samacharsecretary.com

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से चार स्कूली बच्चों की गई जान

 कन्नौज जनपद कौशांबी से आगरा टूर पर आई स्कूली बस वापसी के दौरान कन्नौज में हादसे का शिकार हो गई. घटना में चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य और एक छात्र को रेफर किया गया है बाकी का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में जारी है।  जनपद कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 209 कट पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई करीब 6:00 बजे हुई इस घटना में जनपद कौशांबी के सिराथू स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हुई है।  लघुशंका के लिए रोकी थी बस दरअसल सभी स्कूली बच्चे और स्टाफ आगरा टूर पर आए हुए थे. टूर खत्म करने के बाद कौशांबी की ओर वापस जा रहे थे तभी कन्नौज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 209 कट पर बच्चों को लघु शंका करने के लिए बस को रोका गया, इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।  तिर्वा मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कुछ बच्चों की चपेट में आने से जान चली गई. ओरिएंट पब्लिक स्कूल सिराथू के प्रधानाचार्य और एक छात्र गंभीर रूप से घायल है जिसको तिर्वा मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया बाकी अन्य का इलाज किया जा रहा है।  घटना की जानकारी मिलने पर कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर घायल बच्चों को दिए जा रहे इलाज को देखा और घटना की जानकारी ली पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया बस आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी कौशांबी सिराथू स्थित ओरिएंट को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी, इस घटना में चार बच्चों की मौत हुई है।  24 स्टाफ सहित छात्र घायल हुए इसमें प्रधानाचार्य और एक छात्र की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है शेष घायलों को अन्य वाहन के जरिए कौशांबी भेजा जा रहा है।   

बिना रुके टोल पार करेंगे वाहन, जानिए क्या है MLFF सिस्टम जो 7 टोल पर हुआ लागू

नई दिल्ली भारत का टोल सिस्टम बदल रहा है. FASTag से कैशलेस पेमेंट शुरू होने के बाद अब एक और क्रांतिकारी बदलाव शुरू किया गया है. इसमें दुबई की तरह ही ऑटोमैटिक टोल कलेक्शन होगा. इस नई तकनीक को नाम दिया गया है MLFF यानी मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम. देश में 7 टोल प्लाजा पर इसे शुरू कर दिया गया है, जिसमें ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं होती. गाड़ी अपनी फुल स्पीड से टोल को पार करती है और टोल का कलेक्शन ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन तकनीक से होता है. इस सिस्टम की खासियत ये है कि ये टैग और नंबर प्लेट दोनों में से किसी एक को एक पल में कैच कर ट्रांजेक्शन पूरा कर सकता है।  संयुक्त अरब अमीरात समेत दुनिया के 20 से ज्यादा देशों में ऑटोमैटिक टोल की व्यवस्था है. यहां गाड़ियों को टोल पर न तो ब्रेक लगाना होता है और न ही स्पीड कम करनी होती है. जैसे ही वे टोल से गुजरती हैं, निर्धारित शुल्क कट जाता है, जबकि भारत में हाईवे पर टोल प्लाजा अक्सर जाम की वजह बन जाते हैं. लंबी कतारें ओर बैरियर खुलने का इंतजार आम बात है. कई बार सर्वर इश्यू या किसी वाहन का फास्टैग ब्लैक लिस्ट होने की वजह से और ज्यादा इंतजार करना पड़ता है. इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए सरकार ने टोल प्लाजाओं की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है. इसी के लिए MLFF सिस्टम शुरू किया गया है. यह फास्टैग का विकल्प नहीं है, बल्कि उसे और एडवांस बनाने का जरिया है।  क्या है MLFF सिस्टम? MLFF का फुल फॉर्म मल्टी लेन फ्री फ्लो है. यह एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसमें बैरियर की जरूरत नहीं. इसमें वाहन अपनी लेन से बिना रुके या स्पीड कम किए हुए आगे बढ़ सकता है. टोल काटने के लिए जहां बैरियर होता है वहां ऊपर की ओर कैमरे लगाए जाएंगे. यह कैमरे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन करेंगे।  यहां RFID रीडर और व्हीकल क्लासिफिकेशन सेंसर भी होगा. यानी जब कोई गाड़ी यहां से गुजरेगी तो RFID रीडर फास्टैग स्कैन करेगा, कैमरे नंबर प्लेट रीड करेंगे और व्हीकल क्लासिफकेशन सेंसर ये बताएगा कि वाहन की श्रेणी क्या है? मसलन ये कार है, ट्रक है या बस है. तीनों सिस्टम एक साथ काम करेंगे और फास्टैग एकाउंट से टोल राशि कट जाएगी. अगर किसी तरह पेमेंट असफल हो गया या फास्टैग ब्लैक लिस्टेड हुआ तो वाहन मालिक को ई नोटिस भेजा जाएगा और तय समय पर शुल्क का भुगतान न करने पर जुर्माना भी देना होगा।  क्या होगा इससे फायदा? नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया NHAI और सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से यात्रा कम समय में पूरी होगी और ईंधन की खपत कम होगी. इससे प्रदूषण में कमी आएगी और पर्यावरण को होने वाला नुकसान कम होगा. सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक MLFF लागू करने से ऑपरेटिंग कॉस्ट में भी कमी आएगी जो सालाना 5 हजार से 6 हजार करोड़ रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा प्लाजा पर भीड़ भाड़ कम होने से 250 मिलियन लीटर फ्यूल बचेगा. इससे कार्बन डाइ ऑक्साइड में 81 हजार टन की कमी आएगी।  10 प्रतिशत वाहनों के फेल हुए पेमेंट फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश में 7 टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है. सबसे पहले इसी साल मई में गुजरात में NH-48 के सूरत-भरूच हिस्से के चौर्रासी टोल प्लाजा पर इसे शुरू किया गया था. इसके बाद दिल्ली एनसीआर में अर्बन एक्सटेंशन रोड पर मुंडका और बक्करवाला प्लाजा पर भी इसे शुरू कर दिया गया है. तमिलनाडु के तांबरम तिंडीवनम टोल प्लाजा पर अक्टूबर में ये सिस्टम शुरू किया गया. उससे पहले जिन 6 टोल प्लाजा पर यह सिस्टम लागू था उनमें मई से लेकर 1 अगस्त तक तकरीबन 147 करोड़ रुपये टोल वसूला गया. इनमें तकरीबन 90 प्रतिशत वाहनों से टोल ऑटोमैटिक तरीके से लिया गया था, जबकि 10 प्रतिशत वाहनों का टोल पेमेंट फेल हुआ था, जिसमें तकरीबन 9.2 करोड़ रुपये लिए गए थे।  कहां-कहां लागू हो चुका MLFF सिस्टम     गुजरात में NH-48 के सूरत-भरूच हिस्से के चौर्रासी टोल प्लाजा     दिल्ली एनसीआर में अर्बन एक्सटेंशन रोड पर मुंडका और बक्करवाला प्लाजा     राजस्थान में NH-48 के दिल्ली-जयपुर रूट पर दौलतपुरा प्लाजा     NH-44 के पानीपत-जालंधर हाईवे पर घरौंडा टोल प्लाजा     दिल्ली-जयपुर रूट पर मनोहरपुरा प्लाजा     राजस्थान के शाहजहांपुर टोल प्लाजा     तमिलनाडु में NH-179B के तांबरम-तिंडीवनम हिस्से का पन्नूर टोल प्लाजा फेल हुआ पेमेंट तो क्या होगा? बैरियर फ्री सिस्टम में अगर फास्टैग से पेमेंट कैंसल हुआ तो अथॉरिटी की ओर से ई नोटिस भेजा जाता है. नेशनल हाईवे फीस रूल्स, 2008 के 14 के तहत इस ई नोटिस को FASTag से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, जिसे 72 घंटे के अंदर पेमेंट करने का नियम है. अगर तय समय पर भुगतान नहीं किया गया तो दोगुना तक टोल वसूला जाता है ओर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. अगर किसी वाहन स्वामी को लगता है कि उसके पास गलत ई नोटिस आया है तो 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. अगर ई नोटिस को सीरियसली नहीं लिया गया तो फास्टैग ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। 

रोमांचक मैच में इंदौर पत्रकार एकादश ने भोपाल पत्रकार एकादश को 8 रन से हराया

रोमांचक मैच में इंदौर पत्रकार एकादश ने भोपाल पत्रकार एकादश को 8 रन से हराया भोपाल  उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय महाकाल क्रिकेट ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इंदौर पत्रकार एकादश ने भोपाल पत्रकार एकादश को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। उज्जैन नगर निगम की सभापति सुश्री कलावती यादव ने सभी खिलाडियो को पुरस्कृत किया।  दिवाली मिलन समारोह के मौके पर उज्जैन प्रेस क्लब द्वारा महाकाल ट्रॉफी एवं पत्रकारों के खेल कुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव एवं आयोजक समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।  ग्लोबल एकेडमी क्रिकेट मैदान पर इंदौर पत्रकार टीम के कप्तान हेमंत शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इंदौर में 17 ओवर में 132 रन बनाए उसकी ओर से ओपनर राजकुमार ने 40 रन और शुभम ने शानदार 55 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों के छोटे-छोटे योगदान से इंदौर की टीम भोपाल के गेंदबाजों के सामने बड़ी मुश्किल से 132 रन का लक्ष्य खड़ा  कर सकी। भोपाल की ओर से रामेश्वर भार्गव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट और प्रकाश ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। मोहन और संजय ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल पत्रकार एकादश की शुरुआत बहुत ही खराब हुई। उन्होंने 5 विकेट मात्र 12 रन पर खो दिए। ऐसा लगा कि मैच एकतरफा हो जाएगा, लेकिन इसके बाद अजय 37, विवेक 28 और इंद्रजीत 11 रन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मैच को आगे बढ़ाया। तीनों ने धैर्य के साथ पारी को संभाला और मैच को रोमांचक मोड़ पर ले आए।अंत में रामेश्वर नाबाद 22 रन ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वे इस मुकाबले में टीम को जीत नहीं दिला पाए। इंदौर टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए निलेश करोसिया ने 3 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। शुभम और नवीन यादव ने दो-दो विकेट लिए। दबाव के क्षणों में इंदौर के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ रखी और अंत में इंदौर ने यह रोमांचक मुकाबला 8 रन से जीत लिया। इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए राजकुमार को बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट फील्डर के रूप में नवीन यादव को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट गेंदबाज नीलेश करोसिया रहे और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब रामेश्वर  भार्गव को मिला।

वोट चोरी के आरोपों और संविधान की रक्षा को लेकर दिसंबर में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान

भोपाल  कांग्रेस आने वाले दिसंबर महीने में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशव्यापी अभियान शुरू करेगी. इस अभियान का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगे. कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र और देश के प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  पटवारी ने कहा कि पार्टी अगले महीने लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेगी. दरअसल, जीतू पटवारी गुना पहुंचने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के साथ शिवपुरी जिले के पोहरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही।  चुनावी अनियमितताओं का आरोप कांग्रेस चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रही है. पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूचियों में कथित तौर पर हेरफेर की जा रही है, बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और निर्वाचन आयोग के कामकाज में पारदर्शिता की कमी है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम 12 दिसंबर को आयोजित किया जा सकता है. इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।  राहुल गांधी का PM मोदी-शाह पर निशाना पिछले महीने राहुल गांधी ने कहा था कि ‘वोट चोरी’ में शामिल सभी लोगों की जांच की जाएगी. उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, CEC ज्ञानेश कुमार और RSS प्रमुख मोहन भागवत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने देश के साथ जो किया है, वह देशद्रोह है और इससे कोई बच नहीं पाएगा. राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और CEC ज्ञानेश कुमार ने ‘वोट चोरी’ के जरिए देश के लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है और देश भर में हर कोई इसके बारे में जानता है। 

गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर उमड़ी भारी भीड़, 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

 गढ़मुक्तेश्वर   कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट एवं पुष्पावती पूठ में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। अनेक लोगों ने मध्य रात्रि के बाद ही गंगा स्नान शुरू कर दिया, जबकि अधिकांश श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहुर्त में गंगा स्नान शुरू किया। इसी के साथ करीब एक पखवाड़े से गंगा खादर में पड़ाव डालकर रह रहे श्रद्धालुओं की घर वापसी शुरू हो गई है। गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा के विशाल रेतील मैदान में पिछले एक पखवाड़े से लाखों श्रद्धालु डेरा डाल कर रहे थे। वह गंगा स्नान के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान, योग एवं ध्यान आदि कर रहे थे। संपूर्ण मेला क्षेत्र तंबुओं की नगरी में बदल गया था। इस बार मेले में चतुर्दशी पर अन्य वर्षो से ज्यादा श्रद्धालुओं का सैलाब देखा गया। सोमवार की दोपहर से रात तक करीब सात से आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान रहा, जबकि 28 लाख लोग मेला क्षेत्र में पहले ही पड़ाव डाल चुके थे। सोमवार दोपहर बाद से मेला मार्ग पर वाहनों के अधिक दबाव के कारण जाम लग गया था, जिसमें लाखों लोग फंसे रहे। रात भर लोग जाम में फंसे रहे। चंद मिनटों की दूरी तय करने में लोगों को पांच से छह घंटे का समय लग गया। पुलिस जाम के हालात से निपटने के लिए प्रयास करती रहीं, लेकिन वाहनां की संख्या अधिक होने के कारण जाम पर काबू नहीं पाया जा सका। इसी के साथ सोमवार की मध्य रात्रि से गंगा स्नान शुरू हो गया तथा श्रद्धालुओं की मेले से वापसी शुरू हो गई है। वहीं, मेले से एक साथ लाखों श्रद्धालुओं की वापसी के साथ ही दूसरे मार्ग पर जाम के हालात बन गए है।

देश में रसोई गैस उपभोक्ताओं को लेकर बड़ा बदलाव, चालू वित्त वर्ष में घटे 75 लाख कनेक्शन

नई दिल्ली गर आपके घर की रसोई में भी एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. दरअसल, बीते एक दशक में पहली बार देश में घरेलू गैस ग्राहकों की संख्या में स्पष्ट कमी देखने को मिली है. चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 75 लाख एलपीजी कनेक्शन घट चुके हैं, जिससे ऊर्जा क्षेत्र और उपभोक्ताओं के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है. अक्सर यह सवाल उठता है कि इतनी बड़ी संख्या में कनेक्शन अचानक कैसे कम हो गए. जमीनी हकीकत और प्रक्रियाओं पर नजर डालें, तो इसके पीछे सख्त केवाईसी नियम, बदलती डिलीवरी व्यवस्था, एलएनजी पाइपलाइन  और अंतरराष्ट्रीय हालात का मिलाजुला असर दिखाई देता है।  ई-केवाईसी और ओटीपी डिलीवरी का असर ग्राहकों की संख्या घटने के पीछे सबसे बड़ा कारण ई-केवाईसी को अनिवार्य किया जाना माना जा रहा है. कई उपभोक्ताओं ने तय समय पर अपने कनेक्शन का ई-केवाईसी पूरा नहीं किया. वहीं, कई लोगों के को एक ही पते पर दो-दो कनेक्शन चल रहे थे, जो ई-केवाईसी शुरू होने के बाद लोगों को ऐसे कनेक्शन को बंद करना पड़ा. इसके अलावा, कई उपभोक्ता किराए का मकान या शहर बदलने पर बिना सिलेंडर जमा कराए नए जगह पर फिर से नया कनेक्शन ले लेते हैं. यानी उनका पुराना कनेक्शन भी चालू रहता है. ऐसे में अब ई-केवाईसी से जुड़े नए नियम आने के बाद सब्सिडी से जुड़ी अड़चनों और बुकिंग में संभावित दिक्कतों के बीच निष्क्रिय या अधूरे कनेक्शन छंटते चले गए. इसकी दूसरी बड़ी वजह ओटीपी आधारित सिलेंडर डिलीवरी है. पहले कई घरों में एक ही नाम या पते पर अतिरिक्त या बिना सक्रिय उपयोग वाले सिलेंडर मौजूद रहते थे, लेकिन डिलीवरी के समय ओटीपी की अनिवार्यता ने फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान आसान कर दी. इसी सख्ती ने सिस्टम को साफ करने का काम किया है।  उज्जवला लाभार्थी और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई की चुनौती इस गिरावट का दायरा केवल सामान्य उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, कम हुए करीब 75 लाख ग्राहकों में लगभग 60 हजार लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से भी जुड़े बताए जा रहे हैं, जिससे योजनाओं के जमीनी आंकड़ों की समीक्षा का महत्व और बढ़ गया है. इसके अलावा मध्य पूर्व में बने तनावपूर्ण हालात ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है. भारत अपनी एलपीजी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है, ऐसे में सप्लाई चेन पर दबाव पड़ने से इस साल सिलेंडर की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी देखी गई. इसी वजह से सरकार अब पाइपलाइन के जरिए मिलने वाले पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दे रही है, ताकि रसोई की एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो सके।  दोबारा जुड़ सकता है गैस नकेक्शन अगर आपका भी गैस कनेक्शन किसी वजह से बंद या निष्क्रिय हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. स्थिति के मुताबिक आप कुछ आसान चरणों में इसे फिर से शुरू करवा सकते हैं. दरअसल, कई बार महीनों तक सिलेंडर न लेने पर कनेक्शन इनएक्टिव कर दिया जाता है. इसे दोबारा चालू करने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।      अपने नजदीकी गैस डिट्रिबूटर जैसे Indane, HP या Bharat Gas,जिसका भी कनेक्शन है, उसके दफ्तर जाएं.     वहां से रिएक्टिवेशन और KYC फॉर्म लें और सही जानकारी भरें.     फॉर्म के साथ पहचान और पते का प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल और पुरानी गैस पासबुक या सब्सक्रिप्शन वाउचर की कॉपी लगाएं.     एजेंसी आपके कागजों की पुष्टि करेगी और कुछ ही दिनों में आपका कनेक्शन फिर से चालू हो जाएगा.      इस दौरान इस बात का ख्याल रखे कि अगर एक ही कनेक्शन बार-बार बंद होता है, तो कंपनी इसे हमेशा के लिए बंद करने का फैसला भी ले सकती है. eKYC न होने के कारण सप्लाई रुकने पर अगर आधार या बायोमेट्रिक सत्यापन यानी eKYC अधूरा होने से कनेक्शन रुका है, तो उपभोक्ता इसे दो तरह से पूरा कर सकते हैं.  अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप जैसे Indian Oil ONE, HP Pay या Hello BPCL पर जाकर OTP और आधार फेस स्कैन के जरिए आसानी से eKYC पूरा करें. आप सीधे गैस एजेंसी जा सकते हैं,या घर पर सिलेंडर देने आने वाले कर्मचारी की मदद से बायोमेट्रिक सत्यापन यानी ekyc करवा सकते हैं. जरूरी दस्तावेजों की सूची      पहचान और पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड       पुरानी गैस पासबुक या सब्सक्रिप्शन वाउचर      मोबाइल नंबर, जो कनेक्शन से जुड़ा हो.      पासपोर्ट साइज फोटो 

BJP ने पंजाब के लिए जारी किए तीन WhatsApp नंबर, जनता सीधे दे सकेगी चुनावी सुझाव

 चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी इस बार जनता की भागीदारी से संकल्प पत्र बनाएगी। इसके लिए गांव-गांव संकल्पनामा वैन भेजी जाएगी और अलग-अलग स्थानों पर सुझाव पेटियां रखी जाएंगी।लोगों से सुझाव लेने के लिए तीन मोबाइल नंबर और एक वॉट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। भाजपा दिसंबर के मध्य तक संकल्प पत्र जारी कर सकती है। रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया और मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने संकल्प पत्र तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल, एचएस फूलका, सांसद सतनाम संधू, सांसद राजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश और परमपाल कौर सहित कमेटी के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। अविनाश राय खन्ना ने बताया कि जनता से सुझाव लेने के लिए पार्टी की ओर से तीन फोन नंबर और एक क्यूआर कोड जारी किया गया है। पहला फोन नंबर 0797-194-3333 है, जिस पर फोन करके सुझाव दिए जा सकते हैं। दूसरा फोन नंबर 991-300-2027 है, जिस पर मिस्ड कॉल दी जा सकती है।इसके बाद पार्टी कार्यालय से संबंधित व्यक्ति को फोन करके उसके सुझाव लिए जाएंगे। तीसरा नंबर 750-856-0065 है, जिस पर वाट्सएप संदेश के माध्यम से सुझाव भेजे जा सकते हैं। इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी संपर्क कर सुझाव दिए जा सकते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी पंजाब के लोगों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। संकल्प पत्र में जनता की जरूरतों के साथ रोजगार, विकास, आर्थिक स्थिति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। गांवों और शहरों के लोगों की राय को महत्व दिया जाएगा। पंजाब में डबल इंजन सरकार जरूरी: केवल सिंह ढिल्लों प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, लेकिन पंजाब विकास की दौड़ में पिछड़कर 22वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर कर्ज दोगुना हो गया है और नशा, गैंग्सटरवाद तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। पंजाब के विकास और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए राज्य में डबल इंजन सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम उचित समय पर घोषित होंगे। विजन डॉक्यूमेंट लोगों के सुझावों का प्रतीक होगा: खन्ना घोषणापत्र समिति के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने बताया कि भाजपा का विजन डाक्यूमेंट पंजाब के लोगों की आशाओं, अपेक्षाओं और सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। यह केवल चुनाव तक सीमित रहने वाला दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि जनता के साथ किया गया एक वादा होगा, जिसे पूरा करने के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह बादल की अध्यक्षता वाली समिति सभी सुझावों की समीक्षा करके उन्हें विजन डॉक्यूमेंट में शामिल करेगी।

सुबह-सुबह भूकंप से हिले बिहार और बंगाल, नेपाल के कोशी में तीव्रता 5.4

 समस्तीपुर मस्तीपुर में मंगलवार सुबह करीब 7:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये कंपन करीब 2 सेकेंड तक रहा. कई सालों बाद समस्तीपुर में भूकंप के झटके महसूस होने के कारण अहले सुबह कई लोगों को तुरंत स्थिति समझने में देरी हुई।  बताया जा रहा है कि सुबह के समय ठंड के मौसम में लोग अपने घरों के अंदर मौजूद थे, तभी करीब 7:04 बजे धरती 2 सेकेंड तक डोल उठी. वहीं, सिलिगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार समेत उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए।  मंगलवार को नेपाल के कोशी प्रांत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।  भूटान, बांग्लादेश और चीन में भी भूकंप की आशंका पूर्वी नेपाल में सुबह करीब 7:02 बजे भूकंप आया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सिक्किम सीमा के करीब कोशी प्रांत के ताप्लेजुंग जिले में लेलेप से लगभग 9 किलोमीटर दूर था. भूकंप के झटके नेपाल के साथ-साथ भारत, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए होंगे।  नेपाल और उसके आसपास का हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है. कोशी प्रांत पूर्वी नेपाल का हिस्सा है और इसकी सीमाएं भारत के कुछ क्षेत्रों के करीब पड़ती हैं। 

मालवा की बोली, संस्कृति और पकवानों की अपनी अलग पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आंचलिक बोलियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मालवा की बोली, संस्कृति और पकवानों की अपनी अलग पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीन दिवसीय मालवा महोत्सव का शुभारंभ मालवा अलंकरण सम्मान से विभूतियां सम्मानित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंचलिक बोलियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए आवश्यक है। मालवा की बोली, व्यवहार और पकवानों का अपना अलग ही आनंद है। मालवा की माटी में सौंधापन और आत्मीयता है। यहां की संस्कृति की हर काल में अपनी विशिष्ट पहचान रही है। मालवी भाषा का अंदाज भी निराला है। इसे समझने वाला ही इसके भाव और अर्थ को सही मायने में समझ सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित तीन दिवसीय मालवा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्मारिका 'यो अपनो मालवो' का विमोचन भी किया गया। मालवा की धरती का गौरवशाली इतिहास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन कालगणना का केंद्र और अनेक महापुरुषों की धरती रही है। मालवा का इतिहास, धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत देशभर में विशिष्ट स्थान रखती हैं। प्रख्यात पुरातत्वविद, इतिहासकार और चित्रकार पद्मडॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के कार्यों को समर्पित आधुनिक प्रयोगशाला का विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद में शुभारंभ भी गौरव का विषय है। भोपाल के पास रातापानी अभयारण्य को मालवा के सपूत डॉ. वाकणकर के नाम पर समर्पित किया गया है। मालवा की देवी अहिल्याबाई होल्कर का योगदान केवल सुशासन तक सीमित नहीं था। उन्होंने देशभर में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी अमिट छाप छोड़ी। मालवा के विकास और गौरव को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधिया वंश का भी मालवा से गहरा ऐतिहासिक नाता रहा है। बाद में सिंधिया वंश के पूर्वज ग्वालियर में बस गए। उज्जैन और आसपास के प्राचीन धार्मिक स्थल, यहां की परंपराएं और दाल-बाटी जैसे पारंपरिक पकवान मालवा की विशिष्ट पहचान हैं। भारतीय भाषाओं के साथ प्रदेश की आंचलिक बोलियों का भी संकलन और संरक्षण किया जाना चाहिए। वर्तमान में सिंहस्थ की व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। आने वाले समय में मालवा का गौरव और मान लगातार बढ़ेगा। कार्यक्रम में संयोजक नवीन जोशी ने स्वागत भाषण दिया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मालवी से प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा के अनुसार मालवा महोत्सव के स्वरूप में निखार लाने का कार्य किया जाएगा। विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया, एनएसडी प्रशिक्षक श्रीमती निशा त्रिवेदी, मालवी साहित्यकार श्रीमती माया बद्रिका, व्यंग्यकार मुकेश जोशी, मालवा पत्रकारिता के शोधकर्ता कमल हेतवाल, वरिष्ठ साहित्यकार नरहरि पटेल, मालवी उद्घोषक शैलेंद्र व्यास और यूट्यूबर मालवी भाभी सहित अनेक विभूतियों को मालवा अलंकरण सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। यह महोत्सव मालवा की साहित्यिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं को सामने लाने के साथ क्षेत्र की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास है। इस अवसर पर डॉ. विकास दवे, निदेशक साहित्य अकादमी के अलावा लेखक विनोद नागर, जवाहर कर्नावट, प्रतीष पाठक आदि उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- गुरुनानक देव जी ने समाज में समानता और भाईचारे का भाव विकसित किया

गुरूनानक देव जी ने समाज में समानता का भाव विकसित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अरेरा कालोनी गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और नागरिकों को दी बधाई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुरूनानक देव ने समाज की कमजोरियों को दूर कर भारतीय संस्कृति का संरक्षण कर और समाज में समानता का भाव विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनकी अमर यात्रा भारत ही नहीं अफगानिस्तान तक पहुंची। उन्होंने सिख पंथ की स्थापना और लंगर की परम्पराओं से बराबरी के भाव को सशक्त बनाने का कार्य किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) की पूर्व संध्या पर अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष माथा टेका और उपस्थित जन को गुरूनानक जयंती की बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को भी बधाई और मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि गुरूनानक देव जी का आशीर्वाद समस्त नागरिकों को प्राप्त हो, ऐसी कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गुरूद्वारा समिति की ओर से डॉ. पीएस बिंद्रा ने शाल उढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगत के साथ बैठकर कीर्तन का आनंद लिया। राहुल कोठारी, रविन्द्र यति, सुनेहा बग्गा, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित थे।