samacharsecretary.com

ऋषभ पंत का विनिंग शॉट, LSG के मालिक गोयनका की आंखों में आंसू, सीने पर रखा हाथ

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत का स्वाद चख लिया है. कप्तान ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम को जीत दिलाई. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 52 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली. यह जीत उतनी आसान नहीं थी जितनी दिख रही थी. मैच काफी रोमांचक रहा सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबला कड़ा कर दिया. पंत ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई।  आखिरी ओवर में जयदेव उनादकट की गेंदबाजी पर पंत ने तीन चौके जड़कर एलएसजी को पांच विकेट से जीत दिलाई. जैसे ही मैच जीतने वाला शॉट लगा कैमरे एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका की ओर घूम गए जो थोड़े भावुक नजर आए. एलएसजी के मालिक अपनी टीम के लिए काफी जुनूनी माने जाते हैं. उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा और आंखों में आंसू आ गए. मैच खत्म होने के बाद गोयनका को मैदान पर पंत को गले लगाते और उनसे बातचीत करते हुए भी देखा गया।  पंत ने टीम को जीत तक पहुंचाया सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शुरुआती झटके लगे लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने एक छोर को थामे रखा और जीत दिलाकर ही वापस लौटे. ऐडन मार्करम और मिशेल मार्श की ओपनिंग जोड़ी 37 रन ही जोड़ पाई इसके बाद मार्करम, मिशेल मार्श, आयूष बदोनी और निकोलस पूरन 105 रन तक वापस लौट चुके थे. कप्तान ने जिम्मेदारी उठाई और 50 बॉल पर 68 रन की पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया।  गोयनका और पंत के बीच ऑल इज वेल इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एलएसजी की हार के बाद गोयनका को पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. इस बातचीत ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए और एलएसजी के मालिक को आलोचना का सामना करना पड़ा. एक दिन बाद एलएसजी की सोशल मीडिया टीम ने उसी घटना का वीडियो पोस्ट किया और कहा कि सभी को पूरी तस्वीर नहीं पता. छोटे क्लिप में पंत, गोयनका और लैंगर हंसते हुए हल्की-फुल्की बातचीत करते नजर आए। 

CSK को लगातार तीसरी हार, RCB के खिलाफ डेविड की शानदार पारी ने दिलाई जीत

बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-11 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 रनों से शानदार जीत हासिल की।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 251 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए वो 207 रनों पर ढेर गई. सीएसके की मौजूदा सीजन में ये लगातार तीसरी हार रही. वहीं आरसीबी की ये लगातार दूसरी जीत रही और वो अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गई।  बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था. उधर चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. फिर पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम को पंजाब किंग्स (PBKS) ने भी 5 विकेट से पराजित कर दिया था।  सरफराज खान ने जड़ी फिफ्टी बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए. जैकब डफी ने ऋतुराज गायकवाड़ (7 रन) और संजू सैमसन (9 रन) के विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने आयुष म्हात्रे (1 रन) को पवेलियन रवाना किया. सरफराज खान और 'इम्पैक्ट सब' कार्तिक शर्मा के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें ज्यादातर रन सरफराज के थे. सरफराज ने 8 चौके और दो छक्के की मदद से 25 बॉल पर 50 रन बनाए।  सरफराज खान को क्रुणाल पंड्या ने अपनी फिरकी में फंसाया. क्रुणाल ने फिर कार्तिक शर्मा (6 रन) को भी चलता किया. शिवम दुबे (18 रन) के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स का छठा विकेट गिरा, जो अभिनंदन सिंह का शिकार बने. इसके बाद जेमी ओवर्टन और प्रशांत वीर के बीच सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई. प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवर्टन ने 37 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के आउट होते ही चेन्नई की जीत की उम्मीदें धड़ाशायी हो गईं. नूर अहमद (8 रन) और मैट हेनरी (2 रन) आउट होने वाले आखिरी दो बल्लेबाज रहे।  डेविड की तूफानी पारी, पाटीदार-पडिक्कल भी छाए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन विकेट पर 250 रन बनाए थे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई. कोहली ने 2 चौके और एक छक्के की मदद 18 गेंदों पर 28 रन बनाए. कोहली को अंशुल कम्बोज ने शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया. कोहली के आउट होने के बाद फिल साल्ट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप की. साल्ट ने 30 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. साल्ट का विकेट शिवम दुबे ने लिया।  देवदत्त पडिक्कल अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे, लेकिन उसके बाद वो तुरंत ही आउट हो गए. पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए. पडिक्कल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की।  देवदत्त पडिक्कल के आउट होने के बाद रजत पाटीदार और टिम डेविड ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों पर 99 रनों की नाबाद साझेदारी की. टिम डेविड ने सिर्फ 25 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और तीन चौके शामिल थे. वहीं कप्तान पाटीदार ने नाबाद 48 रनों का योगदान दिया. पाटीदार ने अपनी इनिंग्स में 6 छक्के के अलावा एक चौका लगाया।  इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 मुकाबले जीते. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विजेता बनी थी।  बेंगलुरु vs चेन्नई H2H कुल IPL मैच: 36 चेन्नई ने जीते: 21 बेंगलुरु ने जीते: 14 बेनतीजा: 1

सांसें रोक देने वाला मुकाबला: लखनऊ ने हैदराबाद को हराया, पंत का शानदार प्रदर्शन

हैदराबाद IPL10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की। मेजबान हैदराबाद को लखनऊ ने 5 विकेट से हराया। कप्तान ऋषभ पंत ने दमदार अर्धशतक जड़ा। गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट निकाले। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी के अर्धशतकों के दम पर 156 रन बनाए थे। हालांकि, ये रन कम रह गए, क्योंकि लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में 157 रनों का टारगेट चेज कर लिया। पंत 68 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस मैच में लखनऊ की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान का ये फैसला सही साबित हुआ था, क्योंकि एक समय पर एसआरएच का स्कोर 26/4 था। इसके बाद 116 रनों की साझेदारी क्लासेन और रेड्डी के बीच हुई, जिसकी वजह से टीम 150 के करीब पहुंची। हालांकि, बाद में फिर से एलएसजी ने दमदार गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने 2 विकेट शुरुआत में निकाले थे। प्रिंस यादव और आवेश खान को भी 2-2 विकेट मिले।

आईपीएल 2026, कोलकाता में रनों की बारिश के आसार, पंजाब की नजरें जीत की हैट्रिक पर

नई दिल्ली  आईपीएल 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला ईडन गार्डन में खेला जाएगा। कोलकाता के लिए सीजन की शुरूआत अच्छी नहीं रही है और उन्हें लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अपने घर पर कोलकाता पहली जीत की तलाश में होगी। दूसरी तरफ पंजाब ने लगातार दो मैचों में जीत हासिल की है और वे इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। दोनों टीमों के बीच मैच ईडन गार्डन में खेला जाना है। इस मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला होता है और जमकर रन बरसते हैं। हालांकि, केकेआर को लगातार दो हार मिली है और ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार पिच से गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी? कोलकाता के लिए गेंदबाजी सबसे बड़ी समस्या अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता के लिए गेंदबाजी सबसे बड़ी समस्या है। तेज गेंदबाज में किसी के पास अधिक अनुभव नहीं है। वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी पेस बैट्री के अगुवाई करते हैं। तो वहीं उनके पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे स्पिनर हैं, जो बल्लेबाजों के लिए काल साबित होते हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 में केकेआर का ये ब्रह्मास्त्र पूरी तरह से फेल रहा है। चक्रवर्ती और नरेन दोनों ही फीके दिख रहे हैं और उनके खिलाफ बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं। पंजाब की शानदार फॉर्म पिछले सीजन की उप-विजेता ने दिखाया है कि उन्होंने आईपीएल 2025 का फाइनल क्यों खेला था। वे भले ही जीत हासिल नहीं कर सके लेकिन आईपीएल-18 की फॉर्म को इस सीजन भी जारी रखा है। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात को हराया और फिर चेन्नई के खिलाफ 210 रनों का टारगेट आसानी से चेज किया। खराब फॉर्म से जूझ रही कोलकाता के लिए पीबीकेएस बड़ा खतरा साबित हो सकती है। KKR vs PBKS मैच के लिए कैसी होगी ईडन गार्डन की पिच? ईडन गार्डन की पिच पहले गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती थी। खासकर 2010 के समय, जब टीम की कप्तानी गौतम गंभीर कर रहे थे। हालांकि, समय के साथ इसमें बदलाव आया है और अब बल्लेबाजों के लिए इसे अनुकूल माना जाता है। यहां पर 200 रन बनना आम हो गया है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए ये पिच और भी बेहतर हो जाती है। ईडन गार्डन के आंकड़े ईडन गार्डन में अब तक आईपीएल के 101 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि चेज करने वाली टीम ने 57 मैच जीते हैं। तो वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन रहा है। इसके अलावा 262 रनों का लक्ष्य भी यहां पर चेज हुआ है।  

बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है हैदराबाद की पिच, लखनऊ के खिलाफ घर में दहाड़ेगी सनराइजर्स

हैदराबाद आज सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की दोपहर साढ़े तीन बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ंत होगी। टॉस तीन बजे होगा। ईशान किशन की अगुवाई वाली एसआरएच मौजूदा सीजन में तीसरा मैच खेलने उतरेगी। हालांकि, ईशान ब्रिगेड अपने होम ग्राउंड में पहली बार खेलेगी। एसआरएच को आरसीबी के खिलाफ हार और केकेआर के सामने जीत मिली। हैदराबाद अंक तालिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है। वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ टीम का दूसरा मैच है। उसे पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली रविवार को जीत की तलाश में होगी जबकि एसआरएच की नजर होम ग्राउंड पर धमाल मचाने पर होगी। आइए, एक नजर हैदराबाद स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- SRH vs LSG पिच रिपोर्ट राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। बॉल यहां बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट लगाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती। यहां एक मैच में 40 ओवर में आसानी से 400 प्लस रन बन सकते हैं। हैदराबाद में बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 220 से लेकर 250 तक का टारगेट मिले तो हैरानी नहीं होगी। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि पहले बैटिंग करने वाली टीम परिस्थितियों का कैसे फायदा उठाती है। यहां अब तक कुल 83 मैच खेले गए हैं, जिसमें 47 टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए। हैदराबाद में आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान पांच मैचों से चार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते। टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में भी यही ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। यह मैदान बल्लेबाजों को भले ही बहुत रास आता हो लेकिन स्पिनर भी अहम भूमिका सकते हैं, खासकर जब गेंद को थोड़ा ज्यादा ड्रिफ्ट कराएं और फ्लाइट देने की हिम्मत दिखाएं? हैदराबाद स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े मैच- 83 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 35 टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 47 टॉस जीतकर जीते गए मैच- 31 टॉस हारकर जीते गए मैच- 51 बेनतीजा मैच- 1 टाई हुए मैच- 1 पहली पारी का औसत स्कोर- 166 हाईएस्ट स्कोर- 286/6 लोएस्ट स्कोर- 80 सफलतापूर्वक चेज किया गया सबसे बड़ा स्कोर- 247/2 SRH vs LSG हेड-टू-हेड आईपीएल में हैदराबाद और लखनऊ के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों ने आपस में कुल 6 मैच खेले हैं। एलएसजी ने चार मैचों में जीत दर्ज की और एसआरएच ने दो मुकाबलों में बाजी मारी। हालांकि, हैदराबाद टीम ने लखनऊ के खिलाफ पिछली तीन में से दो मैच जीते हैं। लखनऊ को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। सनराइजर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराया था जिससे वह अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।  

आईपीएल 2026, बेंगलुरु के सामने चेन्नई की चुनौती, जीत का खाता खोलने उतरेंगे ऋतुराज

  बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टक्कर होगी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी पर्याप्त आराम के बाद मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेगी। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से धूल चटाई। सीएसके तीसरा मैच खेलेगी और जीत का खाता खोलने की फिराक में होगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 8 विकेट से रौंदा जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना किया। आज सीएसके की निगाह गेंदबाजी में सुधार करने पर होगी। सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म भी चिंता का विषय है। पिछले तीन मैचों का रिकॉर्ड करेगा हैरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी और सीएसके का अब तक कुल 36 मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान चेन्नई का पलड़ा भारी रहा। सीएसके ने 21 मैचों में जीत का स्वाद चखा। वहीं, आरसीबी को केवल 13 मैचों में जीत नसीब हुई। एक मैच बेनतीजा रहा। हालांकि, दोनों टीमों के बीच पिछले तीन मैचों का रिकॉर्ड हैरान करने वाला है, जिसमें लगातार आरसीबी ने बाजी मारी। आरसीबी ने पिछले सीजन में सीएसके को 50 रनों से रौंदने के अलावा दो रनों से करीबी जीत दर्ज की। बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2024 में चेन्नई को 27 रनों से हराया। सीएसके ने उस सीजन के पहले मैच में आरसीबी को 6 विकेट से मात दी थी। सीएसके का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भले ही शानदार हो लेकिन आरसीबी से पार आसान नहीं होगा। मानसिक और शारीरिक ताजगी के अलावा आरसीबी अब अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कहीं बेहतर टीम नजर आ रही है। सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट आरसीबी और सीएसके के बीच मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा विराट कोहली ने किया है। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज कोहली ने सीएसके के खिलाफ 35 पारियों में 1160 रन बनाए हैं, जिसमें 37.41 का औसत रहा। उनके बाद चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने 32 पारियों में 37.41 के औसत से 818 रन जुटाए हैं। वह पिंडली की चोट के कारण बाहर चल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच मैचों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का कमाल रवींद्र जडेजा ने किया है। जडेजा ने आरसीबी के विरुद्ध 22 पारियों में 18 शिकार किए। वह अब राजस्तान टीम का हिस्सा हैं। उनके बाद सीएसके के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो ने 17 पारियों में 17 विकेट अपने नाम किए।

संजू सैमसन के बचाव में उतरे स्टीफन फ्लेमिंग, बोले- ‘दो पारियों से किसी खिलाड़ी को जज करना गलत’

बेंंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेम‍िंग ने टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन का खुलकर बचाव किया है. संजू ने आईपीएल (Indian Premier League) 2026 में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है. T20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले सैमसन आईपीएल में अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए हैं. CSK के लिए डेब्यू सीजन खेल रहे सैमसन ने शुरुआती दो मैचों में सिर्फ 6 और 7 रन बनाए हैं, जिसके बाद उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि, फ्लेमिंग ने इन तमाम चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा; वह हर मैच में रन नहीं बना सकता. यह T20 क्रिकेट है. पंजाब के ख‍िलाफ  वह एक एज देकर आउट हुआ. लेकिन वह अच्छी फॉर्म में है, अभ्यास भी शानदार कर रहा है. जब वह चल पड़ता है, तो मैच विनर साबित होता है. दो पारियों से किसी खिलाड़ी को जज नहीं किया जा सकता. सैमसन कैसे हुए आउट? सैमसन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अपने पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने जेव‍ियर बार्टलेट की गेंद पर विकेटकीपर प्रभस‍िमरन को कैच थमा दिया. गायकवाड़ भी फ्लॉप सिर्फ सैमसन ही नहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़  भी रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. राजस्थान के खिलाफ वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं पंजाब के खिलाफ 22 गेंदों पर 28 रन बनाने के बाद युजवेंद्र का शिकार बने. आयुष म्हात्रे ने द‍िखाया दम जहां सीनियर बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, वहीं युवा आयुष म्हात्रे  ने अपनी छाप छोड़ी है. राजस्थान के खिलाफ गोल्डन डक के बाद उन्होंने पंजाब के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 43 गेंदों में 73 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. CSK का अगला मुकाबला RCB से CSK अब 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी, जिसकी कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. सैमसन का RCB के खिलाफ रिकॉर्ड खास नहीं रहा है. उन्होंने 24 पारियों में 484 रन बनाए हैं, औसत 21.04 और स्ट्राइक रेट 136.33 है. हालांकि उनके नाम तीन अर्धशतक हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2018 में नाबाद 92 रन रहा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सैमसन इस अहम मुकाबले में अपनी फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं.

IPL 2026,ऋषभ पंत के बैटिंग ऑर्डर पर सस्पेंस! सनराइजर्स के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स

  हैदराबाद  लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी। सनराइजर्स की टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराया था जिससे वह अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। उप्पल के स्टेडियम में दोपहर के खेल में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है जिससे कि एलएसजी के लिए यह मैच अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है। सनराइजर्स को यहां की परिस्थितियां पसंद हैं और इसलिए वह मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। अपने पहले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली एलएसजी की टीम पिछले कुछ वर्षों से खराब प्रदर्शन कर रही है। इस बार भी उसका अभियान अच्छा नहीं रहा है। जस्टिन लैंगर की कोचिंग वाली टीम में ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श, दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम, कप्तान ऋषभ पंत और विस्फोटक निकोलस पूरन जैसे दमदार बल्लेबाज शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम आईपीएल के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान इकाना में 141 रन पर आउट हो गई जिससे टीम की कई गंभीर समस्याएं उजागर हुईं। टीम के लिए बल्लेबाजी क्रम में रणनीतिक फेरबदल भी काम नहीं आया। एलएसजी ने मार्श और मार्करम की अपनी स्थापित सलामी जोड़ी से हटकर भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को पारी का आगाज करने के लिए भेज दिया। पंत रन आउट होने से पहले केवल सात रन ही बना पाए, जिससे उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई। उन्हें अब तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है। पिछले साल उन्होंने इसी नंबर पर खेलते हुए शतक लगाया था। पूरन ने भी इस नंबर पर खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन वेस्टइंडीज के इस स्टार खिलाड़ी को बीच के ओवरों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। मार्श ने पिछले मैच में 35 रन बनाकर एलएसजी को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाए। एलएसजी की बल्लेबाजी में तालमेल की कमी नजर आ रही है और इसे देखते हुए उसके लिए मार्श और मार्करम की जोड़ी से पारी की शुरूआत करवाना अच्छा होगा। गेंदबाजी एलएसजी का मजबूत पक्ष है। पिछले मैच में मोहम्मद शमी ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के साथ मिलकर नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए पुराने दिनों की याद दिला दी, लेकिन बीच के ओवरों में उसके गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे पिछले सत्र में 14 विकेट लेने वाले मिस्ट्री लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को टीम से बाहर रखने पर सवाल उठने लग गए हैं। जहां तक सनराइजर्स की बात है तो उसने अपने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद लय हासिल कर ली है। केकेआर के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी उसके लिए अच्छे संकेत हैं। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि हेनरिक क्लासेन का अनुभव उसके मध्य क्रम को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कोलकाता में पिछले मैच में अर्धशतक बनाया था। भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित किया जबकि हर्ष दुबे ने स्पिन गेंदबाजी से नियंत्रण प्रदान किया। जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट साझा किए। इससे यह धारणा गलत साबित हो गई कि सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर है। टीम इस प्रकार हैं: सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी। मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।  

लीमा स्टेडियम में त्रासद,डर्बी से पहले मची भगदड़, फुटबॉल मैच से पहले पसरा मातम

नई दिल्ली  फुटबॉल डर्बी से पहले एक रैली के दौरान राजधानी पेरू के एलेजांद्रो विलानेवा स्टेडियम में हुई एक घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हो गए। पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री जुआन कार्लोस वेलास्को ने मीडिया को बताया, "स्टेडियम में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें 47 लोग घायल हुए हैं। दुख की बात है कि एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।" वेलास्को ने घटना के कारण को अभी साफ नहीं किया है। हाई अलर्ट पर अस्‍पताल इस घटना के बाद पूरे शहर में आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू हो गई और घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया। यह घटना लीमा के ला विक्टोरिया जिले के मतुते इलाके में स्थित एस्टाडियो अलेजांद्रो विलानेवा स्टेडियम में हुई, जिसे मतुते के नाम से जाना जाता है। लियांजा लीमा का घरेलू मैदान यह स्टेडियम अलियांजा लीमा का घरेलू मैदान है। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि स्टेडियम की दीवार का एक हिस्सा गिर गया होगा, लेकिन क्लब ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि स्टेडियम का कोई भी हिस्सा नहीं गिरा है। अधिकारियों ने अभी तक घटना के कारणों का स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इस मामले की जांच जारी है। यह वीडियो भी देखें क्‍या होता फुटबॉल डर्बी इस त्रासदी के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने डर्बी से पहले होने वाले इवेंट को धूमिल कर दिया। फुटबॉल में डर्बी (Derby) एक ही शहर या इलाके के दो प्रमुख प्रतिद्वंद्वी क्लबों (जैसे भारत में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल) के बीच होने वाला मैच है।  

अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का दबदबा, टिरांटे और बुरुचागा ने बड़े उलटफेर के साथ सेमीफाइनल में बनाई जगह

ह्यूस्टन /अमेरिका टिरांटे ने पहला सेट 7-6 (5) से हारने के बाद जोरदार वापसी की और मैच पर नियंत्रण स्थापित किया और अगले दो सेट 6-3, 6-4 से जीत लिए। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने सर्व में परफेक्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने शांत और अच्छे प्रदर्शन के साथ अपने सभी 16 सर्विस गेम अपने नाम किए। शेल्टन के लिए हार मुश्किल दौर की तरह है। फरवरी में डलास ओपन में टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ टाइटल जीतने के बाद से वह राउंड ऑफ 16 से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। ह्यूस्टन में हुए दूसरे मैचों में, अर्जेंटीना के रोमन एंड्रेस बुरुचागा ने तीसरी सीड लर्नर टिएन को 7-5, 6-4 से हराया, जबकि टॉमी पॉल ने टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 6-4, 6-2 से हराकर आगे बढ़े। रात के मैच में, दूसरी सीड फ्रांसेस टियाफो ने लगभग तीन घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले में एलेक्सी पोपिरिन को 3-6, 6-4, 7-6 (6) से हराया। टियाफो का सामना एक ऑल-अमेरिकन सेमीफाइनल में पॉल से होगा, जबकि बुरुचागा का सामना एक ऑल-अर्जेंटीना मैचअप में टिरांटे से होगा। अर्जेंटीना के मार्को ट्रुंगेलिटी ने तीसरी सीड कोरेंटिन मौटेट को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया, जिसमें उन्होंने छह एस के साथ आठ डबल फॉल्ट किए। साथी अर्जेंटीना के कैमिलो उगो कैराबेली ने भी तीन सेट का मुकाबला जीता, जिसमें उन्होंने लुका वैन एश को 0-6, 6-3, 6-2 से हराया। स्पेन के राफेल जोडार एलेक्जेंडर मुलर के 6-2, 2-0 से पीछे रहने के बाद रिटायर होने के बाद आगे बढ़े। लुसियानो डार्डेरी भी यानिक हनफमैन के खिलाफ वॉकओवर की वजह से आगे बढ़े। रात के मैच में, दूसरी सीड फ्रांसेस टियाफो ने लगभग तीन घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले में एलेक्सी पोपिरिन को 3-6, 6-4, 7-6 (6) से हराया। टियाफो का सामना एक ऑल-अमेरिकन सेमीफाइनल में पॉल से होगा, जबकि बुरुचागा का सामना एक ऑल-अर्जेंटीना मैचअप में टिरांटे से होगा। बाद में, बोटिक वैन डे जैंडशुल्प, मारियानो नवोन, मेरिडा एगुइलर और मारोजसन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। तीसरी सीड मारोजसन ने अल्टमायर को 6-2, 7-6 (5) से हराया, जबकि मेरिडा एगुइलर ने ड्रोगेट को 4-6, 7-6 (7), 3-1 से हराया, इससे पहले कि फ्रांसीसी खिलाड़ी रिटायर हो गए।