samacharsecretary.com

भारत की टॉस बदकिस्मती जारी—20वीं बार हारा टॉस, साउथ अफ्रीका के तीन रणनीतिक बदलाव

नई दिल्ली  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा है। दोनों टीमें यायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग का न्योता दिया है। भारत ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया है। साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। कप्तान टेम्बा बावुमा के अलावा स्पिनर केशव महाराज और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को शामिल किया गया है। बावुमा और महाराज को रांची में पहले वनडे में आराम दिया गया था। भारत ने कोई फेरबदल नहीं किया। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की फिराक में होगी। भारत ने पहले वनडे में मेहमान टीम को 17 रनों से हराया था, जिसमें विराट कोहली के बल्ले से ऐतिहासिक 52वां शतक निकला। भारत को बुधवार को भी कोहली से दमदार पारी की उम्मीद होगी। वहीं, रोहित शर्मा पर पर भी नजरें रहेंगी, जिन्होंने रांची वनडे में अर्धशतक ठोका। साउथ अफ्रीका सीरीज में बराबरी हासिल करने की पूरी कोशिश करेगा। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी। भारत की प्लेइंग इलेवन यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा। साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने कहा, ''हम बॉलिंग करेंगे। हमें उम्मीद है कि जब ओस आएगी तो बैटिंग आसान हो जाएगी। यह कहना बहुत मुश्किल है कि पिच कैसी रहेगी। पिछले गेम में बहुत सारी पॉजिटिव बातें रहीं। हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी।

डैनी वायट-हॉज का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल—बेबी गर्ल के आने की खुशी, पुराने कोहली प्रपोजल की चर्चा फिर तेज

लंदन      इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनी वायट हॉज का कभी महिला पार्टनर पर द‍िल आया था, इसके बाद दोनों ने धूमधाम से सगाई की और उसके बाद शादी की. अब खबर है कि यह लेस्ब‍ियन कपल के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है.  ध्यान रहे इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डैनी वायट हॉज ने जॉजी हॉज से  टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच शादी की थी. जॉर्जी पेशे से एक फुटबॉल एजेंट हैं. हाल ही में इंग्लैंड की ऑलराउंडर डैनी वायट हॉज और उनकी पार्टनर जॉर्जी वाय हॉज सूर्यास्त के समय पानी के किनारे खड़ी दिखती हैं. वे अपने हाथों में अल्ट्रासाउंड की तस्वीरें पकड़े हुए हैं, जो उनकी प्रेग्नेंसी और आने वाले बच्चे की जानकारी दे रहा है. इस पोस्ट में इस लेस्ब‍ियन कपल ने बताया कि उनके घर में जल्द एक बेटी आने वाली है.  वैसे डैनी वायट उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने साल 2014 में विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था. तब वायट ने लिखा था-कोहली मैरी मी. उस पोस्ट के बाद से तब सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था.  डैनी वॉयट ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?  डैनी वॉयट ने इंस्टाग्राम में अपने पोस्ट में क्या लिखा- हमारी छोटी वायट-हॉज आने वाली है! जल्द मिलते हैं, बेबी गर्ल. अब आपसे मिलने का इंतजार नहीं हो पा रहा है…हमारा दिल खुशी से भरा हुआ है. जो फोटो इस कपल ने शेयर किया उसमें दोनों के चेहरों पर खुशी साफ दिख रही है. वैसे यह  खुशखबरी उस समय आई है जब डैनी वायट-हॉज महिला बिग बैश लीग (WBBL) में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज और मैच का रुख बदल देने की क्षमता के लिए मशहूर वायट इस सीजन में लगातार बेहतरीन खेल दिखा रही हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और अनुभव पूरी तरह झलक रहा है. वैसे कपल को उनकी इस घोषणा के बाद शेफाली वर्मा, ड्वेन ब्रावो समेत कई क्रिकेटर्स ने बधाई दी है.  डैनी वॉयट हॉज का क्रिकेट कर‍ियर  34 साल की डैनी वॉयट हॉज की बात की जाए तो वो हाल में वनडे वर्ल्ड कप 2025 में खेलती दिखी थीं. वो 4 टेस्ट में 188 रन बना चुकी हैं. वहीं 120 वनडे में में उनके नाम 2074 रन हैं, इसके अलावा उन्होंने 27 विकेट भी झटके हैं. 178 टी20 इंटरनेशनल में डैनी के नाम 3335 रन और 46 विकेट हैं.  WPL  2026 में किस टीम से खेलेंगी डैनी वॉयट हॉज  WPL 2026 में डैनी वॉयट गुजरात जायंट्स की टीम से खेलती दिखेंगी. उनको 50 लाख रुपए की कीमत में फ्रेंचाइजी ने शामिल किया. वह WPL 2025 में RCB की टीम से खेलती दिखी थीं. जहां उन्होंने 6 मैचों में 137 रन बनाए थे. 

अवैध संबंध के सबूतों की जांच में हाईकोर्ट ने पति का दावा किया सही

 तिरुअनंतपुरम केरल हाई कोर्ट ने मेंटनेंस के एक केस की सुनवाई के दौरान अहम फैसला दिया। अदालत ने कहा कि वैवाहिक संबंधों में व्यभिचार की बात परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से ही साबित की जा सकती है। जस्टिस कौसर ईदप्पागथ ने कहा कि सीआरपीसी के सेक्शन 125 के तहत मेंटनेंस का केस सिविल नेचर का है। यदि पति यह कह रहा है कि उसकी पत्नी के विवाहेतर संबंध हैं और वह व्यभिचार में शामिल हैं तो उसकी ओर से दिए गए परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर ही कुछ तय करना होगा। ऐसे मामलों में पक्के सबूत कहां मिलते हैं। ऐसा होना तो दुर्लभ ही होता है। अदालत ने कहा, 'पति जब यह आरोप लगाता है कि उसकी पत्नी व्यभिचार में शामिल है और इसलिए वह मेंटनेंस की हकदार नहीं हैं तो ऐसी स्थिति में यदि वह परिस्थितिजन्य सबूत देता है तो वही पर्याप्त होगा। आमतौर पर ऐसी चीजें तो पूरी गोपनीयता और सीक्रेसी के साथ होती हैं। ऐसे मामलों में पक्के सबूत मिल पाना तो दुर्लभ ही होता है। ऐसी स्थिति में व्यभिचार को परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के माध्यम से ही साबित किया जा सकता है। इसलिए यदि ऐसे कोई सबूत मुहैया कराए जाएं तो उसके आधार पर ही किसी निर्णय तक पहुंचना होता है।' अदालत ने यह फैसला एक शख्स की याचिका पर दिया, जिसने फैमिली कोर्ट के आदेश को चैलेंज किया था। फैमिली कोर्ट ने आदेश दिया था कि वह अपनी तलाकशुदा पत्नी को मासिक गुजारा भत्ता दे। इसी को चैलेंज देते हुए शख्स ने हाई कोर्ट का रुख किया। पति का कहना था कि यदि मेरी मेरी पत्नी किसी और के साथ है और व्यभिचार में शामिल है तो फिर वह गुजारा भत्ता की हकदार नहीं है। क्या था फैमिली कोर्ट का आदेश, जिसे HC में मिली चुनौती हालांकि फैमिली कोर्ट ने शख्स की अपील को खारिज कर दिया था और उसे आदेश दिया था कि वह पत्नी को हर महीने 7,500 रुपये का गुजारा भत्ता दे। इस फैसले को हाई कोर्ट में पति ने चुनौती दी। उसके वकील ने कहा कि यदि महिला किसी और के साथ है तो वह गुजारा भत्ता की हकदार नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि मेरे मुवक्किल ने इस बात के पर्याप्त सबूत मुहैया कराए हैं कि वह किसी और के साथ है और व्यभिचार में शामिल है।

नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ पर बनेगी इंटीग्रेटेड फूड और ड्रग टेस्टिंग लैब

रायपुर : नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ के कैंपस में होगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण मुख्य बजट 2025-26 की एक और बड़ी घोषणा पूर्ण, 46.49 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार नवा रायपुर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला सह एफडीए भवन के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 46 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्य बजट 2025-26 के प्रावधान के अनुरूप इस महत्वपूर्ण परियोजना से प्रदेश में खाद्य एवं औषधि परीक्षण क्षमता को नई मजबूती मिलेगी। नवीन इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला तथा नवीन एफ.डी.ए. भवन का रायपुर में स्थापना करने हेतु शासन द्वारा नया रायपुर में 1.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। रायपुर स्थित वर्तमान प्रयोगशाला लगभग 5 हजार वर्ग फीट (भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल) में संचालित है। प्रस्तावित नवीन प्रयोगशाला अत्याधुनिक उपकरणों (ड्रग एवं इनफोर्समेंट) से सुसज्जित होगा तथा 30 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में (भूतल, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल) में निर्मित होगा। इसके निर्माण से रासायनिक परीक्षणों की जांच क्षमता 500–800 नमूने प्रतिवर्ष से 7000–8000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएंगी। माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण (इंजेक्शन, आई ड्रॉप आदि) 2000 नमूने प्रतिवर्ष होंगे, मेडिकल डिवाइसेस (हाथ के दस्ताने, कैथेटर आदि) जिनका वर्तमान में परीक्षण नहीं किया जा रहा है उनका भी 500 नमूने प्रतिवर्ष लिए जाएंगे। इसके साथ ही  फार्मास्यूटिकल्स नमूनों की जांच 50 से बढ़कर 1000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएंगे।  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयोगशाला राज्य में खाद्य सुरक्षा के ढांचे को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इससे जांच प्रक्रिया अधिक आसान, पारदर्शी और प्रभावी होगी। सरकार जनता को शुद्ध, प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद एवं दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि नवा रायपुर में बनने वाली यह आधुनिक प्रयोगशाला राज्य के लिए एक आदर्श प्रयोगशाला के रूप में विकसित होगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

क्रिप्टो स्टॉक क्रैश: सिर्फ आधे घंटे में American Bitcoin Corp का मूल्य आधा, अरबों का नुकसान

वाशिंगटन दुनिया को टैरिफ की धौंस देकर डराने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump क्रिप्टो प्रेमी भी माने जाते हैं, लेकिन यही क्रिप्टोकरेंसी बीते कुछ दिनों से उन्हें तगड़ा घाटा भी करा रही है. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को उनके क्रिप्टो खजाने में जैसे सुनामी सी आ गई और बड़ा नुकसान करा दिया. दरअसल डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप द्वारा को-फाउंडेड अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प का शेयर (Americal Bitcoin Corp Share) सिर्फ 30 मिनट में ही क्रैश हो गया और 50% से ज्यादा फिसल गया.  खुलते ही 30%, फिर अचानक 50% फिसला  मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होने के बाद से ही ट्रंप फैमिली द्वारा समर्थित अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प का शेयर चर्चा में आ गया. दरअसल, ट्रेडिंग शुरू होते ही महज एक मिनट के भीतर American Bitcoin Corp का शेयर 30 फीसदी से ज्यादा फिसल गया और अगले आधे घंटे या 30 मिनट में इस स्टॉक की वैल्यू 50 फीसदी से ज्यादा क्रैश हो गई. कारोबार के दौरान ये 1.74 डॉलर के लो-लेवल तक टूट गया. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर इसमें मामूली सुधार आया फिर भी ABC Share 38.83% की बड़ी गिरावट के साथ 2.19 डॉलर पर बंद हुआ.  बेटे एरिक ट्रंप हैं कंपनी में को-फाउंडर American Bitcoin Corp के को-फाउंडर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप (Eric Trump) हैं. इस कंपनी की शुरुआत इसी साल मई महीने में की गई थी और सितंबर में ये Nasdaq पर लिस्ट हुई थी. कंपनी ने ग्रिफॉन डिजिटल माइनिंग के साथ मर्जर किया था. न सिर्फ एरिक,बल्कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी इस कंपनी में को-फाउंडर हैं. इसके शेयर की वैल्यू अपने हाई से करीब 80 फीसदी के आसपास टूट चुकी है.  Americal Bitcoin Corp का सितंबर के मध्य तक मार्केट कैपिटल 7 अरब डॉलर से ज्यादा था, जबकि उसकी बैलेंस शीट पर 28.5 करोड़ डॉलर मूल्य की क्रिप्टो करेंसी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, रेग्युलेटरी डॉक्युमेंट्स को देखें तो सितंबर के अंत तक इस कंपनी के पास 3,418 बिटकॉइन रिजर्व थे, जिनकी कीमत अब करीब 31 करोड़ डॉलर होगी. लेकिन हालिया बड़ी गिरावट के बाद अब अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प का मार्केट कैप  घटकर महज 2 अरब डॉलर से कुछ ज्यादा रह गया है. ट्रंप की संपत्ति में भूचाल, कहां-कहां नुकसान बीते कुछ दिनों से क्रिप्टो मार्केट में मचे हाहाकार का सीधा असर Trump Family Networth पर देखने को मिला है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ अक्टूबर से अब तक ट्रंप फैमिली के क्रिप्टो वेंचर्स का 1 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो चुका है.  बीते दिनों आई फोर्ब्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति (Donald Trump Networth Fall) 6.2 अरब डॉलर दर्ज की गई है, जो इससे पहले सितंबर महीने में 7.3 अरब डॉलर थी. इसका मतलब है कि उनकी नेटवर्थ में सीधे 1.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है. यह गिरावट उनकी कंपनी के शेयर टीएमटीजी (TMTG Stock) में तेज गिरावट के चलते आई.

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सूरजपुर में भव्य राज्यस्तरीय समारोह, मुख्य अतिथि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में भव्य राज्यस्तरीय समारोह रायपुर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 03 दिसंबर को सूरजपुर जिले में भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी। सुरजपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय के समीप स्थित रंगमंच में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों के अधिकारों, सम्मान, समान अवसर और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, सरगुजा सांसद श्री चिन्तामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी पैकरा, जनपद अध्यक्ष सूरजपुर श्रीमती स्वाति सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। राज्यस्तरीय इस समारोह में दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता कार्यक्रम, जानकारीपरक गतिविधियाँ, जागरूकता सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की सामाजिक भागीदारी को सुदृढ़ करना और उनके लिए संवेदनशील तथा समावेशी वातावरण को बढ़ावा देना है।

छात्राओं के नारे ने मचाई धूम, बिहार में यौन शिक्षा और जागरूकता पर चर्चा

समस्तीपुर   विश्व एड्स दिवस पर बिहार के समस्तीपुर सदर अस्पताल में कुछ ऐसा हुआ कि जो सालों तक बिहार ही नहीं पूरे देश को याद रहेगा. यहां GNM की छात्राओं ने अस्पताल से सड़क तक एक रैली निकाली और हाथ में एक तख्ती लेकर ऐसे बोल्ड नारे लगाए कि सुनने वाले हंस रहे थे. हालांकि बाद में सभी सोच में पड़ गए. छात्राओं ने नारा लगाया कि ‘अगर पति आवारा हो, कंडोम ही सहारा हो’ और ‘परदेस नहीं जाना बलम जी, एड्स न लाना बलम जी’ जैसे तंज भरे नारे लगाए. हालांकि छात्राओं की इस रैली के दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे. बता दें कि समस्तीपुर सदर अस्पताल से छात्राओं की रैली में हाथों में लाल रिबन, रंग-बिरंगे पोस्टर और मुंह पर बेबाकी साफ छलक रही थी. छात्राओं द्वारा लगाए जा रहे ये नारे सिर्फ मजाक नहीं थे, बल्कि सीधा संदेश दिया जा रहा था कि पति अगर बाहर कमाने जाता है, तो सिर्फ पैसा ही लाए, बीमारी नहीं. इसके लिए घर की महिलाओं को शर्म छोड़कर समझदारी से जिंदगी जीना चाहिए.  छात्राओं की इस रैली को अस्पताल प्रशासन, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी ने एक बड़े आंदोलन का रूप दे दिया. अब इसकी चर्चा चारों तरफ होने लगी है. छात्राओं की रैली देख चौंक उठे लोग छात्राओं की इस रैली को देखकर लोग पहले तो चौंके उठे, फिर तालियां बजाईं. इसके साथ ही रास्ते से जा रहे राहगीर फोटो खींचने लगे. यह रैली सदर अस्पताल गेट से शुरू हुई. जहां पटेल गोलंबर, कलेक्ट्रेट, ओवरब्रिज होते हुए वापस सदर अस्पताल पहुंची. जहां रास्ते में हर चौराहे पर लोग रुक-रुक कर नारे पढ़ते और पर्चे लेते दिखे. इस दौरान छात्रों के साथ डॉक्टर, नर्स और अस्पताल स्टाफ भी मौजूद रहा. छात्राओं की इस जागरुकता रैली की हर कोई तारीफ कर रहा था. शर्म नहीं, समझदारी से जीतेंगे इस रैली के दौरान छात्राओं ने साफ कहा कि एड्स कोई गाली नहीं है, ये बीमारी है और इसका इला भी संभव है. इसके इलाज के लिए सबसे अधिक सावधानी और जागरूकता ही जरूरी है. वहीं, छात्राओं के इन नारों ने साबित कर दिया कि बिहार में भी अब लोग इस विषय पर खुलकर बोलने को तैयार हैं. समस्तीपुर की इस रैली ने सिर्फ एड्स दिवस नहीं मनाया, बल्कि समाज में सालों से चली आ रही चुप्पी को हमेशा के लिए तोड़ दिया.

उलटफेर में दिल्ली MCD चुनाव नतीजे—बीजेपी से छिनी दो सीटें, AAP और कांग्रेस ने बनाई पकड़

नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सात और आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीन सीटें जीती हैं. कांग्रेस ने भी संगम विहार-A सीट पर जीत दर्ज की है. जिन 12 वार्डों में 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें से नौ पहले बीजेपी के पास थे और बाकी आम आदमी पार्टी (AAP) के पास थे. साल 2022 में 250 वार्ड के लिए हुए MCD चुनाव में 50.47 फीसदी के मुकाबले इस उपचुनाव का वोट प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा. जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका B, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं. कुल 51 कैंडिडेट चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 26 महिलाएं और 25 पुरुष थे.   इस मतगणना में 51 उम्‍मीदवारों ने अपना भाग्‍य आजमाया था, लेकिन इनमें से 12 को ही जीत हासिल हुई. इन 12 सीटों में से 7 भाजपा के खाते में गई है. वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी 3 वार्ड में जीतने में कामयाब रहे. कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्‍लॉक के एक-एक कैंडिडेट ने जीत हासिल की है. दिलचस्‍प बात यह है कि जिन 12 वार्ड में उपचुनाव कराए गए, उनमें से 9 पर भाजपा का कब्‍जा था. इस तरह भाजपा के हाथ से दो सीटें खिसक गईं. एमसीडी उपचुनाव ने कांग्रेस को संजीवनी दे दी है.  इन उम्‍मीदवारों का भाग्‍य 30 नवंबर को ईवीएम में बंद हो गया था. राज्‍य चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के लिए 10 सेंटर बनाए थे. एसईसी ने कहा कि कंझावला, पीतमपुरा, भारत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली समेत जिलों में कुल 10 मतदान केंद्र बनाए गए. प्रत्‍येक केंद्र विशिष्‍ट वार्डों की काउंटिंग करेगा, जिसमें स्ट्रांग रूम की सुविधा और सुरक्षित प्रवेश-निकास प्रोटोकॉल होंगे. इन उपचुनावों को विश्‍लेषकों द्वारा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली भाजपा की दिल्ली सरकार के प्रदर्शन पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है. इससे नगर निगम सदन में पार्टी की स्थिति में भी काफी बदलाव आ सकता है. दिसंबर 2022 में नगर निगम चुनाव 250 सीटों पर हुए थे. पार्टी की स्थिति में कई बदलावों के बाद मौजूदा एमसीडी सदन में भाजपा के 115 पार्षद हैं. भाजपा उपचुनावों में 12-0 से जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, ताकि 250 सदस्‍यीय नगर निगम सदन में 125 के पूर्ण बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सके. इन 12 वार्ड के प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला आज     मुंडका     शालीमार बाग(महिला आरक्षित)     अशोक विहार(महिला आरक्षित)     चांदनी चौक     चांदनी महल     द्वारका(महिला आरक्षित सीट)     दिचाऊं कलां (महिला आरक्षित)     नारायणा     संगम विहार     दक्षिण पुरी(अनुसूचित जाति)     ग्रेटर कैलाश(महिला आरक्षित)     विनोद नगर AAP के लिए भी जरूरी हैं ये नतीजे भाजपा के अच्छे प्रदर्शन से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कद बढ़ने की उम्मीद है. उनकी ई-बस, स्‍वास्‍थ्‍य और बीमा कल्‍याणकारी योजनाओं और छठ व्रतियों के लिए व्‍यवस्‍थाओं के लिए सकारात्‍मक सार्वजनिक रिपोर्ट कार्ड पेश होने की उम्‍मीद है. उपचुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी (आप) के लिए भी बहुत जरूरी हैं, क्योंकि अभी उसके 99 पार्षद हैं और वह इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता सौंपने के बाद शहर की राजनीति में खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है. एमसीडी उपचुनाव पर आया मंत्री कपिल मिश्रा का पहला रिएक्‍शन दिल्ली MCD उपचुनाव रिजल्ट 2025 लाइव: एमसीडी उपचुनाव का परिणाम सामने आ गया है. इसपर मंत्री कपिल मिश्रा का पहला रिएक्‍शन आया है. उन्‍होंने एक्‍स पर पोस्‍ट शेयर कर कहा, ‘निगम उपचुनावों में भाजपा की शानदार विजय. भ्रष्टाचारी और झूठे केजरीवाल गैंग का सूपड़ा साफ. चांदनी चौक और चांदनी महल जैसी सीटों पर भी आम आदमी पार्टी की करारी हार. छठ पूजा का अपमान करने वालों को ग्रेटर कैलाश की जनता ने धूल चटाई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता के नेतृत्व और विकास की नीतियों तथा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के संकल्प और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है ये भव्य विजय.’ सभी 12 सीटों का आ गया रिजल्‍ट, देखें किसने क्‍या खोया और क्‍या पाया दिल्ली MCD उपचुनाव रिजल्ट 2025 लाइव: दिल्‍ली नगर‍ निगम के 12 वार्ड के लिए उपचुनाव कराए गए थे. सभी के नतीजे सामने आ चुके हैं. 12 में से AAP के पास 3 सीटें थीं. विपक्षी पार्टी ने इस बार भी तीन सीटों पर जीत हासिल की है. हालांकि, आप चांदनी महल और चांदनी चौक सीट हार गई है. चांदनी महल सीट पर शोएब इकबाल का दबदबा बरकरार रहा. शोएब इकबाल और विधायक आले इक़बाल समर्थित उम्मीदवार ने AAP उम्मीदवार को पटखनी दे दी. वहीं, बीजेपी को दो सीटों का नुकसान हुआ है. संगम विहार कांग्रेस तो नारायणा AAP के खाते में गई है. बीजेपी ने AAP से चांदनी चौक सीट छीन ली है. कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. पिछली बार कांग्रेस के पास इन 12 में से एक भी सीट नहीं थी. एमसीडी उपचुनाव की तस्‍वीर साफ, भाजपा के हाथ से खिसकी 2 सीटें दिल्ली MCD उपचुनाव रिजल्ट 2025 लाइव: दिल्‍ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. 12 में से भाजपा को 7 सीटें मिली हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 3 वार्ड गए हैं. कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्‍लॉक के हिस्‍से में एक-एक सीट गई है. बता दें कि जिन 12 सीटों पर उपचुनाव कराए गए, उनमें से 9 पर भाजपा का कब्‍जा था. इस तरह इस बार 2 सीटें भाजपा के हाथ से छूट गई हैं.  अभी तक 8 सीटों के नतीजे घोषित दिल्ली MCD उपचुनाव रिजल्ट 2025 लाइव: एमसीडी उपचुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं. अभी तक 8 वार्ड के परिणाम सामने आ चुके हैं. इनमें से 4 पर भाजपा, 2 पर आम आदमी पार्टी और एक-एक सीट पर कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्‍लॉक ने जीत हासिल की है. चांदनी महल में न भाजपा और न ही आप, तो फिर कौन मारा बाजी दिल्ली MCD उपचुनाव रिजल्ट 2025 लाइव: चांदनी महल वार्ड का … Read more

विराट कोहली की घरेलू क्रिकेट में वापसी—DDCA ने किया विजय हजारे में खेलने का ऐलान

 नई दिल्ली विराट कोहली ने घरेलू मुकाबले खेलने के लिए हां कर दी है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के सेक्रेटरी अशोक शर्मा ने बताया कि विराट कोहली ने इसकी जानकारी डीडीसीए के प्रेसिडेंट रोहन जेटली को दी है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में 3 जनवरी और 6 जनवरी को होने वाले दिल्ली के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह इसलिए बड़ी खबर है क्योंकि बीसीसीआई लगातार रोहित शर्मा और विराट कोहली से घरेलू सीरीज खेलने के लिए कह रहा था. ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई थी कि विराट कोहली ने विजय हजारे में खेलने से इनकार कर दिया है. दरअसल, विराट और रोहित ने टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. अब दोनों केवल वनडे ही खेलते हैं. ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि अपने फॉर्म को बरकरार रखने के लिए दोनों दिग्गज घरेलू मुकाबले खेलते रहें. ताकि 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की पुख्ता तैयारी हो सके.  प्रज्ञान ओझा से हुई थी मुलाकात रांची वनडे के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए रायपुर पहुंच गई है. बुधवार को दूसरा मैच खेला जाना है. लेकिन इससे पहले सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा ने विराट कोहली से मुलाकात की थी. माना जा रहा था कि ये मुलाकात घरेलू सीरीज में कोहली की उपलब्धता और फ्यूचर प्लान को लेकर ही थी. विराट कोहली लंदन में रहते हैं. और वनडे सीरीज के लिए ही भारतीय टीम के साथ जुड़ते हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट चाहता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू मैच भी खेलें ताकि वह लय में बने रहें. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए घरेलू सीरीज को अनिवार्य भी बनाया है. रांची वनडे के बाद कोहली ने भी कहा था कि वह अब केवल एक ही फॉर्मेट खेलते हैं और इसकी तैयारी वह लंदन में करते हैं. कोहली ने माना था कि वह 37 साल के हैं और रिकवरी पर भी ध्यान दे रहे हैं.

पाञ्चजन्य कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों के अनुभव

रायपुर : ‘पाञ्चजन्य कॉनक्लेव – दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों के अनुभव रायपुर राजधानी नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित पाञ्चजन्य कॉनक्लेव ‘दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल, बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में विकास, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक निवेश, महिला सशक्तिकरण तथा नई टेक्नोलॉजी आधारित विकास मॉडल सहित अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सवालों के सरल और स्पष्ट उत्तर देकर सरकार की योजनाओं और आगामी रोडमैप की जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण सबसे बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्षों में महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बनी है।70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की सम्मान राशि दी जा रही है, जिससे परिवारों में पोषण, बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों में सकारात्मक बदलाव आया है। टेक-ड्रिवन छत्तीसगढ़ – नई औद्योगिक नीति में विशेष प्रावधान उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू की गई है, जिसमे रोजगार को विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही नई औद्योगिक नीति में निवेश को आकर्षित करने के लिए आकर्षक अनुदान,सिंगल विंडो सिस्टम,250 से अधिक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार को भी शामिल किया गया है। इसी का परिणाम है कि अभी तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। नई औद्योगिक नीति में आईटी, एआई, ग्रीन टेक व सेमीकंडक्टर जैसी नई पीढ़ी की इंडस्ट्री को प्रोत्साहन दिया गया है।नवा रायपुर को आईटी हब, सेमीकंडक्टर प्लांट, और एआई डेटा सेंटर पार्क के रूप में विकसित करने का काम जारी है। बस्तर का विकास – स्थानीय पहचान और आधुनिक अवसरों का संतुलित मॉडल मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का विकास स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के संतुलन के आधार पर होगा। कृषि, सिंचाई, जैविक खेती, वनोपज प्रसंस्करण, पर्यटन और स्थानीय रोजगार पर विशेष फोकस किया जा रहा है। वनोपज संग्राहकों के लिए बेहतर सुविधा प्रधानमंत्री वनधन योजना और वनोपज आधारित प्रसंस्करण के विस्तार से संग्राहकों की आय में वृद्धि हो रही है। नक्सलवाद के विरुद्ध ‘सामाजिक मनोवैज्ञानिक मोड़’ मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली जाकर नक्सल पीड़ितों द्वारा अपनी बात रखना ऐतिहासिक कदम है। इससे बस्तर के लोगों में बड़ा आत्मविश्वास आया और देश के सामने माओवादी हिंसा का वास्तविक चेहरा उजागर हुआ। मतांतरण पर सख्त कार्रवाई और सांस्कृतिक सुरक्षा पर जोर उन्होंने कहा कि प्रलोभन या दबाव से होने वाले मतांतरण रोकने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है।इसके लिए विधानसभा में विधेयक लाने की भी तैयारी की जा रही है। जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य व डिजिटल कनेक्टिविटी में तेजी से सुधार मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर और सरगुजा में मोबाइल टावरों की स्थापना, स्कूलों का पुनः संचालन और युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा गुणवत्ता में तेजी से वृद्धि हुई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और सुविधाओं का विस्तार नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, KCC कार्ड, बिजली, पानी, सड़क और अन्य सुविधाएँ तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। दो वर्षों में गारंटियों का सफल क्रियान्वयन मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित अधिकांश गारंटियाँ पूरी की जा चुकी हैं। इनमें 18 लाख आवास स्वीकृत,किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य,महतारी वंदन योजना,तेंदूपत्ता संग्राहकों की बढ़ी हुई राशि,भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आदि शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में माओवाद पर निर्णायक प्रहार किया गया है।