samacharsecretary.com

गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को राहत, पंजाब शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल से मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़. नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों का पाठ्यपुस्कों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए  N.C.E.R.T. कितावों को बांटने की प्रक्रिया शुरू करते हुए डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग द्वारा 9 से 17 जून तक अलग-अलग स्कूल क्लस्टर्स को फेज में बुक्स मुहैया करवाई जाएंगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। जिला शिक्षा अधिकारी (UT) द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी क्लस्टर इंचार्ज प्रिंसिपलों को तय तारीखों पर अपने स्कूलों के दाखिला आंकड़ों और अधिकार क्षेत्रों सहित किताबें प्राप्त करने के लिए कहा गया है। 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए सब्जेक्ट-वाइज गिनती भी मुहैया करवाना जरूरी होगा ताकि जरूरत के अनुसार बुक्स का डिस्ट्रीब्यूशन पक्का किया जा सके। विभाग ने क्लस्टर हेड्स को बुक्स रिसीव करने के लिए एक टीचर और दो ग्रुप-D कर्मचारियों सहित कितावें प्राप्त करने के लिए पहुंचने के निर्देश दिए हैं। यह किताबें सेक्टर-18 के गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से बांटी जाएंगी। इसके बाद क्लस्टर हेड अपने अंडर आने वाले स्कूलों में किताबें पहुंचाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किताबें समय पर मिलने से स्टूडेंट्स को सेशन के शुरुआती दिनों से ही पढ़ाई में मदद मिलेगी और सीखने का प्रोसेस अच्छे से आगे बढ़ेगा।

बारिश से पहले बड़ी सौगात! अबूझमाड़ के 1200 ग्रामीणों को 7 पुलों से मिली राहत

नारायणपुर. अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में वर्षों से मानसून के दौरान अलगाव झेल रहे ग्रामीणों के लिए इस बार बारिश राहत लेकर आएगी. आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच रिकॉर्ड समय में सात नए लॉग ब्रिज तैयार किए हैं. इन पुलों के निर्माण से 15 से अधिक गांवों के करीब 1200 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा. हर साल बारिश में उफनते नालों के कारण गांवों का संपर्क टूट जाता था और मरीजों, गर्भवती महिलाओं तथा छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. ग्रामीणों की मांग पर आईटीबीपी ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर यह अभियान चलाया. अब इलाज, शिक्षा और दैनिक आवागमन के लिए जोखिम भरे रास्तों पर निर्भरता कम होगी. स्थानीय लोगों ने इसे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान बताया है. सुरक्षा बलों की यह पहल केवल बुनियादी ढांचा निर्माण नहीं बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में जीवन को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. मानसून से पहले तैयार हुए ये पुल अबूझमाड़ के विकास की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं.

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा बदलाव: सिराज बाहर, युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

मुंबई आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दोनों टी20 सीरीज के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। सीनियर चयन समिति ने सिराज की जगह लंबे समय बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है। इस फैसले ने फैंस को काफी ज्यादा हैरान कर दिया है। क्यों बाहर हुए मोहम्मद सिराज? BCCI द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, सिराज किसी चोट के कारण बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि आगामी लंबे और व्यस्त इंटरनेशनल सीजन को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच हुई विस्तृत चर्चा के बाद, मोहम्मद सिराज को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम की सलाह दी गई है। यह फैसला एक एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है, ताकि आगामी व्यस्त सीजन से पहले वे पूरी तरह रिकवर और तरोताजा हो सकें।' प्रसिद्ध कृष्णा की चमकी किस्मत सिराज के बाहर होने के बाद दाएं हाथ के लंबे कद के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए यह एक बड़ा मौका है। प्रसिद्ध कृष्णा अपनी अतिरिक्त उछाल और गति के लिए जाने जाते हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड की तेज तथा मददगार पिचों पर प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को और अधिक मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इस टीम की कमान स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि युवा तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव जैसे कई नए और युवा चेहरों को भी मौका मिला है। आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।  

इंग्लैंड में शुरू होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी जंग

क्या भारत ऐतिहासिक 'डबल' (दो बड़े खिताब एक साथ जीतना) पूरा कर पाएगा? क्या ऑस्ट्रेलिया अपनी खोई हुई जगह वापस पा सकेगा? क्या हमेशा अंतिम पड़ाव पर चूकने वाला दक्षिण अफ्रीका इस बार सुर्खियां बटोरेगा? या कोई कमजोर मानी जाने वाली टीम रोमांचक जीत हासिल करेगी? इंग्लैंड में 12 जून से शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के 10वें सत्र में कई रोमांचक संभावनाएं हैं। किसकी दावेदारी कितनी मजबूत है और उनकी राह में क्या चुनौतियां हैं, आइए समझते हैं। भारत: पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने के बाद भारत टी20 फॉर्मेट में जीत दर्ज करके शानदार 'डबल' पूरा करने के लिए उत्सुक होगा। ऐसा कारनामा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही कर पाया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम में ऐसा करने की क्षमता है जैसा कि पिछले छह महीने में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में उनकी जीत से साबित हुआ है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका (4-1) और इंग्लैंड (2-1) के खिलाफ उनकी सरजमीं पर भारत को हार झेलनी पड़ी। टीम को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर की कमी भी खलेगी जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकती थीं। भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि बल्लेबाज शुरू से ही लय पकड़ लेंगी और रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ की तेज गेंदबाजी तिकड़ी शानदार स्पेल डाल पाएंगी। स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी कुछ प्रमुख खिलाड़ियों ने 'द हंड्रेड' और 'किया सुपर लीग' में खेला है और वह अनुभव काम आएगा ऑस्ट्रेलिया: छह बार की चैंपियन टीम को एलिसा हीली के संन्यास के बाद सोफी मोलिन्यु के रूप में नई कप्तान मिली है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की असली ताकत उनकी जानी-पहचानी और भरोसेमंद कोर टीम है जिसमें एलिस पेरी, ताहलिया मैकग्रा, एशले गार्डनर, मेगन शूट, एलेना किंग और बेथ मूनी शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन के आने से टीम और मजबूत हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2017 के बाद पहली बार बिना किसी ट्रॉफी के आईसीसी प्रतियोगिता में उतर रही है और वे निश्चित रूप से इस स्थिति को बदलना चाहेंगे। न्यूजीलैंड: मौजूदा चैंपियन ऐसी टीम के साथ आ रहे हैं जिसमें अनुभव और युवा जोश का सही मिश्रण है और उन्हें हराना आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड की उम्मीदें मुख्य रूप से सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और लिया ताहुहू पर टिकी होंगी। टीम इस तिकड़ी के लिए खिताब जीतना चाहती है क्योंकि वे इस टूर्नामेंट के बाद इस प्रारूप से अलग हो जाएंगी। टीम को ऑलराउंडर अमेलिया केर से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि हाल ही में बल्ले से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह 2024 में फाइनल और टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही थीं। पिछले दो वर्षों में उनकी साख और कौशल में और निखार आया है। इंग्लैंड: मेजबान टीम नियमित कप्तान नैट स्काइवर ब्रंट की फिटनेस पर नजर रखेगी जो भारत के खिलाफ हालिया श्रृंखला में नहीं खेल पाई थीं। उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के लिए फिट हो जाएंगी। लेकिन चार्ली डीन की कप्तानी में इंग्लैंड ने उस श्रृंखला में साबित कर दिया कि वे स्काइवर ब्रंट के बिना भी जीत सकते हैं। टीम ने 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से जीत हासिल की थी। टीम के पास एलिस कैपसी, सोफी एक्लेस्टोन, लिंडसे स्मिथ, फ्रेया केम्प और अनुभवी खिलाड़ी हीथर नाइट और डैनी वाट-हॉज जैसे बेहतरीन खिलाड़ी भी हैं। दक्षिण अफ्रीका: अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में दक्षिण अफ्रीका ने अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल को टीम में शामिल किया है लेकिन उनकी असली ताकत नेदिन डि क्लर्क, सुने लूस, क्लो ट्रायोन और डेन वान नीकर्क जैसी खिलाड़ी हैं जो खेल के किसी भी चरण में शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं। शांत स्वभाव वाली लॉरा वोलवार्ट की कप्तानी वाले दक्षिण अफ्रीका के पास मारिजेन कैप, अयाबोंगा खाका और एनेरी डर्कसेन के रूप में एक काबिल गेंदबाजी इकाई है। टीम को भारत और ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में जगह मिली है इसलिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें हर समय सतर्क रहना होगा। छुपा रुस्तम: श्रीलंका विश्व कप से पहले श्रीलंका की टीम शानदार फॉर्म में है। टीम ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके घर पर पांच मैच जीते हैं। श्रीलंका की सबसे बड़ी स्टार कप्तान चामरी अटापट्ट्रू हैं जिन्हें टूर्नामेंट में बल्ले से अहम भूमिका निभानी होगी। टीम हालांकि पिछले कुछ वर्षों में अपनी इस स्टार खिलाड़ी पर निर्भरता कम करने में कामयाब रही है। श्रीलंका ने हसिनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका सिल्वा और कविशा दिलहारी जैसी प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार किया है। हालांकि टीम के पास भरोसेमंद तेज गेंदबाजी आक्रमण नहीं है इसलिए स्पिनरों से उम्मीद की जाएगी कि वे विरोधी टीम पर लगाम कसें। इंग्लैंड में धीमे गेंदबाज कितना असर डाल पाएंगे यह बहस का विषय है। टूर्नामेंट में यह टीम की कमजोरी साबित हो सकती है।

कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं! बस्तर में खाद-बीज कारोबारियों पर सख्ती

बस्तर. खरीफ सीजन शुरू होते ही किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने निगरानी व्यवस्था मजबूत कर दी है. जिला स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर भंडारण और वितरण पर लगातार नजर रखी जा रही है. विभाग की ताबड़तोड़ जांच कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. नियमों के उल्लंघन पर कई दुकानों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अनेक केंद्रों की बिक्री पर रोक लगाई गई है. कुछ लाइसेंस निलंबित और एक लाइसेंस निरस्त भी किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि किसानों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है. कृषि विभाग का दावा है कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को सही समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराना है. प्रशासनिक सख्ती के चलते बाजार में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

iOS 27 में मिलेगा फास्ट स्पीड और AI फीचर्स का तगड़ा अपग्रेड

ऐपल ने अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2026 की शुरुआत कर दी है. WWDC 2026 के कीनोट के दौरान कंपनी ने कई बड़े-बड़े ऐलान किए हैं. कंपनी ने आईओएस के न्यू वर्जन iOS 27 का भी ऐलान किया है और बताया है कि यह किन-किन आईफोन को इसका सपोर्ट मिलेगा. जबकि लाखों पुराने हैंडसेट को इसका सपोर्ट नहीं मिलेगा. WWDC 2026 कीनोट के दौरान कंपनी ने बताया है कि iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए न्यू हैंडसेट को iOS 27 का सपोर्ट मिलेगा. जबकि iPhone 11 से पहले लॉन्च हुए हैंडसेट को iOS 27 का सपोर्ट नहीं मिलेगा. डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी iOS 27 को मिलने वाले फीचर्स के बारे में ऑफिशियली तौर पर जानकारी दी. iOS 27 से अपडेट के बाद यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. इस दौरान कंपनी का मुख्य फोकस ऐपल इंटेलीजेंस को लेकर रहा. कई ऐप्स के साथ इंटीग्रेशन किया गया है. साथ ही परफॉर्मेंस को भी बेहतर करने की कोशिश की है. इन iPhone को iOS 27 का सपोर्ट मिलेगा iPhone 11 iPhone 11 Pro iPhone 11 Pro Max iPhone SE (2nd gen+) iPhone 12 mini iPhone 12 iPhone 12 Pro iPhone 12 Pro Max iPhone 13 mini iPhone 13 iPhone 13 Pro iPhone 13 Pro Max iPhone 14 iPhone 14 Plus iPhone 14 Pro iPhone 14 Pro Max iPhone 15 iPhone 15 Plus iPhone 15 Pro iPhone 15 Pro Max iPhone 16e iPhone 16 iPhone 16 Plus iPhone 16 Pro iPhone 16 Pro Max iPhone 17e iPhone 17 iPhone Air iPhone 17 Pro iPhone 17 Pro Max iOS 27 सपोर्ट नहीं मिलेगा iPhone XS iPhone XS Max iPhone XR iPhone X iPhone 8 / 8 Plus iPhone 7 सीरीज और उससे पुराने मॉडल iOS 27 के तहत डेली टास्क आसान होगा और बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा iOS 27 से अपडेट करने के बाद iPhone यूजर्स को कई यूजफुल और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा. कई फीचर्स ऐसे हैं, जो यूजर्स के लिए डेली काम आते हैं. iOS 27 से अपडेट के बाद मिलेगी फास्ट स्पीड कंपनी ने बताया है कि नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद ऐप्स पहले की तुलना में 30 परसेंट ज्यादा फास्ट तरीके से लॉन्च होंगे. साथ ही नई खींची गई तस्वीर, अब Photos ऐप में 70परसेंट तक तेजी से दिखाई देंगी. वहीं AirDrop ट्रांसफर की स्पीड 80 परसेंट तक बढ़ सकेगी. स्मार्ट स्विचिंग का फायदा होगा iOS 27 से हैंडसेट अपडेट करने के बाद Wi-Fi और सेल्युलर नेटवर्क के बीच स्मार्ट स्विचिंग होगी. साथ ही कंपनी ने बेहतर सर्च इंफ्रास्ट्रक्चरऔर अधिक रिस्पॉन्सिव CPU शेड्यूलर को भी शामिल किया है. कंपनी ने बताया है कि इन सुधारों का फायदा पुराने iPhone मॉडल्स को भी मिलेगा. iOS 27 के साथ और भी नए फीचर्स को शामिल किया है, जिसमें एंड्रॉयड और विंडोज यूजर्स के लिए iCloud Shared Albums में कॉन्ट्रीब्यूशन देने की सुविधा है. हेल्थ ऐप में मेनोपॉज और पेरिमेनोपॉज ट्रैकिंग को भी शामिल किया है. AirPods के लिए कस्टम EQ सेटिंग्स को शामिल किया है.

परीक्षाओं में पारदर्शिता पर मान सरकार का जोर, CM बोले- पंजाब में नहीं हुआ एक भी पेपर लीक

चंडीगढ़  पंजाब सरकार के रोजगार अभियान में एक और मील का पत्थर साबित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने  355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. इसके साथ ही उनकी सरकार के गठन से अब तक दी गई कुल सरकारी नौकरियों की संख्या 67,037 हो गई है. इस उपलब्धि को पंजाब में नई भर्ती व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार सरकारी नौकरियां सिर्फ योग्यता, पारदर्शिता और निष्पक्ष मुकाबले के आधार पर बिना किसी सिफारिश, राजनीतिक प्रभाव या भ्रष्टाचार के दी जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट जैसी पेपर लीक की घटनाओं ने पूरे देश के युवाओं का विश्वास हिला दिया है और 2017 से अब तक देश भर में 93 पेपर लीक होने की रिपोर्ट हैं. इसके विपरीत पंजाब की बात करें तो वर्ष 2022 से अब तक एक भी पेपर लीक का मामला सामने नहीं आया. युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब न सिर्फ नौकरियां पैदा कर रहा है बल्कि ऐसे मौके भी पैदा कर रहा है जो युवाओं को अपने प्रदेश में रहने, आगे बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने हुनरमंद युवाओं के पलायन के रुझान को पलटने, 65,000 ठेका कर्मचारियों के लिए रेगुलर नौकरी का रास्ता खोलने, 25 नई आई.टी.आई. और 13 मौजूदा आई.टी.आई. संस्थानों के अपग्रेडेशन के माध्यम से हुनर विकास में बड़े निवेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप सरकार पंजाब के युवाओं को देश में रहकर ही अपना भविष्य बनाने के लिए उन्हें विश्वास भरने, उचित मौके और हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है. तकनीकी शिक्षा, सहकारिता, स्थानीय निकायों, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, पशुपालन, लोक निर्माण, आवास निर्माण एवं शहरी विकास तथा अन्य विभागों में नए चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दिन पंजाब सरकार के राज्य के युवाओं को रोजगार और सुशासन के माध्यम से सशक्त बनाने के चल रहे मिशन में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस अवसर की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “आज 355 और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिससे अब तक दी गई सरकारी नौकरियों की कुल संख्या 67,037 हो गई है. ये सारी नौकरियां पूरी तरह योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर दी गई हैं. ऐसे समय में जब देश भर में नीट जैसे पेपर लीक हो रहे हैं, पंजाब ने ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ भर्ती प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करके और शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में शीर्ष स्थान हासिल करके मिसाल कायम की है.” “मैं नव-नियुक्त उम्मीदवारों से अपील करता हूं कि वे सरकारी दफ्तरों में वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों के काम को प्राथमिकता दें. ‘आप’ सरकार युवाओं के विदेशों की ओर पलायन को रोकने और उन्हें पंजाब में ही तरक्की के मौके प्रदान करके उनके सपनों को पंख देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.” नव-नियुक्त उम्मीदवारों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार में उम्मीदवारों के चयन का एकमात्र मापदंड कड़ी मेहनत, समर्पण और योग्यता है. वह दिन गए जब सरकारी नौकरियां रिश्वत, सिफारिशों या राजनीतिक संबंधों के आधार पर बांटी जाती थीं. आज योग्य उम्मीदवारों को निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से नौकरियां दी जा रही हैं. इन युवाओं ने सफलता प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत की है और यह उनके सफर की सिर्फ शुरुआत है. उनके लिए तरक्की की उड़ान भरने के लिए आसमान खुला है और मैं सभी उम्मीदवारों को आगे और बड़े मुकाम हासिल करने के लिए प्रयासरत रहने की सलाह देता हूं.” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज से ये नव-नियुक्त कर्मचारी सरकारी परिवार का एक अभिन्न अंग बन गए हैं और ये कर्मचारी खुशहाल व रंगला पंजाब के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा, “हम सब एकजुट होकर रंगला पंजाब की शान को बहाल करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे. आपके हर एक की अब समाज और राज्य के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. सरकार ने आपको मौके देकर अपना फर्ज निभाया है. अब आपकी बारी है कि आप ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करें.” पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के रिकॉर्ड की तुलना देश के अन्य हिस्सों की वर्तमान स्थिति से की. उन्होंने कहा, “2017 से अब तक देश भर में लगभग 93 परीक्षा पेपर लीक होने की रिपोर्ट मिली है. नीट समेत प्रमुख परीक्षाओं से जुड़ी ऐसी घटनाओं ने लाखों युवाओं को निराश किया है. हालांकि, 2022 में हमारी सरकार के सत्ता संभालने के बाद पंजाब में एक भी पेपर लीक होने की घटना सामने नहीं आई है. इसका कारण यह है कि राज्य में एक ईमानदार सरकार काम कर रही है. होनहार विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और मेहनत के आधार पर नौकरियां और मौके मिल रहे हैं.” मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर अब तक 67,037 सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं और हर नियुक्ति भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद या पक्षपात से मुक्त होकर की गई है. शिक्षा क्रांति के तहत सरकार द्वारा किए गए शिक्षा सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में शानदार बदलाव लाया है. उन्होंने कहा, “जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी तो स्कूल शिक्षा में पंजाब देश भर में 27वें स्थान पर था. आज नीति आयोग के अनुसार पंजाब ने स्कूल शिक्षा में केरल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. यह उपलब्धि इसलिए संभव हुई क्योंकि हमने सरकारी स्कूलों को मजबूत करने और विश्व स्तरीय शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के विकास में निवेश किया है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर के स्कूल अब अत्याधुनिक सुविधाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस हैं, जिससे स्कूलों में ऐसा माहौल सृजित हुआ है जो सीखने, नवाचार और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है. उन्होंने आगे कहा, “विद्यार्थी हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं … Read more

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट! उज्ज्वला योजना में बदले नियम, करोड़ों लाभार्थियों की बढ़ी चिंता

  नई दिल्ली केंद्र सरकार ने  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका (PM Ujjwala Yojna Rule Change) देते हुए सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की संख्या में बड़ी कटौती की है. देश में हाल ही में तेल वितरण कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद, अब सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।  उज्ज्वला योजना के नियमों में बदलाव के बाद अब PMUY के लाभार्थियों को पहले चार रिफिल पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मिलेगा. उज्ज्वला योजना वाले एक आम परिवार में औसतन साल भर में लगभग चार रिफिल की खपत होती है, पहले PMUY लाभार्थियों को साल में 9 रिफिल पर सब्सिडी मिलती थी।  2016 से अब तक 10.5 करोड़ कनेक्शन  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में मोदी सरकार द्वारा की गई थी. पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के मुताबिक, PMUY के जरिए खाना पकाने के लिए साफ-सुथरा ईंधन लाखों घरों तक पहुंचा है, जिससे महिलाओं को सशक्त बनाने और भारतीय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार में मदद मिली. इस योजना का जरूरतमंदों को पूरा फायदा पहुंचा. इस सरकारी स्कीम की शुरुआत के बाद से अब तक गरीब परिवारों की महिलाओं को 10.5 करोड़ से ज्यादा मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए गए।  सरकार देती ही 300 रुपये सब्सिडी उज्ज्वला योजना की शुरुआत के बाद सरकार ने एलपीजी को किफायती बनाए रखने के लिए मई 2022 में इस 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने की शुरुआत की थी और इसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया था, जो लगातार लाभार्थियों को मिल रही हैं और LPG Subsidy का ये पैसा हर रिफिल के बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जमा किया जाता है. पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों को देखें, तो सरकार ने अब तक एलपीजी सब्सिडी के रूप में 52,000 करोड़ रुपये दिए हैं।  घाटे के बाद भी सब्सिडी राहत जारी मिडिल ईस्ट टेंशन और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से गहराए तेल-गैस संकट के बीच सरकारी तेल विपणन कंपनियां हर घरेलू गैस सिलेंडर पर करीब 700 रुपये का घाटा उठा रही हैं. इस बीच सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी भी की गई, लेकिन सरकार ने 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी देना जारी रखा है, जो उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत है. जहां आम ग्राहकों के लिए 14.2 किलो वाला सिलेंडर 942 रुपये का है, तो वहीं सब्सिडी के साथ उज्ज्वला योजना में पहले चार सिलेंडरों के लिए प्रति रिफिल 642 रुपये का भुगतान करना होता है।  12 से 9 और अब सिर्फ 4 सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत शुरुआत में लाभार्थियों को सालाना 12 रियायती सिलेंडर दिए जाते थे, जिनकी संख्या बीते साल घटाकर 9 कर दी गई थी और अब बड़ा फैसला लेते हुए इसे चार एलपीजी सिलेंडर तक सीमित कर दिया गया है. पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की ओर से इस कदम को वित्तीय सहायता को वास्तविक औसत घरेलू खपत के स्तर के अनुरूप बनाने वाला बताया गया है।  लाभार्थियों को कितना घाटा?  तेल मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खानूजा के मुताबिक, संशोधित पात्रता उज्ज्वला परिवारों की औसत सालाना गैस खपत को ध्यान में रखकर तय की गई है. हालांकि, प्रति रिफिल सब्सिडी की राशि अपरिवर्तित रखी गई है. ताजा बदलाव के बाद प्रति लाभार्थी वार्षिक सहायता की अधिकतम सीमा 1,200 रुपये हो गई है. लाभार्थियों पर असर की बात करें, तो अब तक 300 रुपये की सब्सिडी के साथ 9 एलपीजी सिलेंडर पर उन्हें सालाना 2700 रुपये की मदद मिलती थी, लेकिन अब इसमें एक झटके में 1500 रुपये की कमी कर दी गई है।  सरकार की ओर से ग्लोबल एलपीजी प्राइस हाइक का हवाला देते हुए LPG Cylinder Price Hike और उज्ज्वला योजना के तहत रियायती सिलेंडरों की संख्या में कटौती के फैसले का बचाव किया है. बयान में कहा गया कि संशोधित सब्सिडी स्ट्रक्चर से सरकार पर वित्तीय बोझ कम करने में मददगार होगा, साथ ही खाना पकाने के लिए एलपीजी पर निर्भर परिवारों को सहायता मिलती रहेगी। 

Apple WWDC 2026: नया Siri AI और iOS 27 के बड़े फीचर्स लॉन्च

ऐपल ने अपने सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2026 की शुरुआत करते हुए कई बड़े ऐलान किए. इस बार कंपनी का पूरा फोकस ऐपल इंटेलीजेंस और AI बेस्ड फीचर्स पर रहा. कंपनी ने अपने बहु प्रतीक्षित न्यू वॉयस असिस्टेंट Siri को लॉन्च किया है. साथ ही कंपनी ने न्यू iOS 27, वॉच ओएस 27, पैड ओएस 27 आदि को भी अनवील किया है. कंपनी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक नए मोड का ऐलान किया. Apple WWDC 2026 कीनोट की शुरुआत कंपनी के मौजूदा सीईओ टिम कुक ने की और इवेंट के आखिर में एक विदाई भाषण के साथ समाप्त किया. कंपनी में अगर सब कुछ ठीक रहा तो सितंबर में कुक की जगह  जॉन टर्नस सीईओ की भूमिका निभाएंगे. दोबारा Apple WWDC 2026 के दौरान हुए बड़े ऐलान पर लौटते हैं. कंपनी ने लिक्विड ग्लास को बेहतर किया है. ऐपल ने इसको बीते साल Liquid Glass इंटरफेस को लॉन्च किया था, जिसके बाद बहुत से यूजर्स ने रिपोर्ट की थी कि आइकन की ट्रांस्पेरेंसी की वजह से उनको देखने में मुश्किल हो रही है. इस बार कंपनी ने लिक्विड ग्लास को ज्यादा बेहतर करके पेश किया है. परफॉर्मेंस को बेहतर करने पर जोर Apple ने परफॉर्मेंस में सुधार करते हुए स्क्रीन रिस्पॉन्स, मोबाइल ऐप लॉन्चिंग स्पीड, फाइल ट्रांसफर, सर्च इंडेक्सिंग और Wi-Fi स्विचिंग जैसी कई चीजों को बेहतर किया है.     नए अपडेट के तहत अब ऐप्स पहले से तेज खुलेंगे.     फाइल इंपोर्ट, कॉपी और ट्रांसफर बेहतर हो जाएगा.     अब सर्च रिजल्ट्स ज्यादा सटीक होंगे.     Wi-Fi नेटवर्क के बीच स्विच करना ज्यादा स्मार्ट होगा.     CPU Scheduler को ऑप्टिमाइज किया है, जो iPhone 11 तक सपोर्ट करेगा. AI फीचर्स, टास्क और AI एजेंट्स को प्रोसेसिंग पावर देने के लिए CPU शेड्यूलिंग बेहद अहम भूमिका अदा करते हैं. न्यू Siri का सबको इंतजार ऐपल ने वॉयस असिस्टेंट सिरी को Siri AI के रूप में पेश किया है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि ऐपल ने इस बार iPhone, Mac या iPad के अलग-अलग फीचर्स पर कम और पूरे इकोसिस्टम में काम करने वाले AI पर ज्यादा जोर दिया है. Siri की आवाज को कस्टमाइज किया जा सकेगा, जिसमें बोलने की स्पीड और इमोशनल टोन को कस्टमाइज किया जा सकेगा. प्राइवेसी फर्स्ट की रणनीति ऐपल ने बताया है कि उनके AI सिस्टम का सिद्धांत प्राइवेसी फर्स्ट का है. कंपनी ने पहली बार बाहरी ऑडिट को भी मेंशन किया है, जो AI की ट्रांस्परेंसी बढ़ाने का काम करेगा. Safari में AI आधारित नए फीचर्स कंपनी ने बताया है कि Safari ब्राउजर में अब खुद ब कुद टैब्स विषय के आधार पर ग्रुप तैयार हो सकेंगे और संबंधित नए टैब्स भी उसमें कनेक्ट किए जा सकेंगे. एक और फीचर Vibe Extension Creation को भी दिया है, जिसकी मदद से यूजर केवल एक्सटेंशन की डिटेल्स देगा और Safari AI की मदद से उसे तैयार कर सकेगा. Apple Passwords ऐप अब पासवर्ड्स को खुद ब खुद अपडेट भी कर सकेगा. हालांकि नए पासवर्ड को किस आधार पर चुना जाएगा, उसको लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की गई है. macOS 27 Golden Gate के फीचर्स ऐपल ने macOS 27 में Siri AI के लिए एक डाइनेमिक आइलैंड जैसा इंटरफेस कनेक्ट किया है. इसे स्वाइप डाउन करके एक्सेस किया जा सकेगा.     WWDC 2026 में और भी कई बड़े ऐलान किए हैं. बाकी फीचर्स कुछ इस प्रकार से हैं.     Image Playground में नए स्टाइल और अधिक फोटोरियलिस्टिक इमेज जनरेशन शामिल की है.     Visual Intelligence की काबिलियत को बढ़ाया गया है. इससे कैमरे या Vision Pro के जरिए दिखाई देने वाली वस्तुओं के बारे में जानकारी और खरीदारी संबंधी सुझाव मिल सकेंगे.     Home ऐप में एक ही एक्सेसरी से जुड़े कई नोटिफिकेशन को एक साथ दिखाया जाएगा. साथ ही रिकॉर्डेड वीडियो क्लिप्स को कंटेंट के आधार पर सर्च भी किया जा सकेगा. अब यूजर्स को फोटोज ऐप में इमेज बैकग्राउंड एक्सटेंड करने की सुविधा मिलेगी. यूजर्स चाहें तो फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटा सकेंगे. Spatial Reframing फीचर से फोटो का व्यूइंग एंगल भी बदला जा सकेगा.

International Yoga Day to be observed in the state on June 21; preparations intensified across all districts.

 जयपुर 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून (Yoga for Healthy Ageing) थीम पर राज्य में प्रत्येक जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत सभी निजी एवं राजकीय शिक्षण संस्थानों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रातः 6 से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन को गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी सफलतम बनाने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन सचिवालय में बैठक ली। जिसमें संबंधित विभागों के सचिवगण और सभी जिला कलेक्टर्स वीसी के माध्यम से उ​पस्थित रहें। बैठक में मुख्य सचिव ने योग दिवस के व्यापक आयोजन एवं योग संगम पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर अधिक से अधिक पंजीकरण के साथ पूर्ण सहभागिता के संबंध में सभी विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देश दिये। साथ ही, उक्त आयोजन के लिए 21 जून को सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों को खोले जाने, सभी चिकित्सा व नर्सिंग महाविद्यालयों में योग का आयोजन करने के साथ ही सभी कारागृहों, पुलिस थानों पर भी आयोजन करने एवं योग संगम पर पंजीकरण कराने व योग के उपरान्त प्रतिभा​गियों की संख्या एवं फोटो अपलोड करने के निर्देश प्रदान किये । मुख्य सचिव ने प्रत्येक जिले में प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं राज्य में यूनेस्को द्वारा निर्धारित वर्ल्ड हेरिटेज साईट्स पर योग दिवस पर आयोजन किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थानीय आमजनों को सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें। उक्त आयोजन के दिन ही NEET की परीक्षा होने से इस परीक्षा को सफल एवं सुरक्षित आयोजित किये जाने के संबंध में एहतियात के साथ आयोजन किये जाने हेतु भी कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया। साथ ही, सभी सहभागी विभागों एवं जिला कलेक्टरों को योग दिवस के आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जाने एवं समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया एवं  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की भावना को ध्यान में रखते हुए व्यापक आयोजन एवं गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस के आयोजन में देश में अग्रणी रहने के संबंध में निर्देशित किया गया।