samacharsecretary.com

अजय राय ने दी हेल्थ अपडेट: ‘बाबा विश्वनाथ की कृपा’, जानिए कब मिल सकता है डिस्चार्ज

वाराणसी/लखनऊ राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की हालत में सुधार आया है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर पोस्ट किया और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। अजय राय ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप सभी की प्रार्थनाओं के आशीर्वाद से मैं अब बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ जन सेवा में उपस्थित रहूंगा। पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया पोस्ट इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।" अविनाश पांडे और सुरेंद्र राजपूत स्वस्थ होने की कामना की अजय राय के स्वास्थ्य के बारे में कांग्रेस के महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, "अब उनकी तबीयत ठीक और स्थिर है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पोस्ट किया, "उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की तबीयत कल रात अचानक खराब हुई। अब उनकी हालत स्थिर और बेहतर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि अजय भाई जल्द स्वस्थ हो।" कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने भी अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की अजय राय की शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। अचानक सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

MI vs LSG: वानखेड़े में टकराव, दोनों टीमों को जीत की तलाश

मुंबई आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ये सीजन दोनों ही टीमों के लिए काफी निराशजनक रहा है. एमआई की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है, जबकि एलएसजी 10वें स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 8-8 मैचों में से 2-2 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में दोनों ही टीमों की जीत की तलाश है, जिससे एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. इससे पहले जानते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी है. मुंबई की पिच रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर अब तक काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. इस सीजन अब तक इस मैदान पर 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन मैच रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं सिर्फ दो मैच डिफेंड करने वाली टीम ने अपने नाम किया है. पिछले मैच में हैदराबाद ने एमआई के खिलाफ 244 रनों का टारगेट चेज कर दिया था. MI vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें एलएसजी ने 6 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि एमआई सिर्फ 2 बार जीती है. आंकड़ों के हिसाब से लखनऊ का पलड़ा एकतरफा भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस सीजन दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसकी वजह से ये एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है. दोनों टीमों का फुल स्क्वाड मुंबई- हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत. लखनऊ– ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिश.

प्रदेश की 18 प्रयोगशालाएं होंगी पूर्ण रूप से संचालित, विश्लेषण क्षमता 12 हजार से बढ़कर हो जाएगी 54,500 नमूने प्रतिवर्ष

लखनऊ उत्तर प्रदेश में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का तहत रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत चयनित 357 कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। वर्ष 2024 के विज्ञापन के सापेक्ष वर्ष 2026 में पूरी हुई यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई है। इन नियुक्तियों के माध्यम से दवा की गुणवत्ता जांच की रफ्तार बढ़ेगी। साथ ही प्रदेश की सभी 18 प्रयोगशालाएं पूर्ण रूप से संचालित होंगी और विश्लेषण क्षमता में भी प्रतिवर्ष 4 गुणा से अधिक की वृद्धि होगी।  औषधि गुणवत्ता जांच में आएगी तेजी कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) की नियुक्ति से प्रदेश में दवा एवं सौंदर्य प्रसाधनों की गुणवत्ता जांच व्यवस्था को नई गति मिलेगी। इनका प्रमुख दायित्व औषधि एवं कास्मेटिक्स एक्ट 1940 तथा संबंधित नियमों के अंतर्गत विभिन्न जनपदों से औषधि निरीक्षकों द्वारा संग्रहित नमूनों का वैज्ञानिक परीक्षण करना है। यह परीक्षण न केवल दवाओं की शुद्धता, प्रभावशीलता और मानक अनुरूपता सुनिश्चित करेगा, बल्कि नकली, मिलावटी और मानकहीन उत्पादों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। इससे बाजार में उपलब्ध दवाओं और कास्मेटिक उत्पादों की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी स्थापित होगी, जिससे आम जनता को सुरक्षित और भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परीक्षण से प्रदेश की गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी, जो जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 18 प्रयोगशालाओं के संचालन से बढ़ेगी क्षमता प्रदेश में औषधि गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अब हर मण्डलीय मुख्यालय पर आधुनिक औषधि प्रयोगशालाओं की स्थापना कर कुल 18 प्रयोगशालाओं को फर्नीचर एवं अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। पहले जहां केवल 5 प्रयोगशालाओं के सहारे पूरे प्रदेश की जांच व्यवस्था सीमित थी, वहीं अब यह नेटवर्क व्यापक और सशक्त रूप में सामने आया है। कनिष्ठ विश्लेषकों की नियुक्ति के बाद ये सभी प्रयोगशालाएं पूर्ण क्षमता के साथ कार्य करेंगी, जिससे नमूनों के परीक्षण में तेजी आएगी और लंबित मामलों में उल्लेखनीय कमी होगी। इससे न केवल समयबद्ध जांच सुनिश्चित होगी, बल्कि गुणवत्ता नियंत्रण की निगरानी भी अधिक प्रभावी और व्यापक हो सकेगी। यह व्यवस्था प्रदेश में दवा और कास्मेटिक उत्पादों की विश्वसनीयता बढ़ाने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य सुरक्षा को एक मजबूत आधार प्रदान करेगी। 4 गुना से अधिक बढ़ेगी परीक्षण क्षमता नई नियुक्तियों के बाद प्रदेश में औषधि नमूनों की जांच क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की जाएगी। अब तक जहां प्रतिवर्ष लगभग 12,000 नमूनों का ही परीक्षण संभव था, वहीं यह क्षमता बढ़कर 54,500 नमूने प्रतिवर्ष तक पहुंच जाएगी, जो चार गुना से अधिक की वृद्धि है। इससे न केवल परीक्षण की गति तेज होगी, बल्कि अधिक व्यापक स्तर पर दवाओं और कास्मेटिक उत्पादों की गुणवत्ता की निगरानी भी सुनिश्चित की जा सकेगी। बढ़ी हुई क्षमता के साथ नमूनों की समयबद्ध जांच संभव होगी, जिससे बाजार में उपलब्ध मानकहीन या संदिग्ध उत्पादों पर शीघ्र नियंत्रण किया जा सकेगा।  पारदर्शी भर्ती से सभी वर्ग के युवाओं को मिला अवसर इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 357 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें 143 अनारक्षित, 75 अनुसूचित जाति, 06 अनुसूचित जनजाति, 97 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 36 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित रही, जिसमें किसी भी प्रकार की सिफारिश या हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं रही। 11 मार्च 2026 को घोषित परिणाम सरकार की तेज, जवाबदेह और सुशासन आधारित कार्यप्रणाली का प्रमाण है। यह भर्ती न केवल विभिन्न वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व प्रदान करती है, बल्कि युवाओं में यह विश्वास भी मजबूत करती है कि मेहनत और प्रतिभा के आधार पर ही सफलता संभव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है, जिससे युवाओं को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं और सरकारी तंत्र में भरोसा और सशक्त हुआ है।

चौथी बार ‘कैप्स कैफे’ बना निशाना, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, कपिल शर्मा को चेतावनी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कॉमेडियन को धमकी भी दी है। गोलीबारी की घटना उसी जगह पर हुई जहां कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट कैप्स कैफे स्थित है। गोलीबारी की ये घटना लगातार चौथी बार है और कपिल को भी धमकी चौथी बार मिली है। फेसबुक पर 'टायसन बिश्नोई ज़ोरा सिद्धू' द्वारा पोस्ट की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, गोलीबारी ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 'चाय सुट्टा बार' कैफे के अंदर हुई, जो कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' के करीब है। कपिल शर्मा को मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि वे उनकी बात मानें और गैंग का समय बर्बाद न करें, अन्यथा उनका भी वही हश्र होगा जो इस कैफे का हुआ। कपिल शर्मा को धमकी भी मिली पोस्ट के मुताबिक, 2025 में कपिल शर्मा के कैफे पर दो हमले हुए थे। गैंग ने धमकी दी थी कि अगर कपिल उनकी मांगें नहीं मानते हैं तो वे उनके मुंबई स्थित उनके घर और कनाडा के कैफे को निशाना बनाएंगे। मैसेज में यह भी लिखा था कि इस बार न तो मध्यस्थता और न ही सिफारिशें कारगर होंगी। अंत में गैंग से जुड़े कई नाम और हैशटैग दिए गए थे। नहीं हुई है पोस्ट की पुष्टि हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और गैंग से इसके सीधे संबंध की पुष्टि अभी तक पुलिस या अन्य जांच एजेंसियों द्वारा औपचारिक रूप से नहीं की गई है। लेकिन हमलावरों के पास से आठ कारतूस और चीन में बनी एक उच्च श्रेणी की PX-3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) संजीव कुमार यादव ने एक बयान में कहा, 'सेखों गैंग कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमलों में शामिल हमलावरों को रसद संबंधी सहायता, हथियार और रणनीतिक सहयोग मुहैया करा रहा था।' कपिल शर्मा को तीन बार बनाया गया निशाना हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस गैंग ने कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैफे के बाहर चेतावनी दी हो या गोलीबारी की हो। विदेश में रहने वाले इन बदमाशों ने पिछले साल जुलाई से अब तक तीन अलग-अलग घटनाओं में इस कैफे को निशाना बनाया है – 10 जुलाई, 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को डराने-धमकाने और फिरौती वसूलने की कोशिश के तहत ऐसा किया गया था।

हथियार तस्करी पर करारा प्रहार: अमृतसर पुलिस ने इंटरनेशनल गैंग का भंडाफोड़ किया

अमृतसर. अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 अत्याधुनिक पिस्तौल भी बरामद की हैं, जिनमें 2 ग्लॉक 9mm पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), 4 .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) और 1 अन्य .30 बोर पिस्तौल शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए उनसे जुड़े हुए थे। ये आरोपी अवैध हथियारों की खेप मंगवाकर पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। इससे यह साफ होता है कि यह नेटवर्क काफी संगठित और सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक अब इस पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक को खंगालने के लिए जांच तेज कर दी गई है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों, सीमा पार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ उनकी “जीरो टॉलरेंस” नीति जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाले गए 2 बच्चे, दलदली जमीन और टूटी सीढ़ी ने बढ़ाईं मुश्किलें

लखनऊ उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर के नवगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलसड़ तप्पा थरौली में पानी की टंकी पर हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़े पांच बच्चों में से सीढ़ी टूटने के कारण तीन नीचे गिर गए, जिनमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वहीं दो बच्चे टंकी के ऊपर ही फंस गए थे। सीएम के निर्देश पर अलर्ट हुआ प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फंसे बच्चों को सुरक्षित निकालने में कोई ढिलाई न बरती जाए। सीएम योगी के निर्देश के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए राहत आयुक्त से हेलीकॉप्टर की मांग की, जिसे तत्काल स्वीकृति मिल गई। चुनौतीपूर्ण हालात में चला रेस्क्यू सीएम योगी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कई बाधाएं सामने आईं। टंकी के आसपास जलभराव के कारण जमीन दलदली हो गई थी, जिससे भारी मशीनरी जैसे जेसीबी और क्रेन का उपयोग संभव नहीं हो सका। टंकी की ऊंचाई और टूटी सीढ़ी के कारण ऊपर पहुंचना जोखिम भरा था, बावजूद इसके प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने लगातार प्रयास जारी रखा। एयरफोर्स की मदद से बच्चों को उतारा गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भारतीय वायुसेना से सहायता ली गई। गोरखपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया, जिसने रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। एयरफोर्स की टीम ने अत्यंत सावधानी से दोनों फंसे बच्चों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित नीचे उतार लिया।

मैदान पर जैमीसन का गुस्सा पड़ा भारी: IPL एक्शन, फर्ग्यूसन बोले—“इतना भी नहीं…”

नई दिल्ली सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने राजस्थान के 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जिस तरह का सेंड-ऑफ दिया, उसने विवाद खड़ा कर दिया है। आईपीएल ने इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हुए जैमीसन पर कार्रवाई की है, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि खेल में ऐसा जुनून जरूरी है। क्या था पूरा मामला? मैच के दूसरे ही ओवर में जैमीसन ने एक सटीक यॉर्कर डालकर वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 4 रन पर बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जैमीसन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। उन्होंने काफी आक्रामक अंदाज में तालियां बजाईं और बल्लेबाज की ओर बढ़ते हुए सीधे उनकी आंखों में देखा। 15 साल के एक युवा बल्लेबाज के खिलाफ इस तरह का व्यवहार फैंस और जानकारों को रास नहीं आया और इसे हद से ज्यादा आक्रामक माना गया। आईपीएल की कार्रवाई, डिमेरिट पॉइंट और चेतावनी मैच रेफरी राजीव सेठ ने जैमीसन को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का आरोप लगा, जो किसी खिलाड़ी को उकसाने या अपमानजनक इशारे करने से संबंधित है। जैमीसन ने अपनी गलती मान ली, जिसके बाद उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया और भविष्य के लिए आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है। फर्ग्यूसन का बचाव, फैंस को खिलाड़ियों का जुनून पसंद है' इस विवाद के बीच न्यूजीलैंड के ही गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने दोस्त जैमीसन के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। फर्ग्यूसन ने 'ॉइंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'काइल मेरा अच्छा दोस्त है। वह काफी जोश में था, जो कि समझ में आता है। दुनिया के इस हिस्से में विकेट लेना आसान नहीं है और वह एक बड़ा विकेट था। मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है।' फर्ग्यूसन ने आगे कहा कि फैंस मैदान पर खिलाड़ियों का जुनून देखना पसंद करते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा, 'जैमीसन खुद एक बड़े कद का खिलाड़ी है, इसलिए जब इतना बड़ा खिलाड़ी बहुत सारी भावनाएं दिखाता है, तो वह और भी बड़ा नजर आता है।" उम्र और खेल भावना पर छिड़ी बहस सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस तेज है कि क्या 15 साल के बच्चे के खिलाफ जैमीसन जैसा अनुभवी और कद-काठी वाला गेंदबाज इतना आक्रामक हो सकता था? जहाँ एक तरफ नियम जैमीसन को दोषी मान रहे हैं, वहीं फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी इसे टी20 क्रिकेट की गर्मी और रोमांच का हिस्सा बता रहे हैं। फिलहाल, जैमीसन की इस हरकत ने दिल्ली कैपिटल्स के अनुशासन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: रायपुर IPL मैच के टिकट आज से उपलब्ध

रायपुर. क्रिकेटर लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस साल दो आईपीएल मैच होने वाले हैं. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला है. इस मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आज से https://shop.royalchallengers.com/ticket पर शुरू होने वाली है. आरबीसी ऑफिशियल्स की ओर से बताया गया कि टिकट केवल आधिकारिक आरसीबी वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध हैं. अनौपचारिक प्लेटफॉर्म या वेबसाइटों को टिकट बेचने का दावा करने वाले लोगों से बचने, आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर निर्भर रहने की सलाह दी गई है.  एम-टिकट विवरण एम-टिकट में महत्वपूर्ण विवरण जैसे प्रवेश द्वार, आंतरिक द्वार, स्टैंड, पंक्ति और सीट नंबर शामिल होंगे. स्टेडियम के प्रवेश द्वार को खोजने के लिए, स्टेडियम मैप और स्टैंड इंडेक को देख सकते हैं. वहीं बाहर आने के लिए उन्हें इंतजार नहीं करना चाहिए. मैप में स्टैंड नाम, पार्किंग जोन, रैंप, द्वार, मेडिकल कमांड सेंटर और एम्बुलेंस स्थान शामिल हैं, जो आपको आसानी से नेविगेट करने में मदद करेंगे. स्टेडियम पहुंचने से पहले अपने स्टैंड और संबंधित प्रवेश द्वार के डिटेल्स की जांच कर लें. बता दें कि 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे. अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी. टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी. मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है. 2 हजार का हो सकता सबसे सस्ता टिकट टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट ₹2000 की होगी। इसके अलावा ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की कैटेगरी में होगी। इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाड़ियों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे।

पहले से शादीशुदा महिला बनी कुंवारी, दूल्हे को ठगकर फरार, 4 गिरफ्तार

महाराजगंज  उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां बन चुकी महिला ने खुद को कुंवारी बताकर एक शख्स से शादी का स्वांग रचाया। महिला के साथ पूरा गैंग इसमें शामिल था। महिला ने अपने गैंग संग मिलकर शादी की रस्मों के दौरान ही दूल्हे संग कांड कर डाला। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ऐक्टिव हुई और उसे पूरे गैंग संग गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ महराजगंज पुलिस शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाब रही। पुलिस ने चिउटहा बाजार के पास से गिरोह की चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 39 हजार 500 रुपये नकद, चांदी की पायल और मंगलसूत्र बरामद हुआ है। पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लुटेरी दुल्हन गैंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटा के रहने वाले रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर बताया था कि जितेन्द्र नामक व्यक्ति और चार महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से उनकी शादी अंजलिका से तय कराई थी। अंजलिका को अविवाहित बताया गया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। सिन्दुरिया के एक मंदिर में शादी की रस्मों के दौरान आरोपितों ने रंजीत से शादी के खर्च और जेवर के नाम पर करीब एक लाख रुपये और गहने ठग लिए। रस्मों के बीच ही आरोपित मारपीट और गाली-गलौज कर भागने लगे। मुख्य आरोपित जितेन्द्र दुल्हन बनी अंजलिका को लेकर फरार हो गया था। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान रविवार को पुलिस टीम ने चिउटहा-सिन्दुरिया रोड से चार महिला आरोपितों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में लालती, सुमित्रा, काजल और अंजलिका शामिल हैं। दुल्हन की मां की भूमिका निभाती थी सुमित्रा पूछताछ में सामने आया कि गिरोह की लालती मुख्य साजिशकर्ता है, जबकि सुमित्रा ने अंजलिका की मां बनकर गूंगी-बहरी होने का नाटक किया था ताकि पीड़ित पक्ष को भावुक किया जा सके। पुलिस के अनुसार लालती का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। गिरोह के फरार सदस्य जितेन्द्र की तलाश की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। क्या बोले एसपी महाराजगंज के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ठगी के रुपये और जेवर बरामद हुए हैं। फरार एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर अचानक उतरा सरगुजा के सिलमा गांव में, खाट पर बैठकर किया संवाद

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश रायपुर प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा पहुंचे, जहां उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान ग्राम सुआरपारा निवासी राजेश शुक्ला ने अपनी आर्थिक कठिनाइयों का जिक्र करते हुए बिजली बिल माफी और आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले पर संज्ञान लिया और आश्वस्त किया कि उनकी स्थिति को देखते हुए बिजली बिल माफी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, साथ ही आवश्यक आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के इस त्वरित निर्णय से भावुक हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी समस्या को लेकर परेशान थे, लेकिन आज मुख्यमंत्री ने स्वयं उनकी बात को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह चौपाल उनके लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनी है। जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘सुशासन तिहार’ शासन की कार्यप्रणाली में बेहतर और सकारात्मक बदलाव का संकल्प है। उन्होंने बताया कि 40 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से अब प्रशासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचेगा और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नागरिकों को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब शासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगा और उनका निराकरण करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन चौपाल में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ग्रामीणों से ली तथा हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव का फीडबैक प्राप्त किया।  इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, कलेक्टर अजीत वसंत  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।