samacharsecretary.com

कैनबरा T20 धुला बारिश में, अगली टक्कर अब मेलबर्न में होगी

कैनबरा  कैनबरा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबले बार‍िश की वजह से रद्द हो गया है. बुधवार (29 अक्टूबर) को हुए इस मुकाबले में टॉस ऑस्ट्रेलियाई टीम कप्तान म‍िचेल मार्श ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला क‍िय था. मुकाबला बार‍िश की वजह से दो बार प्रभाव‍ित हुआ. इस वजह से ओवर्स की संख्या 18 ओवर्स कर दी गई. पहला व्यवधान 5 ओवर के बाद आया. वहीं मैच में एक बार फ‍िर 10वें ओवर के दौरान बार‍िश ने खलल डाला. इसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. जिस समय खेल रद्द हुआ उस समय भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी. सूर्यकुमार यादव और शुभमन ग‍िल क्रीज पर डटे थे. उस समय भारत का स्कोर (9.4/18 ओवर) 97/1 था. भारत को एकमात्र झटका अभ‍िषेक शर्मा के रूप में लगा. कैनबरा में लगातार बारिश के चलते आगे का खेल संभव नहीं हो सका.अब अगला मैच मेलबर्न में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारत की पारी की हाइलाइट्स  इस मुकाबले में  भारत की ओर से ओपन‍िंंग करने नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभ‍िषेक शर्मा और उनके साथ टीम के उपकप्तान शुभमन ग‍िल आए. दोनों ने ही ताबड़तोड़ शुरुआत की. शुरुआती 3 ओवर में भारतीय टीम ने 26 रन जोड़ लिए. इसके बाद अपना पहला ओवर लेकर आए नाथन एल‍िस ने पांचवीं गेंद पर अभ‍िषेक (19) को ट‍िम डेव‍िड के हाथों कैच आउट करवाया. भारत का स्कोरकार्ड (97-1(9.4 ओवर्स)) बल्लेबाज               विकेट                                         रन अभ‍िषेक शर्मा      कैच ट‍िम डेव‍िड, बोल्ड नाथन एल‍िस     19 शुभमन गिल         नाबाद                                            37 सूर्यकुमार यादव     नाबाद                                           39 विकेट पतन: 1-35 (अभिषेक शर्मा, 3.5 ओवर) बार‍िश की वजह से मैच पर क्या असर हुआ?      ओवर घटाकर 18-18 प्रति टीम कर दिए गए हैं, पावरप्ले 5.2 ओवर का रहा     3 गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर फेंक सकते थे.     2 गेंदबाज अध‍िकतम तीन ओवर कर सकते थे. सूर्या के हुए 150 प्लस छक्के  सूर्यकुमार यादव से पहले केवल मुहम्मद वसीम (UAE) ही 150वें छक्के का आंकड़ा कम पार‍ियों में छू पाए हैं. सूर्या ने 86 पारियों और 1649 गेंदों में यह मुकाम हास‍िल क‍िया. वहीं वसीम ने 66 पारियां और 1543 गेंदों में यह मुकाम हास‍िल क‍िया.  205 रोहित शर्मा 187 मुहम्मद वसीम 173 मार्टिन गप्टिल 172 जोस बटलर 150 सूर्यकुमार यादव* नीतीश रेड्डी हुए शरुआती 3 टी20 से बाहर  नीतीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं. एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान लगी बायीं कोहनी की चोट से उबर रहे इस ऑलराउंडर ने गर्दन में ऐंठन की शिकायत की है, जिससे उनकी रिकवरी प्रभावित हुई है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है.  भारत vs ऑस्ट्रेल‍िया टी20 हेड टू हेड  हेड टु हेड की बात करें तो टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त हासिल है. अब तक हुए 33 मुकाबलों में भारत ने 20 मुकाबलो में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है. दूसरी तरफ कंगारू टीम 11 में ही जीत पाई है, दो मैच बेनतीजा रहा. साल 2012 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत को अपने ही  देश में टी20 सीरीज में नहीं हराया है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के बाद अब टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है. प‍िछली 5 टी20 सीरीज में भारतीय टीम केवल एक बार ऑस्ट्रेल‍िया सरजमीं पर ऑस्ट्रेल‍िया से साल 2008 में हारी थी. 

कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन की जोरदार खरीदी, भावांतर योजना ने किसानों को दिलाई राहत

भावांतर योजनांतर्गत कृषि उपज मंडियों में हो रही है सोयाबीन की खरीदी 27 हजार 63 किसानों से 47 हजार 493 टन सोयाबीन की खरीदी भोपाल  प्रदेश में सोयाबीन फसल के लिए लागू की गई भावांतर योजना में 9 लाख 36 हजार 352 किसानों ने पंजीयन कराया है। सोयाबीन का विक्रय 24 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है जो 15 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। अभी तक 27 हजार 63 किसानों से 47 हजार 493 टन सोयाबीन खरीदी गई है। मंगलवार 28 अक्टूबर को 10 हजार 851 किसानों से 19 हजार 191 टन सोयाबीन की खरीदी हुई। कृषि उपज मंडी देवास में सर्वाधिक 1699, इंदौर में 1579, उज्जैन में 1538, गंजबासौदा में 1283, बैरसिया में 1154, आगर में 1085, आष्टा में 1061, शाजापुर में 1053, तराना में 1040 एवं सागर मंडी में 962 टन सोयाबीन की खरीदी हुई। इसी प्रकार सर्वाधिक किसानों के पहुँचने की टॉप मंडियों में गंजबासौदा मंडी में 1254, देवास में 1182, उज्जैन में 1106, आष्टा में 1075, बैरसिया में 900, आगर में 891, इंदौर में 795, शाजापुर में 787, सीहोर में 741 एवं नरसिंहगढ़ मंडी में 701 किसान सोयाबीन की विक्री के लिए पहुँचे। मंडी बड़नगर जिला उज्जैन में अधिकतम भाव 5725 रूपये प्रति क्विंटल रहा। प्रदेश में सोयाबीन की बुवाई का रकवा गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 58.72 लाख हेक्टेयर था जो वर्तमान में 53.20 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 2025-26 में 55.54 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ है। भावांतर योजनांतर्गत 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक पंजीयन हुए थे। सोयाबीन खरीदी के प्रथम मॉडल भाव की घोषणा 7 नवंबर 2025 को की जाएगी।  

डोनाल्ड ट्रंप किस ‘पेनकिलर’ के बहाने शी जिनपिंग से करेंगे बात? जानें इस मुलाकात का बड़ा एजेंडा

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के शी जिनपिंग की साउथ कोरिया में मुलाकात हो सकती है। एशिया-पैसिफिक समिट के दौरान यह मीटिंग होगी, जिसका एजेंडा भी डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं शी जिनपिंग के साथ फेंटानिल पर बात करूंगा। इसी दवा की सप्लाई दोनों देशों के बीच विवाद का विषय बनी है और अमेरिका ने चीन पर टैरिफ लादे हैं। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मैं शी जिनपिंग के साथ मीटिंग में फेंटानिल दवा और किसानों के मसले पर बात करूंगा। दोनों की मीटिंग गुरुवार को होने की संभावना है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यदि चीन की ओर से फेंटानिल दवा में इस्तेमाल होने वाले केमिकल के निर्यात पर नियंत्रण लगता है तो फिर हम टैरिफ में कमी करेंगे। अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि हम चीन पर लादे गए फेंटानिल टैरिफ में 20 फीसदी तक की कमी करेंगे। फिलहाल चीनी उत्पादों पर अमेरिका में 55 फीसदी टैक्स लग रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया है कि मीटिंग में ताइवान का मसला नहीं उठेगा। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हम इस पर बात करेंगे।   फेंटेनाइल एक दर्द निवारक दवा है, जिसे नशे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह मॉर्फिन या हेरोइन की माफिक नशा करती है। यह पूरी तरह से प्रयोगशालाओं में बनाई जाती है, जिसमें कोई प्राकृतिक तत्व नहीं होता। आमतौर पर इसे दर्द निवारक दवा के रूप में लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसकी ओवरडोज घातक है। अमेरिका में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल दर्द जैसी समस्या से निजात पाने की बजाय नशे के लिए किए जाने की खबरें हैं। इसी के चलते अमेरिका चाहता है कि चीन उन केमिकल्स का निर्यात रोक दे, जिनसे यह दवा तैयार होती है। अमेरिका ने इसी चिंता के तहत चीन पर टैरिफ भी लादे हैं। अब यही दवा एक बार फिर से दोनों ताकतवर मुल्कों के बीच चर्चा का विषय होगी। कैसे लोग हो जाते हैं फेंटेनाइल की लत का शिकार फेंटेनाइल कई अन्य नशीली दवाओं की तुलना में अधिक शक्तिशाली है। इसकी थोड़ी सी मात्रा भी घातक ओवरडोज़ का कारण बन सकती है। ऐसा तब भी हो सकता है जब कोई व्यक्ति बिना जाने फेंटेनाइल ले ले, अगर इसे नकली प्रिस्क्रिप्शन गोलियों या अन्य अवैध दवाओं में मिलाया गया हो। फेंटेनाइल टेस्ट स्ट्रिप्स का उपयोग करने से फेंटेनाइल युक्त दवाओं के उपयोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों को अकसर लत हो जाती है। इसके बार-बार उपयोग से मस्तिष्क की गतिविधि में परिवर्तन होता है जिसके कारण लोग हानिकारक प्रभावों का अनुभव होने पर भी इसका उपयोग जारी रखते हैं।  

T20 क्रिकेट में 150 छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव बने खास क्लब के सदस्य

मुंबई  कैनबरा के मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. टी20 में सूर्यकुमार यादव ने अपने 150 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही सूर्या एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं. टी20 इंटरनेशनल में 150 से ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज 205 रोहित शर्मा 187 मुहम्मद वसीम 173 मार्टिन गप्टिल 172 जोस बटलर 150 सूर्यकुमार यादव सूर्या की इस उपलब्धि की खास बात ये भी भी है कि केवल मुहम्मद वसीम ही सूर्या (86 पारी, 1649 गेंद) से तेज 150वां छक्का लगाने में सफल रहे हैं. वसीम ने  66 पारी और 1543 गेंद पर 150 छक्के लगा दिए थे. सूर्या इस मुकाबले में टच में दिखे. उनके लिए ये पारी इसलिए भी अहम थी क्योंकि उनका बल्ला लंबे समय से खामोश था. जब से सूर्या ने टी20 टीम की कमान रोहित शर्मा से संभाली था, मैदान पर उनका जोश तो बरकरार था, पर उनकी बल्लेबाजी में जान नहीं दिख रही थी. एशिया कप के दौरान भी उनका बल्ला खामोश रहा. बता दें कि इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशल में लगातार 14 पारियों से अर्धशतक नहीं बना पाए हैं. यह उनके करियर का सबसे लंबा 'ड्राई स्पेल' है.

राज्योत्सव 2025: छत्तीसगढ़ में होगा सांस्कृतिक वैभव का प्रदर्शन, मुख्य अतिथियों की सूची घोषित

रायपुर राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथि के नामों की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयेाजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष और सरगुजा में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे। इसी प्रकार बिलासपुर जिला मुख्यालय में तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में मंत्री श्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में मंत्री टंकराम राम वर्मा, बालोद में मंत्री गजेन्द्र यादव, कोरिया में मंत्री राजेश अग्रवाल और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मंत्री गुरू खुशवंत साहेब जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद चिंतामणी महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ति में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग तथा खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वहीं मुंगेली जिले में विधायक पुन्नू लाल मोहले, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक धरमलाल कौशिक, धमतरी में विधायक अजय चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, कोण्डागांव में विधायक लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंडी तथा सुकमा जिले में विधायक किरण देव जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों की झांकी एवं विकासपरक योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। राज्योत्सव कार्यक्रमों का आयोजन जनभागीदारी और पारंपरिक गौरव के साथ गरिमामय ढंग से किया जाएगा ताकि प्रदेश की संस्कृति, विकास और एकता का संदेश पूरे राज्य में प्रसारित हो सके।

मोंथा तूफान पहुंचा छत्तीसगढ़! आज इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर  गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा अब कमज़ोर होकर साधारण चक्रवाती तूफान बन गया है. अगले 6 से 12 घंटों में यह गहरे दबाव में बदल सकता है. इसका प्रभाव आज छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा. बुधवार को चक्रवात के असर से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है. एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. साइक्लोन मोंथा से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज लेटेस्ट मौसम अपडेट के अनुसार मोंथा अब कमज़ोर होकर साधारण चक्रवाती तूफान बन गया है. तूफान लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और अगले 6 से 12 घंटों में गहरे दबाव में बदल सकता है. प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है. एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की भी संभावना है. इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की चल सकती है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है. वर्षा का क्षेत्र धीरे धीरे मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर केंद्रित रहने की सम्भावना है. वर्षा की गतिविधि 31 अक्टूबर तक लगातार जारी रहने की सम्भावना है. अगले 2 दिनों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. बिलासपुर और सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. बादल गरजने-चमकने के साथ वर्षा हो सकती है. अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

पति रास्ते में बना रोड़ा, पत्नी ने प्रेमी संग की हत्या — अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास

सूरजपुर छत्तीसगढ़ में सूरजपुर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने पति की हत्या मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को कठोर सजा सुनाई है. अवैध संबंध के शक गहराने पर आए दिन विवाद होने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया था. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है.   दरअसल, सूरजपुर थाना के ग्राम नमदगिरी में साल 2024 के 3 जनवरी को सुनील देवांगन के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. जिसमें बताया गया था कि वह 2 जनवरी (2024) को शाम 7 बजे घुमने निकला लेकिन वापन नहीं लौटा. अगली सुबह खेत में लाश मिली. शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 302 भादवि. का पंजीबद्ध कर जांच शुरू की. पुलिस की जांच में डॉग स्क्वाड की सहायता ली गई, जिसमें डॉग मास्टर ने मृतक सुनील देवांगन के कमरे और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवांगन की ओर संकेत किया. मुखबिरों से भी मिली जानकारी मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवांगन और रामकुमार के बीच संबंध होने की बात सामने आई. इस लीड पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई. लक्ष्मी देवांगन से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया. उसने पुलिस को बताया कि उसका रामकुमार से संबंध था और जब उसके पति सुनील को इस बात का शक हुआ. उसके और पति के बीच झगड़ा होने लगा. इसके बाद लक्ष्मी और रामकुमार ने मिलकर सुनील की हत्या की साजिश रची और गमछे से उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली. हत्या के बाद दोनों ने शव को कुछ दूरी पर स्थित खेत में ले जाकर लिटा दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय, सूरजपुर में प्रस्तुत किया गया. जहां से दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी है.

हैं पीएम मोदी पर राहुल गांधी का आरोप– ‘देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं’

पटना/ मुजफ्फरपुर   महागठबंधन घोषणा पत्र जारी के बाद आज से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है। चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में एक साथ नजर आएं। वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर रहे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मुजफ्फरपुर में पहुंचे। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत में ही एनडीए पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब बिहार की जनता इस खटारा सरकार से उब चुकी है। अब वक्त आ गया है नया बिहार बनाने का। युवाओं का बिहार बनाने का। इसके बाद राहुल गांधी पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। आइए जानते हैं राहुल गांधी ने क्या-क्या बातें कहीं… वहीं राहुल गांधी ने कहा कि आप सब बारिश में यहां आएं आपका स्वागत है। मैं देश में जहां भी जाता हूं कि वहां बिहार के युवा मिलते हैं। आपने दिल्ली बनाई। बेंगलुरु, गुजरात, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों को बनाने में मदद की। विदेशों के विकास में भी आपने मदद की। लेकिन, आप बताओं जब आप देश विदेश के विकास में मदद कर सकते हो तो बिहार के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी ने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। खुद को अति पिछड़ा कहते हैं लेकिन बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए उन्होंने क्या किया? क्या आप अपने लिए ऐसा पिछड़ा प्रदेश चाहते हो? हमें वो बिहार चाहिए जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार हो। बिहारियों को यहां ही अपना भविष्य दिखाई दे। आपको पलायन नहीं करना पड़े। हमलोग बिहार को सबसे आगे ले जाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के चेहरे का प्रयोग कर रही है। भाजपा के हाथ में ही रिमोट कंट्रोल है। उसे सामाजिक न्याय से कोई लेना देना नहीं है। पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अदाणी और अंबानी को जो भी चाहिए, वो भी दे दी। देश में दो हिन्दुस्तान बन रहा। एक गरीबों का और दूसरा तीन चार अरबपतियों का। अभी हमने देखा कि एक तरफ यमुना और दूसरी तरफ उसी नदी में तालाब। मोदी ने छठ पूजा पर ड्रामा किया। साफ पानी भरकर तालाब बनाया। पीएम मोदी के लिए यह तालाब बनाया गया था। नरेंद्र मोदी के लिए साफ पानी लाया गया। बाकी हिन्दुस्तानियों के लिए यमुना का गंदा पानी। जब पोल खुल गई तो मोदी ने कहा कि मैं तो नहीं जाऊंगा। पीएम मोदी बिहार के युवाओं से कहते हैं कि हमने आपको कम दाम में डाटा दे दिया लेकिन यह नहीं बताया कि डाटा की कंपनी किसको दी। पैसा तो जियो का मालिक अंबानी बना रहा है। आप झूठ बोल रहे हैं। आपने अंबानी को स्पेक्ट्रम दिया। मुंबई में लाखों-करोड़ों रुपये की जमीन, जिसमें बिहार के लोग रहते हैं, वह जमीन आपने अदाणी को दे दी। बिहार में एक रुपये में आपने अदानी को जमीन दे दी। बिहार के किसानों से जमीनें छीन लीं। राहुल बोले- पीएम मोदी ड्रामा करते हैं राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ड्रामा करते हैं। वह यमुना जी में नहाने का ड्रामा करते हैं। लेकिन, वह यमुना नहीं तालाब था। उन्हें यमुना और छठ पूजा से कोई मतलब नहीं है। वह केवल ड्रामा करने गए थे। वह वोट लेने के लिए कोई भी ड्रामा करने के लिए तैयार हैं। आप उनसे जो भी करवाना चाहते हैं करवा लीजिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, हरियाणा में पीएम मोदी ने वोट चोरी की। अब बिहार में भी ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, बिहार के हर व्यक्ति को घर से बाहर निकलकर महागठबंधन को वोट डालना है। मैं आपसे वादा करता हूं कि हमलोग हर जाति, हर धर्म की सरकार बिहार में बनाएंगे। सबकी सरकार होगी। हर एक व्यक्ति की सरकार बनेगी। यह मेरी और महागठबंधन की गारंटी है। शिक्षा पर हमारा फोकस होगा। हमारी कोशिश होगी कि पांच साल के अंदर हिन्दुस्तान की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी बिहार में होगी। नालंदा विवि पहले इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी थी। यहां पूरी दुनिया पढ़ाई करने आते थे। बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया को जोड़ने का सिस्टम था। यूपीए सरकार ने नालंदा को फिर से वैसा ही बनाने की कोशिश की। अब बिहार को हिन्दुस्तान का नहीं बल्कि दुनिया का सेंटर बनाना है। राहुल गांधी ने कहा कि आज तक आपको जो भी मिला, वह संविधान के कारण मिला। इस पर पीएम मोदी और आरएसएस आक्रमण कर रहे हैं। लेकिन, आपको इसे रोकना है। संविधान की हमलोग रक्षा करेंगे। इसे कोई नहीं खत्म कर सकता है। मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार उमेश कुमार राम हैं। यह सीट अनुसूचित जाति (आरक्षित) श्रेणी की है। वहीं, नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजेंद्र चौधरी हैं, जो वर्तमान में विधायक भी हैं। दोनों ही उम्मीदवार राहुल गांधी की जनसभा में मंच पर मौजूद रहे। इधर, राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने कहा कि करीब दो महीने हो गए राहुल गांधी को बिहार आए हुए। कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और वीडियो ब्लॉग बनाने के बीच उन्हें न तो बिहार की परवाह करने का वक्त मिला, न ही गठबंधन संभालने का।

ट्रंप का बड़ा बयान: भारत-अमेरिका के बीच खत्म होगी ‘टैरिफ जंग’, नई ट्रेड डील पर बनी सहमति

नई दिल्ली  भारत और अमेरिका में जारी तनाव जल्द खत्म होने के आसार हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत के साथ ट्रेड डील करने वाले हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि अमेरिका टैरिफ घटाकर 16 प्रतिशत करने का फैसला किया था। हालांकि, इसे लेकर भारत या अमेरिका सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। दक्षिण कोरिया पहुंचे ट्रंप ने बुधवार को कहा, '…अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो मैं भारत के साथ ट्रेड डील करने वाला हूं। मेरे मन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बहुत प्यार और सम्मान है…। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है।' ट्रंप के इस बयान से संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव कम हो सकता है। अमेरिका रूसी तेल की खरीद के मुद्दे पर भारत पर निशाना साधता रहा है। बीते हफ्ते खबरें आई थीं कि भारत और अमेरिका के बीच तीन में से दो मुद्दों पर सहमति बन गई है। वहीं, खबरें ये भी थीं कि भारत ने अमेरिका को भारतीय कृषि बाजार में एंट्री की अनुमति नहीं दी थी, जिसके चलते दोनों देशों के बीच बातचीत का दौर थम गया था। कहा जा रहा था कि रूसी तेल की खरीद में कमी पर भारत की सहमति के बाद अमेरिका ने टैरिफ 16 प्रतिशत पर करने के लिए तैयार हुआ था। खास बात है कि ये अटकलें पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद लगाई जा रही थीं। पूरी तरह से कटौती का दावा ट्रंप ने शनिवार को एक बार फिर दावा किया कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत रूसी तेल खरीद में 'पूरी तरह से' कटौती कर रहा है, जबकि चीन 'काफी हद तक' कटौती करेगा। शनिवार को मलेशिया जाते समय विशेष विमान एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा कि भारत रूसी तेल खरीद में 'पूरी तरह से कटौती' कर रहा है। ट्रंप और उनकी टीम लगातार आरोप लगाती रही है कि भारत रूसी तेल की खरीद से मुनाफाखोरी कर रहा है। साथ ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तेल की खरीद के जरिए वित्तीय सहयोग कर रहा है। अमेरिका ने भारत पर शुरुआत में 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना लगाया था। इसके बाद भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाया गया।  

एक और दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबा हाथी शावक, सालभर में पांचवीं मौत

रायगढ़ जिले में हाथियों की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज फिर तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई. यह घटना छाल क्षेत्र के ग्राम ओरा नारा की है. बीते सालभर के भीतर इसी रेंज में हाथी शावक की पानी में डूबने से यह पांचवीं घटना है. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आज सुबह हाथी शावक के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृत शावक की उम्र आठ माह बताई जा रही है. बता दें कि इलाके में 62 हाथियों का झुंड सक्रिय है.