samacharsecretary.com

हरियाणा के किसानों की बदली तस्वीर, पराली नहीं जलाई; सरकार दे रही ₹1,200 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि

कैथल सरकार की तरफ से चलाई जा रही फसल अवशेष प्रबंधन योजना किसानों को अब रास आने लगी है। जिले में अब तक 60 हजार एकड़ में धान फसल की कटाई हो चुकी है, लेकिन एक भी किसान ने धान अवशेष नहीं जलाएं हैं। धान कटते ही किसान बेलर से अवशेषों की गांठें बनवा रहे हैं, जो फैक्टरी में भेजी जा रही है। इससे किसान को भी फायदा हो रहा है और जमीन की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ रही है। बता दें पिछले साल जिले में कुल 11 लोकेशन सामने आई थी। 13 अक्टूबर को पहली लोकेशन धान अवशेष की मिली थी, लेकिन इस बार राहत की बात ये है की 60 हजार एकड़ में धान कटाई होने के बाद भी किसी किसान ने अवशेष नहीं जलाए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की टीम ने किया कैथल जिले का दौरा जिले में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मुख्य वैज्ञानिक प्रवीण गुप्ता ने कैथल जिले का दौरा किया। उन्होंने कई ब्लाकों में कृषि विभाग के साथ धान अवशेष प्रबंधन को लेकर खेतों का दौरा किया। कई भी इस तरह की लोकेशन नहीं मिली है की खेतों में धान अवशेष जलाए जा रहे हो। बता दें कि जिले में धान अवशेष जलाने से रोकने के लिए कुल 629 टीमों का गठन किया हुआ है, ये टीमें गांव-गांव जाकर किसानों को धान अवशेष जलाने से रोकने बारे जागरूक कर रही हैं। इसके साथ-साथ धान अवशेष खेतों में मिलाने के फायदे भी बताए जा रहे हैं। 60 हजार किसानों ने किया साढ़े चार लाख एकड़ का पंजीकरण : मलिक कृषि विभाग के कार्यकारी अभियंता जगदीश मलिक ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना किसानों को अब रास आ रही है। किसान इस योजना से जुड़कर धान अवशेष खेतों में जलाने की बजाए इसका प्रबंधन करने में लगे हैं। इस बार 60 हजार किसानों ने साढ़े चार लाख एकड़ का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाया है। धान अवशेष न जलाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये की राशि सरकार की तरफ से दी जा रही है। अब तक 60 हजार एकड़ में धान कट चुका हैं, लेकिन एक भी किसान ने धान अवशेष नहीं जलाए हैं। पिछले साल 11 लोकेशन सामने आई थी। वहीं 48 हजार किसानों को 50 करोड़ की राशि योजना के तहत दी गई थी। पूरे जिले का एक बार सर्वे हो चुका है, एक भी लोकेशन धान अवशेष की सामने नहीं आई है।

हरियाणा में जमीन धोखाधड़ी का मामला, जींद रियासत की रानी और बहू समेत 5 पर FIR

जींद. जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने व दो बार जमीन की रजिस्ट्री करवाने के प्रयास में जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर पर मामला दर्ज किया है। जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने व दो बार जमीन की रजिस्ट्री करवाने के प्रयास में जींद रियासत की रानी की पुत्रवधु हरसिमरन कौर, नगर परिषद के सचिव सुमित दहिया, पटवारी नरेश चहल, गांव रामराय निवासी सुभाष ठेकेदार के खिलाफ भी शहर थाना पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में वकील अभिमन्यु चौधरी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जींद की रामबीर कॉलोनी निवासी व दिल्ली हाईकोर्ट में वकील अभिमन्यु चौधरी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी अपोलो रोड पर करीब 10 एकड़ जमीन है। इस जमीन पर उनका कब्जा भी है। कुछ लोगों ने भू-अभिलेख रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करके उनकी जमीन हड़पने का प्रयास किया है। चौधरी ने कहा कि उनके दादा बलदेव सिंह ने 1965 में 50 कनाल दो मरला का एक फार्म हाउस खरीदा था। अब यह प्रॉपर्टी उनकी तीसरी पीढ़ी के नाम आ चुकी है।

Indian Railway: त्योहारों पर रेलवे का तोहफा, मंडोर एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC कोच और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन

रेवाड़ी. आगामी त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और आरामदायक सफर को सुनिश्चित करने के लिए ये फैसला लिया गया है। जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, साबरमती से दिल्ली के बीच एक विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने की भी घोषणा की गई है। कब से शुरू होगी यह सुविधा? उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस में वातानुकूलित (AC) श्रेणी के दो अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा रहे हैं। इसमें एक सेकंड एसी (2nd AC) और एक थर्ड एसी इकोनॉमी (3rd AC Economy) श्रेणी का कोच शामिल है।

गुरुग्राम कोर्ट में कामकाज ठप, हमलावरों की गिरफ्तारी तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े वकील

गुरुग्राम. अधिवक्ता परवीन बूरा के साथ मारपीट के विरोध में आज शुक्रवार को गुरुग्राम जिला अदालत में न्यायिक कार्य स्थगित रहा जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने जस्टिस टावर में हड़ताल कर नारेबाजी की और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जिला बार एसोसिएशन गुरुग्राम के प्रधान कुलभूषण भारद्वाज, उपप्रधान साहिल यादव,सचिव प्रशांत ठाकरान, संयुक्त सचिव विक्रम यादव, गजेंद्र तंवर, रणजीत सिंह भ्याना, ज्योति शर्मा, अंबुज श्रीवास्तव, योगिता, ज्योति पिपलानी, कपिल गलिया सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि परवीन बूरा 16 सितंबर की रात अपने गांव से संबंधित बिजली की समस्या को लेकर बिजली निगम के केंद्र पर गए थे। आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद से अधिवक्ताओं में रोष है। कुल भूषण भारद्वाज ने बताया कि सफीदों, जींद जिला और नरवाना बार एसोसिएशन में भी 20 सितंबर से इस मामले को लेकर न्यायिक कार्य स्थगित है। इसके बावजूद सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। हमने मांग की कि सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।

महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार की खास पहल, उत्कृष्ट कार्य पर मिलेंगे 21 हजार से 5 लाख रुपये

 पंचकूला हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं विभागीय पोर्टल पर 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को 21 हजार रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। पात्र महिलाओं से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत एक महिला को पांच लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपये, जबकि कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक-एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार लाइफ टाइम अचीवर अवाॅर्ड के तहत एक पुरस्कार के लिए 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारी श्रेणी में चार, सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में चार और महिला उद्यमी श्रेणी में दो पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन श्रेणियों में प्रत्येक विजेता को 21-21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। wcdhry.gov.in पर जाकर करें आवेदन उपायुक्त ने बताया कि पात्र महिलाएं wcdhry.gov.in पर 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद पात्र उम्मीदवारों के नाम निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा, पंचकूला को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अधिसूचना विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र महिलाएं समय सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन करें।

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! CM नायब सैनी ने सरकारी नौकरी को लेकर की बड़ी घोषणा

चंडीगढ़. भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी कर हरियाणा लौटने वाले हर अग्निवीर को राज्य सरकार नौकरी देगी। हरियाणा सरकार के पास लौटने वाले अग्निवीरों की सूची पहुंच चुकी है और उन्हें विभिन्न विभागों में नौकरी देने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं। नायब सरकार का ताजा फोकस अग्निवीरों के लिए नौकरियों में केवल आरक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपलब्ध सरकारी पदों के साथ उन्हें जोड़कर नौकरियां देने की व्यवस्था तैयार करने पर है। आरक्षण और आयु में छूट हरियाणा सरकार ने जुलाई 2024 में ही अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्तियों में क्षैतिज (होरिजेंटल) आरक्षण और आयु में छूट की घोषणा कर दी थी। इसके तहत ग्रुप-सी की सिविल सीधी भर्तियों में पांच प्रतिशत और ग्रुप-बी में एक प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रविधान किया गया था। पुलिस, वन रक्षक, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड के पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण घोषित किया गया था।

अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस समेत कई विभागों में नौकरी का रास्ता साफ

चंडीगढ़ भारतीय सेना में चार साल की सेवा पूरी कर हरियाणा लौटने वाले हर अग्निवीर को राज्य सरकार नौकरी देगी। हरियाणा सरकार के पास लौटने वाले अग्निवीरों की सूची पहुंच चुकी है और उन्हें विभिन्न विभागों में नौकरी देने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं। नायब सरकार का ताजा फोकस अग्निवीरों के लिए नौकरियों में केवल आरक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपलब्ध सरकारी पदों के साथ उन्हें जोड़कर नौकरियां देने की व्यवस्था तैयार करने पर है। अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्तियों में आरक्षण और आयु में छूट हरियाणा सरकार ने जुलाई 2024 में ही अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्तियों में क्षैतिज (होरिजेंटल) आरक्षण और आयु में छूट की घोषणा कर दी थी। इसके तहत ग्रुप-सी की सिविल सीधी भर्तियों में पांच प्रतिशत और ग्रुप-बी में एक प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रविधान किया गया था। पुलिस, वन रक्षक, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड के पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण घोषित किया गया था। इसके बाद सरकार ने अप्रैल 2025 में कुछ पदों पर आरक्षण बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का फैसला किया। 2026 में यह व्यवस्था और विस्तारित हुई। मौजूदा प्रविधान के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल, आईआरबी और एसडीआरएफ कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर, माइनिंग गार्ड, वाइल्ड लाइफ गार्ड तथा फायर आपरेटर-कम-ड्राइवर जैसे पदों पर 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रविधान किया गया है। एक सितंबर से हुई लागू अन्य संबंधित ग्रुप-सी पदों में पांच प्रतिशत और कौशल-विशेषज्ञता से जुड़े ग्रुप-बी पदों में एक प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान है। यह व्यवस्था एक सितंबर 2026 से लागू हुई है। अब सरकार ने इस आरक्षण को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों से पदवार और श्रेणीवार रिक्तियों का ब्योरा मांगा है। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए एचपीएससी और एचएसएससी के माध्यम से प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सरकारी विभागों से पूछा गया है कि अग्निवीरों के लिए कितने पद उपलब्ध हैं और किस श्रेणी में कितनी रिक्तियां हैं। हरियाणा में हर अग्निवीर को मिलेगी नौकरी: CM नायब सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाणा सरकार हर अग्निवीर को नौकरी देने पर विचार कर रही है। उन्होंने सिंगापुर से लौटते ही ऐसे अग्निवीरों की सूची देखी और उन्हें विभिन्न विभागों में नौकरियां देने की हर संभावना पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने सैद्धांतिक रूप से यह तय कर लिया है कि अग्निवीरों को कहां और किस तरह से समायोजित किया जाना है। हरियाणा से 2022-23 में 2,227 और 2023-24 में 2,893 अग्निवीर सेना में भर्ती हुए थे। पहले बैच के चार साल पूरे होने के बाद राज्य सरकार ने अगस्त से विभागवार रिक्तियां जुटाने की कवायद तेज की है। दो साल में 47 हजार युवाओं को मैरिट पर पक्की नौकरियां मुख्यमंत्री ने बताया कि अपने दो साल के कार्यकाल में अब तक करीब 47 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। 2024 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही करीब 25 हजार चयनित युवाओं को नियुक्तियां देने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। अब करीब साढ़े पांच हजार पदों पर पुलिस की भर्ती चल रही है और साढ़े आठ हजार पदों पर अन्य भर्तियों के लिए पेपर कंडक्ट कराए जा रहे हैं।  

पहलवान नितेश को सम्मानित करने की तैयारी पर लगा झटका, चंदे के ₹96,300 हुए चोरी

गोहाना. सोनीपत के गोहाना के गांव जागसी में जापान में आयोजित एशियाई खेलों में पदक जीतकर लौटे पहलवान नितेश सिवाच के सम्मान समारोह में एक व्यक्ति की जेब से 96,300 रुपये चोरी हो गए। पीड़ित जयभगवान ने बुटाना चौकी में शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जयभगवान ने बताया कि 6 अक्टूबर को गांव के शहीद स्मारक के पास पहलवान नितेश सिवाच के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया था। गांव ने इकट्ठा किया था चंदा नितेश को उपहार देने के लिए गांव में चंदा एकत्र किया गया था। चंदे की 96,300 रुपये की राशि उसके पास थी। समारोह में काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर उसकी जेब से रुपये निकाल लिए।

Surajkund Mela: झज्जर जेल के कैदियों का लग्जरी फर्नीचर मचाएगा धूम, मेले में दिखेगी खास कारीगरी

झज्जर. सलाखों के पीछे बंद हाथ इस बार सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में अपनी कहानी सुनाएंगे। जिन हाथों की पहचान अब तक अपराध और सजा से जुड़ी रही, वही हाथ लकड़ी को तराशकर टेबल, कुर्सी, बेंच, कार्नर और ट्राली तैयार कर रहे हैं। फरवरी में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में झज्जर जिला कारागार के बंदियों का यह हुनर विदेशी और देशी खरीदारों के सामने होगा। जिला कारागार में इन दिनों लकड़ी की कटाई, घिसाई और फिनिशिंग का काम चल रहा है। बंदियों द्वारा तैयार किए जा रहे फर्नीचर को कारागार विभाग की ओर से लगाए जाने वाले विशेष स्टाल पर प्रदर्शित किया जाएगा।

8 लोगों की हत्या के दोषियों की रिहाई पर SC में सुनवाई पूरी, सोनिया और संजीव की किस्मत पर फैसला सुरक्षित

हिसार  पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया और उनके परिवार के आठ सदस्यों की हत्या मामले में दोषी करार दिए गए सोनिया व संजीव कुमार की समय पूर्व रिहाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों की तरफ से दायर याचिकाओं में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से दिसंबर 2025 में दिए गए उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत दोषियों की समयपूर्व रिहाई के मामले पर पुनर्विचार करने और उन्हें अंतरिम जमानत देने का निर्देश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी संबंधित पक्षों से जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही इस मामले में नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों से जवाब मांगा था। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता आईना वर्मा खोवाल और लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि सुनवाई के दौरान दोषियों के अपराध की गंभीरता, जेल में उनके आचरण, सुधार की वास्तविक स्थिति और समयपूर्व रिहाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं को न्यायालय के समक्ष रखा गया। उन्होंने बताया कि न्यायालय को यह भी अवगत कराया गया कि केवल लंबे समय तक कारावास में रहने अथवा हाल के कुछ वर्षों के आचरण के आधार पर समयपूर्व रिहाई का अधिकार स्वतः उत्पन्न नहीं होता। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने भी मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदलने और उसके बाद दोषियों की रिहाई से जुड़े व्यापक प्रश्न पर गंभीर टिप्पणी की। माफ कर देने वाले स्वभाव के कारण बढ़ रहे अपराध: सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के माफ करने वाला स्वभाव के कारण देश आज अपराधों की स्थिति का सामना कर रहा है और इस क्षमाशील रवैये की भी कहीं न कहीं सीमा तय होनी चाहिए। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। यह है मामला वर्ष 2001 में रेलूराम परिवार के आठ सदस्यों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। मृतकों में एक बच्ची की उम्र लगभग डेढ़ माह थी यह है मामला वर्ष 2001 मेंरेलूराम परिवार के आठ सदस्यों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। मृतकों में एक बच्ची की उम्र लगभग डेढ़ माह थी।