samacharsecretary.com

ChatGPT के फ्री वर्जन में दिखेंगे Sponsored Ads, जानें आपकी पर्सनल चैट कितनी रहेगी सेफ

आज के समय में AI हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. ऑफिस के काम से लेकर बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामों तक, लोग AI टूल्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. इनमें ChatGPT भी काफी पॉपुलर है. अब तक इसके फ्री वर्जन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. चैटजीपीटी के फ्री वर्जन में अब सवालों के जवाब के साथ Sponsored Ads भी नजर आ सकते हैं. यानी किसी सवाल का जवाब पढ़ते समय उसके नीचे आपको किसी कंपनी या प्रोडक्ट का एडवर्टाइजमेंट देखने मिलेगा. OpenAI अपने सब्सक्रिप्शन मॉडल के अलवा Ads के जरिए भी कमाई का रास्ता तैयार कर रहा है. ऐसे में आने वाले समय में चैटजीपीटी इस्तेमाल करने का एक्सपीरिएंस फ्री यूजर्स के लिए थोड़ा बदल सकता है. आइए समझते हैं कि ये Ads कैसे दिखेंगे और क्या आपकी पर्सनल चैट्स सेफ रहेगा. क्या सभी यूजर्स को दिखेंगे Ads? चैटजीपीटी के बढ़ते यूजर बेस के बीच OpenAI ने Ads को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. ये Ads खास तौर पर फ्री में चैटजीपीटी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि हर सवाल के जवाब के नीचे एडवर्टाइजमेंट जरूर नजर आएगा. Ad किस यूजर को और किस तरह दिखाया जाएगा, यह प्लेटफॉर्म के सिस्टम और Ad मॉडल पर निर्भर करेगा. जवाब के नीचे दिख सकता है Sponsored Ad मान लीजिए आपने चैटजीपीटी से किसी प्रोडक्ट के बारे में सवाल पूछा. चैटजीपीटी आपको हमेशा की तरह इसका जवाब देगा. इसी जवाब के नीचे आपको एक छोटा स्पॉन्सर्ड Ad दिखाई दे सकता है. अगर आपको उस एडवर्टाइजमेंट में दिखाया गया कोई प्रोडक्ट पसंद आता है, तो आप उसके बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं या उसे खरीद सकते हैं. इस तरह कंपनियों को अपने प्रोडक्ट संभावित ग्राहकों तक पहुंचाने का नया प्लेटफॉर्म मिल जाएगा. कंपनियां चैटजीपीटी पर कैसे चलाएंगी Ads? चैटजीपीटी पर एडवर्टाइजमेंट दिखाने के लिए कंपनियां OpenAI के Ads प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके जरिए कंपनियों को अपने Ads को ज्यादा से ज्यादा पोटेंशियल कस्टमर तक पहुंचाने का मौका मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियों के लिए एडवर्टाइजमेंट की शुरुआती कीमत करीब 725 रुपये प्रति दिन हो सकती है. हालांकि, कीमत और Ad की अवेलियेबलीटी जैसे नियम समय के साथ बदल सकते हैं. क्या एडवर्टाइजर्स आपकी चैटजीपीटी चैट्स पढ़ पाएंगे? यह सवाल सबसे इंपॉर्टेंट है. आखिर जब चैटजीपीटी पर Ads दिखेंगे, तो क्या कंपनियां आपकी पर्सनल बातचीत भी देख पाएंगी? OpenAI के मुताबिक, एडवर्टाइजर्स यूजर्स की पर्सनल चैट्स को पढ़ नहीं सकते. यानी आपने चैटजीपीटी पर क्या सवाल पूछा, क्या इन्फॉर्मेशन शेयर की या किस सब्जेक्ट पर बातचीत की, इसकी जानकारी एडवर्टाइजर्स के साथ सीधे शेयर नहीं की जाएगी. Ads को सही यूजर्स तक पहुंचाने के लिए कुछ जरूरी जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन आपकी पर्सनल बातचीत एडवर्टाइजर्स को अवेलेबल नहीं कराई जाएगी. यानी चैटजीपीटी पर Ads आने के बावजूद आपकी पर्सनल चैट्स और एडवर्टाइजर्स के बीच एक अलगाव बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.

चाणक्य नीति: ये 5 आदतें इंसान को सफलता से रखती हैं दूर, आज ही सुधार लें

 हर व्यक्ति जिंदगी में आगे बढ़ना और सफलता हासिल करना चाहता है, लेकिन सिर्फ मेहनत करना ही काफी नहीं होता. कई बार हमारी अपनी आदतें ही तरक्की की राह में रुकावट बन जाती हैं. आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में ऐसी ही आदतों और व्यवहार के बारे में बताया है, जो व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोक सकते हैं. चाणक्य के अनुसार अगर इंसान समय रहते अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार कर ले, तो सफलता की राह आसान हो सकती है. आलस्य को न बनने दें आदत चाणक्य नीति के अनुसार आलस्य व्यक्ति की प्रगति का सबसे बड़ा दुश्मन हो सकता है. जो व्यक्ति जरूरी काम को लगातार टालता रहता है, उसके हाथ से कई अच्छे अवसर निकल जाते हैं. सही समय पर फैसला लेना और काम को पूरा करना सफलता के लिए जरूरी है. इसलिए किसी भी काम को कल पर टालने की आदत से बचना चाहिए. केवल किस्मत के भरोसे न बैठें किस्मत पर भरोसा करना गलत नहीं है, लेकिन सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठकर प्रयास छोड़ देना नुकसानदायक हो सकता है. चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए. मेहनत और सही दिशा में किया गया प्रयास ही आगे बढ़ने में मदद करता है. लक्ष्य की कमी भी बन सकती है बाधा अगर व्यक्ति को यह ही पता न हो कि उसे हासिल क्या करना है, तो उसकी मेहनत सही दिशा में नहीं जा पाती. चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में स्पष्ट लक्ष्य होना जरूरी है. इसके साथ ही अनुशासन और निरंतर प्रयास भी सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं. अभ्यास छोड़ने की गलती न करें किसी भी काम में लगातार बेहतर बनने के लिए अभ्यास जरूरी है. चाणक्य ने भी ज्ञान और विद्या के साथ अभ्यास के महत्व पर जोर दिया है. लगातार अभ्यास न करने से सीखी हुई चीजें भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती हैं. इसलिए नई चीजें सीखने और अपनी क्षमता को बेहतर करने का प्रयास जारी रखना चाहिए. मुश्किल आने से पहले तैयार रहें चाणक्य के बताए श्लोक का भाव है कि जो व्यक्ति संकट आने से पहले ही उसके समाधान के बारे में सोच लेता है. मुश्किल समय में अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करता है, वह बेहतर स्थिति में रहता है. वहीं हर परिस्थिति को किस्मत के भरोसे छोड़ देने वाला व्यक्ति मुश्किल में फंस सकता है. इसलिए भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी करना समझदारी है.

हिंदपीढ़ी के 34 मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश? फॉर्म-7 को लेकर SDM से शिकायत

रांची  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर रांची में विवाद खड़ा हो गया है। हिंदपीढ़ी क्षेत्र के मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश के तहत फार्म-7 के माध्यम से आवेदन दिया गया है। शिकायत के अनुसार, रांची विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 226 में रहने वाले 34 मतदाताओं को फार्म-7 में अनुपस्थित या अस्थायी रूप से स्थानांतरित बताया गया है, जबकि संबंधित मतदाताओं का दावा है कि वे पिछले कई वर्षों से अपने स्थायी पते पर रह रहे हैं। मामले को लेकर मतदाताओं की ओर से रांची के एसडीएम को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उन्हें जांच का आश्वासन दिया गया है। स्थायी पते पर रह रहे, फिर कैसे बताया अनुपस्थित शिकायतकर्ताओं का कहना है कि SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि बीएलए-2 मो. यासीन अली के माध्यम से 34 लोगों के नाम हटाने के लिए आवेदन दिया गया। फॉर्म-7 में इन मतदाताओं को अनुपस्थित अथवा अस्थायी रूप से स्थानांतरित बताया गया है। मतदाताओं का कहना है कि संबंधित सभी लोग हिंदपीढ़ी में अपने स्थायी पते पर रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें अनुपस्थित या स्थानांतरित बताकर नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यदि वे उसी पते पर रह रहे हैं और नियमित रूप से क्षेत्र में मौजूद हैं, तो उनके नाम हटाने के लिए इस तरह का आवेदन किस आधार पर दिया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। नियम के तहत कार्रवाई की मांग शिकायत में फार्म-7 से संबंधित प्रावधानों का हवाला देते हुए नियम 13(2) और 26 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम हटाना गंभीर मामला है। यदि गलत सूचना देकर या किसी साजिश के तहत नाम हटाने का प्रयास किया गया है तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। हम यहीं रह रहे हैं, फिर नाम क्यों हटाया… शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मतदाता सूची में नाम हटाने की प्रक्रिया से लोगों में चिंता है। उनका सवाल है कि जब वे जिंदा हैं और वर्षों से इसी पते पर रह रहे हैं, तो हमें अनुपस्थित या स्थानांतरित बताकर मतदाता सूची से नाम हटाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फार्म-7 में दी गई जानकारी किस आधार पर दर्ज की गई और इसके पीछे कोई गलती है या जानबूझकर नाम हटाने का प्रयास।

21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

कहते हैं न, अगर इरादा पक्का हो तो उम्र मायने नहीं रखती. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है 21 साल की अनूप्रिया नागर ने. फिल्ममेकिंग का कोई एक्सपीरियंस नहीं था, लेकिन दिल में एक कहानी थी और उसे लोगों तक पहुंचाने का जुनून. इसी जुनून में अनूप्रिया ने अपनी तीन साल की पार्ट-टाइम नौकरी से कमाई और बचाई हुई पूरी रकम अपनी पहली फिल्म ‘हनुमान अंश’ में लगा दी. अनूप्रिया ने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है. पढ़ाई के बाद उन्हें ज्यूरिक में नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन उनका मन कुछ और करने का था. आखिरकार 2025 में वह भारत लौट आईं और फिर ‘हनुमान अंश’ से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ गईं l ‘उम्र तो बस एक नंबर है…’ हिंदुस्तान टाइम्स के बातचीत में अपने इस फैसले को लेकर अनूप्रिया कहती हैं कि उनके लिए उम्र कभी रुकावट नहीं बनी. उनका पूरा फोकस बस इतना था कि नीम करौली बाबा यानी महाराज जी की कहानियों को आज की युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z तक पहुंचाया जाए l अनूप्रिया के मुताबिक, उन्हें खुद महाराज जी के बारे में एक विदेशी व्यक्ति के जरिए पता चला था. यही बात उन्हें अंदर तक चुभी. उनका कहना है कि भारत की युवा होने के नाते उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई कि उन्हें अपने ही देश की इतनी बड़ी आध्यात्मिक शख्सियत के बारे में उनकी अपनी कहानी से नहीं, बल्कि एक विदेशी के जरिए जानकारी मिली l यही सोच ‘हनुमान अंश’ बनाने की सबसे बड़ी वजहों में से एक बनी. अब आएगा ‘हनुमान अंश’ का सीक्वल! फिल्म के आखिर में मेकर्स ने सीक्वल का हिंट भी दे दिया है. अब अनूप्रिया ने साफ कर दिया है कि फिल्म का दूसरा पार्ट जरूर आएगा. उन्होंने कहा कि वे अपने दर्शकों को निराश नहीं करेंगे. अनूप्रिया के मुताबिक, महाराज जी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतना कुछ दिया है कि अब उनके पास सीक्वल बनाने के अलावा कोई और विकल्प ही नहीं है l 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दिलचस्प बात ये है कि अनूप्रिया अपनी अगली फिल्म में भी पहले पार्ट की सादगी बरकरार रखना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि ‘हनुमान अंश’ को करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाने की योजना थी. उनका मानना है कि अगर यही फिल्म 10 करोड़ रुपये में बनाई जाती, तो शायद इसका अंदाज बिल्कुल अलग होता. कम बजट की वजह से फिल्म में जो रॉनेस और सादगी आई, अनूप्रिया उसे खोना नहीं चाहतीं l यानी साफ है कि ‘हनुमान अंश’ का अगला पार्ट बड़ा जरूर हो सकता है, लेकिन उसकी सादगी और कच्चापन पहले जैसा ही रखने की कोशिश होगी l हनुमान अंश रिलीज के 28 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म के आंकड़े देखें तो ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल होती दिख रही है. फिल्म 90 करोड़ कमा चुकी है, पॉपुलैरिटी बताती है कि फिल्म सोमवार खत्म होते-होते 100 करोड़ कमा लेगी l

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, पलभर में जमींदोज हुई 5 मंजिला इमारत

नई दिल्ली  दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत के ढहने से छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि राहत एवं बचाव के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत अचानक भरभराकर गिरती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित इस इमारत में लड़कों के लिए पीजी था। रविवार दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास इमारत अचानक ढह गई, इस दौरान वहां पर मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ ही पलों में पूरी इमारत अचानक जमींदोज हो जाती है और मलबा सड़क पर फैल जाता है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चारों ओर छाया धूल का गुबार वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बिल्डिंग के गिरते ही चारों ओर धूल का गुबार छा गया था। साथ ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सोमवार सुबह भी दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमें अभियान में जुटी हैं। मलबे उठाने का काम भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में अभी भी कई लोगों, जिनमें अधिकतर छात्र हैं, के फंसे होने की आशंका है और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। लगभग 40-50 साल पुरानी इस इमारत में एक तहखाना और पांच ऊपरी मंजिलें थीं। इसका इस्तेमाल छात्रों के लिए पीजी के तौर पर किया जा रहा था, जिनमें से कई छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि परिसर में लगभग 40 लोगों के ठहरने के कमरे थे। सीएम रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश वहीं, रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बहुमंजिला इमारत के ढहने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इमारत गिरने के कारणों की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया और इमारत के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने के बाद कहा, "इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों को पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा और कानून के कड़े प्रावधानों के तहत उनसे निपटा जाएगा।" पुलिस के अनुसार, कथित मालिक हरिराम और अन्य के खिलाफ साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने मामले के दर्ज होने की पुष्टि की।

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, लाबुशेन पर बरकरार रहा भरोसा

 मेलबर्न साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन को चयनकर्ताओं ने टीम में बनाए रखा है. बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में लाबुशेन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. टीम में कूपर कोनोली, मैथ्यू कुह्ननमैन और माइकल नेसर को शामिल किया गया है।  बांग्लादेश के खिलाफ मार्नस लाबुशेन ने 1, 31 और 4 रन बनाए थे. टेस्ट क्रिकेट में उनका आखिरी शतक जून 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में आया था. उस मैच में उन्होंने नाबाद 111 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को हार से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद से लाबुशेन 43 टेस्ट पारियों में 24.69 की औसत से ही रन बना पाए हैं. 2019 की एशेज सीरीज के बाद से लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर तीन पर 95 पारियां खेल चुके हैं. इस पोजीशन पर उनका लंबा अनुभव भी उनके पक्ष में गया है।  23 वर्षीय कूपर कोनोली पर सबकी निगाहें होंगी. इस साल जून में बांग्लादेश के खिलाफ ओडीआई मैच में 149 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद उनके चयन की संभावनाएं मजबूत हुई थीं. कोनोली ने 2025 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. उस समय उन्होंने नंबर आठ पर बल्लेबाजी की थी. कोलोन ने तब नाथन लायन और मैथ्यू कुह्नमैन के साथ स्पिन विकल्प के तौर पर भूमिका निभाई थी. हालांकि, पीठ की समस्या के कारण कुछ समय से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं।  लायन-कुह्नमैन की जोड़ी ढाएगी कहर दूसरे स्पिनर के लिए ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू कुह्नमैन को टॉड मर्फी से आगे रखा है. नाथन लायन के साथ कुह्नमैन की जोड़ी को साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में आजमाया जा सकता है. खास तौर पर गकेबरहा में होने वाले दूसरे टेस्ट में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. कोविड-19 महामारी के बाद से इस मैदान पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स ने अधिक विकेट हासिल किए हैं।  माइकल नेसर को बांग्लादेश सीरीज से पहले लगी पिंडली की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था. अब फिट होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिल गई है. नेसर का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था, इसलिए वहां टेस्ट खेलने का मौका उनके लिए खास होगा. मैथ्यू रेनशॉ को भी टीम में बरकरार रखा गया है. वह ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग विकल्प के तौर पर टीम में शामिल हैं।  साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 9 अक्टूबर से डरबन में खेला जाएगा. फिर दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर से गकेबरहा में आयोजित होना है. तीसरा एवं आखिरी टेस्ट 27 अक्तूबर से केपटाउन में निर्धारित है।  साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर। 

ईशान किशन का तूफान, दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

 चेन्नई दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी है। दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है, ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन लाइव स्कोर नीचे देखें। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने डबल सेचुरी पूरी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर की दूसरी डबल सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने 2016-17 रणजी सीजन में दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की मैराथन पारी खेली थी। बता दें, ईस्ट जोन का स्कोर 500 के पार पहुंच गया है। दूसरे दिन ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने शानदार शुरुआत करते हुए पांचवें विकेट के लिए डबल सेंचुरी पार्टनरशिप की। कुशाग्र ने इस दौरान अपना शतक भी पूरा किया। ईस्ट जोन को पांचवां झटका 471 के स्कोर पर कुशाग्र के रूप में ही लगा जो 101 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन लाइव स्कोर- 570/5 ईस्ट जोन के लिए 31 साल बाद दोहरा शतक ईशान किशन ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी में 31 साल में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। 1995/96 में सबा करीम ने आखिरी बार ऐसा किया था। ईशान किशन को दोहरा शतक ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में दोहरा शतक पूरा कर लिया है। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का मात्र दूसरा दोहरा शतक है। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 2016-17 में डबल सेंचुरी लगाई थी। उनके दोहरे शतक के साथ ईस्ट जोन ने भी 550 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ईस्ट जोन 500 के पार, ईशान किशन का डबल धमाका लंच के बाद खेल फिर से शुरू हो गया है। ईस्ट जोन का स्कोर 500 के पार पहुंच गया है। ईशान किशन अपनी डबल सेंचुरी के बेहद करीब है। ऐसा लग रहा है कि साउथ जोन हथियार डाल चुका है। देवदत्त पडिक्कल तक बॉलिंग के लिए आ चुके हैं। लंच ब्रेक का ऐलान दूसरे दिन लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। कप्तान ईशान किशन 171 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं ईस्ट जोन का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 491 रन है। अगले सेशन में किशन की नजरें जल्द से जल्द दोहरा शतक पूरा करने पर होगी। ईस्ट जोन का 5वां विकेट गिरा ईस्ट जोन को पांचवां झटका कुमार कुशाग्र के रूप में लगा जिन्होंने कुछ ही देर पहले शतक पूरा किया था। वह 101 के निजी स्कोर पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। कप्तान ईशान किशन अभी भी लगे हुए हैं, उनकी नजरें दोहरे शतक पर है। कुमार कुशागर ने भी ठोका शतक ईशान किशन के बाद ईस्ट जोन के लिए कुमार कुशागर ने भी शतक ठोक दिया है। वहीं कप्तान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ईस्ट जोन मैच पर लगातार अपना शिकंजा कस रही है, वहीं साउथ जोन विकेट को तरस रही है। ईस्ट जोन 500 के स्कोर के बेहद नजदीक है। ईस्ट जोन 400 के पार दूसरे दिन की शुरुआत ईस्ट जोन के लिए अच्छी रही। कप्तान ईशान किशन 124 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कुमार कुशागर 68 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। ईस्ट जोन का स्कोर 400 के पार पहुंच गया है। ईशान किशन और कुमार कुशागर के बीच 150 रन की साझेदारी दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। ईशान किशन और कुमार कुशागर के बीच 150 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। ईस्ट जोन का स्कोर 400 रन के करीब है। ईस्ट जोन की नजरें 500-600 के स्कोर पर भारतीय रेड बॉल डोमेस्ट क्रिकेट का नियम है कि जो टीम पहली पारी में लीड हासिल करती है वो टीम मैच ड्रॉ होने के बावजूद विजेता कहलाती है। ऐसे में ईशान किशन की टीम की नजरें पहली पारी में ज्यादा से ज्यादा स्कोर बनाकर मैच पर अपना शिकंजा कसने पर होगी। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ईस्ट जोन को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा जो 44 के निजी स्कोर पर पुल शॉट माने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन 72 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। ईस्ट जोन को तीसरा झटका लंच के बाद सुदीप के रूप में लगा। शिखर मोहन 85 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने शतक लगाया है। ईस्ट जोन ने पहले दिन स्टंप तक 79 ओवर में 4 विकेट खोकर 385 रन बनाए हैं। ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन प्लेइंग XI ईस्ट जोन (प्लेइंग XI): अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार साउथ जोन (प्लेइंग XI): रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन स्क्वॉड ईस्ट जोन स्क्वॉड: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जायसवाल साउथ जोन स्क्वॉड: रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना

जहरीली शराब कांड पर डिप्टी CM शुक्ल सख्त, बोले- माफियाओं पर होगी कार्रवाई और दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

माफियाओं के विरुद्ध होगी सख्त कारवाई, दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल जहरीली शराब प्रकरण के मृतकों एवं प्रभावितों के परिजनों से मिले, बंधाया ढांढस प्रभावित गांवों का दौरा कर जानी स्थिति  सागर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बंडा क्षेत्र में अवैध, जहरीली शराब हादसे से प्रभावित गांवों का सघन दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दुख की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बंडा, शाहगढ़ तहसील के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती एवं पापेट पहुंचकर पीड़ित तथा मृतक परिवारों के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है और प्रभावित परिवार कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए स्पष्ट किया कि शासन की ओर से नियमानुसार सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत  उपलब्ध कराई जाएगी।   उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त शराब माफियाओं और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। परिजनों द्वारा की गई मांग पर उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और वितरण के मुख्य स्रोत  तक पहुंचकर जड़ों को पूरी तरह समाप्त किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। नशामुक्त समाज के लिए ग्रामीणों से की अपील उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए गांवों को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देती है। इसलिए सभी नागरिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशे की लत से दूर रहें। उन्होंने रेखांकित किया कि क्षेत्र में पूर्व में भी नशामुक्ति के लिए जनसहयोग से प्रयास हुए हैं; भविष्य में भी अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण विराम लगाने और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन-प्रशासन पूरी कड़ाई और गंभीरता से कार्य कर रहा है। इस दौरान बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।

देर रात भोपाल बीजेपी ने जारी की जिला कार्यसमिति, 90 नेताओं को जिम्मेदारी; पचौरी को अहम स्थान

भोपाल  भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल में जिला संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे जिला कार्यसमिति की सूची जारी की गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने सदस्यों के नामों की घोषणा की। नई कार्यसमिति में कुल 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इनमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास समेत कई नेताओं को जगह मिली है। सुरेश पचौरी को संगठन में अहम जगह नई सूची में सबसे चर्चित नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पचौरी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस श्रेणी में कुल 23 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी समेत वरिष्ठ नेता शामिल हैं। स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सरकार और संगठन से जुड़े प्रमुख चेहरों को जगह दी गई है।   90 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया कार्यसमिति में कुल 90 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है। इनमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास समेत कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। 23 नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया  इसके अलावा 23 नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी सहित अन्य नेता शामिल हैं। 21 कार्यकर्ता विशेष आमंत्रित सदस्य वहीं, संगठन ने 21 कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। इनमें कृष्णमोहन सोनी, हीरेन्द्र बहादुर सिंह (हीरू), अनिल अग्रवाल लिली, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, सतीश विश्वकर्मा और संदीप बाथम प्रमुख हैं। अनुभवी नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं का संतुलन नई जिला कार्यसमिति में अनुभवी नेताओं के साथ संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गई है। पार्टी की नई टीम में विभिन्न स्तर के नेताओं को शामिल कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की कोशिश की गई है।नई कार्यसमिति के गठन के बाद अब जिला संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों में इन नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए संगठन को मजबूत करने की तैयारी बीजेपी की नई जिला कार्यसमिति के गठन को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी संगठन को बूथ और जिला स्तर पर मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने पर जोर दे सकती है।90 नेताओं को शामिल कर बनाई गई नई टीम के जरिए भोपाल में संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है। जिलाध्यक्ष ने बधाई दी  जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति के अनुरूप काम करते हुए बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि शेष कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। 21 नेताओं को विशेष आमंत्रण जिला संगठन ने 21 कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया है। इनमें कृष्णमोहन सोनी, हीरेन्द्र बहादुर सिंह (हीरू), अनिल अग्रवाल लिली, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, सतीश विश्वकर्मा और संदीप बाथम सहित अन्य नाम शामिल हैं। इस सूची के जरिए संगठन ने अलग-अलग स्तर पर सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिला टीम से जोड़ने की कोशिश की है। जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नई टीम संगठन की विचारधारा और तय कार्यक्रमों के अनुसार काम करते हुए पार्टी को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने में भूमिका निभाएगी। भाजपा जिला संगठन के मुताबिक कार्यसमिति के शेष सदस्यों के नाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही आने वाले समय में नई टीम के सामने संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करने की जिम्मेदारी होगी। 

शिक्षक ही शिक्षा के साथ संस्कार दे सकते है अंजय शुक्ला

शिक्षक ही शिक्षा के साथ संस्कार दे सकते है अंजय शुक्ला   शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा रायपुर  रेडियंट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल धरसींवा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अंजय शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की सभापति सरोज चंद्रवंशी, नगर पंचायत कुंवरगढ़ (कुंरा) के अध्यक्ष गोविंद राम साहू, धरसींवा मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, ओम श्री साईनाथ महाविद्यालय के अध्यक्ष भगवती शंकर साहू, जनपद पंचायत धरसींवा की सभापति पूजा अश्वनी वर्मा तथा ग्राम पंचायत धरसींवा के सरपंच साहिल खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अजय शुक्ला ने सेवानिवृत्त शिक्षकों गायत्री पटेल (चरौदा), गुलाब सिंह साहू (परसतराई), भगवती प्रसाद देवांगन (कुंवरगढ़-कुरा), द्रौपती वर्मा (मोहदी), छगन लाल शर्मा (गोढ़ी) एवं रामपहल साहू (परसतराई) का सम्मान किया। अतिथियों ने शिक्षकों के शिक्षा एवं समाज निर्माण में योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। समारोह में नोडल प्राचार्य हेमावती चिवानी, व्याख्याता पीलाराम साहू, संकुल समन्वयक हिमकर दास, एबीईओ धरसींवा प्रदीप शर्मा, शासकीय स्कूल कुंवरगढ़ के रोहित सर, सेवानिवृत्त शिक्षक केजुराम साहू (मनहोरा) तथा नगर पंचायत कुंवरगढ़ के एल्डरमैन मुकेश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रेडियंट स्टार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य प्रकाश वस्त्रकार, समस्त शिक्षकगण, स्कूल संचालक बलदाऊ राम साहू एवं एमडी मितेश साहू ने सभी अतिथियों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।