samacharsecretary.com

लोरमी में सेवा और सम्मान की मिसाल, अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर धोकर किया अभिनंदन

सेवा संकल्प अभियान में डिप्टी सीएम अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर पखार सेवा कर लिया आशीर्वाद, लोरमी में सेवा संकल्प का भावुक पल डिप्टी सीएम अरुण साव ने पेंशनधारियों के  पैर धोकर की सेवा, भावुक वरिष्ठजनों ने पीएम मोदी को दिया दीर्घायु का आशीर्वाद लोरमी में डिप्टी सीएम साव की अगुवाई में पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, यज्ञ हवन मानस भवन में प्रज्वलित हुआ आशीर्वाद का दीया लोरमी  स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज ने लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के वरिष्ठ पेंशनधारियों का पैर पखारकर का आशीर्वाद लिया। वरिष्ठजनों के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेने का यह दृश्य भावुक कर देने वाला रहा। यह पल हमारी भारतीय संस्कृति के संस्कार और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण बना। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और हवन-यज्ञ किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोरमी के मानस मंच में ‘स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री साव शामिल होकर वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर दो हजार से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान किया। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।  श्री साव ने कहा कि हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और ज्ञान हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा संस्कार है। उनके आशीर्वाद और अनुभवों से समाज को प्रेरणा मिलती है।  लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में सवा लाख आशीर्वाद का दीया जलाया गया। नगर और गांवों में सार्वजनिक स्थलों, अटल परिसर, चौक-चौराहों, मंदिरों और गुरुद्वारों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई।

प्रेरणा स्थल पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, CM योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर पं. दीनदयाल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल जी की प्रतिमाओं पर दीप जलाकर की अभियान की शुरुआत पीएम के जन्मदिन पर प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान, सीएम बोले- नए भारत की पहचान दुनिया में मजबूत हुई विश्वकर्मा जयंती पर बोले सीएम योगी- नए भारत के शिल्पी हैं प्रधानमंत्री मोदी, यूपी की 25 करोड़ जनता उनके साथ लखनऊ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर दीप जलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेरणा स्थल पर मौजूद छात्रों से संवाद किया। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाया और वहां मौजूद छात्रों को चॉकलेट भी दी।  करोड़ों दीप सकारात्मक भाव और ऊर्जा के साथ प्रज्ज्वलित हो रहे मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और विश्वकर्मा पूजन की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश को विकसित भारत की संकल्पना की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। पीएम के जन्मदिन पर देशभर में करोड़ों दीप सकारात्मक भाव और ऊर्जा के साथ प्रज्ज्वलित हो रहे हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल समेत प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों और लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी दीप जलाए जा रहे हैं। उन्होंने अभियान से जुड़े कर्मयोगी कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों और नागरिकों का अभिनंदन किया। प्रदेश की 25 करोड़ जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी सीएम योगी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती भी है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का शिल्पी बताते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए भारत का शिल्पी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने अपनी नई पहचान बनाई है और नए भारत का दर्शन हो रहा है। हर क्षेत्र के व्यक्ति को इस बदलाव पर गौरव की अनुभूति हो सकती है। भारत आज नई पहचान, नए इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक तकनीक में नेतृत्व देने वाले देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम को देश की विकास यात्रा का नेतृत्व करने वाला बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना के साथ उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. लाल जी निर्मल, विधान परिषद सदस्य डॉ. अविनाश सिंह, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर ​रायपुर      ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अथक जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को बलौदाबाजार जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले भर में एक साथ लगभग 11 लाख दीपक जलाकर जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला मुख्यालय स्थित चौपाटी में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महाअभियान की विधिवत शुरुआत की।       ​दीप प्रज्वलन के मुख्य कार्यक्रम से पहले राजस्व मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारी जनउत्साह के साथ चौक से चौपाटी तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख और मनमोहक केंद्र बिंदु विवेकानंद सरोवर बना, जहां सवा लाख दीयों की स्वर्णिम रोशनी और वृक्षों पर सजी रंग-बिरंगी लाइटों ने पूरे वातावरण को दिव्य और अलौकिक स्वरूप प्रदान कर दिया। सरोवर के शांत जल पर तैरती दीपों की परछाई को देखने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े।       ​समारोह में सांस्कृतिक छटा उस समय और भी निखर आई जब आर्केस्ट्रा टीम के देशभक्ति भजनों के बीच राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में खुद एक मनमोहक गीत गाकर उपस्थित जनसमुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि यह 'आशीर्वाद का दीया' केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि हर नागरिक के मन में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता को जगाने का एक पवित्र प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने और विकसित भारत के सपने को साकार करने का आह्वान किया।       ​जनभागीदारी, सेवा और संकल्प के इस भव्य उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर, एसपी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे।

भाजपा मंडल बिलासपुर के सभी बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम संपन्न

भाजपा मंडल बिलासपुर के सभी बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम संपन्न उमरिया  भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलासपुर के अंतर्गत सभी बूथों पर 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए एक दीपक प्रज्ज्वलित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मंडल के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और शुभकामनाओं के भाव के साथ मनाना रहा। इस अवसर पर पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रताप मिश्रा, भाजपा मंडल बिलासपुर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष रविशंकर सोनी, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उत्तम बर्मन, हरिओम सोनी, कैलाश सोनी, राजकुमार सोनी, विजय सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी बूथों पर कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।  

डीप नेक ब्लाउज में हार्दिक पंड्या की EX गर्लफ्रेंड ने किया डांस, वीडियो ने मचाई धूम

मुंबई  वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान बुधवार (16 स‍ितंबर) को हुआ, जहां भारतीय टीम से हार्द‍िक पंड्या का नाम नहीं था. पंड्या ने IPL 2026 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है, इसकी वजह लगातार लगी चोटें हैं,  जून में उनको अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्हें पैर में चोट लग गई थी।  इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए पीठ में खिंचाव की वजह से चार मैच नहीं खेल पाए थे,  इसके बाद वह BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) CoE में फ‍िटनेस और कंडीशनिंग पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें एक और चोट लग गई. बहरहाल, हार्द‍िक पंड्या टीम में सेलेक्ट ना होने की वजह से चर्चा में हैं।  वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रहीं जैस्मिन वाल‍िया अपने एक वीड‍ियो की वजह से छाई हुई हैं. जैस्मिन वालिया भारतीय मूल की ब्रिट‍िश स‍िंगर और टीवी प्रेजेंटर हैं.  उन्होंने अंग्रेज़ी, पंजाबी और हिन्दी में गाने गाये हैं, साल 2017 में जैक नाइट के साथ गाया उनका गाना 'बॉम डिग्गी' बीबीसी एशियन नेटवर्क के चार्ट में पहले स्थान पर रहा था, इसे अब तक 42 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।  36 साल की जैस्म‍िन ने अब एक ताजा वीड‍ियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जहां सफेद रंग के स्लीवलेस, डीप नेक क्रॉप ब्लॉउज और सफेद साड़ी में गोल्ड ज्वेलरी पहनी नजर आ रही हैं. वीड‍ियो में वो 1975 में आई मूवी शोले के फेमस ट्रैक महबूबा, महबूबा पर डांस कर रही हैं।  वीड‍ियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, जब आप इंड‍िया में हों. इससे यह माना जा रहा है कि वो इस समय भारत में हैं. उनके इस वीड‍ियो को यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं. कुल मिलाकर उनका लुक बहुत स्टाइलिश और बोल्ड है।  पोस्ट पर फैन्स का रिएक्शन जबरदस्त है, कोई लिख रहा है 'Jas!!!!', कोई उन्हें ड्रीमगर्ल कह रहा है,  एक कमेंट में तो हार्दिक पांड्या का नाम तक ले लिया गया, जैस्मीन वालिया लंबे समय से बॉलीवुड और सोशल मीडिया में अपनी बोल्ड अदाओं के लिए चर्चा में रहती हैं, सफेद आउटफिट में उनका ये लुक काफी वायरल हो रहा है,  जब हार्द‍िक का नाम जैस्म‍िन वाल‍िया से जुड़ा था  पंड्या ने मॉडल नताशा स्टेनकोविक संग 31 मई  2020 को शादी की और उसी साल 30 जुलाई को बेटे अगस्त्य का दुन‍िया में स्वागत किया.   लेक‍िन महज 4 साल बाद ही नताशा और पंड्या ने जुलाई 2024 में अपने तलाक की घोषणा की थी।  इसके बाद हार्द‍िक का नाम अगसत 2024 में ब्रिट‍िश स‍िंगर जैस्म‍िन वाल‍िया से जुडा. दोनों ही लोग कथ‍ित तौर पर ग्रीस में छुट्ट‍ियां मनाते देखे गए, जहां से उनके फोटो वायरल हुए, दोनों ही लोगों ने एक ही लोकेशन से अपने फोटो शेयर किए थे।  जैस्म‍िन आईपीएल 2025 में हार्द‍िक के मैच देखने गई थीं. वहीं वो चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में भी हार्द‍िक के मैच देखने पहुंची थी, हालांकि उसके बाद उसी साल दोनों में अलगाव की खबरें आईं. बाद में हार्द‍िक का नाम मॉडल माह‍िका शर्मा के साथ जुड़ गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर CM साय का खास अंदाज, निवास पर प्रज्ज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। गरीब कल्याण से लेकर सुशासन, अंत्योदय से लेकर आत्मनिर्भर भारत और विरासत के सम्मान से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक उनकी यह यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सेवा और जनभागीदारी का भाव दिखाई दे रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह छोटा-सा दीप प्रधानमंत्री जी के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है। हमारा संकल्प है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा तथा जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनें।

तमिलनाडु में थलपति विजय की राजनीति से कांग्रेस में हलचल, गठबंधन पर उठे सवाल

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2029 अभी दो साल दूर है, लेकिन तमिलनाडु में इसे लेकर पेच फंसा हुआ है। कुछ महीने पहले ही सत्ता में आए तमिलनाडु सीएम सी. जोसेफ विजय को उनकी पार्टी लगातार पीएम फेस प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रही है। इससे साथी दल कांग्रेस असहज नजर आ रहा है। पिछल कई दिनों से चले आ रहे इस विवाद को दोबारा हवा उस वक्त मिली जब कांग्रेस के पूर्व राज्य प्रमुख के. सेल्वापेरुंथगाई ने तमिलझा वेट्री कड़गम (TVK) के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करती है, उसे एक बाद पर सहमत होना चाहिए कि 2029 में राहुल गांधी की पीएम पद के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने टीवीके के साथ पार्टी के गठबंधन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अगर वह पीएम फेस को लेकर राहुल गांधी को स्वीकार नहीं करते हैं, फिर उनके साथ गठबंधन करने का मतलब ही क्या है। सेल्वापेरुंथगाई ने साफ किया कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी ही दावेदार हैं। पूर्व कांग्रेस राज्य अध्यक्ष के इस बयान सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने टिप्पणी की। हालांकि, उन्होंने थलपति विजय की पार्टी को लेकर नरम रुख अपनाया। उन्होंने मतभेदों को कमतर बताते हुए आने वाले समय में गठबंधन को मजबूत रखने पर सहमति जताई। तमिलनाडु के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर सांसद का निशाना पूर्व तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष की बात का जवाब देते हुए सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि पार्टी के पूर्व राज्य प्रमुख को फिलहाल गठबंधन पर बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और TVK के रिश्ते को लेकर कोई अनिश्चितता नहीं है और बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत दोस्ताना रही है। कांग्रेस और टीवीके के बीच में असमंजस की स्थिति गौरतलब है दोनों पार्टियों के बीच यह विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब विजय की पार्टी से बड़े नेताओं ने इस तरह के दावे किए थे कि वह अब मुख्यमंत्री नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। इससे दोनों पार्टियों के बीच में थोड़ी असहज करने वाली स्थिति बनी थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों की तरफ से सब कुछ ठीक होने का संकेत दिया गया। राहुल गांधी की होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार- मणिकम टैगौर अभी कुछ दिन पहले तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी ने अपने गठबंधन के नाम पर मुहर लगाने के लिए सभी गठबंधन साथियों को बुलाया था। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के नेता भी पहुंचे थे। इस दौरान तमिलनाडु का कांग्रेस के अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने दोनों पक्षों के बीच में सब कुछ ठीक होने के संकेत दिए। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी की 2029 में कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हालांकि, इसके बाद भी दोनों पार्टियों के बीच में एक असहज करने वाली स्थिति बनी हुई है। दोनों पार्टियों के बीच में यह मतभेद इसलिए भी अहम माने जा रहे हैं। क्योंकि तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी डीएमके का साथ छोड़कर टीवीके के साथ आ चुकी है। ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनाव में भी वह विजय की पार्टी के साथ ही खड़ी नजर आ सकती है।

मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर किया उत्साहवर्धन

मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर किया उत्साहवर्धन लखनऊ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित आरोग्य भवन में बलरामपुर चिकित्सालय द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री नटवर गोयल एवं लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने रक्तदाताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ, संवेदनशील एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए रक्तदान आवश्यक है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सकती है और यह सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण है। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ एवं सक्षम व्यक्ति को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। शिविर में महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, विशाल गुप्ता, डॉ. अमिता कन्नौजिया, डॉ. मनीषा बैनर्जी एवं डॉ. अंकिता सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, नए फीचर से मिलेगा खास शॉर्टकट

नई दिल्ली WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी है. अब इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के अंदर न्यू शॉर्टकट मिलेगा, जिसकी मदद से चैट और चैनल्स के कंटेंट को सर्च किया जा सकेगा. न्यू फीचर की जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है और बताया है कि नया फीचर iOS के लिए रोलआउट किया है।  WhatsApp में आने वाले न्यू शॉर्टकट फीचर का नाम सर्च शॉर्टकट फॉर चैट्स एंड चैनल्स है. जब भी यूजर्स किसी चैट्स को स्क्रॉल करेंगे तो मोबाइल स्क्रीन पर टॉप राइट पर एक सर्च आइकन नजर आने लगेगा, जिसकी मदद से चैट्स आदि को सर्च कर सकेंगे।  WhatsApp के इस फीचर्स की जानकारी इससे पहले अगस्त में सानने आई थी और अब आखिरकार इसको लॉन्च कर दिया गया है. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि न्यू फीचर पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर है।  कैसे काम करेगा WhatsApp का न्यू शॉर्टकट फीचर जब भी यूजर्स किसी चैटिंग के दौरान ऊपर की तरफ स्क्रॉल करते हैं तो स्क्रीन के बाद सबसे ऊपर एक नया सर्चिंग बटन नजर आएगा. जब यूजर्स जैसे ही चैट के सबसे नीचे वापस पहुंचते हैं, तब यह बटन फिर से गायब हो सकते हैं।  Wabetainfo का पोस्ट  इससे पता चलता है कि न्यू सर्च बटन सिर्फ सर्चिंग के दौरान ही नजर आएगा और उसके बाद ऑटोमेटिक गायब हो जाएगा. जब यूजर्स को ऊपर की तरफ सर्च आइकन नजर आएगा, उस पर क्लिक करके वे सर्च मोड को एक्टिवेट कर पाएंगे।  सर्च मोड एक्टिवेट करने के बाद जैसे ही यूजर्स जिस मैसेज को सर्च करना चाहते हैं, उसका कोई कीवर्ड एंटर करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर संबंधित चैट्स नजर आने लगेंगी। 

स्पेन ने लुइस डे ला फुएंते पर जताया भरोसा, 2032 तक बढ़ेगा कोच का कॉन्ट्रैक्ट

मैड्रिड   स्पेन को 2026 फीफा विश्व कप में चैंपियन बनाने वाले कोच लुइस डे ला फुएंते 2032 तक अपने पद पर बने रहने के लिए अनुबंध बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। स्पैनिश फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष राउल लूजन ने यह जानकारी दी। लुइस डे ला फुएंते का अनुबंध बढ़ाए जाने के मतबल यह हुआ कि स्पेन उन्हीं के नेतृत्व में फीफा विश्व कप 2026 में उतरेगी। वर्ल्ड फुटबॉल समिट में लूजन ने कहा कि डे ला फुएंते के रहने का फैसला, जो उनकी मौजूदा डील यूरो 2028 के बाद तक चलेगी, उनके नतीजों, काम और बड़े पैमाने पर सार्वजनिक समर्थन पर आधारित था। उन्होंने कहा, "उनके नतीजे खुद बोलते हैं, और उनका काम करने का तरीका खुद बोलता है। जनता उन्हें प्यार करती है और उनकी तारीफ करती है।" डे ला फुएंते, स्पेन के पूर्व अंडर-21 कोच, जिन्होंने 2022 वर्ल्ड कप के बाद लुइस एनरिक की जगह ली, ने स्पेन को 2023 यूईएफए नेशंस लीग, यूरो 2024 और फीफा विश्व कप 2026 का खिताब दिलाया है। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली मजबूत अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब जीता था। यह स्पेन का दूसरा विश्व कप खिताब था। ठीक 2 साल पहले स्पेन ने यूरोपियन शोपीस में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। लूजान ने कहा, "मैंने उनका अनुबंध बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है क्योंकि वह आर्थिक हालात में टॉप-10 कोच में नहीं थे, और अब वह होंगे। हम अनुबंध को फाइनल कर रहे हैं ताकि वह और सालों तक हमारे साथ रहें। वह 14 साल से हमारे साथ हैं और मैं चाहता हूं कि वह अपना करियर यहीं खत्म करें।" डे ला फुएंते, जिन्होंने स्पेन की निचली लीग से अपना कोचिंग करियर शुरू किया था, एनरिक की जगह लेने से पहले स्पेन के यूथ सेट-अप में नौ साल बिताए, 2015 में यूरोपियन अंडर-19 चैंपियनशिप, 2019 में यूरोपियन अंडर-21 चैंपियनशिप और टोक्यो में 2021 ओलंपिक्स में रजत पदक जीता।