samacharsecretary.com

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई: जांच में तीन क्लिनिक-पैथोलॉजी संचालकों को थमाए नोटिस

खैरागढ़. जिले में बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे क्लिनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। नवपदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला के निर्देश पर विभागीय अमला लगातार स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर रहा है। अभियान शुरू होने के बाद नियमों की अनदेखी कर क्लिनिक और पैथोलॉजी संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। इसी कड़ी में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच दल ने विकासखंड खैरागढ़ के बाजार अतरिया क्षेत्र में संचालित विभिन्न क्लिनिकों और पैथोलॉजी लैब का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ संस्थानों के संचालन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए। दस्तावेजों के अभाव में स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर क्लिनिक एवं पैथोलॉजी संचालन से संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान जितेंद्र वर्मा की दिशा पैथोलॉजी, हिमलेश वर्मा के श्रेया क्लिनिक सहित कुल तीन क्लिनिक एवं पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में यदि संबंधित संचालक आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अवैध अथवा बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालित किए जा रहे क्लिनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सलाम, इजरायल देगा नागरिक वीरता पुरस्कार

नई दिल्ली/तेल अवीव 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक होने से बचाने वाले कैप्टन स्मित मछार को इजरायल सम्मानित करेगा. इजरायली राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने  इस घटना से जुड़े नायकों को सम्मानित किया. उन्होंने येरुशलम में छह इजरायली नागरिकों- ताली मानेस, ज्विका मानेस, यानिव हायुन, डॉ. शोता मुसायेव, आसाफ राजुआन और ओर पारदिलोव को राष्ट्रपति नागरिक वीरता पदक प्रदान किया. इन लोगों ने हमलावर को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।  हर्जोग ने उसी मौके पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को भी यही पुरस्कार देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मछार की साहस, बहादुरी और पेशेवर रवैये ने इस बड़ी आपदा को टाल दिया. मछार के स्वस्थ होने के बाद उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा. हर्जोग ने मछार के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।  विमान में करीब 174 यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर इजरायली नागरिक शामिल थे. उड़ान के दौरान कॉकपिट में अचानक हमला हुआ. ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने कैप्टन स्मित मछार पर क्रैश एक्स से हमला कर दिया. उनका मकसद विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर उसे दुर्घटनाग्रस्त करना था. विमान तेजी से नीचे गिरने लगा और कुछ ही सेकंड में हजारों फीट की ऊंचाई खो बैठा. यात्री घबरा गए और स्थिति बेहद खतरनाक हो गई।  कैप्टन स्मित मछार गंभीर रूप से घायल हो गए. फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. घायल अवस्था में भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की और सफल रहे. इससे यात्री अंदर घुस पाए. छह इजरायली नागरिकों ने हमलावर को काबू में कर लिया. विमान में मौजूद अन्य पायलटों की मदद से स्थिति संभाली गई. विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया. यह घटना आतंकवादी हमले के प्रयास के रूप में जांच के दायरे में है. मछार की बहादुरी और पेशेवर कौशल ने सैकड़ों जानें बचा लीं।  कैप्टन स्मित मछार फिलहाल अबू धाबी के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. वे रिकवरी कर रहे हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी उनकी हालत में सुधार की पुष्टि की है. इस घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई नेताओं ने मछार को हीरो बताया. भारत और इजरायल के बीच मजबूत संबंधों का यह एक और उदाहरण बन गया है. यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि उन सभी का है जिन्होंने मिलकर विमान को बचाया. मछार की बहादुरी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. उनके स्वस्थ होने और सम्मान समारोह का इंतजार सभी कर रहे हैं। 

इंदौर में क्रिकेट मैच के लिए हाईटेक सुरक्षा, फेस रिकग्नाइजेशन से निगरानी; जीरो वेस्ट पर रहेगा फोकस

इंदौर  देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में में हो रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के साथ स्वच्छता के संस्कारों की रोशनी दुनियाभर में फैलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित होगा। यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत फोर-व्हील्स सेग्रीगेशन के तहत कचरे को चार हिस्सों में संग्रहीत किया जाएगा। साथ ही विज्ञापन होर्डिंग भी पुन:उपयोग होने वाले मटेरियल से तैयार किए जाएंगे। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए काम करने वाले सृष्टि फाउंडेशन के श्रीगोपाल जगताप ने बताया कि फोर-व्हील्स सेग्रीगेशन के तहत गीला, सूखा, सेनेटरी वेस्ट और हेजार्ड वेस्ट पृथक किया जाएगा। जैविक कचरे से खाद बनेगी और इस प्रक्रिया का पहला चरण स्टेडियम परिसर में ही पूरा किया जाता है। इसके बाद इसे प्लांट भेजा जाता है। 11 अक्टूबर की शाम होलकर स्टेडियम एक बार फिर भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत का गवाह बनने जा रहा है। इस बार मुकाबला T20 इंटरनेशनल का है। मैच रात 7 बजे शुरू होगा और करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। मैच से पहले दैनिक भास्कर ने स्टेडियम की तैयारियों का जायजा लिया। ग्राउंड से लेकर दर्शक दीर्घा तक तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बाहर दर्शकों की एंट्री को व्यवस्थित करने के लिए रेलिंग लगाई जा रही है, जबकि अंदर कुर्सियों की धुलाई और सफाई का काम जारी है। सबसे बड़ी राहत मौसम को लेकर है। मौसम वैज्ञानिक आनंद हर्षाना के मुताबिक 8 से 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। तापमान सामान्य से कुछ अधिक चल रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान कम है। मौसम के ड्राई रहने की संभावना है। यानी क्रिकेट प्रेमियों को बारिश के कारण मैच रुकने की चिंता फिलहाल नहीं है। MPCA के सीएओ रोहित पंडित ने बताया कि मैच की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अचानक बारिश की स्थिति के लिए भी बैकअप प्लान तैयार है। जरूरत पड़ने पर पूरे ग्राउंड को कवर करने की व्यवस्था रहेगी। बारिश का खतरा नहीं, अब नजर ओस पर मैच रात में खेला जाना है, इसलिए बारिश के बाद अब मौसम को लेकर दूसरा सवाल ओस का है। मैच के दौरान तापमान, हवा और नमी की स्थिति गेंदबाजों के लिए अहम रहेगी। मौसम वैज्ञानिक आनंद हर्षाना के मुताबिक फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। मानसून का दौर समाप्त हो चुका है और आने वाले दिनों में मौसम के ड्राई रहने की संभावना है। स्टेडियम के बाहर लग रही रेलिंग मैच से पहले होलकर स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाहर दर्शकों की एंट्री को व्यवस्थित करने के लिए रेलिंग लगाने का काम चल रहा है। मैच के दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे, ऐसे में प्रवेश द्वारों के आसपास भीड़ को नियंत्रित करना अहम होगा। रेलिंग के जरिए दर्शकों की कतार और आने-जाने के रास्ते को व्यवस्थित किया जाएगा। स्टेडियम के अंदर कुर्सियों की सफाई और धुलाई भी की जा रही है। दर्शकों के लिए जरूरी होगा कि वे टिकट पर दर्ज प्रवेश गेट की जानकारी पहले से देख लें और पर्याप्त समय लेकर स्टेडियम पहुंचें। 27,500 दर्शकों की भीड़ संभालना बड़ी चुनौती भारत का मुकाबला हो और वह भी इंदौर में, तो स्टेडियम के बाहर भी क्रिकेट का माहौल बनना तय है। करीब 27,500 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद के चलते सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा जांच में समय लग सकता है, इसलिए आखिरी समय में पहुंचने वाले दर्शकों को परेशानी हो सकती है। दर्शकों को टिकट, निर्धारित गेट और स्टेडियम की एंट्री गाइडलाइन पहले से देखनी चाहिए और मैच शुरू होने से काफी पहले पहुंचना बेहतर रहेगा। सुरक्षा में पुलिस के साथ टेक्नोलॉजी से निगरानी, 160 CCTV कैमरे लगे मुकाबले के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। MPCA और स्थानीय पुलिस के साथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेडियम के अंदर करीब 160 CCTV कैमरे लगे हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा फेस रिकग्नाइजेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। दर्शकों की एंट्री से लेकर स्टेडियम के अंदर आवाजाही तक पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस आपसी समन्वय से काम करेंगी। छोटी बाउंड्री यानी चौके-छक्कों का मैदान होलकर स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत इसकी छोटी बाउंड्री है। यहां चौकोर बाउंड्री करीब 56 मीटर और सीधी बाउंड्री करीब 68 मीटर बताई जाती है। बल्लेबाज अगर गेंद को सही टाइमिंग से कनेक्ट करता है तो बाउंड्री तक पहुंचाने के लिए बहुत ज्यादा ताकत की जरूरत नहीं होती। T20 क्रिकेट में छोटी बाउंड्री का महत्व और बढ़ जाता है। यही वजह है कि होलकर में दर्शकों को तेज रन, बड़े शॉट और लगातार बाउंड्री देखने की उम्मीद रहती है। इस मुकाबले के लिए पिच भी T20 के हिसाब से तैयार की जा रही है। ऐसे में टॉस के बाद कप्तानों का फैसला महत्वपूर्ण होगा। ODI में 7 जीत के बाद पहली बार हार भी देख चुका है मैदान होलकर स्टेडियम लंबे समय तक वनडे में भारत के लिए अजेय मैदान रहा। भारत ने यहां लगातार सात ODI जीते, लेकिन जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराकर यह सिलसिला तोड़ा। अब यहां भारत का ODI रिकॉर्ड 8 मैचों में 7 जीत और 1 हार है। इस मैदान पर भारत का सबसे बड़ा ODI स्कोर 418/5 है, जो 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बना था। इसी मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग ने 219 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। पोस्टर से बनाएंगे थैलियां  मैच के दौरान स्टेडियम में विज्ञापन पोस्टर प्लास्टिक या फ्लैक्स के बजाए पुन: उपयोग होने वाले मटेरियल से तैयार किए जाते हैं। मैच के बाद यह पोस्टर महिला स्व सहायता समूह को दिए जाते हैं, जिससे वे थैलियां और मोबाइल बैग बनाती हैं। प्रशंसकों को करेंगे जागरूक स्टेडियम परिसर में ही कचरे को रिसाइकल करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही घर के कचरे के सही तरीके से निस्तारण के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। अन्य शहरों को भी दी सीख श्रीगोपाल जगताप बताते हैं कि भारत में हुए महिला विश्व कप के दौरान इंदौर से सीखकर … Read more

नौ दिन का नवरात्र कभी आठ, कभी दस दिन कैसे? समझें तिथियों का धार्मिक रहस्य

Sharadiya Navratri : शारदीय नवरात्र यानी मां दुर्गा की आराधना के नौ दिन। आमतौर पर श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन हिंदू पंचांग में तिथियों के फेर के कारण हर साल नवरात्र का क्रम एक जैसा नहीं रहता। कभी तिथि के क्षय से आठ दिनों में ही पूजा संपन्न हो जाती है, तो कभी तिथि की वृद्धि के कारण नवरात्र दस दिनों तक चलता है। कई बार अष्टमी और नवमी का पूजन एक ही दिन करना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि नौ दिनों का पर्व कभी आठ या दस दिनों का कैसे हो जाता है? इसका जवाब चंद्रमा की गति और पंचांग में तिथियों की अवधि में छिपा है। तिथि के क्षय-वृद्धि से बदलता है पूजा का क्रम ज्योतिषाचार्य डा. राघव नाथ झा के अनुसार, हिंदू पंचांग चंद्रमा की गति पर आधारित है। इसलिए हर तिथि की अवधि समान नहीं होती। जब कोई तिथि सूर्योदय के समय नहीं आती और दूसरी तिथि के साथ एक ही दिन में समाहित हो जाती है, तो उसे तिथि का क्षय कहा जाता है। वहीं, जब कोई तिथि दो सूर्योदय तक बनी रहती है, तो उसकी वृद्धि मानी जाती है। नवरात्र में इसका सीधा असर कलश स्थापना से लेकर अष्टमी, नवमी और विजयादशमी के पूजन क्रम पर पड़ता है। यही वजह है कि अलग-अलग वर्षों में पर्व की अवधि और प्रमुख पूजन तिथियों में अंतर देखने को मिलता है। 2014 और 2021 में एक दिन हुआ संयुक्त पूजन बीते वर्षों पर नजर डालें तो तिथियों के इस बदलाव के कई उदाहरण मिलते हैं। वर्ष 2014 में नवमी तिथि के क्षय के कारण अष्टमी और नवमी का पूजन एक ही दिन हुआ था। उस वर्ष 25 सितंबर को कलश स्थापना हुई और तीन अक्टूबर को विजयादशमी मनाई गई। इसी तरह 2021 में चतुर्थी तिथि के क्षय के कारण तृतीया और चतुर्थी का पूजन एक ही दिन करना पड़ा। इस वजह से नवरात्र का पूजा क्रम आठ दिनों में पूरा हुआ। इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि धार्मिक अनुष्ठानों की तारीख तय करने में केवल दिनों की सामान्य गिनती नहीं, बल्कि पंचांग में तिथियों की वास्तविक स्थिति महत्वपूर्ण होती है। 2016 और 2025 में दस दिनों तक चला नवरात्र तिथि की वृद्धि भी पर्व की अवधि को प्रभावित करती है। वर्ष 2016 में द्वितीया तिथि की वृद्धि के कारण नवरात्र का क्रम दस दिनों तक चला। वहीं, 2025 में चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ने के कारण नवरात्र दस दिनों का रहा। इसके उलट, जब दो तिथियों का पूजन एक ही दिन करना पड़ता है, तो पूजा के दिन कम हो सकते हैं। हालांकि, तिथि के क्षय या वृद्धि का अर्थ देवी की आराधना में कमी या बढ़ोतरी नहीं है। इसका संबंध पंचांग के अनुसार व्रत और पूजन की तारीखों के निर्धारण से है। कभी नौका, कभी हाथी पर देवी के आगमन की मान्यता नवरात्र में तिथियों के साथ देवी के आगमन और प्रस्थान के वाहन को लेकर भी धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। पंचांग और परंपराओं में वार के आधार पर देवी के आगमन और गमन के वाहन का उल्लेख मिलता है। अलग-अलग वर्षों में हाथी, घोड़ा, नौका और डोली जैसे वाहनों का जिक्र किया जाता है। वर्ष 2018 में देवी के आगमन को नौका से, 2019 में हाथी से और 2020 में घोड़े से जोड़ा गया था। 2021 में डोली पर आगमन की मान्यता रही, जबकि 2022 और 2023 में हाथी तथा 2024 में डोली पर आगमन बताया गया। इन मान्यताओं का संबंध धार्मिक परंपराओं से है, जबकि नवरात्र की अवधि में बदलाव का आधार पंचांग की तिथियां हैं। अलग-अलग वर्षों में ऐसे बदला नवरात्र का क्रम वर्ष 2014 से 2025 तक नवरात्र की अवधि और तिथियों में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिले। कुछ वर्षों में नौ दिनों का सामान्य क्रम रहा, कुछ में तिथि के क्षय से संयुक्त पूजन हुआ, तो कुछ वर्षों में तिथि की वृद्धि से पूजा दस दिनों तक चली। इसलिए नवरात्र की सही तिथियों और व्रत के दिन का निर्धारण करने के लिए संबंधित वर्ष का पंचांग देखना जरूरी है। श्रद्धालुओं के लिए यह जानकारी उपयोगी है, क्योंकि इससे अष्टमी, नवमी, कलश स्थापना और विजयादशमी की तारीखों को लेकर होने वाली उलझन दूर हो सकती है। प्रमुख वर्षों में नवरात्र की अवधि वर्ष     कलश स्थापना तिथि     पूजन क्रम 2014      25 सितंबर          नवमी तिथि के क्षय से अष्टमी-नवमी का पूजन एक दिन 2015     13 अक्टूबर         नवमी-दशमी के संयोग से पूजन क्रम प्रभावित 2016     1 अक्टूबर           द्वितीया तिथि की वृद्धि से दस दिनों का नवरात्र 2017     21 सितंबर          नौ दिनों का नवरात्र 2018     10 अक्टूबर         द्वितीया के क्षय और पंचमी की वृद्धि का प्रभाव 2019     29 सितंबर          नौ दिनों का नवरात्र 2020     17 अक्टूबर          नौ दिनों का नवरात्र 2021     7 अक्टूबर           चतुर्थी के क्षय से तृतीया-चतुर्थी का संयुक्त पूजन; आठ दिनों का क्रम 2022     26 सितंबर           नौ दिनों का नवरात्र 2023     15 अक्टूबर         नौ दिनों का नवरात्र 2024     3 अक्टूबर             चतुर्थी की वृद्धि और नवमी के क्षय से अष्टमी-नवमी का संयोग 2025     22 सितंबर            चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ने से दस दिनों का नवरात्र

अक्टूबर 2026 में इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, ग्रहों के बदलाव से धन लाभ के योग

 साल 2026 का अक्टूबर महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद उथल-पुथल और बड़े बदलावों वाला साबित हो रहा है. इस महीने एक के बाद एक कई प्रमुख ग्रह अपनी चाल, राशि और नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, जहां कुछ ग्रहों की चाल बदल चुकी है, वहीं आने वाले दिनों में देवगुरु बृहस्पति, शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे शक्तिशाली ग्रह भी अपनी स्थिति में फेरबदल करने जा रहे हैं. अक्टूबर के इन बचे हुए 26 दिनों में होने वाले ये खगोलीय परिवर्तन देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेंगे. प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, ग्रहों की इस बदलती चाल से 7 भाग्यशाली राशियों के लिए यह पूरा दौर 'गोल्डन पीरियड' जैसा साबित होने वाला है. आइए जानते हैं कि आने वाले 26 दिन किन राशियों के लिए मालामाल होने के योग बना रहे हैं. वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि के लोगों के लिए अक्टूबर के शेष दिन बेहद शुभ परिणाम लेकर आ रहे हैं. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से स्टेबल बनी रहेगी, जिससे पैसों को लेकर चल रही किसी भी प्रकार की चिंता से राहत मिलेगी. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए आने वाले 26 दिन पूरी तरह से पॉजिटिव परिणाम लेकर आए हैं. इस अवधि में आपको किसी भी बड़ी सफलता को पाने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष या अतिरिक्त प्रयास नहीं करने पड़ेंगे, बल्कि कम मेहनत में ही आपको मनचाहे परिणाम हासिल हो जाएंगे. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर के ये बचे हुए दिन बेहद लाभदायक रहने वाले हैं. इस दौरान आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपके कई रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. इसके साथ ही आर्थिक मोर्चे पर भी बड़े धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं, जिससे आपकी तिजोरी मजबूत होगी. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर के आगामी दिन अत्यधिक फायदेमंद साबित होंगे. इस समयावधि में आपके सामने करियर या व्यापार से जुड़ा कोई नया और बेहतरीन मौका आ सकता है, जिसके जरिए आपके जीवन में धन का आगमन होने की पूरी संभावना है. तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा और उत्साहवर्धक माना जा रहा है. इस पूरे दौर में आप गजब के आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिसके बल पर आप अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और लोगों को प्रभावित करेंगे. मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए यह पूरा समय बेहद शानदार और सुखद रहने वाला है. इस दौरान घर-परिवार में किसी खास बात को लेकर प्रसन्नता का माहौल रहेगा और आपको अपनी संतान पक्ष से कोई बहुत अच्छी और सुकून देने वाली खबर सुनने को मिल सकती है. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आने वाले 26 दिन हर लिहाज से लाभकारी और प्रगतिशील रहेंगे. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और सहपाठियों/सहयोगियों का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे कठिन से कठिन प्रोजेक्ट भी आसानी से पूरे हो जाएंगे.

दिल्ली की झुग्गियों में रहने वालों के लिए बड़ी खबर, 2 हफ्ते में शुरू होगा सर्वे; पुनर्वास के लिए बदले नियम

नई दिल्ली  दिल्ली सरकार 12 साल बाद झुग्गी-बस्तियों और जेजे क्लस्टर का नया सर्वे करने जा रही है। इसका मकसद ऐसी बस्तियों और परिवारों की संख्या का पता लगाना और अपने प्रस्तावित 'जहां झुग्गी, वहां मकान' (इन-सीटू पुनर्वास) प्रोग्राम के लिए लाभार्थियों की पहचान करना है, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सर्वे के दो हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। यह साबित करने के लिए कि कोई व्यक्ति कट-ऑफ तारीख से पहले झुग्गी में रह रहा था और पुनर्वास के लिए योग्य है, वोटर ID कार्ड, राशन कार्ड और बिजली के बिल जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी। 'इन-सीटू डेवलपमेंट मॉडल' के तहत दिए जाएंगे फ्लैट: आशीष सूद मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली की बीजेपी सरकार ने पुनर्वास के नियमों का दायरा बढ़ाया है ताकि 2014 के बाद झुग्गी में आए लोगों को भी सम्मानजनक घर मिल सकें। योग्य परिवारों को 'इन-सीटू डेवलपमेंट मॉडल' के तहत फ्लैट दिए जाएंगे, जिसका मतलब है कि उन्हें उसी जगह के पास बसाया जाएगा जहां वे अभी रह रहे हैं। दिल्ली सरकार के 2014 के पिछले बड़े सर्वे में लगभग 700 जेजे बस्तियों और करीब 3.3 लाख परिवारों की पहचान की गई थी। अभी सरकार के पास झुग्गी क्लस्टर या उनमें रहने वाले परिवारों की संख्या के बारे में कोई वेरिफाइड आंकड़े नहीं हैं। 'जहां झुग्गी, वहां मकान' पॉलिसी एक अधिकारी ने कहा कि 'जहां झुग्गी, वहां मकान' पॉलिसी को लागू करने से पहले इस कवायद में बस्तियों की मैपिंग की जाएगी, परिवारों की संख्या का आकलन किया जाएगा और लाभार्थियों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा ने हाल ही में 'दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (संशोधन) बिल, 2026' पास किया है। इसमें DUSIB एक्ट, 2010 में संशोधन करके झुग्गी क्लस्टर को जेजे बस्ती के तौर पर पहचानने के लिए कट-ऑफ तारीख एक जनवरी, 2006 को बदलकर एक जनवरी, 2025 करने का प्रस्ताव था मौजूदा कानून की बड़ी बातें     मौजूदा कानून के तहत, किसी बस्ती को जेजे बस्ती के तौर पर तब मान्यता मिल सकती है जब उसमें कम से कम 50 घर हों और वह कुछ शर्तों को पूरा करती हो     इनमें से एक शर्त यह है कि वह 1 जनवरी, 2006 से मौजूद रही हो, अभी दिल्ली में 675 मान्यता प्राप्त जेजे क्लस्टर हैं     हालांकि अधिकारियों का अनुमान है कि असल संख्या लगभग 750 है     2015 के बाद कई नई बस्तियां बसीं।     जेजे क्लस्टरों में ड्राइवर, घरेलू कामगार, सब्जी बेचने वाले और ऑटो-रिक्शा चलाने वाले जैसे हजारों कामकाजी लोग रहते हैं, जो शहर की अनौपचारिक अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं। पुनर्वास के लिए कट-ऑफ तारीख अब 2025 19 साल की इस समय-सीमा को बढ़ाने का मकसद पात्रता और तय शर्तों के आधार पर, बड़ी संख्या में नई बस्तियों को कानूनी पुनर्वास ढांचे के दायरे में लाना है। प्रस्तावित कट-ऑफ तारीख अब 2025 होने के कारण, अधिकारियों को उम्मीद है कि जिन बस्तियों और घरों का आकलन किया जाना है, उनकी संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी।  

8 लोगों की हत्या के दोषियों की रिहाई पर SC में सुनवाई पूरी, सोनिया और संजीव की किस्मत पर फैसला सुरक्षित

हिसार  पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया और उनके परिवार के आठ सदस्यों की हत्या मामले में दोषी करार दिए गए सोनिया व संजीव कुमार की समय पूर्व रिहाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों की तरफ से दायर याचिकाओं में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से दिसंबर 2025 में दिए गए उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत दोषियों की समयपूर्व रिहाई के मामले पर पुनर्विचार करने और उन्हें अंतरिम जमानत देने का निर्देश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी संबंधित पक्षों से जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही इस मामले में नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों से जवाब मांगा था। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता आईना वर्मा खोवाल और लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि सुनवाई के दौरान दोषियों के अपराध की गंभीरता, जेल में उनके आचरण, सुधार की वास्तविक स्थिति और समयपूर्व रिहाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं को न्यायालय के समक्ष रखा गया। उन्होंने बताया कि न्यायालय को यह भी अवगत कराया गया कि केवल लंबे समय तक कारावास में रहने अथवा हाल के कुछ वर्षों के आचरण के आधार पर समयपूर्व रिहाई का अधिकार स्वतः उत्पन्न नहीं होता। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने भी मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदलने और उसके बाद दोषियों की रिहाई से जुड़े व्यापक प्रश्न पर गंभीर टिप्पणी की। माफ कर देने वाले स्वभाव के कारण बढ़ रहे अपराध: सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति दत्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के माफ करने वाला स्वभाव के कारण देश आज अपराधों की स्थिति का सामना कर रहा है और इस क्षमाशील रवैये की भी कहीं न कहीं सीमा तय होनी चाहिए। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। यह है मामला वर्ष 2001 में रेलूराम परिवार के आठ सदस्यों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। मृतकों में एक बच्ची की उम्र लगभग डेढ़ माह थी यह है मामला वर्ष 2001 मेंरेलूराम परिवार के आठ सदस्यों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। मृतकों में एक बच्ची की उम्र लगभग डेढ़ माह थी।

अरावली की परिभाषा और खनन पर होगी पड़ताल, 11 से 13 अक्टूबर तक वागड़ में रहेगी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी

 जयपुर अरावली हिल्स और रेंज की परिभाषा, पारिस्थितिक स्थिति और संरक्षण से जुड़े मामलों की पड़ताल के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित हाई-पावर्ड कमेटी (एचपीसी) एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर आ रही है। गुजरात के अरावली क्षेत्र का दौरा करने के बाद कमेटी 11 से 13 अक्टूबर तक डूंगरपुर और बांसवाड़ा में रहेगी। इस बार फोकस वागड़ के उन इलाकों पर है, जहां पहाड़ियों, जंगल, खनन और स्थानीय लोगों, खासकर आदिवासी समुदायों की आजीविका के बीच सीधा संबंध है। क्यों बनी कमेटी सुप्रीम कोर्ट ने 25 मई, 2026 के आदेश में आइसीएफआरई के महानिदेशक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एचपीसी गठित की थी। इसका मकसद पहले तैयार की गई अरावली की परिभाषा और उसके आधार पर होने वाले सीमांकन का स्वतंत्र और विशेषज्ञ मूल्यांकन करना है। दोनों जिलों में सरकार ने लगाया पूरा प्रशासन कमेटी के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने भी संबंधित अधिकारियों को लगाया है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को फील्ड कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जबकि डूंगरपुर और बांसवाड़ा के उप वन संरक्षक और फील्ड स्टाफ कमेटी के साथ रहेंगे। रिपोर्ट पेश करेगी कमेटी कमेटी पहले भी राजस्थान के पांच दिवसीय दौरे पर आ चुकी है। उस दौरान विभिन्न स्थानों पर फील्ड विजिट और हितधारकों से संवाद किया गया था, लेकिन सभी संबंधित पक्षों, विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की पर्याप्त भागीदारी नहीं होने की बात सामने आई थी। इसके बाद राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में दोबारा जमीनी पड़ताल और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद की मांग उठी। सुप्रीम कोर्ट ने भी 7 सितंबर के आदेश में स्पष्ट किया कि कमेटी को राजस्थान और गुजरात के आदिवासी समुदायों समेत सभी संबंधित हितधारकों को अपनी बात रखने का उचित अवसर देना होगा। कोर्ट ने कमेटी को 30 नवंबर, 2026 तक व्यापक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। जमीनी तथ्य जुटाकर तैयार होगी रिपोर्ट राजस्थान के इस दौरे में कमेटी चयनित स्थलों पर खनन, क्वारी, स्टोन क्रशर, भूमि उपयोग, वन क्षेत्र, जलस्रोत और आसपास के पर्यावरणीय परिदृश्य का आकलन करेगी। जिलों में शाम को होने वाली बैठकों में पर्यावरणविदों, विशेषज्ञों, खनन पट्टाधारकों, ग्रामीणों, किसानों, श्रमिकों और आदिवासी समुदायों समेत अन्य हितधारकों से सुझाव लिए जाएंगे। 11 को डूंगरपुर और 12 को बांसवाड़ा हाई-पावर्ड कमेटी (एचपीसी) 8 से 10 अक्टूबर तक गुजरात के अरावली क्षेत्रों का दौरा करेगी। 11 अक्टूबर को दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश के बाद डूंगरपुर जिले के पालदेवल-सरकन क्षेत्र में फील्ड विजिट होगी। इसके बाद 12 अक्टूबर को बांसवाड़ा जिले के केवड़िया-कोठारा क्षेत्र में पड़ताल की जाएगी। शाम को संबंधित हितधारकों से संवाद होगा। दोनों दिन शाम को करीब तीन घंटे तक स्थानीय लोगों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा होगी।

Vastu Tips: हाथ से दीया, नमक या दूध गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें मान्यताएं

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हमारे आसपास रखी हर छोटी-बड़ी वस्तु का संबंध हमारी सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है. कई बार हम दैनिक जीवन में होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं जैसे हाथ से किसी चीज का छूटकर गिर जाने को एक लापरवाही या इत्तेफाक मानकर टाल देते हैं. लेकिन, वास्तु और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास चीजों का बार-बार या अचानक हाथ से गिरना भविष्य में आने वाली परेशानियों या अशुभ घटनाओं का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिनका गिरना अशुभ माना जाता है. पूजा के दौरान हाथ से दीया गिरना हिंदू संस्कृति में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. यदि पूजा या आरती करते समय अचानक आपके हाथ से जलता हुआ दीपक या दीया छूटकर गिर जाए, तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, यह इस बात का संकेत हो सकता है कि भगवान आपकी पूजा से पूर्णतः संतुष्ट नहीं हैं या भविष्य में आपके घर पर कोई आर्थिक संकट या बड़ी विपत्ति आ सकती है. हाथ से नमक का गिरना वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में इस्तेमाल होने वाला नमक सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसका गहरा संबंध ज्योतिष में शुक्र और चंद्र ग्रह से माना जाता है. यदि आपके हाथ से नमक बार-बार नीचे गिरता है, तो इसे दरिद्रता और आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक का गिरना आपसी रिश्तों में खटास और पारिवारिक कलह का कारण भी बन सकता है. दूध का उबलकर गिरना या छलकना घर में दूध का उबलकर गैस पर गिरना या बर्तन से छलकना बहुत आम बात है, लेकिन ज्योतिषीय नजरिए से इसे शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि दूध का गिरना घर में मानसिक अशांति, नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश और धन-हानि का संकेत देता है. विशेषकर चंद्रमा के कमजोर होने पर इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं. तेल का जमीन पर गिरना भोजन पकाने में इस्तेमाल होने वाला सरसों या अन्य तेल यदि अचानक बर्तन से गिर जाए या शीशी टूट जाए, तो इसे बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है. वास्तु के मुताबिक, तेल का गिरना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपको किसी गंभीर आर्थिक नुकसान या कार्यक्षेत्र में भारी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. पूजा की थाली या सामग्री का बिखरना अगर पूजा की थाली या उसमें रखी रोली, चावल, फूल आदि सामग्री अचानक आपके हाथों से बिखर जाए, तो यह घर के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने या किसी अप्रिय घटना के घटने की ओर इशारा करता है. इसे घर की ऊर्जा में आए नकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है.

Durg News: दुर्ग में 50 लाख रुपये से बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी, पढ़ाई के लिए मिलेगा शानदार माहौल

दुर्ग. दुर्ग जिले को सरकारी स्तर पर आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात मिलने जा रही है। विद्यार्थियों को स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आधुनिक लाइब्रेरी निर्माण की पहल की है। लाइब्रेरी की सुविधा होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मदद मिलेगी। लाइब्रेरी निर्माण के लिए 50 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग द्वारा प्रपोजल तैयार किया गया है। उनके इस प्रपोजल को जिला शिक्षा अधिकारी ने 6 अक्टूबर को लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) को भेजा है। आधुनिक लाइब्रेरी के लिए जगह का चिन्हांकन किया जा चुका है। पद्मनाभपुर में मैथ्यू बुक डिपो के बाजू आंगनवाड़ी के समीप में रिक्त जमीन पर इसे बनाए जाने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव के मुताबिक आधुनिक लाइब्रेरी में लड़के लड़कियों के लिए अलग-अलग रीडिंग रूम की व्यवस्था की गई है। ग्राउंड फ्लोर पर छात्रों के लिए रीडिंग रूम बनाई जाएगी। वही छात्राओं के लिए रीडिंग रूम की सुविधा फर्स्ट फ्लोर पर होगी। रीडिंग रूम में बैठकर वे शांतिपूर्वक पुस्तकें, समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढ़ सकेंगे। वैसे रीडिंग रूम में विद्यार्थी तथा अन्य लोग शान्त वातावरण में बिना शोर-शराबे के अध्ययन करते हैं। ग्राउंड तथा फर्स्ट फ्लोर पर अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। सीनियर सिटीजन के लिए अलग से रीडिंग रूम बनाए जाने का प्रस्ताव है। डिलीवरी तथा स्टोर रूम का भी प्रावधान किया गया है। आधुनिक लाइब्रेरी में सामग्री के नाम पर दैनिक समाचार पत्र, साप्ताहिक / मासिक पत्रिकाएं, रोजगार समाचार, स्टडी मटेरियल और संदर्भ पुस्तकें उपलब्ध होती हैं यानी पुस्तकों का पूरा संग्रह होता है।