samacharsecretary.com

मध्यप्रदेश का ग्लोबल रोडमैप: मुंबई में राजनयिक संवाद से उभरे निवेश के नए अवसर

मुंबई में मध्यप्रदेश का विशेष राजनयिक संवाद – Heart of India बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने आज मुंबई के द ट्राइडेंट, नरीमन प्वाइंट में एक विशेष राजनयिक संवाद (Diplomatic Roundtable) का आयोजन किया। इस संवाद में रूस, जर्मनी, सिंगापुर, इटली, तुर्किये, न्यूज़ीलैंड, पोलैंड, मलेशिया, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान, केन्या, जिबूती और यूनाइटेड किंगडम समेत कई देशों के काउंसल जनरल और राजनयिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य को निवेश और औद्योगिक विकास का नया केंद्र बताते हुए कहा –“मध्यप्रदेश सिर्फ भारत का भौगोलिक हृदय नहीं, बल्कि अवसरों का हृदय है। यहाँ की उद्योग-अनुकूल नीतियाँ, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और समृद्ध संसाधन वैश्विक निवेशकों के लिए बेमिसाल संभावनाएँ प्रस्तुत करते हैं।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश ने हाल के वर्षों में Ease of Doing Business, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश आज भारत का अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा केंद्र बन चुका है—रीवा सौर ऊर्जा परियोजना और ओंकारेश्वर जलविद्युत परियोजना इसकी मिसाल हैं। वहीं पीथमपुर ऑटोमोबाइल हब और इंदौर IT Hub ने राज्य को नई औद्योगिक पहचान दिलाई है। उन्होंने विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश आकर PM MITRA Textile Park (धार), पीथमपुर ऑटोमोबाइल हब, BEML Rail Hub (भोपाल), IT Parks (इंदौर-भोपाल) और Food Processing Clusters का प्रत्यक्ष अनुभव लें। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश ने वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ घोषित किया है, जहाँ लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर भी सृजित करना है। संवाद के दौरान विभिन्न देशों के काउंसल जनरल्स ने निवेश, द्विपक्षीय व्यापार, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और सांस्कृतिक सहयोग जैसे विषयों पर सक्रिय चर्चा की और मध्यप्रदेश की संभावनाओं में गहरी रुचि व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन इस विश्वास के साथ हुआ कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश न केवल भारत का, बल्कि दुनिया का ‘Global Investment Hub’ बनेगा और भारत व साझेदार देशों के बीच आर्थिक व सांस्कृतिक रिश्ते नई ऊँचाइयों पर पहुँचेंगे।  

राजनीतिक अपडेट: बीजेपी अगले हफ्ते चुनेगी कैंडिडेट्स, NDA की लिस्ट 13 अक्टूबर को सार्वजनिक

पटना  बिहार विधानसबा चुनाव 2025 के मद्देनजर एनडीए के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 13 अक्टूबर को जारी होगी। इस सूची में गठबंधन के सभी पांचों दलों के कुछ उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे। बाद में प्रत्येक दल अपनी-अपनी सीटों के नाम अलग से जारी कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक 12 अक्टूबर को दिल्ली में हो सकती है। इससे पहले 11 अक्टूबर को बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। बिहार बीजेपी ने कल चार घंटे मीटिंग करके 110-115 सीटों पर कम से कम तीन नाम का पैनल दिल्ली भेज दिया है। अब पार्टी दिल्ली में अंतिम फैसला करेगी और किसे टिकट देना है। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने हर सीट के लिए तीन-तीन नाम तैयार इसलिए किए हैं, ताकि कोर ग्रुप और बाद में सीईसी की बैठक में चर्चा के बाद उपयुक्त उम्मीदवार तय किए जा सकें। बीजेपी और जेडीयू ने की मैराथन बैठक गौरतलब है कि गुरुवार को बीजेपी और जेडीयू ने अलग-अलग बैठकें कीं, जिसमें उम्मीदवारों के चयन से लेकर सीटों के समीकरण तक पर चर्चा हुई। बीजेपी की बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जबकि मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू की अहम बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थे। दोनों ही दलों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। सम्राट चौधरी बोले- जल्द खुशखबरी मिलेगी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बैठक के बाद कहा कि पार्टी सभी घटक दलों से बातचीत कर रही है और जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने कहा, “एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। सभी दलों से बात हो रही है और जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।”  

गिट्टी से भरा ओबर लोडिग डंपर को खनिज विभाग ने किया जप्त

गिट्टी से भरा ओबर लोडिग डंपर को खनिज विभाग ने किया जप्त बमीठा थाना में डंपर रखने के बाद कानूनी प्रक्रिया जारी छतरपुर  काफी समय से ओवरलोडिंग बाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं और शासन प्रशासन के साथ वाहन मालिक आंख  मिचोली का खेल खेल रहे हैं और शासन प्रशासन को खुलेआम चूना लगाया जा रहा है इतना ही नहीं उन ओवरलोडिंग वाहनों पर कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है जिस बाहन मालिक से खनिज विभाग का मंथली लेनदेन बना रहता और जिस बाहन मालिक से लेन देन नहीं होता है उस बाहन पर कार्यवाही की जाती है ऐसा ही एक मामला छतरपुर जिले के हाईवे रोड 39 पर आया है जहां पर ओवरलोडिंग गिट्टी से भरा डंपर खनिज विभाग ने पकड़ लिया है और बमीठा थाने में रख कर कार्यवाही प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जब खबर के संबंध में खनिज विभाग इंस्पेक्टर से मोबाइल पर बात हुई तो उन्होंने कहा है की ओवरलोडिंग गिट्टी होने के कारण डंपर को जप्त किया गया और बमीठा थाने में रखकर कानून प्रक्रिया चालू कर दी है यह डंपर बिना न्यायालय की नही छूटेगा चौंकाने वाली बात तो यह है कि गिट्टी से भरे डंपर में कहीं कोई डंपर का नंबर नहीं है न जाने ऐसे सैकड़ों बाहन सड़कों पर आए दिन दौड़ रहे हैं और शासन प्रशासन की आंखों में धूल खौप रहे हैं जो शासन प्रशासन के लिए चुनौती का विषय बना हुआ है किंतु अब देखना यह है कि खनिज विभाग ऐसे कितने वाहनों पर कार्यवाही कर पाएंगे जो सड़कों पर बेधड़क घूम रहे हैं

हत्या के मामले मे बमीठा पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार

हत्या के मामले मे बमीठा पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार 2 दिन पूर्व कामता आदिवासी की गयी थी हत्या छतरपुर  2 दिन पूर्व बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम झमटुली मे जादू टोना के शक मे एक 55 वर्षीय वृद्ध की हाथ पैर बांध कर पीट पीट कर हत्या का मामला सामने आया था जिसमे बमीठा पुलिस ने कुल 6 लोगो पर हत्या का मामला दर्ज किया था जिसमे बमीठा पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यालय भेज दिया है

AI से होगा भुगतान: ChatGPT में जल्द ही जुड़ने जा रहा है UPI और ई-कॉमर्स फीचर

ChatGPT का यूज अभी तक आपने अपने कुछ सवाल पूछने या फिर फोटो बनाने के लिए किया होगा। क्या आप जानते हैं कि आगे आने वाले समय में OpenAI के एआई चैटबॉट चैटजीपीटी के जरिए ई-कॉमर्स वेबसाइट पर पेमेंट भी किया जा सकेगा। जी हां, बता दें कि ओपनएआई, भारत की नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और फिनटेक कंपनी रेजरपे ने एक साथ मिलकर एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया है। इस पॉलेट प्रोग्रेम में चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसे AI चैटबॉट से सीधे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए पेमेंट किया जा सकेगा। यह भारत के रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम को AI चैटबॉट से जोड़ने का पहला बड़ा कदम है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में NPCI की नई पहल इसके अलावा, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में NPCI ने कई नई पहलें पेश की हैं। इनमें AI बेस्ड UPI हेल्प भी शामिल है। NPCI ने UPI के जरिए IoT पेमेंट की भी घोषणा की। इसका मतलब है कि कार, वियरेबल डिवाइस और स्मार्ट टीवी जैसे कनेक्टेड डिवाइस से भी UPI पेमेंट हो सकेगा। एआई का क्षेत्र आगे चलकर कितना एडवांस होने वाला है, इसका पता इस खबर से चलता है। हर महीने होते हैं 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UPI भारत का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। हर महीने 20 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन इसके जरिए होते हैं। बता दें कि अभी यह सुविधा शुरुआती फेज में है। अगर यह पॉयल प्रोजेक्ट सफल होता है तो ऑनलाइन कॉमर्स में AI टूल्स का इस्तेमाल बढ़ सकता है। यह सर्विस सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स और प्लेटफॉर्म्स के लिए पायलट स्टेज में है। शुरू हो गया पायलट प्रोजेक्ट ChatGPT में UPI पेमेंट की सर्विस देने का मकसद चैट इंटरफेस के अंदर ही पूरी खरीदारी करने की सुविधा देना है। कंपनी ने यह घोषणा 9 अक्टूबर, 2025 को की है। कंपनियों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में बताया है कि इस पायलट प्रोग्राम में ओपनएआई यह देखेगा कि AI एजेंट कैसे UPI का इस्तेमाल करके सेफ, भरोसेमंद और यूजर कंट्रोल्ड तरीके से अपने आप ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अभी टेस्टिंग फेज में है सुविधा यह पहल अभी टेस्टिंग फेज में है और कंपनी अभी यह देखेगी कि AI पावर्ड पेमेंट को अलग-अलग सेक्टरों में कैसे बढ़ाया जा सकता है। चैटजीपीटी से ही ऑर्डर कर पाएंगे बिग बास्केट का सामान इस पायलट प्रोग्रेम के तहत यूजर्स चैटजीपीटी से सीधे बिगबास्केट से सामान ऑर्डर कर सकेंगे। फिलहाल, एक्सिस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंकिंग पार्टनर को इस पायलट प्रोग्राम में शामिल किया गया है। देखना है कि एडवांस्ड AI को UPI के साथ कैसे जोड़ सकते हैं ओपनएआई में इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी के मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा है कि वे NPCI के साथ काम करने और यह पता लगाने के लिए उत्साहित हैं कि वे एडवांस्ड AI को UPI के साथ कैसे जोड़ सकते हैं। इससे हम आसान और सुरक्षित कॉमर्स के एक नए युग की शुरुआत कर सकते हैं।

RBI ने लगाया रोक, इस बैंक के ग्राहकों की बढ़ी टेंशन — खाते से निकासी पर सख्त सीमा

नई दिल्ली भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित द बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। अब यह बैंक न तो नए डिपॉजिट स्वीकार कर सकेगा और न ही नए लोन जारी कर पाएगा। इतना ही नहीं, बैंक अपनी देनदारियों के भुगतान पर भी रोक का सामना करेगा। क्या हैं RBI के ताज़ा निर्देश?     बिना पूर्व अनुमति नया ऋण या जमा स्वीकार नहीं होगा।     बैंक अपनी मौजूदा वित्तीय देनदारियाँ पूरी नहीं कर पाएगा।     हालिया निरीक्षण में सामने आई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के बाद यह कदम उठाया गया। ग्राहकों के लिए क्या नियम?     बैंक से निकासी सीमा सिर्फ ₹10,000 तय की गई है।     ग्राहकों की जमा राशि का उपयोग उनके बकाया ऋण के समायोजन में किया जा सकता है। बीमा सुरक्षा का क्या होगा? RBI ने साफ किया है कि ग्राहकों की जमा राशि पर DICGC बीमा कवर जारी रहेगा।     हर जमाकर्ता को अधिकतम ₹5 लाख तक बीमा सुरक्षा मिलेगी।     यह सुरक्षा उनके खाते की स्थिति और अधिकार के अनुसार लागू होगी। लाइसेंस रद्द नहीं RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये पाबंदियाँ लाइसेंस रद्द करने के बराबर नहीं हैं। बैंक सीमित शर्तों के तहत अपना संचालन जारी रखेगा।

मथुरा विवाद: जन्मभूमि मामले की सुनवाई टली, अब न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना करेंगे फैसला सुनने की तैयारी

प्रयागराज  इलाहाबाद हाई कोर्ट में गुरुवार को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। प्रकरण की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने अब न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना को नियुक्त किया है।  पीठ आज उपलब्ध नहीं थी, इसलिए सुनवाई टल गई। नई तारीख क्या नियत की गई है,  यह भी नहीं पता चल सका है। वाद संख्या नौ में (मंदिर पक्ष के)  अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने यह जानकारी दी। अब तक इस प्रकरण में न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायणन मिश्र सुनवाई कर रहे थे। पिछले दिनों उनका स्थानांतरण लखनऊ खंडपीठ  में हो गया है । अब  मुख्य  न्यायमूर्ति ने सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना को नामित किया है।  

वर्ल्ड कप 2027: रोहित-कोहली की टीम में वापसी तय, ग‍िल ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली  भारत के नए ODI कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि टीम के दो अनुभवी सितारे, रोहित शर्मा और विराट कोहली, ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह टीम का हिस्सा बने रहेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बातचीत में गिल ने टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों की भूमिका पर भरोसा जताया और कहा कि उनका अनुभव और कौशल टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. शुभमन को भारत का ODI कप्तान बनाए जाने के बाद फैन्स में उत्साह की लहर दौड़ गई. उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली, जिन्होंने विराट कोहली के इस्तीफा देने के बाद टीम का नेतृत्व बेहतरीन ढंग से किया था. इस नेतृत्व परिवर्तन के बाद, अब मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में, रोहित और विराट के सफेद गेंद क्रिकेट में भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. शुभमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'रोहित और विराट का अनुभव और कौशल बहुत कम खिलाड़ियों में होता है. उन्होंने भारत के लिए जितने मैच जीते हैं, उसे बहुत कम खिलाड़ी हासिल कर पाए हैं. उनकी क्षमता, गुणवत्ता और अनुभव टीम के लिए अनमोल हैं. इसलिए दोनों खिलाड़ी ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूरी तरह से टीम में हैं.' गिल ने यह भी साझा किया कि उन्होंने रोहित से बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने कहा, 'रोहित भाई से मैंने बहुत-सी खूबियां सीखी हैं. उनकी शांति और टीम के भीतर जो अपनापन और दोस्ती का माहौल वह बनाते हैं, वह मेरे लिए प्रेरणादायक है. यही वो गुण हैं जिन्हें मैं उनसे अपनाना चाहता हूं और अपने भीतर उतारना चाहता हूं.'   विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अब नए नेतृत्व समूह के तहत संक्रमण के दौर में है. गिल के ये बयान स्पष्टता और स्थिरता का संदेश देते हैं. टीम भविष्य की ओर देख रही है, लेकिन रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ी अभी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं. उनका अनुभव बड़े टूर्नामेंट में खासकर वर्ल्ड कप में टीम के लिए बहुत काम आएगा. ODI वर्ल्ड कप के दृष्टिकोण से यह एक सकारात्मक संदेश है. युवा कप्तान शुभमन गिल ने यह भरोसा दिलाया कि टीम में अनुभव और नई ऊर्जा का संतुलन बनाए रखा जाएगा. इससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा और टीम का प्रदर्शन भी बेहतर होगा. शुभमन गिल का यह बयान इस बात का भी प्रमाण है कि टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के अनुभव और योग्यता को महत्व देता है. रोहित और विराट का योगदान न केवल मैदान पर बल्कि टीम की मानसिकता और नेतृत्व के दृष्टिकोण से भी अहम है. ऐसे में टीम का सफेद गेंद क्रिकेट में प्रदर्शन आने वाले वर्षों में भी मजबूत बना रहेगा.

तीसरी बार चालान का झटका – भोपाल में हेलमेट की अनदेखी अब महंगी पड़ सकती है

भोपाल सड़कों पर लोगों के चालान काट खुद नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पुलिसकर्मियों को यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब बहुत भारी पड़ेगी। पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई) ने पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है। नए निर्देशों में कहा गया है कि दो बार से अधिक बिना हेलमेट किसी पुलिसकर्मी का चालान हुआ तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। बात यहीं तक नहीं है। नये आदेशों में यह भी है कि इस कार्रवाई के बाद भी पुलिसकर्मी यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी। यानी इस मनमानी से उनकी नौकरी पर भी आंच आ सकती है। पीटीआरआई के इस निर्देश के बाद पूरे प्रदेश की पुलिस में हलचल मच गई है। भोपाल में ही अब तक 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के चालान बनाए जा चुके हैं। इनमें अधिकतर ऐसे हैं जो बिना हेलमेट ड्यूटी पर या निजी काम से दोपहिया वाहन लेकर निकले थे। कई मामलों में तो पुलिसकर्मी खुद ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते या मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाते हुए पकड़े गए।   पीटीआरआई ने सभी जिला पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों पर नियमित निगरानी रखें और यदि कोई नियमों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। यह भी कहा गया है कि सड़क पर पुलिसकर्मी आम जनता के सामने अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक होते हैं, ऐसे में उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे खुद ट्रैफिक नियमों का पालन कर उदाहरण प्रस्तुत करें। अधिकारियों का कहना है कि इस सख्ती का मकसद केवल अनुशासन बनाना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिसकर्मियों में जागरूकता बढ़ाना भी है। अगर पुलिस ही नियमों को तोड़ेगी तो जनता से पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है? इस तरह पकड़ में आएगी खाकी की बदमाशी चालानी कार्रवाई के दौरान पुलिस नाम और मोबाइल नंबर का ब्यौरा लेती है। जिस-जिस व्यक्ति का चालान बनता है, उसका रिकॉर्ड जिला पुलिस के पास दर्ज होता है। एक निश्चित समय के बाद जिला पुलिस देखेगी कि कितने पुलिसकर्मियों पर लगातार हेलमेट नहीं पहनने को लेकर कार्रवाई हुई है। उनका डाटा तैयार किया जाएगा और फिर दो बार से अधिक उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव तैयार होगा। पुलिस को समाज के आदर्श के रूप में देखा जाता है। नए आदेश के जरिए पुलिसकर्मियों में हेलमेट के प्रति अनुशासन बढ़ाने का प्रयास है। यदि वे लगातार उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी। शाहिद अवसार, एआईजी, पीटीआरआई।

अब सिर्फ फेस से भुगतान! UPI में नया फेस‑ऑथेंटिकेशन तरीका, बहुत आसान

नई दिल्ली NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए डिजिटल पेमेंट फीचर्स का ऐलान किया है. नए फीचर के तहत बिना PIN के भी UPI पेमेंट की जा सकेगी. अभी तक UPI पेमेंट करने के लिए यूजर्स को पिन एंटर करना होता था, लेकिन अब यूजर्स बायोमैट्रिक्स के जरिए पेमेंट कर सकेंगे.  साथ ही स्मार्ट ग्लासेस के जरिए भी पेमेंट हो सकेगी. इससे UPI का इस्तेमाल आसान होगा. यूजर्स किसी भी पेमेंट को वेरिफाई करने के लिए अपने फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक का इस्तेमाल PIN की जगह कर सकते हैं. ये फीचर यूजर्स को मैन्युअली सेट करना होगा.  इन बातों का रखें ध्यान  शुरुआत में बायोमैट्रिक्स के जरिए UPI पेमेंट को सीमित रखा गया है. यूजर्स 5000 रुपये तक की ही पेमेंट इसके जरिए कर सकते हैं. स्मार्टफोन के जरिए होने वाले UPI पेमेंट में बायोमैट्रिक्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा. माना जा रहा है कि इससे UPI पेमेंट आसान और सुरक्षित तरीके से होंगे.  इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अब PIN एंटर नहीं करना होगा. हालांकि, बड़ी पेमेंट्स के लिए अभी भी बायोमैट्रिक्स की जरूरत होगी. UPI की ये सर्विस शुरू हो गई है. हालांकि, अभी ज्यादातर UPI सर्विस ऑफर करने वाले ऐप्स पर ये सुविधा नहीं मिल रही है. आइए जानते हैं आप इस सर्विस को एक्टिवेट कैसे कर सकते हैं.  कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे बायोमैट्रिक्स ऑथेंटिकेशन?      सबसे पहले आपको UPI ऐप ओपन करना होगा. इसके बाद आपको एक नई पेमेंट शुरू करनी होगी.       इसके लिए आप किसी QR कोड को स्कैन कर सकते हैं या फिर किसी कॉन्टैक्ट को चुन सकते हैं.      अब आपको पेमेंट का अमाउंट एंटर करना होगा. फिर बैंक चुनना होगा जिससे पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं.      जब आपसे UPI PIN एंटर करने के लिए कहा जाए, तो आपको यूज बायमैट्रिक का विकल्प चुनना होगा. हालांकि, ये विकल्प अभी ज्यादातर ऐप्स पर नहीं दिख रहा है.      आपको अपना फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेट करना होगा. इसके बाद कन्फर्मेशन मैसेज का इंतजार करना होगा. कन्फर्मेशन के बाद पेमेंट ऑटोमेटिक हो जाएगी.