samacharsecretary.com

‘दबाव बर्दाश्त नहीं हुआ…’ बैंक मैनेजर का सुसाइड नोट पढ़कर हर कोई सन्न

मुंबई  महाराष्ट्र में बारामती के भिगवन रोड स्थित एक निजी बैंक के सीनियर मैनेजर आत्महत्या कर ली। शिवशंकर मित्रा की बैंक परिसर में फांसी से लटकी लाश मिली। पुलिस के अनुसार, मित्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मूल निवासी थे और कई वर्षों से बैंक ऑफ बड़ौदा की बारामती सिटी शाखा में चीफ मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे। यह घटना गुरुवार 10 बजे से आधी रात के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शिवशंकर मित्रा पिछले कुछ हफ्तों से काफी तनाव में थे और उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति के बारे में परिवार से चर्चा भी की थी। उन्होंने पांच-छह दिन पहले ही अपनी मर्जी से रिटायरमेंट के लिए आवेदन दिया था। गुरुवार रात मित्रा ने विस्तार में एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बैंक के काम से संबंधित अत्यधिक दबाव को अपनी आत्महत्या का कारण बताया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जब्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है। घर न लौटने पर पत्नी ने दी सूचना बारामती सिटी पुलिस इंस्पेक्टर विलास नाले ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'शिवशंकर मित्रा की पत्नी ने उनके घर न लौटने पर हमें सूचना दी। बैंक कर्मचारियों ने परिसर की जांच की तो उन्हें फांसी पर लटके पाया।' शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट उनकी पैंट की जेब में मिला था, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।  

अमेरिका के दर पर पाकिस्तान, टैरिफ डील को लेकर मचा हलचल

वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर ऐलान ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। पाकिस्तान भी इसको लेकर टेंशन में है। इसको लेकर पाकिस्तान के वित्तमंत्री मुहम्मद औरंगजेब अमेरिका पहुंच गए। वहां पर पाकिस्तानी वित्तमंत्री की अमेरिकी अधिकारियों से बात भी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर भी बातचीत हुई। फिलहाल पाकिस्तान और अमेरिका ने बातचीत की प्रगति को लेकर संतोष जाहिर किया है। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक परिणाम आने की भी उम्मीद जताई गई है। गौरतलब है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तल्ख रहे। हालांकि पिछले महीने ट्रंप और असीम मुनरो के बीच व्हाइट हाउस में बातचीत के बाद इसमें काफी सुधार आया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर बयान जारी किया है। इसके मुताबिक मुहम्मद औरंगजेब और अमेरिकी अधिकारियों, लुटनिक और ग्रीयर के बीच बातचीत प्रोडक्टिव रही। बयान में आगे कहा गया है कि पाकिस्तान और अमेरिका ने अपने रिश्तों को मजबूत करने के मौकों की तलाश की बात कही है। इसमें दोनों ही देशों का फायदा होगा। इसके मुताबिक दोनों देशों के बीच बातचीत से इस्लामाबाद और वॉशिंगटन, दोनों को आर्थिक लाभ होगा। अमेरिका का ऐलान बाकी गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में दोनों देशों के बीच ट्रेड निगोशिएंस की बातचीत हुई है। इसमें अधिकारियों ने कहाकि टैरिफ डील पर समझ पाकिस्तान के अहम एक्सपोर्ट सेक्टर्स के लिए काफी अच्छा हो सकता है। हालांकि इस पर अमेरिका की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अन्य व्यापारिक सहयोगियों के साथ बातचीत पूरी होने के बाद अमेरिका की तरफ से कोई घोषणा होगी।  

‘शक और दूरी’ बनी तलाक की वजह, हाईकोर्ट ने कहा- यह वैवाहिक क्रूरता है, पत्नी ने 1 लाख महीने मांगे थे

मुंबई  बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तलाक के एक केस में कहा- यदि पत्नी अपने पति को शारीरिक संबंध से इनकार करती है। फिर उस पर किसी और महिला से संबंध होने का शक करती है तो इसे क्रूरता माना जाएगा। इस तरह की स्थिति तलाक का वैध आधार है। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस नीला गोखले ने यह टिप्पणी करते हुए पुणे फैमिली कोर्ट के तलाक के फैसले को सही ठहराया। साथ ही महिला की तलाक को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। महिला की मांग थी कि उसके पति को उसे हर महीने 1 लाख रुपए मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया जाए। अब समझिए पूरा मामला… दरअसल, कपल की 2013 में शादी हुई थी। अगले ही साल दिसंबर 2014 से दोनों अलग रहे थे। पति ने 2015 में फैमिली कोर्ट में क्रूरता के आधार पर तलाक की अर्जी दी थी, जिसे मंजूरी मिल गई। पत्नी ने फैमिली कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और पति से 1 लाख रुपए प्रति महीने गुजारा भत्ता की मांग भी की थी। पत्नी बोली- पति से प्रेम करती हूं, पति ने कहा- बेवफाई के आरोप लगाए महिला ने अपनी याचिका में कहा था- मेरे ससुराल वालों ने मुझे प्रताड़ित किया, लेकिन फिर भी मैं अपने पति से प्रेम करती हूं और तलाक नहीं चाहती। पति ने अपनी याचिका में कहा कि पत्नी ने शारीरिक संबंधों से इनकार किया और बेवफाई के आरोप लगाए। साथ ही परिवार, दोस्तों और कर्मचारियों के सामने शर्मिंदा किया। पति ने यह भी कहा कि पत्नी ने उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। कोर्ट ने फैसले में कहा- शादी में अब सुलह की कोई संभावना नहीं है। पति के तलाक के आधार कानूनी रूप से जायज हैं। लिहाजा, पत्नी की याचिका को खारिज किया जाता है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 14 अप्रैल को दिए एक फैसले में नाबालिग से रेप (POSCO) के आरोप में 3 साल से जेल में बंद 22 साल के युवक को जमानत दे दी थी। जस्टिस मिलिंद जाधव की बेंच ने कहा कि 15 साल की नाबालिग को पता था वह क्या कर रही है, वह इसके परिणाम भी जानती थी।

IIT खड़गपुर में सनसनी: हॉस्टल में लटका मिला छात्र, संस्थान में चौथी मौत से हड़कंप

कोलकाता पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में एक दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार को बीटेक के चौथे वर्ष के छात्र रीतम मंडल का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह इस साल जनवरी के बाद से परिसर में इस तरह का चौथा मामला है। संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय छात्र रीतम मंडल को परिसर के राजेंद्र प्रसाद (आरपी) हॉल छात्रावास भवन में उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया। छात्रावास में रीतम के साथ रहने वाले एक छात्र ने बताया कि कोलकाता निवासी यह छात्र बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया था और उसके व्यवहार में किसी तरह की कोई असामान्यता नहीं थी। आईआईटी के अधिकारी ने बताया कि बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद सुबह परिसर स्थित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संस्थान के सुरक्षा गार्डों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से लटका पाया। अधिकारी ने बताया कि संस्थान ने प्राथमिकी दर्ज कराई औकृर जांचकर्ताओं को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र के परिवार को सूचित कर दिया गया है। आईआईटी ने एक बयान में कहा, “हमें गहरे दुख के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के स्नातक चतुर्थ वर्ष के छात्र रीतम मंडल के असामयिक निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है।” बयान में घटनाक्रम का विवरण देते हुए बताया गया, “मंडल 18 जुलाई की सुबह राजेंद्र प्रसाद हॉल ऑफ रेजिडेंस स्थित अपने कमरे में मृत पाया गया। सूचना मिलने पर, संस्थान की सुरक्षा प्रतिक्रिया टीम ने त्वरित कार्रवाई की और छात्रावास परिसर पहुंची। इसके बाद, संस्थान की चिकित्सा टीम, निदेशक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंचे। मंडल के परिवार से भी तत्काल संपर्क किया गया।” बयान में दावा किया गया कि युवक के व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं देखी गई। बयान के मुताबिक, मंडल गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद हाल ही में परिसर लौटा था। संस्थान ने बताया, “मंडल ने कक्षाएं लेना शुरू कर दिया था। संस्थान के सार्थ परामर्श केंद्र से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के कोई पूर्व संकेत नहीं मिले हैं। विभाग के संकाय सलाहकार ने भी बताया कि कोई भी शैक्षणिक या गैर-शैक्षणिक समस्या उनके ध्यान में नहीं आई। प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करने और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।” बयान में बताया गया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और संस्थान इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए पूरा सहयोग दे रहा है। बयान के मुताबिक, “हमने (संस्थान ने)घटना की जांच करने और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए एक तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया है। पूरा आईआईटी समुदाय इस दुखद क्षति से गहरे सदमे में है।”  

राज ठाकरे पर शिकंजा कसने की तैयारी, हिंसा फैलाने के आरोप में कोर्ट में याचिका दाखिल

मुंबई  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें उन पर हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने और भाषा के आधार पर घृणा फैलाने का आरोप लगाया गया है। याचिका में ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। यह याचिका वकील घनश्याम उपाध्याय की ओर से शनिवार को दायर की गई। राज ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी दी कि अगर राज्य में कक्षा 1-5 तक हिंदी भाषा अनिवार्य की गई तो हम स्कूल बंद कराने से नहीं हिचकिचाएंगे। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से सतर्क रहने और हिंदी थोपने की सरकार की किसी भी योजना को विफल करने का आह्वान किया। इससे पहले मनसे के कार्यकर्ताओं ने एक स्थानीय दुकानदार के साथ मारपीट की थी, क्योंकि उसने मराठी में बात करने से इनकार कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में कड़े विरोध के बाद प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी अनिवार्य करने वाले दो आदेश वापस ले लिए थे। राज ठाकरे ने हिंदी थोपने का लगाया आरोप हालांकि, सीएम फडणवीस ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि सरकार त्रिभाषा नीति जरूर लागू करेगी, लेकिन हिंदी कक्षा एक से पढ़ाई जाए या कक्षा पांच से… इसका फैसला इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए गठित समिति करेगी। राज ठाकरे ने अपने भाषण में फडणवीस को हिंदी थोपने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, ‘जब उन्होंने एक बार कोशिश की थी, तब हमने दुकानें बंद कर दी थीं। अब अगर हिंदी थोपी गई तो हम स्कूल बंद कराने से नहीं हिचकिचाएंगे।’ मनसे प्रमुख ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हिंदी को अनिवार्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकरे ने आरोप लगाया कि हिंदी थोपकर सरकार लोगों की प्रतिक्रिया का टेस्ट कर रही है क्योंकि वह अंततः मुंबई को गुजरात से जोड़ना चाहती है। डुबो-डबो के मारने वाला बयान राज ठाकरे ने कहा कि हिंदी केवल 200 साल पुरानी है, जबकि मराठी का इतिहास 2500-3000 साल पुराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब गुजरात में बिहार के प्रवासियों को पीटा गया और भगा दिया गया तो यह कोई मुद्दा नहीं बना, लेकिन महाराष्ट्र में एक छोटी सी घटना राष्ट्रीय मुद्दा बन जाती है। मनसे प्रमुख ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की उनकी ‘पटक-पटक के मारेंगे’ वाली टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचना की और उन्हें मुंबई आने की चुनौती दी। ठाकरे ने कहा, ‘डुबो-डुबो के मारेंगे।’ उन्होंने आजादी के बाद मोरारजी देसाई और वल्लभभाई पटेल के कथित मराठी विरोधी रुख का भी जिक्र किया। राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्रवासियों को राज्य में हर जगह मराठी में बोलने पर जोर देना चाहिए और दूसरों को भी यह भाषा बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हिंदुत्व की आड़ में हिंदी थोपने का प्रयास किया जा रहा है।

थाइलैंड जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी का अलर्ट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद शनिवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से थाइलैंड के फुकेट के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान तकनीकी कारणों से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वापस लौट आई। फ्लाइट संख्या IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी, जो अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट की देरी में थी।यह विमान फुकेट में सुबह 11:45 बजे लैंड करने वाला था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस हैदराबाद लौट आया। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, विमान ने उड़ान तो भरी, लेकिन बहुत दूर नहीं जा सका और हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग की। हालांकि, इस समय तक एयरलाइन या एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विमान को वापस क्यों लौटाया गया। यह एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान था। गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल के दिनों में भारत में उड़ानों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी सप्ताह गुरुवार को दिल्ली से इम्फाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5118 में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद उसे लौटना पड़ा। सुबह 10:25 बजे उड़ान भरने के बाद विमान 11:16 बजे दिल्ली वापस लौट आया। तकनीकी जांच के बाद विमान दोबारा दोपहर 12:30 बजे रवाना हुआ और 2:53 बजे इम्फाल पहुंचा, जो उसके निर्धारित समय 1:10 बजे से काफी देरी से था। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया, “दिल्ली से इम्फाल जा रही फ्लाइट 6E-5118 में उड़ान के कुछ देर बाद एक मामूली तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। पायलटों ने सतर्कता बरतते हुए विमान को वापस लौटाने का निर्णय लिया और विमान सुरक्षित उतारा गया। जांच के बाद विमान ने फिर से उड़ान भरी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।” इसके अलावा, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक और फ्लाइट 6E-6271 में भी इंजन फेल होने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इससे पहले 19 जून को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौटना पड़ा था। मई 6 को बैंकॉक से मास्को जा रही एअरोफ्लोट की फ्लाइट SU273 को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी, जब विमान के केबिन में धुएं जैसी गंध महसूस की गई थी। अप्रैल में भी जेद्दाह से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को संदिग्ध टायर पंचर की आशंका के चलते दिल्ली में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस समय विमान में 404 यात्री सवार थे, और वह सुरक्षित उतार लिया गया।  

थाइलैंड जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी का अलर्ट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद शनिवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से थाइलैंड के फुकेट के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान तकनीकी कारणों से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वापस लौट आई। फ्लाइट संख्या IX110 सुबह 6:40 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी, जो अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट की देरी में थी।यह विमान फुकेट में सुबह 11:45 बजे लैंड करने वाला था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस हैदराबाद लौट आया। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, विमान ने उड़ान तो भरी, लेकिन बहुत दूर नहीं जा सका और हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग की। हालांकि, इस समय तक एयरलाइन या एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि विमान को वापस क्यों लौटाया गया। यह एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान था। गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल के दिनों में भारत में उड़ानों से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी सप्ताह गुरुवार को दिल्ली से इम्फाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5118 में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद उसे लौटना पड़ा। सुबह 10:25 बजे उड़ान भरने के बाद विमान 11:16 बजे दिल्ली वापस लौट आया। तकनीकी जांच के बाद विमान दोबारा दोपहर 12:30 बजे रवाना हुआ और 2:53 बजे इम्फाल पहुंचा, जो उसके निर्धारित समय 1:10 बजे से काफी देरी से था। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया, “दिल्ली से इम्फाल जा रही फ्लाइट 6E-5118 में उड़ान के कुछ देर बाद एक मामूली तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। पायलटों ने सतर्कता बरतते हुए विमान को वापस लौटाने का निर्णय लिया और विमान सुरक्षित उतारा गया। जांच के बाद विमान ने फिर से उड़ान भरी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।” इसके अलावा, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक और फ्लाइट 6E-6271 में भी इंजन फेल होने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इससे पहले 19 जून को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौटना पड़ा था। मई 6 को बैंकॉक से मास्को जा रही एअरोफ्लोट की फ्लाइट SU273 को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी, जब विमान के केबिन में धुएं जैसी गंध महसूस की गई थी। अप्रैल में भी जेद्दाह से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को संदिग्ध टायर पंचर की आशंका के चलते दिल्ली में आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस समय विमान में 404 यात्री सवार थे, और वह सुरक्षित उतार लिया गया।  

सरकारी खजाने को लगा झटका, महाराष्ट्र आबकारी विभाग की खामियों से करोड़ों की चपत

मुंबई  नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने महाराष्ट्र आबकारी विभाग को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, लाइसेंस रिन्यूअल फीस के गलत आकलन के कारण राज्य को 20.15 करोड़ के राजस्व और 70.22 करोड़ रुपये के ब्याज का नुकसान हुआ। ऑडिट में कहा गया कि सुपरविजन फीस की नई दरों को लागू करने में विफलता के कारण 1.20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमी आई। तत्कालीन आबकारी आयुक्त ने राज्य सरकार से मंजूरी लिए बिना बीयर के पुराने भंडार पर उत्पाद शुल्क में छूट दे दी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रासायनिक विश्लेषण के लिए ‘माइल्ड बीयर’ के सैंपल देरी से जमा करने के कारण 73.18 करोड़ रुपये की कर वसूली बाधित हुई। कैग ने कहा, 'बंबई मद्य निषेध विशेष शुल्क नियम, 1954 के तहत साझेदारी में बदलाव के लिए शुल्क लेने का प्रावधान है। हालांकि, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों की शेयरधारिता में अहम बदलावों पर ऐसा कोई प्रावधान लागू नहीं किया गया जिसके चलते राज्य को 26.93 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।' रिपोर्ट में कहा गया कि आबकारी अधिनियम में उत्पादन लागत घोषित करने का प्रावधान न होने से सरकार ने अतिरिक्त राजस्व अर्जित करने का अवसर भी खो दिया। CAG रिपोर्ट में और क्या खुलासे ऑडिट में कहा गया कि कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट के मामले में 11 उत्पादों या ब्रांड की उत्पादन लागत का कम मूल्यांकन किया गया, जिससे उत्पाद शुल्क में 38.34 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। इसके अलावा, आयातित विदेशी शराब की खरीद लागत में खामियों के कारण अगस्त 2018 से मार्च 2022 के बीच 11.48 करोड़ रुपये और मई 2017 से मार्च 2022 के बीच 2.89 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा नहीं हो पाया। कैग ने कहा कि इन खामियों के कुल मिलाकर सरकार को भारी राजस्व हानि हुई, जिससे आबकारी विभाग के काम के तरीके पर गंभीर चिंताएं पैदा हुईं।  

‘मैंने ही रोका भारत-पाक युद्ध’ — ट्रंप का पुराना दावा फिर सुर्खियों में

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को रोका जा सका था. ट्रंप ने कहा कि भारत की ओर से पहलगाम हमले के जवाब में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद गंभीर हो गए थे, लेकिन उनके दखल से टकराव टल गया. क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? ट्रंप ने बयान दिया, 'हमने कई युद्ध रोके. और ये कोई मामूली युद्ध नहीं थे. भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बहुत गंभीर हो चुके थे. विमान मार गिराए जा रहे थे. मुझे लगता है कि करीब पांच लड़ाकू विमान गिरा दिए गए थे. ये दोनों परमाणु हथियारों से लैस देश हैं और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे.' उन्होंने आगे कहा कि यह एक 'नई किस्म की जंग' जैसी स्थिति बन गई थी, जैसा कि अमेरिका ने ईरान के साथ किया था. ट्रंप ने दावा किया कि 'हमने ईरान की परमाणु क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया.' ट्रेड के जरिए विवाद सुलझाने का दावा भारत और पाकिस्तान को लेकर उन्होंने कहा कि 'हालात लगातार बिगड़ते जा रहे थे, और हमने इसे ट्रेड के जरिए सुलझाया. हमने कहा- अगर तुम लोग हथियारों (और शायद परमाणु हथियारों) का इस्तेमाल करते रहोगे, तो हम कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे.' भारत ने गिराए पाकिस्तान के कई हाई-टेक जेट्स   10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम होने के कुछ दिन बाद, एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा था कि भारत ने कई 'हाई-टेक' पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मार गिराए, हालांकि उन्होंने संख्या स्पष्ट नहीं की थी. वहीं पाकिस्तान ने भारत के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) का सिर्फ एक विमान थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है. इसके उलट पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के छह लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिनमें राफेल भी शामिल हैं. CDS जनरल अनिल चौहान ने क्या कहा? हालांकि, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है. उन्होंने यह जरूर माना कि संघर्ष के दौरान कुछ लड़ाकू विमान जरूर गिराए गए, लेकिन उनकी संख्या नहीं बताई. जनरल चौहान ने कहा कि ये नुकसान संघर्ष की शुरुआती स्थिति में हुए थे, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने बहुत तेजी से अपनी गलतियों को सुधारा और फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि विमान गिरा, बल्कि यह है कि वह क्यों गिरा… क्या गलती हुई, यही ज्यादा जरूरी है. संख्या मायने नहीं रखती.'  

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 दिसंबर से नागपुर में, मानसून सत्र सम्पन्न

मुंबई अराजकता, हंगामे, बहिर्गमन, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव, झड़प और ऐसी ही अन्य घटनाओं के बीच, महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र आखिरकार समाप्त हो गया। यह सत्र तीन हफ्ते चला। सत्र की समाप्ति की घोषणा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि विधानमंडल का शीतकालीन सत्र अब सोमवार, 8 दिसंबर को नागपुर में आयोजित किया जाएगा। शीतकालीन सत्र की तिथि के संबंध में एक प्रस्ताव राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को भेजा जाएगा। नार्वेकर ने यह भी घोषणा की कि राज्यपाल द्वारा दिए गए संदेश के अनुसार मानसून सत्र स्थगित किया जा रहा है।  सत्र की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान कुल 15 बैठकें हुईं और कुल 133 घंटे 48 मिनट काम हुआ, जबकि 45 मिनट का समय बर्बाद हुआ। औसत दैनिक कार्य 8 घंटे 55 मिनट का था। इसमें एक बधाई प्रस्ताव, सात शोक प्रस्ताव, 8277 तारांकित प्रश्न, 579 स्वीकृत प्रश्न, 92 उत्तरित प्रश्न, 8 सुझाव प्राप्त, 8 अस्वीकृत सुझाव, 7 चर्चाएं, लोक महत्व के विषयों पर 181 सुझाव प्राप्त, 42 स्वीकृत सुझाव, जिनमें से केवल पांच पर चर्चा हुई। विधानसभा में 14 सरकारी विधेयक प्रस्तुत किए गए। 15 विधेयकों पर सहमति बनी, जबकि एक वापस लिया गया। विधायकों से 2481 उल्लेखनीय सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें से 511 स्वीकृत हुए और 152 सुझावों पर प्रत्यक्ष चर्चा हुई।