samacharsecretary.com

पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ा, पंजाब में अब तक 266 FIR और 17 लाख का जुर्माना लगाया गया

तरनतारन  पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है. पराली जलाने के कारण पर्यावरण पर इसका असर हो रहा है. पंजाब के कई शहरों में पराली जलाने के कारण AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) भी बढ़ रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, पराली जलाने वाले किसानों पर अब तक 16 लाख से ज्यादा का जुर्माना तक लगा दिया गया है लेकिन फिर भी इन मामलों में कमी नहीं है. पराली जलाने का मुख्य कारण रबी की फसल के लिए खेत जल्दी तैयार करना माना जाता है. इन मामलों के पीछे पारंपरिक आदतें और जागरूकता की कमी भी है. जुर्माने के बावजूद पराली के मामलों में तेजी  इस सीजन में सबसे अधिक पराली जलाने के मामले सामने आए हैं. रविवार को 122 नए मामलों आए हैं. इन मामलों के साथ पंजाब में इस सीजन पराली जलाने के कुल मामले 743 हो गए हैं. पंजाब के तरनतारन जिले में अब तक 224 मामले सामने आए हैं और ये जिला पराली जलाने में टॉप पर है. इसके बाद अमृतसर में अब तक कुल 154 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ अब तक 16 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 266 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और 296 मामलों में किसानों की जमीन के रेवेन्यू रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई है.  पराली जलाने का AQI पर असर पिछले 6 दिन में ही पराली जलाने के कुल 328 मामले पंजाब में सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में धान की कटाई तेजी से होगी ऐसे में इन मामलों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है. इन पराली जलाने के मामलों से लगातार पंजाब के कई शहरों का AQI बेहद खराब हो रहा है. रविवार को जालंधर का AQI 439, बठिंडा का 321, लुधियाना का 260, अमृतसर का 257, पटियाला का 195 और मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 153 रिकॉर्ड किया गया.

सुगम्य भारत अभियान के तहत राजधानी लखनऊ के 5 भवनों का होगा कायाकल्प

सरकारी भवनों को दिव्यांग हितैषी बना रही योगी सरकार  सुगम्य भारत अभियान के तहत राजधानी लखनऊ के 5 भवनों का होगा कायाकल्प  रैंप, लिफ्ट, ब्रेल साइनेज, व्हीलचेयर फ्रेंडली सैनिटरी यूनिट्स की सुविधाओं से सुसज्जित होंगे भवन विशेष पार्किंग जैसी सुविधाओं के साथ ही दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि की सुविधा होंगी विकसित  श्रवणबाधितों के लिए होगी साइन लैंग्वेज सपोर्ट और विशेष अलार्म सिस्टम की सुविधा लखनऊ  उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2025-26 में सुगम्य भारत अभियान के दूसरे चरण के तहत राजधानी लखनऊ के पांच प्रमुख सरकारी भवनों को दिव्यांगजन हितैषी बनाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए बकायदा 12 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पर स्वीकृत कर ली गई है। यह न केवल दिव्यांगों के लिए सरकारी भवनों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि सरकारी कार्यालयों को सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। जनकल्याण की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही योगी सरकार सुगम्य भारत अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांगजनों के लिए पूर्णतः सुलभ बना रही है। योगी सरकार ने इसे प्रदेश स्तर पर जोर-शोर से लागू किया है। भवनों का चिन्हित किया जा रहा है। इसके दूसरे चरण में लखनऊ के पांच भवनों को चिन्हित किया गया है। इसमें योजना भवन (हैवलॉक रोड), सिंचाई भवन (कैनाल कालोनी, कैन्ट रोड), जिला सेवायोजन कार्यालय (लालबाग), विकास अनुवेषण, मूल्यांकन एवं प्रयोग तथा प्रशिक्षण प्रभाग (कालाकांकर हाउस, पुराना हैदराबाद) और सूडा नवचेतना केंद्र (10 अशोक मार्ग) शामिल हैं।  दिव्यांगजनों के लिए होंगी विशेष सुविधाएं इन भवनों में रैंप, लिफ्ट, ब्रेल साइनेज, व्हीलचेयर फ्रेंडली सैनिटरी यूनिट्स और विशेष पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कार्य एक्सेस ऑडिट रिपोर्ट के अनुरूप होंगे, जिसमें लिफ्ट कार का आकार व्हीलचेयर सहित दो व्यक्तियों के लिए पर्याप्त रखा जाएगा, ताकि दिव्यांगजन सहजता से आ-जा सकें। दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि का व्यापक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जबकि श्रवणबाधितों के लिए साइन लैंग्वेज सपोर्ट और विशेष अलार्म सिस्टम लगाए जाएंगे। दिव्यांगों के सम्मानजनक जीवन को बढ़ावा देने वाली नीतिगत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

तवा डैम में बढ़ा पानी, 3 गेट खोले गए; मक्का फसल खराब, धान भीगने से किसानों की चिंता

 नर्मदापुरम   तवा बांध का जलस्तर अपने पूर्ण भराव क्षमता को पार कर चुका है, जिसके कारण बांध के गेट अब भी खुले हुए हैं। आज सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे की स्थिति के अनुसार, बांध में जल की आवक जारी रहने से कुल 19,778 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। वर्तमान स्थिति     वर्तमान जलस्तर : 1166.3 फीट (355.48 मीटर)     पूर्ण भराव स्तर : 1166.0 फीट (355.40 मीटर)     भराव क्षमता : डैम अपनी लाइव क्षमता का 100.87 प्रतिशत भरा हुआ है।     जल आवक : बांध में औसतन 5,300 क्यूसेक (150 क्यूमेक) पानी की आवक हो रही है। पानी की निकासी     बांध में अतिरिक्त जल भराव को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन द्वारा पानी की निकासी जारी है।     गेटों की स्थिति : तवा बांध के 3 गेट 3-3 फीट तक खोले गए हैं।     स्पिलवे से डिस्चार्ज : खोले गए गेटों से 16,078 क्यूसेक (455 क्यूमेक) पानी छोड़ा जा रहा है।     पावर हाउस से निकासी : जलविद्युत गृह से 3,708 क्यूसेक (105 क्यूमेक) पानी छोड़ा जा रहा है।     नदी में कुल बहाव : तवा नदी में कुल 19,778 क्यूसेक (560 क्यूमेक) पानी छोड़ा जा रहा है। भोपाल, नर्मदापुरम, नौगांव, दतिया, गुना, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, देवास, टीकमगढ़, इंदौर, दतिया, उमरिया, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, हरदा, पांढुर्णा, सागर, सीधी, मंडला और नरसिंहपुर में भी बारिश हुई। आज भी ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। रविवार रात को बारिश के बाद सोमवार को भी कई जगह बूंदा-बांदी हो रही है। इटारसी के तवा डैम के जलस्तर को काबू पर रखने के लिए सोमवार सुबह 3 गेट खोले गए हैं। गुना में खेतों पर सूख रही मक्का फसल बारिश के चलते खराब हो गई। सोमवार को किसान फसल को खेतों से निकालने में लगे रहे। श्योपुर में खुले में रखी धान की फसल गीली हो गई। तिरपाल ढककर फसल को बचाने की कोशिश की जा रही है। तवा डैम के 3 गेट 3-3 फीट तक खोले गए तवा डैम में बढ़ते जलस्तर को काबू में करने के लिए प्रशासन ने सोमवार सुबह 11 बजे से तीन गेट खोल दिए हैं। इन गेटों को 3-3 फीट की ऊंचाई तक खोला गया है, जिससे बांध से 16,070 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कार्यपालन यंत्री एन. के. सूर्यवंशी के अनुसार, डैम का वर्तमान जलस्तर 1166.30 फीट दर्ज किया गया है। जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के कारण बांध में पानी की आवक बनी हुई है। सीजन में 73वीं बार खोले गए तवा डैम के गेट मानसूनी सीजन में तवा डैम के गेट कुल 72 बार खोले गए। वहीं, अब 73वीं बार गेट खुले हैं। इससे पहले साल 2022 में तवा के गेट सर्वाधिक 136 बार खोले गए थे। 2023 में सबसे कम 39 बार गेट खोलने पड़े थे। अफसरों ने बताया कि अक्टूबर में भी कई बार गेट खुल चुके हैं। साल 2023 में 1 अक्टूबर को और 2022 में 12 अक्टूबर को गेट खुले थे। इस साल भी 2 अक्टूबर तक गेट खुले रहे थे। इस सीजन में तवा डैम के कुल 13 में से केवल सात गेट ही खुल पाए हैं, जबकि पिछले साल सभी 13 गेट खोले गए थे। गुना में 7.2 मिमी बारिश, मक्का फसल खराब गुना में रविवार रात को 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश म्याना इलाके में हुई। यहां खेतों में पानी भर गया। खेतों में सूख रही मक्के की फसल भीग गई। किसान पानी से फसल को निकालते हुए दिखाई दिए। वहीं अंडर ब्रिज में भी पानी भर गया, जिस कारण वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्कूली बच्चों का वाहन नहीं निकल पाया, तो वह लौट गए। श्योपुर में कटाई के बाद खुले में रखा धान भीगा श्योपुर मे सोमवार को फिर से शुरू हुई बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। किसानों का कटाई के बाद खुले में रखा धान भीग रहा है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।किलगाबड़ी गांव के किसान बसंत सिंह का खुले में रखा करीब 12 ट्रॉली धान पूरी तरह भीग गया। इसलिए बदला मौसम, 3 दिन असर सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अरब सागर की खाड़ी में एक डिप्रेशन एक्टिव है। इससे एक ट्रफ भी जुड़ी है, जो मध्यप्रदेश के बीचों-बीच तक आ रही है। इस वजह से अगले 3 दिन तक बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में यह ग्वालियर-चंबल समेत उत्तरी हिस्से में ज्यादा असर दिखाएगा। इसलिए कुछ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। इसके बाद पूर्वी हिस्से में भी तेज बारिश होगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन एक्टिव है, जो अगले 48 घंटे में एमपी में असर दिखाने लगेगा। इससे भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 30 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम मौसम विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में असर देखने को मिलेगा। दिन के पारे में गिरावट, 23 डिग्री तक पहुंचा बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिन से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। खासकर रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अब तापमान बढ़ गया है। रविवार को बारिश होने की वजह से कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। बारिश का दौर थमने के बाद रात के तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। रविवार को भोपाल में दिन का तापमान 24.2 डिग्री, बैतूल में 26.5 डिग्री, धार में 23.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 24.6 डिग्री, इंदौर में 23.5 डिग्री, खंडवा में 28.5 डिग्री, पचमढ़ी में 23.8 डिग्री, रायसेन में 28.2 डिग्री, रतलाम में 24.2 डिग्री, शिवपुरी में 29.2 डिग्री, उज्जैन में 25.7 डिग्री, छिंदवाड़ा में 27 डिग्री, दमोह में 26.6 डिग्री, जबलपुर में 24.8 डिग्री रहा। इसी तरह मंडला में 26.8 डिग्री, रीवा में 28.1 डिग्री, सागर में 25.7 डिग्री, सतना में 28.8 डिग्री, सिवनी में 28.4 डिग्री, सीधी में 27 डिग्री, उमरिया में 28.5 डिग्री और मलाजखंड में 29.8 डिग्री सेल्सियस … Read more

बेमेतरा हादसा: बेकाबू कार ने ली तीन की जान, गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को घेरा

बेमेतरा रविवार देर रात छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में रईसजादे की रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आरोपी चालक ने तीन लोगों को अपने वाहन से रौंद दिया। इस घटना में तीन लोगों को मौत हुई है। वही, 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।   गंभीर को देर रात रायपुर रैफर किया गया है। दूसरी ओर इस घटनाक्रम के बाद लोग भड़क उठे व बिजनेसमैन के घर को अचानक घेराव कर दिया। घर में तोड़फोड़ व वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं दूसरी तरफ  आज सोमवार को घटना के विरोध में बेमेतरा बंद का आह्वान किया गया है। इसके अलावा मृतक के परिजनों ने देर रात शव को शहर के सिग्नल चौक में रखकर प्रदर्शन किए है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। मिली जानकारी अनुसार फोर व्हीलर चालक ने भीड़ भरी सड़क पर बेकाबू होकर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को संक्रमित खून देने पर बाबूलाल मरांडी का हमला — इसे कहा राज्य प्रायोजित हत्या

रांची  झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सदर अस्पताल में बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बाबूलाल मरांडी ने इसे लापरवाही नहीं बल्कि राज्य संपोषित हत्या का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ति 5 मासूम बच्चों को 'संक्रमित खून' चढ़ाया गया और अब सभी बच्चे एचआईवी पॉज़िटिव पाए गए। अगर इन बच्चों की भविष्य में मृत्य हो जाती है तो, यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि राज्य प्रायोजित हत्या कहलायेगी। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, यह सवाल सिर्फ डॉक्टरों या तकनीशियनों पर नहीं है बल्कि यह पूरे स्वास्थ्य तंत्र की विफलता और आपकी सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है। मरांडी ने कहा कि डॉक्टरों को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। झारखंड को उसके सबसे अयोग्य और निष्क्रिय स्वास्थ्य मंत्री से मुक्त कीजिए और एक जिम्मेदार, संवेदनशील मंत्री दीजिए। मरांडी ने कहा बच्चों की जिंदगी के साथ हुआ यह खिलवाड़ माफ़ी से नहीं, जवाबदेही से सुधरेगा।  

सड़क हादसा: ओसियां में बस और कार की भिड़ंत से मचा हाहाकार, एक की मौत, कई घायल

जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र में आज सवेरे चाडी गांव मार्ग पर पंडित जी की ढाणी के पास बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और अनियंत्रित बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं 25 से 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर जेसीबी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चाडी गांव से जोधपुर की ओर आ रही थी। टक्कर कैसे हुई इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पहले तीन दिन की फ्लाइट अब रोजाना: अमृतसर से कतर एयरवेज की नई उड़ान शुरू

अमृतसर  कतर एयरवेज ने  अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टोरंटो के लिए अपनी उड़ानों की संख्या में वृद्धि की है। अब कतर एयरवेज अमृतसर से टोरंटों के लिए रोजाना उड़ान भरेगी जो वाया दोहा जाएगी। फ्लाई अमृतसर इनिशिएटिव के वैश्विक संयोजक समीप सिंह गुमटाला और संयोजक अनंतदीप सिंह ढिल्लों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि दोहा-टोरंटो उड़ानों की संख्या में वृद्धि से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। कतर एयरवेज ने दिसंबर 2024 में सप्ताह में तीन उड़ानों के साथ इस सफर की शुरुआत की थी।  ढिल्लों ने बताया कि हाल ही में नियोस एयर ने मिलान के रास्ते अमृतसर-टोरंटो सेवा को निलंबित किया था। उसके यात्रियों को भी कतर एयरवेज के इस फैसले से काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि टोरंटो के लिए दैनिक उड़ानों के अलावा, कतर एयरवेज अमृतसर को मॉन्ट्रियल, कनाडा के लिए दैनिक उड़ानों से भी जोड़ता है। टोरंटो और मॉन्ट्रियल के यात्री एयर कनाडा या वेस्टजेट के माध्यम से कैलगरी, एडमोंटन और वैंकूवर जैसे अन्य कनाडाई शहरों के लिए भी उड़ान भर सकते हैं।  गुमटाला ने कहा, कतर एयरवेज की दैनिक अमृतसर-दोहा उड़ानें पहले से ही पंजाबियों को अमेरिका, कनाडा, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों से जोड़ती हैं। दैनिक दोहा-टोरंटो उड़ानों के विस्तार से यात्रियों को, खासकर आगामी शीतकालीन छुट्टियों के दौरान, अधिक विकल्प मिलेंगे और इससे उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़भाड़, लंबी कतारों, इमिग्रेशन और सामान की दोबारा जांच और जमा करने की परेशानियों से राहत मिलेगी।

सरकारी अफसर का फर्जीवाड़ा बेनकाब, एसीबी ने किया केस दर्ज

जयपुर भ्रटाचार के मामले में पहले ही ED और ACB के निशाने पर मौजूद राज्य सरकार की कंपनी RAJCOMP के सीनियर अफसर प्रद्युम्न दीक्षित पर एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अमर उजाला ने सबसे पहले इस महाघूस कांड में प्रद्युम्न दीक्षित के कारनामों का खुलासा किया था। इसमें दीक्षित ने एक प्राईवेट कंपनी को डीओआईटी के डाटा सेंटर में मैनपॉवर नियुक्त करने का काम दिया। इसके बाद इसी कंपनी में अपनी पत्नी पूनम दीक्षित को बतौर कंसलटेंट लगावा कर उसे लाखों रुपए का भुगतान कर दिया। अमर उजाला ने इस पूरी मनी ट्रेल का खुलासा दस्तावेजों के साथ किया था।  हालांकि अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद  मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले में डीओआईटी को जांच के निर्देश दिए। लेकिन महकमें के बड़े अफसरों ने  दीक्षित को मात्र 17 सीसी नोटिस देकर मामला रफा-दफा कर दिया। मामले में पब्लिक अगेंस्ट करप्शन के सदस्य एडवोकेट टीएन शर्मा ने सरकार को रिप्रेंटेशन भी दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे दो बार मुख्य सचिव व दो बार डीओआईटी सचिव को रिप्रेजेंटेशन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला PC Act का बनता था। इस मामले में परिवादी अधिवक्ता डॉ टी एन शर्मा के अनुसार समान प्रकार के प्रकरण बहुत सारे अधिकारियों के है जिन्हें एसीबी और विभाग बचा रहा है। उन्होने कहा- रणवीर सिंह, आर सी शर्मा, लिंकवेल एनालॉजिक्स आदि प्रमुख घोटाले है जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसीबी जांच की कर रही जांच एसीबी ने जांच के दौरान प्रद्युमन दीक्षित के तीन बैंक खातों का रिकॉर्ड जब्त किया। जांच में प्रद्युमन और पूनम का संयुक्त बैंक खाता एसबीआई तिलकनगर में मिला है। जिसमें जिसमें नियमित रूप से बड़ी रकम ट्रांसफर हो रही थी। जानकार सूत्रों के मुताबिक इनकी पत्नी कभी कार्यालय नहीं गईं। वहीं, फर्म AURIONPRO अप्रैल 2019 से एक निश्चित राशि पूनम के अकाउन्ट में लगातार ट्रांसफर कर रही है। वर्तमान में लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये प्रतिमाह AURIONPRO के जरिए पूनम के बैंक अकाउन्ट में ट्रान्सफर होते रहे। अमर उजाला के पास इस मनी ट्रेल के दस्तावेज भी मौजूद हैं। प्रद्युम्न ने अपनी पत्नी के जरिए कंपनी से अब तक करीब 50 लाख रुपये का बड़ा खेल किया है। पब्लिक अगेंस्ट करप्शन के सदस्य डॉ. टी.एन शर्मा(एडवोकेट) का कहना है कि यह काम पी.सी. एक्ट 1988 की धारा 13(1)(ए) के अंतर्गत criminal misconduct और धारा 409, 403 आईपीसी का अपराध कारित है।  

सीएम मान के फेक वीडियो वायरल करने वाले NRI जगमन समरा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

चंडीगढ़  कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की छवि खराब करने की मंशा से फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। वीडियो वायरल कर चर्चा में आए एनआरआई जगमनदीप सिंह उर्फ जगमन समरा के खिलाफ फरीदकोट अदालत से गिरफ्तार वारंट जारी हुआ है। आरोपी जगमन समरा संगरूर के गांव फग्गुवाला का रहने वाला है।  आरोपी समरा 1 फरवरी 2022 को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जेल कर्मचारियों को उस समय चकमा देकर फरार हो गया था, जब उसे फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल से बीमार होने की वजह से इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फरार होने के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में अब पुलिस ने 22 अक्तूबर को उसका फरीदकोट अदालत से वारंट जारी करवाया है।  पुलिस के अनुसार जगमन समरा के खिलाफ 28 नवंबर 2020 को फिरोजपुर जिले के थाना तलवंडी भाई में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। इस केस में गिरफ्तारी के बाद उसे फरीदकोट की केंद्रीय जेल में रखा गया था। जेल में बीमार होने के कारण उसे 23 दिसंबर 2021 को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से वह जेल कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया और बाद में वह दोबारा कनाडा वापस लौट गया। सीएम की फेक वीडियो वायरल करने के बाद चर्चा में समरा के मामलों को लेकर पंजाब पुलिस सरगर्म हुई है और उसके खिलाफ फरीदकोट में दर्ज केस में गिरफ्तारी वारंट जारी करवाया है। इससे पहले मोहाली स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी जगमन समरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो अश्लील है और एआई से बनाई गई है। मुख्यमंत्री से जुड़ा मामला होने के कारण स्टेट साइबर क्राइम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जगमन समरा को बीएनएस की धारा 340, 353(1), 353(2), 351(2), 336(4) व आईटी एक्ट के तहत नामजद किया है। मामला इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। 

सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 350वें शहीदी समागम में राष्ट्रपति की उपस्थिति के लिए किया न्योता

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 28 अक्तूबर को सीएम आवास में सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों व आनंदपुर साहिब में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने को मंजूरी दी जा सकती है। प्रदेश में 24वां जिला बनाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है।  पंजाब सरकार शहीदी दिवस बड़े स्तर पर मना रही है। 25 अक्तूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास से समारोहों की शुरुआत हो गई है। आनंदपुर साहिब में पहली बार नौंवे पातशाह के जीवन, शिक्षाओं और शहादत पर आधारित शो होगा। रोजाना 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं आएंगे। टेंट सिटी स्थापित की जा रही है। इस समागम के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। आज दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति भवन में सीएम मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। पंजाब सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस ऐतिहासिक समागम के लिए आमंत्रण भेजा गया है।  ओडिशा व गोवा के मुख्यमंत्रियों को सौंपे आमंत्रण पत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए न्योता देने पंजाब के मंत्री विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में वीरवार को पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क भुवनेश्वर पहुंचे जबकि उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा व कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां गोवा पहुंचे। इन सभी मंत्रियों ने ओडिशा व गोवा के सीएम को समारोह में शिरकत करने का आमंत्रण दिया। मंत्री चीमा और कटारूचक्क ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भेंट की जबकि मंत्री अरोड़ा व खुड्डियां ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मंत्री चीमा ने मुख्यमंत्री माझी को स्मृति समारोहों के महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। एडवोकेट चीमा ने कहा कि ये आयोजन गुरु साहिब की धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए दी गई अद्वितीय कुर्बानी को समर्पित एक राष्ट्रीय श्रद्धांजलि है। मंत्री कटारूचक्क ने अंतरराज्यीय सहयोग की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि यह दौरा उस एकजुट श्रद्धांजलि को समर्पित है जो संपूर्ण देश को गुरु साहिब के प्रति अर्पित करनी चाहिए। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री माझी को एक स्मृति चिह्न और साहित्य भेंट किया जिसमें समारोहों के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का विस्तृत विवरण दिया गया था। उधर, गोवा में मंत्री अरोड़ा व खुड्डियां ने गोवा के मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देते हुए पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे व्यापक स्मृति समारोहों की शृंखला का उल्लेख किया। उन्होंने सीएम सावंत को बताया कि ये समारोह विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे, जो गुरु जी के जीवन, शिक्षाओं और अद्वितीय बलिदान से संबंधित हैं।