक पर रोक लगी है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। आज 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है। इजरायल के हाइफा शहर में राजस्थान की भूमिका रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कल ही इजरायल की यात्रा पूरी कर लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इजरायल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजरायल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बांकुरों की इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, उसका गौरव गान करने का अवसर मिला। 21800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए आज के कार्यक्रम में 21 हजार 800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए। इनमें से दो युवाओं अंकिता मीणा और मुकेश प्रजापत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉइनिंग लेटर दिया। अजमेर के केकड़ी की रहने वाली अंकिता का चयन सीएचसी ऑफिसर के लिए हुआ है। मुकेश का चयन जूनियर इंजीनियर के पोस्ट पर हुआ है। मुकेश अजमेर के रुपनगढ़ के रहने वाले हैं। सीएम बोले- पीएम जब भी राजस्थान आए, सौगात दी सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी को इजरायली संसद की ओर से सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित करना 140 करोड़ देशवासियों के लिए सम्मान का विषय है। प्रधानमंत्री आपका राजस्थान के प्रति विशेष लगाव रहा है। आप जब भी राजस्थान आए, आपने विशेष सौगात दिया। पिछली बार आप राजस्थान आए थे तो आपने बांसवाड़ा में माही बजाज सागर परमाणु ऊर्जा परियोजना की सौगात दी थी। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे। कायड़ विश्रामस्थली पर उन्होंने 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। लक्ष्य: भारत में महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म करना। महत्व: यह पहल देश भर में करोड़ों लड़कियों को भविष्य में होने वाले जानलेवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगी। रोजगार उत्सव: चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र पीएम मोदी ने चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, विभिन्न विभागों में 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, इनमें पटवारी, नर्सिंग स्टाफ, सीएचओ और तकनीकी सहायक शामिल हैं। कनेक्टिविटी का 'सुपर एक्सप्रेसवे' – प्रधानमंत्री सड़क संपर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उपहार देंगे: जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे: 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जिससे जयपुर से दिल्ली की राह और आसान होगी। 6-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे: अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पैकेज-7 का लोकार्पण। जोधपुर एलीवेटेड रोड: जोधपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने के लिए 4-लेन एलीवेटेड रोड की आधारशिला। पानी और बिजली: राजस्थान की रगों में दौड़ेगा विकास सरकार की 'हर घर जल' और 'अक्षय ऊर्जा' की प्रतिबद्धता को यहाँ मूर्त रूप मिलेगा: पेयजल परियोजनाएं: नोनेरा और परवान-अकावाद पेयजल परियोजनाओं के कुल 9 पैकेजों की आधारशिला रखी जाएगी। ऊर्जा क्षेत्र: राजस्थान के रिन्यूएबल एनर्जी जोन (REZ) से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन। साथ ही 220 KV और 400 KV के नए ग्रिड सबस्टेशनों की नींव रखी जाएगी।

समय से पहले गर्मी का असर, प्रदेश में पारा 37 डिग्री के करीब

जयपुर राजस्थान में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पश्चिमी जिलों के साथ अब पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में भी तेज धूप के कारण दिन का तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। गुरुवार को जयपुर, अजमेर और उदयपुर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। वहीं आगामी 48 घंटों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में दिनभर तेज धूप रही और हल्की गर्मी महसूस की गई। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रभाव अधिक देखने को मिला। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में भी तापमान बढ़ा और इन शहरों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अब पूर्वी राजस्थान में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। गुरुवार को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, गंगानगर और कोटा में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सीकर और सिरोही सहित अधिकांश शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। हालांकि दिन में तेज गर्मी के बावजूद सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक से लोगों को राहत मिल रही है। गुरुवार को अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी, फाइनल वोटर लिस्ट से पता चले कितने वोटर करेंगे चुनाव

जयपुर  राजस्थान में पंचायत चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने  पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, प्रदेश में अब कुल 4 करोड़ 2 लाख 20 हजार 734 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। माना जा रहा है कि प्रदेश की 41 जिला परिषदों, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में अगले महीने चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद प्रदेश में कुल 5 लाख 73 हजार 568 नए वोटर्स बढ़े हैं। बांसवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा 4.55% मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। फलोदी जिला 4.46% की बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। सबसे कम वृद्धि टोंक (0.04%) और श्रीगंगानगर (0.19%) जिलों में देखी गई। आयोग के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को जारी प्रारूप सूची पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद 13.66 लाख नए नाम जोड़े गए, जबकि 7.92 लाख नाम हटाए गए हैं। जयपुर में 18 लाख से अधिक वोटर्स राजधानी जयपुर की बात करें तो यहाँ की 22 पंचायत समितियों में करीब 18.91 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इन समितियों के अंतर्गत आने वाली सभी 597 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जहाँ जल्द ही मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। कार्यकाल और आरक्षण की स्थिति वर्तमान में प्रदेश की 12 जिला परिषदों और 130 पंचायत समितियों का कार्यकाल अभी शेष है, जो सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में पूरा होगा। ओबीसी आरक्षण पर संशय : चुनावों में ओबीसी वर्ग के आरक्षण के निर्धारण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। यदि आयोग समय पर रिपोर्ट पेश नहीं करता है, तो सरकार पुराने आरक्षण प्रावधानों के आधार पर ही चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है।

राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना: स्कूल जाते ही 4 साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला

बीकानेर राजस्थान के बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल के पहले ही दिन चार साल का एक मासूम आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उपनी गांव के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की है, जहां बच्चा अपने बड़े भाई के साथ पहली बार स्कूल गया था। रिपोर्ट के मुताबिक क्लास से बाहर निकलते ही मेन गेट के पास आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह नोंच डाला। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल का गेट खुला होने और सुरक्षा गार्ड ना होने के कारण कुत्ते परिसर में दाखिल हुए। बच्चे को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, कुत्तों ने बच्चे के सिर की खाल को बुरी तरह फाड़ दिया है, जिससे उसे गहरे जख्म आए हैं। इस घटना ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जयपुर में दो नए रूट पर मेट्रो चलाने की भजनलाल सरकार ने की तैयारी

जयपुर. भजनलाल सरकार ने जयपुर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के संकेत दिए हैं। राजस्थान विधानसभा में देर रात अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जयपुर में जगतपुरा और वैशाली नगर तक भी मेट्रो चलाने की संभावनाओं पर विचार करने के लिए घोषणा की। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जगतपुरा, वैशाली नगर सहित अन्य क्षेत्रों में मेट्रो के लिए संभावित कॉरिडोर चिन्हित किए जाएंगे। सलाहकार स्तर पर संभावित मार्गों और आवश्यकताओं का अध्ययन करवाया जा रहा है। यदि फिजिबल हुआ तो मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। जयपुर को जाम से राहत देने की दिशा में ठोस कदम उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 का विस्तृत ट्रैफिक-ट्रांसपोर्ट अध्ययन, सर्वेक्षण और वित्तीय-आर्थिक विश्लेषण के आधार पर वैज्ञानिक रूप से रूट तय किया गया है। प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक का मेट्रो कॉरिडोर ज्यादा यात्री भार वाले क्षेत्रों को जोड़ेगा, जो जयपुर को जाम से राहत देने की दिशा में ठोस कदम है। मेट्रो फेज-2 की डीपीआर को जल्द स्वीकृति की उम्मीद जयपुर मेट्रो फेज-2 की डीपीआर अब केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए लंबित है। राजस्थान सरकार को मेट्रो फेज-2 की स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है, जिससे जयपुर शहर की परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। बता दें कि जयपुर मेट्रो फेज-2 की लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें से 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे।