samacharsecretary.com

द्वारका एक्सप्रेसवे पर अब लगेगा टोल टैक्स: दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने वालों की जेब पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली दिल्ली और गुरुग्राम के बीच अब सफर करना अब महंगा हो गया है। दोनों शहरों को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही खेड़की दौला टोल प्लाजा की दरें भी बढ़ाई गई हैं। रविवार से इन नई दरों को लागू कर दिया गया। वहीं दिल्ली और गुरुग्राम से एनएच-48 के रास्ते एयरपोर्ट जाने वाली गाड़ियों के चालकों को अब टोल नहीं देना होगा, क्योंकि एयरपोर्ट के पास स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद एनएचएआई ने खेड़की दौला टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोतरी की गई है। स्थानीय लोगों ने इसे गलत बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पिछले छह सालों से टोल हटाने का वादा किया जा रहा है। वहीं अब दरें 19 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई हैं, जो आम लोगों के साथ अन्याय है। हालांकि, 20 किलोमीटर के दायरे के लिए मासिक पास की सुविधा दी गई है। गुरुग्राम के 10 किलोमीटर लंबे हिस्से में फैले द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल किया था। हालांकि अब तक यहां टोल नहीं लिया जा रहा था। एनएचएआई का कहना है कि टोल प्रणाली लागू होने से सड़क रखरखाव और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि सरकार को बढ़ी हुई दरों को वापस लेना चाहिए, क्योंकि सड़कों पर सुविधाएं बढ़ नहीं रहीं, जबकि टोल चार्ज लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक क्षेत्र पर ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ेगा और सरकार को उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए। खेड़की दौला टोल प्लाजा पर टैक्स की दरें खेड़की दौला टोल प्लाजा पर कार, जीप, वैन या हल्के मोटर के लिए सिंगल ट्रिप- 95, डबल ट्रिप- 145, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 3240 शुल्क है। हल्के व्यावसायिक, हल्के मालवाहक वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप- 155, डबल ट्रिप- 235, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 5230 शुल्क, बस या ट्रक (दो एक्सेल) के लिए सिंगल ट्रिप- 330, डबल ट्रिप- 495, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 10960 शुल्क, तीन एक्सेलवाले व्यावसायिक वाहन के लिए सिंगल ट्रिप- 360, डबल ट्रिप- 540, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 11955 शुल्क, भारी निर्माण मशीनरी के लिए सिंगल ट्रिप- 515, डबल ट्रिप- 775, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 17190 शुल्क रहेगा और चार से ज्यादा एक्सेल वाले वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप- 630, डबल ट्रिप- 940, मासिक यानी 50 ट्रिप पर 20925 शुल्क लगेगा। बिजवासन टोल प्लाजा (द्वारका एक्सप्रेसवे) वहीं बिजवासन टोल प्लाजा (द्वारका एक्सप्रेसवे) पर कार, जीप, वैन या हल्के मोटर के लिए सिंगल ट्रिप- 220, डबल ट्रिप- 330, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 3240 शुल्क है। हल्के व्यावसायिक, हल्के मालवाहक वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप- 355, डबल ट्रिप- 335, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 11890 शुल्क, बस या ट्रक (दो एक्सेल) के लिए सिंगल ट्रिप- 745, डबल ट्रिप- 1120, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 24915 शुल्क, तीन एक्सेल वाले व्यावसायिक वाहन के लिए सिंगल ट्रिप- 815, डबल ट्रिप- 1225, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 27180 शुल्क, भारी निर्माण मशीनरी के लिए सिंगल ट्रिप- 815, डबल ट्रिप- 1225, मासिक यानी 50 ट्रिप के लिए 27180 शुल्क रहेगा और चार से अधिक एक्सेल वाले वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप- 1425, डबल ट्रिप- 2140, मासिक यानी 50 ट्रिप पर 47565 शुल्क लगेगा।

राहुल गांधी पचमढ़ी पहुंचे, जंगल सफारी के साथ BJP पर साधा निशाना – कहा, वोट चोरी का खेल एमपी में भी

भोपाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार सुबह पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों में जंगल सफारी के लिए निकले। दो दिनों से मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पर प्रवास कर रहे राहुल गांधी ने प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। रविवार सुबह राहुल गांधी का काफिला रविशंकर भवन से रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार, जंगल सफारी का कार्यक्रम शनिवार देर रात लगभग 11 बजे तय किया गया था, जिसके बाद रातभर तैयारी की गई। सुबह काफिला पनारपानी गेट पहुंचा, जहां से राहुल गांधी और जीतू पटवारी ने जिप्सी में बैठकर सफारी शुरू की। इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुई है। उस डाटा को देखने के बाद लग रहा है कि यही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र  और छत्तीसगढ़ में भी हुआ है। अब एसआईआर के जरिए उसको कवर करने की कोशिश की जा रही है। राहुल ने कहा कि हमारे पास डिटेल में जानकारी हैं, धीरे धीरे उसका उसका भी खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा हैं। बाबा साहब के संविधान पर आक्रमण हो रहा है। अमित शाह जी, मोदी जी और ज्ञानेश जी साथ में मिलकर यह कर रहे हैं।  इससे देश का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। भारत माता का नुकसान हो रहा हैं। 

जनजातीय गौरव दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को करेंगी छत्तीसगढ़ आगमन

रायपुर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस दौरान राष्ट्रपति अंबिकपुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. उनके दौरे की तैयारियों को लेकर मंत्रालय (महानदी भवन) में 11 नवंबर को शाम 4 बजे मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में बैठक होगी. बैठक में सभी प्रमुख मंत्रालय और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सरगुजा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. मुख्यसचिव द्वारा राष्ट्रपति के निर्बाध और गरिमामय प्रवास के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, आवागमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित आवश्यक व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की जाएगी. अधिकारियों को दायित्व निर्वहन के निर्देश दिए जाएंगे.

क्रिकेट का महा-महिना: 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी20 में Team India का धमाकेदार शेड्यूल

नई दिल्ली टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो गया है. पहले वनडे सीरीज हुई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बाजी मारी. इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर (शनिवार) को ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला गया, जो बारिश की वजह से बेनतीजा रहा. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2008 के बाद से टी20 सीरीज नहीं हारी है. उस स्ट्रीक को टीम इंडिया ने बरकरार रखा है. अब टीम इंडिया नए मिशन के तहत अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गर्दा उड़ाती नजर आएगी. भारत को अपने घर में इसी महीने टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलना है. यह दौरा 14 तारीख से शुरू होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा. पहले टेस्ट, फिर वनडे और आखिर में टी20 सीरीज होगी. सबसे पहले टेस्ट सीरीज होगी सबसे पहले टेस्ट सीरीज होगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहला टेस्ट 14–18 नवंबर को कोलकाता में खेलेगी. फिर दूसरा टेस्ट 22–26 नवंबर तक गुवाहाटी में होगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टेस्ट के 12 दिन बाद वनडे सीरीज होगी टेस्ट सीरीज 18 नवंबर को खत्म हो जाएगी. इसके 12 दिन तक टीम रेस्ट करेगी और फिर 30 नवंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला मुकाबला रांची में रखा गया है. दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में होगा. फिर तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए अब तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. वनडे सीरीज के 2 दिन बाद टी20 सीरीज होगी वनडे सीरीज 6 दिसंबर को खत्म हो रही है. इसके 2 दिन बाद टी20 सीरीज का रोमांच दिखेगा. मतलब खिलाड़ी 2 दिन ही आराम कर पाएंगे. टी सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को कटक में होगा. आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में तय है. भारत बनाम साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल देखिए टेस्ट- 14 से 18 नवंबर, कोलकाता दूसरा टेस्ट-22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी पहला वनडे- 30 नवंबर, रांची दूसरा वनडे- 3 दिसंबर, रायपुर तीसरा वनडे- 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम पहला टी20- 9 दिसंबर, कटक दूसरा T20- 11 दिसंबर, मुल्लांपुर तीसरा T20- 14 दिसंबर, धर्मशाला चौथा T20: 17 दिसंबर, लखनऊ पांचवां T20- 19 दिसंबर, अहमदाबाद

योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार: ‘काले अतीत वालों पर विश्वास करना खतरे से खाली नहीं’

पटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बिहार के अररिया जनपद पहुंचे. जहां उन्होंने सिकटी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि विकसित बिहार’ का निर्माण BJP-NDA की शीर्ष प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की. सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव चल रहा है. पहले चरण का चुनाव सम्मपन्न हो गया है. दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को आपको मतदान करना है. पहले चरण के मतदान में जो उत्साह आपने दिखाया है, ये उमंग इस बात को बताता है कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेंगी तो बिहार की जनता फिर से निर्णय लेने वाली है कि फिर एक बार NDA सरकार. योगी ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. लेकिन आज बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ने वाले लोग बिहार के असली अपराधी हैं. नौजवानों और बिहार का नागरिकों के सामने पहचान का ये संकट, बिहार में जंगलराज लाने का पाप करने वाल आज भी आपको लालच देने का प्रयास कर रहे हैं, नौकरी के नाम पर बहकाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन जिन लोगों का अतीत काला है उन लोगों पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं. बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने देना है- योगी सीएम ने कहा कि ये वहीं लोग हैं जिन्होंने बिहार को पीछे के पायदान पर धकेला वही लोग बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं. कांग्रेस और आरजेडी की सरकार के समय जो बिहार कभी दुनिया को ज्ञान देता था, उस बिहार के सामने खुद की साक्षरता पर संकट ला दिया था. 2005 में नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी. जिसके बाद बिहार का नौजवान आईएएस, आईपीएस, आईएफएस बनता है, बिहार का नौजवान हर क्षेत्र में कुछ नया करके देश और दुनिया के लिए नया मॉडल तैयार कर रहा है. बिहार की विकास की यात्रा थमनी नहीं चाहिए. याद रखिए लोग बड़ी-बड़ी बातें करेंगे लेकिन बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने देना है.

ओवरलोडिंग बनी मौत की वजह: शिवगढ़ में पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, कई घायल

रायबरेली शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीगढ़-बहुदा संपर्क मार्ग पर बेड़ारु गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब मजदूरों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और उसमें सवार मजदूर दूर फेंका गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप वैन में क्षमता से करीब तीन गुना ज्यादा मजदूर सवार थे. बताया जा रहा है कि वाहन में करीब 25-30 लोग सवार थे. जो अमेठी के विभिन्न गांवों से ईंट-भट्ठों पर काम करने जा रहे थे. वैन चालक स्पीड से वाहन दौड़ा रहा था और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और उबड़-खाबड़ हिस्से से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया. जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और डायल-112 को हादसे की सूचना दी. ग्रामीणों ने फौरन अपनी-अपनी बाइक और टेम्पो से घायलों को शिवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना शुरू किया. इसी बीच डायल-112 की दो पीआरवी वाहन भी मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सीएचसी शिवगढ़ में प्राथमिक उपचार के दौरान एक मजदूर (आयु करीब 45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया. मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है, लेकिन उसके पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम रामलखन पुत्र स्वामी नाथ, निवासी ग्राम भिटारी, थाना जामो, जिला अमेठी बताया जा रहा है. वहीं 7 घायल मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. जिनमें से तीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है. शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद मौके पर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने भवानीगढ़-बहुदा संपर्क मार्ग की जर्जर हालत को कोसा। ग्रामीण नेता रामचंद्र यादव व पूर्व प्रधान पति रामनगीना यादव ने बताया कि यह मार्ग कई साल से बदहाल है। बार-बार शिकायत के बावजूद न तो गड्ढे भरे गए और न ही मार्ग की मरम्मत हुई। यही वजह है कि आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में मार्ग की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय संगीत का परचम ऑस्ट्रेलिया में लहराया: दिलजीत दोसांझ को Senate का विशेष सम्मान

भारतीय संगीत जगत के चमकते सितारे और पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने इतिहास रच दिया है। उनके रिकॉर्डतोड़ ‘Aura Tour’ को ऑस्ट्रेलियन संसद के ऊपरी सदन सीनेट (Senate) में आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया। सीनेटर पॉल स्कार (Paul Scarr) ने संसद में खड़े होकर दिलजीत दोसांझ की सराहना की और कहा कि उन्होंने पंजाबी संगीत, संस्कृति और भारतीय पहचान को वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा-“दिलजीत दोसांझ सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक दूत हैं जिन्होंने पंजाबी और भारतीय समुदाय को गर्व महसूस करवाया है।”  ‘Aura Tour’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड दिलजीत दोसांझ पहले भारतीय कलाकार बन गए जिन्होंने सिडनी के CommBank स्टेडियम और मेलबर्न के AAMI पार्क जैसे विश्वस्तरीय स्टेडियमों में सोल्ड-आउट कॉन्सर्ट्स किए।मेलबर्न शो में 40,000 से अधिक दर्शक मौजूद थे।ऑस्ट्रेलिया के छह शहरों में उनके शो के 90,000 से अधिक टिकटें कुछ घंटों में बिक गईं।इन प्रदर्शनों ने यह साबित कर दिया कि भारतीय और पंजाबी संगीत अब वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। “हम सब एक हैं”- सिख सिद्धांत से प्रेरित संदेश हर मंच से दिलजीत ने “हम सब एक हैं” का संदेश दिया, जो सिख धर्म के मूल सिद्धांत ‘इक ओंकार’-सब एक हैं की भावना को दर्शाता है।उनकी यह सोच और सरलता ने न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि विदेशी दर्शकों को भी गहराई से प्रभावित किया। नस्लभेदी टिप्पणियों का शालीन जवाब टूर की सफलता के बीच दिलजीत को सोशल मीडिया पर कुछ नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उन्हें “उबर ड्राइवर” और “7/11 कर्मचारी” कहकर नीचा दिखाने की कोशिश की। दिलजीत ने इन टिप्पणियों पर संयम से जवाब देते हुए कहा-“अगर ट्रक ड्राइवर न हों, तो आपके घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी।”उनकी इस प्रतिक्रिया ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। ऑस्ट्रेलियन मंत्री ने मांगी माफी ऑस्ट्रेलिया के मल्टीकल्चरल अफेयर्स मंत्री जूलियन हिल ने सार्वजनिक रूप से दिलजीत से माफी मांगी और कहा-“ऐसी टिप्पणियां देश की बहुसांस्कृतिक भावना को ठेस पहुंचाती हैं। दिलजीत दोसांझ ने जिस गरिमा के साथ जवाब दिया, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।” भारतीय संस्कृति का राजदूत दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उनका यह टूर सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने गर्व से पेश करने का प्रयास है। “यह टूर सिर्फ मेरे फैंस के लिए नहीं, बल्कि भारत की संगीत परंपरा और हमारी पहचान को विश्व मंच पर मनाने के लिए है।”इससे पहले उनके ‘Dil-Luminati’ और ‘Born To Shine’ टूर ने लंदन, कनाडा और अमेरिका में भी रिकॉर्ड तोड़े थे। अब ‘Aura Tour’ ने ऑस्ट्रेलिया में नई मिसाल कायम की है।  

जिलों में हो गरिमामय कार्यक्रम, कलेक्टरों को दिये निर्देश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस आदि संस्कृति के वैभव के गुणगान और प्रतिभा सम्मान का अवसर है। उन्होंने कलेक्टरों को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस को सम्मानपूर्वक पूरी गरिमा के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनजाति बहुत जिलों और विकासखण्डों में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखलाओं का आयोजन शुरू किये जाये। वर्ष 2021 से जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान करने और आदि संस्कृति के वैभव का यशोगन करने के लिए जनजातीय गौरव दिवस उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में मध्यप्रदेश से की थी। भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में उलगुलान क्रांति ने ब्रिटिश शासन की जड़ें हिला दी थी। ऐसे आदिवासी आंदोलन न केवल ब्रिटिश अत्याचार को चुनौती देने के लिए महत्वपूर्ण थे बल्कि राष्ट्रीय जागृति को भी प्रेरित किया। अंग्रेज सरकार के खिलाफ बिरसा मुंडा ने उग्र आंदोलन का नेतृत्व किया जिसके चलते 15 नवंबर को उनकी जयंती जनजातीय नायकों का सम्मान करने का अवसर बन गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता के 75 वर्षों का जश्न मनाते हुए वर्ष 2021 में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया था। यह दिन जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विरासत का जश्न है। इस अवसर पर सभी राज्यों में एकता, गौरव, भारत की स्वतंत्रता और प्रगति में जनजातीय समुदायों का योगदान रेखांकित करने के लिए राष्ट्रव्यापी आयोजन किया जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस को प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप पूरी गरिमा के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में जनजातीय समुदायों के उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को और जनजातीय समुदाय के प्रगतिशील किसानों का भी सम्मान होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार जनजातीय बहुल जिलों में नई परियोजनाओं की शुरुआत की तैयारी हो रही है। आदि कर्मयोगी अभियान, पीएम जनमन एवं धरती आबा अभियान के अंतर्गत गतिविधियों को तेज किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महानायकों के जीवन और योगदान पर निबंध प्रतियोगिताएं और जनजातीय समुदायों के व्यंजनों, लोक गीतों, लोक कलाओं के प्रदर्शन के विशेष आयोजन किया जा रहे हैं। विशेष रूप से पिछड़े जनजातीय समूह के हितग्राहियों और विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले सदस्यों से अतिथियों के साथ संवाद किया जाएगा। स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों, महिलाओं और कलाकारों के लिए अलग-अलग आयोजनो की योजना बनाई गई है। विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण, पेंटिंग क्विज प्रतियोगिता, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिलाओं के लिए स्व-सहायता समूह के माध्यम से हस्तशिल्प संबंधी आर्थिक गतिविधियों का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जनजातीय कलाकारों द्वारा लोक शिल्प, लोक नृत्य, लोक चित्र कला, लोक नाट्य , मांडना कला स्थानीय पाक कला का प्रदर्शन किया जाएगा। जबलपुर और अलीराजपुर में भव्य कार्यक्रम होंगे। जनजातीय समाज के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ यात्राओं और अन्य आयोजनों में भाग लेंगे। विभिन्न स्थानों से रथ यात्राएं निकालेंगे जो 14 नवंबर तक जिला मुख्यालय पर एकत्र होंगी। मंडला में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा सम्मेलन अलीराजपुर में भगोरिया महोत्सव, छिंदवाड़ा में भारिया सम्मेलन, पातालपानी में टंट्या मामा बलिदान दिवस और सतना में माता शबरी जयंती सम्मेलन जैसे आयोजनों की भी योजना बनाई गई है। सभी जिलों को आवश्यक बजट उपलब्ध करा दिया गया है। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग, संस्कृति , पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, वन, खाद्य नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी, खेल एवं युवा कल्याण, नगरीय प्रशासन, गृह, राजस्व, एवं परिवहन विभागों को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजनों की जिम्मेदारी दी गई है।  

महिला क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा तोहफ़ा: पंजाब सरकार करेगी हरलीन का भी सम्मान

पंजाब  विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद पंजाब सरकार ने अपनी बेटियों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, ऑलराउंडर अमनजोत कौर और हरलीन देओल तीनों को ₹1.5 करोड़ की नकद इनाम राशि और सरकारी नौकरी ऑफर की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही इस सम्मान की आधिकारिक घोषणा करेगी। हरमनप्रीत और अमनजोत को ये अवॉर्ड पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से देने की बात पहले ही तय हो चुकी है, और अब हरलीन को भी इसमें शामिल किया गया है। भले ही हरलीन फिलहाल हिमाचल से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलती हैं, लेकिन उनकी जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं। इसलिए सरकार ने उन्हें भी सम्मानित करने का फैसला किया है। समारोह का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों के परिवारों को भी बुलाया जाएगा। तीनों खिलाड़ियों को बी-कैटेगरी जॉब देने का प्रस्ताव है, जबकि हरमनप्रीत कौर के लिए सरकार “आउट ऑफ द बॉक्स” जाकर उनकी जॉब कैटेगरी अपग्रेड भी कर सकती है। प्लेयर्स का रिएक्शन हरलीन देओल ने कहा, “ये मेरे लिए ड्रीम कम ट्रू जैसा है। परिवार ने हर कदम पर साथ दिया, उसी की वजह से यहां तक पहुंच पाई।”  अमनजोत कौर ने मुस्कुराते हुए कहा, “पूरा पंजाब हमें लेने आया था, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। सूर्या भैया वाला कैच पकड़ने की चर्चा सुनकर अच्छा लग रहा है।” वहीं टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पर साथी खिलाड़ी हरलीन देओल और जेमिमा रोड्रिग्ज ने एक रैप तैयार किया है, “ये कौर नहीं, थॉर है!” सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। 

बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा कसा, अधिकारी बोले- धरती भी छोटी पड़ जाएगी

चंडीगढ़  हरियाणा पुलिस के एसपीओ (Special Police Officer) अनुराग लथवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रदेश के बदमाशों को 20 नवंबर तक आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दे रहे हैं। वीडियो में अनुराग लथवाल कहते हैं कि सभी टॉप अपराधी नजदीकी थानों या चौकियों में सरेंडर कर लें, वरना पुलिस पाताल से भी ढूंढ निकालेगी। अब बदमाशों को धरती और समुद्र भी छोटे पड़ जाएंगे। दरअसल, डीजीपी ओपी सिंह ने राज्य में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” शुरू किया है। इस अभियान के तहत गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस का यह सख्त संदेश प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।