samacharsecretary.com

सोनी सब लेकर आ रहा है लोकप्रिय बंगाली जासूसी कॉमेडी ‘एकेन बाबू’ का हिंदी वर्जन

  मुंबई, हिंदी मनोरंजन चैनल सोनी सब अब अपने दर्शकों के लिये लोकप्रिय बंगाली जासूसी कॉमेडी ‘एकेन बाबू’ का हिंदी वर्जन लेकर आ रहा है। आठ सफल वेब सीज़न और तीन हिट फिल्मों के बाद, लोकप्रिय बंगाली जासूसी कॉमेडी एकेन बाबू अब अपने हिंदी डब संस्करण के साथ टेलीविज़न पर दस्तक दे रही है। अपने अनोखे हास्य, बुद्धिमत्ता और मज़ेदार रहस्य-सुलझाने की शैली के साथ ‘एकेन बाबू’ अब देशभर के दर्शकों का मनोरंजन सिर्फ सोनी सब पर करेगा। ‘एकेन बाबू’ की कहानी एकेंद्र सेन की है ,जिनका किरदार प्रसिद्ध बंगाली फिल्म अभिनेता अनिर्बाण चक्रवर्ती निभा रहे हैं, जिन्हें प्यार से एकेन बाबू कहा जाता है। वह एक अजीबोगरीब, मूडी और खाने के बेहद शौकीन जासूस हैं, जिनकी सरलता और विचित्र आदतें अपराधियों और साथियों दोनों को ही चौंका देती हैं। यह शो पारंपरिक गंभीर क्राइम ड्रामाओं से बिल्कुल अलग है, जो दर्शकों को एक हल्का-फुल्का, मनोरंजक और दिलचस्प जासूसी अनुभव देता है। यह साबित करते हुए कि एक आम आदमी भी असाधारण रहस्यों को सुलझा सकता है। अपना उत्साह साझा करते हुए एकेन बाबू की भूमिका निभा रहे अभिनेता अनिर्बाण चक्रवर्ती ने कहा, “एकेन बाबू बनना मेरे कॅरियर की सबसे आनंददायक यात्राओं में से एक रहा है। इन वर्षों में मुझे उनके हर पहलू को जीने का मौका मिला ।उनकी अनोखी आदतें, खाने के प्रति प्रेम, और रहस्यों को सुलझाने का उनका सरल लेकिन शानदार तरीका। एकेन बाबू की सबसे खास बात यह है कि वह किसी भी पारंपरिक जासूस की तरह नहीं हैं। वह आम इंसान की तरह हैं, मज़ेदार हैं, कभी-कभी थोड़े आलसी, लेकिन हमेशा अपने ढंग से बेहद चतुर। मुझे बेहद खुशी है कि सोनी सब उन्हें इतना बड़ा मंच दे रहा है ताकि भारतभर के दर्शक उनकी हास्यभरी और रोमांचक कहानियों का आनंद उठा सकें।”  

केवल 5-6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत : CEO यशवंत

 रायपुर छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत कल यानी 4 नवंबर से घर-घर गणना चरण की शुरुआत होगी. इस प्रक्रिया में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता परिचय पत्र का सत्यापन करेंगे. प्रथम चरण के साथ आगे की प्रकियाओं को लेकर सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ में एसआईआर को लेकर जानकारी दी कि प्रथम चरण की प्रक्रिया जारी है. जिनका नाम साल 2003 के एसआईआर में है, उन्हें दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है. केवल 5-6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत होगी. उन्होंने बताया कि असुविधा होने पर बीएलओ मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल रिक्वेस्ट के माध्यम से मदद ले सकते हैं.   SIR से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां     मुद्रण एवं प्रशिक्षण कार्य – 28 अक्टूबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक     घर घर गणना चरण अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य – 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक     मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन – 9 दिसंबर 2025     दावे और आपत्तियों की अवधि – 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक     नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) – 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक     अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 7 फरवरी 2026 उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में विगत एसआईआर की मतदाता सूची वर्ष 2003 को आधार मानकर मिलान किया गया है. बीएलओ ने वर्तमान में केवल अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं का मिलान किया है, जो कि 71 प्रतिशत के करीब है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि 2003 के बाद से आज पर्यंत कई मतदाता अन्यत्र शिफ्ट हुए हैं. मतदान केन्द्रों का परिसीमन भी हुआ है. एन्यूमरेशन फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर सर्वे के दौरान यह मिलान प्रतिशत 10-15 प्रतिशत और बढ़ जाएगा. मतदाता सूची में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं हैं. वर्ष 2003 के एसआईआर के बाद विवाहित महिलाएं अपने तत्कालीन मतदान केंद्र से अन्यत्र स्थानांतरित हुई हैं.  बीएलओ द्वारा घर-घर एन्यूमरेशन फेज में 15 से 20 प्रतिशत और महिला मतदाताओं का मिलान किया जा सकेगा. इस प्रकार मिलान का कुल प्रतिशत 71 प्रतिशत से बढ़कर 94-95 प्रतिशत हो जाएगा. केवल शेष बचे मतदाताओं से ही दस्तावेज लेने की आवश्यकता होगी. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के दौरान विभिन्न नवाचारों के माध्यम से मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है. बीएलओ कॉल रिक्वेस्ट के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित सहायता प्राप्त कर पाएंगे. सीईओ यशवंत कुमार ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया. उन्होंने पुनरीक्षण के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (BLAs) के माध्यम से निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों को पूरा सहयोग देने की अपील की. ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़े जा सकें और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें. राजनीति दलों से सहयोग की अपील सीईओ यशवंत कुमार ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें. उन्होंने अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (BLAs) के माध्यम से निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की, जिससे छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें. साथ ही मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पैसों में तौला, कारोबारी का बड़ा दिल

नई दिल्ली सूरत के उद्योगपति और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है. श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष गोविंद ढोलकिया ने हीरे के आभूषण और सौर पैनल इनाम में देने की घोषणा की है. रविवार को फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने चैंपियन भारतीय टीम की हर सदस्य को ‘उनकी प्रतिभा और दृढ़ता के लिए सम्मान स्वरूप हैंडमेड नेचुरल हीरे के गहने गिफ्ट करने की इच्छा व्यक्त की. घर पर सोलर पैनल लगाने की इच्छा अपने परोपकारी कार्यों और समाजसेवा के लिए मशहूर गोविंद ढोलकिया ने भारतीय क्रिकेटर्स के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की इच्छा भी जाहिर की है. चिट्ठी में गोविंद ढोलकिया ने लिखा, ‘जैसे वे हमारे देश में रोशनी लाती हैं, उसी तरह उनका जीवन भी हमेशा स्थायी रूप से चमकती रहे.’ 51 करोड़ रुपये की प्राइज मनी BCCI ने दी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप जीता. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एकदिवसीय विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. BCCI ने 51 तो ICC से मिले 39.55 करोड़ सैकिया ने सोमवार को  बताया, ‘बीसीसीआई विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगा. इसमें सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य शामिल हैं. आईसीसी से भारतीय टीम को 39.55 करोड़ रुपये मिलेंगे.

वीडियो वायरल: जयपुर में डंपर का कहर, 19 लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर  जयपुर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. नशे में धुत एक डंपर चालक ने तेज रफ्तार में पहले बाइक को रौंदा और फिर सड़क पर मौजूद लोगों और अन्य वाहनों को कुचलता चला गया. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि डंपर अनियंत्रित होकर लगातार लोगों को टक्कर मार रहा है. हादसा इतना भयानक था कि कई शव डंपर के नीचे फंस गए. पुलिस के अनुसार, हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को कांवटिया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार कुछ की हालत बेहद गंभीर है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर गाड़ियों और मलबे का ढेर लग गया था. कुछ बाइकें डंपर के नीचे फंस गई थीं, जिन्हें निकालने में काफी समय लगा. हादसे का सीसीटीवी आया सामने  हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. घटना के बाद अस्पतालों में रोने-बिलखने का माहौल है. मृतकों के परिजनों का ट्रॉमा सेंटर के बाहर बुरा हाल है. रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं. इस हादसे में अबतक 19 लोगों की मौत  हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और सुरेश सिंह रावत को अस्पताल भेजा. उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए. ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ को कांवटिया अस्पताल भेजा गया है. लोहा मंडी रोड पर से एक्सप्रेस वे की ओर जा रहा था डंपर मौत बनकर दौड़ने वाला डंपर लोहा मंडी रोड से सीकर रोड होता हुआ जयपुर दिल्ली नेशनल हाईवे की ओर जा रहा था। हाईवे पर चढ़ने से पहले वह बेकाबू हो गया और वाहनों को टक्कर मारता गया। दुपहिया वाहनों को कुचलते हुए निकलने के कारण कई लोगों के शव सड़क पर बिखर कर टुकड़े टुकड़े हो गए। सड़क पर कहीं हाथ, कहीं पैर तो कहीं शरीर के अन्य अंग बिखरे हुए नजर आए। जो लोग सड़क किनारे खड़े थे, वे भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। नशे में धुत होकर चालक ने दौड़ाया डंपर हादसे के कुछ देर बाद सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि डंपर बहुत तेज गति से दौड़ रहा था। वाहनों की काफी आवाजाही वाली सड़क पर भी वह डंपर काफी तेज स्पीड पर काल बनकर दौड़ा रहा। सीसीटीवी में डंपर द्वारा दुपहिया वाहनों को कुचलते हुए दौड़ने की फुटेज भी नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस डंपर चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि डंपर का चालक शराब के नशे में था। हालांकि आरोपी ड्राइवर की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। सीसीटीवी में देखें हृदय विदारक दृश्य हादसे के बाद जिस भी व्यक्ति ने इस दृश्य को देखा, वह सिहर उठा। सड़क पर करीब चार से पांच किलोमीटर तक डंपर ने कहर बरपाया। डंपर के कहर बरपाने के दौरान कई वाहन भी आपस में टकराने लगे। बताया जा रहा है कि करीब 20 से ज्यादा वाहन इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए। करीब 10 लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई जबकि कुछ घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालु भी हुए घायल कुछ लोग सड़क किनारे एक ईको कार में सवार थे। वे लोग खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए खाटू श्याम जी जा रहे थे। सड़क किनारे रुकने के दौरान तेज स्पीड से आया डंपर टक्कर मारते हुए पास से गुजरा। इस हादसे में डंपर में सवार पांच लोग घायल हुए। घायलों को पहले कांवटिया और फिर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

महिला शक्ति को सलाम: CM मोहन यादव ने ‘क्रांति’ सहित महिला क्रिकेट टीम को दी बड़ी सौगात

   भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की हैं। छतरपुर की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। वहीं सीएम ने वर्ल्ड कप जीतने पर महिला क्रिकेटरों की जमकर तारीफ भी की हैं। सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बड़ा ऐलान किया हैं। मुख्यमंत्री ने महिला विश्व कप की सदस्य क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की हैं। इसके साथ ही पूरी टीम की जमकर तारीफ की और सभी को बधाई दी हैं। इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- बेटियों ने लहराया भारत का परचम…आईसीसी महिला विश्व कप-2025 भारत के नाम कर मां भारती को गौरवान्वित करने वाली BCCIWomen की खिलाड़ियों को बधाई एवं हार्दिक अभिनंदन। यह विजय ‘नए भारत’ की नारी शक्ति की नई उड़ान है। जय हो। आपको बता दें कि क्रांति गौड़ का जन्म छतरपुर जिले के छोटे कस्बे घुवारा में हुआ। उनके पिता एक रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल है। क्रांति के छह-भाई बहन है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट हासिल किये और अपनी टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया।

एक पल में बुझ गई उम्मीदों की मशाल: राष्ट्रीय तीरंदाज की ट्रेन हादसे में मौत

कोटा राष्ट्रीय स्तर के युवा तीरंदाज अर्जुन सोनावले (20) की राजस्थान के कोटा जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। अर्जुन अपने कोच और साथियों के साथ पंजाब के भटिंडा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बस्ती-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल ट्रेन से अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र लौट रहे थे। यह हादसा शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर धीमी हो रही थी। उसी दौरान अर्जुन खाना लेने के लिए कोच के दरवाजे पर खड़े थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर पड़े। ट्रेन रुकते ही यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन गंभीर रूप से घायल अर्जुन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जीआरपी के अधिकारी दालचंद सैन ने कहा कि पोस्टमार्टम करने के बाद रिश्तेदारों को शव सौंप दिया गया। टीम मैनेजर अनिल कमलापुरे ने बताया कि अर्जुन ने अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में आठ स्वर्ण पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई थी।  

टी20 सीरीज़ में झटका! ऑस्ट्रेलिया ने मैच से पहले किया चौंकाने वाला बदलाव

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. उसने भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में टीम से एक स्टार खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है. बोर्ड चाहता है कि एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट में खेलने वाले सभी खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड के अगले राउंड में खेलते दिखें. इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. तीन मैच हो चुके हैं और चौथा मुकाबला 4 नवंबर को गोल्ड कोस्ट के बिल पिप्पेन ओवल मैदान पर खेला जाना है. इस मैच में कंगारू टीम का तूफानी ओपनर नजर नहीं आएगा. उसे टी20 सीरीज से रिलीज कर दिया गया है. ये खिलाड़ी एशेज सीरीज की तैयारियों के लिए घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेलेगा. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने उसे शेफील्ड शील्ड के अगले दौर में खेलने के लिए मेंस टी20 टीम के स्क्वाड से रिलीज किया है. यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि स्टार ओपनर ट्रेविस हेड हैं, जो भारत के खिलाफ चल रही T20 सीरीज के बचे हुए दोनों मैच नहीं खेलेंगे. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज 8 नवंबर को खत्म होनी है. अब तक तीन मैच हुए हैं, पहला मैच बारिश से धुला था. दूसरे में ऑस्ट्रेलिया जबकि तीसरे में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी. लिहाजा ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. ट्रेविस हेड का बाहर होना टीम इंडिया के लिए राहत की बात है. उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग 11 में आए ये देखने वाली बात होगी. टी20 सीरीज में हेड ने क्या किया था? ट्रेविस हेड ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 15 गेंदों में 28 रन बनाए थे. तीसरे मुकाबले में वो सिर्फ 6 रन बना सके थे. पहला मैच बारिश से रद्द हुआ था.ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम से रिलीज होने के बाद ट्रेविस हेड दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए शैफील्ड शील्ड मैच खेलेंगे. अब इस टीम के लिए खेलेंगे ट्रेविस हेड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को बताया कि हेड अगले हफ्ते तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया शील्ड मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. जो जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद उनका पहला प्रथम श्रेणी मैच होगा. टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला खिलाड़ियों के वर्कलोड को संतुलित करने और आने वाली एशेज सीरीज़ को ध्यान में रखते हुए लिया है. एशेज इसी महीने के आखिर में शुरू होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कुल 5 टेस्ट होंगे. स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी सोमवार से शुरू होने वाले न्यू साउथ वेल्स के शील्ड मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे. इसी तरह ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम से क्वींसलैंड के खिलाफ WACA ग्राउंड पर उतरने की तैयारी में हैं. पीठ की सर्जरी के बाद गेंदबाजी में वापसी के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ था, जिसकी वजह से भारत के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, अब अनुमान है कि वह इस मुकाबले में गेंदबाजी करेंगे.

महाभारत AI प्रोजेक्ट में गलती, हस्तिनापुर की सेटिंग में दिखा आधुनिक फर्नीचर

मुंबई  माइथोलॉजिकल शोज का इंडियन ऑडियंस के बीच हमेशा से क्रेज देखा गया है. खासकर अगर उसका सब्जेक्ट रामायण या महाभारत की कहानी पर बेस्ड हो. आपको बीआर चोपड़ा की एपिक महाभारत और उसके दमदार किरदार अभी तक याद होंगे. इसके बाद कई मेकर्स ने महाभारत बनाई लेकिन कोई बीआर चोपड़ा के विजन के सामने नहीं टिक सका. अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नए अंदाज की महाभारत दर्शकों को देखने को मिल रही है. बिना एक्टर्स और मैनपावर के बनी ये महाभारत AI की देन है. AI महाभारत का सीन वायरल जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे इस शो का नाम है, महाभारत- एक धर्मयुद्ध. इसे पूरी तरह AI यानी आर्टिफिशियल एंटेलीजेंस द्वारा बनाया गया है. शो के रिलीज होते ही नया विवाद खड़ा हो गया है. यूजर्स ने एक ब्लंडर को नोटिस किया है. जिसमें हस्तिनापुर में आज के दौर का मॉर्डन फर्नीचर रखा हुआ दिखा. शो का पहला एपिसोड 25 अक्टूबर को स्ट्रीम हुआ था. इसमें प्रिंस देवव्रत (जो बाद में भीष्म के नाम से जाने गए) के जन्म पर फोकस किया गया. एक सीन में दिखाया जाता है मां गंगा नवजात बच्चे के साथ हस्तिनापुर पैलेस के कमरे में हैं. उस सदी के इंटीरियर से कमरे को मैच करने की पूरी कोशिश हुई. लेकिन एक जगह चूक हुई. बेड के बगल में एक साइड टेबल रखा है, जिसपर ड्रॉअर भी बनी हुई हैं. प्राचीनकाल के उस दौर में ये मॉर्डन फर्नीचर देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं. शो के पीछे पड़े ट्रोल्स चंद सेकेंड के सीन को लोगों ने तुरंत नोटिस किया और स्क्रीनशॉट लेकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. शख्स ने लिखा- अब सीन में बस वायरलेस चार्जर की जरूरत है. किसी ने लिखा- बेडसाइड टेबल देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही है. एक शख्स के मुताबिक, एक सीन में दीवार पर टंगी फोटो में शख्स ने सूट पहना हुआ था. यूजर्स ने शो के बजट के बारे में भी सवाल पूछे हैं. कई यूजर्स का कहना है ये शो एक मजाक है, जिसे एक बार फन के लिए देखा जाना चाहिए. किसी का कहना है कि महाभारत के आइकॉनिक करैक्टर्स को AI वर्जन में देखकर दुख हो रहा है.  अभी शो के 2 ही एपिसोड ऑनएयर हुए हैं. इंटरनेट पर शो को मिस्क्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां एक तरफ फिल्ममेकिंग में एआई तकनीक का इस्तेमाल ना करने की बात हो रही है. वैसे महाभारत जैसे प्रोजेक्ट को AI वर्जन में लाकर मेकर्स ने बड़ा एक्सपेरिमेंट किया है. देखते हैं उनका ये रिस्क कितना फायदेमंद साबित होता है.

महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को प्रदेश सरकार से 1 करोड़ का इनाम, विश्व कप में अहम योगदान

 छतरपुर भारतीय महिला क्रिकेट ने रविवार को आखिकार 47 साल के इंतजार के बाद इतिहास रच दिया। इंडिया विमेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। भारतीय टीम की जीत में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्रांति गौड़ भी हैं। जिनके लिए एमपी सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है। क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए देगी सरकार सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की बेटियों और देश की बेटियों ने जिस तरह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल में धूम मचाई है, उसके लिए वे सबको बधाई देते हैं। छतरपुर की बेटी ने मान बढ़ाया है। सभी खेलों में एमपी के युवा खिलाड़ियों की भूमिका इसी तरह से रहेगी, इसके वे उम्मीद करते हैं और भविष्य में भी राज्य सरकार प्रोत्साहित करती रहेगी। छतरपुर की रहने वाली हैं क्रांति 23 वर्षीय क्रांति गौड़ छतरपुर के घुवारा की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। क्रांति के पिता मुन्ना गौड़ पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उनकी माता गृहिणी हैं। इधर, महिला भारतीय टीम की जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम को 51 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।  पिता की नौकरी गई…परिवार ने की मजदूरी, अब ताबड़तोड़ विकेट लेकर रच दिया इतिहास 2 नवंबर 2025 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने वह कर दिखाया जो लंबे अरसे तक सिर्फ़ एक सपना लगता था। मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय महिला टीम पहली बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनी। बता दें कि भारत अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली चौथी टीम बन गई। इस खेल में मध्यप्रदेश के छतरपुर की क्रांति गौड़ ने नाम रोशन कर दिया है। पाकिस्तान के साथ हुए मैच के बाद से क्रांति गौड़ सुर्खियों में छा गई। क्रिकेट वर्ल्ड कप में 9 विकेट लेने वाली क्रांति का जीवन संघर्षों में बीता है। परिवार पर टूटा था मुश्किलों का पहाड़ छतरपुर जिले के छोटे से कस्बे घुवारा की रहने वाली 22 साल की क्रांति गौड़ का बचपन आसान नहीं था। क्रांति के पिता मुन्ना सिंह गौड़ आरक्षक थे। किसी कारणवश उनकी नौकरी चली गई। जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। क्रांति को बचपन से क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। वे अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला करती थीं। उनके दोस्त बताते है कि वो हम सबमें बहुत छोटी थी लेकिन उसकी बॉलिंग स्पीड बहुत तेज थी। जिसके कारण सारे खिलाड़ी उससे डरते थे। घर के सामने ही एक छोटा सा मैदान है जहां क्रांति दोस्तों के साथ प्रैक्टिस करती रहती थी। अब वे देश के लिए खेल रही हैं। हम सबको इस बात का गर्व है। ले चुकी हैं 9 विकेट बता दें कि क्रांति गौड़ अब तक क्रिकेट वर्ल्ड कप में 9 विकेट ले चुकी हैं। हालही में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान का महत्वपूर्ण विकेट लेकर उन्होंने भारतीय टीम को बड़ी जीत दिलाई थी। पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच में भी क्रांति ने तीन विकेट जड़े थे। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' से नवाजा गया। मिलेगा 1 करोड़ का पुरस्कार क्रांति के शानदार प्रदर्शन से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने भारत की महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत के लिए बधाई दी। 

कल से देशभर में SIR की शुरुआत, 12 राज्यों की सरकारें विरोध के मोर्चे पर

नई दिल्ली छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में 4 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम शुरू हो रहा है। हालांकि पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु तक चुनाव आयोग को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके समेत कई प्रमुख विपक्षी दल इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। ममता बनर्जी मार्च निकालेंगी तो डीएमके ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने इसी साल बिहार में इस प्रक्रिया को किया और अब 12 राज्यों में की जा रही है। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसे लेकर अन्य पार्टियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल पार्टियों ने एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का प्रस्ताव पारित किया है। तमिलनाडु में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उनकी मांग है कि ये प्रक्रिया चुनाव बाद हो, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे नहीं माना। SIR के विरोध में हुई बैठक में डीएमके के अलावा कांग्रेस, मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK), विदुथलाई चिरुथिगल काची, वामपंथी दलों, कमल हासन के नेतृत्व वाली मक्कल नीधि मय्यम, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची और तमिलागा वाझ्वुरिमई काची सहित सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल सहयोगियों ने हिस्सा लिया। देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (DMDK) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) तथा डीएमके के वैचारिक मूल संगठन द्रविड़ार कषगम सहित मित्र दलों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए। इधर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी इसके विरोध में है। इसके खिलाफ 4 नवंबर को कोलकाता में टीएमसी मार्च भी निकाल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मार्च का नेतृत्व करेंगी। इसके विरोध में टीएमसी ने कहा कि तथाकथित विशेष गहन पुनरीक्षण वास्तव में खामोशी से की जाने वाली धांधली है। हम यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। केरल की लेफ्ट सरकार ने भी किया विरोध वहीं केरल की लेफ्ट सरकार भी इसके विरोध में है। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने निर्वाचन आयोग से उसके फैसले की समीक्षा करने का आग्रह किया है। इस पर गठबंधन के सहयोगियों की बैठक हुई। गठबंधन का कहना है कि ऐसे समय में जब स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य में यह संशोधन लागू नहीं किया जाना चाहिए। ये समझना चाहिए कि एसआईआर लोगों को कैसे प्रभावित करता है. आयोग को इस मामले में समीक्षा करनी चाहिए। कांग्रेस कर रही विरोध कांग्रेस शुरू से ही इस प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमलावर है। राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बिहार में इसके विरोध में वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली। उनका कहना है कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इसके माध्यम से विपक्षी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची जा रही है। इसके साथ हो जातीय जनगणना: सपा उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर एक मांग की है। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये बड़ी एक्सरसाइज है। हम चाहते हैं कि SIR में एक कॉलम और बढ़ाया जाए जिससे जातीय जनगणना करी जा सके। प्रथम चरण की प्रक्रिया     जिनका नाम 2003 के एसआईआर नाम है उन्हें दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है     केवल 5-6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की होगी जरूरत     असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950     बीएलओ कॉल रिक्वेस्ट के माध्यम से ले सकते हैं मदद     मुद्रण प्रशिक्षण कार्य दिनांक 28.10.2025 से 03.11.2025 तक     घर घर गणना चरण अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक     मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 09.12.2025 होगा     दावे और आपत्ति की अवधि दिनांक 09.12.2025 से 08.01.2026 तक रहेगा     नोटिस चरण सुनवाई और सत्यापन दिनांक 09.12.2025 से 31.01.2026     मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 07.02.2026 होगा     छत्तीसगढ़ में विगत एसआईआर की मतदाता सूची वर्ष 2003 को आधार मानकर जो मिलान किया गयाहै     बीएलओ द्वारा वर्तमान में केवल अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं का मिलान किया गया है     जो कि 71 प्रतिशत के करीब है     मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया     2003 के बाद से आज पर्यंत कई मतदाता अन्यत्र शिफ्ट हुए हैं     मतदान केन्द्रों का परिसीमन भी हुआ है     एन्यूमरेशन फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर सर्वे के दौरान यह मिलान प्रतिशत 10-15 प्रतिशत और बढ़ जाएगा     मतदाता सूची में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं हैं     वर्ष 2003 के एसआईआर के बाद विवाहित महिलाएं अपने तत्कालीन मतदान केंद्र से अन्यत्र स्थानांतरित हुई हैं     बीएलओ द्वारा घर-घर एन्यूमरेशन फेज में 15 से 20 प्रतिशत और महिला मतदाताओं का मिलान किया जा सकेगा     इस प्रकार मिलान का कुल प्रतिशत 71 प्रतिशत से बढ़कर 94-95 प्रतिशत हो जाएगा     केवल शेष बचे मतदाताओं से ही दस्तावेज लेने की आवश्यकता होगी     भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के दौरान विभिन्न नवाचारों के माध्यम से मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है     किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950     बीएलओ कॉल रिक्वेस्ट (BLO Call Request) के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं     सीईओ यशवंत कुमार ने राजनीतिक दलों से किया आग्रह     पुनरीक्षण के दौरान अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (BLAs) के माध्यम से निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें     ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सूची में जोड़े जा सकें और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें 7 फरवरी को आएगी अंतिम मतदाता सूची गणना के बाद 9 दिसंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इसी दिन से दावे और आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं, जो कि 8 जनवरी 2026 तक चलेंगी. 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस फेज रहेगा। जिसमें सुनवाई और वैरिफिकेशन का काम किया जाएगा। इन सबके बाद 7 फरवरी को 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। दूसरे चरण में जिन-जिन राज्यों में एसआईार की प्रक्रिया होनी … Read more