samacharsecretary.com

विजय शाह को बड़ी राहत! कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में MP सरकार ने मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दी

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अपने कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने से साफ इनकार कर दिया है।मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भी अपनी मुहर लगा दी है। सरकार अब इस फैसले के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना पांच सूत्रीय जवाब दाखिल करने की तैयारी कर रही है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद तैयार सरकारी जवाब में पहला तर्क दिया गया है कि विजय शाह के बयान के बाद किसी भी व्यक्ति ने उनके खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई।सरकार की दलील है कि मंत्री ने अपने पूरे बयान में कहीं भी कर्नल सोफिया कुरैशी के नाम का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया था। सरकार ने क्या वजह बताई सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि विजय शाह की टिप्पणी के बाद किसी भी व्यक्ति ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। सरकार का यह भी कहना है कि शाह ने अपने बयान में कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए कई बार माफी मांगी और उनका किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था।सरकार ने यह भी दावा किया है कि शाह की टिप्पणी से सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित नहीं हुआ और न ही ऐसा करने की उनकी मंशा थी। सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ? बीते सोमवार को राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी अपनी जांच पूरी कर चुकी है। उन्होंने कहा था कि मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही अपना जवाब अदालत में पेश कर सकती है। क्या हुआ था विजय शाह तब विवादों में आए थे, जब मई 2025 में उनका एक वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने कथित रूप से कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए शाह की भाषा पर कड़ी नाराजगी जताई थी और पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए मामले को अपने पास ले लिया था और राज्य सरकार की ओर से गठित एसआईटी से जांच की स्थिति रिपोर्ट मांगी थी। विवाद बढ़ने के बाद विजय शाह ने माफी मांगी थी। हालांकि, जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि वह उसके धैर्य की परीक्षा न लें। इसके बाद शाह ने कई बार माफी मांगी। सरकार के अनुसार, मंत्री का इरादा किसी को ठेस पहुंचाने या अपमानित करने का नहीं था और उनके इस बयान से समाज में कोई सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ा।जवाब में यह भी रेखांकित किया गया है कि विवाद बढ़ने के बाद मंत्री ने कई बार सार्वजनिक और लिखित रूप से माफी मांगकर खेद व्यक्त किया है।सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने अपनी जांच पूरी कर ली है।  

चित्रकूट में बाढ़ का खतरा बढ़ा! खतरे के निशान के करीब पहुंची मंदाकिनी, 400 दुकानें जलमग्न

सतना   चित्रकूट लगातार 5 दिनों से बाढ़ की चपेट में है। निचले इलाके मंदाकिनी नदी की बाढ़ में घिरे हुए है। मंदाकिनी नदीं का जल स्तर इन पांच दिनों में कई बार खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। इससे यहां का जनजीवन अस्त व्यस्थ हो चुका है। बाजार पूरी तरह से बंद है। लोगों के घर बाढ़ के कीचड़ से रहने की स्थिति में नहीं है। दुकान होटल भी बंद पड़े हुए है। चित्रकूट के 60 फीसदी हिस्से में बाढ़ की तबाही का सन्नाटा फैला हुआ है। देर शाम तक मंदाकिनी का जल स्तर बढ़ कर लंका तिराहे तक पहुंच चुका है जिससे कामदगिरी मुख्य पहुंच मार्ग बंद है। रामघाट पूरी तरह डूबा हुआ है और नयागांव में डूब प्रभावित है। यहां पर 400 से ज्यादा दुकानें डूब गई हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर सतना जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 36 गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन और भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए सतना जिले में बारिश का यलो अलर्ट बताया है जिसके अनुसार सामान्य से तेज बारिश होगी। शहर में राहत आयुक्त ने जारी किए गए वायरलेस मैसेज में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिला मौसम कार्यालय ने बताया कि बंगाल के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड आने के बाद मध्यप्रदेश की ओर मुड़ गया। जिससे सतना जिले में झमाझम बारिश हो सकती है। शांत नहीं हो रहा जलस्तर जानकारी के अनुसार चित्रकूट और उसके ऊपरे इलाकों में जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है उससे मंदाकिनी नदी का जल स्तर शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार इसका जल स्तर खतरे के निशान के आसपास ही चल रहा है। इस वजह से यहां पर राहत कार्य करने में भारी परेशानी हो रही है। सबसे बुरी स्थिति और बीमार लोगों के सामने है, जल भराव कीचड़ के कारण वे इलाज कराने तक नहीं जा पा रहे है। परिक्रमा मार्ग से पानी की निकासी चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग में जमा पानी को पंप के माध्यम से निकाला जा रहा है। नगर परिषद द्वारा जल निकासी एवं साफ-सफाई के कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। वार्डों और जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों की सफाई कर पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है। नगर परिषद चित्रकूट के शेड में राहत एवं आवश्यक कार्यों के लिए दो ट्रक सुखी लकड़ी रखवाई गई है, जिसका उपयोग ईंधन की आवश्यकता के लिए किया जाएगा। चित्रकूट में चुनौती बना राहत और बचाव कार्य चित्रकूट में बाढ़ की समस्या विकट स्थितियों में पहुंच गई है। यहां पर राहत और बचाव कार्य करना काफी चुनौती पूर्ण हो गया है। इसकी मुख्य वजह मंदाकिनी नदी का लगातार बढ़ता और घटना जल स्तर है। कुछ ही घंटों में यह खतरे के निशान तक पहुंच कर कस्बे को अपने आगोश में ले लेती है और अगले कुछ घंटो में इसका जल स्तर फिर नीचे हो जाता है। सबसे बड़ी समस्या यहां सफाई कार्य हो गया है। यहां जैसे ही सफाई कार्य पूरा होता है फिर से बारिश और बाढ़ स्थिति वापस वैसी ही कर देते हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए लगातार चार दिन से कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी चित्रकूट में ही डेरा डाले हुए है और स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। इस तरह रहा मंदाकिनी का जल स्तर लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर बुधवार की प्रातः 7 बजे 126 मीटर रिकार्ड किया गया था। वह अपरान्ह 3.30 बजे तक बढकर 129.15 मीटर तक पहुंच गया है। शाम 5 बजे की स्थिति में मंदाकिनी नदी का जल स्तर 129 मीटर पर स्थिर रिकार्ड किया गया है। चित्रकूट के शहरी क्षेत्रों में बाढ का पानी उतरने से जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित नागरिकों को राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ साफ-सफाई, जल निकासी, स्वास्थ्य जांच, पेयजल शुद्धिकरण और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है। खजुराहो में 7 इंच से ज्यादा वर्षा मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खजुराहो में सर्वाधिक 178.2 मिमी यानी 7 इंच से ज्यादा वर्षा हुई। वहीं सतना में 88.2, नौगांव में 87.8, जबलपुर में 70.6, सागर में 70.5, मंडला में 61.1, बालाघाट जिले के मलाजखंड में 58, सीधी में 54.2, उमरिया में 51.6 और रीवा में 42.8 मिलीमीटर बरसात हुई। कुछ अन्य जिलों में भी मध्यम से हल्की बरसात हुई। निम्न दाब का क्षेत्र, तीन ट्रफ लाइन हैं एक्टिव मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दाब का क्षेत्र गुरुवार को आगे बढ़ते हुए दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश से गुजरेगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसून ट्रफ लाइन के चलते प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। इसके अलावा अन्य दो ट्रफ लाइन भी सक्रिय हैं। चार और पांच सितंबर को भोपाल में तेज वर्षा हो सकती है। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी रेड अलर्ट: नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अत्यधिक भारी वर्षा। ऑरेंज अलर्ट: रायसेन, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, सागर, छतरपुर में अति भारी वर्षा। येलो अलर्ट (भारी वर्षा): विदिशा, सीहोर, राजगढ़, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, सतना, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भारी वर्षा के आसार। येलो अलर्ट (हल्की व मध्यम वर्षा): भोपाल, हरदा, बुरहानपुर समेत कुछ अन्य जिलों में।  

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर राज्यपाल रमेन डेका ने दिया जोर

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल रमेन डेका वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज राज्यपाल ने टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अभी और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। उन्हें गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री सहज रूप से उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाने का वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है। वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम को उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित           राज्यपाल डेका से आज लोक भवन में वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने टीम के सभी सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। टीम की उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने पर उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शारदा ने 1,800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कर चुकी           वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम द्वारा दृष्टिबाधित एवं सामान्य विद्यार्थियों के लिए 11 हजार से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अभिनव अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सुके. शारदा के नेतृत्व में हुई। सुशारदा स्वयं अब तक 1,800 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार कर चुकी हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 30 शिक्षक- शिक्षिकाएं अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ इस कार्य में योगदान दे रहे हैं। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने समान अवसर           राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ऑडियो के माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों को और व्यापक बनाने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक दृष्टिबाधित विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल को 8 लाख से अधिक बार देखा गया         वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल पर 107 से अधिक प्लेलिस्ट उपलब्ध हैं और इसे अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम आधारित एवं उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार की जा रही है। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ हेड डॉ. सोनल राजेश शर्मा सहित वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे।

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में बनेगा ओलंपिक शहर; F1 रेसिंग के लिए तैयार होगी मोटरस्पोर्ट्स सिटी

चेन्नई  तमिलनाडु ने 2036 के ओलंपिक गेम्स की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. विजय सरकार का फोकस चेन्नई में एक ओलंपिक शहर बनाए जाने पर है. साथ ही फॉर्मूला 1 रेस की मेजबानी के लिए चेन्नई में एक मोटर स्पोर्ट्स सिटी भी सरकार बनाने जा रही है. सीएम विजय ने खुद इस बात का ऐलान किया है. उन्होंने विधानसभा में कहा कि मोटर स्पोर्ट्स में युवाओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें ट्रेनिंग और रेसिंग के मौके दिए जाएंगे, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन बन सकें।  सीएम विजय ने कहा कि चेन्नई में विश्व-स्तरीय मोटर वाहन कार रेसिंग एरिना बनाने से टूरिज्म, विशेष वाहन निर्माण उद्योगों, रोज़गार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।  बता दें कि तमिलनाडु की विजय सरकार ने अगस्त 2026 में राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए कई ऐलान किए थे. जिससे राज्य को देश के अग्रणी खेल के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके. अब विजय सरकार का ध्यान  युवाओं को मोटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग देने पर है, ताकि वे एक चैंपियन के रूप में राज्य का नाम देश और विदेशी मंचों पर रोशन कर सकें।  ओलंपिक सिटी में कौन-कौन सी सुविधाएं होंगी? मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार को विधानसभा में घोषणा की कि उनकी सरकार चेन्नई में विश्व स्तरीय तमिलनाडु ओलंपिक शहर की स्थापना करेगी। ओलंपिक सिटी का विकास तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा और इसमें विश्व स्तरीय खेल मैदान, अत्याधुनिक खेल उपकरण, एक उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्र और समर्पित खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा केंद्र होंगे। इस सुविधा केंद्र में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए आवास सहित आधुनिक बुनियादी ढांचा भी होगा। ओलंपिक सिटी का उद्देश्य ओलंपिक सिटी का उद्देश्य एक एकीकृत खेल केंद्र बनाना है ताकि एथलीटों को उन्नत प्रशिक्षण और सहायता सुविधाएं प्रदान की जा सकें, जिससे तमिलनाडु के खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में अधिक पदक जीतने में मदद मिल सके। विजय ने कहा, "विश्व स्तरीय, ओलंपिक मानकों के अनुरूप अवसंरचना और आवासीय सुविधा सहित प्रशिक्षण संरचना का निर्माण किया जाएगा। इससे चेन्नई को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने और ओलंपियन तैयार करने में मदद मिलेगी।" मोटरस्पोर्ट्स शहर की भी घोषणा मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि चेन्नई में फॉर्मूला 1-4 रेसों की मेजबानी के लिए एक समर्पित मोटरस्पोर्ट्स शहर स्थापित किया जाएगा। फॉर्मूला 1 रेस की मेजबानी के लिए चेन्नई में एक मोटर स्पोर्ट्स शहर भी स्थापित किया जाएगा। मोटर स्पोर्ट्स में युवाओं की प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन तैयार करने के लिए प्रशिक्षण और रेसिंग के अवसर प्रदान किए जाएंगे। विश्व स्तरीय मोटर वाहन कार रेसिंग मैदानों की स्थापना से पर्यटन, विशेष वाहन निर्माण उद्योगों, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर मिलेंगे। खिलाड़ियों के लिए तैयार होगी अत्याधुनिक ओलंपिक सिटी तमिलनाडु सरकार के अनुसार, प्रस्तावित ओलंपिक सिटी का विकास तमिलनाडु स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जाएगा। इस परिसर में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। ओलंपिक सिटी में विश्वस्तरीय खेल मैदान और एरेना, आधुनिक खेल उपकरण, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों और कोचों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाएं भी दिए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य इस परियोजना के जरिए एक ऐसा एकीकृत खेल केंद्र तैयार करना है, जहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण से लेकर फिटनेस, मेडिकल सपोर्ट और वैज्ञानिक तकनीकों तक सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होंगे खिलाड़ी तमिलनाडु सरकार का मानना है कि ओलंपिक सिटी से राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी में मदद मिलेगी। इसका लक्ष्य तमिलनाडु के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाना और ओलंपिक खेलों समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य के लिए अधिक पदक हासिल करना है। स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन जैसी सुविधाओं के जरिए खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट से उबरने और प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। चेन्नई में बनेगी मोटरस्पोर्ट्स सिटी मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में एक समर्पित मोटरस्पोर्ट्स सिटी स्थापित करने की भी घोषणा की है। इसका उद्देश्य शहर को बड़े मोटर रेसिंग आयोजनों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है। घोषणा के मुताबिक, प्रस्तावित मोटरस्पोर्ट्स सिटी में Formula 1 से लेकर Formula 4 तक की रेस आयोजित करने की क्षमता विकसित की जाएगी। इससे चेन्नई और तमिलनाडु में मोटरस्पोर्ट्स के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलने के साथ भारतीय रेसिंग प्रतिभाओं को भी बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है। भारत में F1 की वापसी की कोशिश तेज भारत में फॉर्मूला 1 की वापसी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं। जून में युवा मामले और खेल मंत्रालय (MYAS) ने मोटरस्पोर्ट्स की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया था। इसका उद्देश्य देश में मोटरस्पोर्ट्स के विकास और भारत में फॉर्मूला 1 की संभावित वापसी की दिशा में काम करना है। मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, सरकार की कोशिश 2028 के अंत तक भारत में F1 रेस वापस लाने की है। टास्क फोर्स देश में मोटरस्पोर्ट्स की स्थिति और संभावनाओं का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी। F1, MotoGP और WRC को भारत लाने पर भी चर्चा इस साल की शुरुआत में Federation of Motor Sports Clubs of India (FMSCI) के अध्यक्ष अरिंदम घोष ने नई दिल्ली में खेल मंत्रालय के साथ बैठक में हिस्सा लिया था। इस दौरान भारत में F1, MotoGP और World Rally Championship (WRC) जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को लाने पर चर्चा हुई थी। घोष ने बताया था कि भारत में F1 को 2030 तक वापस लाने, जबकि MotoGP और WRC के राउंड को 2028 तक देश में आयोजित कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। FMSCI के मुताबिक, बैठक में भारतीय ड्राइवरों को विकसित करने और देश में मोटरस्पोर्ट्स के समग्र विकास पर भी जोर दिया गया। संघ ने मोटरस्पोर्ट्स के विकास को लेकर अपने सुझाव अधिकारियों और संभावित हितधारकों के सामने रखे। 17 मोटरस्पोर्ट्स चैंपियनशिप के विजेताओं को मिला सम्मान बेंगलुरु में आयोजित FMSCI अवॉर्ड्स नाइट में 2025 के मोटरस्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप के … Read more

बीजेपी SC मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 56 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह; हॉस्टल प्रभारियों का भी ऐलान

भोपाल  मध्य प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न जिलों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों समेत 56 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नियुक्तियों की सूची जारी की। इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, छात्रावास संपर्क प्रभारी और स्व-सहायता समूह प्रभारी भी बनाए गए हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य     मुरैना: महेश जाटव, मुकेश जाटव     भिंड: धरम सिंह भार्गव, बाबूलाल टैगोर     ग्वालियर नगर: अरविंद बैदौरिया, अर्जुन जाटव, महेश आर्य, मानवेन्द्र मौर्य (मोनू)     श्योपुर: पूर्ण आर्य, दीपकराज वाल्मीकि     शिवपुरी: सुभाष जाटव     सागर: लता साकवार, मूलचंद उर्रिया     छतरपुर: नीरज जाटव     सीधी: राजीव मौर्य, हरिकेश साकेत     जबलपुर नगर: बलराज सोनकर, गोपाल अहिरवार     जबलपुर ग्रामीण: राम महोबिया     कटनी: शिवकुमार चौधरी     छिंदवाड़ा: नितिन डेहरिया     नर्मदापुरम: राजकुमार मकोरिया     हरदा: अरविंद सौदे     भोपाल नगर: डॉ. पंकज कुमार     रायसेन: नेहा आदित्य चावला, जगदीश अहिरवार     विदिशा: सोना सप्रे, राजेश प्रभाकर     सीहोर: रवि नागले     राजगढ़: दिनेश जाटव     इंदौर नगर: दानवीर नरवले, अर्जुन सावले     इंदौर ग्रामीण: महेश गेहलोत, जितेंद्र जटिया     धार: दिनेश बामनिया     बुरहानपुर: राजकुमार बाघ     खरगोन: लच्छीराम नागरे, सुंदरलाल वारसे, एन.एस. सोलंकी     बड़वानी: सुखदेव भोसले, किशोर वर्मा     उज्जैन नगर: मनोज मालवीय, प्रकाश गोमे     उज्जैन ग्रामीण: डॉ. मदन चौहान, प्रकाश जटिया, बबलीलाल मालवीय     शाजापुर: अमित उदय, कंदन जाटव, दिनेश परमार, चंदन सिंह सौराष्ट्र     आगर: प्रभुराम मालवीय, प्रकाश जाटव     रतलाम: नंदकिशोर डुबवाड़ा, योगेश कैथवास     मंदसौर: जितेंद्र अटवाल     नीमच: ओमप्रकाश मेघवाल प्रदेश कार्यालय प्रभारी: गणपत लाल डाबी( प्रदेश महामंत्री, अजा मोर्चा) ये बनाए संभाग प्रभारी     भोपाल: डॉ. जगदीश चौहान     नर्मदापुरम: राकेश सिंह कुचबंदिया     शहडोल: अमित कछवाहा सह सोशल मीडिया प्रभारी: क्षितिज (बाबी) मालवीय सह मीडिया प्रभारी:रामस्वरूप अहिरवार छात्रावास संपर्क प्रभारी एवं सहप्रभारी     प्रभारी: दीपक कुमार भन्नारे     सह-प्रभारी: कमलकांत राजोरिया, दुर्गेश (कालू) चौहान, मनीषा मंगेश रमपुरिया, सरिता मालवीय स्व-सहायता समूह प्रभारी एवं सहप्रभारी     प्रभारी: बरखा वर्मा     सह-प्रभारी: पुष्पा चौहान, पार्वती तामिया

Haryana Weather: मानसून सक्रिय, जींद-कुरुक्षेत्र सहित 6 जिलों में बारिश की चेतावनी

हिसार. हरियाणा में मानसून आज से एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि मध्यप्रदेश में एक नया चक्रवातीय सर्कुलेशन बना है, जो मानसूनी हवाओं को अपनी तरफ खींच रहा है। इससे हरियाणा में पश्चिमी और उत्तरी हवाएं मिल रही हैं। इससे हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 11 जिलों में सिरसा, हिसार फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, कैथल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बाकि हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी 6 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने और अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा में अगले 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, उत्तरी और पूर्वी हरियाणा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण व पश्चिम हरियाणा हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में छिटपुट या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 5 और 6 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हिसार सबसे गर्म, पलवल में रातें सबसे ठंडी हरियाणा में पिछले कई दिनों से मानसून कमजोर पड़ने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हिसार लगातार पूरे प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 37.1°C दर्ज किया गया। वहीं पलवल में रात का पारा 24.5°C दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे कम है। अंबाला में तापमान 34.1°C, करनाल में 34.2°C, रोहतक में 31.9°C, गुरुग्राम में 32.0°C और भिवानी में 35.5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है मानसून सक्रिय रहने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।

जांजगीर-चांपा में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹10 हजार रिश्वत लेते प्रिंसिपल और बाबू गिरफ्तार

जांजगीर- चांपा जांजगीर- चांपा जिले में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्यवाही ::  10000  रुपये रिश्वत  लेते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी  की प्रिंसिपल और बाबू एसीबी की गिरफ्त में  रिश्वती रकम बरामद  अपने ही स्कूल के सहायक ग्रेड 3  से वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत ।  प्रार्थी —मनीष राठौर सहायक ग्रेड 3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी जिला जांजगीर चांपा   ⁠आरोपी —- १. महिला प्राचार्य  अंजुला सोनी   २. स्कूल का बाबू सहायक ग्रेड ३ विकास मसीह  शिकायतकर्ता मनीष राठौर द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि सहायक ग्रेड ३ के पद पर उसकी परिवीक्षा अवधि समाप्त होने पर उसका नियमितीकरण वर्ष2025 में हुआ है। उसका वर्ष २०२२ से जून २०२६ तक का वेतन वृद्धि एरियर करीब ८० हज़ार रुपये का बनना है जिसके लिए स्कूल की प्राचार्य अंजुला सोनी द्वारा एरियर निकालने के लिए उससे पहले २०००० रुपये रिश्वत की माँग की गई जिस पर उसके द्वारा निवेदन किए  जाने पर अंजुला सोनी द्वारा १०००० रुपये रिश्वत के रूप में देने को कहा जा रहा है जबकि वह उसे रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है । शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा ट्रैप की योजना बनायी जाकर आज दिनांक को प्रार्थी को रिश्वती रकम १०००० रुपये अंजुला सोनी को देने हेतु भेजे जाने पर  प्रार्थी द्वारा स्कूल में रिश्वती रकम अंजुला सोनी को देने का प्रयास करने पर उनके द्वारा रिश्वती रकम को अपने स्कूल के सहायक ग्रेड ३ विकास मसीह को देने हेतु कहे जाने पर प्रार्थी द्वारा विकास मसीह को रिश्वत रकम दिए जाने पर आसपास में  फैली एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड ३ विकास मसीह को पकड़ लिया गया। रिश्वती रकम को बरामद करके एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 7,12 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।एसीबी बिलासपुर की यह लगातार 56 वीं ट्रैप कार्यवाही है ।

Ludhiana Passport Fraud: दूसरे के दस्तावेजों पर बनवाए 2 पासपोर्ट, विदेश तक की यात्राएं

लुधियाना. किसी अन्य व्यक्ति के निजी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी पहचान के आधार पर पासपोर्ट जारी करवाने और उन पर धड़ल्ले से विदेश यात्राएं करने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने शिकायतकर्ता के पहचान पत्रों, उसके माता-पिता और यहां तक कि उसकी पत्नी के नाम का भी दुरुपयोग कर अपने लिए 2-2 पासपोर्ट बनवा लिए और विदेश की उड़ानें भरता रहा।  पहले 1998 में जारी करवाया पासपोर्ट  शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह द्वारा दी गई दरखास्त की गहन पुलिस पड़ताल के बाद आरोपी मक्खन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में खुलासा किया कि आरोपी मक्खन सिंह ने उसके मूल पहचान दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया। आरोपी ने इन दस्तावेजों के आधार पर 11 नवंबर 1998 को अपने नाम पर एक पासपोर्ट (नंबर: A 6577757) जारी करवा लिया, जिसकी वैधता अवधि 10 नवंबर 2008 तक थी। आरोपी की जालसाजी यहीं नहीं रुकी। पहले पासपोर्ट की म्याद खत्म होने के बाद उसने उसी पुराने पासपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर एक और नया पासपोर्ट बनवा लिया। दस्तावेजों पर खुद की पगड़ी वाली फोटो लगाकर की जालसाजी, इस नए पासपोर्ट में आरोपी ने न केवल शिकायतकर्ता के नाम का दुरुपयोग किया, बल्कि शिकायतकर्ता के माता-पिता और उसकी पत्नी के नाम को भी अपने दस्तावेजों में गैर-कानूनी ढंग से इस्तेमाल किया। हैरानी की बात यह है कि सारे कागजात और पारिवारिक विवरण शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह के थे, लेकिन पासपोर्ट पर आरोपी मक्खन सिंह ने अपनी खुद की पगड़ी वाली फोटो लगाई, जो पासपोर्ट पर साफ दिखाई दे रही है। इस जाली पहचान और फर्जी पासपोर्ट के दम पर आरोपी कई बार विदेश यात्राएं भी कर चुका है। शिकायतकर्ता को जब इस गंभीर जालसाजी की भनक लगी, तो उसने तुरंत पुलिस के समक्ष गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी मक्खन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों पासपोर्टों का आधिकारिक रिकॉर्ड और इमिग्रेशन हिस्ट्री जुटाने के लिए संबंधित पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क साध रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही काबू कर आगे की गहन पूछताछ की जाएगी।

Bastar Olympics 2026-27: तैयारियां तेज, 7 दिसंबर से शुरू होंगे संभाग स्तरीय मैच

नारायणपुर. बस्तर में खेल प्रतिभाओं को गांव से संभाग स्तर तक मंच देने के लिए बस्तर ओलंपिक 2026-27 की तैयारी शुरू हो गई है। इस आयोजन के जरिए आदिवासी अंचल के युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने और निखारने पर जोर रहेगा। संभाग के सातों जिलों बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में प्रतियोगिताएं होंगी। कुल 11 खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया 1 से 30 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद 1 से 13 नवंबर के बीच ब्लॉक स्तर पर मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर से चुने खिलाड़ी 16 से 25 नवंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 7 से 11 दिसंबर तक संभाग स्तरीय स्पर्धाओं का आयोजन होगा। प्रशासन का फोकस सिर्फ प्रतियोगिता कराने पर नहीं बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर है। खेलों के जरिए युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का भी लक्ष्य रखा गया है। अब देखना होगा कि बस्तर ओलंपिक के मैदान से कितनी नई खेल प्रतिभाएं निकलकर सामने आती हैं।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 25 जिलों में झमाझम के आसार; बरगी डैम से छोड़ा जा रहा पानी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर 138.52 मीटर पर डेंजर लेवल के करीब स्थिर है। SDRF ने करीब 100 लोगों को सुरक्षित बचाया है। छतरपुर में बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए आज सभी स्कूलों में छुट्टी है। मैहर में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुकुंदपुर मार्ग बंद है। मंडला में नर्मदा का जलस्तर 436.1 मीटर पहुंच गया है। जबलपुर में बरगी बांध का जलभराव 93.33% होने के बाद 5 गेट करीब 1 मीटर खोले गए हैं। इससे नर्मदा घाटों पर 3 से 4 फीट पानी बढ़ने की संभावना है। बरगी डैम के भी 5 गेट खोले गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के आधे हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी है। नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, जबकि छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। इन जिलों में भी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, पांढुर्णा और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, रायसेन, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सिवनी, नरसिंहपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर और छतरपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। कल से पश्चिमी हिस्से में पहुंचेगा सिस्टम मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 4 सितंबर को सिस्टम आगे बढ़ेगा। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, चंबल संभाग में इसका ज्यादा असर दिखाई देगा। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भारी बारिश हो सकती है। इंदौर में तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। 5 सितंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। 6 सितंबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में सिस्टम असर दिखाएगा। बांधों में बढ़ रहा पानी लगातार बारिश की वजह से प्रदेश के बांधों की स्थिति सुधरी है। अधिकांश बांधों में 70 प्रतिशत तक पानी आ गया है। कुछ डैम के गेट तो खोल दिए गए हैं। हालांकि, इंदौर और उज्जैन संभाग के बांधों की स्थिति ठीक नहीं है। भोपाल के बड़ा तालाब में पानी का लेवल 1666.50 फीट तक पहुंच गया है। अब यह सिर्फ 0.30 फीट ही खाली है। बड़ा तालाब फुल भरने के बाद भदभदा डैम के गेट खुलेंगे। यहां से छोड़ा जाने वाला पानी कलियासोत डैम में पहुंचेगा और इसमें भी पानी का लेवल बढ़ जाएगा। अब तक 28.1 इंच बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 714.2 मिमी यानी 28.1 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 31.5 इंच (799.9 मिमी) की तुलना में 3.4 इंच कम है। वहीं, ओवरऑल 11 प्रतिशत कम पानी गिरा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 4% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 17% बारिश कम हुई है।